प्रदेश
देहव्यापार का भंडाफोड़ : लॉज में पुलिस की दबिश, तीन युवतियों के साथ 3 युवक पकड़ाएं
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना पुलिस की टीम ने एक लॉज में दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि मौके से 3 युवतियों के साथ 3 लड़को को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। पुलिस ने मौके से लॉज के मालिक को भी पकड़ा है। लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि पुलिस को क्षेत्र के एक लॉज में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि बाहर से कॉलगर्ल इस लॉज में आकर रूकती है, इसके बाद ग्राहकों को लड़कियां लॉज में ही उपलब्ध करायी जाती थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खरसिया थाना प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीमन, एएसपी आकाश मरकाम ने आज लॉज में लड़कियों के पहुंचने की जानकारी के बाद दोपहर के वक्त रेड किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों के साथ 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में मौके से पकड़ा है।
लॉज के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद कर पुलिस ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने लॉज के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लॉज के सारे रिकार्ड को जब्त कर लड़कियों और लॉज के संचालक का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। रायगढ़ एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कार्रवाई जारी है, पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल लड़कियां कहां से आई थी, इस सेक्स रैकेट का संचालक कब से चल रहा था, इसके साथ ही इस रैकेट का सरगना कौन है ? इन सब जानकारियों को जुटाने के लिए पुलिस पकड़ी गई लड़कियों और लॉज के मालिक से पूछताछ कर रही है।
नलो मे आ रहा है गंदा पानी - कालोनी के लोग जल अभाव में पीने को मजबूर
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! क्या बंद हो जाएंगे 6 लाख मोबाइल नंबर? दिया ये आदेश
टेलीकॉम विभाग (Department of Telecommunications - DoT) ने मोबाइल कंपनियों (Telecom Operators) को करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन दोबारा जांचने के लिए कहा है.
इन कनेक्शनों को शायद गलत, फर्जी या बनावटी पहचान और एड्रेस के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लिया गया होगा. टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को जांच के लिए 60 दिन का समय दिया है.
विभाग ने यह भी कहा है कि अगर कंपनियों ने 60 दिन में दोबारा जांच नहीं की तो ये संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे. Telecom Operators
बढ़ रहे हैं फ्रॉड
टेलीकॉम डिपार्टमेंट का ये कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि फोन पर होने वाली धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई हैं. विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसे संदिग्ध नंबरों को ढूंढा है.
DoT का कहना है कि धोखाधड़ी वाले कनेक्शन पकड़ने में अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर काम करना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. Telecom Operators
पिछले हफ्ते बंद किए 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन
पिछले हफ्ते टेलीकॉम विभाग ने बताया कि अब तक उन्होंने 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं और करीब 0.19 लाख मोबाइल फोन जो साइबर अपराध में शामिल थे उन्हें ब्लॉक कर दिया है.
विभाग को शिकायतें संचार साथी पोर्टल पर मिलीं और गृह मंत्रालय, बैंकों जैसे अहम विभागों से भी जानकारी मिली, इसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई. विभाग के अनुसार, अब तक उन्होंने 1.34 अरब मोबाइल कनेक्शनों की जांच की है.
पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
बिलासपुर: जिले के सीपत थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीँ मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट किया, फिर उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर लटका दिया होगा।जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ की लाश पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई देखी गई, जिसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अधेड़ को मारने के उदेस्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा, और उसे पेड़ से लटका दिया, वहीं लाश के पास एक स्कूटी भी मिली है जिसे मृतक का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, पूछताछ में पता चला की लाश दौलत राम कौशिक/ पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था। और वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था,
जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी CG 10 BG से निकला था, जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली है। बहरहाल पुलिस अधेड़ की मौत की वजह जानने जांच शुरू कर दी है
CG BREAKING : नक्सलियों ने मोबाइल टावर के जनरेटर को किया आग के हवाले, बीजापुर में नहीं दिखा बंद का असर
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आने से नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है, इसी कड़ी में कादुलनार के पास आदेड़ में नक्सलीयों ने मोबाइल टावर के जेनेरेटर कों आग के हवाले कर विरोध जताया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मामला मोदकपाल थाना इलाके का है। वहीं नक्सलियों ने 26 मई को बस्तर बंद का आह्वान किया था, जिसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम, बीजापुर, भैरमगढ़, आवापल्ली समेत जांगला में प्रतिष्ठाने खुले हैं।

बता दें कि नक्सलियों ने 24 मई की देर रात ही आवापल्ली-उसूर मार्ग की सड़क को जगह-जगह से खोदकर मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया था, साथ ही इस इलाके में बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाकर और पर्चा फेंककर मौजूदा विष्णु देव सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया था, वहीं 26 मई को बस्तर बंद को सफल बनाने की बात कही थी।

दरअसल, बीते 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था, जिसको लेकर नक्सलियों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पर्चा जारी कर बस्तर बंद का आह्वान किया है।

झीरम शहादत की 11वीं पुण्यतिथि पर कॉंग्रेसजनो ने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिकों को दी श्रदांजलि
झीरम शहादत की 11वीं पुण्यतिथि पर कॉंग्रेसजनो ने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिकों को दी श्रदांजलि...
