सियासत
Post Office Act 2023: डाकघर अधिनियम 2023 हुआ लागू, जानें क्या कुछ बदला
दिल्ली :- भारत में नया डाक कानून मंगलवार से लागू हो गया है। भारत सरकार ने डाकघर अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है, जिससे जीवनयापन में आसानी हो। अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है। अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं। यह वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है। इस अधिनियम ने भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 का स्थान लिया है।

मंत्रालय के मुताबिक, डाकघर अधिनियम 2023 वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है. ये अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है. अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं. बता दें, डाकघर विधेयक, 2023 को पिछले साल 10 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया गया था और 4 दिसंबर 2023 को राज्यसभा ने इसे पारित किया था. इसके बाद विधेयक पर लोकसभा द्वारा 13 दिसंबर 2023 और 18 दिसंबर 2023 को विचार किया गया. इसके बाद इसे पारित किया गया.
Aaj Ka Panchang: आज 19 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त
तिथि
द्वादशी - 07:28 ए एम तक
नक्षत्र
विशाखा - 05:23 पी एम तक
योग
सिद्ध - 09:12 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 04:59 पी एम
चन्द्रास्त - 03:29 ए एम, जून 20
शुभ काल
अमृत काल - 08:03 ए एम से 09:45 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
यम गण्ड - 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
गुलिक - 10:38 ए एम से 12:23 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
वर्ज्य -09:31 पी एम से 11:10 पी एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
अमृत सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
रवि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलाव का सीधा संबंध राशि से जुड़ा हुआ है। अगर ग्रहों में बदलाव होता है तो राशि पर अच्छा ओर बुरा असर पड़ता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा राशिफल के माध्यम से 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए 19 जून 2024 का राशिफल और उपाय जानते है।
मेष राशि
शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
वृषभ राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति धीमी रहेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
शुक्र के परिवर्तन के कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल दें तथा गाय को चार रोटी और गुड दें।
कन्या राशि
गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सुबह गाय को भोजन करबदें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में खरीदारी में वृद्धि होगी। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। घर परिवार में कोई उत्सव होने के कारण रौनक रहेगी। किसी एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।
धनु राशि
पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा में रहेंगे तो आपको सम्मान वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करना।
कुंभ राशि
बिना बजे का तनाव मिल सकता है। बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। आप अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाड़ी धीमे चलाएं। कुत्ते को भोजन कर दे और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि
आर्थिक मामले में प्रगति होगी। अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया
सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.
BREAKING : राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
TRANSFER BREAKING : तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तेलंगाना सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जारी किया है।


आज पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं, कृषि सखियों को भी किया जाएगा सम्मानित
दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी.पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्कतों के चलते पीएम किसान कि किस्त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्ट्रेशन कराते वक्त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्त अटक सकती है.
किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट
किसान, पात्रों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में फिर गिरावट, सस्ता हुआ सोना और चांदी
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव जारी है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतें उछाल के साथ बंद हुई. जबकि इस सप्ताह का पहले दिन यानी सोमवार सर्राफा बाजार के लिए भारी रहा. क्योंकि सोमवार को एक बार फिर से बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला. इस दौरान सोना 530 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया तो वहीं चांदी 340 रुपये प्रति किग्रा सस्ती हो गई. इसके बाद 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,588 और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 71,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का भाव गिरकर 89,190 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.
MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने चांदी का भाव
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव सोमवार को 0.75 प्रतिशत यानी 539 रुपये की गिरावट के साथ 71,426 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. जबकि चांदी की कीमत 0.32 फीसदी यानी 281 रुपये टूटकर 88,809 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.73 प्रतिशत यानी 17.20 डॉलर गिरकर 2,331.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं. वहीं चांदी का भाव 0.24 प्रतिशत यानी 0.07 डॉलर की गिरावट करे साथ 29.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं.
देश के चारों प्रमुख महानगरों में धातुओं के दाम
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 65,377 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट सोना 71,320 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी का भाव 88,830 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. उधर मुंबई में सोना (22 कैरेट) 65,487 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 71,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. वहीं चांदी की कीमत 88,990 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुईं. वहीं कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 65,395 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ.
वहीं चांदी की कीमत 88,860 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ. वहीं चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 65,670 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 71,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी की कीमत 89,240 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई है.
