प्रदेश
कवर्धा में सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान,पीआईएल के माध्यम से सुनवाई
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुकदूर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत के मामले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। आने वाले दिनों में इस मामले पर पीआईएल के माध्यम से सुनवाई होगी।
बता दें कि कबीरधाम जिले के बाहपानी गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी। सभी मृतक सेमरहा गांव के थे। सभी पिकअप में सवार होकर तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे थे तभी बीच में पिकअप गहरी खाली में गिर गई थी
हालांकि घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घटना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि घायलों के बेहतर उपचार के निदेश दिए हैं। हर संभव मदद के लिए सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हुई है। इस पूरे घटना की सघनता के साथ जांच कराई जाएगी।
रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ऑफिस के दो कर्मचारी सस्पेंड
सूरजपुर। सूरजपुर में कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ मानचित्रकार सुरेश कुमार शुक्ला एवं जिला संयुक्त कार्यालय में पदस्थ लिपिक हंस कुमार राजवाड़े को पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। यह छत्तीसगढ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 3 (एक) (दो ) ( तीन ) के विपरीत होने से सुरेश कुमार शुक्ला, मानचित्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला सूरजपुर में नियत किया गया है। एक अन्य मामले में लटोरी कार्यालय में पदस्थ लिपिक हंस कुमार राजवाड़े को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उप तहसील पिलखा में अटैच कर दिया है।
सर्विस राइफल से चली गोली, आईटीबीपी का जवान घायल, रायपुर रेफर
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानाक गोली चलने से आईटीबीपी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से आईटीबीपी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि, राइफल की मिसहैंडलिंग के दौरान हादसा हुआ।
कवर्धा हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, जल्द होगी सुनवाई
बिलासपुर. कवर्धा के कुकदूर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत हुई थी. इस हादसे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. आने वाले दिनों में इस मामले पर पीआईएल के माध्यम से सुनवाई होगी.
बता दें कि कबीरधाम जिले के बाहपानी गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी. सभी मृतक सेमरहा गांव के थे. आज एक साथ 19 मजदूरों की अर्थी उठी. ग्रामीणों ने नम आखों से अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए. इस दौरान आदिवासी समाज के संरक्षक ने सरकार से पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है. हालांकि घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के निदेश दिए हैं.
घटना की बारीकी से होगी जांच – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
घटना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार इस दुख की घड़ी में जो मृतक के परिवार वाले हैं उनके साथ है. हर संभव मदद के लिए सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हुई है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने तमाम मांगों पर विचार करते हुए आगे कार्रवाई के साथ ही इस पूरे घटना की सघनता के साथ जांच कराने की बात भी कही है.
सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। जिले में आज डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकले थे, तभी दो नक्सलियों को छिपते देख। जवानों ने घेराबंदी कर 2 जन मिलिशिया नक्सली को धर दबोचा। बता दें कि यह दोनों नक्सली केशापारा और पोटाली में बन रहे रोड के सुरक्षा में लगे जवानों को देख कर छुप रहे थे।
इस दौरान डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों ने इन्हें देखते ही घेराबंदी कर दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने मिलिशिया के पद पर काम करना स्वीकार किया है। जवानों ने इनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, 2 नग डेटोनेटर, बिजली वायर, 1 नग सेल, 5 नग बम पटाखा और नक्सल पर्चा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विधायक भावना बोहरा का बड़ा फैसला, सड़क हादसे में मृतकों के इतने बच्चों को लिया गोद, दिया इस बात का भरोसा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को पंडरिया के वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी में एक भीषण हादसा हो गया। जिसमे मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने बड़ी घोषणा की है। विधायक भावना बोहरा ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवार के बच्चों को गोद लेने की घोषणा की है। विधायक भावना बोहरा ने आज मृतकों के परिवारजनों से उनके निवास जाकर भेंट किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भावना बोहरा बहुत ही भावुक दिखीं उन्हें देखकर हताहत परिवारजनों ने भी गले लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
ये अहम भूमिका निभाएगी भावना बोहरा
भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद व पीड़ादायक घटना है। जब परिवार का एक सदस्य जाता है तो पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नही हो सकती। विगत वर्षों में कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की भांति स्नेह व सहयोग दिया है। आज यहां इस दुख की घड़ी में, मैं उन सभी परिवारजनों के साथ हूँ इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं, जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे।भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में दिवंगत हुए 19 लोगों के करीब 24 बेटा-बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार एवं विवाह तक कि सारी जिम्मेदारी वे स्वयं अपने भावना समाजसेवी संस्थान के माध्यम से उठाएंगी। पंडरिया विधानसभा मेरा परिवार है और जब परिवार पर विपदा आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नही कर सकती लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं इसलिए हमने यह निर्णय लिया है।
BREAKING: मई में इस दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, जानिए बड़ी वजह
भिलाई नगर : छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें 23.05.2024 दिन गुरूवार को बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर बंद रखी जावेगी. बुद्व पूर्णिमा के बारें में जानिए – बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है. बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान धर्म के कार्य का विशेष महत्व है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा इस बार 23 मई, गुरुवार को ही मनाई जाएगी. इस दिन स्नान दान का समय सुबह 4:04 से लेकर सुबह 5:26 मिनट तक रहेगा.