राजीव भवन में संगोष्ठी माल्यार्पण,लालबाग झीरम संग्रहालय, महेन्द्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि अर्पण व झीरम शहीद स्मारक में किया श्रद्धासुमन अर्पित..
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा झीरम नक्सल हमले में शहीद कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सैनिक बलों को याद कर शहादत दिवस मनाया गया..
झीरम शहादत दिवस के तहत11वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक लालबाग जगदलपुर में माल्यार्पण,राजीव भवन में संगोष्ठी,महेंद्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि सभा व झीरम शहीद स्मारक में कॉंग्रेस परिवार द्वारा बस्तर में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद उदय मुदलियार सहित अन्य कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं, सुरक्षाबलों की प्रतिमा में माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस दौरान शहर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा,पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,पूर्व महापौर जतीन जायसवाल,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर,ज़ाहिद हुसैन,सेमियल नाथ, पार्षदगण राजेश राय, सूर्या पानी,कमलेश पाठक,सुखराम नाग,रशीद खान,कोमल सेना,ललीता राव,हरिशंकर सिंह,घनश्याम तिवारी, आर के गिरी,कौशल नागवंशी,घनश्याम तिवारी,अजय बिसाई, असीम सुता, महेश ठाकुर,सायमा अशरफ, अंकित सिंह, गौरव अयंगर, एस निला, ज्ञानेश्वरी जाधव,साहिल हियाल,आदि मौजूद रहे..



नहाते समय महिला का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ये घटिया काम, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
कवर्धा। अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के रबेली गांव का है। आरोपी ने महिला का नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आखिर में तंग आकर मामले की रिपोर्ट पिपरिया थाना में किया।
शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आखिर में तंग आकर इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रबेली गांव के आरोपी किशोर चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कलयुगी पिता ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट...धारदार हथियार से वार कर दिया वारदात को अंजाम...पढ़िए पूरी खबर
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी बेखौफ होकर मारपीट, चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसे अपराधों को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी आरोपियों में कोई डर नजर नहीं आता है। लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच एक और हत्या की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार एक पिता ने ही अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना के महुआडीह गांव में एक पिता ने अपने चार साल के मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसका कारण फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
BREAKING : एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली...भारी तादात में हथियार सहित अन्य सामाग्री बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं इसी कड़ी में मिरतुर थाना क्षेत्र के जाप्पेमरका और कामकानार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे जाने की खबर है। मौके से हथियार, वायरलेस सेट, माओवादी वर्दी, दवाइयां, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री, साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
खबर पर अपडेट लगातार जारी है................
बारूद फैक्ट्री हादसे के दोषियों पर कार्यवाही हो - दीपक बैज मृतकों को 50 लाख, घायलों को 10 लाख मुआवजा दिया जाये
नक्सलियों ने PM मोदी और CM विष्णुदेव साय को बताया आदिवासी विरोधी, जानें क्या है पूरा मामला
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पीड़िया मुठभेड़ को फर्जी (CG Naxal News) बताते हुए आवापल्ली से उसूर जाने वाली सड़क को तोड़कर बैनर-पोस्टर लगाकर 26 मई को बंद करने का आह्वान किया है। 10 मई को पीड़िया में माओवादियों (CG Naxal News) के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसको फर्जी बताया गया था और 26 मई को बंद करने का आह्वान किया था। साथ ही नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव सरकार को आदिवासी विराधी बताते हुए पर्चे फेंके थे।
पुलिस ने की कोशिश नाकाम
जिसके बाद नक्सलियों ने रास्त की सड़क तोड़ दिया था, लेकिन जवानों ने नक्सलियों की इस कोशिश को विफल करते हुए फिर से सड़क निर्माण करवा दिया। बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गर्वना ने इसपर कहा कि दो-तीन स्थानों की सड़कों को काटा गया था, जेसे ही हमें इस बारे में जानकारी मिली हमारी टीम मौके पर पहुंचकर सड़क को एक बार फिर दुरुस्त कर दिया। साथ ही सड़क पर आम लोगों के लिए एक बार फिर खोल दी गई है।
क्या है मामला
दरअसल, 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच पीडिया में मुठेभेड़ हुई थी, जिसको नक्सलियों ने फर्जी मुठभेड़ को बताया था। खास बात यह है कि इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने ढेर करने का दावा किया था। जिसके बाद नक्सलियों ने पर्चे बांट कर विरोध करने का ऐलान किया था।
साथ ही नक्सलियों ने बंद से एक दिन पहले बीजापुर उसूर सड़क को बाधित कर दिया था। बता दें कि नक्सलियों ने सड़क खोदकर बीच में बैनर और पर्चे लगाए थे। आवापल्ली- उसूर मार्ग पर सीतापुर के पास नक्सलियों ने आधा दर्जन से भी ज्यादा गड्ढे खोद दिए थे।
