सियासत

Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: बॉस से मिलेगी शाबाशी, खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, निवेश से होगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2024: राशिफल के अनुसार आज यानी 27 जून का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो बुध के पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने से कई राशि के जातकों को करियर में नया आयाम मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को आज कारोबार में भी बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल करते हैं। पत्नी से मतभेद बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा निकलेगा। कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।

और पढ़ें ...

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल मैं फिर होगा बिग ब्लॉक

*दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आन्दुल स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा ।* *इस कारण कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।* रायपुर: 26 जून, 2024 दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आन्दुल स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 29 जून से 08 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा । इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः- *रदद होने वाली गाडियां :-* 01. दिनांक 04 से 06 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 06 से 08 जुलाई, 2024 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 03. दिनांक 04 से 06 जुलाई, 2024 तक पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 04. दिनांक 06 से 08 जुलाई, 2024 तक हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 05. दिनांक 04 जुलाई, 2024 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 06. दिनांक 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 07. दिनांक 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 08. दिनांक 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 09. दिनांक 05 जुलाई, 2024 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 10. दिनांक 07 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11. दिनांक 06 जुलाई, 2024 को कामाख्या से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 12. दिनांक 09 जुलाई, 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 13. दिनांक 06 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 14. दिनांक 08 जुलाई, 2024 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । *देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ :-* 01. दिनांक 30 जून 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 30 मिनिट देरी से रवाना होगी | 02. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी | 03. दिनांक 30 जून 2024 को ओखा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी । 04. दिनांक 01 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 05. दिनांक 05 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 06. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी |
और पढ़ें ...

राहुल गांधी जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दी शुभकामनाएँ व बधाई

छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने देश के युवा नेता राहुल गांधी जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और कहा कि पिछले 10 वर्षों से लगातार राहुल गांधी जी केन्द्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने में एक मजबूत सांसद की जिम्मेदारी निभाई और अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में नई जवाबदारी का निर्वहन करते हुये पूरी ईमानदारी और दुगुनी ताकत से इंडिया गठबंधन की आवाज को बुलंद करते हुये सदन में नेता विपक्ष की जवाबदारी को बखूबी निभायेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार के गलत फैसले का विरोध राहुल गांधी जी ने किया, चाहे वह किसानों के लिए बने काले कानून की बात हो, मनमर्जी से जीएसटी की जो दर लागू की गई उसकी बात हो या फिर नोटबंदी जैसे मुद्दे हों। राहुल गांधी जी सदन में इंडिया गठबंधन के साथ 140 करोड़ जनता की आवाज बुलन्द करेंगे।

और पढ़ें ...

श्री रामलला दर्शन योजना : जिले के 12 श्रद्धालु अयोध्या धाम हेतु रवाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारम्य में आज जिला नारायणपुर के 12 रामभक्तों को कलेक्टर श्री बिपिन मांझी ने सायं 5 बजे हरी झण्डी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। ये श्रद्धालू कार से नारायणपुर से दुर्ग फिर दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। कलेक्टर ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।
        उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
     इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक  रूपसाय सलाम,  सुदीप झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे।

और पढ़ें ...

लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला...एनडीए ने ध्वनिमत से जीता चुनाव

नई दिल्ली : एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उनके नाम का प्रस्ताव इस पद के लिए रखा। एनडीए में शामिल सभी घटक दलों ने उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद ध्वनिमत से उन्हें इस पद के लिए चुन लिया गया है। विपक्ष की ओर से शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ आसन तक पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि फिर एक बार लोकसभा के स्पीकर बने हैं। उन्होंने कहा, “यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं।आपको मेरी और इस पूरे सदन की तरफ से बहुत शुभकामनाएं। अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है। हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।

और पढ़ें ...

दिल्ली शराब घोटाले में दोहरा झटका, CBI ने भरी अदालत में अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के बाद अब सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने अदालत की इजाजत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को पूछताछ की इजाजत दे दी है. इससे पहले सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. सीबीआई ने रिमांड के लिए अरविंद केजरीवाल को आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने पूछताछ के लिए अदालत से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगी. इस पर अदालत ने मंजूरी दे दी. फिलहाल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट और आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए ये तैनाती की गई है.

CBI आज (बुधवार) सुबह तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष केजरीवाल को पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की. केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने इसका विरोध किया। इससे पहले CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी।

और पढ़ें ...

BREAKING : राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, INDIA ब्लॉक की बैठक में फैसला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी(RAHUL GANDHI )लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार(TUESDAY) को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बाद में इसका कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया।

राहुल गांधी अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी संवैधानिक पद पर बैठेंगे। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी(RAHUL GANDHI ) ने दो लोकसभा सीट वायनाड और रायबरेली ने चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन चुनाव परिणाम के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा की सीट छोड़ दी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन एवं कल्याण बनर्जी, समाजवादी के रामगोपाल यादव, डीएमके के टीआर बालू, आरजेडी के सुरेंद्र यादव, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, शिवसेना (UBT) के अरविंद सावंत, आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल उपस्थित थे.

और पढ़ें ...

मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा: आज लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग, ओम बिरला या सुरेश…कौन होगा लोकसभा स्पीकर?

