सियासत
Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, इतने सस्ते में मिल रहा 70 दिन अनलिमिटेड डाटा और कालिंग
Airtel Latest Recharge Plan : अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Airtel के नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। एयरटेल की तरफ से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए 395 रुपये का नया रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया है। इस रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों की बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।
Airtel ने बढ़ा दी इस प्लान की वैलिडिटी
भारत में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान से अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देता नजर आता है। अब कंपनी की तरफ से अपने पुराने रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी गई है अर्थात 395 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में अब आपको 56 दिनों के बजाय 70 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है।
मिल रहे है इतने सारे बेनिफिट्स
इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं, इस पूरे पैक में उन्हें 600 फ्री SMS का भी लाभ मिलने वाला है। अगर आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है, तो Airtel का यह प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प स्थापित हो सकता है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तरफ से भी कुछ इसी प्रकार का रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स को उपलब्ध करवाया जाता है।
जियो का 395 रूपये वाला शानदार रिचार्ज प्लान
जियो ने भी रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रूपये ही रखी है, जियो के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है, साथ ही उसमें अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ पूरे पैक में 1000 फ्री SMS का लाभ मिलता है, साथ ही जियो सिनेमा, जियो क्लाउड आदि ऐप का भी एक्सेस मिलता है। इस प्रकार देखा जाए, तो एयरटेल के प्लान को रिलायंस जियो का प्लान कड़ी टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि जियो के प्लान में सेम कीमत में ज्यादा बेनिफिट उपलब्ध करवाए जा रहे है।
Business Idea : किसानों के लिए ATM है यह फसल, मात्र 3 महिनों में देंगी अंधाधुंध कमाई
Mentha Business Idea: देश के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में हर्बल प्रोडक्ट में मेंथा का नाम भी शामिल है। मेंथा की खेती से सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। इसके तेल की भारतीय बाजार ही विदेश में भारी मांग है। मेंथा की फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं
अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में है तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसमें सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मेंथा की खेती (Mentha Farming) के बारे में। इसकी गिनती हर्बल प्रोडक्ट्स के रूप में होती है। कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर में हर्बल प्रॉडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है। यही कारण है कि अब किसान अनाज और सब्जी फसलों के साथ हर्बल फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं। हर्बल यानी औषधीय फसलों की खेती में लागत से 3 गुना ज्यादा तक आमदनी हो जाती है।
इसके अलावा, इससे मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। ऐसी ही मोटी कमाई वाली औषधीय फसलों में शामिल है मेंथा की खेती। वैसे तो इसकी खेती भारत के कई इलाकों में की जाती है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब जैसे कई अन्य राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बदांयू, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और लखनऊ के खेतों से इसकी सबसे ज्यादा उपज हासिल हो रही है।
क्या है मेंथा
मेंथा को देश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे पिपरमिंट, पुदीना, कर्पूरमिंट और सुंधि तपत्र के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल दवाएं, तेल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने के लिए किया जाता है। बता दें कि भारत मेंथा के तेल का एक बड़ा उत्पादक देश है। यहां से मेंथा का तेल निकालकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। मेंथा की खेती के लिए अच्छी सिंचाई की जरूरत होती है। सही समय पर बोई गई मेंथा की फसल तीन महीने में तैयार हो जाती है। मेंथी की खेती के लिए मिट्टी की Ph वैल्यू 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मेंथा की पत्तियों में पोषक तत्वों का भंडार है।
मेंथा की खेती
मेंथा की खेती फरवरी से लेकर मध्य अप्रैल तक रोपई और जून में इसकी फसल को काट लिया जाता है। इसकी पत्तियों से निकाला जाता है। मेंथा की फसल को हल्की नमी की जरूरत होती है। जिसके चलते इसमें हर 8 दिन में सिंचाई की जाती है। जून में साफ मौसम देखते ही इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। मेंथा से प्रति हेक्टेयर लगभग 125-150 किग्रा तेल मिल सकता है।
मेंथा से कमाई
मेंथा की खेती नकदी फसल है। मेंथी की खेती में लागत बहुत कम आती है। इसकी फसल 90 से 110 दिन में तैयार हो जाती है। इस कारण किसानों को जल्द ही खेती में किए गए खर्च का पैसा मोटे मुनाफे के रूप में वापस मिल जाता है। एक एकड़ में मेंथा की फसल लगाने में 20,000 से 25,000 तक का खर्च आ जाता है। बाजार में मेंथा का भाव 1000 से 1500 रुपए किलो के आस-पास रहता है। जिसके चलते कटाई के बाद मेंथा यानी मिंट की फसल से 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है। 3 महीने में 3 गुना कमाई कर सकते हैं। इसलिए इस फसल को किसान हरा सोना भी कहते हैं।
Petrol Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज यानी 17 जून के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं. अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं.
ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.तो चलिए जान लेते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा कहां सस्ता (Petrol-Diesel Rate)
राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं. जबकि हिमाचल, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं.
