प्रदेश
शादी की खरीदारी करने निकले बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत...पुत्र घायल
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवती और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि युवती की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी।
बता दें कि ग्राम सोनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय 46 वर्ष और भाई जगेश्वर राम 22 वर्ष के साथ निकली थी। तभी देवडांड के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवती और उसके पिता की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
दूध का दूध और पानी का पानी होगा. छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होगा. ओपी चौधरी
पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. प्रदेश सरकार के फैसले पर मोदी सरकार की मुहर लगने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुकून जताया है. इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होने की बात कही. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ के भाई- बहनों के लिए जो नौकरियां निकलती थी, पीएससी में उसके लिए मंडी सजाई जाती थी. इसके खिलाफ हमने सड़क की लड़ाई लड़ी थी, संघर्ष किया था. छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ हम खड़े हुए थे. मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने सीबीआई जांच का फैसला लिया और मुझे बड़ा सुकून है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उसे कल नोटिफाई कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है दूध का दूध और पानी का पानी होगा. छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होगा.
Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बदसलूकी, भाजपा कार्यकताओं ने की धक्का-मुक्की, पोलिंग बूथ में जाने से भी रोका
राजनादगांव। चुनाव के बीच पूर्व सीएम और राजनादगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की है. यह आरोप खुद भूपेश बघेल ने लगाया है. उन्होंने कहा कि टेडसरा मतदान केंद्र जा रहे थे. इस दौरान उन्हें पोलिंग बूथ जाने से रोका गया और धक्का मुक्की की गई. इसके साथ ही भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भी लगाए गए.
भूपेश बघेल के साथ भाजपाइयों ने की धक्का-मुक्की-
भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुबह से खबरें आ रही है मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है. सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. लेकिन पंडरिया के 114 नंबर पोलिंग बूथ में पुलिस वाले ही लोगों को धमका रहे हैं. दूसरी तरफ टेडसरा में गुंडागर्दी की हद हो गई, मुझे बूथ पर जाने से रोका गया. कहा गया कि आपको अधिकार नहीं और मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा भी लगाने लगे और भाजपा के लोग धक्का मुक्की कर रहे थे. हालांकि नारेबाजी से मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन एक प्रत्याशी को बूथ में जाने से कैसे रोका जा सकता है. भूपेश बघेल ने बताया कि मामले में मैंने पुलिस और निर्वाचन आयोग को सूचना दी है कि एक प्रत्याशी के साथ इस प्रकार से ये लोग दुर्व्यवहार कर रहे हैं.इसके साथ ही भूपेश बघेल ने चुनाव को लेकर कहा है शत प्रतिशत जीत हो रही है. उन्होंने कहा जो पांच साल जनता की सेवा हमने की है. किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में काम किया है उसका परिणाम है. भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राशन कार्ड काट दिए, बेरोजगारी भत्ता, श्रमिकों का पैसा काट दिए.
रामविलास साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल उद्देश्यों से भटक गई है। -पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।
राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। वहीं चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।
लेटर में रामविलास साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूल उद्देश्यों से भटक गई है। हिन्दू विरोधी निर्णय पार्टी में लिए जा रहे हैं। पदाधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है। इन सारी बातों के कारण मैंने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया हैं।
चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद की राइफल से मारी गोली...मौके पर हुई मौत
गरियाबंद। गरियाबंद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने सर्विस राइफल से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर जवान आराम कर रहा था जोकि 34 वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था, लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था। जो कि मध्यप्रदेश के राजपुर का बताया जा रहा है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है।
घटना के बाद से जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं। मतदान के दिन घटना होने से अधिकारियों की परेशानियाँ बढ़ गई है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इसके पहले रायपुर में आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे।
उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमत:, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।
चलते ट्रेक्टर के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक...सवार तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत...परिजनों में पसरा मातम
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र के आरापुर तालाब के पास बीती रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलते ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। जहाँ शवों को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार काफी रफ्तार में थे, जैसे ही इन युवकों की मोटरसाइकिल आरापुर तालाब के पास पहुँची की सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा टकराई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को मेकाज भिजवाया, घटना के बाद लोग शवों को उठाने में भी कतरा रहे थे, जिसके बाद परपा पुलिस और 112 डायल के कर्मचारियों ने शव को वाहन में रखवा कर मेकाज भिजवाया।
दंतेवाड़ा निवासी मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद 40 वर्ष, मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा, मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर 40 वर्ष निवासी दंतेवाड़ा गुरुवार की शाम करीब 6 बजे जगदलपुर के नया बस स्टैंड एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये हुए थे, जहाँ रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाने के दौरान तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास पंचर खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग जारी...कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
CG Lok Sabha Phase 2 Election:- आज राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. इन तीनों सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव है. यहां बीजेपी के संतोष पांडेय का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से है. कांकेर में बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बिरेश ठाकुर हैं. जबकि, महासमुंद में बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से है.
