सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 25 03:10 AM- अगस्त 26 02:02 AM

नक्षत्र
अनुराधा - अगस्त 24 09:04 AM- अगस्त 25 09:14 AM

 

योग
वैधृति - अगस्त 24 08:36 PM- अगस्त 25 06:50 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - 01:56 PM
चन्द्रास्त - 12:13 AM

अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:23 PM
यम गण्ड - 3:37 PM- 5:14 PM
कुलिक - 7:32 AM- 09:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM- 09:22 AM, 12:49 PM- 01:41 PM
वर्ज्यम् - 02:42 PM- 04:15 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 12:03 AM- 01:37 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM- 05:11 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - 05:55 AM - 09:14 AM 

और पढ़ें ...

Horoscope 25 August 2023 : इन राशि वालों के कारोबार में हो सकती है वृद्धि...जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखें।

वृष राशि -मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखनादि कार्यों से आय के स्रोत बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि–धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। मन में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।

कन्या राशि -शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, लेकिन तदानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। विदेश से धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। आय वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाइयों के सहयोग से कोई कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

और पढ़ें ...

फिर सक्रिय हुआ मानसून! छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी…!!

नई दिल्ली। देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ, छह लोग लापता हो गए है। देश के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटो के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में बारिश संभव है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल।

यहाँ से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फ़िरोज़पुर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, गया, धनबाद, डायमंड हार्बर और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से होकर गुजर रही है।

दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर है।

एक उत्तरी दक्षिणी ट्रफ रेखा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से निचले स्तर पर तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

कई राज्यों में बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

और पढ़ें ...

इस जज को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार और कर दिया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला…

हैदराबाद। तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद के विशेष सत्र न्यायाधीश के जय कुमार को निलंबित कर दिया है। मामला सांसदों और विधायकों से संबंधित एक मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने जज के निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी है। जज को आदेश दिया गया है कि वह हाई कोर्ट की अनुमति के बिना हैदराबाद नहीं छोड़ेंगे।

चुनावी हलफनामे में छेड़छाड़ से जुड़ा मामला

यह मामला तेलंगाना के मंत्री श्रीनिवास गौड़ से जुड़ा है। महबूबनगर के एक मतदाता ने 2018 में श्रीनिवास गौड़ पर चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों ने गौड़ को हलफनामे के साथ छेड़छाड़ करने और इसे दाखिल करने के बाद संशोधन करने की अनुमति दी।

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

हाई कोर्ट ने कहा कि गौड़ कानूनी रूप से दस्तावेज को अद्यतन कर सकता है। हालांकि, जिला न्यायाधीश ने एक समानांतर आदेश में महबूबनगर पुलिस अधिकारियों को सीईसी, गौड़ और अन्य चुनाव अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए कहा। हाई कोर्ट ने कहा, ‘जज ने हद पार कर दी’।

निर्वाचन आयोग पहुंचा था हाई कोर्ट की शरण में

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जय कुमार के खिलाफ हाई कोर्ट में शिकायत की। अदालत के रजिस्ट्रार जनरल ने निष्कर्ष निकाला कि प्रथम दृष्टया विशेष न्यायाधीश ने जल्दबाजी में काम किया और बिना प्रारंभिक जांच के आदेश पारित किए।

जज ने दी थी पुलिस को चेतावनी

31 जुलाई को जय कुमार ने महबूबनगर पुलिस को सीईसी, गौड़ और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। दिलचस्प बात यह है कि उच्च न्यायालय ने उसी दिन एक आदेश पारित किया था जिसमें कहा गया था कि नामांकन के दौरान एक उम्मीदवार के अपने हलफनामे में सुधार करने में कुछ भी गलत नहीं है। 12 अगस्त को जय कुमार ने मौखिक रूप से पुलिस को चेतावनी दी कि अगर वे उस दिन शाम 4 बजे से पहले मामला दर्ज करने में विफल रहे तो अवमानना का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, लिखित आदेश में कहा गया है कि उन्होंने मामले में उठाए गए कदमों पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

क्या कहना है सीनियर वकील का

वरिष्ठ वकील ए सत्य प्रसाद ने कहा कि एक बार उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर होने के बाद, एक निचली अदालत को उसी मामले में एक अलग मामले पर विचार नहीं करना चाहिए। इस मामले के सभी संबंधित पहलू चुनाव याचिका का हिस्सा होने चाहिए। इसके अलावा, पद धारण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते समय एक सक्षम प्राधिकारी से पूर्व मंजूरी प्राप्त करना आवश्यक है

और पढ़ें ...

