प्रदेश
सरकार मुठभेड़ की जांच से डर क्यों रही - दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सारा बस्तर फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ लामबंद है, लोग बस्तर बंद कर अपना आक्रोश जता रहे है। लेकिन अत्याचारी भाजपा सरकार को काई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार को जांच से क्या परहेज है? सरकार इस मामले की जांच से घबरा क्यों रही है? पांच माह में ही साय सरकार अत्याचारी और क्रूर बन गयी है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी मारे जा रहे। आदिवासी को न्याय के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीडिया में हुये मुठभेड़ में और इसके पहले कांकेर के कोयलीबेड़ा में हुये मुठभेड़ में कुछ निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई थी। कांग्रेस ने इस मामले की हाईकोर्ट के न्यायाधीश की देख-रेख में जांच की मांग किया था। आज इसी मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस इस बंद का समर्थन किया है। पीडिया और कोयलीबेड़ा दोनों मुठभेड़ की जांच होनी चाहिये। सरकार निर्दोष लोगों की हत्याओं पर विराम लगाये जो लोग दोषी है उन पर कार्यवाही करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी मुठभेड़ पर अपनी ओर से सवाल खड़ा नहीं किया है। गांव वालों ने सवाल खड़ा किया हमने जांच कमेटी बनाई। जांच कमेटी तथ्यों को सहीं पाई। सरकार इसकी हाईकोर्ट के जज से जांच करवा लें। सरकार को यह सोच बदलना होगा कि हर आदिवासी नक्सली होता है। आदिवासी पीड़ित है उसकी सुरक्षा होनी चाहिये, हमने गृहमंत्री को पत्र लिखकर कहा है विश्वास विकास सुरक्षा की पूर्ववर्ती सरकार की नीति को जारी रखा जाये। उसी नीति से बस्तर में नक्सलवाद 80 प्रतिशत तक कम हुआ था। पीडिया में मारे गये 6 लोगों का आपराधिक रिकार्ड गृहमंत्री जारी करे रहे, शेष लोग क्यों मारे गये सरकार यह बतायें?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में अंर्तराज्यीय शूटरों की आमद चिंताजनक है। यह राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण है। अपराधियों पर पुलिस का धौंस समाप्त हो गयी है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी पांच महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।
नाले में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
धमतरी : जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां डैम, नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, इस घटना के बाद से पुरे गांव में मातम पसर गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है,जहां अपने बुआ के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई बालिका अपने बुआ की बेटी संग डैम नहाने गई थी उसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद से पूरे गांव सहित इलाके भर में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Breaking : फ़र्ज़ी पीडिया एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज का आज बस्तर बंद, नहीं खुली दुकानें, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन
सुकमा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पीडिया में हुए नक्सली एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान पर सुकमा में सुबह से दुकानें नहीं खुली है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया है। मिली जानकारी के अनुसार संभाग के सातों जिलों में आज दुकानें बंद हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जैसे मेडिकल खुले रहेंगे।
पुलिस का दावा है कि पीडिया गांव में हुए एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि सर्व आदिवासी समाज, सीपीआई और कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर विपक्ष के लोगों ने भी इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है। इसी के विरोध में आज विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान किया है।
10 मई को हुई थी मुठभेड़
बता दें कि , पीडिया इलाका नक्सलियों का गढ़ है। यहां 10 मई को पुलिस की नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने दावा किया है मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मारा गया है। इनके पास से हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
बड़ा मंगल पर किस विधि से करें हनुमान जी की पूजा?
- सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान को साफ करें और एक चौकी रखें।
- चौकी पर हनुमान जी प्रतिमा रखें।
- जल से आचमन करें और भगवान हनुमान जी का ध्यान करें।
- हनुमान जी की प्रतिमा को जल, दूध, और गंगाजल से स्नान कराएं।
- हनुमान जी को लाल या पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं।
- हनुमान जी के माथे पर सिंदूर लगाएं और उन्हें चमेली के तेल से अभिषेक करें।
- हनुमान जी को फूल और फल अर्पित करें।
- हनुमान जी को पान के पत्ते पर भोग लगाएं।
- हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें। आप "ॐ श्री हनुमते नमः" या "हनुमान चालीसा" का जाप कर सकते हैं।
बीजापुर में बड़ा हादसा होने से टला, खुले में फेंका कचरा, ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ी ने पाया काबू
बीजापुर :- में बड़ा हादसा होने से टल गया। गोंडवाना भवन के पास बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बताया जा रहा है दुकानदार रोज का निकलने वाला कचरा ट्रांसफार्मर के पास फेंक देते हैं. इसी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई
देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी।काफी देर के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रांसफार्मर में कई धमाके भी हुए हैं जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। अनहोनी के डर से कोई भी ट्रांसफार्मर के निकट जा नहीं जा सका।आग लगने के दौरान नहीं नगर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। आग लगने के चलते गनीमत यह रही कि जिस अस्थाई ट्रांसफार्मर में आग लगी उसके पास रखे ट्रांसफार्मरों ने आग नहीं पकड़ी, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
TI के वाहन पर IED विस्फोट करने वाला माओवादी गिरफ्तार
बीजापुर : जिले के थाना फरसेगढ़ पुलिस की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया माओवादी पुलिस टीम की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था.आपको बता दे की 15 मई 2024 को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में भी शामिल था.
