प्रदेश

ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 3 लोग की हत्या…पति-पत्नि और बेटी की नृसंश हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा,09 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली में निवासरत रजक परिवार में पति पत्नी और बच्चे की बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात हत्या हो गई। आज सुबह गांव वालों को घटना का पता चला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। उरगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना का है.

मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी बच्ची 2 साल की गुरुवार की दरमियानी रात बेरहमी से हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें ...

आस्था या अंधविश्वास : युवक ने चाकू से अपनी जीभ काटकर भगवान को चढ़ाया, देखने वालों के उड़ गए होश

दुर्ग। जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां अंजोरा चौकी अंतर्गत ग्राम थनौद में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। वहीं पुलिस अंधविश्वास का मामला मानकर मामले की जांच कर रही हैमिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने अपना जीभ काटकर एक पत्थर के पास रख दिया। गांव वालों ने उसे लहूलूहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया। अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि राजेश्वर आज सुबह 8 बजे अपने घर से निकलकर तालाब आया। यहां एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा। उसके बाद उसने अचानक अपना जीभ काटकर पत्थर के पास रख दिया।

एसआई ने बताया कि राजेश्वर जिस चाकू से जीभ काटा है वह चाकू खुद अपने साथ लाया था। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश्वर शंकर भगवान की पूजा करता था। शिव जी को भेंट करने के लिए उसने अपना जीभ काटा है। राजेश्वर शादीशुदा है। उसकी पत्नी गूंगी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और इस घटना को अंधविश्वास मानकर मामले की जांच कर रही है। जीभ कटने की वजह से राजेश्वर का बयान नहीं हो पाया है।

 
और पढ़ें ...

9 में को जारी होंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम गुरुवार 9 में को दोपहर 12:30 बजे मंडल के सभाग्रि में घोषित किया जाएगा परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट

https://cgbse.nic.in/  & https://cg.results.nic.in/  पर भी जारी किया जाएगा |

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है |

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल..!!

दंतेवाड़ा। जिले में तीन नक्सलियों ने लाल आतंक का रास्ता का छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। आत्म समर्पण करने वालों में तीन नक्सली शामिल हैं। आपको बता दे कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस के द्वारा जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्म समर्पण कर चुके हैं।आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

और पढ़ें ...

सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद...फिर गुस्साई महिला ने पति के साथ किया ये कांड, जब अस्पताल पहुंचा तो…

बालोद। जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया। इस घटना में जख्मी पति अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है। हालांकि पति ने पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष मजदूरी का कार्य करता है. बीते 6 मई की दोपहर को वह घर में था. उसने अपनी पत्नी सरिता बाई जो सो रही थी उससे खाना मंगा तो पत्नी ने गुस्से में खुद निकाल कर खाने बोलने लगी।

जिस बात पर विवाद बढ़ा और पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू की और मना करने पर पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया। जिससे उसके गुप्तांग से खून आने लगा। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से भाग गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ डौंडीलोहारा थाने में धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें ...

हैदराबाद में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश

हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि - हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के पुत्र हिमांशु की मौत हो गई। इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : शराब कारोबारी के घर छापेमार कार्रवाई...EOW के 6 अधिकारीयों की टीम कर रही छानबीन..हो सकता है बड़ा खुलासा..!!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने पप्पू ढिल्लन के भिलाई के नेहरू नगर निवास में दबिस दी है। ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के 6 अधिकारी सुबह से छानबीन के रहे हैं। बता दें कि कथित शराब घोटाले में अप्रैल माह में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम कारोबारी के घर छानबीन की थी। मामले में अब अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर के बयान के बाद एक बार फिर से पप्पू ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं। 

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई...2 युवकों की मौत, दो गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्त कुल चार लोग सियाज कार में बीती रात करीब 12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा कर लोहे के बिजली पोल में जा घुसी, हादसे में कार में सवार चारों युवक कार में फंसे रह गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी को काटकर युवकों को बाहर निकाला. जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें ...

मतदान कर घर लौट रही थी युवती...आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गई जान, मां व भाई घायल…!!

