प्रदेश

छतीसगढ़ का सबसे कम वोटर्स वाला मतदान केंद्र, इस क्षेत्र में केवल 5 मतदाता चुनेंगे सांसद, पहले होती थी झोपड़ी में वोटिंग

कोरिया : लोकसभा चुनाव को लेकर पुरे देश में सियासी तापमान चढ़ा हुआ हैं. वोटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर प्रचार किया। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग हैं. बीच छत्तीसगढ़ में अब अंतिम चरण का मतदान होना हैं. जिसमें केवल 13 घण्टे शेष हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां पूरी हो गई है. मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक लोकसभा की सात सीटों पर मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरण में वोटिंग होनी है। 2 चरणों में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान किया जाना है।

ऐसे में हम आपको सरगुजा के ऐसे मतदान केंद्र के बारे में बातएंगे . जहाँ छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र है. यहां केवल पांच वोटर्स हैं. सरगुजा लोकसभा सीट भी शामिल के कोरिया इलाके में सबसे छोटा वोटिंग सेंटर है. इस मतदान केंद्र पर सिर्फ पांच वोटर्स हैं. जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सांसद चुनने में करेंगे. पांच वोटर्स की वोटिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए मतदान दलों ने कमर कस ली है. शेराडांड में मतदान कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

बता दें कि कोरिया के वनांचल इलाके शेराडांड में कुल पांच वोटर्स हैं. इन पांच मतदाताओं में दो महिला और तीन पुरुष सदस्य है. यह इलाका बुनियादी विकास की सुविधाओं से मरहूम है. यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़कें नहीं है. ग्राम पंचायत चंदहा से ट्रैक्टर में सवार होकर मतदान दल मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं. तब जाकर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

मिली जानकरी के अनुसार सबसे छोटे मतदान केंद्र शेरडांड में पांच वोटर्स के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है. यहां सात मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान दल यहां सौ फीसदी मतदान कराने के लिए शेरडांड की ओर रवाना हो चुका है.

 
और पढ़ें ...

BREAKING : चुनाव ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी कर रहे थे ये कांड, एसपी ने किया निलंबित…जानिए पूरा मामला

बिलासपुर। न्यायधानी के कोनी में मतदान दल रवाना करने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलते नजर आए। मौके पर हजारों रुपए के हार-जीत का दांव लग रहा था। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। 

दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलते नजर आए। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी, पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए। इधर पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है। 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव सहित सभी मंत्रीगण एवं भाजपा पदाधिकारी करेंगे मतदान

लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण का मतदान कल 07 मई को छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों में होगा। 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। पहले एवं दूसरे चरण के मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि तीसरे चरण में भी भाजपा के पक्ष में भारी मतदान होगा। चुनावी महौल को देखकर यह कहा जा सकता है कि जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। इस बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर देश में एक मजबूत एवं सशक्त सरकार बनाएगी। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल बूथ क्रमांक 65 में, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के ग्राम सनावल के हरीजन पारा, बूथ क्रमांक 35 प्राथमिक शाला में, वित्त मंत्री ओपी चैधरी रायगढ़ शहर के आयुर्वेदिक कार्यालय कमरा नंबर 01 बूथ नंबर 81 में, मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिले के माध्यमिक शाला कोरा बूथ क्रमांक 53 में, मंत्री टंकराम वर्मा प्राथमिक भवन शाला तुलसी तिल्दा बूथ क्रमांक 244 में, मंत्री लखनलाल देवांगन बूथ क्रमांक 77 कोहडरया चारपारा में, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बूथ क्रमांक 244 आंगनबाड़ी खासपारा, सांसद सुनील सोनी महाराणा प्रताप स्कूल सदर बाजार रायपुर में, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राजेश मूणत बूथ क्रमांक 225, मायाराम सुरजन हायर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल रायपुर में, विधायक अनुज शर्मा बूथ क्रमांक 195 प्राथमिक शाला भवन लाभांडी रायपुर में मतदान करेंगे।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल रामसागर पारा स्थित दुर्गा काॅलेज में, दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल 47 सेक्टर-05 भिलाई में, सरगुजा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा के श्रीकोट में, जांजगीर-चांपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती के समलाईपारा बूथ क्रमांक 143 में, बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू लोरमी विधानसभा के डिंडौरी (चि) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बूथ क्रमांक 179 में, रायगढ़ प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ग्राम छर्राटांगर के बूथ क्रमांक 275 में अपना बहुमूल्य वोट देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेंगे।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, चुनाव के एक दिन पहले पूर्व सीएम भूपेश की करीबी इस महिला नेता ने थामा BJP का दामन

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ और उनके गृहग्राम पाटन में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पाटन की जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में शामिल हो गई है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के एक दिन पहले जनपद पंचायत के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की सियासत में फिर हड़कंप मच गया है।  

बता दें कि रामबाई सिन्हा के इस निर्णय से कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सांसद विजय बघेल के निवास में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था। जहां सांसद बघेल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। पाटन जनपद पंचायत के दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी रामबाई सिन्हा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी मानी जाती है।

 

और पढ़ें ...

