सियासत
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा, नंदी हाल में बैठकर की आराधना
उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर शिव आराधना की। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी की ओर से पूजन संपन्न कराया। इन दिनों गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण दोनों ने नदी हॉल में बैठकर पूजन किया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा इसके पहले भी भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आ चुकी हैं।
इस कपल ने भगवान महाकाल की चौखट से ही दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद दोनों इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोनों के यहां आने से पुजारियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान दर्शन करने आए आम श्रद्धालु भी काफी देर तक इस कपल को देखते रहे। इसके बाद मंदिर के पंडे-पुजारियों ने परिणीति चोपड़ा से बातचीत की। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रबंधन समिति को पहले से ही इन दोनों के यहां आने की सूचना मिल गई थी। इसलिए इनके पूजा-पाठ के विशेष इंतजाम किए गए।
रेप और वीडियो कॉल पर छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले स्कूल प्रिंसिपल को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
उत्तर प्रदेश। कानपुर में छात्रा को टीसी देने के लिए उसका यौन शोषण करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी प्रिंसिपल को 20 साल की सजा सुनाई है। प्रिंसिपल ने छात्रा का रेप किया था साथ ही उसे वीडियो कॉल कर रात में कपड़े उतरवाकर देखता था। कानपुर की एडीजे 13 की अदालत ने ये सजा दी है।
छात्रा के वकील ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सारे सबूत अदालत में पेश किए जिसके बाद जज ने छात्रा की गवाही को सही मानकर प्रिंसिपल को 20 साल जेल की सजा सुनाई। आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मामला करीब तीन साल पुराना है। कानपुर के नौबस्ता थाने में 5 सितंबर 2020 को एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव के खिलाफ उनके ही स्कूल की इंटर पास छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। अवधेश सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ स्कूल के मालिक भी थे। छात्रा का आरोप था कि इंटर कंप्लीट होने के बाद भी मेरी फीस बकाया बता कर टीसी नहीं दी जा रही थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रिंसिपल ने एक दिन उसे स्कूल के पीछे बने अपने कमरे में बुलाया और कागज चेक करना का बहाना बनाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। छात्रा ने बताया था कि उसके साथ तीन बार रेप किया गया।
इसके बाद छात्रा को प्रिंसिपल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके बाद मजबूर होकर उसने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि इस दौरान सुनवाई चलती रही और अब कानपुर के एडीजे 13 की अदालत ने इस मामले में प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।
‘अशोक गहलोत लाल रंग से डरे हुए हैं, थोड़ी शर्म बाकी तो इस्तीफा दें’ – अमित शाह
राजस्थान। केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सहकारिता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर लाल डायरी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे लिखें हैं। अशोक गहलोत में दम है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव में दो-दो हाथ कर लें। सब पता चल जाएगा।
अमित शाह ने लोगों से कहा कि कोई भी अपने घर में लाल डायरी मत रखना। अगर, डायरी का रंग लाल हो तो आप उसे घर में बिल्कुल मत रखिए, नहीं तो गहलोत नाराज हो जाएंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं गहलोत साहब को बताना चाहता हूं कि नारेबाजी के लिए कुछ लोगों को भेजकर आपको कुछ हासिल नहीं होगा। अगर उनमें कुछ शर्म बाकी है तो उन्हें रेड डायरी मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
Chanakya Niti: चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो… भूलकर भी न बताएं ये 4 बात
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, सफलता, विवाह, मित्रता, दुश्मनी और व्यापार जैसे विभिन्न मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के संबंधों के बारे में नीति शास्त्र में विस्तार से चर्चा किया है। आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि मनुष्य के जीवन में शादी-विवाह का खास महत्व होता है। एक अच्छा जीवनसाथी मनुष्य के जीवन में आनंद और समृद्धि ला सकता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति और पत्नी आपस में एक दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों जीवन साथी सुख-दुख के समय में भी एक साथ खड़े होते हैं। लेकिन जीवन में कुछ ऐसी बातें भी होती है जिन्हें आपको अपने साथी यानी पति-पत्नी के एक दूसरे छिपा कर भी रखना चाहिए। क्योंकि इन बातों को बताने पर कहीं वे भविष्य में आपके खिलाफ ही इस्तेमाल ना कर दे।
अपनी कमजोरी को छिपाएं
नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कोई भी कमजोरी अपने जीवन साथी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसे पति-पत्नी को आपस में भी छिपा कर रखना चाहिए, क्योंकि वो इसका इस्तेमाल कभी भी आपके खिलाफ कर सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि पति की किसी कमजोरी के बारे में पत्नी को पता चल जाए तो वह उसका हवाला देकर अपनी हर बात मनवा सकती हैं। इसलिए पति को सदैव अपनी बड़ी से बड़ी कमजोरी को पत्नी से भी छिपाकर रखना चाहिए।
अपने अपमान की बात न बताएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने अपमान की बात किसी से जिक्र नहीं करनी चाहिए चाहे वो आपकी पत्नी ही क्यों न हों। दरअसल जीवन में कभी भी कहासुनी होने पर या फिर बुरा समय आने पर पत्नी पति को उस अपमान की बात याद दिलाकर बुरा भला बोल सकती हैं।
दान के बारे में किसी को न बताएं