राहुल गांधी ने हाऊसिंग कमेटी को लिखा पत्र, पुराने बंगले में वापस शिफ्ट होने से किया इंकार

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता वापस मिलने के बाद उन्हें 12 तुगलक स्थित सरकारी आवास वापस मिल गया है। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि कांग्रेस नेता ने हाउसिग कमेटी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें पुराना आवास नही चाहिए। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें पुराना आवास दोबारा आवंटित हो गया था। बंगले में वापसी के लिए राहुल गांधी को 15 दिन के अंदर लोकसभा कमेटी में जवाब देना था, जिसकी डेडलाइन 23 अगस्त को समाप्त हो गई है। वहीं, राहुल गांधी ने इस बंगले में रहने से क्यों मना कर दिया है, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 साल से 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। मोदी सरनेम मामले में सूरत हाईकोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद उन्हें यह सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश मिला था। संसद सदस्यता बहाल होने के साथ ही उन्हें पुराना आवास दोबारा आवंटित कर दिया था। इस्टेट ऑफिस ने राहुल गांधी से 8 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा था कि क्या वह उसी घर में रहना चाहते हैं या नहीं। अमेठी से सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी को यह बंगला मिला था। हालांकि, कांग्रेस नेता ने राजधानी दिल्ली में भी एक बंगला रखा है।

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लुटियन जोन में 7 सफदरजंग लेन का घर देखा था। 7 सफदरजंग लेन वाला यह बंगला 1980 में सांसद महाराजा रंजीत सिंह गायकवाड़ को आवंटित किया गया था। महाराजा रंजीत सिंह 27 नवंबर, 1989 तक सांसद रहे। 27 दिसंबर, 1989 को आवंटन रद्द कर दिया गया था। राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना बंगाल खाली करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस नेता अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट हो गए थे।

और पढ़ें ...

AAP ने चुनाव के लिए कसी कमर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के सह-प्रभारी किया नियुक्त

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए है, मध्यप्रदेश से जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें ...

Board Exams 2024: साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं : केंद्र

नई दिल्ली:  Board Exam 2024 Latest: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. यही नहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा. लेटेस्ट अपडेट है कि केंद्र ने बुधवार को नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए कहा कि 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय द्वारा नए पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा की गई. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. यही नहीं छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने की इजाजत होगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी.

Board Exam 2024: पसंद के विषय का चुनाव

शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में विषयों का चयन 'स्ट्रीम' तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि छात्र-छात्राओं को पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी. शिक्षा मंत्रालय के इस नए पाठ्यक्रम के अनुसार, स्कूल बोर्ड उचित समय में ‘मांग के अनुसार' परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे.

Board Exam 2024: दो भाषाओं का अध्ययन

नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार नए पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम के खाके के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए.

Board Exam 2024: पाठ्य पुस्तकें होंगी सस्ती

शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षाओं में पाठ्य पुस्तकों को 'कवर' करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में कमी लाई जाएगी.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 24 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 24 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- अगस्त 24 03:31 AM- अगस्त 25 03:10 AM
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 25 03:10 AM- अगस्त 26 02:02 AM

नक्षत्र
विशाखा - अगस्त 23 08:08 AM- अगस्त 24 09:04 AM
अनुराधा - अगस्त 24 09:04 AM- अगस्त 25 09:14 AM

योग
इन्द्र - अगस्त 23 09:44 PM- अगस्त 24 08:36 PM
वैधृति - अगस्त 24 08:36 PM- अगस्त 25 06:50 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 24 12:52 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 24 11:23 PM

अशुभ काल
राहू - 1:59 PM- 3:35 PM
यम गण्ड - 5:58 AM- 7:34 AM
कुलिक - 9:11 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:15 AM- 11:06 AM, 03:23 PM- 04:14 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM- 02:42 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 10:45 PM- 12:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM- 05:11 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अगस्त 24 09:04 AM - अगस्त 25 09:14 AM (अनुराधा और गुरुवार)

और पढ़ें ...