Aaj Ka Panchang: आज 18 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
वैशाख - अमान्त
तिथि
एकादशी - 06:24 ए एम तक
नक्षत्र
स्वाती - 03:56 पी एम तक
योग
शिव - 09:39 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 03:59 पी एम
चन्द्रास्त - 02:49 ए एम, जून 19
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
अमृत काल - 06:22 ए एम से 08:06 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
यम गण्ड - 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
गुलिक - 12:22 पी एम से 02:07 पी एम
दुर्मुहूर्त - 08:11 ए एम से 09:07 ए एम
वर्ज्य -09:52 पी एम से 11:34 पी एम
Aaj ka Rashifal 18 June 2024 : इन राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में मिल सकती है नई उपलब्धियां, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Aaj ka Rashifal 18 June 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि- घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।
वृषभ राशि- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। नए बदलावों के लिए तैयार रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शैक्षिक कार्यों में उतार-चढ़ाव आएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।
मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ की बाधाएं दूर होंगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि- आज आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज आप ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। आज प्रेमी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाने की कोशिश करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आप जिम की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। इसके अलावा अपने फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सिंगल जातकों की फैमिली फंक्शन के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि- आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप गोल्स शेयर करें। विद्यार्थियों को आज प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।
तुला राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। उद्यमियों को बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। समय का सही सदुपयोग करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में धन खर्च करने से बचें। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटी- मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
धनु राशि- जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। टीम वर्क से सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। आज आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
मकर राशि– विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
कुंभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
मीन राशि- आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रोफेशनल लाइप में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि जारी होने की तारीख घोषित...कब और कितने लोगों को मिलेगी धनराशि...यहां जानें
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने से जुड़ी फाइल पर ही हस्ताक्षर किए थे. पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. 16 किस्तों में केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है.
आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्त का पैसा मिलना चाहिए. आपको 17वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं. कई बार कुछ दिक्कतों के चलते पीएम किसान कि किस्त के पैसे खाते में नहीं आते. रजिस्ट्रेशन कराते वक्त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने आदि के कारण किस्त अटक सकती है.
साल में तीन बार मिलते हैं पैसे
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.
किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट
किसान, पात्रों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं. इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..
Breaking : चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी
नई दिल्ली : भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
भीषण रेल हादसा -मालगाड़ी ने सवारी ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर -5 की मौत 30 घायल...डिब्बे हवा में लटके
पश्चिम बंगाल :- दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे लोको पायलट समेत अब तक 5 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि 30 लोग घायल हैं।
बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रेड सिग्नल की वजह से रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल को अनदेखा किया, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और SDRF समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी लगे हुए हैं।
रेलवे के PRO ने कहा- जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसे रात तक चालू कर दिया जाएगा। डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस भी रात में चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर हैं 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज, आज के दिन कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व…
नई दिल्ली: लोगों ने जामा मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की। इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. ईद उल अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. ईद उल अजहा को बकरीद, बकरा ईद अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार बकरा ईद 17 जून यानी आज मनाई जाएगी.
इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने होते हैं और इसका धुल्ल हिज इसका अंतिम महीना होता है. इस महीने की दसवीं तारीख को ईद उल अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाता है, जो कि रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन बाद आता है.
बकरा ईद को वैश्विक स्तर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस्लाम में कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है. कुरान के अनुसार कहा जाता है कि एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही.
उन्होंने हजरत इब्राहिम को हुक्म दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज को उन्हें कुर्बान कर दें. हजरत इब्राहिम को उनके बेटे हजरत ईस्माइल सबसे ज्यादा प्यारे थे. अल्लाह के हुक्म के बाद हजरत इब्राहिम ने ये बात अपने बेटे हजरत ईस्माइल को बताई.
बता दें, हजरत इब्राहिम को 80 साल की उम्र में औलाद नसीब हुई थी. जिसके बाद उनके लिए अपने बेटे की कुर्बानी देना बेहद मुश्किल काम था. लेकिन हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म और बेटे की मुहब्बत में से अल्लाह के हुक्म को चुनते हुए बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया.
हजरत इब्राहिम ने अल्लाह का नाम लेते हुए अपने बेटे के गले पर छुरी चला दी. लेकिन जब उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा कि उनका बेटा बगल में जिंदा खड़ा है और उसकी जगह बकरे जैसी शक्ल का जानवर कटा हुआ लेटा हुआ है. जिसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी देने की शुरुआत हुई.
दुनिया भर में मुस्लिम लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन सबसे पहले सुबह नहाकर करके अल्लाह को नमाज अदा करें. उसके बाद साफ और पारंपरिक कपड़े पहनें.
फिर परिवार के बड़े लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाएं और कुर्बानी की सभी रस्में अदा करने के बाद अल्लाह के प्रति अपना आभार व्यक्त करें. फिर अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें. उसके बाद जरूरतमंदों को भोजन और नए कपड़े दें. बुजुर्ग लोग अपने छोटों को ईदी दें, जो इस त्योहार की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक मानी जाती है.
बकरीद का त्योहार आज अपनों में प्यार बांटने का है ये त्योहार . ईद उल अजहा को बकरीद या बकरा ईद या ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है.
कैसे मनाया जाता है ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha Celebrated)
ईद-उल-अजहा के दिन इस्लाम धर्म के लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं और फिर नए कपड़े पहनते हैं. फिर पुरुष ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह या मस्जिद जाते हैं. नमाज के बाद भेड़ या बकरे की कुर्बानी दी जाती है. बता दें कि कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है. पहला भाग गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा रिश्तेदार और दोस्तों को दिया जाता है. वहीं तीसरा भाग परिवार के लिए रखा जाता है.