इसी बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में मतदान किया है।

लोकसभा 2019 के परिणाम और वोट का अंतर
राजनांदगांव लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – संतोष पांडेय – 6,62,387
कांग्रेस – भोलाराम साहू – 5,50,421
हार का अंतर – 1,11966
महासमुंद लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – चुन्नीलाल साहू – 6,16,580
कांग्रेस – धनेंद्र साहू – 5,26,069
हार का अंतर – 90,511
कांकेर लोकसभा
पार्टी – प्रत्याशी – मिले वोट
भाजपा – मोहन मांडवी – 5,46,233
कांग्रेस – बिरेश ठाकुर – 5,39,319
हार का अंतर – 6,914
लोकसभा चुनाव के दौरान अनोखा नजारा...बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन वोट देने पहुंची मतदान केंद्र
कांकेर : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
वहीं डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा मतदान करने पहुंचे। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने मतदान क्रमांक 238 में मतदान किया।
डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कतार में लगकर अपने मता धिकार का प्रयोग किया।
वहीं लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला, कांकेर जिले के अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची, आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है, बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, कहा – कांग्रेस प्रदेश की सभी ग्यारह सीट जीतेगी
बिलासपुर : गुरुवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे आरोपी की बौछार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस समय स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बताए की 8000 करोड रुपए कहां से आए। यही वजह है कि कांग्रेस सब महंगाई बेरोजगारी किसान युवा ट्रेनों की लेट लतीफी सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच गई है और उन्हें विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद गठबंधन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एंट्री इनकंबेंसी और विष्णु देव साय की 4 महीने की सरकार की विफलताओ को जनता के बीच लेकर गई है और कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर कांग्रेस जीत कर आएगी। उन्होंने भाजपा के तुष्टीकरण वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस देश हित में काम करती है और कांग्रेस ने संपत्तियों को बनाया है जनताहित के लिए जो भी काम होगा कांग्रेस पार्टी उसे सर्वप्रिय होकर करेगी।
टीआई समेत एएसआई लाइन अटैच, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किन अफसरों का नाम शामिल
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले का झगराखांड थाने में 22 अप्रैल की रात ताला बंद मिलने के मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एवं एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही नए थानाप्रभारी व एक एएसआई की नियुक्ति भी कर दी गई है। मामले में दुल्हे ने जमानत करा दूसरे दिन शादी की रस्म निभाई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने के विवाद पर दुल्हा एवं परिवारजनों के साथ शादी समारोह में पहुंचे लोगों पर हमला कर दिया था। रात को दुल्हा-दुल्हन भागकर झगराखांड थाना पहुंचे तो थाने में अंदर से ताला लगा हुआ मिला। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया था।
करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी थाने में ताला नहीं खुला। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम बनाई थी। बुधवार को दोनों ने दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य का मटियारीऔरा गांव पहुंच बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिलने पर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने प्रभारी लक्ष्मी चंद कश्यप एवं बलराम चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने खड़गवां थाने में एसआई अशोक मिश्रा को थाना प्रभारी एवं एएसआई गोपाल दत्त डहरिया को पोस्टेड किया है। चार साल पूर्व बंजी निवासी प्रकाश सिंह कुर्रे ने पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी और वे महाराष्ट्र चले गए। चार सालों बाद वापस लौटने पर दोनों 22 अप्रेल को सामाजिक रीति रिवाज से विवाह कर रहे थे। शादी समारोह में दुल्हन का पक्ष शामिल नहीं हुआ। दुल्हन के पिता संतोष कुर्रे इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। रात को जब डीजे के साथ बारात निकाली गई तो ट्रांसफार्मर से बार-बार डीओ गिराकर बिजली गुल कर दी गई। दुल्हे के भाई शिवमूरत कुर्रे का डीओ गिरा रहे युवक से विवाद हो गया।