08 मई को जिला चिकित्सालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ब्लड डोनेशन कैम्प का होगा आयोजन

प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाये जाने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर किपींग ह्युमैनिटी अलाईव थीम पर विभन्न मानवसेवी गतिविधियों के रूप में जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोण्डागांव द्वारा लोगों से विश्व रेडक्रॉस दिवस पर अपनी स्वेच्छानुसार मानव सेवा के रूप में अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचकर रक्तदान करने हेतु अपील की गयी है।
 

और पढ़ें ...

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित भृत्य को सेवा से पृथक करने की जा रही कार्यवाही

कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा कोण्डागांव अंतर्गत संचालित प्री मेट्रिक बालक छात्रावास बांसकोट विकासखण्ड बडेराजपुर में आकस्मिक निधि अंतर्गत पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुरेन्द्र कुमार ठाकुर के वर्ष 2017-2018 से लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने तथा समय-समय पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के उपरांत भी भृत्य पुरेन्द्र कुमार ठाकुर द्वारा कोई प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं हुआ न ही कोई उपस्थिति प्रदान की गई है। जिस पर शासन के नियमानुसार 03 वर्ष से अधिक अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिए सेवा से पृथक किए जाने के निहित निर्देशानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : सड़क किनारे बोरी में बंद मिली महिला की लाश, घर से धमतरी जाने निकली थी मृतिका

बालोद। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव में शनिवार रात की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला की पहचान रमतरा गांव की छोटी साहू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक महिला धमतरी जाने के लिए अपने घर से शनिवार को निकली थी जो वापस नहीं लौटी. इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. वहीं मामले के आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है।

अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। श्री साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे। सायं 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। जिसके अंतर्गत बची हुई 7 सीटों में कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार, उत्साह से लबरेज सीएम साय ने सभी 11 सीटें जीतने की कही बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि - छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और जन-जन के आशीर्वाद से हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता-जनार्दन का आभार।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रथम दो चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के चुनाव संपन्न हुए। बची हुई 7 सीटों पर मंगलवार 7 मई को चुनाव को संपन्न होगा।

और पढ़ें ...

तीसरे चरण के मतदान के पूर्व दीपक बैज का दावा पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही

प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिये परसो मतदान होना है। दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों का मतदान हो चुका है।
पहले दो चरणों के मतदान में छत्तीसगढ़ 4 सीटों के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिये मतदाताओं का रूझान साफ दिखा।
तीन चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रूख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया।
इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।
इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देश भर में जनता बदलाव के लिये मतदान कर रही है।
किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है।
कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।
कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।
महिलायें देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान का दृढ़ निश्चय किया है।
मजदूरों को लगता है केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा। कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी बनाया था, फिर से कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है।
देश का अन्नदाता किसान भी मोदी सरकार के खिलाफ मतदान करने को लामबंद है।
किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी।
कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है।
कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गो का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है, लोग कांग्रेस की सरकार बनाने क़े लिए मतदान करने वाले है।


केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी
14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना, इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने है। जनता ने इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी।
2 साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया 17-18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी।
500 में सिलेंडर का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।
गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया। राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गयी। गौ तस्करी शुरू हो गयी। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाये।
महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिला, दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिला, तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आया लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे।
जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गयी है।
किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गये है।
छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया।
5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता इन सबके खिलाफ मतदान करेगी।

मैं जनता से अपील करता हूं बढ़-चढ़ कर मतदान करें, अपना ख्याल रखे, गर्मी से बचाव कर ठंडा पानी शीतल पेय पीकर, सर पर गमछा डालकर, टोपी पहनकर मतदान करने जाये। भावना में बहकर मतदान नहीं करें। देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखकर सोच समझ कर मतदान करे। कांग्रेस पार्टी वादा करती है हम एक स्वच्छ जनोन्मुखी सरकार बनायेंगे। अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा सभी के विकास के लिये समान अवसर कांग्रेस की सरकार प्रदान करेगी।
और पढ़ें ...