तेंदुपत्ता तोड़ने गई युवती से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी ने टंगिया दिखाकर बुझाई हवस
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मरवाही थाना क्षेत्र में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को टंगिया दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
हल्का पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित...इस वजह से गिरी गाज
- सक्ती: तहसील सक्ती अंतर्गत कार्यरत हल्का पटवारी कुंजन राम देवांगन के द्वारा ग्राम नन्दौरखुर्द में हो रहे अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी नहीं देने के कारण कुंजन राम देवांगन पटवारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती रहेगा एवं उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने थपथपाई उनकी पीठ
छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।
श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई-अमन गैंग के 4 शूटर छत्तीसगढ़ को दहलाने की नापाक साजिश कर रहे थे। जिसे रायपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी। जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।
उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने तमिलनाडु पहुंचकर आईजी सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि
पुलिस के अधिकारी हों या जवान, उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा उनके सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। रविवार को उन्होंने बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिताश्री के दु:खद निधन पर उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।
विदित रहे, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिताश्री का पिछले दिनों उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) में निधन हो गया। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम पहुंचे। आईपीएस सुंदरराज पी. पर बस्तर आईजी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में बस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गृह मंत्री श्री शर्मा पितृ शोक का सामना कर रहे बस्तर आईजी सुंदरराज पी. व उनके परिजनों के साथ खड़े रहे।
दो सगे भाईयों ने अपने जीजा को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य छिपाने लटका दिया पेड़ से, आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डगनिया स्थित एक पेड़ में पुलिस को अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसमें जांच के दौरान व शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या करने की बात सामने आई। जिसमें पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीपत पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि ग्राम खैरा डगनिया के कोसम बाड़ी खेत के एक पेड़ में लाश लटक रही है। वहीं पास में स्कूटी भी पड़ी है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक 58 वर्ष के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम 5.30 बजे दौलत राम घर से स्कूटी लेकर ग्राम डंगनिया जाने की बात बोलकर निकला था। वहीं मृतक की बेटी हेमलता कौशिक का आरोप है कि पिता दौलत राम कौशिक पर पहले जानलेवा हमला किया गया है।
धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के प्रयास में गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए पेड़ पर लटकाया गया है। घटना स्थल के आसपास स्कूटी, पिता के चप्पल, चश्मा मिला है। साथ ही कपड़े भी फटे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि मृतक दौलत राम की दो पत्नी हैं। एक पत्नी के संतान है और दूसरी पत्नी की नहीं है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के पिता के साथ ही जमीन विवाद था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। खेत में फसल उगाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुके थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Crime : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...कार सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम..!!
