सियासत
केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज के दो मंत्री : सिख समाज में हर्ष
किन नए और पुराने नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह? यहां देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने आज 9 जून रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। पीएम के साथ ही कई नवनियुक्त मंत्रियों को भी राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई है, मोदी के मंत्रिमंडल में एनडीए के घटक दलों के नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गयाहै। यहां जानिए इस बार किन नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है और कौन से ऐसे चेहरे हैं जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है।
मोदी कैबिनेट में शामिल नए चेहरे
- मनोहर लाल खट्टर
- एच डी कुमारस्वामी
- जीतन राम मांझी
- राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)
- राम मोहन नायडू
- चिराग पासवान
- सी आर पाटिल
- प्रतापराव गणपतराव जाधव
- जयंत चौधरी
- रामनाथ ठाकुर
- वी. सोमन्ना
- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी
- कीर्ति वर्धन सिंह
इन नेताओं को कैबिनेट में दोबारा मिली जगह
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- जेपी नड्डा
- शिवराज चौहान
- निर्मला सीतारमण
- एस. जयशंकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- सर्बानंद सोनोवाल
- डॉ. वीरेंद्र कुमार
- प्रहलाद जोशी
- जुएल उरांव
- गिरिराज सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- भूपेंद्र यादव
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अन्नपूर्णा देवी
- किरेन रिजिजू
- हरदीप सिंह पुरी
- डॉ. मनसुख मांडविया
- जी. किशन रेड्डी
- राव इंद्रजीत सिंह
- डॉ. जितेंद्र सिंह
- अर्जुन राम मेघवाल
- जितिन प्रसाद
- श्रीपद यशो नाइक
- पंकज चौधरी
- श्री कृष्ण पाल गुर्जर
- रामदास अठावले
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- एसपी सिंह बघेल
- शोभा करण राजे
- बी एल वर्मा
- शांतनु ठाकुर
*पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय, कहा - माँ भारती के सेवक को बधाई एवं शुभकामनाएं*
पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...देखें राष्ट्रपति भवन से लाइव
नई दिल्ली। Narendra Modi Oath ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश की सत्ता संभालने जा रहे हैं। NDA दल के नेता राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) उन्हें पीएम पद की शपथ दिलवा रही हैं।
यहां देखें LIVE:
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ देश के बल्कि कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अभिनेता अक्षय कुमार, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एक्टर शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, बिहार सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण, जानिए एक क्लिक में
PM Modi Oath Live : नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
शपथग्रहण समारोह को भारत के राष्ट्रपति के यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. समारोह का सीधा प्रसारण शाम 7.15 बजे दूरदर्शन पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी लाइप शपथग्रहण समारोह देख सकेंगे. इसके अलावा मोदी के शपथग्रहण को आप Zee News चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी लाइव देख सकेंगे।
शपथग्रहण के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शपथग्रहण समारोह के लिए राजधानी दिल्ली थ्री टियर सिक्योरिटी रहेगी. दिल्ली पुलिस के 3 हजार स्टाफ, और पैरामिलेट्री फोर्स की 15 कम्पनियां तैनात की जाएंगी. NSG, SPG और इंटेलिजेंस विंग के अफसर भी इस पर तैनात रहेंगे. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. नई दिल्ली बॉर्डर में आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा है और पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. हाई सिक्योरिटी जोन में आम वाहनों के प्रवेश पर रोक है. विदेशी मेहमान जिन होटलों में रुकेंगे, वहां से लेकर आसपास के इलाके में भी निगरानी की जा रही है।
नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मोदी कैबिनेट की तस्वीर साफ ! इन सांसदों को गया कॉल, जानिए मोदी 3.0 की टीम में कौन-कौन शामिल?
PM Modi Shapath Grahan : भाजपा नेता नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे. इस बीच मंत्री पद को लेकर सांसदों को कॉल जा रहा है।
अब तक जिन 47 NDA नेताओं को कॉल आए
1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा
पहले खबर थी जीतन राम मांझी को कॉल गई है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई कॉल नहीं आई है. इसी तरह की बात अनुप्रिया पटेल ने भी कही है.
एनडीए सहयोगियों के सहयोग से बनने वाले मोदी कैबिनेट 3.0 में तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं को दो, एनसीपी (अजित पवार) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को एक-एक स्थान मिलेगा. इसके अलावा, कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नामों की पुष्टि हो गई है. उनके अपने-अपने विभागों को बरकरार रखने की संभावना है.
आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनसीपी (AJIT PAWAR) को अभी तक कोई फ़ोन नहीं गया है. आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम है! मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में कौन-कौन चेहरे शामिल होंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है.
