प्रदेश
CG पटवारी सस्पेंड : शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…पटवारी निलंबित..जानिए मामला…!!
दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की वैधानिक प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत कदाचरण एवं पदीय कर्तव्यों के अनुपालन में घोर लापरवाही बरतने पर श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम चंगोरी तहसील दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार निलंबन अवधि में पटवारी श्री सेवई का मुख्यालय तहसील कार्यालय दुर्ग होगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ज्ञात हो कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश की पात्रता नहीं है। श्री ईश्वर सिंह सेवई पटवारी सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना 21 मार्च 2024 से अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित है। इस संबंध में तहसीलदार दुर्ग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद भी पटवारी श्री सेवई निरंतर अनुपस्थित हैं। उक्त पटवारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। पटवारी का निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
CG NEWS : बाय पास सड़क में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी
रायगढ़ :- जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, यहां घरघोड़ा बाय पास में एक युवती की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सरपंच सहित ग्रामीणों का हुजूम लग गया है, घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दी गई है। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भेंडरा के पास सीमा से लगी बायपास में भेंडरा जाने वाली सड़क में घाँस में लाश को छुपाई गई थी। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है, मृतिका लेगिंस पहने हुए है और पैरो में पायल दिखाई दे रहा है। मौके पर चप्पल और मास्क मौजूद है। प्रथम दृष्टया युवती को हत्या कर लाश छिपाने की आशंका जताई जा रही है ।
CG Naxalite Encounter : डीआरजी और नक्सलियों में मुठभेड़, गोलीबारी अभी भी जारी…
सुकमा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवान और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने और एक नक्सली का शव मिलने की खबर सामने आ रही है।
एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सलातोंग इलाके में सोमवार को सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हो गया। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। जवान अब भी इलाके में मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। डीआरजी के जवान के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
देवेंद्र यादव के पक्ष में राहुल गांधी की सभा आज, (कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में 5000 से ज्यादा कांग्रेस जन होंगे सम्मिलित)
देवेंद्र यादव के पक्ष में राहुल गांधी की सभा आज, (कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में 5000 से ज्यादा कांग्रेस जन होंगे सम्मिलित) अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का आज लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार श्री देवेंद्र यादव के पक्ष में सकरी में विशाल आमसभा आयोजित है, जिसमें जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर विधानसभा के हजारों कांग्रेस जन सम्मिलित होंगे, त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में 5000 से ज्यादा कांग्रेस जन, सैकड़ो वाहनों, बस ,चार पहिया वाहन, मेटाडोर, ट्रैक्टर आदि से सभा स्थल पहुंचेंगे, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विशाल आम सभा को अभूतपूर्व सफल बनाने हेतु एक वृहद बैठक आयोजन किया, और राहुल गांधी जी की सभा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां प्रदान किया गया, साथ पूरे कार्यकर्ताओं को और हजारों कांग्रेस जनों को युवा जुझारू प्रत्याशी देवेंद्र यादव को विजई बनाने हेतु संकल्प दिलाया गयाll श्री त्रिलोक श्रीवास् ने बताया कि राहुल गांधी की सभा हेतु कांग्रेस जनों में बेलतरा बिलासपुर सहित पूरे जिले में अपार उत्साह है, साथ ही लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में हजारों कांग्रेस जन् सक्रिय हो गए हैं, जिससे चुनाव कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा हैll
भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार नक्सली घटना बढ़ने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.....
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुद्दे हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार नक्सली घटना बढ़ने पर विपक्ष सरकसर पर हमलावर है.....
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक नक्सली मारा गया है इस मुद्दे को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि -ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो बातचीत का रास्ता अपनाया जाए नक्सलियों को समझना होगा बंदूक से अस्पताल स्कूल नहीं बनते जल जंगल,जमीन उनका है वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें ऐसे ही पहल की जा सकती है वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें
विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार नक्सली मामले पर मतिभ्रम की शिकार है गृहमंत्री का अलग बयान रहता है प्रधानमंत्री का अलग बयान रहता है लेकिन मुख्यमंत्री कुछ बोल ही नहीं पता है कभी कहते हैं नक्सलियों को घुस के मारेंगे कभी कहते हैं नक्सलियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे,आपकी नक्सली नीति क्या है किस लेवल पर किससे बात करना चाहते हैं किसको प्रस्ताव भेजें आपका प्रस्ताव का क्या हुआ पहले आप अपनी नक्सली नीती स्पष्ट कीजिए,उस क्षेत्र और वहां के लोगों के लिए आपकी क्या नीति है उसे सामने रखना चाहिए केवल बचकानी हरकत कर रहे हैं कभी बात करेंगे कभी घुस के मारेंगे उनकी नीती ही स्प्ष्ट नहीं है...
वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
CG NEWS: राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर...सकरी में सभा को करेंगे संबोधित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सकरी सिंचाई कालोनी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी
सकरी के सिंचाई कालोनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर दो बजे सकरी के सिंचाई कालोनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास बिलासपुर में हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पीसीसी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम का दौरा हुआ। राहुल की सभा में प्रभावी भीड़ जुटाने के संबंध में पदाधिकारियों की बैठक लीख् साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी है। राहुल गांधी की सभा में लोकसभा क्षेत्र के लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन के अलावा ग्रामीणों की मौजूदगी रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र के दस वर्षों के विकास और छत्तीसगढ़ में तीन महीने में पूरी हुई मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा
शादी के घर में पसर गया मातम, दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ जा रही थी बाजार, आधे रास्ते हुआ हादसा
जशपुर । शादी के तीन दिन पहले दुल्हन की हादसे में जान चली गयी। घटना में दुल्हन के पिता की भी जान गयी है। जबकि भाई की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक शादी की खरीददारी के लिए दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ बाजार जा रही थी। तीन दिन बाद लड़की की बारात आने वाली थी। लेकिन इसी बीच ये हादसा हो गया।
Jashpur News: घटना बगीचा थाना क्षेत्र के देवडाँड़ की घटना बतायी जा रही है। एक ही बाइक पर सवार होकर दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ बाजार से लौट रही थी, इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया।
Jashpur News: हादसे में दुल्हन और उनके पिता की जान मौके पर ही चली गयी, जबकि बाईक चला रहा दुल्हन का भाई अभी गंभीर है। परिजनों के मुताबिक युवती की शादी की खरीददारी के लिए बाजार पिता-पुत्र और पुत्री, इसी दौरान ये हादसा हो गया।
CG - चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....8 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त...ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
अंबिकापुर। सरगुजा में ऑपरेशन विश्वास के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनसीआरबी दिल्ली द्वारा मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आठ मामलों में एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और सिम जब्त किया गया है।
दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरबी द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड होने की जानकारी सरगुजा पुलिस को दी गई। शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपियों कों अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
नीचे देखें आरोपियों के नाम और जानकारी
थाना कोतवाली मे आरोपी शशांक गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन महामाया रोड अम्बिकापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/24 धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 (1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।
थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण मे आरोपी मनोज सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन जशवंतपुर शंकरगढ़ जिला बलरामपुर हाल मुकाम चोपडापारा कोतवाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/24 धारा 67 (बी) आई. टी. एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।
थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/24 धारा 67 (बी) आई. टी. एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की धारा 14(1) का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं
थाना गांधीनगर मे आरोपी प्रदीप सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन आमगांव जयनगर जिला सूरजपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/24 धारा 67(ए), 67(बी), आई. टी. एक्ट, 14 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं
थाना मणीपुर मे आरोपी आयुष मिश्रा उम्र 19वर्ष साकिन कबीर वार्ड थाना मणीपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/24 धारा 67(ए), 67(बी), आई. टी. एक्ट, 14 (1) पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं
थाना सीतापुर मे आरोपी विवेक प्रकाश लकड़ा उम्र 25 वर्ष साकिन रायकेरा बगीचापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/24 धारा 67, 67(क) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं
थाना उदयपुर मे आरोपी संजय लकड़ा उम्र 25 वर्ष साकिन लालपुर केदमा थाना उदयपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 91/24 धारा 509(ख) भा.द.वि., 67 (बी) आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं
थाना लुन्ड्रा मे आरोपी इशरार अहमद उम्र 25 वर्ष साकिन खराकोना बीजापारा थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/24 धारा 67(बी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सभी प्रकरणों के आरोपियों/विधि से संघर्षरत बालक कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख,सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, छत्रपाल सिंह, सुधीर सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी मिंज,कौशल्या राजवाड़े, आरक्षक अनुज जायसवाल, लालदेव साय , बीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, जितेश साहू, सुयश पैकरा, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, अरविन्द उपाध्याय, शिव राजवाड़े, निरंजन बड़ा,उपेंद्र सिंह,पंकज देवांगन, शामिल रहे
दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक का सिर धड़ से अलग...दो गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। हादसों के जानलेवा होने के सिलसिले में आज लैलूंगा में एक दर्दनाक रोड एक्सिडेंट में बाईक सवार की मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बाईक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया और दो युवक गंभीर रूप से घायल है । यह पूरा मामला लैलूँगा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के अनुसार बाईक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।बता दे तीनों कोटरी माल के रहने वाले है और यह घटना केनापारा मोड़ के पास हुई है ।
CM विष्णु देव साय आज रायगढ़ , जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं।हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय, दुर्ग से विजय बघेल बनाम राजेंद्र साहू, कोरबा से सरोज पांडेय बनाम ज्योत्सना महंत के बीच रोचक मुकाबला होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।

इसी कड़ी में CM विष्णु देव साय आज रायगढ़ , जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे ।
