प्रदेश

छत्तीसगढ़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, बरामद किए सभी के शव

नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। दो नक्सलियों के शव नारायणपुर पुलिस और पांच नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए हैं। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ी इलाके के रेकावाया इलाके में नक्सली मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा नारायणपुर और बस्तर से DRG और STF के जवान शमिल थे।

और पढ़ें ...

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी के दोनों पुत्रों को प्रदान किया कुल 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक*

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी के दोनों पुत्रों को प्रदान किया कुल 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक* रायपुर. 23 मई 2024/ मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने आज दुर्ग पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी श्रीमती मधु बंजारे के दोनों पुत्रों को अनुग्रह प्रतिकर राशि के कुल 15 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्ग के सर्किट हाउस में आज स्वर्गीय श्रीमती मधु बंजारे के पुत्रों नितिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए और विपिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन कर्तव्य के दौरान निर्वाचन कर्मी श्रीमती मधु बंजारे की 8 मई को कुम्हारी के पास वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2009 के प्रावधानों के तहत उनके उत्तराधिकारियों पुत्र नितिन कुमार बंजारे और विपिन कुमार बंजारे को कुल अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रूपए के भुगतान की अनुशंसा की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिवार को चेक सौंपने के दौरान दुर्ग की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे उपस्थित थे। cg24news.in
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात कहा - चिंता की कोई बात नहीं, भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात
कहा - चिंता की कोई बात नहीं, भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। उहोंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है।


श्री साय ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी छात्र विजय और जांजगीर जिले की निवासी छात्रा शिवानी से बात कर उनका हालचाल जाना और खुद का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, किर्गिस्तान सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। आप सभी चिंता न करें, छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम आपके साथ खड़ी है।

छात्रों ने वहां माहौल के तनावपूर्ण होने की जानकारी दी। इस पर सीएम साय ने उन्हें खुद का ख्याल रखने को कहा। बच्चों ने बताया कि उन्हें हास्टल से निकलने की अनुमति नहीं है, उन्हें भोजन-पानी वहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने वापसी के लिए  टिकटें बुक करा ली है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भी परेशानी हो तो आप सभी छत्तीसगढ़ सरकार से अवश्य संपर्क करें। राज्य सरकार, भारत सरकार के सहयोग से आप सभी के सुरक्षित वतन वापसी को सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब है कि किर्गिस्तान में मिस्त्र की छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद विवाद शुरू हुआ है। जिसको लेकर स्थानीय छात्र हिंसक हो गए और खासकर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्रों के साथ हिंसा कर रहे हैं। इसके चलते वहां तनाव के हालात हैं। किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के लगभग 70 विद्यार्थियों सहित भारत के लगभग पंद्रह हजार विद्यार्थी मेडिकल और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

आरक्षण पर कलकत्ता हाई कोर्ट का निर्णय कांग्रेस और इंडी गठबंधन के गाल पर करारा तमाचा : साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फैसले का स्वागत कर कहा : इस निर्णय ने कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी दलों का पिछड़ा वर्ग विरोधी डीएनए जगजाहिर कर दिया है

'अनेक राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने मुस्लिम समाज को धर्म के आधार पर संविधान के विपरीत आरक्षण देने और पिछड़ा वर्ग के हितों पर डाका डालने का प्रयास किया है'

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आरक्षण को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा फैसले का स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के गाल पर करारा तमाचा बताया है। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का मिथ्या आरोप भाजपा पर मढ़कर अनर्गल प्रलाप करने वाली कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन ने पिछड़े वर्ग के हक पर डाका डाला, उसे लूटा, पिछड़े वर्ग के लोगो के साथ षड्यंत्र किया। श्री साव ने कहा कि इस निर्णय ने कांग्रेस समेत तमाम भाजपा विरोधी दलों का पिछड़ा वर्ग विरोधी डीएनए जगजाहिर कर दिया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानो को देना असंवैधानिक है और भाजपा पूरी ताकत से ऐसे षड्यंत्रकारियों से लड़कर पिछड़े वर्ग के अधिकारों को सुनिश्चित करेगी। श्री साव ने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय का ताजा-ताजा फैसला जो आया है, उसके बाद कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन का राजनीतिक दोगलापन और झूठ बेनकाब हो चला है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल किस प्रकार से पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लूटकर पिछड़ा वर्ग के अधिकारों पर डाका डालकर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को आरक्षण देने का काम कर रहे हैं, यह अब आईने की तरह साफ हो गया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जिस प्रकार से अनेक राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने मुस्लिम समाज को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, वह आरक्षण पूरी तरह संविधान के विपरीत है। पिछड़ा वर्ग के हितों पर डाका डालकर आरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय और शोषण करने का काम कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल करते रहे हैं, कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले यह बात स्पष्ट हो गई है। श्री साव ने दो टूक कहा कि किसी को भी पिछड़ा वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा, पूरी ताकत से पिछड़े वर्ग के साथ किए जाने वाले अन्याय का विरोध होगा और पूरी ताकत से उसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

