प्रदेश

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं

जांजगीर-चापा :- पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जांजगीर-चापा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। उनके सांसद ने कहा दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दें। गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता। गोवा पर भारत का संविधान थोपा गया है। उन्होंने कांग्रेस के शहजादे के सामने ये बात कही है। यह बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान का अपमान है। यह भारत के संविधान के साथ छेड़छाड़ है। जम्मू कश्मीर के लोग भी यही कहा करते थे। जनता के आशीर्वाद से आज उनकी बोलती बंद हो गई है। वहां देश का संविधान चल रहा है। बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू है। कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न ही कोई नीति है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए उसको एबीसीडी आती है।

कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता ने कहते हैं कि मोदी मर जाए। कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रसी कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। वो कितनी भी गालियां दें, धमकियां दें,सिर फोड़ने की बातें करें, मरने-मारने की बातें करें, लेकिन जब तक मेरी माताएं-बहनें मेरे साथ हैं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है, वहां मौत को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। ये कांग्रेसियों की बौखलाहट है। यहां महादेव घोटाले, शराब घोटाले, भर्ती घोटाले की जांच की बौखलाहट है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो  कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पीएम ने कहा कि मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करता है।
और पढ़ें ...

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनावी शोर गुल, छग में इन 3 हाई प्रोफाइल सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

राजनांदगांव :- लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे।दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं।तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता

दूसरे  चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।

और पढ़ें ...

56 इंच सीना वाले मोदी जी डर गए क्या? पीएम मोदी की सिर फोड़ने वाले बयान पर रंजिता रंजन ने कहा,

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि आज 23 तारीख है कल दूसरे चरण का चुनाव खत्म होने वाला है। तीन चरण में छत्तीसगढ़ में चुनाव है। बहुत दुखद है प्रधानमंत्री जो भारतीय जुमला पार्टी के है पूरे देश के प्रधानमंत्री है। पहले राजस्थान फिर अलीगढ़ में झूठ बोला अब छत्तीसगढ़ में रात रूकने वाले है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह भी रूक चुके है। सत्ताधारी लोग घबराये हुये है। आज तक के इतिहास में किसी कोई प्रधानमंत्री के बारे में इतनी ओछी और घटिया टिप्पणी नहीं की थी। प्रधानमंत्री की गरिमा को उस तरह से देखा नहीं कि एक प्रधानमंत्री के पद में रहते हुये दूसरे प्रधानमंत्री जिनका पूरा वर्ल्ड लोहा मांगता था के बारे में स्तरहीन टिप्पणी करें। 2008 में पूरा वर्ल्ड में आर्थिक मंदी थी उस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे, जिन्होंने ने अपने देश को बचाने का काम किया था। आज देश का प्रधानमंत्री झूठ बोल रहा है उनके बारे में इससे ओछी हरकत आज से पहले हमारे देश के किसी प्रधानमंत्री ने नही किया है। प्रधानमंत्री की गरिमा की रक्षा करनी चाहिये और इस तरह के झूठे और इस तरह के ओछी बाते पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में नहीं कहनी चाहिये।