दान का महत्व समझते हुए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वह हमेशा गुप्त ही रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं की दान की बात अपने साथी को भी नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि यह आपके बीच विवाद का कारण बन सकती है। दरअसल धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि दान इतना गुप्त होना चाहिए कि यह दाएं से बाएं हाथ को भी पता नहीं चलनी चाहिए।
अपनी कमाई की बात भी न बताएं
इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमाई की बात भी कभी किसी से नहीं बतानी चाहिए। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को अगर अपने पति की कमाई के बारे में पता चल जाए तो वह उन्हें खर्च करने पर रोकने लगती हैं। ऐसे में कई बार आपको जरूरी खर्च करने में भी परेशानी हो जाती है।
Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी - 12:08 ए एम, अगस्त 27 तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा - 08:37 ए एम तक
योग
विष्कम्भ - 04:27 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 6:50 PM
चन्द्रोदय - 03:01 PM
चन्द्रास्त - 01:12 AM
अशुभ काल
राहू - 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 02:00 पी एम से 03:36 पी एम
कुलिक - 05:56 ए एम से 07:33 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:56 ए एम से 06:47 ए एम, 06:47 ए एम से 07:39 ए एम
वर्ज्यम् - 04:10 पी एम से 05:41 पी एम, 05:45 ए एम से 07:16 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 01:14 ए एम से 02:44 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
शुभ योग
रवि योग - पूरे दिन
Horoscope Today 26 August 2023: मेष, तुला, धनु, मीन राशि वालों को हो सकता है नुकसान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 26 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 26 अगस्त 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज तुला राशि वाले किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपको ऑफिस में अपनी सहकर्मियों से ताल मेल बनाकर आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा. आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई मार्गदर्शन दे, तो आप उसे पर अच्छा चलकर अच्छा नाम कमाने मे कामयाब रहेंगे. आप अपने किसी काम को कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि लंबे समय से आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप किसी काम को उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे. व्यापार के लिए आप कुछ नयी योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको लाभ होगा. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. कारोबार में आपकी कोई नई डील अटक सकती है .
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको अपने रोज के कामो को समय से पुरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप कोई नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, तो आज आप उसे कल पर ना टालें और आपकी मेहनत रंग लाएगी. तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. विद्यार्थियों को पढाई में समस्या आने के कारण तनाव मिलता दिख रहा है
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज कला कौशल में सुधार लेकर आएगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेंगे. कोई नई डील आज आपकी शर्तों के मुताबिक फाइनल होगी, लेकिन उसमें आप अपने बिजनेस पार्टनर से बातचीत अवश्य करें, तभी हां करें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा. यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोडा, तो उसने आपको कोई नुकसान हो सकता है और नौकरी में आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल न मिलने से आपको थोड़ी निराशा होगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा. भाई के विवाह में यदि कोई बात आ रही थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन रचनात्मक कार्य में पूरी रुचि दिखाएगे और आपको दूसरों के मामलों से दूर रहना होगा, नहीं तो आपको बेवजह का तनाव मिल सकता है. आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे और आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है. आप किसी को धन उधार देने से बचे और अपने रूपए पैसे का पूरा हिसाब रखें.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता लेकर आएगा. कारोबार में आप अच्छा धन लगा सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें और संतान के भविष्य से जुड़ा आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है. माता-पिता से आप किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको अपने भविष्य में कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा और आप बिजनेस में एक अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपका अपने पार्टनर के किसी बात से मूड खराब हो सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके हेलो से बातचीत करनी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और यदि आपको कोई डील फाइनल करने को मिले, तो हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप कहीं गलत हस्ताक्षर कर सकते हैं. संतान के कार्य से आपका मान सम्मान बढ़ेगा, उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. सरकारी योजना में धन लगाने से आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. अभी आपके काम में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज आप उन्हे दूर करने में कामयाब रहेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देगे. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही नहीं करनी है और नौकरी में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. आपकी आय मे वृद्धि होगी. परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. आपका कोई काम आपके लिए नयी समस्या खड़ी कर सकता है.