अपनों में प्यार बांटने का है ये त्योहार
ईद उल अजहा के दिन ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी. ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाई एक-दूसरे के गले मिलेंगे और ईद की मुबारकबाद देंगे. वहीं ईद-उल-अजहा के दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने, दावत खाने और एक-दूसरे को उपहार देने का भी काफी महत्व होता है. बच्चे नए कपड़े पहनकर और ईदी (ईद की राशि) लेकर बहुत खुश होते हैं.
पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस जैसा हादसा नागपुर में नाबालिग कार चालक ने 5 लोगों को कुचला
Accidentमहाराष्ट्र के नागपुर में एक कार ने 5 लोगों को टक्कर मार दी. खबरों के मुताबिक घटना नंदनबन इलाके की है, जहां सड़क किनारे लोगों पर नाबालिग ने कार से 5 लोगों को कुचल दिया.
हिट एंड रन की घटनाएं ज्यादा
प्रदेश में हिट एंड रन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ये घटनाएं हाल ही में पुणे और नागपुर शहर में सामने आई हैं। अब इस घटना ने इसमें और इजाफा कर दिया है। इस बीच आरोपी नाबालिग निकले। इस हादसे में भी आरोपी नाबालिग निकला है। यह बात भी सामने आई है कि वह एक बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस घटना की जांच कैसे कर रही है और आरोपियों को क्या सजा देगी।
इन महिलाओं को मिलेंगी फ्री सिलाई मशीन, जल्दी यहां करें आनलाइन आवेदन
Free Silai Machine Yojana Registration : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, पात्र महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाती है जिससे वे अपने घर से ही सिलाई का कार्य करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके माध्यम से महिलाएं अपने समय का उपयोग करके अपनी कुशलता को विकसित कर सकती हैं और अपने परिवार का सहारा बन सकती हैं। इस योजना के जरिए, महिलाएं अपने दक्षता और मेहनत से अपने आत्म-सम्मान को बढ़ा सकती हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकती हैं। इसके साथ ही, यह योजना महिलाओं को उनके समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने में मदद करती है और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करती है।
इस योजना के माध्यम से, सरकार महिलाओं को न केवल एक रोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्म-सम्मान और स्वावलंबन की भावना से भरपूर बनाने का भी संदेश दे रही है। इस योजना के माध्यम से, महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग खोज सकती हैं और अपने जीवन में स्वतंत्रता और समृद्धि की दिशा में अग्रसर हो सकती हैं।
Free Silai Machine Yojana Registration
फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो गरीब पात्र महिलाओं को सिलाई से संबंधित ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाएं सिलाई के क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करके अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है जिससे वे अपने जीवन को स्वतंत्रता से जी सकें। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी, बल्कि समाज में भी अपनी पहचान बना सकेंगी। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग ढूंढ सकेंगी और आत्म-सम्मान के साथ अपने जीवन को सजीव बना सकेंगी।
Free Silai Machine Yojana का उद्देश्य एवम लाभ
फ्री सिलाई मशीन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारतीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। यह योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद करेगा। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगी, बल्कि उन्हें अपने स्वायत्तता और स्वाभिमान की महत्वपूर्णता को समझने में भी मदद मिलेगी। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके माध्यम से देश की महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी और एक सशक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएंगी।
Free Silai Machine Yojana के पात्रता एवम ज़रूरी दस्तावेज़
इस योजना के अंतर्गत, 20 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाएं जो टैक्स नहीं भरती हैं और किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, वे इस योजना के लाभार्थी बन सकती हैं। इसके माध्यम से, उन्हें नि:स्वार्थ रूप से सिलाई मशीन प्राप्त करने का मौका मिलेगा जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकें और अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर सकें। इसके परिणामस्वरूप, वे समाज में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी। इस योजना के माध्यम से, सरकार भारतीय महिलाओं को समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
इस योजना के अंतर्गत, नीचे दिए गए सभी आवयक दस्तावेज़ है
आयु प्रमाण पत्र
प्रमाण पत्र
पहचान पत्र आय
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
विकलांगता प्रमाण पत्र विकलांग होने पर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
Free Silai Machine Yojana के लिए आवेदन कैसे करे
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जब आप वहाँ पहुंचेंगे, तो होम पेज पर आपको ‘वन साइड फ्री सिलाई मशीन योजना’ की लिंक मिलेगी। उस लिंक पर क्लिक करके आप एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचेंगे। वहाँ आपको आवश्यक जानकारी भरनी होगी और उपयोगी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद, आपको स्क्रीन पर दिखाई गई कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, नीचे की ओर सबमिट बटन पर क्लिक करके आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आप इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं और आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