जो उन्होंने मंगलसूत्र-मंगलसूत्र का बयान दिया वह उनकी सोच को बताता है वह महिलाओं को हेय दृष्टि से देखते है।एक महिला होने के नाते मैं इसकी निंदा करती हूं। देश की मजबूत महिलाये है जो 1962 से इंदिरा गांधी ने ज्वेलरी और गहने तक आर्मी वाले को दे दिये थे। आर्मी वाले के नाम पे समर्पित किये थे। प्रधानमंत्री का बयान बहुत ही छोटी और ओछी हरकत है। आप किसी का मंगलसूत्र के नाम से कम्पेय कर रहे है और मंगलसूत्र एक महिला का सुहाग होता है और महिला को हेय दृष्टि से देखने का अधिकार पूरे हिंदुस्तान में किसी को भी नहीं है न ही प्रधानमंत्री को है।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चाहती है रिपोर्ट कार्ड लेकर आये 2014 से 2024 तक 10 सालो का। हम कांग्रेस का रिपोर्ट का कार्ड लेकर चल रहे है 55 अपने सालो का। युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी क्यों नहीं दे पाये? भारतीय जुमला पार्टी में महंगाई इतनी बढ़ी गयी है उसपे बात क्यों नहीं करते? नोटबंदी की थी उसके बारे में चर्चा क्यों नहीं करते? हिम्मत है तो बताये इस तरह की जीएसटी आपने क्यों लगायी? आज गैस सिलेंडर 1000 रू. मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 4 महिने राज्य में सरकार चलाते हो गये। भाजपा कहती है 500 रू. में गैस सिलेंडर देंगे नहीं दिया। एमएसपी की बात कहकर आये थे 3100 रू. आज दो-दो किस्तो में देना पड़ रहा है और एक किस्त में क्यों नहीं दे रहे है? भाजपा की गारंटी 4 महिने में इस तरह से हो सकती है चूंकि लोकसभा चुनाव है और भारतीय जुमला पार्टी की क्या गारंटी है 2024 के चुनाव के बाद 3100 रू. का झुनझुना गायब हो जाये।
कांग्रेस पार्टी पांच गारंटी लेकर आयी है। युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और हिस्सेदारी न्याय यह कांग्रेस की गारंटी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया और पूरे देश में 25 लाख रू. हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा किया। कांग्रेस पार्टी पहले 500 रू. में गैस सिलेंडर दे रहे थे। आंगन बाड़ी केन्द्र की सेविका साहयिका का मानदेय तय किया था वृद्धा पेंशन तय की थी सर्व शिक्षा के अभियान के तहत स्कूल लेकर आये थे इंदिरा आवास लेकर आये थे। कांग्रेस की सरकार आने पर आंगनबाड़ी की सेविका साहियका का मानदेय को डबल करेगी। 10 सालो में 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा था और 1 साल में 1 लाख नौकरी नहीं दिये। कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरी खाली पड़ी है जिसको आपने 10 सालो में नहीं भरा अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो वो पहले साल में जो पहला काम होगा युवाओं को 30 लाख नौकरी देंगे और उसमें भी 50 प्रतिशत महिलाओं के लिये रिर्जवेशन रहेगा। महंगाई चरम पर है कांग्रेस महिला न्याय गारंटी के माध्यम से हर साल 1 लाख रू. महिलाओं को देगी और 8333 रू. महिना देने को तैयार है। मनरेगा कांग्रेस पार्टी लेकर आयी थी और उस समय मनरेगा के माध्यम से मजदूरी मिल रहा था। कांग्रेस की सरकार आने पर मनरेगा का मजदूरी 400 रू. करेगी।
भारत में तानाशाही चल रहा। गुजरात में चार-चार प्रस्तावक को यह कह दिया कि एक दिन पहले उनके साईन नहीं करके और र्निविरोध एक सांसद वहां चुन लिया गया। चुनाव के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। इस तरह के तानाशाही जो हो रहा है लोकतंत्र देख रहा है। आज कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन चुनाव आयोग के पास गया जिस तरह की टिप्पणियां प्रधानमंत्री कह रहे है आज चुनाव आयोग क्यों चुप है और क्यों उन पर कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है यह बहुत ही सोचनीय विषय है।

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा,

कांग्रेस पार्टी के लिए गर्व की बात है कि सत्ता पक्ष घबराई हुई है

बहुत दुखद है की पीएम मोदी सभाओं में झूठ बोल रहें हैं 

किसी प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए इतनी ओछी बात नहीं की

पीएम मोदी जी की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कही गई बयान निंदनीय है

मंगलसूत्र को लेकर मोदी जी की बयान बहुत ही ओछी और छोटी हरकत है

कांग्रेस व इंडिया गठबंधन चाहता है कि मोदी सरकार अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए

हम यानि 55 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आने तैयार है

कांग्रेस की केंद्र में सरकार आने पर कांग्रेस की तमाम न्याय गारंटी पूरी की जायेगी

GST के स्लैब का सरलीकरण भी करेंगे
....
पीएम मोदी जी सभाओं में दी जा रही बयानों पर कहा,

प्रधानमंत्री पर तरस आता है

बेचारे 10 साल से कांग्रेस को कोस रहा है

उनको युवाओं को बताना चाहिए कि 10 साल क्या किए

पीएम मोदी की सिर फोड़ने वाले बयान पर रंजिता रंजन ने कहा,

56 इंच सीना वाले मोदी जी डर गए क्या?

और पढ़ें ...