जिला निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल...चयनित 51 फैमिली फोटो को 1001 का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा...

वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव सिंह द्वारा दिए गए निर्देश

परिवार संघ एक साथ वोट देने जाएं मिलकर ग्रुप फोटो या सेल्फी ले और पुरस्कार पाएं

चयनित 51 फैमिली फोटो को 1001 का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा...

मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट या मतदान केंद्र परिसर में सपरिवार अपनी ग्रुप फोटो या सेल्फी लेकर 7970003285, 9754681155, 7489771149 इन मोबाइल नंबरों पर व्हाट्स एप करे...

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान

कोरबा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को केवल एक ही दिन बाकी है। ऐसे में 10 गांव ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, अब तक उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। 

बता दें, प्रदेश के गांव- पाली,पडनिया,जटराज,सोनपुरी,खोडरी, आमगांव, खैरभवना,कनबेरी,रिसदी समेत कई गांव के लोगों ने बैठकें कर मतदान नहीं करने का फैसला किया है। इस बैठक में महिला पुरुष और युवा भी शामिल रहे। ग्रामीणों में उनकी मांगे पूरी नहीं करने को लेकर भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें एसईसीएल (SECL) द्वारा मुआवजा, नौकरी, सड़क, पानी, बिजली समेत मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि, वे काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों को सरकारें पूरी नहीं कर पाईं।

और पढ़ें ...

जब तक भाजपा और पीएम मोदी हैं, तब तक एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण कोई नहीं छीन पाएगा – जे पी नड्डा

 सरगुजा :- भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन मंत्री रामविचार नेतम, पूर्व सांसाद रेणुका सिंह एवं सूरजपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

 नड्डा ने कहा कि गत वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से यह सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। यूपीए शासन में कहा जाता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलेगा न ही सरकार और न भारत की दशा। लेकिन पिछले 10 के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के विकास की दिशा और दश दोनों बदली है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है। कांग्रेस शासन में वोटबैंक, परिवारवाद, जातिवाद, धर्म, तुष्टीकरण, की राजनीति होती थी, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए इस देश को आगे ले जाने का काम किया है।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है और जो नहीं कहती है उसे भी पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर काम करके यह देश आगे बढ़ सकता है। कांग्रेस शासन में जनजातीय समुदाय के नाम पर रजनीति की जाती थी, वादे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह जाते थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय समुदाय को आत्मसम्मान देने का काम किया और आदिवासी समुदाय की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासी समुदाय के लिए बजट में 3 गुना वृद्धि की है जिसके तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं, एकलव्य विद्यालयों का बजट 21 गुना बढ़ा है। वन उत्पाद की श्रेणी में पहले केवल 10 चीजें शामिल थी, लेकिन आज 90 चीजें उस श्रेणी में शामिल हो गई हैं।

नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत आदिवासी समुदाय के लिए डेढ़ करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं। आदिवासी उत्पादों के हाट केंद्रों पर बेचने के लिए वनधन योजना के तहत 4 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के इलाके नक्सलवाद से प्रभावित थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। कांग्रेस के शासन में आए दिन घोटाले होते थे, मगर मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब की चिंता और किसानों को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मोदी सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को नए पंख दिए हैं और आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था, मगर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशल नीतियों के कारण आज विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का अर्थव्यवस्था विश्व का तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। आज भारत दुनिया को सबसे सस्ती और असरदार दवा निर्यात कर रहा है, भारत का दवा निर्यात 138% तक बढ़ा है और भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। पेट्रो-केमिकल में भारत का निर्यात बढ़ा है। ऑटोमोबाईल मेन्यूफैक्चरिंग में तीसरे और दवाई बनाने के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। 10 साल पहले देश के लगभग सभी मोबाईल फोन चीन और जापान में निर्मित किए जाते थे, मगर आज लगभग 97% मोबाईल का विनिर्माण भारत में ही किया जा रहा है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों ने देश के गांव, गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, युवा, किसान और महिलाओं को ताकत प्रदान की है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है, जिसके कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। आईएमएफ़ के अनुसार, आज भारत में अति गरीबी 1% से भी कम रह गई है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत को केवल 2 घर आवंटित किए जाते थे। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम आवास योजना के तहत एक पंचायत में 40 घर मिल रहे हैं और पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है। गांवों को पक्की सड़क के साथ जोड़ा जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और अतिरिक्त बिजली को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। मोदी सरकार ने जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छता योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने तय किया है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को भी आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया करवाया जाएगा।