सरगुजा। सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर विधानसभा के ग्राम लमगाव के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर वापस घर लौट रही युवती आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी मां व भाई झुलस गए।

बता दें कि 21 वर्षीय कबूतरी दास कोट मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची थी। दोपहर 3 बजे वह अपने भाई एवं मां के साथ मतदान कर वापस घर लौट रही थी। तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। तीनों बारिश से बचने वहीं एक पेड़ के पास रूक गए थे। तभी अचानक पेड़ पर गाज गिरने से तीनों झुलस गए। उन्हें मेडिकल कालेज हास्पिटल लाया गया, जहां कबूतरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई एवं मां खतरे से बाहर बताए गए हैं।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : अंतागढ़ टेप कांड में आया बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट की डबल बेच ने FIR की खारिज...इन बड़े नेताओं पर था मामला दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अंतागढ़ टेप काण्ड मामले में हाईकोर्ट ने मंतूराम पवार की याचिका निराकृत कर दी है। मामले की सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने कोर्ट को बताया कि इस केस में दर्ज एफआईआर का खारिज खात्मा हो चुका है। केस में बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, दिवंगत अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार पर धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत जो मामला पंडरी थाने में दर्ज किया गया था। मामले में जांच पूरी करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस रजनी दूबे और जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत कर दी।

बता दें कि साल 2014 में अंतागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को प्रत्याशी बनाया था। ऐन वक्त पर उन्होंने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को वॉक ओवर दे दिया था। इस बीच एक सीडी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक अमित जोगी, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता आदि के बीच बातचीत में सात करोड़ रुपये की डील की बात सामने आई। इस मामले में कांग्रेस ने उसी समय एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

इधर वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसआइटी जांच शुरू करा दी थी। इस मामले में कांग्रेस संगठन ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व सीएम अजीत जोगी, तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत, तत्कालीन विधायक अमित जोगी और लोक सेवक डॉ. पुनीत गुप्ता ने साजिश रची थी। कांग्रेस प्रत्याशी को प्रलोभन देकर नाम वापस कराया, बाद में मंतूराम पवार भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद अब केस बंद कर दिया गया। 

और पढ़ें ...

Breaking : फिर खून से लाल हुई सड़क...तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलटी, एक की मौत, कई घायल

धमतरी :- छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नही ले रही है, इन दिनों लगातार सड़क हादसा सामने आ रहें है, आए दिन सड़क लाल रंग में रंग रही है। वहीं ताजा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के डेमार गांव की है, जहां सुबह करीबन 10 बजे मजदूर नाली निर्माण के काम पर लगे हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक पलटने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, वही 6 मजदूर घायल है।

दरअसल, अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम डेमार में सड़क किनारे पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी बीच धमतरी से रायपुर की ओर से आयरन पत्थर लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रक डेमार के पास मजदूरों पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में  दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर घायल है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहा उनकी स्थिति सामान्य बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि काम कर रहे सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले है जो धमतरी में रोजी रोटी कमाने आए हुए थे, 28 तारीख से नाली निर्माण के कार्य पर कार्यरत थे, मृतक के नाम महोम्मद शुभम बताया जा रहा है, इधर पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई 

और पढ़ें ...

*डीजीपी अशोक जुनेजा ने आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र में किया मतदान*

*डीजीपी अशोक जुनेजा ने आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र में किया मतदान* रायपुर. 7 मई 2024. छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे चरण में रायपुर के आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने सवेरे अपनी पत्नी के साथ आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
और पढ़ें ...

बारूद का जखीरा बरामद...फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगल में फोर्स ने नक्सलियों का असला-बारूद बरामद किया है। करीब 6 कुकर IED, 6 पाइप बम, जिलेटिन वायर, कॉर्डेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामाद किए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे इसलिए सामानन डंप कर रखा था। लेकिन फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपागढ़ इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद डंप कर रखा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग है। इसी सूचना के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पुलिस फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्चिंग के लिए निकाला गया था। मुखबिर के बताए अनुसार जवान मौके पर पहुंचे। पहाड़ में चट्टानों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे बारूद के जखीरा को बरामद किया गया।

इसमें 6 कुकर बमर, पाइप बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स ने मौके पर ही सारी IED को ब्लास्ट कर दिया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सलियों के खिकाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। इस ऑपरेशन इससे पहले भी इसी इलाके में नक्सलियों के डंप सामान को बरामाद किया गया था।

और पढ़ें ...