भूपेश बघेल और अनिल टूटेजा का हजारों करोड़ों का घोटाला उजागर

कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री  चंद्रशेखर शुक्ला ने  जिन्होंने अब पूर्व की भूपेश सरकार की नीतियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के हित में भाजपा प्रवेश किया है प्रेस वार्ता लेते हुए कहा की उन्होंने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल का फिर से एक बड़ा घोटाला उजागर किया हैं। राजनांदगाँव में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान कैसे छत्तीसगढ़ के गरीबों हक मारकर छत्तीसगढ़ के चुनिंदा उद्योगपतियों का इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी,जल कर  जो दस साल से लंबित था जिसे रमन सिंह सरकार ने पकड़ा था और दंडित किया था उसका पुनरीक्षण कर जो की उनकी क्षेत्र अधिकार के बाहर था फर्जी उद्योग सचिव अनिल टूटेजा के माध्यम से हजारों करोड़ माफ किया गया। छत्तीसगढ़ की जनता का हक और विकास कार्यों में डकैती डाली इस राशि को माफ करने की एवज में भूपेश बघेल ने स्वयं हजारों-करोड़ों  का कमीशन खाया। 

श्री शुक्ला ने पूछा की भूपेश बघेल इस विषय पर चुप्पी तोड़ेंगे क्या? भूपेश बघेल बताए आखिर उन्होंने चुनिंदा लोगों को फायदा पहुचाने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का हक क्यों मारा? इस घटना से यह पूर्णता स्पष्ट है की भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के गरीबों के साथ ही नहीं बल्कि उद्योगपतियों के साथ हैं। 
श्री शुक्ला ने विस्तार से बताया की 03 जून 2019 को अनिल टूटेजा ने जो की संयुक्त सचिव के रूप में वाणिज्य एवं उद्योग का चार्ज लिया इनकी नियुक्ति फर्जी थी क्योंकि ये कैडर पोस्ट हैं इसकी नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग से होती हैं और वो ज्वाइंट सेक्टरी इस पद हेतु अयोग्य हैं फिर भी चार साल तक उक्त पदों में रहें,मगर सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति दी तथा सैकड़ों फर्जी एनओयू किया तथा कानूनों में संशोधन करवाकर सिर्फ-सिर्फ उधयोगपतियों को लाभ पहुचाया। भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा।जनता इन्हे सबक सिखायेगी।

और पढ़ें ...

कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 1600 से अधिक पुलिस बल रहेंगे तैनात

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी खुमार चढ़ा हुआ है। इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का दौरा आज और 24 अप्रैल 2024 को है. इस दौरान राजधानी स्थिति राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे.

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है. प्रदेश भर से 1600 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो सके.

आपको बता दें कि अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी विशाल चुनावी सभा करने वाले है, इस चुनावी सभा में पीएम सरगुजा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए वोट की अपील करेंगे.

और पढ़ें ...

भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर कॉग्रेस ने राजनांदगांव का चुनाव आसान कर दिया है- विष्णुदेव साय

राजनंदगांव : राजनंदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है राजनंदगांव सीट पर चुनाव की प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव का चुनाव बेहद आसान कर दिया है | राजनंदगांव सीट वैसे भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी परन्तु कांग्रेस ने जिसप्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला एवं डी एम् ऍफ़ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने का कार्य किया है.

 श्री साय ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता का हक़ छीनने का कार्य किया है,छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य किया है | छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश के नेतृत्व को नकार चुकी है और अब राजनंदगांव की जनता भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले भूपेश बघेल को भारी मतों से हरायेगी |भूपेश बघेल का राजनांदगांव से सौतेला व्यवहार जनता भूली नहीं है।

 
और पढ़ें ...

भगवान श्रीराम जी की बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति (5,000 स्क्वायर फीट, 5 हज़ार किलो बेर एवं 20 युवाओं की टीम ने 20 घंटे में तैयार की) भेंट की

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  को  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्रीराम जी की बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति (5,000 स्क्वायर फीट, 5 हज़ार किलो बेर एवं 20 युवाओं की टीम ने 20 घंटे में तैयार की) भेंट की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि 1975 के आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोरमी की धरती पर आए हैं सौभाग्य की बात है। इतनी बारिश के बाद भी आप सभी लोग सभा में आए इसका आभारी हूं। श्री साव ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि आप सभी संकल्प लें कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोरमी, मुंगेली, तखतपुर विधानसभा से भाजपा को लीड़ मिलनी चाहिए। देश में जब कोरोना महामारी आयी इन विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सबके लिए मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई। 80 लाख परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज मिल रहा हैं। किसान भाईयों को 6 हज़ार रूपए सालाना किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं। नल जल मिशन के तहत घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

 

और पढ़ें ...

देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों की तारीफ राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला ने आज एक पत्रकार वार्ता में की |

राजीव शुक्ला ने रायपुर में अयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रधान मंत्री अटलबिहारी बाजपेई के कार्यों की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि मोदी जी और भाजपाई अटलबिहारी बाजपेई का और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बोलने से कतराते है परंतु हमें कोई परहेज नहीं है

भाजपा को अपने सांसदों के कार्टून पोस्टर निकलने चाहिए - राजीव शुक्ला

और पढ़ें ...

Breaking: टावर में लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस…

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के जामुल थाना अंतर्गत एसएससी चौक के पास रहने वाले आत्मा राम निषाद उम्र 45 वर्ष की टावर में लटकती हुई लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह किसी युवक ने टावर पर लटकती लाश को देख तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. वही घटना की जानकरी मिलने पर पुलिस ततकाल घटना स्थल पहुंची और शव को बरामद कर पंचनाम कर परिजनों को सौंप दी. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं.

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर...भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

धमतरी/नबरंगपुर ।  भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों मृतक धमतरी जिले के रहने वाले थे… जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है, सभी घायलों को जोड़ेगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था,जहां से 2 लोगों को गंभीर हालत में उमरकोट रेफर किया गया है जबकि कुछ लोगों को रायघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उड़ीसा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र की है, जहां कुंडे मुख्यमार्ग में जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई… जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए, इस सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ ,धमतरी जिले के नगरी, बोराई क्षेत्र निवासी के रहने वाले चंदा गायकवाड, पवन टंडन, और पूनम वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित 5 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने उड़ीसा रायघर के धदरापारा गांव जा रहे थे,उसी दौरान ट्रक और ऑटो में भिडंत हो गई,वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, और मौके पर मौजूद लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की,इधर हादसे की सूचना मिलते ही रायघर थाना प्रभारी रघुनाथ मांझी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, और मामले की जांच शुरु कर दी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : IED की चपेट में आने से एक युवक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, घर में मचा कोहराम, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने रची थी साजिश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मूतवेंडी पटेलपारा निवासी युवक गड़िया (उम्र 18) पिता लिंगा मुतवेंडी से तीन किमी दक्षिण पूर्व की ओर वनोपज संग्रहण के लिए गया हुआ था। रास्ते में वह नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले भी नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार का एक ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आ रहे छत्तीसगढ़,एयरपोर्ट से राजभवन तक कई रास्ते होंगे बंद, 10 साल में पहली बार रात रुकेंगे PM मोदी, एडवाइजरी जारी….

M Narendra Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे. 10 साल में ये पहली बार है कि पीएम मोदी रायपुर में रात बिताएंगे. इसे लेकर भी तैयारियां तेज हो गई है. राजभवन के चारों तरफ के रास्ते 23 अप्रैल को बंद कर दिए जाएंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिहाज से कई रास्ते इस दिन बंद रहेंगे. विवेकानंद हवाई अड्डे आने जाने वाले मार्ग बाधित रहेंगे. जिसमें 23 अप्रैल की शाम 06 से 08 बजे के बीच माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आने वाले रास्ते और 24 अप्रैल को सुबह 08 से 10 बजे के बीच इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जाने वाला मार्ग समेत राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा.

यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे.

    •    जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे.

    •    इसके साथ ही दिनांक 23 अप्रैल 2024 को पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दौरान इस सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शाम 04 बजे से 24 अप्रैल सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा. जिसमें…

    •    कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर

    •    खजाना चौक से राजभवन की ओर

    •    पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर

    •    बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर

    •    बंजारी चौक से राजभवन की ओर

और पढ़ें ...

रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क जोर शोर से चल रहा है।

इसी तारतम्य में  रविवार को उन्होंने शहर को विभिन्न कालोनियों में जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन मांगा। उनके जनसंपर्क  शुरूआत मोवा से हुई यहां से अशोक रतन, सिंधु भवन, बीटीआई ग्राउंड , शंकर नगर, वीआइपी क्लब, वीआईपी कॉलोनी, शंकर नगर, मारूति सॉलिटेयर, कचना रोड, शक्ति नगर उड़िया बस्ती, त्रिमुर्ति नगर फाफाडीह में समाप्त हुई।
इस अवसर पर जगह-जगह जनसभाओं का भी आयोजन किया गया था। इन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन और सुरक्षा पर विश्वास करती है। छत्तीसगढ़ में 4 महीने में ही वातावरण बदल चुका है पहले कांग्रेस कार्यकाल में रायपुर की जनता भय और अशांति के माहौल में जीती थी। राजधानी में अपराधियों का बोलबाला था। लूट हत्या, डकैती आम हो गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद अब शांति का माहौल है। केंद्र में कांग्रेस सरकार होने पर ऐसा ही कुछ पूरे देश भर का माहौल था लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से पिछले 10 सालों में देश में आतंकवाद और दूसरे अपराधों में कमी आई है। जब राज्य या देश में शांति होती है तभी वह प्रगति करता है जिसका उदाहरण साफ है। आज दुनिया के दूसरे देशों में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है बहुत जल्द भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो जाएगा। इसके लिए हमको एक बार फिर से रायपुर समेत पूरे देश में भाजपा को जितना है और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। 