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार मे सरगुजा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया, भिलाई में आईआईटी स्थापित की गई, राजनंदगाँव में भारत का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम खुल रहा है, अमृत भारत के तहत 32 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ के रेलवे के बजट में 22% की वृद्धि हुई है। सूरजपुर में 23 आवासीय स्कूल खोले गए हैं, प्रयास आवासीय स्कूल में नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है, अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन का 34 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। राजनीति में उजाले का महत्व अंधेरे की त्रासदी के बाद ही समझ में आता है। एक तरफ भाजपा सरकार विकास के नए नए आयाम हासिल कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों का टोला देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन घमंडिया इंडी गठबंधन का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडी गठबंधन कहता है कि परिवारवाद बढ़ाओ, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि साधारण घर से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ और गरीब को आगे ले जाओ। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोयला, पनडुब्बी, चावल घोटाला, चीनी, हेलिकाप्टर, 2जी और 3जी सहित कई घोटाले किए। कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न समुद्र, न पाताल, सभी लोक में भ्रष्टाचार किया। लालू यादव ने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, नौकरी के नाम पर जमीन हड़प, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, के. कविता, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेताओं पर भ्रष्टाचार के अनेक मामले दर्ज हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, तेज प्रताप, तृणमूल के कई नेता, अरविंद केजरिवल, मनीष सीसोदिया, स्टालिन और डीएमके के कई नेता जेल में हैं या तो बेल पर हैं। घमंडिया गठबंधन ऐसा कुनबा है जिसमें नेता या तो बेल पर है या जेल में हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालकर, अपने वोटबैंक को देना चाहती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यकों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा। सब जानते हैं कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक कौन है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस से 3 वादे लिखित में मांगे हैं। पहला – कांग्रेस संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। दूसरा – कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को नहीं देगी। तीसरा – जहां-जहां भी विपक्ष की सरकारें हैं, वहां पर कांग्रेस पिछले दरवाजे से आरक्षण पर डाका नहीं मारेगी। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, मगर कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों से आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देना चाहती है। मगर जब तक भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं तब तक एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन पाएगा।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन राम विरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी हैं। यूपीए शासनकाल में सोनिया गांधी ने एफीडेबिट देकर कहा था कि राम काल्पनिक हैं और जिसका कोई ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा था कि राम जन्मभूमि केस को अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ, नहीं तो भाजपा को फायदा हो जाएगा। लेकिन श्रीराम भाजपा के लिए राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं। यूपीए सरकार ने राम मंदिर के मामले को कोर्ट में लटकाए रखा, मगर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया और 22 जनवरी 2024 को भरवी राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। जब इंडी गठबंधन के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया से की और ए राजा ने सनातन को एचआईवी बताया, मगर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी चुप्पी साधे बैठे रहे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी भी है। कांग्रेस के सांसद ने कहा कि दक्षिण राज्यों को एक अलग देश बना देना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के जीतने पर, विधानसभा में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए गए। श्री नड्डा जी ने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा प्रत्याशियों भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

मोदी जी ने देश के हित को सामने रखकर कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लिए हैं : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासियों के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसका क्रियान्वयन किया गया। अब फिर से श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने सरगुजा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 7 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर रिकार्ड मतों से जिताएँ। श्री साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है। इसके पीछे एक ही वजह है कि मोदी जी 140 करोड़ जनता की चिंता करते हुए 24 में से 18 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। मोदी जी ने पिछले दस साल में देश के हित को सामने रखकर कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। 500 साल तक टेंट में रह रहे भगवान श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में स्थापित करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही पूरे देश की सुरक्षा को मजबूत किया है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी की देन है, भाजपा की देन है। आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा ने ही राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान किया है। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है जिसकी तीसरी किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह गलतफहमी फैला रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनते ही संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, परंतु न तो संविधान बदलेगा और न ही किसी का आरक्षण खत्म होगा।

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर सभी 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली है। अब फिर संकल्प लें कि सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को भारी बहुमत से जिताएं। मोदी जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर गांव, गरीब,किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी वर्ग के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। मोदी जी की गारंटी को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार तेजी से पूरा कर रही है। तीन माह में ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े काम करके दिखाए हैं।

सभा को विधायक रेणुका सिंह, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक रामकुमार टोप्पो व भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सरगुजा लोकसभा प्रभारी लखन लाल साहू, संभागीय भाजपा प्रभारी राजा पांडे, सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक कमलभान सिंह, सहसंयोजक अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल तथा अनिल सिंह मेजर सहित काफी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशाल जनसमूह की उपस्थिति रही।

और पढ़ें ...

