प्रदेश
पीएम मोदी ने 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल डालीः जेपी नड्डा
सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि पहले राजनीति वोट की होती थी, जाति और धर्म की होती थी। लेकिन मोदी जी ने 10 साल में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति और राजनीति की सोच बदल डाली है। आज राजनीति विकासवाद की हो गई है।
इतनी गर्मी में आप सबका उत्साह देखकर, ये साफ स्पष्ट हो गया है कि आपने चिंतामणि जी को लोकसभा में भेजने का मन बना लिया है। लेकिन ये चुनाव सिर्फ चिंतामणि महाराज जी के लिए नहीं है, ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है और आपको मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
जेपी नड्डा ने कहा, मोदी जी ने मंत्र दिया है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। मोदी जी ने कहा कि बदलाव लाओ- रिफॉर्म करो, परफॉर्म करो और देश को बदलने के लिए ट्रांसफॉर्म करो। आज 10 साल में मोदी जी के नेतृत्व में भारत, विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा है… ये बदलता भारत है। अगर किसी ने जनजातीय क्षेत्र के लिए, हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काम किया, तो पिछले 10 साल में हमारे नरेन्द्र मोदी जी ने किया। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाता है। आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया।
पहले महिलाओं की उपेक्षा होती थी, किसानों के बारे में कोई सोचना नहीं था। आज मोदी जी के नेतृत्व में गरीब की चिंता हो रही, गरीब की सुनवाई हो रही है। मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, शोषित, दलित, वंचित, आदिवासी, किसान, युवा, महिला… सबको ताकत मिली है। आज दुनिया भर में भारत का एक स्थान बन गया है, ये मोदी जी की नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहे हैं।
आज मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल आए हैं। ये बदलता भारत है। आज भारत में अति-गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर ही मिलते थे। आज मोदी जी ने पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए हैं और अगले 5 साल में 3 करोड़ घर और बनेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर घर में सौर ऊर्जा लगाई जाएगी और हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली ज्यादा पैदा करेंगे, उसे सरकार खरीदेगी।
आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को आज 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। वहीं यहां सरगुजा में हमने मेडिकल कॉलेज देने का काम किया। मोदी जी कहते हैं- भ्रष्टाचार हटाओ और I.N.D.I. अलायंस वाले कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मोदी जी कहते हैं- साधारण घर से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ। I.N.D.I. अलायंस वाले कहते हैं- अपने परिवार को आगे बढ़ाओ। ये परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।
CG ब्रेकिंग : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले 3 ईनामी नक्सलियों सहित 35 ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी वारदातों में थे शामिल...!!
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर के तीनों जिले के सरहदी इलाकों में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, इनमें से तीन माओवादियों पर शासन की ओर से एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। दक्षिण बस्तर में पुलिस व सीआरपीएफ का माओवादियों पर बढ़ते दवाब का परिणाम नजर आने लगा है। जिसके असर के तौर पर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में सक्रिय 35 माओवादियों ने एक साथ आज समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि माओवादी खोखली विचार धारा को समझ चुके हैं। जो लोग नक्सली संगठन को छोड़ कर आ रहे हैं, उनको शासन की पुनर्वासनीति का पूरा लाभ मिलेगा।
भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त : साय*
*भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त
प्रदेश सरकार की मोदी गारंटियों को पूरा करने का संदेश जनता तक ले जा पाने में सफल : साय*
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश भर से जिस तरह के फीडबैक आ रहे हैं, लगातार होती रही चुनावी सभाओं में जैसी भीड़ उमड़ रही थी, जिस तरह माताओं-बहनों का स्नेह दिख रहा था, उससे वे इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी की पूरी ग्यारह सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनके लिए भी यह चुनाव अभियान अनेक मायनों में अनोखा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता से सीधे जुडने का यह पहला अवसर था। इस दौरान 20 मार्च से 4 5 तक श्री साय ने छत्तीसगढ़ में 66 बड़ी जनसभाएं की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में 6 आमसभाएं और रोड शो भी की। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी बस्तर मे 2 सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी। श्री साय चुनाव प्रचार के क्रम में 24 बड़े सामाजिक सम्मेलनों में भी शिरकत की। इस तरह लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक कार्यक्रम हुआ। कुल मिलाकर 45 दिनों में 106 से ज्यादा बार जनसमूह से सीधे संवाद का अवसर मिला। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड़ड़ा , गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी लोकप्रिय राष्ट्रीय नेताओं की भी लगातार सभाएं हुई, जिससे भाजपा के पक्ष में और अधिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश के सभी नेताओं की भी सभाओं में सक्रियता रही। हमारे संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन समेत सभी नेताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में मोदीजी की सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की मोदी गारंटियों को पूरा करने का संदेश जनता तक ले जा पाने में सफल हुई है, यही कारण है कि वे परिणाम के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आमंत्रण पर इस बार अनेक देशों के प्रतिनिधि और नेता भारत आए, उनका छत्तीसगढ़ भी आगमन हुआ, वे काफी कुछ यहाँ से प्रेरणा लेकर अपने देश गए हैं। यह भी इस चुनाव की विशेषता रही। प्रेस वार्ता में श्री साय ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भारत को विकसित देशों की कतार में खड़ा कर देने के लिए हमारे पास जहां एक बड़ा विजन है। जहां हम अपनी योजनाओं, रोडमैप और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच थे, वहीं देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार, बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी। विशेषकर अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ में, जहां की तासीर के बारे में सारा देश जानता है, जो सभ्यता और संस्कृति के लिए देश-दुनिया में प्रशंसित चर्चित है।
वहाँ पर कांग्रेस ने जिस तरह का झूठ, दुष्प्रचार और शालीनता की सीमा पार की, उसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विश्व के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के प्रति जिस तरह की भाषा विपक्ष ने इस्तेमाल की है, उससे हम शर्मिंदा हुए हैं। यह बिल्कुल ही अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारा विजन पूरी तरह स्पष्ट है। हमने राजनीति में शुचिता और विश्वास का वातावरण बहाल किया है। पिछले सौ दिन में हमने कांग्रेस द्वारा पैदा किए भरोसे के संकट को दूर कर विश्वास की फिर से बहाली की है, निस्संदेह हमें तीसरे चरण में भी जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिलने जा रहा है। दोनों चरण के जो फीडबैक हमारे पास आए हैं, वह भी उत्साहजनक हैं। उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस भीषण गर्मी में भी लगातार कवरेज कर रहे मीडिया के मित्रों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। *प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने इन तमाम मोदी गारंटियों का जिक्र किया* - पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 80 करोड़ से अधिक लोगों को। - पीएम आवास योजना में 4 करोड़ घर बने, 3 करोड़ घर और बनेंगे। 18 लाख घर छत्तीसगढ़ में। - जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करतेरहेंगे।– - पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गरीबों का बिजली का बिल जीरो करेंगे। - 70 वर्ष और उससे अधिक बुजुर्गों का इलाज मुफ़्त। - आयुष्मान भारत, आरोग्य मंदिर इत्यादि योजनाएं चलते रहेंगी। सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुलभ। - पीएम किसान और पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से लगातार वित्तीय सहायता। - उचित मूल्य समर्थन के साथ फसल विविधीकरण (क्रॉपडायवर्सिफिकेशन) को प्रोत्साहित करेंगे। - किसानों को समर्थन देकर दाल, खाद्य, तेल और सब्जियों में आत्मनिर्भरता हासिल करेंगे। - श्री अन्न को एक सुपर फूड के रूप में और भारत को विश्व के मिलेट हब के रूप में स्थापित करेंगे। - जनजातीय संस्कृति का सम्मान और संरक्षण करेंगे, 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी स्थापित करेंगे। - वन उपज पर आधारित स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देंगे। - मुद्रा ऋण को दोगुना, पीएम स्व निधि एवं पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं का विस्तार करके ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को आजीविका के अवसर देंगे। - पीएम आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देकर उनके अनुरूप किफायती एवं सुलभ आवास प्रदान करेंगे। - मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करेंगे। - गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एम्स और विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों को मजबूती देंगे और क्लासरूम को प्रैक्टिकल लर्निंग से जोड़ने के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शुरू करेंगे। - नारीशक्ति : तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। - नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे। - युवा : सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए कानून को सख्ती से लागू करेंगे। आगे भी सरकारी