और पढ़ें ...

कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा- विष्णु देव साय

धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोटबैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। 
यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम सभी जानते हैं कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। कल माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय का इससे संबंधित एक फ़ैसला आया है जिसमें कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है। 

श्री साय ने कहा कि ये फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक तरीके से, तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण लगातार आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है, उनका अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। 

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगी, और नहीं लागू करेंगी। यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इस तरह इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है? भाजपा जहां परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर हर हद पार कर रही है। न तो भाजपा इसे सहन करेगी और न ही देश का पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग इसे बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

और पढ़ें ...

किर्गिस्तान में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने सीएम साय का जताया आभार

किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

गौरतलब है कि सूचना मिलने पर कल ही सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी से संपर्क कर उनसे फोन पर बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

सीएम साय ने छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि हम भारत सरकार और किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में हैं। छात्रों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालात बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे।

सीएम साय ने दोनों छात्रों को परीक्षा ख़त्म हो जाने के बाद सुरक्षित भारत वापस लाने का आश्वासन दिया, जिसके लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें ...

शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

रायगढ़ :- शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांड निवासी चंद्रपाल सिदार 32 साल ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसका छोटा भाई रितेश सिदार लोहर सिंग के वेयर हाउस में काम करता है। जो कि 20 मई की रात्रि ड्यूटी कर 21 मई की सुबह घर आया और बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होनें जा रहा है और फिर 21 मई की सुबह 10 बजे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूबी 4656 से निकला था और शाम तक वापस नही आया इस दौरान उसके मोबाईल पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह अपने साथियों से बिछड़ गया है और जल्द ही घर आने की बात कही गई। इसी दौरान रात्रि करीब 9 बजे पता चला कि बैसपाली चौक मे ट्रेलर क्र. सीजी 13 एव्ही 9948 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोतरा रोड़ पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। साथ ही साथ फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी में जुट गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, कई माओवादियों को लगी गोली

दंतेवाड़ा :-  छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के संयुक्त बल के नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से आधुनिक हथियारों से सुरक्षा बलों के जवानों पर वार किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, लगा था गंभीर आरोप...पुलिस विभाग में हड़कंप

जगदलपुर। लापरवाही पर SP ने बड़ी कर्रवाई की है। एमटीओ सहित 4 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।चारों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने ये कार्रवाई की है।SP ने दो टूक कहा है कि जिले भर के पुलिसवाले अपनी जवाबदारी गंभीरता से निभाएं।बस्तर एसपी ने दो दिन पहले पुलिस लाइन में एमटीओ शाखा पहुंचे थे। यहां कामों के लिए रखे गए रजिस्टर मेंटेन नहीं मिले। वहीं गड़बड़ी की आंशका मिली थी। इसके बाद एसपी ने एमटीओ और चार आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

और पढ़ें ...

