प्रदेश
BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने घेरा...दोनों ओर से हो रही फायरिंग
बीजापुर। गंगालूर क्षेत्र के पीड़िया के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि बड़े नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और बस्तरिया बटालियन के करीब एक हजार से अधिक जवान को नक्सलरोधी अभियान पर भेजा गया था। जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
स्ट्रांग रूम के मॉनिटरिंग हेतु अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान पश्चात स्ट्रांग रूम श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, जुनवानी भिलाई में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के सुरक्षात्मक दुष्टिकोण से उक्त स्थल में सुरक्षा व्यवस्था निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव मो. 7999858633 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार मतगणना स्थल कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी के सहायक अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू मो. 9981283344, नायब तहसील दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी मो. 9644723855 एवं सहायक कार्यपालन अभियंता श्री शशीकांत वर्मा मो. 7746061880 को 08 से 15 मई तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार दुर्ग श्री ढालसिंह बिसेन मो. 9303285570, उप अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा श्री वैभव त्यागी मो. 9669822000 एवं कार्य. अभि. छ.ग. ग्राम सड़क वि. अभिकरण श्री राहुल कश्यप मो. 877093299 को 16 से 22 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख दुर्ग श्री आदित्य कुंजाम मो. 9981584877, उप अभियंता नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग श्री संदीप पटेल मो. 9907164145 एवं उप अभियंता नगर पालिका निगम भिलाई श्री अर्पित बंजारे मो. 9907688696 को 23 से 29 मई 2024 तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है।
इसी तरह नायब तहसीलदार धमधा श्रीमती कविता पटेल मो. 7999587670, सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख दुर्ग श्री आलोक शुक्ला एवं उप अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग श्री बालकिशन साहू मो. 9926753510 को 30 मई से 03 जून तक मतगणना स्थल में सुरक्षा, व्यवस्था, निगरानी एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार अधिकारीगण अपनी सहायता के लिए ड्यूटी में सहायक के रूप में एक राजस्व निरीक्षक एवं एक पटवारी की ड्यूटी अपने स्तर से लगा सकते हैं।
दुल्हन की डोली से पहले घर में उठी अर्थी...आज ही होनी थी शादी, PWD विभाग में थे पदस्थ
बालोद। बालोद में शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब दुल्हन की डोली उठने से पहले घर में चाचा की अर्थी उठानी पड़ी। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके के हीरापुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम कुमार साहू है। श्याम कुमार साहू पीडब्ल्यूडी विभाग दुर्ग में पदस्थ थे। आज उनकी भतीजी की शादी थी।
शादी समारोह में ही शामिल होने के लिए श्याम कुमार साहू हीरापुर गांव आए थे। इसी दौरान शादी की तैयारी में जुटे चाचा नदी नहाने के लिए गए, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद शव काफी दूर तक दूर बह गया।
हालांकि सूचना के बाद नदी में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया, जिसके बाद करीब 200 मीटर दूर श्याम कुमार साहू का शव बरामद कर लिया गया। इधर घटना की सूचना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। आज ही मृतक के भतीजी की शादी होने वाली थी। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शराब घोटाला : EOW की FIR को चुनौती देने वाली याचिका पर अब ग्रीष्मावकाश के बाद होगी सुनवाई
बिलासपुर। ED द्वारा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में EOW में दर्ज कराई गई FIR को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जहां एक ओर याचिकाकर्ता पूर्व आईएएस निरंजन दास व अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी से दी गई छूट को बरकरार रखा है। वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद होगी, तब तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेश में कथित शराब घोटाले की जांच की थी, जिसमें होलोग्राम निर्माता कंपनी और राज्य सरकार के अफसरों के साथ मिलकर शराब कारोबारियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले मे ईडी की जांच के आधार पर EOW ने केस दर्ज किया है।
आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास और होलोग्राम निर्माता कंपनी के विधु गुप्ता की ओर से हाईकोर्ट में पेश याचिका में ये तर्क दिया गया है कि ईडी की ECIR को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है। इसके बावजूद ईडी की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है, जो सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश का उल्लंघन है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट में राज्य शासन ने कहा था कि केस की अंतिम सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। मामले में पूर्व आईएएस निरंजन दास सहित अन्य आरोपियों को मिली अंतरिम राहत 2 जुलाई को होने वाली अंतिम सुनवाई तक जारी रहेगी। शासन की ओर से हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव ने पक्ष रखा।
इस केस के अन्य आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा व उनके बेटे यश टुटेजा, अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों ने भी ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती दी है। इसमें भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई है। बुधवार को टुटेजा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल और राज्य सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और उप महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने बहस की। दोनों तरफ से बहस अधूरी रही, अब मामले में अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टी के बाद जून में होगी।
जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...10-10 किलो के दो आईईडी बरामद
दंतेवाड़ा। गुरूवार को जिले के थाना अरनपुर में सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने के इरादे से लगाए गए 10-10 किग्रा के 2 आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस फोर्स ने बहुत ही सजगता से कार्य करते हुए नक्सलियों के मन्सूबों पर पानी फेर दिया है।
बता दें कि डीआरजी और बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा के बल द्वारा गुरुवार 9 मई को एरिया सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान पुलिस बलों ने ग्राम समेली से बर्रेम जाने वाले रास्ते में एक 10-10 किग्रा का आईईडी और अरनपुर से पोटाली जाने वाले रास्ते में प्लांट किया गया था, जिसे बरामद किया है। वहीं इन आईईडी को बीडीएस दन्तेवाड़ा द्वारा सतर्कता पूर्वक ब्लास्ट कर डिस्पोज किया गया।
दो महिलाओं समेत इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, इस वजह से किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह दुर्दांत नक्सलियों– दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।
उन्होंने बताया कि नक्सली दूधी पोज्जा के सिर पर आठ लाख रुपये, दूधी पोज्जे के सिर पर आठ लाख रुपये, जयक्का के सिर पर पांच लाख रुपये, कवासी मुड़ा के सिर पर पांच लाख रुपये, कारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने पुलिस के ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी...एक दर्जन लोग घायल
कोंडागांव। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां गुरुवार को राणापाल कैंप के समीप एक बाराती वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गए और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया।
मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा 407 गाड़ी 25 से 30 बरातियों को लेकर झुमरी से लौदीगुरा जा रही थी, तभी मर्दापाल थाना क्षेत्र के राणापाल पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। यह घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है।हादसे के तुरंत बाद कैम्प कमाण्डर राणापाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल और जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा।
CG - पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या...इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, 7 पन्नों में लिखा सुसाइड नोट, बताई दुनिया छोड़ने की वजह...!!
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई से सनसनी खबर सामने आई है। भिलाई में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के पास से 7 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सुमीत कुमार गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमीत कुमार ने 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। सुनील ने अपने पत्नी से तलाक के लिए लगाए आवेदन की पेशी के दिन ही सुसाइड कर लिया है। सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में निवासरत थी। सुसाइड नोट में मृतक ने बताया है कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी। जिसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
सुमीत अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं पत्नी भी भिलाई में जॉब करती थी। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। वहीं आज इस तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी। सुमीत की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती।
CG Naxalite: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर...विस्फोटक सामान बरामद
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है, गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्ससली को मार गिराया है.
जानकारी के अनुसार, बीती रात शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नक्सलियों को होने की सूचना पर नवरंगपुर पुलिस व ओडिशा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है, कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे. इस दौरान टीम ने फायरिंग की. गोली लगने पर एक नक्सली की मौत हो गई. अभी भी मौके पर जवान मौजूद है. घटनास्थल से जवानों ने दैनिक उपयोगी और विस्फोटक सामान भी बरामद किया है.

BREAKING : 50 से ज्यादा सिविल जजों का तबादला...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज और लॉ अफसरों का ट्रांसफर किया है. प्रदेश के न्यायालयों में पदस्थ 50 से ज्यादा सिविल जजों का तबादला किया गया है. इसका आदेश आज हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया.
देखें लिस्ट –








CG ब्रेकिंग : हॉस्टल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती...रूम से मिला अश्लील सामान
बिलासपुर:- न्यायधानी के विनोबा नगर के एक हॉस्टल में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं. मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल में पहुंचे, जिसके बाद दोनों को तारबाहर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर कार्रवाई की.
सलूजा हॉस्टल में रहने वाला सोहेल खान अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आता था, जिसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने हिंदू संगठन से की. इसके बाद मंगलवार को हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल पहुंचे और सोहेल खान के रूम में गए. सोहेल खान से पूछताछ करने पर वह बोला कि कमरे में उसकी बहन है, लेकिन पड़ोसियों ने अंदर की जांच की तो युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी. उसने बताया कि वह कोरबा की रहने वाली है और यहां पढ़ाई करने आई है. इसकी सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई.
