प्रदेश

प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या..

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।

सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नही हो सका है, पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

 
और पढ़ें ...

बड़े एक्शन की तैयारी में EOW-ACB, जमानत पर रिहा लोगों से हो सकती है पूछताछ...

ईडी की एफआईआर के बाद एजेंसी के मुख्यालय में हलचल तेज

रायपुर । बहुचर्चित कोयला घोटाले में जेल में बंद 11 में से दूसरे आरोपी सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि सोमवार को रायपुर की कोर्ट में जमानतदार पेश करने के बाद उसकी रिहाई संभव है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि इसी केस में एसीबी-ईओडब्लू ने अपने यहां हुई एफआईआर पर बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।शनिवार-रविवार को इस केस के सिलसिले में एजेंसी के मुख्यालय में हलचल दिखाई दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में एसीबी-ईओडब्लू में चारसौबीसी की एफआईआर करवाई है। इसमें दो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कवासी लखमा, दो आईएएस समीर बिश्नोई और रानू साहू और कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों समेत इस केस के प्रमुख आरोपियों सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के नाम भी हैं। ईओडब्लू की टीम इस मामले में अप्रैल में सूयर्कांत, सौम्या समेत आधा दर्जन लोगों से जेल में जाकर पूछताछ कर चुकी है। चर्चा यह है कि जिन लोगों को जमानत मिलेगी, उन्हें भी हिरासत में लेकर ईओडब्लू की टीम फिर पूछताछ कर सकती है।

कोयला घोटाले में ईओडब्लू ने अप्रैल से अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलवा लिया था।  इसी स्कैम में ईडी ने दो आईएएस, एक राज्यसेवा अफसर, माइनिंग अफसर तथा कारोबारियों पर छापे मारकर 222 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर रखी है। जिन लोगों को ईडी ने जेल भेजा था, उनमें सुनील अग्रवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। ईडी ने इस मामले में जिनके खिलाफ एफआईआर की है, उनमें पूर्व विधायकों से भी पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन ईओडब्लू में ईडी ने जो एफआईआर करवाई है, उसमें दो पूर्व मंत्रियों लखमा और भगत के नाम भी हैं, लेकिन अभी किसी एजेंसी ने दोनों को टच नहीं किया है।

रामगोपाल समेत कई पूर्व विधायकों के नाम एफआईआर में
कोल स्कैम में ईडी की ओर से ईओडब्लू में दर्ज एफआईआर में शामिल पूर्व मंत्री लखमा और देवेंद्र याादव अब भी विधायक हैं। ईडी ने देवेंद्र के यहां छापेमारी भी की थी और उन्हें दो-तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ईडी और ईओडब्लू, दोनों ही केस में आरोपी हैं। ईओडब्लू में हुई एफआईआर में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायकों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय और यूडी मिंज भी हैं। खबर मिली है कि ईओडब्लू से इस केस में जल्दी ही सभी आरोपियों को फिर नोटिस भेजे जाने वाले हैं।

और पढ़ें ...

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला....

दुर्ग। लापरवाही बरतने वाले 4 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। दुर्ग जिले में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने 4 अस्पतालों का औचक निरक्षण किया। आपको बता दें इन अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें  मिल रही थी। 

निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जवाब मांगा गया है। जिले में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती दिख रही है। आयुष्मान कार्ड के नाम पर इलाज के बावजूद मरीजों के परिजन से अतिरिक्त अवैध वसूली, लापरवाही और अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए दुर्ग जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनिल शुक्ला ने औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी हॉस्पिटल से डॉक्टर गायब रहे तो कही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अभाव देखा गया। डॉक्टर अनिल शुक्ला ने कहा की जहां भी नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के मापदंड का पालन नही किया जा रहा उन अस्पताल और प्रबंधन के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी। फिलहाल 4 अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों को सील कर की भी कारवाई की जा सकती है।

 
और पढ़ें ...

कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, भाई ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है वजह…!!

राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना पुलिस के टीम ने कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई, मां व पिता को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजेतला के ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिला कि होरी लाल उमरे के खेत में स्थित सूखे कुंए के अंदर बोरे-कपडे में लपेटकर बंधा हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती वेदप्रकाश निर्मलकर उर्फ वेदू 26 वर्ष निवासी ग्राम बिजेतला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक वेदप्रकाश निर्मलकर विगत 3 दिनों से लापता है किन्तु मृतक के गुम होने के संबंध में परिजनों द्वारा किसी प्रकार का सूचना थाना घुमका में नहीं दिया गया है।

साथ ही जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक का उसके छोटे भाई बालमुकुंद निर्मलकर, माता-पिता व छोटी बहन के साथ आये दिन लड़ाई झगडा होता रहता था। पूर्व में वर्ष 2022 में मृतक के द्वारा अपने भाई, मां व बहन के साथ मारपीट किया था जिसकी सूचना पर थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उक्त आधार पर पुलिस ने मुख्य संदेही बालमुकुंद ऊर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो उसने बताया कि बचपन से मृतक बड़े भाई वेदप्रकाश निर्मलकर के द्वारा उससे मारपीट करता था, शराब पीकर आये दिन घर में अपने माता-पिता व छोटी बहन को भी मारता पीटता था, उसकी हरकतों से घर के सभी परिजन परेशान थे।

 वर्ष 2022 में भी मृतक के द्वारा अपने भाई, मां, बहन को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया था जिसके कारण मृतक की मां व छोटी बहन घर से भाग गये थे। उसी रंजीश के कारण मृतक के छोटे भाई पिता व माता ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 15 मई के रात्रि जब मृतक अपने कमरे में सो रहा था तब आरोपी बालमुकुंद द्वारा घर में रखे टंगिया से मृतक के सिर व गर्दन में 4 से 5 बार लगातार वार कर हत्या कर दिया था तथा मृतक के शव को आरोपी भाई व पिता के द्वारा जूट की बोरियों में भरकर शव को छिपाने के लिए घर से उठाकर उस रात में ही गांव के ही होरी लाल उमरे के खेत में स्थित कुएं में फेक दिये थे।

घटना के बाद घटना स्थल में मौजूद खून धब्बो को मिटाने के उद्देश्य से आरोपी माता द्वारा लिपाई पोताई कर दिया गया था। साथ ही घटना के दौरान खुन धब्बा लगा हुआ पलंग के नेवार व आरोपियों के द्वारा पहने कपडों को आरोपी बालमुकुंद व पिता मनहरण द्वारा ले जाकर गांव के एक मैदान में जला दिया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी बालमुकुंद उर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष, पिता मनहरण निर्मलकर 53 वर्ष व मां मीना बाई निर्मलकर 50 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया व खुन धब्बा लगा हुआ पलंग का पाटा, खूरा आदि को बरामद कर लिया है।

और पढ़ें ...

हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, शादी के मंडप की जगह सीधे पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के दुल्हा बनने के अरमान पर उसकी गर्लफ्रेंड ने पानी फेर दिया। घर से बारात निकलने वाली थी, सभी तैयारियों में लगे थे। अचानक पुलिस आ धमकी और दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। दूल्हे पर एक युवती ने धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। 16 मई को सिविल लाइन थाने उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

सक्ती जिले का रहने वाला नन्द लाल निषाद (26 वर्ष) पेश से मैकेनिक है और कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले मेंउसकी जान पहचान युवती से हुई थी। वॉट्सऐप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर उसने फिजिकल रिलेशन बनाए।

इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट हुई तो नन्द लाल ने गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।

युवती की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को नन्द की बारात निकलने वाली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और हल्दी की रस्म के बीच उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती ने बताया कि, नन्द लाल ने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी-चुपके शादी करने जा रहा था। उसके दोस्तों के जरिए पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने इस तारीख को किया बंद का ऐलान, नक्सली प्रवक्ता समता ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्यों किया गया बंद का आव्हान....