फिर चला बुलडोजर… कांग्रेस नेता और अधिकारी ने निगम की जमीन पर बनाया था काम्प्लेक्स
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की जमीन पर बने अवैध काम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया गया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निगम से जमीन लीज पर लेकर यहां पार्किंग के बगैर काम्प्लेक्स बनाया गया था। बस स्टाप की इस जमीन को बचाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने आंदोलन कर मुहिम छेड़ दी थी, जिसके बाद विधायक अमर अग्रवाल ने भी अवैध काम्प्लेक्स निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए थे। बता दें कि निगम की इस जमीन पर रसूखदार ठेकेदार ने कांग्रेस नेताओं से मिलकर निगम से औने-पौने दाम पर लीज पर लिया है।
दरअसल, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने निगम की जमीन को लीज पर बेचने का फैसला किया था। इसके तहत नूतन चौक पर ऑटो चालकों के लिए बने बस स्टैंड व सिटी बस स्टाप की जमीन को लीज पर दे दिया है। दस्तावेजों के अनुसार जमीन को जबड़ापारा निवासी हरीश राठौर ने खरीदी है। लेकिन, इसमें कांग्रेस नेता और नगर निगम के एक अफसर का भी हिस्सा है। यही वजह है कि 2377 स्क्वेयर फीट जमीन को औने-पौने दाम में लीज पर दे दिया गया है। इस विवादित जमीन पर हरीश राठौर ने शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए नगर निगम में नक्शे की मंजूरी के लिए आवेदन दिया। निगम ने 24 फरवरी 2023 को नक्शे को मंजूरी दी, लेकिन स्वीकृत नक्शे में तय की गई पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से दुकानें बना ली गईं। इसके बाद नगर निगम ने 15 मार्च 2024 को अवैध कब्जा हटाने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने नगर निगम में आवेदन देकर अवैध निर्माण के नियमितीकरण की मांग की, जिसे निगम ने खारिज कर दिया और 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने को कहा, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
ईव्ही.एम. अतिरिक्त बैलेट युनिटों का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन
लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए विधानसभाओं में उपयोग होने वाले ई.व्ही.एम. मशीनों के अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन आज ऑब्जर्वर एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे एवं अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश कुमार ध्रुव, ए.आर.ओ. सोनल डेविड, दीपक निकुंज, मुकेश रावटे, महेश गुप्ता सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं और चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति माना आभार कहा- मतदाताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति और समन्वित प्रयास से मिले बेहतर परिणाम लोकसभा आम निर्वाचन-2024
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार 26 अप्रैल को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान के उपरांत सभी 727 मतदान केन्द्रों में वोटिंग की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उपरांत ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई है। लोकसभा निर्वाचन के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 05 लाख 62 हजार 688 मतदाताओं में से 04 लाख 27 हजार 955 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि डाले गए कुल मतों का 76.06 प्रतिशत है। जिले के मतदाताओं के प्रति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आभार प्रकट किया है।
उन्होंने लोकतंत्र पर आस्था रखने वाले सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांकेर जिले में पहली बार संसदीय निर्वाचन में इतना अधिक मतदान हुआ है, जिसके लिए सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सब मतदाताओं के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का ही सुखद और सकारात्मक परिणाम है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे कहा कि दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी अधिक मतदान होना इस बात को और पुख्ता करता है कि लोकतंत्र पर उनका अटूट विश्वास है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) चलाया गया। इसके तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी बूथ, दिव्यांग बूथ, ईको ग्रीन बूथ बनाए गए, जिसके अनुकूल व सकारात्मक परिणाम सभी के समक्ष हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने माना अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने में भी बीएलओ की भूमिका सर्वाधिक प्रशंसनीय रही, क्योंकि मतदाताओं को जागरूक करने मैदानी स्तर पर अथक् प्रयास किया। लोकसभा कांकेर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सतत् मार्गदर्शन में मतदान संपन्न हुआ। इसी तरह निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े मतदान अधिकारियों, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, ए.आर.ओ., एफ.एस.टी., एस.एस.टी, वी.एस.टी., वी.वी.टी., एल.एम.टी. सहित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल, एम.सी.सी., एम.सी.एम.सी., नियंत्रण कक्ष में दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिस, अर्द्धसैनिक बल एवं सेंट्रल फोर्स के जवानों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है, जो दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी शिद्दत के साथ निभाई। बूथ स्तर पर बी.एल.ओ., कोटवार, वनरक्षक, नगर सैनिक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित मतदाता मित्र के रूप में पूरे समय सहयोग देने वाले स्काउट गाइड्स, रेडक्रॉस सोसायटी, एन.एस.एस. और एन.सी.सी. के वॉलेंटियर के अलावा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने वाले सभी लोगों के प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी ने आभार प्रकट किया है।
क्रमांक/524/सिन्हा
मां की फटकार से आहत युवती ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत
सक्ती : जिले 21 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है, बताया गया है कि, स्टेशन पारा निवासी युवती ने मां की फटकार से नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई हैजानकारी के अनुसार, मृतका पिंकी लता रात्रे (पिता श्याम रात्रे) उम्र 21 वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा थी। जो इस बार ओपन की परीक्षा दी है। ऐसे में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे कीटनाशक का सेवन कर ली थी। जिससे कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे पहले सक्ती अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। ऐसे में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि युवती को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे उस बात को लेकर भी पिंकी असहज महसूस कर रही थी और मां की फटकार से उसे और भी तकलीफ हुई, जिस कारण उसने चूहामार कीटनाशक सेवन कर लिया था। सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया।