पुलिस सोहेल खान और युवती को तारबाहर थाना लेकर पहुंची. बताया जा रहा कि सोहेल खान पंडरिया का रहने वाला है और विनोबा नगर के सलूजा हॉस्टल में रहकर महिंद्रा कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है. इसी दौरान युवती से उसकी दोस्ती हुई थी.
पुलिस ने दोनों के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी और उन्हें समझाइश देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की. युवक के रूम की तलाशी लेने पर पुलिस को अश्लील सामान भी मिला है.
छत्तीसगढ़ : इस जगह उल्टा बहता है पानी...देखने के लिए आते है दुनिया भर के लोग
मैनपाट : देश और दुनिया में ऐसी ऐसी अनोखी चीज देखने मिलती है। जहां पर विज्ञान भी इसके बारे में एक्सप्लेन नहीं कर पता है। लोग यहां पर इसका इस ईश्वर का चमत्कार मानकर विश्वास कर लेते हैं। अपने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ऐसे वीडियो देखे होंगे जो अनोखे चीजों के बारे में बताते रहते हैं।
इस जगह उल्टा बहता है पानी, देखने के लिए आते है दुनिया भर के लोग
हाल ही में एक ऐसा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि पानी की धारा उलटी बह रहा रहा है। इस खास जगह के ऐसे कई इंटरनेट में पर वीडियो पोस्ट है, जिसके बारे में लोग जानते ही आर्श्चय में पड़ जाते है। जी हां देश के छत्तीसगढ़ राज्य में यहां पर यह जगह एक पिकनिक स्पॉट बन गई है।
दरअसल एक जगह छत्तीसगढ़ में मौजूद यहां मैनपाट में एक ऐसी जगह है, जहां पानी की धार उल्टी बहती है। इसके बारे में क्या सच यह कोई यकिन नहीं कर पा रहा है। दरअसल आप को बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के मैनपाट के जंगलों के बीच बसा बिसरपानी गांव बसा है, जिससे यहां पर इस गांव में आम के पेड़ के नीचे से पानी का एक श्रोत निकलता है।
उल्टी दिशा में बह रहा पानी
आप को बता दें कि ये पानी कहां से आया है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। मौजूदा समय में इस पानी की वजह से पूरा गांव मशहूर है। क्योंकि ये पानी उल्टी दिशा में बहता है। जहां नॉर्मल पानी ऊपर से नीचे गिरता या बहता है, वहीं ये पानी की दिशा में बहने के वजह से इस जगह की चर्चा जोरों पर है.
इस जगह उल्टा बहता है पानी, देखने के लिए आते है दुनिया भर के लोग
यह गांव विकास के लिहाज से काफी पिछड़ माना जाता है। लेकिन उल्टी दिशा में पाने बहने वाले अनोखे चीज की वजह से यहां पर दुनिया भर से लोग आते हैं। यही वजह है कि यह टूरिस्ट जगह बन गई है।
CG - मकान में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे का शव...कमरे का नजारा देख रोंगटे हो गए खड़े
कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, यहां के उरगा थाना क्षेत्र में एक मकान में पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे की लहूलुहान लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के कमरे का दृश्य देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। घटनास्थल का नजारा देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर सभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार हो गये।
हत्या की ये वारदात कोरबा जिला के उरगा थानांतर्गत कुकरीचोली की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में जयराम रजक का मकान है। घर में उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता रजक और 2 साल की बेटी थी। आज सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों के घर से बाहर नही आने पर मौके पर जाकर देखा तो तीनों की लाश घर में मिली। गांव घर के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद इस हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम द्वारा फारेंसिक और डाॅग स्कवाॅड की मदद ली जा रही है। इस अंधे कत्ल की वारदात को किन कारणों से दिया गया ? किस वजह से पूरे परिवार की हत्या कर दी गयी ? पुलिस घटना से जुड़ें हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड पर से पर्दा उठा लिया जायेगा।
CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया...देखें टॉप 20 की लिस्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल का इंतजार आज खत्म गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के कुल 6 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 2 से 23 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CGBSE Result 2024 LIVE) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in और छत्तीसगढ़ के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव Link से देख सकते है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर की सिरमन ने 99.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में 97.40 प्रतिशत अंको के साथ पूरे स्टेट में टाॅप किया है। इसी तरह 10वीं बोर्ड में जहां दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिशा को 98.83 प्रतिशत और जशपुर के श्रेयांश कुमार ने 98.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान 10वीं बोर्ड में बनाया है। 10वीं बोर्ड का परिणाम इस बार 80.74 प्रतिशत रहा है।