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इस प्रेस विज्ञप्ति के द्धारा नक्सलियों ने कहा कि ऑपरेशन कगार के नाम पर हो रहे हत्याओं और नरसंहार के खिलाफ बंद का आव्हान किया है। अपने निहत्थे निर्दोष साथियों के साथ निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं पर नक्सलियों ने रोष जताया है। इस प्रेस विज्ञप्ति के सामने आने के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। क्यों कि बंद के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

और पढ़ें ...

सिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 10 किलो से ज्यादा का ट्यूमर

  • जीने की आश छोड़ चुकी महिला को दिया नवजीवन
  • कलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई

बिलासपुर : बिलासपुर में निजी अस्पतालों का चक्कर काट थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों की टीम ने 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाल उसे जीवनदान दिया है। सिम्स को ऐसा ही कामयाब देखना चाहता है बिलासपुर।

बता दें हमेशा खामियों के लिए चर्चा में रहने वाले सिम्स के इन डॉक्टरों को सलाम करना चाहिए उनका हौसला बढाना चाहिए ताकि अन्य डॉक्टर भी इससे प्रेरित हो और बेहतर चिकित्सा के लिए सिम्स का नाम हो।

चिल्हाटी निवासी 35 वर्षीया लगनी बाई पति हरिशंकर पिछले एक साल से पेट की समस्या से परेशान थी। पेट में सूजन थी जो बढ़ते जा रही थी। प्राइवेट अस्पताल में जांच कराने पर पेट में ट्यूमर होना बताया गया, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिला ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि महिला 9 महीने की गर्भवती लग रही थी उसे को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी।

परिजन थकहार कर उसे सिम्स लेकर पहुचे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती महिला की जरूरी जाँच के बाद शनिवार को जटिल आपरेशन कर महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्‌यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था।

आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डॉ. दुर्गा कौशिक, डॉ. सोमा बैंकट कोटा, डॉ. वर्णिका पाण्डेय, डॉ. प्राची तिवारी और एनेस्थेसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश निगम और उनकी टीम स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ रहा। आपरेशन के बाद महिला सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।

सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने अधीक्षक डॉ एसके नायक डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।

और पढ़ें ...

सर्पदंश से महिला की मौत...शादी वाले घर में पसरा मातम

रायगढ़ :- शादी विवाह वाले घर में उस समय मातम पसरा गया जब गीत संगीत के बाद परिवार की महिलाएं खाना खाकर सो रही महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सपिया निवासी 56 वर्षीय उमा बाई राठौर पति फिरतू राम राठौर अपने घर में शादी ब्याह कार्यक्रम में खुश थी। बीते शनिवार की रात घर में मेहमानों के साथ संगीत कार्यक्रम समाप्त करके सभी महिलाएं घर के आंगन में सो रही थी।

इलाज के दौरान मौत 

इस दौरान रात्रि करीब 2-3 बजे जहरीले करैत सांप ने बिस्तर पर चढ़ कर उमा बाई के हाथ की उंगली पर काट लिया। चीख सुनकर जब लोगों ने देखा तब सांप घर के भीतर ही बिल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌में जाकर छुप गया। पीड़िता को पहले खरसिया अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही उमा बाई राठौर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया।

और पढ़ें ...