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कम मतदान पर भी चिंता जताते हुए लोगों से देश हित में मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
आप सभी से निवेदन करूंगा कि केवल आप मुझे ही वोट ना दें बल्कि अपने दोस्तों यारों रिश्तेदारों जो कहीं भी रहता है उनको भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है।

भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए जो काम किया है वह काम पिछले 50 सालों में भी कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। आज महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण के साथ ही उन्हें ₹1000 हर महीने मिल रहे है।  महिलाओं को धुएं और उससे होने वाली बीमारियों से आजादी दिलाने के लिए मोदी जी ने उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में गैस कनेक्शन दिए हैं।देश का कोई भी व्यक्ति भूखे पेट ना रहे इसके लिए मुफ्त में 35 किलो राशन  हर महीने दिया जा रहा है।   पिछले 10 सालों में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं यह मोदी जी और केंद्र सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

आज के कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, जयंती भाई पटेल, छगन मुंदड़ा, रोहित साहू , स्थानीय पार्षद और हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जैन सैलाब

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 समिति द्वारा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाता है। इस वर्ष मनाए जा रहे भगवान महावीर के 2623 वे जन्म महोत्सव पर विभिन्न आयोजन आयोजित कर सभी जैन धर्म के अनुयायी जैन एकता का परिचय देते है महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने बताया की समिति द्वारा 15 दिवसीय सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर में महावीर जयंती पूरे भारत वर्ष में बढ़ चढ़ कर मानने के कारण काफी प्रसिद्ध है। सुबह प्रातः 6.30 बजे से प्रभात फेरी सामाजिक एकता परिचायक बन समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास पिछले कई वर्षो से कर रही है। इस आयोजन में श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहा है। विभिन्न मंडलों द्वारा जीवदया का बहुत ही सुंदर प्रयास कर महावीर का संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते है।महावीर प्रसादी भंडारे के माध्यम से इस वर्ष लगभग 30,000 लोगो को शुद्ध भोजन करवाया गया है। जरूरतमंदों को कपड़ा,स्टेशनरी,कॉपी,आदि सामग्री का वितरण महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन किया गया। रक्त दान शिविर के माध्यम से लगभग 500 लोगो ने रक्तदान कर सेवा कार्य किया।चिकित्सा जांच में कई बड़े चिकित्सकों ने शिविर लगा कर लोगो को स्वस्थ की प्रति जागरूक किया। एवं बीमार लोगो का निःशुल्क इलाह भी किया।महिला मंडल द्वारा लगभग 150 कार्यक्रम 15 दिनों में किए गए। जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दिनांक 21 अप्रैल को जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन सभी सकल जैन समाज के सदस्य एक साथ शोभा यात्रा निकलेंगे। यह शोभा यात्रा सुबह 9.00 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड से शुरू होकर सदर बाजार,सत्तीबाजार,तात्यापारा, बढ़ईपारा,रामसागर पारा ,राठौड़ चौक,से गुरुनानक चौक होते हुए वापस एवं जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में समाप्त हुई । पूरे दिनभर विभिन्न आयोजन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर जैन दादा बाड़ी में हो रहे है। सभी समाज जन जैन दादा बाड़ी पहुंच कर अपनी अपनी पूजा पद्धति से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक पूजन कर महावीर जयंती मना रहे है । 