जानें क्यों बढ़ती-घटती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
पेट्रोल और डीजल की कीमत कई वजहों से बदलती हैं जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक उतार-चढ़ाव के अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, फ्यूल डिमांड,रिफाइनिंग लागत, आदि शामिल हैं. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि होती है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव भी बढ़ जाते हैं.
यहां ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
मालगाड़ी कंचनजुंगा एक्सप्रेस से टकरा गई
Aaj Ka Panchang: आज 17 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 17 जून 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- जून 17 04:43 AM- जून 18 06:25 AM
नक्षत्र
चित्रा - जून 16 11:12 AM- जून 17 01:50 PM
करण
वणिज - जून 17 04:44 AM- जून 17 05:39 PM
योग
परिघ - जून 16 09:02 PM- जून 17 09:34 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - जून 16 2:09 PM
चन्द्रास्त - जून 17 1:56 AM
अशुभ काल
राहू - 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
यम गण्ड - 10:37 ए एम से 12:22 पी एम
कुलिक - 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:50 पी एम से 01:46 पी एम, 03:38 पी एम से 04:34 पी एम
वर्ज्यम् - 07:56 पी एम से 09:40 पी एम
Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा...पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर्व आज, इस तरह करें पूजा, होगा फायदा जानें विधि
Ganga Dussehra 2024: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। अपने पूर्वजों की आत्मा के उद्धार के लिए भागीरथ गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा पर हर साल गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं। इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को है
गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
इस बार गंगा दशहरा 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून को रात 02 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी और दशमी तिथि का समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 34 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन पूजन का समय सुबह 7 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा स्नान-दान मुहूर्त
इस साल गंगा दशहरा पर स्नान दान का समय रविवार, 16 जून को सुबह 04 बजकर 03 मिनट से लेकर 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा पर शुभ संयोग
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि गंगा दशहरा पर इस साल तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। गंगा दशहरा पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय के साथ ही रवि योग शुरू हो जाएगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गंगा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में धरती पर उतरी थी। इस बार हस्त नक्षत्र 15 जून को सुबह 8 बजकर 14 मिनट से लेकर 16 जून को सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा पूजन विधि
गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने का विधान है। यदि आप गंगा के तट पर नहीं में असमर्थ हैं तो आस-पास के तालाब या नदी में भी मां गंगा का नाम लेकर डुबकी लगाई जा सकती है। डुबकी लगाते समय ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का उच्चारण जरूर करें।
आप चाहें तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान-धर्म के कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन 10 चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन सामग्री में भी 10 चीजों का इस्तेमाल करें। 10 प्रकार के ही फल और फूल का इस्तेमाल करें।
जुलाई से शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान, पार्टी ने शुरू की तैयारी
Political News : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जुलाई से आरंभ होने की संभावना है। पार्टी ने इस महत्वपूर्ण अभियान की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, इस सदस्यता अभियान के तहत पार्टी अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा, यह भी संभावना है कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के विभिन्न स्तरों पर संगठन चुनावों की प्रक्रिया भी दिसंबर तक पूरी कर ली जाए।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को समाप्त हो रहा है। उनको मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद अब जल्द ही सदस्यता अभियान के साथ पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के बाद ही अगले वर्ष संगठनात्मक चुनाव कराए गए थे। तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के 2019 में मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकारी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया।
यही स्थिति 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी है। अब भाजपा अध्यक्ष नड्डा के मंत्री बनाए जाने के बाद फिर नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संभावना है कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू कर सकती है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर कम से कम सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा जा सकता है। मिस कॉल देकर सदस्यता तो दी जाएगी लेकिन उनकी पुष्टि भी की जाएगी। इस अभियान के बाद ही बूथ कमेटी और मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे, फिर जिलाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। अंतिम चरण में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के छह मंत्रियों का रविवार को शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
Aaj Ka Panchang, 16 June 2024 : आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 16 June 2024: आज गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन माता गंगा की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 16 June 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - कन्या
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 08 मिनट पर
चंद्रास्त- रात्रि 01 : 49 बजे।
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक
रवि योग - पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट पर
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 34 मिनट तक।
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद ।
चन्द्रबल
मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।
Aaj ka rashifal 16 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…!!
Aaj ka rashifal 16 June 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में पिछले कुछ समय से कुछ प्लानिंग की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित चल रही समस्याओं को आज आप नजरअंदाज ना करें। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे। आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें।
नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा गृह विभाग...देखें किसे मिला कौन सा महकमा
ओडिशा :- ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर शपथ ली. ओडिशा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मोहन चरण माझी और दो उपमुख्यमंत्री के तौर पर कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परीडा ने भी शपथ ली।
ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी कड़ी में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा ओडिशा के सीएम मोहन माझी की कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा ने मंत्रियों के तौर पर शपथ ली.