भर्तियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। - श्रमिकों का सम्मान : प्रवासी मजदूर, गिगवर्कर्स, ऑटो, टैक्सी, ट्रक ड्राइवरों का ई-श्रम पर पंजीकरण सुनिश्चित कर के उनको पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता करेंगे। - पीएम स्वनिधि का विस्तार कर गांवों,कस्बों के रेहड़ी पटरीवालों को इस योजना में शामिल करेंगे। - प्रमुख शहरों और कस्बों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन की सुविधा देंगे। - एम्स से लेकर जिला अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक सभी स्तरों के स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करेंगे। - 7 आईआईटी, 16 ट्रिपलआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 विश्वविद्यालय के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों का उन्नयन करेंगे। - भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार दूरदराज के गावों तक करेंगे। 15,000 किमीएक्सप्रेसवेबनाएंगे। - आतंकवादी समूहों, वामपंथी उग्रवादी संगठनों एवं अन्य बाहरी और आंतरिक सुरक्षा खतरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी तरीकों का उपयोग करके भारत को सुरक्षित रखेंगे। - काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास करेंगे। - अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास करेंगे और दुनिया भर में रामायण उत्सव मनाएंगे। - भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस। *विष्णु का सुशासन* - मोदी की गारंटी याने गारंटी पूरा होने की गारंटी। - 18 लाख पीएम आवास दिया, सीएम आवास जाने से पहले। - महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को अब तक तीन किश्त का भुगतान। - बकाया बोनस दो वर्ष का 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए। रिकॉर्ड 3100 रुपए क्विंटल, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी। - 145 लाख टन की रिकॉर्ड धान खरीदी छत्तीसगढ़ में। - राज्य के 24 लाख 75 हजार किसानों को करीब 45 हजार करोड़ रूपये सीधे खाते में। - मंडी टैक्स हुआ आधा। कांग्रेस ने माफ करने का वादा कर दुगना किया था। तेन्दूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक दर को 4000 रुपए प्रति मानक से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा दिए जाने की हुई शुरूआत । - पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को। - श्रीराम लला दर्शन योजना प्रारम्भ। - लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान निधि फिर से बहाल। - बिजली बिल हाफ 42 लाख 34 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को। एकल बत्ती परिवारों को 30 यूनिट खपत तक मुफ्त बिजली। - राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू। मातृभाषाओं में होगी पढ़ाई। खनिज विभाग में फिर से ऑनलाईन परमिट बहाल। कांग्रेस ने इसे ऑफलाइन कर अरबों का घोटाला किया था। नियद नेल्लानार योजना बस्तर संभाग के माओवाद पीड़ित क्षेत्र में स्थापित विकास कैम्प के आसपास के गावों के दरवाजे तक सीधे पहुचा विकास।
मुठभेड़ में नक्सलियों के तीन डाक्टर हुए ढेर..दवाइयां और चिकित्सा उपकरण बरामद
जगदलपुर।अबूझमाड़ के टेकमेटा क्षेत्र में तीन माह पहले चलाए गए आपरेशन ‘सूर्यशक्ति’ ने नक्सलियों के चिकित्सा तंत्र पर करारी चोट की है। नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत खुफिया जानकारी मिली, सुरक्षा बलों के नए कैंप स्थापित किए गए। उसके बाद अबूझमाड़ में हुई दो बड़ी मुठभेड़ों में सुरक्षा बल ने नक्सलियों के तीन चिकित्सकों को मार गिराया। टेकमेटा मुठभेड़ में पांच लाख की इनामी नक्सली चिकित्सक संगीता डोगे वहीं छोटेबेठिया मुठभेड़ में नक्सलियों की चिकित्सक व पांच लाख की इनामी रजिता व रीता सलामे को मार गिराया गया। अबूझमाड़ में ही नक्सलियों की चिकित्सा विभाग की सक्रियता है। यही विभाग बूढ़े, बीमार और घायल नक्सलियों का उपचार करता है। सुरक्षा बल को गत मंगलवार को टेकमेटा में हुई मुठभेड़ के बाद दवाइयां और चिकित्सा उपकरण भी मिले हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के अस्पताल आधुनिक चिकित्सा उपकरण से युक्त नहीं होते, पर जंगल के भीतर इनका महत्व है। ऐसे अस्पतालों कुछ जीवनरक्षक दवाएं होती हैं, कुछ उपकरण होते हैं, जिनमें सर्जिकल किट, बीपी मशीन व बुखार व दर्दनिवारक शामिल हैं यहां नक्सलियों की नसबंदी भी की जाती है। चिकित्सक प्रशिक्षित नहीं होते पर नक्सली तंत्र में इनकी अहमियत रहती है और उन्हें डाक्टर कहकर संबोधित किया जाता है। सुरक्षा बल ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नक्सलियों पर दबाव बनाना शुरू किया है। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सबसे मजबूत आधार सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में है। यहां दक्षिण व पश्चिम बस्तर डिविजन पर दबाव बनाने 16 नये कैंप की स्थापना कर आपरेशन शुरू किया गया है। आइजीपी बस्तर सुंदरराज पी. ने कहा, अबूझमाड़ की भौगोलिक परिस्थिति नक्सलियों के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बनी हुई है। यहां वे प्रशिक्षण कैंप व चिकित्सा कैंप संचालित करते हैं। क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नक्सली ठिकानों को नष्ट किया जाएगा।