दिगंबर जैन समाज ने आज सकल जैन समाज की शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान महावीर को रथ में विराज मान कर शोभा यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण करवाया। समाज के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की शोभा यात्रा समाप्ति के बाद सभी जैन दादा बाड़ी में एकत्रित होकर भगवान महावीर को पांडुकशीला में विराज मान कर के प्रासूक जल से भगवान का अभिषेक,शांति धारा किया। आज भगवान को प्रथम चार इंद्रो ने अभिषेक करने वाले मनोज कुमार ,महेंद्र कुमार जैन, हिमांशु अभिषेक थे।आज की वृहद शांति धारा करने का सौभाग्य आशीष सपना जैन चिरमिरी वालो को प्राप्त हुआ। आरती करने का सौभाग्य बंशी लाला भारत कुमार परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ ने प.पु.आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का भी याद किया कर पूजन किया।अंत में विसर्जन पाठ किया गया।इस पूरे 15 दिवसीय आयोजन में प्लास्टिक एक पौलिथन का उपयोग न कर रायपुर सकल जैन समाज ने एक मिसाल प्रस्तुत को है। 
श्वेतांबर जैन समाज द्वारा भी ऋषभ देव जैन मंदिर सदर बाजार से रजत रथ में भगवान को विराज मान कर नगर भ्रमण करवाया गया अंत में जैन दादा बाड़ी में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर पंच कल्याणक पूजा कर भगवान की आरती की गई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमे प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है ।इस आयोजन में रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे। उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है । रात्रि 11.26 को भगवान महावीर की 2623 दीपो की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा की जाएगी।


इस वर्ष शोभा यात्रा में प्लास्टिक डिस्पोजल आदि पूर्णतः प्रतिबाधित थे।सकल जैन समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा में प्लास्टिक/डिस्पोजन खाने पीने की किसी भी प्रकार की सामग्री प्रतिबंधित थी। केवल शुद्ध जल तांबे के लोटे स्टील को ग्लास या कागज के डिस्पोजल में वितरण किया गया। 

इसी क्रम में शोभायात्रा मे महामंत्र ग्रुप पारुल जैन, हिना जैन आदि के प्रयास से वृद्व ,विकलांग व चलने में असमर्थ लोगों की जुलुस में शामिल होने की भावनाओं का सम्मान करते हुए 15 ई रिक्शा लगवाए गए थे।

सुधर्म नवयुवक मंडल द्वारा जल संरक्षण को लेकर विशेष प्रयास कर लगभग 25000 लीटर पानी की बचत की गई।संस्था द्वारा भोजन की झूठी प्लेटो को लकड़ी के बुरादे से साफ किया।इस कार्य में राजस्थान से आए कारीगरों एवं समाजजन के विशेष सहयोग से जूठी प्लेट साफ कर पानी बचाया गया। 

जैन आदर्श ग्लोबल ओर्गनिजेशन द्वारा जीवदया को और विशेष प्रयास किया गया।पिछले 10 वर्षो से संस्था द्वारा हर वर्ष महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी के लिए मिट्टी के सकोरे एवं दाना बाटा जाता है।इस वर्ष संस्था द्वारा 2500 सकोरो का निःशुल्क वितरण किया गया। 

महावीर प्रसादी भंडारे का आयोजन महावीर जन्म कल्याणक के दिन 2 अलग अलग स्थानों में किया गया था। जिसमे लगभग 3000 लोगो को भोजन करवाया गया। 

आज रक्तदान शिविर में लगभग 210 लोगो ने अपना रक्त दान किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,दक्षिण विधायक रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल,उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री मा विष्णुदेव साय एवं दक्षिण विधान सभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल,एवं उत्तर विधायक पुरिंदर मिश्रा जी द्वारा आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होकर सकल जैन समाज के विभिन्न मंडल जो अपने सेवाए विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे है उनका सम्मान मुख्यमंत्री जी ने किया 

मुख्यमंत्री  का उद्बोधन

जैन समाज का आभार व्यक्त करना चाहूंगा मैं पहली बार इस भारत में प्रसिद्ध जैन दादा बाड़ी में आया हु। महावीर स्वामी सत्य अहिंसा का उपदेश दिए है वो जैन धर्म के अलावा सभी जनमानस के लिए है उन उपदेशों को सभी को अंगीकार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है।जहा विश्वप्रसिद्ध आचार्य विद्यासागर महाराज जी ने समाधि ली है जिनकी समाधि का दर्शन अभी कुछ दिन पूर्व में मैने किया है।छत्तीसगढ़ की धरा काफी धन्य हो गई जहा इतने महान संत ने समाधि ली और एक बड़ा तीर्थ का निर्माण वहा हो रहा है जैन समाज सेवा कार्य में हमेशा आगे रहता है मैं सभी मंडलों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हु

और पढ़ें ...

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान, बसना में विशाल जनसभा का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान, बसना में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai , सांसद Chunnilal Sahu , लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती Rupkumari Choudhary , विधायक Sampat Agrawal, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा , विधानसभा प्रभारी अमरजीत छाबड़ा , विधानसभा संयोजक एम के अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल , जितेंद्र त्रिपाठी सहित नेतागण पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें ...