प्रदेश

Crime : इनामी सहित 5 माओवादी गिरफ्तार...नक्सलियों में महिला भी शामिल

दंतेवाड़ा/बचेली। जिले के थाना अरनपुर पुलिस के टीम ने 1 महिला माओवादी सहित 5 माओवादी को गिरफ्तार किया है। जिसमें 1 लाख का एक ईनामी माओवादी भी शामिल है।
बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भापुसे0), उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भापुसे0) दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ विकास कठेरिया (भापुसे0) के मार्गदर्शन में ,पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भापुसे0), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी नीरज यादव सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे0)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन (रापुसे0) के

निर्देशनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दिनांक 14.05.2024 को अरनपुर क्षेत्र में मलांगेर एरिया कमेटी के माओवादियों के मूवमेंट की आसूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी द्वारा अरनपुर समेली मार्ग में एमसीपी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 01 महिला सहित 05 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मंगली मरकाम उर्फ मंगड़ी 25 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा, आयता मऱकाम 33 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर, विज्जा राम नुप्पो 30 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर,

: जोगा ताती 20 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर व देवा राम नुप्पो 34 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर बताया। जो मंलागेर एरिया कमेटी के अंतर्गत रेवाली पंचायत एवं बुरगुम पंचायत में सीएनएम व मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना बताये। जिनके विरूद्व पूर्व से थाना अरनपुर में धारा 147,148,149,364,294,323,506,302 भादवि, 25आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 एवं अप0 क्रं0 05/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि,25, 27आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त माओवादियों की गिरफ्तारी में डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं 111वी वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें ...

प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर…

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को जिला पंचायत पहुंचकर अपने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि कवर्धा विधायक विजय शर्मा वर्ष 2020 में कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए थे। जहां से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री के पद पर होने के कारण उन्होंने कवर्धा पहुंचकर जिला पंचायत की सदस्यता से

जिला पंचायत अध्यक्ष सुशिला भट्ट को अपना इस्तीफा सौपा है। जहां जिला पंचायत के प्रतिनिधि गण व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि विजय शर्मा कवर्धा विधायक बनने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए। यही वजह है कि उन्होंने आज जिला पंचायत सदस्य से अपना त्याग पत्र दिया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने इस्तीफे के पहले अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और इस बीच क्षेत्र की जनता का भी आभार जताया है।

और पढ़ें ...

Accident : बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, फूफा और भतीजे की गई जान

कोरबा। जिले के पॉली थाना क्षेत्र ग्राम पूटा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर चोंटें आई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मृतक आपस में फूफा और भतीजा थे। वे दोनों पुराने घर से नए घर जा रहे थे।

बता दें क ग्राम पूटा निवासी नारायण सिंह गोंड 47 वर्ष परिवार सहित निवास करता था। नारायण सिंह ने गांव में ही नए मकान का निर्माण कराया है। उनके घर देवरी बलौदाबाजार निवासी राजा सिंह मरावी 29 वर्ष मेहमानी में आया था। राजा सिंह मरावी रिश्ते में नारायण सिंह गोंड का भतीजा था। नारायण सिंह अपने बेटे राजू सिंह गोंड़ और भतीजे राजा सिंह मरावी को लेकर अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जहां रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद बाइक अनियंत्रित ​​​​​​​होकर सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा और नारायण सिंह के सिर पर गंभीर चोंटें आई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे नारायाण के बेटे राजू की हालत गंभीर होने पर डॉयल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

और पढ़ें ...

सड़क हादसे में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले 6 नेक इंसान का एसपी ने किया सम्मान…

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। इसी के तहत रायपुर एसपी संतोष कुमार ने शहर के 6 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) का सम्मान किया। वहीं सभी सम्मानित व्यक्तियो द्वारा भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुनः पुण्य काम करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है। इसी के तहत आज मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले 6 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इनका फोटोयुक्त होर्डिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। साथ ही प्रतिमाह ऐसे नेक इंसान को सम्मानित करने के निर्देश दिए गये है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सुशान्तो बनर्जी एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ प्रआर.कमलेश कुमार, आरक्षक मुकेश कुमार एवं आरक्षक सहदेव राम वर्मा उपस्थित रहे।

60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है-

भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाए या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाए तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है किन्तु घायल की जान बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने के लिए उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है।