झारखंड में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया है - जायसवाल
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को राजमहल लोकसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया गया है।उनके साथ पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े भी जुटे हुए हैं। उनकी टीम में रोहित साय, अवधेश चंदेल, भूलन सिंह मरावी, मनोज शर्मा, श्रीमती उद्धेश्वरी शामिल है। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार एक तरह से शिष्टाचार का स्वरूप ले लिया है। इस राज्य के बनने का के बाद जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके गठबंधन की सरकार आई है। हमेशा विकास थम गया है, हर तरफ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। अब इस सरकार की विदाई का समय आ गया है।
Crime : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह…!!
बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादव मोहल्ला में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मृतिका निधि केंवट 23 वर्ष जूना के पचरी घाट की रहने वाली थी। जो पिछले 5 वर्षों से यादव मोहल्ला में अपने प्रेमी आरोपी शत्रुघ्न पटेल 26 वर्ष के साथ लिव इन में रह रही थी। बताया जाता है कि मृतिका और उसके प्रेमी के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है। दोनों साथ में चखना सेंटर चलाते थे।
बताया जाता है कि बीती रात उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी शत्रुघ्न ने निधि को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद फरार हुए शत्रुघ्न को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच जांच में जुटी हुई है।
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी अधिकारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों ने शपथ ली कि अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डंटकर विरोध किया जाएगा। साथ सभी ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ कलेक्टर द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, श्री बी. एस. उइके एवं श्री जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रजिस्ट्री से जुड़े मामलों पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा
रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है
गड़बड़ियां करने वालो को सुधार करने की योजना बना रही है
पहले सॉफ्टवेयर अलग था नए सॉफ्टवेयर में थोड़ी परेशानियां आ रही है
2 से 3 महीने के भीतर सुचारू रूप से काम चलेगा
प्राइवेट कंपनियों को छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट करने के सावल पर ओपी चौधरी ने कहा
इन्वेस्टर के लिए प्रमोशन का माहौल बनाने सरकार संकल्पबद्ध है
आने वाले 5 साल में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है
इसके लिए एमएनसी का आना जरूरी है
पिछली सरकार के समय भ्रष्टाचार ज्यादा हुआ
इन्वेस्टर को प्रताड़ित करने का काम करते थे
: रायपुर
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का बयान
रायपुर के मास्टर प्लान में आई शिकायतों पर कहा
मास्टर प्लान के संबंध में अनेक शिकायतें मिली थी
जो भी गलतियां और गड़बड़ियां है
उसके लिए आवास पर्यावरण के अंतर्गत एक कमेटी गठित है
उचित कार्रवाई की जाएगी और ठीक करने का काम किया जाएगा
CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला पटवारी का शव, हत्या या फिर आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस....
बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पटवारी की लाश उसी के घर में मिली है। घर में लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई है। आपको बता दें पटवारी का शव बिस्तर में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम पहुंची। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। घटना भटगांव क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी पदस्थ थे। बीती रात सोमवार को बेडरूम में उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पटवारी के घर के बेडरूम में देखा तो लोकेश मानिकपुरी की लाश बेडरूम के बिस्तर में पड़ी हुई थी।
लाश के मुंह और नाक से खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पटवारी की मौत कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। साथ ही मामले को हत्या से भी जोड़ कर जांच की जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है।
BREAKING: फिर खून से लाल हुई सड़क…ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत...दो बच्चो की घटना स्थल पर ही मौत
जशपुर :- शपुरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है । ट्रक और ऑटो के बीच हुई सीधी भड़न्त मे दो नाबालिक बच्चो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुई ऑटो बगीचा के झापीदरहा की ओर से बगीचा नगर की ओर लौट रही थी।इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. दुर्घटना मे ऑटो मे सवार छोटू पिता मातल (11 वर्ष ) और दीपेश नागेश पिता गुड्डू (14 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना मे 7 लोग घायल हुए हैँ. जिन्हे उपचार के लिए, बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि ऑटो मे स्वासर सभी लोग, विवाह समारोह मे कैटरिंग का काम निबटा कर वापस घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। फिलहाल बगीचा पुलिस मामले मे मर्ग कायम कर, जांच मे जुटी हुई है।
सरकारी बंगले के समान चुराने का जिन पर आरोप है वो हम को सीख ना दे : आलोक पांडेय
कांग्रेस और पूर्व कांग्रेसियों का विवाद गहराया
शैलजा के बचाव में आए डाहरिया पर बरसे पूर्व कॉन्ग्रेसी
11 पूर्व कांग्रेसियों पर शिव डहरिया के आरोपों आया जवाब
चंद्रशेखर शुक्ला आलोक आलोक पाण्डेय जंभेश्वर चंद्राकर ने पूर्व मंत्री को लिया आड़े हाथ
कार्यकर्ताओ से बदसलूकी करने वाले डहरिया हम को ज्ञान ना दे : आलोक पांडेय
सरकारी बंगले के समान चुराने का जिन पर आरोप है वो हम को सीख ना दे : आलोक पांडेय
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज भंडारण, वितरण एवं गुणवत्ता परीक्षण की समीक्षा की
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मई 2024/आगामी खरीफ वर्ष 2024 के तहत कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज शाम को कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद बीज के भंडारण, वितरण एवं गुणवत्ता परीक्षण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जिले के समितियों में खाद बीज भंडारण एवं किसानों को वितरण की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ वर्ष 2024 में उर्वरक डीएपी की मांग अधिक होने पर उसकी पूर्ति के लिए विकल्प उर्वरक के रूप में शासन के निर्देशानुसार 20ः20ः13 उर्वरक को समितियों में वितरण कर उसके उपयोग हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समितिवार वास्तविक किसानों से बीज की वास्तविक मांग प्राप्त कर बीज निगम के प्रबंधक को उपलब्ध कराएं ताकि किसानों को आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके तथा बीज की बचत या वापसी की स्थिति निर्मित न हो।
कलेक्टर ने जिले के निजी खाद, बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं की बैठक लेकर वास्तविक किसानों को ही सही दाम पर मानक बीज एवं उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं द्वारा कृषकों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को वितरण किये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्ती की कार्यवाही कर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही दाण्डिक कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद-बीज उर्वरक क्रय करने वाले किसानों को क्रय की रसीद रखने की समझाईश दें ताकि खाद या बीज अमानक होने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर ने जिले में निजी खाद, बीज विक्रेताओं द्वारा 200 मीट्रिक टन खाद का भंडारण कर विक्रय किये जाने की स्थिति में उनके खाद का कम से कम दो बार तथा उक्त मात्रा से कम भंडारण की स्थिति में एक बार मानक नमूना लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कृषि विभाग, मार्फफेड, सहकारिता, बीज निगम, मंडी बोर्ड, सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी,SP ने जारी किया आदेश,2 पुलिसकर्मी निलंबित..जानिए मामला…!!
बीजापुर :- नक्सली के भाग जाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। डयूटी में तैनात दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मालूम हो कि फरार नक्सली के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज था। लापरवाही बरतने पर एसपी ने प्रधान आरक्षक व आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 14 मई को पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों में रेवाली निवासी देवाराम नुप्पो (34) भी था। जनमिलिशिया सदस्य देवाराम के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में अरनपुर थाने में अपराध दर्ज था। उन्हें अदालत में पेश कर 14 मई को जेल भेज दिया गया था।
17 मई को तबीयत खराब लगने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां बाथरूम जाने का बहाना कर आरोपी अस्पताल के बाथरूम में हथकड़ी समेत गया। जब काफी देर तक नक्सली बाथरूम से बाहर नहीं आया तब पुलिसकर्मी दरवाजा धकेल कर अंदर घुसे तो देखे कि नक्सली खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने नक्सली की तलाश शुरू कर दी है। जिले के सभी थानों में सूचना देते हुए शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। साथ ही नक्सली की सुरक्षा ड्यूटी में लगे प्रधान आरक्षक लालू राम पोडियाम और आरक्षक मुंशी राम करतम को एसपी गौरव राय ने लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