जाम छलका रहे थे दो दोस्त, इस बात को लेकर हुआ झगड़ा…एक ने किया सुसाइड
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लच्छनपुर गांव में एक युवक ने दोस्त से लड़ाई होने के बाद आत्महत्या कर ली। शराब सेवन करते समय दोनों में उठी बहस मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद घर आकर युवक ने फांसी से लटकर जान दे दी।
परिजन उसे फांसी से उतारकर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार पहुँचे लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने करही बाजार, सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की।
पत्नी के चरित्र को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक को शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मर्ग जांच के दौरान गवाहों एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि 2 मई को शाम करीब 6 बजे मृतक राकेश पाटले अपने मोहल्ले के धनलाल जांगड़े उर्फ धन्ना जांगड़े के साथ गांव के जमनईया पुलिया के नीचे शराब सेवन कर रहा था। इसी दौरान राकेश ने नशे की स्थिति में धनलाल के पत्नी के चरित्र के बारे में उल्टी सीधी बातें करने लगा, जिससे आक्रोशित धनलाल ने राकेश को 2-3 झापड़ मार दिया और उसके नये मोबाइल को पटककर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना के बाद दु:खी युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताते हुए अपना गला रेतने की कोशिश की। परिजनों की समझाइश के बाद कमरे में जा कर युवक ने आत्महत्या कर ली।
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनलाल ऊर्फ धन्ना जांगड़े (23 वर्ष), पिता प्रकाश जांगड़े, लच्छनपुर चौकी निवासी पर धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
CG - बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट....इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...!!
बिलासपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के सीपत में एक बुजुर्ग की सौतेले बेटे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सालों से चल रहे जमीन विवाद और पत्नी पर बुरी नजर डालने के कारण सौतेलेे बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी कुशल साहू (70 वर्ष) की बुधवार को घर से 3 किमी दूर खेत में लाश मिली थी। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, तो पता चला कि मृतक की मंगलीन साहू और सहेली साहू नामक 2 पत्नी हैं।
कांग्रेस पार्टी को एक और झटका...जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,भजपा में हुई शामिल
जांजगीर चांपा : लोकसभा के चुनावी समर के दौरान कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्हाल कर रख पाना मुश्किल हो रहा है। बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं का मोह भंग होना चुनाव के दौरान मुश्किलें खड़ी कर रहा है। वही मतदान से महज 3 दिन पहले एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी को उस वक्त लगा जब सोशल मीडिया में जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे का प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखा पत्र वायरल होने लगा।
बता दें कि यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के खेमे से गिनी जाती हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी मिला था पर प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता छीन जाने के बाद अब बगावत करने वाले अन्य नेताओं की तरह उनका भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। हालांकि मौजूदा दौर में उनका पार्टी छोड़ना कोई अचरज का विषय नहीं है और ना ही आम जनता के लिए यह कोई कौतूहल का विषय है। पर कांग्रेसियों की पार्टी के विपरीत समय में लगातार खेमा बदलना राजनैतिक स्वार्थ को परिभाषित जरूर कर रहा है।
हॉस्टल में आधी रात को मचा बवाल : छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने से छात्राएं नाराज थीं। अव्यवस्था सहित अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने हॉस्टल के सामने देत रात हंगामा मचाया। सुबह 5 बजे तक ABVP और नाराज छात्राएं प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती है। उनके तानाशाही रवैए से परेशान हैं। शुक्रवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन ने स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम रखा था, जिसमें ‘स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम’ कार्यक्रम था। इसमें सभी स्टूडेंट्स को बुलाया गया था, लेकिन, बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को वार्डन ने कार्यक्रम में जाने नहीं दिया।
छात्राओं ने कहा कि NAAC की टीम को दिखाने के लिए चार मंजिला हॉस्टल में लिफ्ट शुरू की गई थी, जिसे एक हफ्ते में ही बंद कर दिया गया। छात्राओं ने मेस में टेंडर और घटिया खाना देने के साथ ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने जैसी मांगें भी रखीं।
CG ब्रेकिंग : अवैध रेत परिवहन मामले में 5 सरपंचों और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी..हो सकती है बड़ी कार्रवाई..!!