कल सुबह 8.45 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: सीएम शिवराज ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपी लिस्ट
भोपाल। कल सुबह 8.45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के इस कार्यकाल का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज रात में सीएम शिवराज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल (CM Shivraj Singh Chouhan) को मंत्रिमंडल की नामों की लिस्ट सौंपी।
3 मंत्री लेंगे शपथ
शिवराज मंत्रिमंडल में 3 चेहरे शपथ लेंगे। विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं राहुल लोधी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इससे पहले मंगलवार 22 अगस्त को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रियों की जगह खाली है।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद सामने आया चांद का पहला वीडियो, लैंडिंग का नजारा देख दुनिया हुई हैरान…
नई दिल्ली। भारत ने 23 अगस्त को एक बार फिर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। इसरों ने चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवा दिया। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के चांद पर उतरने के बाद अपना काम कर दिया। चंद्रयान की सफलता के बाद पहला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस समय का है जब चंद्रयान 3 चांद पर उतर रहा था।
इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टच डाउन के समय चांद किस तरह का दिखाई दे रहा था। इससे पहले लैंडिंग के तुरंत बाद लैंडर विक्रम की ओर से चांद की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं। चंद्रयान का लैंडर विक्रम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। इसरो ने बताया कि लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकल गया था। रोवर और लैंडर दोनों ही अच्छी स्थिति में हैं। रोवर चांद पर चहलकदमी शुरू कर चुका है।
6 साल की मासूम बेटी से रेप के आरोपी पिता को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
राजस्थान। उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी पिता को अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। पॉक्सो कोर्ट -1 के जज भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।
मामला जून 2020 का है। पति से झगड़े के बाद पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके आ गई थी। पति अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां नाराज पत्नी उससे नहीं मिली थी। ऐसे में 6 साल की बेटी अपने पिता से मिलने बाहर आ गई थी। फिर पिता बेटी को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया था। रेप करने के बाद बेटी को बेसुध हालत में ससुराल के पास सड़क पर ही छोड़कर चला गया था। मां ने देखा तो बेटी के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब 6 माह तक भर्ती रही थी।
कोर्ट ने टिप्पणी में लिखा कि अपराध करने के बाद भी आरोपी पिता को कोई पछतावा नहीं रहा। सजा का सुनाए जाने पर भी उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं। ऐसे में आरोपी नरमी का हकदार नहीं है। आरोपी का यह कृत्य दुर्लभतम से दुर्लभ की श्रेणी में आता है। इसे मृत्युदंड दिया जाना विधि सम्मत नहीं है, लेकिन आजीवन कारावास की सजा दिया जाना उचित है।
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश में लिखा कि सामान्य रूप से परिवार में बेटी पिता की लाडली होती है। वह अपनी मां के मुकाबले पिता से ज्यादा प्यार करती है। कमोबेश यही स्थिति पिता की भी होती है। आरोपी ने अपनी ही पुत्री से रेप करकेर उसका जीवन ही नरक बनाने का प्रयास किया। बल्कि पिता-पुत्री के विश्वास और खून के रिश्तों को शर्मसार करने का जघन्य अपराध किया है।
लैंडर से चांद की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर, इसरो ने शेयर किया वीडियो…
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 की ओर से भेजे गए चांद का एक अदभुत वीडियो शेयर किया है। विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर उतरने के बाद लैंडर से प्रज्ञान रोवर के निकलने का वीडियो सामने आया है। इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडर का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे से क्लिक किया गया था। इसरो का कहना है कि अभी तक की अपडेट्स के मुताबिक सभी सिस्टम सामान्य हैं और सभी गतिविधियां समय पर हो रही हैं।
इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ का लैंडर ‘विक्रम’ से चंद्रमा की सतह तक लुढ़कने का एक मनमोहक वीडियो जारी किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे से देखा गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ संदेश में कहा गया है, ..और यहां बताया गया है कि चंद्रयान -3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा।’इसरो ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) से ली गई लैंडर की छवि भी जारी की। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर का फोटोशूट किया! चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) – वर्तमान में चंद्रमा के चारों ओर किसी के पास मौजूद सबसे अच्छा रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा चंद्रयान-3 को देखता है।