विवाद के बाद दुल्हन के पिता संतोष भाई रोमू, चचेरे भाई प्रदीप कुर्रे व सोनू कुर्रे सहित अन्य ने लाठी डंडे के साथ फरसे से दुल्हा, उसके भाई एवं डीजे में डांस कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। रात में झगराखांड थाना बंद मिला। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया एवं दोनों पक्षों पर कार्रवाई की। मामले में दुल्हे प्रकाश कुर्रे को भी जेल भेज दिया गया। बुधवार को जमानत मिलने के बाद उसने अपनी दुल्हन के साथ विवाह की रस्म अदा की। मामले की जांच के लिए डीएसपी तरशिला टोप्पो एवं एसडीओपी ए.टोप्पो की टीम मटियारीऔरा गांव पहुंची एवं दुल्हा-दुल्हन का बयान दर्ज किया। दुल्हा प्रकाश कुर्रे ने आरोप लगाया कि उससे रिपोर्ट लिखने के नाम पर एएसआई बलराम चौधरी द्वारा दो हजार रुपये लिया गया है। डीएसपी तरशिला टोप्पो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
*सीबीआई करेगी छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की जांच*
CG ब्रेकिंग : शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप...8 दरिंदों ने जंगल में ले जाकर मिटाई हवस
सूरजपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा से गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। छात्रा से 8 लोगो ने गैंग रैप किया। ये वारदात उस वक्त हुई, जब छात्रा शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी थी। जयनगर थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। शादी के कार्यक्रम से घर लौटते वक्त आरोपियों ने छात्रा को किडनैप किया और फिर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद छात्रा को बेसुध छोड़कर आरोपी भाग गये। छात्रा किसी तरह से वहां से अपने घर पहुंची और फिर पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा ने जयनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
संविधान जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा - डॉ. चंदन यादव
- यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है
- जब वोट लेना हो तो मोदी खुद को पिछड़ा बताते है, पिछड़ो के हक की बात हो तो कहते है देश में कोई जाति नहीं
- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को चेतावनी दे रहा हूं कि संविधान जिंदाबाद था, संविधान जिंदाबाद है, और संविधान जिंदाबाद रहेगा। 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सत्ता का परिवर्तन का चुनाव नहीं है, दो विचारधारा का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और देश को बनाने और बचाने का चुनाव है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी जिस नीयत और नीति से 400 पार का नारा दिया था, अब वो जनता के बीच आ गया है कि उसका मतलब क्या है? कही जमीन पर कोई हकीकत नहीं था 400 से नीचे जा रहे है। जैसे-जैसे चुनाव चढ़ता जा रहा है भारतीय जनता पार्टी उसी तेज रफ्तार से नीचे जा रही है। 400 पार का क्या मतलब होता है कई बड़े नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा वो संविधान बदलना चाहते है। जब जनता को बात समझ आ गया तब भारतीय जनता पार्टी के नेता सफाई दे रहे है। लेकिन वो सफाई सच्चाई से परे है। भाजपा ने पहली बार ऐसा नहीं किया है, जब पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी तब बाजपेयी की सरकार ने कॉन्स्टिट्यूशन रिव्यू कमेटी बनाया था। जिसके अध्यक्ष जस्टिस वेंकटेश चिलैय्या थे। जब-जब भाजपा की सरकार बनी है तब-तब वो संविधान में छेड़छाड़ बदलने का प्रयास करते रहे है। मैं इस देश की जनता को नमन करता हूं। देश और देश की जनता संविधान का जिंदाबाद का नारा इस देश के कण-कण में बसा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की जो मूल विचारधारा है और देश का संविधान है वे परस्पर विपरीत है। आरएसएस का विचारधारा है और हमारा संविधान कहता है आजादी के संघर्षो दौरान जो उत्पन्न हुई वो इस देश का संविधान है। देश की जनता के संघर्षो से उत्पन्न बहुत सारे हमारे परंपरा, इतिहास, स्टेटजी, सबसे बड़ा अहिंसा, तमाम ऐसे मूल्य है और तमाम हमारे बड़े-बड़े नेताओं का बहुत बड़ा संघर्ष रहा है। डॉ. बाबा साहब अंबेडकर राष्ट्रीय कमेटी के चेयरमेन रहे, तमाम ऐसे नेता थे सभी ने मिलकर ये एक बहुत ही मजबूत संविधान बनाया है। जो भारतीयता को दर्शाता है। भारत बोले तो अनेकता में एकता है। भारत को समझना चाहेंगे तो 22 प्रमुख भाषाएं है, 1632 बोली है, 6500 जाति-उपजाति है, 52 जनजातियां है, 29 मुख्य त्योहार है, 6 मुख्य धर्म है, 27 राज्य है, 7 केंद्र शासित प्रदेश है, एक संविधान है एक बेस है। इन सब से भारत बना है। हमारी संस्कृति अलग है, हमारी भाषा अलग है, खान-पान, रहन-सहन सब चीज अलग है लेकिन हम एक संविधान में विश्वास करते है, हम एक देश की परंपरा, इतिहास में हमारा अटूट विश्वास है। हम सब मिलजुल कर इसमें रहते है। हम एक दूसरे का सम्मान करते है। जो हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। आरएसएस की विचारधारा इससे टकराव में है। इसलिये वो संविधान का बदलना चाहते है।
कांग्रेस का हिस्सेदारी न्याय बड़ा चुनावी मुद्दा है। सरगुजा में प्रधानमंत्री आये थे। इसी छत्तीसगढ़ में भाजपा ने उनकी डबल इंजन की सरकार ने मिलकर कैसे छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक न्याय की हत्या की। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा के आरक्षण बिल पास करा कर मा. गवर्नर के पास भेजा अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुआ। कौन है इसका जिम्मेदार? छत्तीसगढ़ की जनता सवाल कर रही है कि आज सामाजिक न्याय की हत्या है की नहीं है?
जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी क्यों नहीं कराना चाहती? कोई भी योजना या नीति बनाते है उनका आधार डेटा होता है। आधार होना चाहिये कि आप निर्णय क्यों ले रहे है? हिन्दुस्तान में जाति एक सच्चाई है और जाति आधार पर भेदभाव है ये भी एक सच्चाई है। संविधान कहता है कि इस भेदभाव को कम करना है, खत्म करना है। जब तक हमारे पास डेटा नहीं रहेगा तब तक इस भेदभाव को खत्म नहीं कर पायेंगे। भारतीय जनता पार्टी डेटा कलेक्शन से क्यों घबरा रही है? मोदी जी और खास करके भारतीय जनता पार्टी वो सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में आ कर के अपनी जाति बताते, पिछड़ा बताते है और जब पिछड़ो की हक और न्याय की बात होती है, एसटी, एससी के हक और न्याय की बात होती है तब वो कहते है देश में कोई जाति है नहीं। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की सामाजिक न्याय के ऊपर, वंचित बहुसंख्यकों के ऊपर उनके नीति और नीयत साफ है, ये उनके विरोधी है। गरीबों के विरोधी है, और सिर्फ 22 से 25 जो अमीर उनके मित्र है जिनका 16 लाख करोड़ का ऋण माफ किया है वो सिर्फ उनके हितैषी है। इनको सामान्य वर्ग के गरीब लोगों की चिंता नहीं है, गरीब लोग एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक है उनकी कही कोई चिंता नहीं है। भाजपा गरीब विरोधी है, वंचित बहुसंख्यक विरोधी है, युवा विरोधी है, महिला विरोधी है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, अमित शाह उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को...
राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एक के बाद एक कई आरोप लग रहे हैं। कभी पार्टी के कार्यकर्ता उन पर मनमानी करने और अनदेखी करने का आरोप लगाते हैं तो कभी जनता की ओर से कई गंभीर आरोप लगते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि निलंबित आरक्षक संजीव मिश्रा ने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
निलंबित आरक्षक संजीव मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आरक्षकों का वेतन बढ़ाने की मांग करने पर भूपेश बघेल सरकार ने मेरे खिलाफ 8 FIR दर्ज कराई। मेरे खिलाफ राजद्रोह के दो मामले भी दर्ज किए गए और मुझे और मेरे ससुर को जेल भेज दिया। इतना ही नहीं सीएम रहते हुए उन्होंने मेरे और मेरे परिवार को तबाह कर दिया। इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर सोच-समझकर ही वोट करें।
राजनांदगांव में दिलचस्प चुनावी मुकाबला, पूर्व सीएम बघेल, पांडे, साहू समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है.
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी से मौजूदा सांसद संतोष पांडे के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें- राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, संतोष पांडे, ताम्रध्वज साहू समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है.
कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े चेहरे भूपेश पर दांव खेला है। इसलिए इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।
खूंटाघाट जलाशय में बड़ा हादसा.. तेज आंधी से पलटी मछुआरों की नाव, एक लापता..!!
बिलासपुर:- जिले के मशहूर पर्यटन स्थल खूंटाघाट डैम में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मछली पकड़ने के लिए दो मछुवारे जलाशय में गए थे, तभी मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने लगी और मछुवारों की नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।इसमें दो मछुआरें राहुल कैवर्त और पंकज कैवर्त सवार थे। किसी तरह से राहुल तो बच गया लेकिन पंकज लापता है। रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं लापता मछुवारे की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
कहाँ हैं खूंटाघाट
बिलासपुर शहर से 28 किलोमीटर की दूरी पर कटघोरा मार्ग पर खूंटाघाट जलाशय है। यहां वैसे तो सालभर लोगों का आना जाना लगा रहता है, (Khuntaghat Dam Mein Hadsa) लेकिन बरसात के मौसम में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। बारिश के मौसम में बांध में पानी लबालब होता है तो वहीं डैम ओवरफ्लो भी होता है। ओवरफ्लो होने पर खूंटाघाट की स्थिति कैसी होती है यह आप वीडियो में देख सकते हैं।