ये हैं 10 वी के 20 टॉपर्स की लिस्ट
10वीं जशपुर की सिमरन पहले स्थान पर हैं। गरियाबंद की होनिशा दूसरे स्थान पर रहीं। श्रेयांश कुमार तीसरे स्थान पर हैं।
10वीं में 75.61 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 12वीं 50.74 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
यहाँ क्लिक कर देखें टॉप छात्रों के नाम
1 सिमरन शब्बा – 99.50 प्रतिशत… जशपुर
2 होनीषा 98.83 प्रतिशत गरियाबंद
3 श्रेयांश कुमार 98.33 प्रतिशत जशपुर
4 अंशिका सिंह 98.17 रायपुर
यहाँ क्लिक कर देखें टॉप 59 छात्रों के नाम top10




12वीं के टापर्स
महासमुंद की महक अग्रवाल ने पहला स्थान, बलौदाबाजार की कोपल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बलौदाबाजार की ही प्रीति और आयुषी तीसरे स्थान पर हैं।
12वीं क्लास में टॉप करने वाले बच्चे
1 महेक अग्रवाल,97.40 महासमुंद
2गोपाल अबस्ट, 97.00 बलोदबाजार
3 प्रीति 96.80 बलोदबाजार
4 हमाशी 95.80 रायपुर
पुर्नमूल्यांकन के लिए करें यह काम
अपने अंक से असंतुष्ट बच्चे और उनके परजिन रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के भीतर पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुर्नमूल्यांकन का शुल्क निर्धारित है। बच्चों को प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अंकों की फिर से गणना के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है। इसी तरह आनसरशीट की फोटो कापी हासिल करने के लिए प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
ऐसे देखें परिणाम
एक बार अपना परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर परिणाम पेज पर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
कम अंक आएं तो ये हैं विकल्प
यदि किसी छात्र या छात्रा के प्राप्तांक उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपना कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त कॉपियों की फिर से जांच के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। इस बारे में अधिकतम जानकारी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
जानिए पुर्नमूल्यांकन का शुल्क
अपने अंक से असंतुष्ट बच्चे और उनके परजिन रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के भीतर पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुर्नमूल्यांकन का शुल्क निर्धारित है। बच्चों को प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अंकों की फिर से गणना के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है। इसी तरह आनसरशीट की फोटो कापी हासिल करने के लिए प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
हायर सेकेंडरी में 2.61 लाख छात्र-छात्राएं
इसी प्रकार, CGBSE द्वारा इस वर्ष आयोजित की गई हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 2.61 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें 1,14, 564 छात्र और 1, 46, 455 छात्राएं हैं। इनके रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे।
हाई स्कूल में 3.45 लाख स्टूडेंट्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा इस साल आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में 3,45,521 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इन स्टूडेंट्स को अब परीक्षाफल का इंतजार है। इनमें 1,58, 246 छात्र हैं, जबकि 1,87, 275 छात्राएं हैं।
नतीजों का इंतजार 6 लाख स्टूडेंट्स को
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार दोनों ही कक्षाओं के 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है।
सीएम ने दी अग्रिम बधाई
CGBSE द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम जारी किए जाने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया है।
मंत्रालय में नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न
मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को मंत्रालयीन कार्य के संबंध महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने अच्छे कार्य से प्रगति कर सकते है। उन्होंने कार्य पूरी मेहनत, लगन एवं समपर्ण की भावना से करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का सहयोग सहरानीय रहा।
13 मई से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश...आदेश जारी
बिलासपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 13 मई से सात जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस बीच 8 जून शनिवार और 9 जून रविवार होने की वजह से अब 10 जून से हाईकोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई होगी।ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हाईकोर्ट में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया गया है। हाईकोर्ट में समर वेकेशन के दौरान रजिस्ट्री विभाग खुला रहेगा और नियमित रूप से अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे। इस दौरान एडवोकेट अपने पक्षकारों की तरफ से याचिकाएं दायर कर सकेंगे। अवकाश के दौरान अति आवश्यक प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल बेंच लगाई जाएगी।