उल्लेखनीय है कि, चंद्रयान-2 को 2019 में लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। प्रज्ञान रोवर के साथ विक्रम लैंडर बुधवार को इस उद्देश्य के लिए चंद्रमा की सतह पर उतरा। लैंडिंग के कुछ घंटों बाद, 26 किलोग्राम का छह पहियों वाला रोवर लैंडर के पेट से बाहर निकला। इसरो ने गुरुवार शाम को कहा, ‘सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड आईएलएसए को आज चालू कर दिया गया है। रोवर गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप पेलोड रविवार को चालू किया गया था। भारत ने बुधवार को इतिहास रचा जब उसके तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने त्रुटिहीन सॉफ्ट-लैंडिंग की। भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया।
वैश्वीकरण से करोड़ो लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी ने जी20 सम्मलेन को किया संबोधित
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पिंक सिटी कहे जाने वाली जयपुर में आयोजित जी20 बैठक को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्यापार और निवेश मंत्रियों की जी20 बैठक को संबोधित कर कहा, औद्योगिक व्यापार और निवेश प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल करना एक परिवार के रूप में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, पूरे इतिहास में, व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है। इसने लोगों को करीब ला दिया है। व्यापार और वैश्वीकरण ने भी करोड़ों लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। आज हम भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और आत्मविश्वास देखते हैं। भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा गया है। पिछले 9 वर्षों के दौरान भारत 5वीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। यह हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि, हमने 2014 में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन की यात्रा शुरू की। हमने प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाई है और पारदर्शिता बढ़ाई है। हमने डिजिटलीकरण का विस्तार किया है, और नवाचार को बढ़ावा दिया है। हमने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्थापित किए हैं और औद्योगिक क्षेत्र बनाए हैं। हम लाल फीताशाही से लाल कालीन की ओर बढ़ गए हैं, और एफडीआई प्रवाह को उदार बनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महामारी से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों ने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली है। G20 में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश में विश्वास का पुनर्निर्माण करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें लचीली और समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखलाएं बनानी चाहिए जो भविष्य के झटकों को झेल सकें। इस संदर्भ में, वैश्विक मूल्य श्रृंखला के मानचित्रण के लिए एक सामान्य ढांचा बनाने का भारत का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है। भारत विश्व व्यापार संगठन के मूल में नियम-आधारित, खुली, समावेशी, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में विश्वास करता है। भारत ने 12वें डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की चिंताओं की है। हम लाखों किसानों और छोटे व्यवसायों के हितों की रक्षा पर आम सहमति बनाने में सक्षम थे।
भारत के लिए एमएसएमई का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन है। भारत ने हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, GeM के माध्यम से एमएसएमई को सार्वजनिक खरीद में एकीकृत किया था। हम पर्यावरण पर ‘शून्य दोष’ और ‘शून्य प्रभाव’ के लोकाचार को अपनाने के लिए अपने एमएसएमई क्षेत्र के साथ काम कर रहे हैं।
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त, जानें राखी बांधने की सही डेट और सही समय
Raksha Bandhan 2023 Date: हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन की डेट को लेकर लोगों के बीच बहुत मतभेद है, इस साल अधिकमास की वजह से सभी त्योहार देर से पड़ेंगे. वहीं रक्षाबंधन की बात करें तो रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन रहेगी.
इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023, बुधवार की शाम को शुरु होकर अगले दिन यानि 31 अगस्त 2023, गुरुवार तक रहेगी, जिसकी वजह से इस बार भी पहले की तरह रक्षाबंधान का पर्व दो दिन मानाया जाएगा. आइये जानते हैं इस साल राखी बांधने का शुभ समय क्या है?
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय (Rakhi Bandhane Ka Shubh Samay)
इस साल 30 अगस्त, बुधवार के पूरे दिन भद्रा रहेगी, जिस वजह से अगर आप 30 अगस्त के दिन राखी बांधना चाहते हैं तो रात 9:03 मिनट के बाद राखी बंधवा सकते हैं.
31 अगस्त को सुबह 07:07 मिनट तक शुभ समय हैं. इससे पहले आप राखी बांध सकते हैं.
क्या होता है भद्रा काल? (What is Bhadra Kaal?)
भद्रा शनि देव की बहन का नाम है. जो भगवान सूर्य और माता छाया की संतान है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था. ऐसा माना जाता है रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी जिसकी वजह से रावण का अंत भगवान राम के हाथों हुआ. इसीलिए किसी भी शुभ काम को करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल ना चल रहा हो.
Petrol Price Today: कच्चे तेल के रेट में आई गिरावट, जानें आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को शहरों और राज्यों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. कई जगहों पर कीमत कम हुई है तो कई जगह ईंधन के दाम में इजाफा भी दर्ज किया जा रहा है.
- अहमदाबाद- पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये, डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 92.39 रुपये लीटर मिल रहा है.
- अजमेर- पेट्रोल 68 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये लीटर मिल रहा है.
- आगरा- पेट्रोल 53 पैसे महंगा होकर 96.71 रुपये, डीजल 51 पैसे सस्ता होकर 89.87 रुपये लीटर मिल रहा है.
- अमृतसर- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 98.60 रुपये, डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 88.92 रुपये लीटर मिल रहा है.
- नोएडा- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.72 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.89 रुपये लीटर मिल रहा है.
- गुरुग्राम- पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 96.89 रुपये, डीजल 23 पैसे महंगा होकर 89.77 रुपये लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ- पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 96.61 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपये लीटर मिल रहा है.
- पटना- पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 107.57 रुपये, डीजल 2 पैसे सस्ता होकर 94.34 रुपये लीटर मिल रहा है.
चार महानगरों में क्या है आज के पेट्रोल-डीजल के दाम-
- नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
- मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
- कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर
कच्चे तेल की कीमत की बात करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो आज भी इसमें गिरावट का सिलसिला जारी है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.03 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में 0.10 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 83.28 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है
रायपुर आ रहे विमान की यहाँ हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 100 से ज्यादा यात्री थे सवार, जानिए वजह
दिल्ली से रायपुर आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी है। ये इंडिगो कंपनी का विमान है। जिसे इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद लखनऊ के एयरपोर्ट पर उतारा गया है।यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट बहुत बाउंस हुआ। जहाज के इंजन मे यह समस्या आने पर पायलट ने बड़ी कठिनाई और रिस्क लेक फ्लाइट लैंड कराने में सफ़ल रहे। बताया गया है कि दूसरा जहाज भेजकर यात्रियों को रायपुर लाया जा रहा है। यह इंडिगो के जहाज को पूरी तरह से खराब होने की भी बात कही जा रही है। यात्रियों ने फ्लाइट की फिटनेस चेक करने की बात उठाई है। बता दे फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे ।
Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 25 03:10 AM- अगस्त 26 02:02 AM
नक्षत्र
अनुराधा - अगस्त 24 09:04 AM- अगस्त 25 09:14 AM
योग
वैधृति - अगस्त 24 08:36 PM- अगस्त 25 06:50 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - 01:56 PM
चन्द्रास्त - 12:13 AM
अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:23 PM
यम गण्ड - 3:37 PM- 5:14 PM
कुलिक - 7:32 AM- 09:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM- 09:22 AM, 12:49 PM- 01:41 PM
वर्ज्यम् - 02:42 PM- 04:15 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 12:03 AM- 01:37 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM- 05:11 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - 05:55 AM - 09:14 AM
Horoscope 25 August 2023 : इन राशि वालों के कारोबार में हो सकती है वृद्धि...जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि -मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखनादि कार्यों से आय के स्रोत बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि–धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। मन में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।
कन्या राशि -शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।
तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं।
धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, लेकिन तदानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। विदेश से धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। आय वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाइयों के सहयोग से कोई कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