Lok Sabha Elections 2024 : तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमा...भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी कड़ी टक्कर

रायपुर/बिलासपुर : देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को संपन्न होना है। इसके लिए रविवार शाम 5:00 से 12 राज्यों के 94 सीटों के लिए प्रचार थम गया। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के सात सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होना है इसके लिए रविवार को दिनभर यहां प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई।

भाजपा कांग्रेस बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के द्वारा लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने विजन से उनको रूबरू कराने की कोशिश हुई, भाजपा का रोड शो के साथ राष्ट्रीय नेताओं का दौरा दिन भर चलता रहा, तो वहीं कांग्रेस के द्वारा भी छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिए जोर शोर से प्रचार किया। सभी पार्टियों के द्वारा अंतिम दिन पूरा दमखम दिखाया गया और जनता को अपने पक्ष में रिझाने की पूरी कोशिश की गई।

हालांकि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है, ऐसे में जिला निर्वाचन आयोग के द्वारा भी चुनाव की तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है तो वहीं अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनता से अपना समर्थन मांग सकते हैं।

और पढ़ें ...

अनियंत्रित होकर घाट में जा गिरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन...दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, आठ घायल

कोरबा : जिले के कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसों का दौर लगातार जारी है। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घाट में जा गिरी। पिकअप वाहन पर लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वही आठ लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद हड़कप मच गया और लोग चीखपुकार मचाने लगे। वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और वहां में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल इसकी सूचना तत्काल 108 और जटगा चौकी पुलिस को दी गईं जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लिए वहीं घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि ये घटना जटगा चौकी अंर्तगत रावा और पहाड़ बीच मुख्य मार्ग की है जहाँ पिकअप वाहन पर लघु व्यवसाय कटघोरा से हर रविवार को बाजार करने रावा पहाड़ जाते है रोज की तरह कटघोरा से बाजार जाने पिकअप वाहन लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सवार होकर जा रहे थे इस दौरान रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट में  तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में पिकअप वाहन में सवाल दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत हो गई वहीं घायलों का कट हो रहा है इससे स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायल लोगों की माने तो तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद किसी तरह उन्हें वहां से बाहर निकल गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।जटगा चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी गई वही घायलों का हाल-चाल जाना।

और पढ़ें ...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ,चौकीदार की जली हुई मिली थी लाश…अवैध संबंध बनी हत्या की वजह..!!

बिलासपुर :  कोटा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण हत्यारे ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बिलसागुड़ी में इस मामले का रविवार को खुलासा किया गया।

 कोटा थाना क्षेत्र स्थित ओंकार फार्महाउस में 20 और 21 अप्रैल की दरमियानी रात किसी ने बेलटुकरी निवासी रामफल यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस को रामफल की लाश चारपाई के नीचे जली हुई हालत में मिली।

जांच के दौरान पता चला था कि किसी ने धारदार हथियार से पहले रामफल को मौत के घाट उतारा फिर चारपाई पर उसके शव को रखकर उसमें आग लगा दी । चारपाई के जलने की वजह से लाश जमीन पर अधजली हालत में पड़ी थी। पहली नजर में पुलिस समझ गई की रामफल की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस के लिए यह गुत्थी अनसुलझी थी।

जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। पूछताछ में पुलिस को घटनास्थल के पास में ही रहने वाले भगेला केंवट की गतिविधि संदिग्ध लगने लगी। जब घोघाडीह में रहने वाले भगेला केवट को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पूछताछ में पता चला कि रामफल यादव का भगेला केवट की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात उसने धारदार हथियार से गले में वार कर रामफल की हत्या कर दी और फिर सबूत छुपाने शव पर डीजल छिड़क कर उसमें आग लगा दी।

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारे रामफल केंवट को हथियार और घटना के वक्त पहने बनियान, डीजल के डब्बे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के लिए यह मामला चुनौती पूर्ण था लेकिन 12 दिनों की कोशिश के बाद पुलिस के हाथ कामयाबी लग ही गयी। 

और पढ़ें ...