पीडीएस दुकानों में 16 लाख का राशन घोटाला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 पर FIR

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पीडीएस दुकानों में राशन घोटाले की जांच के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासकीय उचित मूल्य के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सेल्समैन और सोसायटी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित शासकीय राशन दुकान के हितग्राहियों ने दुकान से 500 लोगों को राशन दिया था, लेकिन सेल्समैन मनहरण श्रीवास ने बीते दो माह से महज 200 लोगों को ही राशन दिया है, शेष 300 लोगों को राशन देने में आनाकानी कर रहा है। आरोप है कि सेल्समैन पहले से ही उनका फिंगर प्रिंट ले चुका है, उसके बाद भी उन्हें सरकार से मिलने वाला 35 किलो चावल नहीं दिया जा रहा है।

हितग्राहियों की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने जांच टीम गठित की, जिसने पाया कि करीबन 16 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी हुई है। इसके बाद राशन गबन के आरोप में खाद्य विभाग ने राशन दुकान संचालन समिति अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास के साथ सेल्समैन मनहरण श्रीवास के खिलाफ सहसपुर लोहारा थाना में खाद्य अधिनियम के तहत दर्ज कराया है।

और पढ़ें ...

परिचित शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से की हैवानियत, घटना के बाद दोबारा महिला पर आरोपी बना रहे थे दबाव

महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना में एक विवाहित महिला के साथ लाॅज में गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की तबियत खराब होने पर परिचित शख्स उसे इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां से लौटने के दौरान उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।

 महिला के साथ गैंगरेप की ये घटना बसना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम 28 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पथरी का ईलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। वारदात के दिन सुबह उसे पथरी का दर्द उठा था। महिला का पति बीमार होने के कारण उसे अस्पताल ले जाने में असमर्थ था। जिस पर उसके पति ने अपने गांव के ही मित्र लक्ष्मीधर साहू को अस्पताल से चेकअप कराकर लाने को कहा गया। इसके बाद आरोपी लक्ष्मीधर साहू महिला को बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचा, वहां इलाज के बाद पिरदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ाकर गाड़ी खराब होने की कहानी बनाया गया।

पीड़ित महिला की माने तो आरोपी ने अपने दूसरे आरोपी साथी प्रीतम नायक को मौके पर बुलाया। मौके पर कार से पहुंचा दूसरे आरोपी ने बसना में कुछ निजी काम की बात कही। जिस पर आरोपी लक्ष्मीधर साहू ने महिला को काम खत्म होने तक लॉज में रूककर इंतजार करने के लिए मना लिया गया और उसे लॉज लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने अपने नाम से लॉज में कमरा लिया। कुछ देर बाद आरोपी के अन्य साथी भी लॉज में पहुंच गए और सभी ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए, घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही थी। इस घटना से आहत महिला लोक-लाज के डर से चुप रह गई।

लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर आरोपियों ने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा। आरोपियों ने 3 मई को महिला पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगे। जिस पर महिला ने अपनी पूरी आप बीती अपने पति को बताई। महिला के पति ने सामाजिक बैठक कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की ठानी।

और 15 मई को थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए सरगर्मी से तलाश कर रही है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, तीनों की मौके पर मौत, पसरा मातम

रायगढ़।  लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है, जहाँ पेड़ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तीनों शादी समारोह में शामिल होने निकले थे, घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक कल 18 मई 2024 को रात लगभग 7, बजे के आसपास अपनी बाईक CG 13 UH 6073 से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे। रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा , विजय भोय , लक्ष्मण चौहान सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी सुबरा बताया जा रहा है । 112 ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुँचा दिया है, वही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

और पढ़ें ...

जैतखाम और मंदिर में असमाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़...गुस्से में सतनाम समाज

बलौदाबाजार: - मनखे मनखे एक समान के मंत्र से समाज को एकता एवं भाईचारे से जोड़ने वाले सतनाम समाज के प्रवर्तक गुरु बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में लचर कानून व्यवस्था के कारण असमाजिक तत्वों का हौसला बुलंद है। वे सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में जमकर तांडव मचाए हैं। इसके कारण सतनाम पंथ को मानने वाले और बाबा गुरु घासीदास पर विश्वास करने वाले लोगों में प्रशासन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भरी आक्रोश दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज एसएसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मीडिया से बात करते हुए समाज के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से मिली मदद और पुलिसिया कार्यवाही को बताते हुए आगे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं कलेक्टर केएल चौहान ने शांति की अपील के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने बात कही।