गरियाबंद। रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज राजिम क्षेत्र के पांच गांवों के सरपंच एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक ने ग्राम पंचायत चौबेबांधा, रावड़, सिंधौरी एवं हथखोज के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों को गांवों में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ग्राम पंचायत परसदाजोशी में पूर्व में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम राजिम ने सीमांकन प्रतिवेदन की जानकारी मांगी थी। तीन माह उपरांत भी जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर परसदाजोशी के सरपंच एवं तत्कालीन सचिव को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
एसडीएम राजिम की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अनुविभाग राजिम अंतर्गत रेत खदानों द्वारा निर्धारित समय से परे रेत का परिवहन बगैर आवश्यक दस्तावेज के किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों एवं एसडीएम कार्यालय द्वारा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर नियमानुसार परिवहन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी शासन के बनाए नियमों को ताक में रखकर रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। इसके चलते उक्त कृत्य के लिए क्यों न संबंधितों के विरूद्व पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के अधीन कार्यवाही की जाए। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
न्यायधानी में पीलिया का प्रकोप...चार दिनों में मिले 25 से अधिक मरीज
- निगम और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप
- निगम कह रहा पानी साफ
- अमृत मिशन के दूषित पानी से फैला पीलिया : स्वास्थ्य विभाग
बिलासपुर : तारबाहर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पीलिया के मरीज मिलने के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे पर बीमारी फैलने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अमित मिशन के दूषित जल से पीलिया फैलने का दावा कर रहे हैं वही नगर निगम अधिकारी पानी के साफ होने का हवाला देकर दूषित भोजन को इसका कारण बता रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने बताया की ताबाहर क्षेत्र में पिछले चार दिनों में करीब 25 से अधिक पीलिया के मरीज सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद नगर निगम ने सफाई करने के साथ लार्वा छिड़काव और पेय जल पाइपलाइन का कनेक्शन बदला था। स्वास्थ्य विभाग ने भी तारबाहर क्षेत्र में घर-घर पीलिया से बचाव के लिए टेबलेट और अन्य दवाइयां का वितरण भी किया। अब इस पीलिया बीमारी के फैलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहे अमृत मिशन पाइपलाइन के पानी पर सवाल उठाया है अमित मिशन की पाइपलाइन से सप्लाई के कारण ही पीलिया फैलने का दावा सीएमएचओ ने किया है।
इस मामले में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में सप्लाई हो रही पानी की जांच कर ली गई है पानी दूषित नहीं है और पीने के योग्य है। तारबाहर क्षेत्र में पीलिया फैलने का मुख्य कारण दूषित भोजन है। जहां पीलिया फैला है वहां कुछ दिन पूर्व शादी समारोह के लिए खुली नाली के पास भोजन पकाया गया था और इसी के कारण पीलिया फैला है। ऐसा नहीं है कि तारबाहर क्षेत्र में जल जनित बीमारी फैलने का या पहला मामला है इससे पहले भी यहां डायरिया फैल चुका है। बहरहाल पीलिया फैलने के कारणों का पता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक नहीं लगा पाए हैं।
रोग के लक्षण –
- ए प्रकार के पीलिया और नान ए व नान बी तरह के पीलिया रोग की छूत लगने के तीन से छः सप्ताह के बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।
- बी प्रकार के पीलिया (वायरल हैपेटाइटिस) के रोग की छूत के छः सप्ताह बाद ही रोग के लक्षण प्रकट होते हैं।
पीलिया रोग के कारण है –
- रोगी को बुखार रहना।
- भूख न लगना।
- चिकनाई वाले भोजन से अरूचि।
- जी मिचलाना और कभी कभी उल्टियॉं होना।
- सिर में दर्द होना।
- सिर के दाहिने भाग में दर्द रहना।
- आंख व नाखून का रंग पीला होना।
- पेशाब पीला आना।
- अत्यधिक कमजोरी और थका थका सा लगना
कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने फिर दिया विवादित बयान, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कही ये बड़ी बात
गौरेला-पेंड्रा- मरवाही। करीब महीनेभर पहले ही कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने हाथ जोड़कर कहा था कि अब वे प्रधानमंत्री मोदी और उनके भक्तों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। अब फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो सकता है।
गौरेला-पेंड्रा- मरवाही पहुंचे डॉ. महंत ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए फिर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। कोरबा संसदीय सीट से प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे डॉ. महंत ने मोदी और शाह को 10वीं पास कह दिया। डॉ. महंत ने कहा कि मोदी और शाह 10वीं पास हैं वो हमें संविधान क्या सिखाएंगे। डॉ. महंत ने यह बयान संविधान बदलन वाली बात पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे लिए चट्टे बट्टे शब्द का प्रयोग करते हैं वह अच्छा नहीं लगता है। प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार वाले नारे पर डॉ. महंत ने कहा कि मोदी का दिमाग खराब हो गया है। 400 क्या इस बार वे 200 पार नहीं करने वाले हैं।