वनपाल पर गिरी निलंबन की गाज...लगे ये गंभीर आरोप...जानिए पूरा मामला...!!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। वनपाल परिक्षेत्र सहायक पर निलंबन की गाज गिरी है। शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर मरवाही वनमंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र के उदय तिवारी वनपाल परिक्षेत्र सहायक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत की चोरी और उसके भंडारण के साथ ही इलाके में अवैध ईटा भट्टा का संचालन कराने और पेड़ों की कटाई रोकने में नाकाम साबित होने पर वनपाल पर कार्रवाई की गई है। मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल की अनुशंसा पर एक्शन लेते हुए CCF बिलासपुर वृत्त ने निलंबन का आदेश जारी किया हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि मरवाही वनमंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र में बीते कई दिनों से रेत का अवैध परिवहन और उसका भंडारण किए जाने की शिकायत मिल रही थी।  इसके साथ ही यहां खोडरी वन परिक्षेत्र के नेवरी परिसर के नदियाटोला बनझोरखा में अवैध रेत का व्यवसाय बड़ी तेजी के साथ फलफूल रहा था। जिस पर लगाम नहीं लगाई जा रही थी। माना जा रहा है कि इन सभी अवैध गतिविधियों में वन विभाग के कुछ कर्मचारी शामिल हैं। जो कि अवैध रेत व्यवसाय करने वालों से सांठगांठ कर ऐसे कामों को करवाते रहे हैं।

मरवाही वनमंडल पेंड्रारोड द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में भी पाया गया कि 0.97 एकड़ वनभूमि को निजी लाभ के लिए खेत बनाया गया और वृक्षों को गोलाकार घाव बनाकर सूखा दिया गया गया और बिना कोई सूचना दिए इन वृक्षों को काट दिया गया जो कि अपने आप मे प्रथम दृष्टया काफी गंभीर आरोप है। उदय तिवारी के इन कृत्यों से पाया गया कि वनों की अवैध कटाई,अतिक्रमण, रेत चोरी जैसे संगीन मामले में इनकी संलिप्तता नजर आ रही है, जिस कारण इन्हें जांच के बाद निलंबित किया गया। 

 
और पढ़ें ...

सट्टेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे, बैंक खातों में लाखों रुपये किए फ्रीज

महासमुंद। प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बिच भी IPL में सट्टा खिलाने का काम जारी है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोतवाली पुलिस और सायबर सेल ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग लैपटाॅप, 13 नग मोबाइल, 20 नग सीम कार्ड, 1 नग बैंक पासबुक , 3 चेक बुक जब्त करने के साथ 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज किया है। 

दरअसल कोतवाली पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाईल से आनलाईन IPL सट्टा खिला रहा है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारा तो मौके पर एक व्यक्ति मिला। जिसने अपना नाम साकेत साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी वार्ड नं 22 सुभाष नगर बताया। जिसके कब्जे से एक नग मोबाईल और 1700 रूपये नकद बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन किया तो APPA बुक एप नामक साईट के जरिए आनलाईन सटटा संचालित करना पाया गया। 

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी साकेत साहु ने अपने मोबाईल में एप के जरिए सटटा खिलाना और अपने बैंक अकाउंट को किसी अन्य व्यक्ति को देना स्वीकार किया। पुलिस ने जब उससे जब इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज की मांग की तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत...घर में पानी भरने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में रोजगार सहायक की घटिया करतूत सामने आई है. दिव्यांग रोजगार सहायक ने नाबालिग को पानी भरने के बहाने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया. घटना के बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई. जिसके बाद पेंड्रा थाने पहुंचकर मां और नाबालिग ने इसकी शिकायत की. मामले में पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लगभग 15 दिन पुरानी है. अपनी दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए आरोपी रोजगार सहायक संतोष केवट ने नाबालिग को पानी भरने के बहाने से घर में बुलाया. घर के आंगन में लगे हैंड पंप से पानी भरने और फिर किसी बहाने नाबालिग को घर के अंदर बुला लिया. नाबालिग के पानी अंदर लाते ही आरोपी ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने जबरन कई बार नाबालिग से संबंध बनाए, किसी तरीके से आरोपी के कब्जे से छूटकर जब नाबालिग अपने घर पहुंची तो अपनी आपबीती मां को सुनाई.

इस बीच आरोपी किसी भी तरह से शिकायत न करने की धमकी देकर मां और नाबालिग को डराता रहा. लेकिन किसी तरह परिवार वालों से बातचीत के बाद मां-बेटी ने हिम्मत जुटाई और घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पेंड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया.

और पढ़ें ...