Horoscope 24 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष राशि- सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगीमन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। । लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि- कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ में वृद्धि होगी। बातचीत में सौम्यता बनाये रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक उलझने रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक तनाव से बचें।

सिंह राशि- आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े भाई या बहन से धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।कारोबार में वृद्धि होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। भवन सुख वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

तुला राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सुखद समाचार मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आलस्य की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कर्ज लेने या किसी को देने में सचेत रहें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार

BIG ACCIDENT : नेपाल में दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ एक तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी गई। 15 अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, आसपास के लोगों ने बस के नदी में गिरने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

बता दें यह घटना नेपाल के बागमती प्रांत में बुधवार को हुई, जब एक यात्री बस मुख्य राजमार्ग से फिसलकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब काठमांडू से पोखरा जा रही बस बागमती प्रांत के धाडिंग जिले के चालीसे इलाके में अनियंत्रित होकर त्रिशूल नदी में गिर गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है तथा 15 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि, अनियंत्रित होकर बस त्रिशूली नदी में आंशिक रूप से डूब गई थी, लेकिन बचावकर्मी मौके से यात्रियों को जीवित निकालने में सफल रहे। नेपाल में बारिश की वजह से यह नदी उफान पर है।

और पढ़ें ...

108 मेगापिक्सल कैमरे वाला ये सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 11X 5G : रियलमी ने मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन्स Realme 11 5G और Realme 11X 5G को लॉन्च कर दिया है. रियलमी 11 5जी में 108 मेगापिक्सल तो वहीं रियलमी 11एक्स 5जी में  64 मेगापिक्स्ल कैमरा सेंसर मिलेगा.

Realme 11 5G specifications

  • डिस्प्ले: हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सैमसंग AMOLED डिस्प्ले है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है. फोन में वैसे तो 8 जीबी रैम है लेकिन 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
  • कैमरा: Realme 11 5G में बैक पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं, 108 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HM6 कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल है.
  • बैटरी: 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Realme 11 5G Price in India: जानिए कीमत

Realme 11X 5G इस मोबाइल के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस को ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक रंग में 29 अगस्त से खरीदा जा सकेगा.

Realme 11X 5G Specifications: जानें फीचर्स

  • स्क्रीन: डुअल सिम (नैनो) वाले इस फोन में 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. 8 जीबी रैम को 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाना संभव है.
  • कैमरा: बैक पैनल पर दो कैमरा हैं, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
  • बैटरी: 33 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Realme 11X 5G Price in India: जानिए दाम

Realme 11X 5G इस स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है. वहीं, इस फोन के टॉप वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 15,999 रुपये खर्च करने होंगे. इस डिवाइस की बिक्री 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी.

और पढ़ें ...

बड़ा हादसा : निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 श्रमिकों की मौत

आइजोल। मिजोरम में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। एनएफ रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे।

और पढ़ें ...

G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर से भारत दौरे पर,G-20 समिट से 2 दिन पहले पहुंचेंगे इंडिया

वॉशिंगटन। G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 समिट के लिए दो दिन पहले 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब कोई अमेरिकी प्रेसिडेंट चार दिन भारत में रहेगा। G-20 समिट 9 और 10 सितंबर को होगा।

G-20 Summit: बता दें कि बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा की खास बात यह है कि बाइडेन इंडोनेशिया में होने वाली आसियान समिट में शिरकत नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने भारत दौरे को ज्यादा तवज्जो दी है। व्हाइट हाउस ने देर रात बताया कि आसियान में बाइडेन की जगह वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस शिरकत करेंगी।

G-20 Summit: व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रेसिडेंट बाइडेन G20 समिट शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत पहुंच जाएंगे और यह दौरा मोटे तौर पर चार दिन का होगा। इस दौरान बाइडेन और प्रधानमंत्री दो बार बातचीत कर सकते हैं।