सीएम माझी ने लिए ये विभाग
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – गृह, लोक प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, जल संसाधन, योजना और समन्वय विभाग, (अन्य विभाग आवंटित नहीं)
उपमुख्यमंत्रियों को दिए गए ये विभाग
1) कनक वर्धन सिंह देव – कृषि एवं किसान सशक्तिकरण एवं ऊर्जा
2) प्रभाती परिडा – महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति एवं पर्यटन
किस कैबिनेट मंत्री को मिला कौन-सा विभाग
1) सुरेश पुजारी – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
2) रवि नारायण नायक – ग्राम विकास, पंचायतराज एवं पेयजल
3) नित्यानंद गंड- स्कूल सार्वजनिक शिक्षा, अनुसूचित जाति और जनजाति विकास और पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अधिकारिता
4) कृष्णचंद्र पात्र – खाद्य आपूर्ति और शिविर कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
5) पृथ्वीराज हरिचंदन – कानून, पुत्र और अबकारी
6)डॉ. मुकेश महालिंग – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
7) विभु भूषण जेना – व्यापार और परिवहन, इस्पात और खनन
8)डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र – आवास और शहरी विकास, सामान्य शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र
9) गणेश राम सिंह खुंटिया – वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार राज्य बीमा
10) सूर्यवंशी सूरज – उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, ओरध्य भाषा साहित्य और संस्कृति
11) प्रदीप बलसामंत – सहकारिता, हस्तशिल्प, कपड़ा और हस्तशिल्प
12) गोकुलानंद मल्लिक – मत्स्य पालन और पशुधन विकास, सूक्ष्म और खाद्य और मध्यम उद्यम
13) संपद स्वाईं -उद्योग, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा


Aaj Ka Panchang: आज 15 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
नवमी - 02:32 ए एम, जून 16 तक
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - 08:14 ए एम तक
योग
व्यतीपात - 08:11 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:20 पी एम
चन्द्रोदय - 1:15 पी एम
चन्द्रास्त - 1:18 ए एम, जून 16
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 04:28 ए एम, जून 16 से 06:16 ए एम, जून 16
ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:51 पी एम
गुलिक - 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:23 ए एम से 06:19 ए एम, 06:19 ए एम से 07:15 ए एम
वर्ज्य -05:40 पी एम से 07:28 पी एम
Horoscope 15 June 2024 : इन राशि वालों नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारें
Horoscope 15 June 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं
मेष राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कहीं घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या को आप वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी को धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे। आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें।
ईपीएफओ ने इस सुविधा पर लगाया फुलस्टॉप...अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा
नईदिल्ली। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी को ईपीएफओ की तरफ से कई सुविधाएं मिलती हैं। एक खास सुविधा को ईपीएफओ ने बंद करने का फैसला किया है। इस सुविधा को कोरोना काल के दौरान शुरू किया गया था। अब ये लाभ ईपीएफ सदस्यों को नहीं मिलेगा। ईपीएफओ ने 12 जून को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा कि कोविड-19 महामारी अब नहीं है। ऐसे में कोविड एडवांस की सुविधा बंद की जा रही है। इसे कोरोना महामारी के समय आर्थिक मदद देने के लिए शुरू किया गया था। अब इससे बंद करने का फैसला लिया गया है। ईपीएफओ ने इस सुविधा की शुरुआत कोरोना की पहली लहर के दौरान किया था। दूसरी लहर के दौरान 31 मई 2021 को एडवांस रकम निकालने की अनुमति दी थी। तब ईपीएफ खाताधारक एंडवास के तौर पर कोविड-19 के कारण दो बार पैसा निकाल सकते थे।
किन चीजों के लिए पैसा निकाल सकते हैं
कर्मचारी पीएफ खाते से एडवांस के तौर पर होम लोन, बीमारी, नौकरी जाने पर, विवाह, एजुकेशन और प्राकृतिक आपदा पर पैसा निकाल सकते हैं।
शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले
शुक्रवार के दिन गरीबों में वस्त्र का दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. दूसरों की मदद करने वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है.
पुराने कर्ज से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ी और एक चांदी का सिक्का पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए. इससे धन आवक बढ़ेगी और कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा.
कुंडली में शुक्र कमजोर रहने पर सुख-सौभाग्य में कमी होने लगती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां रहती है. ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें.
संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी पूर्ण बजट, तैयारी शुरु
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस सत्र के 9 अगस्त तक चलने की संभावना है। सरकार मॉनसून सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पूर्ण बजट भी पेश कर सकती है। वित्त मंत्रालय में बजट की तैयारी शुरु हो गई है।
बता दें कि चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक अंतरिम बजट पेश किया था। अब खबर यह भी आ रही है वित्त मंत्रालय 17 जून तक विभिन्न मंत्रालयों के साथ बजट को लेकर बैठकें शुरू कर देगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 22 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ होगा।