40 साल के प्रेमी ने छुपाई शादी की बात, आहत होकर 19 साल की प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या

रायगढ़ :-  प्रेमी के दगाबाजी से परेशान होकर एक बीएससी की छात्रा ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के कैदीमुड़ा निवासी 19 वर्षीय बीएससी की छात्रा के साथ लैब टेक्निशियन का काम भी सीख रही थी। ऐसे में करीब एक साल पहले उसने इसका कोर्स जिला अस्पताल के लैब से शुरू किया। इस दौरान यहां काम करने वाले एक 40 वर्षीय शादीशुदा टेक्निशियन से उसका प्रेम संबंध शुरू हो गया, हालांकि उस समय उक्त व्यक्ति ने युवती को यह नहीं बताया कि वह शादी-शुदा है, जिससे इनकी नजदीकियां बढऩे लगी, इस दौरान दोनों शादी करने के लिए भी तैयार हो गए। मृतिका जिला अस्पताल से कोर्स खत्म होने के बाद वह एक निजी अस्पताल में काम करने लगी, लेकिन उसके बाद भी इनका मिलना-जुलना होता रहा।

परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह भर पहले युवती ने अपने परिजनों से शादी करने की बात कही, जिससे उसके परिजनों द्वारा जांच-पड़ताल किया गया तो पता चला कि उक्त टेक्निशियन पहले से शादी शुदा है। जिससे इस बात की जानकारी जब युवती को हुई तब से गुमशुम रहने लगी थी। ऐसे में मंगलवार शाम को उसके पिता काम पर चले गए। इस दौरान छात्रा अपने कमरे में चली गई, रात करीब 11 बजे उसकी मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई तो उसने देखा कि उसकी बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। जिसके बाद उसकी माँ के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, वहीँ परिजनों का बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी टेक्निशियन फरार है।

 
और पढ़ें ...

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले में नंदिनी बायपास रोड पर एक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले पति पत्नी को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना सुबह की बताई जा रही है, जब नंदनी बाईपास पर आसाराम और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी एक ट्रैक्टर सड़क से गुजर रही थी ट्रैक्टर में ट्राली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर अचानक से निकल गया और ज्वाइंटर निकलते ही ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण सड़क के किनारे चल रहे दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया का क्रेज पागल कर रहा युवा कानून-नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है कि युवा कानून-नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच युवाओं को तुरंत फेमस करने के लिए कुछ असामान्य, पागल या खतरनाक काम करने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने बताया कि पहले व्यक्ति टैलेंट के लिए या म्यूजिक, डांस, एक्टिंग, आर्ट और साहित्य जैसे क्षेत्रों में स्किल डेवलप करके प्रसिद्धि प्राप्त करते थे, लेकिन आज सोशल मीडिया ने उन लोगों के लिए मार्ग बनाया है, जिनके पास प्रसिद्धि पाने के लिए कोई अनूठी प्रतिभा नहीं है।

रातों-रात सेलिब्रिटी बनने का अवसर

चंद सेकेंड के वीडियो बनाकर और फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके युवा इंस्टेंट फेमस होना चाहते हैं। कई लोगों का मानना है कि विभिन्न सोशल मीडिया टूल उन्हें ग्लोबल स्तर पर रातों-रात सेलिब्रिटी बनने का अवसर प्रदान करते हैं।

यूट्यूबर और कुछ अन्य जो पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। अपने सब्सक्राइबर्स को बढ़ाने या अधिक लाइक पाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं। वहीं कुछ अन्य लोग भी हैं, जो अपने 'डेयर' के सिर्फ एक वीडियो के साथ पब्लिसिटी हासिल करना चाहते हैं।

और पढ़ें ...

CG CRIME : करंट लगाकर और गला दबाकर माँ बाप ने की बेटे की हत्या...बताई यह वजह..!!

कबीरधाम। जिले से रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला समाने आया है, यहां कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता पर शक हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मां-बाप ने बताया कि मृतक कोई काम धंधा नहीं करता था और आए दिन जुआ-सट्टा में पैसा हारकर रुपए की मांग करता था। नहीं देने पर परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर दोनों ने मिलकर खेत के बाड़ी में बिजली करंट लगाकर व गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। 

और पढ़ें ...