G-20 Summit: अमेरिकी सरकार इस दौरे को काफी अहमियत दे रही है। इस दौरान ट्रेड और डिफेंस के अलाव साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ अहम समझौते हो सकते हैं। 2026 में G-20 समिट अमेरिका में होगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रेसिडेंट बाइडेन को इसकी अध्यक्षता सौंपेंगे।

बता दें कि G-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्कीये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

G-20 Summit: दिल्ली में 3 दिनों की छुट्टी रहेगी

G-20 की वजह से दिल्ली सरकार ने 8 से 10 सितंबर को पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। सभी प्राइवेट ऑफिस, मॉल्स और मार्केट बंद रहेंगे। सभी स्कूलों में 3 दिनों की छुट्टी रहेगी। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने G-20 समिट को लेकर सरकार से पब्लिक हॉलिडे घोषित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम कराने का निर्देश दिया जा सकता है। इस दौरान मेट्रो सर्विस जारी रहेगी। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है।

और पढ़ें ...

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में पहुंचे पीएम मोदी, अफ्रीकी राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग बिजनेस जगत में विकास को लेकर आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का नेर्तित्व करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम को सबा पांच बजे जोहान्सबर्ग के एयरपोर्ट पहुचें । जहां दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर परंपरागत अफ्रीकी नृत्य भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 24 अगस्त तक अफ्रीका दौरे पर रहेंगे।   

पीएम मोदी को देख खुश हुए भारतीय मूल के लोग

https://twitter.com/narendramodi/status/1693982660824313912?s=20

पीएम मोदी के स्वागत में दक्षिण अफ्रीका में निवास कर रहे भारतीय भी भारी संख्या में मौजूद थे, इस दौरान मोदी ने अपने सभी समर्थको का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा से पूर्व भरोसा जनता से यह भरोसा जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशो को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रो की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने के लिए उपयोगी साबित होगा।
 

ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

बिजनेस को लेकर आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन में पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैं ‘ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच’ और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ कार्यक्रमों में भी शामिल होऊंगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने के वास्ते मंच प्रदान करेगा”। मोदी ने कहा कि वे कई अतिथि देशों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने को लेकर भी उत्सुक हूं “। 

और पढ़ें ...

3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, इस वजह से होगी तीन दिन की छुट्टी.....

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान सभी निजी कार्यालय और संस्थान भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले के अंतर्गत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, जिन्हें प्रशासन ने पहले ही चिह्नित कर लिया है। 

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और 'नियंत्रित क्षेत्रों' में वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया था। राष्ट्रपति जो. बाइडेन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7-10 सितंबर तक नई दिल्ली, भारत की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन और जी-20 साझेदार वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण, नोट कर लें टाइमिंग, इसरो रचेगा इतिहास, सभी स्कूलों में सीधा प्रसारण

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: इसरो का चंद्रयान-3 की 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसी के साथ इसरो एक नया इतिहास रचेगा। दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लैंडिंग की प्रक्रिया को ऑनलाइन देखेंगे। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: SRO के अनुसार चंद्रयान-3 की की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 5ः27 बजे शुरू किया जाएगा। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज के साथ ही दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर भी प्रसारण होगा। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: सबकुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। इसके दो घंटे बाद इसमें से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर घूम कर जानकारी एकत्र करेगा और इसरो तक पहुंचाएगा। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: सभी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण चंद्रयान – 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने सभी राज्यों के शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर कल शाम 5.30 बजे से 6.30 तक स्कूलों में प्रसारण देखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जहां यह न हो पाए वहां अगले दिन रिकार्डिंग दिखाना अनिवार्य होगा। एमडी समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के सभी डीईओ को इसकी व्यवस्था करने कहा है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा भारत Chandrayaan-3 soft landing LIVE: अगर इसरो ऐसा करने में सफल रहा तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। Chandrayaan-3 soft landing LIVE: बता दें कि चंद्रयान 2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया और 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल रोवर और लैंडर स्पेसक्राफ्ट से अलग हुए थे।
और पढ़ें ...