CM विष्णु देव साय पहुंचे मंदिर, राम-जानकी की पूजा -अर्चना की, मतदान करने गृह ग्राम बगिया के लिए हूए रवाना

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। सुरक्षा के साथ-साथ वहां ड्यूटी कर रहे जवान आम जनता का सहयोग भी कर रहे है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम  आज राजधानी रायपुर (Raipur) के राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंचकर  भगवान श्री भगवान राम, माता जानकी, भगवान हनुमान जी और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दे तीसरे चरण की महत्वपूर्ण सीट रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा व सरगुजा में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %

दुर्ग लोकसभा – 13.96 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %

कोरबा लोकसभा – 15.54 %

रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %

रायपुर लोकसभा – 9.78 %

सरगुजा लोकसभा – 13.80 %

 
और पढ़ें ...

CG- 4 युवकों ने बहन के घर जाने निकली युवती का किया अपहरण...पहले कार में किया दुष्कर्म, फिर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में 3 माह पहले अपनी बहन के घर जाने निकली युवती का अपहरण कर दरिंदो ने उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता से अजिरमा में दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने गोवा ले जाकर भी गैंगरेप किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपियों में युवती का रिश्तेदार बहनोई भी शामिल है। आरोपियों को एमसीबी जिला (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) और सूरजपुर के विश्रामपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती ने 4 मई कों अंबिकापुर के गांधीनगर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 जनवरी 2024 कों अपने हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी शुभम, अंशु के मोबाइल से प्रार्थिया को फोन कर घर छोड़ देने की बात बोलते हुए एक्सयूवी कार मे बैठा लिया। जिसके बाद युवती ने कार में देखा कि कार में 4 लोग मौजूद थे। जिनमें से शुभम और अंशु उर्फ अनुराग प्रार्थिया के जानपहचान और रिश्तेदार हैं। जिनके साथ 2 अन्य युवक पुष्पराज और संजय भी थे। आरोपियों ने युवती कार में बैठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अजिरमा में कार में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया को जबरन कार में बैठाकर गोवा ले जाकर सभी आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद 22 जनवरी को वापस लेकर युवती को उसकी बहन के घर छोड़ दिए। मामले में युवती की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना में धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। 

जिसके बाद पुलिस आरोपियों का पता तलाश करने में जुट गई। इस दौरान सभी आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपियों ने अपना नाम (1) शुभम उजेरिया 28 वर्ष (2) अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया 22 साल दोनों निवासी शिवपुर, बरदर थाना खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ (3) संजय चौधरी 27 साल पोड़ीडीह, छापर थाना खडगवां (4) पुष्पराज लकड़ा उम्र 19 कुम्दा कॉलोनी, करमपुर थाना विश्रामपुर होना बताया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पॉलिक्से ने 3 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार बरामद किया है। 

और पढ़ें ...

-एपिक कार्ड नहीं होने पर ई-एपिक कार्ड के साथ 12 अन्य पहचान पत्रों से मतदाता कर सकेंगे मतदान

  दुर्ग 06 मई 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मतदान करने में सहायता हेतु दिशा-निर्देश जारी कर एपिक कार्ड के अलावा ई-एपिक कार्ड के साथ 12 अन्य प्रकार के पहचान पत्रों को प्रस्तुत कर मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी है। कोई भी मतदाता एपिक कार्ड नहीं होने पर ई-एपिक कार्ड के साथ इन 12 प्रकार के पहचान पत्रों में से किसी भी एक को अपने सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं। जिसके तहत आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक अथवा डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पैन कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र अथवा राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों को जारी किया गया शासकीय पहचान पत्र एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी युनिक निःशक्तता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के माध्यम से मतदान किया जा सकता है।

और पढ़ें ...