इससे पहले डॉ. महंत ने पहले कथिततौर पर लाठी मारने की बात कही थी फिर उन्होंने प्रधानमंत्री को डिफाल्टर कह दिया। लाठी मारने वाला बयान उन्होंने कुछ दिनों पहले राजनांदगांव में नामांकन रैली में कही थी। वहीं, फिर उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ. महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी तो 10 साल से फेल हो रही है। न 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला न 15 लाख रुपये मिले। हम तो बार-बार अपने विधानसभा में बोले हैं लोगों के सामने बोले हैं। डॉ. महंत ने आगे कहा कि जिसकी गारंटी फेल हो चुकी है छत्तीगसढ़ के लोग समझते हैं वो डिफाल्टर आदमी है। डिफाल्टर आदमी के बारे में हम बात नहीं करते हैं। उसकी गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी वाले बयान देने के मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उक्त बयान को हेट स्पीच मानते हुए चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने के निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा महंत के खिलाफ राजनांदगांव कोतवाली थाने में अपराध दर्ज करवाया है।
चरणदास महंत ने लाठी मार कर नरेंद्र मोदी का सर फोड़ देने का बयान दिया था। इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज कोतवाली थाने में तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा के द्वारा एसडीएम व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अतुल विश्वकर्मा के द्वारा प्रेषित ज्ञापन के आधार पर अपराध दर्ज करवाया गया है। पत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के साथ प्राप्त ओम पाठक सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सचिव केंद्रीय अनुशासन समिति भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित शिकायत की जांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देश पर सहायक रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव द्वारा जांच उपरांत प्रथम दृष्टया नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाठी से सर फोड़ने एवं उनको क्षति पहुंचाने की धमकी देना पाया जाना उल्लेखित किया है। प्रस्तुत ज्ञापन एवं संलग्न जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 506 भारतीय दंड विधान का घटित होना पाए जाने पर महंत के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
फर्नीचर कारोबारी ने खुद को जिंदा जलाया...पुलिस जांच में जुटी...पढ़े पूरी खबर…!!
कोंडागांव। जिले के गांधी चौक के पास एक फर्नीचर कारोबारी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक के खिलाफ रायपुर में रेप का अपराध दर्ज है।
बता दें कि कोंडागांव के बस स्टैंड निवासी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू 48 वर्ष पेशे से फर्नीचर कारोबारी हैं। मृतक कारोबारी शुक्रवार तड़के तकरीबन 3 से 4 बजे घर से निकले और दुकान से तकरीबन 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर केरोसिन तेल उडेल कर आग लगा ली। इस घटना के बाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी की हालत को देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा मृतक कारोबारी के खिलाफ रायपुर में रेप का एक प्रकरण भी दर्ज है। रायपुर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर
रायगढ़ : धरमजयगढ़ से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 17 घायल जवानों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी। वही घटना में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आज धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे 30-40 बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा के पास कमोसिनडांड मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई, जिस कारण कई जवान घायल हो गए। बता दें कि सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि एक बस हादसे की शिकार हो गई है जिसमें जवान सवार थे। सभी जवानों को मामूली छोटी आई है जिनका इलाज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है। कोई जनहानी नहीं हुई है किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके से पल-पल की जानकारी हम ले रहे हैं। डॉक्टर से भी बातचीत चल रही है सभी जवान खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं
पूरी भाजपा ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया कर दिया - विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं
भ्रष्टाचारी पूर्व मुख्यमंत्री हो या आम आदमी, गलत किया तो जेल जाना ही पड़ेगा