महाराष्ट्र से 6 सांसद केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होंगे. इसमें इन नेताओं के नाम शामिल हैं.
नितीन गडकरी (नागपूर)
पियुष गोयल (मुंबई नॉर्थ)
रक्षा खडसे (रावेर)
मुरलीधर मोहोळ (पुणे)
प्रतापराव जाधव (बुलढाणा, शिवसेना)
रामदास आठवले (आरपीआय)
CWC Meeting: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता...राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव
CWC Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम घोषित होने के बाद बैठकों का दौर चालू है। इंडिया गठबंधन के सीनियर्स नेता भी लगातार बैठक (CWC Meeting) कर रहे हैं। वहीं, I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका अदा करने की तैयारियों में अभी से जुट गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नेतृत्व में दिल्ली के अशोक होटल (Ashoka Hotels) में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है. बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन लिया गया है. सोनिया का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तावित किया था.
चुनाव परिणामों को लेकर होगी चर्चा
साथ ही इस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) चुनाव के परिणाम को लेकर भी चर्चा कर सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।
इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी शामिल रहेंगे। इस बैठक का आयोजन सेंट्रल हॉल में किया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आशोक अशोक में कांग्रेस नेताओं के लिए डीनर का भी आयोजन करेंगे।
समाजवादी पार्टी के सांसदों से अखिलेश यादव की मुलाकात
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) की बैठक के अलावा यूपी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी पार्टी की भी बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए सांसदों से मिलेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हारी हुई सीटों पर समीक्षा की जाएगी। वहीं, इस समीक्षा बैठक में सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलावा भेजा गया है। इसकी समीक्षा के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषय की जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाए। वहीं, शाम 5.30 बजे कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी। जबकि शाम 7 बजे अशोक होटल में डिनर होगा।
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ: इन विदेशी मेहमानों को बुलावा, इस बार के शपथ समारोह में ये होगा खास
PM Modi Oath Ceremony: NDA संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. ऐसा करने वाले वे नेहरू के बाद दूसरे व्यक्ति हैं. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. तीसरी बार पीएम का शपथ ग्रहण खास होने वाला है. इसमें विदेशों से कई मेहमान पहुंचेंगे.
लोकसभा में NDA की 293 सीटें
लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में NDA को 293 सीटें मिली हैं. जिसमें बीजेपी की अकेले 240 सीटें हैं. 53 सीटें बीजेपी के सहयोगी दलों की हैं. इसमें सबसे ज्यादा TDP की 16 और JDU की 12 सीटें हैं. पीएम मोदी पहली बार गठबंधन वाली सरकार चलाएंगे. 2014 और 2019 में बीजेपी के पास बहुमत था.
विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम
पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगेगा. इस बार शपथग्रहण समारोह के कार्यक्रम में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इन सभी नेताओं के शपथ समारोह में शामिल होने की संभावना है. सभी विदेशी मेहमान राजधानी के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजस और ओबेरॉय होटल में रुकेंगे.
शपथ ग्रहण में इसबार ये खास
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस और एनएसजी के स्वाट कमांडो समारोह स्थल और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के आसपास तैनात रहेंगे.
पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी को अगले कुछ दिनों के लिए नो-फ्लाय जोन घोषित किया है. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट से चलाने वाले हवाई जहाज और गुब्बारों जैसे हवाई जहाजों को उड़ाने पर रोक लगी रहेगी.
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मॉरीशस समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है. इन विशिष्ट मेहमानों को उनके होटल से कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए खास रास्ते होंगे.
अधिकारियों के अनुसार, कल मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद रहेंगी या उन पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले वाहनों की चेकिंग पहले ही बढ़ा दी गई है.
ये विदेशी नेता होंगे शामिल
श्रीलंका के राष्ट्रपति- रानिल विक्रमसिंघे
मालदीव के राष्ट्रपति- डॉ मोहम्मद मुइज्जू
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति- अहमद अफीक
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री- शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री- प्रविंद कुमार जुगनुथ
नेपाल के प्रधानमंत्री- पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
भूटान के प्रधानमंत्री- शेरिंग टोबगे
पीएम मोदी के साथ उनके मंत्रीमंडल (PM Modi Cabinet Ministers) के मंत्री भी शामिल होंगे. Modi 3.0 के सभी मंत्री भी कल शपथ लेंगे.
एनडीए सरकार के संभावित मंत्रिमंडल के नाम आए सामने, देखें सूची…!!
नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। जिसके बाद रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी भी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में ही कुछ सांसदों को भी मोदी केबिनेट के केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।बता दें कि इस बार एनडीए के गठबंधन ने मिलकर लोकसभा सभा चुनाव में 293 सीटों पर कब्ज़ा किया है। लेकिन अब इस गठबंधन में दो बड़ी पार्टियों ने भी नरेंद्र मोदी का साथ दिया है। जिसमें एक पार्टी नीतीश कुमार की है और एक पार्टी चंद्रबाबू नायडू की है। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि कुछ पुराने चेहरों के साथ-साथ इस बार मोदी की कैबिनेट में 17 भाजपा के तरफ से नए चेहरे और गठबंधन के सहयोगी दल के 17 केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जायेंगे।
जिसमें टीडीपी के 6, जेडीयू के 4, लोक जन शक्ति के 2, लोजपा के 2 और बाकी सभी सहयोगी घटक दल के 1-1 मंत्री मोदी केबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए जायेंगे। फिलहाल मोदी 3.0 की कैबिनेट के लिए कई नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। एनडीए की अहम पार्टी जनता दल यूनाइटेड को भी मोदी कैबिनेट में अच्छी जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि जेडीयू के चार सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है।
देखें संभावित लिस्ट-

Aaj Ka Panchang: आज 9 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया- जून 08 03:55 PM- जून 09 03:44 PM
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- जून 09 03:44 PM- जून 10 04:15 PM
नक्षत्र
पुनर्वसु- जून 08 07:42 PM- जून 09 08:20 PM
पुष्य- जून 09 08:20 PM- जून 10 09:39 PM
योग
वृद्धि- जून 08 06:27 PM- जून 09 05:20 PM
ध्रुव- जून 09 05:20 PM- जून 10 04:47 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:44 AM
सूर्यास्त- 7:07 PM
चन्द्रोदय- जून 09 7:59 AM
चन्द्रास्त- जून 09 10:05 PM
अशुभ काल
राहू- 5:27 PM- 7:07 PM
यम गण्ड- 12:26 PM- 2:06 PM
गुलिक- 3:47 PM- 5:27 PM
दुर्मुहूर्त- 05:20 PM- 06:14 PM
वर्ज्यम्- 08:01 AM- 09:40 AM, 04:46 AM- 06:27 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM- 12:52 PM
अमृत काल- 05:52 PM- 07:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 AM- 04:56 AM
Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: आज सूर्य के समान चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत...पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज रंभा तृतीया का व्रत है। इसके अलावा आज महाराणा प्रताप की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग है। आज आप नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरा खिल उठेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। पहले किये हुए निवेश का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें ज्यादा भावुक होने से बचे। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। घर के साफ-सफाई में समय व्यतीत होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, जिससे दिन भर की उलझने समाप्त हो जाएंगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा उपहार देंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए स्त्रोत मिलेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। स्टेशनरी का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को थोड़ा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आप आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज तब-तक अपने विचार व्यक्त न करें जब-तक आवश्यकता न हो।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है, तो फायदा होने वाला है। भाग दौड़ के कारण आज आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जाएंगें, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल रहने वाला है। लवमेट आज डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
मीन राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का मन बनाएंगे। आज आपको दूसरों से बात करते समय अपने भाषा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। जीवनसाथी आज प्रसन्न होने की वजह देंगे। ग्राफ़िक डिजाईनर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई डिजाईन क्लाइंट को पहली बार में ही पसंद आ जाएगी। अचानक धनलाभ होने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
BREAKING NEWS : राज्य में 29 सीटें हारने के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी दे सकते हैं इस्तीफा !
मोदी के समर्थन प्रस्ताव पर बोले नीतीश कुमार मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें. जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे...
जिस तरह का भाषण देते समय नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में जो बाकी है उसके बारे में बात की उससे लगता है कि कुछ तो डील हुई है. 'इन्होंने पूरे देश की से... जो बाकी है उसके बारे में बात की उससे लगता है कि कुछ तो डील हुई है. 'इन्होंने पूरे देश की सेवा की है, पूरा भरोसा है जो कुछ भी बचा है अगली बार ये सब पूर...तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. हम देखें हैं कि इधर उधर कुछ जीत गया है, अगली बार जो आइएगा न तो सब हारेगा. उन लोगों (विपक्ष) ने आजतक कोई काम नही किया है...
नीतीश ने कहा, 'बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे. यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे. आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें. जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे...हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे...
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, दिल्ली में जुटेंगे सारे दिग्गज
Aaj Ka Panchang 8 June 2024: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj Ka Panchang 8 June 2024: आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - मिथुन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रास्त - रात्रि 09 : 32 बजे।
शुभ मुहूर्त
अमृत काल - सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक
Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज शनिवार के दिन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, दूर होगी हर बाधा, बन जाएंगे सारे काम
Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