बीजापुर पुलिस को मिली फिर एक बार बड़ी सफलता, 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर: बीजापुर पुलिस को मिली फिर एक बार बड़ी सफलता PLGA बटालियन नंबर एक, कंपनी नंबर एक और जनताना अध्यक्षों सहित कुल 33 नक्सलियों ने किया बीजापुर एसपी के सामने आत्मसमर्पण…बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के जनताना सरकार के 33 नक्सलियों ने किया समर्पण , समर्पित नक्सलियों ने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव एंव प्रताड़ित करने का लगाया आरोप…तीन नक्सलियों पर है 5 लाख का इनाम…कई बड़ी नक्सल वारदातों में रहे हैं शामिल… 10 दिन पहले भी 30 नक्सली बीजापुर पुलिस के सामने कर चुके हैं सरेंडर…
बीजापुर पुलिस नक्सल ओफरेशन के साथ साथ नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम कर रही है… आज बीजापुर पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी के समक्ष पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 पार्टी सदस्य, कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 के पार्टी सदस्या, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 33 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण…ये सभी नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत आरपीसी पुसनार, डुमरीपालनार में रहकर दुगोली, करका एवं हिरोली से माओवादी संगठन के विभिन्न पदों में सक्रिय थे आज माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समर्पण किया…
माओवाद से हुआ मोहभंग, मुख्यधारा से जुड़कर, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन यापन करने का निर्णय लिया।बीजापुर जिले में 2024 में अब तक 109 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 189 माओवादियों को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया…आत्मसमर्पण नक्सलियों ने बताया संगठन छोड़ने का कारण संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि बीजापुर एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी ने प्रदान किया…
BREAKING : पटवारी पर गिरी गाज...इस वजह से किया निलंबित, आदेश जारी, जानिए पूरा मामला...!!
जांजगीर। जमीन घोटाले में गिरफ्तार पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चापा जिले में 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी ढंग से 12 एकड़ दर्ज कराने और गरियाबंद जिले के एचडीएफसी बैंक से इस जमीन को बंधक रख 22 लाख रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू (47 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
आपको बता दें 13 मई को दयाराम साहू को जमीन फेरबदल के मामले में गिरफ्तार किया था। विभाग की तरफ से 13 मई की तारीख से ही दयाराम साहू को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। आपको बता दे की शासकीय नियम के मुताबिक कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी अगर 48 घंटे से ज्यादा वक्त तक जेल में बंद होता है, तो उसे शासकीय नियमों के अनुसार सस्पेंड कर दिया जाता है। इस नियम के तहत दयाराम साहू को भी विभाग ने सस्पेंड किया है।
देखें आदेश
CG News: छत्तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इधर, घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं चार घंटे बाद दकमल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक करने वालों की संख्या अधिकृत रूप से जारी नहीं हुई है।
बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया है।
घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।
इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
वहीं घटना के बाद रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे।
बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला
धमतरी। जिले में रिश्वतखोर ASI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है।
दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में एएसआई ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई रमेश साहू को फौरन ही निलंबित किया गया है।
स्कूल में फंदे से लटकती मिली तीसरी के छात्र की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मचा हड़कंप
कोंडागांव। केशकाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां केशकाल ब्लॉक के ग्राम डूमरपदर स्थित प्राथमिक शाला में बच्चे की फंदे से लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर स्कूल के मैदान पर खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले लाश को देखा और इसकी सूचना तत्काल मृतक के परिजनों और दूसरे ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
जानकरी के मुताबिक, मृतक तीसरी कक्षा का छात्र है और उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह अपने नानी-नाना के घर में रहते हुए प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार देर शाम वह घर से बिना बताए कही चला गया था। जिसके बाद आज सुबह स्कूल में उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली।
बता दें कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा था उसी के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश पाई गई है। फंदे की ऊंचाई देखकर बच्चे के परीजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस ऊंचाई पर फंदा बांधा गया है उस ऊंचाई पर तीसरी के छात्र द्वारा फंदा बांधना नामुमकिन है। इधर मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है