रायपुर। 2018 विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने लोकलुभावन जन घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें 36 वादे थे, उनको पूरा समय मिला सरकार चलाने का लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। साथ ही 5 सालों में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, बालू, शराब, डीएमएफ राशि में घोटाला जैसे बहुत से घोटाले कर जनता के विश्वास से उतर चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर काम किया जिसके कारण हमें अच्छी सफलता मिली।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के 6 महीने पहले तक लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। लेकिन हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों का लगातार प्रवास छत्तीसगढ़ में रहा। साथ ही जनता का विश्वास बीजेपी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति बहुत बढ़ा। जिससे हम चुनाव जीत गए।
प्रदेश की पूरी सीटें जीतने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि पहले 2 बार के चुनाव में 11 में से 10-10 सीटें हम लोग जीत चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर आ गए थे। लेकिन वहीं 5- 6 महीने बाद जब लोकसभा चुनाव हुए तो 11 में से 9 सीट एवं विधानसभा की दृष्टि से 65 सीटें बीजेपी ने जीती थी। इस बार तो आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 10 सालों के कार्यों का मूल्यांकन जनता के पास है और पिछले तीन महीने में हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े काम किए हैं।
18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है, 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल से ज्यादा का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया दिए हैं, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी एवं प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली है और 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को 13320 करोड़ रुपए अंतर की राशि दी गई है। हमारी जो विवाहित माताएं-बहनें हैं उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत 2 महीने का जो उनका 1000 रुपया का किस्त है, वो देने का काम किए हैं। हर महीने के पहले सप्ताह में उनको किश्त दे देंगे। रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है।
बस्तर-सरगुजा जैसे आदिवासी बाहुल्य संभाग में तेंदूपत्ता जहां आय का एक बड़ा स्रोत है। उसे 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा खरीदने का सरकार आदेश कर चुकी है और ये सभी काम मोदी के गारंटी के अंतर्गत हो रहे हैं। जिनका असर जनता पर हो रहा है। इस कारण मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि इस बार छत्तीसगढ में पूरी 11 में से 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और रिकॉर्ड टूटेगा।
नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के बात पर सीएम साय ने कहा कि इसका श्रेय तो डबल इंजन सरकार को जाता है। जिसके तहत हम मजबूती से लड़ पाए हैं और केंद्र से बहुत सहयोग भी मिला है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। प्रदेशवासियों ने देखा है कि पिछले 3 महीने में लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं और ये बड़ी सफलता हमारे सैनिकों को मिल रही हैं।
एक सवाल के जवाब में विष्णु देव साय ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के प्रति और मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। पहले कांग्रेस वर्सेज ऑल होते थे आज बीजेपी वर्सेज ऑल है। ये हम लोगों का अचीवमेंट है। सही मायने में भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। प्रत्येक 3 साल में पदाधिकारी बदल जाते हैं। एक हमारे जैसे छोटे से गांव का व्यक्ति, किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है, चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता हैं। ये सब कुछ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हैं।
उन्होंने कहा कि बाकी सभी पार्टियों के लोग बीजेपी से डरे हुए हैं। इन सभी ने भ्रष्टाचार किया है और इनको लगता है बीजेपी फिर सरकार में आई तो इन सब लोगों की जगह जेल होगी। यहीं कारण है कि इनके न इनके विचारों में तालमेल है न ही इनका ग्राउंड लेवल पर कोई कनेक्शन है। इसके बावजूद भी ये सब एक होके सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मोदी जी को नीचे दिखाना चाहते हैं। लेकिन इस मंसूबे में वो कभी कामयाब नहीं होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर को उनके द्वारा गलत बताए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो अब वो ही जाने, एजेंसियां तो जांच कर रही है। आगे वो दोषी पाए जाते हैं तो कानून सबके लिए बराबर हैं चाहे कोई पूर्व मुख्यमंत्री हो या एक आम आदमी। आरोप सिद्ध होंगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।
घोटालेबाजों के जेल जाने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि पिछले पांच साल में जो शराब, कोयला, डीएमएफ फंड सहित बहुत से भ्रष्टाचार हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पर भी जो महादेव ऐप में प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुई है। सभी की लगातार जांच चल रही हैं। पीएससी घोटाला एवं बिरनपुर हत्याकांड की जांच भी सीबीआई ने शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे वो बख्शे नहीं जाएंगे।
पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उनको हार स्पष्ट नजर आ रहा है। इसलिए उनको जो बातें नहीं कहनी चाहिए वो बातें भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जैसे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। लेकिन इससे हम लोगों को ही फायदा होगा क्योंकि देश की जनता ये सब स्वीकार नहीं करती है।
विष्णु देव साय ने कहा कि विनम्र होना और कड़ाई से रूल करना दोनों अलग-अलग चीज है। विनम्र है इसका मतलब ये नहीं हैं कि सरकार भी उसी तरह से चलेगी। हम विनम्र जरूर हैं, लेकिन आज हमारे तीन महीने के कार्यों का का मूल्यांकन करिए। आज किस तरह नक्सलवाद से लड़ रहे हैं, किस तरह निर्णय ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हित में जनहित में यदि कठोर से कठोर निर्णय भी लेना पड़ेगा तो हम उसमें भी सक्षम हैं।
आबकारी विभाग द्वारा शराब कोचियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में विगत 01 मई 2024 को रात्रि गश्त के दौरान वृत-धमधा के अन्तर्गत भिलाई नंदिनी सेमरिया मार्ग पर में अवैध शराब के विक्रय, धारण, परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी झलवा कोसरे के कब्जे से कुल 54 नग शोले देशी मसाला पाव, कुल मात्रा 9.720 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 5940रू. है। एक दोपहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 07 बीएक्स 3801 जिसकी कीमत 30000 है, को जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उपनिरीक्षक अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, मुख्य आरक्षक फागुराम टंडन, त्रिलोक नाथ इन्दोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें
ग्रीष्म ऋतु के चलते वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान तापमान में वृद्धि होने की वजह से लू लगने की आशंका अधिक होती है। लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी जारी किए गए हैं।
लू के लक्षण- सिर में भारीपन और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना आदि लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।
लू से बचाव के उपाय- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने का मुख्यतया शरीर में नमक की कमी होना है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिएं, चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय तथा जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जावे तथा उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ली जाए।
लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगायें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा दें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जावें। मितानिन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।
हीट वेवः क्या करें और क्या न करें- जितना हो सके पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संबंधित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो. तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें, ओ.आर.एस. (ओरल हाइड्रेशन) घोल, घर का बना पेय लस्सी, (तोरानी चावल) का पानी, नींबू का पानी, छाछ, आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचें, यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े, टोपी या छाता) और चेहरे को कवर करें। जहां तक संभव हो किसी भी सतह को छूने से बचें।
अन्य सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहें, अपने घर को ठंडा रखें धूप से बचाव के लिए रात में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोलें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करें। पंखों का उपयोग करें, कपड़ों को नम करें और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते हैं तो उच्च बुखार/लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, मतली या भटकाव, लगातार खांसी, सांस की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखायें तथा जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
क्या न करें - गर्मी के दौरान बाहर न जाएं। अत्यधिक गर्मी के घाटों के दौरान बाहर जाने से बचें विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच। नंगे पैर या बिना चेहरे को ढंके और बिना सिर ढंककर बाहर न जाएं। व्यस्थतम समय (दोपहर के दौरान खाना पकाने से बचो। खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खानें से बचें. बासी खाना न खाएं और बीमार होने पर बाहर धूप में न जाएं घर पर रहें।
नियोक्ता और श्रमिक
क्या करें- कार्यस्थल पर स्वच्छ और ठंडा पेयजल प्रदान करें, श्रमिकों को सीधे धूप से बचने के लिए सावधानी बरतें। यदि उन्हें खुले में काम करना पड़ता है जैसे कि (कृषि मजदूर, मनरेगा मजदूर आदि) तो सुनिश्चित करें कि ये हर समय अपना सिर और चेहरा ढंके रहें। दिन के समय निर्धारित समय-सारणी निश्चित करें, खुले में काम करने के लिए विश्राम गृह की अवधि और सीमा बढ़ाएं। गर्भवती महिलाओं या कामगारों की चिकित्सकीय स्थिति पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई बीमार है तो उसे डयूटी पर्यवेक्षक को सूचित किया जाना चाहिए। कार्यस्थल पर, धूम्रपान या तंबाकू न ही थूकें और न ही चबाएं। जो लोग बीमार हैं उनके निकट संपर्क से बचें तथा बीमार होने पर काम पर न जाएँ घर पर ही रहें।