दरअसल गिरौदपुरी धाम के अमरपुर में स्थित महाकोनी मंदिर परिसर में तीन जैतखाम और मंदिर के गेट को असामाजिक तत्वों ने आरी से कटकर गिरा दिया है। इस बात की जानकारी सुबह और शाम मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी को होने पर पुजारी ने घटना की जानकारी समाज को दिया। घटना की जानकारी होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने आस्था के केंद्र में हुई इस घटना पर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत थाने में की। समाज के लोगों का कहना है कि समाज के आस्था के केंद्र को क्षतिग्रस्त करने से सतनामी समाज आहत महसूस कर रहा है। साथ ही और असामाजिक तत्वों द्वारा समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है, इसलिए जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए।

 
 
और पढ़ें ...

मंत्री नेताम ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विश्रामपुर के विधायक रामचंद चंद्रवंशी से छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने गिरिडीह में जनसंपर्क अभियान के दौरान मुलाकात की। पूर्व मंत्री श्री चंद्रवशी ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई देते कुशलक्षेम पूछा।
उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गिरीडीह लोकसभा के प्रवासी प्रभारी के नाते लगातार चुनाव अभियान में जुटे हैं। शनिवार को उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय हरिचक, गिरिडीह में टुण्डी, गिरिडीह, डुमरी के पदाधिकारियों की बैठक लेकर जीत के जरूरी टिप्स दिये।

और पढ़ें ...

मोदी की गारंटी पर संबलपुर की जनता को भरोसा, धर्मेंद्र प्रधान जी और नौरी नायक जी के लिए संबलपुर का स्नेह अद्वितीय है: उपमुख्यमंत्री साव

संबलपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ओडिशा में लगातार चुनावी सभाएं कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया है। श्री साव गांव गांव में। सभाएं और बैठक कर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, शुक्रवार को उन्होंने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के रेंगाली विधानसभा के सानाटिकरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। रैली में श्री साव ने कहा कि, एक गरीब मां का बेटा आज देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने 10 वर्षों में गांव, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया, और आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। सभी देशवासियों को फ्री में कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवाया, क्योंकि वो गरीब मां का बेटा है। लोगों के दुख दर्द को समझता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मासिक एक हजार रुपए देने की गारंटी दी थी। आज महिलाओं को तीन किश्त मिल चुकी हैं। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की जा रही है। यहां ओडिशा में भी मोदी जी ने सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को दो साल में 50 हजार रुपए का कार्ड देने का वादा किया है, जिसे दो साल में खर्च कर सकेंगे। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी की जाएगी। 

श्री साव ने कहा कि,मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, संबलपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान जी और रेंगाली विधानसभा से नौरी नायक जी को जनता का भरपूर प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है। केंद्र में मोदी जी की और ओडिशा में भाजपा की सरकार होने पर राज्य में तेजी से विकास होगा।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने झारखंड में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया, बेरमो व बाघमारा विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विजय झारखंड के संकल्प को और मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, गरीब, आदिवासी और पिछड़े तथा युवा और महिलाओं के कल्याण को गति देते हुए विकसित भारत बनेगा। यह भाजपा को प्रचंड बहुमत से ही संभव होगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड में इन दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा के कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी चुनावी कमान संभाले हुए हैं। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रांची में जनसंपर्क किया। वहीं जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने भी राँची लोकसभा क्षेत्र में चुनावी अभियान में हिस्सा लेकर बीजेपी प्रत्याशी को जीतने की अपील की।

और पढ़ें ...

सिक्ख समाज के गौरव ने की सीएम से मुलाकात

CBSE 12 th की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान और देशभर में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा साहेब सिंह होरा के पिता सतनाम सिंह होरा सहित परिजन उपस्थित थे उल्लेखनीय है की साहेब सिंह होरा ने पूरे छत्तीसगढ़ में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया साथ ही देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह को उसके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की..
और पढ़ें ...