राजनांदगांव। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पार कार सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट कर 14 लाख रूपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रूपए बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव निकले थे। जैसे ही वे चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचे।
तभी पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया और बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रकम लेकर फरार हो गए। वारदात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस जिन्हें निर्दोष बता रही उन पर कांग्रेस शासन काल से ही मामले दर्ज : विजय शर्मा
बीजापुर – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
उन्होंने तथ्यों के साथ बताया कि कहा कि कांग्रेस मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं।
शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहाँ के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि ओरछा छोटू के विरुद्ध 2022 में 307 का मामला दर्ज है, कांग्रेस के सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307 का मामला है, 2023 में फिर 307 लगा, 2024 जनवरी में 302, इस प्रकार 7 प्रकरण उनके खिलाफ हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित कुल 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के विरुद्ध साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है। ऐसे बहुत सारे विषय हैं उन तथ्यों की जांच होनी चाहिए
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया, न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार यह सब कर रही है तो यह उनको रास नहीं आ रहा है।उन्हें सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं और इस तरह की राजनीति करना गलत बात है।
शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी कुछ महीनो में ही सेना के वीर जवानों ने 123 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 407 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 404 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं लगभग उतने ही लोग आत्म समर्पण किए हैं। सरकार लगातार बस्तर के विकास के लिए काम कर रही है और और हम चाहते हैं कि बस्तर में किसी भी प्रकार से शांति स्थापित हो और इसके लिए दीपक बैज को भी आगे आना चाहिए ।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन विक्रय करने वाले दो तहसीलदार, एक उप पंजीयक ,पटवारी सहित दस के खिलाफ अपराध दर्ज
जांजगीर चांपा :- जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां 2 तहसीलदार,1 उप पंजीयक,3 पटवारी सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है । बता दे एक व्यक्ति ने पटवारियों से मिलीभगत कर अपने नाम पर करवा ली। जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसे अपने नाम पर अंतरण भी करा लिया। इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। जब वास्तविक मालिक को अपनी जमीन बिकने की जानकारी मिली तो उसन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में दो तत्कालीन तहसीलदार , एक उप पंजीयक, तीन पटवारी , दो गवाह , जमीन खरीदने वाले और जमीन को बेचने वाले सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
पुलिस ने इस पूरे मामले में जमीन का नामांतरण करने वाले तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्री कने वाले उप पंजीयक, दो गवाहों , क्रेता और विक्रेता के खिलाफ भादवि की धारा 120 बी, 420, 467, 468, 469, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। चांपा थाना के एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से जमीन को बेचने, रजिस्ट्री कराने व नामांतरण कराने के मामले में विक्रेता, क्रेता, तत्कालीन तीन पटवारी, तत्कालीन दो तहसीलदार व उप पंजीयक, दो गवाहों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ मामला किया दर्ज
विक्रेता संजय कुमार बरेठ , खरीदार साहिल राज देवांगन, गवाह संतोष देवांगन व अभय पांडेय पिता गिरजारमन पांडेय, तत्कालीन पटवारी अरविंद साहू, प्रभारी पटवारी युवराज पटेल, तत्कालीन हल्का पटवारी भूषण मरकाम, तत्कालीन तहसीलदार चांपा डीएस उइके, उप पंजीयक चांपा विजय कुमार दिडतूड़क, तत्कालीन तहसीलदार सरस्वती बंजारे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
BREAKING: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 हजार लीटर से ज्यादा शराब पर चला बुलडोजर
बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, जिले के थाना चौकियों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज 1001 प्रकरण में जप्तशुदा शराब, जिसमें कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राजसात, न्यायालयों से निर्णित शराब जिसमें अपील की अवधि समाप्त हो गई है.तथा ऐसे प्रकरणों के जप्तशुदा शराब जिसके नष्टीकरण हेतु न्यायालय से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है, ऐसे सभी मामलों में जप्त शराब का सत्यापन करने पश्चात नष्टीकरण कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आज दिनांक 26.05.2024 को दोपहर 01:00 बजे पुलिस कैंप लाहोद में नोडल अधिकारी अविनाश ठाकुर, अमित गुप्ता अनुविभागीय दंडाधिकारी बलौदाबाजार, रवि पाठक सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर की उपस्थिति में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त थाना/चौकी के 1011 प्रकरणों में कुल 11587.768 लीटर शराब का सत्यापन कार्यवाही पश्चात विधिवत नष्टीकरण कराया गया।
उक्त कार्य में सउनि अश्वनी पडवार प्रधान आरक्षक लीलाधर ध्रुव, मोहित ठाकुर, आरक्षक बबलू राजा कौशिक, आकाश शर्मा एवं थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी प्रक्रियाधीन है।
रातभर हाथियों ने मचाई तबाही, घरों में दुबके रहे लोग...अलर्ट जारी
अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के ग्राम ललेया में अचानक बस्ती में घुस आए हाथी ने रातभर जमकर तबाही मचाई। घर तोड़ने के दौरान मांझी परिवार बाल-बाल बचा। परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण मशाल और टॉर्च लेकर पहुंचे और हाथी को वहां से खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मैनपाट में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। दहशत में ग्रामीण रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील कर रहा है। वन परिक्षेत्र में बीती रात ग्राम ललेया, कंडराजा और बरवावली में हाथियों ने जमकर तबाही मचाई।