 ये है गुड सेमेरिटंस-
01. प्रदीप साहू 38 वर्ष निवासी संजय नगर रिंग रोड नंबर 01 थाना टिकरापारा एवं 02भगवानू नायक 49 वर्ष मोतीलाल नगर कोटा द्वारा दिनांक 29.04.2024 को राजभवन गेट नंबर 01 के सामने ई रिक्शा में घटित सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक विदुर महानंद एवं घायल हुए सवार महिला जानकारी यादव को गंभीर चोट आया था जिसे डायल 112 में काल कर 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को मेकाहारा हास्पिटल पहुँचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
03. सूर्यप्रताप सिंह 27 वर्ष निवासी ग्राम नकटा रायपुर थाना मंदिर हसौद द्वारा दिनांक 02 मार्च 2024 को ग्राम छतौना आरआईटी कालेज के पास ट्रक में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें ट्रक चालक को चोट आने से बेहोश हो गया था जिसने डायल 112 को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
04. नरेन्द्र जांगड़े 25 वर्ष ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद के द्वारा दिनांक 21 अप्रेल 2024 को रिंग रोड नंबर 03 में ग्राम तुलसी के पास ट्रक और टैंकर में हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
05. हरिओम शुक्ला 27 वर्ष गुढ़ियारी रायपुर थाना गुढ़ियारी के द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को रात्रि 03.00 बजे मेजबान होटल शास्त्री बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को डायल 112 के माध्यम से 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा अस्पताल पहुॅचाया।
06. प्रांजल जैन पाटोदी 23 वर्ष सदर बाजार थाना कोतवाली के द्वारा दिनांक 08 अप्रेल 2024 को रात्रि 10.40 बजे पचपेड़ीनाका के पास गंभीर रूप से घायल जेठूराम नागरची को 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया।

और पढ़ें ...

सिम्स अस्पताल बिलासपुर विवेक शर्मा उप अधीक्षक के द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर अस्पताल के एसी से कॉपर वायर चोरी होने का मामला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कार्रवाई अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मरीजों को मिलेगी स्ट्रेचर और व्हील चेयर की सुविधा कलेक्टर ने किया सिम्स का औचक निरीक्षण बिलासपुर, 14 मई 2024/ कलेक्टर ने विगत दिनों सिम्स अस्पताल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर विवेक शर्मा के द्वारा अज्ञात प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी। कलेक्टर ने सभी 18 एसी के अविलंब मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओपीडी के सामने भी मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं यह व्यवस्था मौके पर तत्काल करवाई। व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होने की सुविधा संबंधी सूचना भी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे टॉयलेट को हर हाल में इस महीने की 25 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में बनाए गए किचन शेड में ही मरीजों के परिजन भोजन बनाएं। कलेक्टर ने आपात चिकित्सा मेल एवं फीमेल वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गनियारी से आए मरीज राम रतन सूर्यवंशी ने बताया कि यहां ठीक से इलाज हो रहा है। खाना भी समय पर मिल रहा है। बिल्हा के अनिल कुमार ने बताया कि दवाई समय पर मिल रही है। कलेक्टर ने लेबर वार्ड का भी जायजा लिया। वहां कूलर में पानी की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट कार्य विभाजन करने कहा। फीमेल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। काठाकोनी से आई श्रीमती वंदना राजपूत से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। श्रीमती राजपूत ने सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने इसके अलावा एमआरडी कक्ष, आई वार्ड, आईसीयू, मनोरोग वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल के अन्य वार्डाें का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक एसके नायक, उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमसी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 पर घोषित था 39 लाख का इनाम

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक अच्छी खबर सामने आई है यहाँ आज 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से 9 नक्सली ऐसे हैं जिनके ऊपर 39 लाख का इनाम घोषित था, इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने का फैसला किया है, इनामी नक्सलियों के खिलाफ कई अपराधों में स्थाई वारंट निकले हुए थे, सभी ने पुलिस अधीक्षक डा. जितेंद्र यादव , सीआरपीएफ डीआईजी एस. के. मिश्रा के सामनेआत्म समर्पण किया।

9 नक्सलियों पर था 39 लाख रुपये का इनाम  

गौरतलब है कि जिन 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें से 9 नक्सलियों पर 39 लाख रुपये का इनाम था घोषित था, इनमें से एक पर 18 स्थाई वारंट और एक अन्य पर 6 सठिया वारंट लंबित हैं, ये सभी पिछले 15 वर्षों एन बड़ी बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

कई गंभीर अपराधों में पुलिस को थी इनकी तलाश 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नक्सली सुरक्षा बलो के साथ एंबुश कर हमला करने , जवानों के साथ मुठभेड़ , आईडी ब्लास्ट , अपहरण कर हत्या, सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी, आईडी प्लांट , जैसे बड़े घटनाओं भी शामिल रहे हैं।

शासन के दबाव के चलते समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं नक्सली 

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं जबकि 76 ने आत्मसमर्पण किया है , सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव के चलते आज उसका परिणाम है कि अब नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और मूलभूत योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। शासन के नियमानुसार आत्मसमर्पण करने पर तत्काल 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि इन्हें दी जा रही है जिससे अपना जीवन यापन शुरू कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

हत्या या आत्महत्या : घर के बाड़ी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

कोरबा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां कोतवाली थाना अंतर्गत दुरपा रोड निवासी सीताराम शाह के घर की बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही घर के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जांच के दौरान पाया गया है,कि मृतक के गले में फांसी का फंदा है और उसके दोनों घुटने जमीन पर है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसे खुदकुशी का शक्ल देने का प्रयास किया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

स्कूल शिक्षा विभाग के संभाग और जिला अधिकारियों का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

लोक शिक्षण संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में परिवर्तन का दायित्व संभाग व जिले के शिक्षा अधिकारियों पर है उच्च प्राथमिकता के कार्यों का त्वरित क्रियान्वयन हेतु हमें प्रशासनिक रूप से दक्ष एवं योजनाओं का ज्ञान बहुत आवश्यक है और इसीलिए प्रशिक्षण आवश्यक है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रदेश के पांच संभाग के संयुक्त संचालकों सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व सहायक संचालकों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र को संबोधित कर रही थी। संभाग और जिलों के अधिकारी प्रशिक्षण पूर्व प्रीटेस्ट व प्रशिक्षण के बाद पोस्ट टेस्ट देंगे।

     श्रीमती मिश्रा ने कहा कि विभाग द्वारा जारी किए गए योजना व नियम निर्देश को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी जिलों की होती है जब हम प्रशासनिक रूप से दक्ष होंगे तभी हम इसे बेहतर कर पाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, निष्ठा पोर्टल, दीक्षा पोर्टल, प्रबंध पोर्टल, आरटीआई, पीएम पोषण योजना इत्यादि पोर्टल को भी अपडेट किए जाने की आवश्यकता है जिसके लिए दक्ष होना जरूरी है।

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हमें अनुशासन का पालन करते हुए सुनने की आदत डालनी होगी और प्रशिक्षण को जीवंत बनाए रखना होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वयं का आकलन करने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं मानता। उद्घाटन सत्र में प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर  टी. सी. महावर ने कहा कि विभाग के आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन में रहकर नियमों का पालन किए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने अकादमी के पुस्तकालय का उपयोग भी किए जाने का सुझाव दिया। अतिरिक्त संचालक डॉक्टर योगेश शिवहरे ने इस अवसर पर कहा कि अच्छा प्रशासक वही होता है जो नियम कानून को जाने वह किसी के हाथों की कठपुतली ना बने। हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे रिटायरमेंट के बाद भी कोई समस्या खड़ी ना हो। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त विषयों पर भी शाम के सत्र में प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में उपसंचालक  आशुतोष चावरे,  अशोक नारायण बंजारा,  प्रशांत पांडेय, अकादमी के कोर्स डायरेक्टर  अभिषेक दुबे, डॉक्टर प्रदीप शुक्ला और नोडल प्रभारी श्री डी. दर्शन उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में  संजीव श्रीवास्तव बस्तर,  आरपी आदित्य बिलासपुर,  राकेश पांडे रायपुर,  संजय गुप्ता सरगुजा व  आर. एल. ठाकुर दुर्ग के संयुक्त संचालक सहित 33 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और 12 जिलों के सहायक संचालक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या...बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग..

नारायणपुर :-  जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने बीच बस्ती में उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले।

यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश में हुई वारदात है, ये पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा। घटना नारायणपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे।

इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि विक्रम बैस खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बस्ती हुई इस वारदात के बाद लोगों मेंदहशत का माहौल है।

विक्रम बैस पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे थे। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।

और पढ़ें ...

CG - मोहब्बत में मिली मौत : 5 नाबालिगो ने मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या...इस वजह से वारदात को दिया अंजाम..सभी कातिल गिरफ्तार...!!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहलई गांव एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। मोहलई में मृतक ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी। इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे। पांचों की ओमप्रकाश से गर्लफ्रेंड को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। वहीं शादी में जाने के बाद सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को खत्म करने युवक को अकेले में बुलाया। इसी दौरान चाकू मारकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। मामले के सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले। इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी। बात-बात में विवाद बढ़ता गया और एक नाबालिग ने चाकू निकाल कर ओमप्रकाश का गला रेत दिया। इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पांचों नाबालिग मौके से भाग गए। चाकू लगने के बाद भी ओमप्रकाश गले में हाथ दबाते हुए शादी स्थल तक पहुंचा और वहीं गिर गया। यह देख शादी समारोह में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। 

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कुछ घंटों में पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से पुरानी दुश्मनी की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है। दरअसल, नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी। इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी। इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं। 

और पढ़ें ...

जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता... देखें लिस्ट

 जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद पर जताया फिर भरोसा पुनः बनाए गए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता 

जगदलपुर : भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल के पहले सीजन में ही बस्तर का नाम रौशन करने एवं अपना लोहा मनवाने वाले तेज़ तर्रार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जावेद खान को 2021 में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी द्वारा नियुक्त किया गया था,बस्तर से आने वाले जावेद खान राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद से लगातार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी एवं संगठन का मजबूत चेहरा बनकर उभरने में कामयाब होते रहे,जिसे देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद को लगातार चौथे वर्ष के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है,जावेद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ यंग इंडिया के बोल सीजन 2 में ओडिशा के सहप्रभारी तथा यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में बिहार के प्रभारी के रूप में भी संगठन से मिले दायित्व को निभाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो न्याय-पत्र के कैंपेनर भी हैं।

जावेद को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जावेद ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी,वायनाड सांसद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव बिश्नोई,यंग इंडिया के बोल की राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय सचिव रौशनी जैसवाल का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दुगनी ऊर्जा के साथ निर्वहन करने की बात कही है, विदित हो कि जावेद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, शव के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

गढ़चिरोली :- छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जवानों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित 3 को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 सहित अन्य ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में एकत्र हुए हैं। इस पर एडिशनल SP ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C-60 फोर्स के कमांडोज को सर्चिंग के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि टीम जब जंगल में पहुंची तो अचानक नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ घंटे मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने पर जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में 3 नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। 

जवानों ने मौके से 1 AK47, 1 कार्बाइन और 1 इंसास राइफल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के रूप में हुई है। बाकी दोनों की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG : आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित, जानें क्या है मामला

बिलासपुर:-  जिले के सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया है. आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सीएसपी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है, जो कि आरक्षक के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

जानकारी के मुताबिक यूपी से पकड़े गए मवेशी तस्कर से आरक्षक का संबंध था, जिससे की उन्हें सरंक्षण मिलता था. आरक्षक के इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे. बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था. मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी. आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था.

और पढ़ें ...

दिल दहलाने वाली घटना, चलती कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते तेजी से फैली आग, लोगों की आंखो के सामने जिंदा जल गया शिक्षक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से उसमें सवार शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक रायगढ़ जिला में पदस्थ था। रविवार को वह पसरखेज की तरफ से छाल की तरफ रवाना हुआ था, तभी ये हादसा घटित हो गया। कार में एकाएक भीषण आग फैलने से शिक्षक की उसी में फंसकर मौत हो गयी।

शिक्षक की दर्दनाक मौत की घटना करतला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जगतराम बेहरा इस दुर्घटना का शिकार हुए है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिला में सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ जगतराम रविवार को अपनी कार से छाल की तरफ जाने के लिए रवाना हुए थे। करतला पुलिस के मुताबिक पसरखेज से कुछ दूर आगे लुदुखेत चचिया के पास अचानक शिक्षक के चलती कार में आग लग गयी। शिक्षक जगतराम कुछ समझ पाता, इस बीच आग भीषण हो गया

कार का सेंटर लाॅक बंद हो जाने के कारण शिक्षक अंदर ही फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार से बाहर नही निकल पाने के कारण शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गयी। कार में आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय ग्रामीण चाहकर भी कार के अंदर फंसे शिक्षक को बचा नही सके। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। करतला पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : दो बच्चों की मौत, खेत में पड़ा था जिंदा बम, खिलौना समझकर खेल रहे थे बच्चे, अचानक फटने से दो बच्चों की मौत, गांव के पसरा मातम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बोड़गा गांव में बीजीएल(बेरेल ग्रेनेड लांचर) सेल फटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जहां जिंदा UBGL गांव के खेत पर पड़ा था इसी दौरान खेलते- खेलते बच्चे यहां पहुंचे। खेलने के दौरान अचानक यह फट गया। जिसके बाद शव लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भैरमगढ़ पहुंच रहे हैं। इस पूरे मामले में एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सूचना मिली है तस्दीक की जा रही है।

और पढ़ें ...

माओवादी विरोधी अभियान: 41 लाख के 14 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर: बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर मुतवेंडी- पीड़िया की ओर निकली थी…वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा पीड़िया – मुतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक एवं भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ 14 माओवादियों को पकड़ा गया । पूछताछ में रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 ईनाम 08.00 लाख,मंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 08.00 लाख,बिच्चेम उईका, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 05.00 लाख,शर्मिला कुरसम, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख,लक्ष्मी ताती, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख समेत 14 लोगो पर 41 लाख का इनाम घोषित हैं… जीतेन्द्र यादव एसपी बीजापुर ने बताया पकड़े गये माओवादी मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत हैं..माओवादियों से पूछताछ में बताया मार्ग में IED प्लांट करने के साथ 04 नग टिफीन बम, 02 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीड़िया – मुतवेंडी मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना थी ।पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
और पढ़ें ...