18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है. भाजपा सांसद ओम बिरला या के. सुरेश… दोनों में से कौन लोकसभा स्पीकर होंगे, आज यह फाइनल हो जाएगा. इसके लिए आज 11 बजे से वोटिंग है. लोकसभा स्पीकर पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी

लोकसभा स्‍पीकर चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों के ल‍िए ह्व‍िप जारी क‍िया है. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को सुबह 10:30 बजे तक लोकसभा में पहुंचने को कहा है. वहीं, कांग्रेस ने सभी सांसदों को समय से सदन में उपस्‍थ‍ित रहने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले दोनों पक्षों के सांसदों की अलग-अलग मीटिंग होगी।

कैसे होगी स्पीकर के लिए वोटिंग?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और सभी दलों से उन्हें निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनने का आग्रह करेंगे. अगर उनका आग्रह स्वीकार करते हुए विपक्ष अपने उम्मीदवार के. सुरेश का नाम वापस ले लेता है तो ओम बिरला निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. अगर विपक्ष की तरफ से अपने उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया जाएगा तो फिर सदन में चुनाव करवाया जाएगा. फिर नए स्पीकर के चुनाव के लिए मत विभाजन की स्थिति बनती है तो पर्ची के जरिये वोट डाले जाएंगे.

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 26 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 26 जून 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
कृष्ण पक्ष पंचमी- जून 25 11:11 PM- जून 26 08:55 PM
कृष्ण पक्ष षष्ठी- जून 26 08:55 PM- जून 27 06:39 PM

नक्षत्र
धनिष्ठा- जून 25 02:32 PM- जून 26 01:05 PM
शतभिषा- जून 26 01:05 PM- जून 27 11:36 AM

योग
विष्कुम्भ- जून 25 09:05 AM- जून 26 06:14 AM
प्रीति- जून 26 06:14 AM- जून 27 03:20 AM
आयुष्मान- जून 27 03:20 AM- जून 28 12:28 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:47 AM
सूर्यास्त- 7:12 PM
चन्द्रोदय- जून 26 11:04 PM
चन्द्रास्त- जून 27 10:52 AM

अशुभ काल
राहू- 12:29 PM- 2:10 PM
यम गण्ड- 7:28 AM- 9:08 AM
कुलिक- 10:49 AM- 12:29 PM
दुर्मुहूर्त- 12:02 PM- 12:56 PM
वर्ज्यम्- 07:50 PM- 09:20 PM

और पढ़ें ...

Horoscope 26 June 2024 : इन राशि वालों को आर्थिक मामलों में आएंगे उतार-चढ़ाव, जानें क्या कहते है सितारें

Horoscope 26 June 2024 : - 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। बड़े फैसले लेने में कठिनाई महसूस होगी और स्ट्रगल के साथ सभी कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी और रिश्तों में प्यार और विश्वास बरकरार रहेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत लकी रहने वाला है, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। अपने सेहत पर भी ध्यान दें। ऑयली फूड के सेवन से बचें। हाइड्रेटेड रहें और अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातक अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। कड़ी मेहनत के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। साथी की बातों को ध्यान से सुनें और रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने ना दें। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि – मिथुन राशि राशि वालों को लव लाइफ में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप की परेशानियों को बड़े धैर्य और शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं या मैरिड हैं, वह रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्दी रूटीन फॉलो करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। आपको नई जॉब का ऑफर मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने का अच्छा समय रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों की पर्सनल लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। मन अशान्त रहेगा।
लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आय के अप्रत्याशित मार्गों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। प्रोफेशनल लाइफ में नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ होगा। सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात होगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कुछ जातकों को अपच, सर्दी-जुकाम और पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपकी लाइफ में नए महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लव लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। सिंगल जातकों की साथी की तलाश पूरी होगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे और नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें।

तुला राशि- तुला राशि वालों को चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल नजर आएंगे, लेकिन भावुकता से बचें और रिलेशनशिप की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। आर्थिक मामलों में बड़ी होशियारी से फैसले लें। सोच-समझकर निवेश करें। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को कुछ विषयों में कठिनाई महसूस हो सकती है। नई जॉब का ऑफर मिलेगी, लेकिन कार्यों की चुनौतियां भी बढ़ेंगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। रिश्तों में ज्यादा तकरार बढ़ने ना दें। साथी की जरूरतों का ख्याल रखें, लेकिन इस साल धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लाइफ में नए बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बरकरार रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी चुनौती पूर्ण रहेगा। कार्यों में मन नहीं लगेगा। अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें और क्रोध पर काबू रखें। इससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
 
मकर राशि- मकर राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। शादी-विवाह तय हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुछ जातकों को किडनी, लंग्स और एंग्जाइटी की समस्या हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। जो लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरीयस हैं, वह अपने परिजनों से जीवनसाथी की मुलाकात करा सकते हैं। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कुंभ राशि की महिलाओं करियर में तरक्की करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे । आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए तैयार रहें। आपके लीडरशिप क्वालिटी की प्रशंसा होगी। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वभाव से विनम्र रहें। जो जातक पहले से रिलेशनशिप में हैं, साथी संग उनका रिश्ता मजबूत होगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योगा और मेडिटेशन करते रहें।
और पढ़ें ...

आखिर क्यों बढ़ते जा रहे हैं प्याज आलू के दाम?​

प्याज की ​कीमतों में 50% की वृद्धि हुई है, जो मंडी में प्रति किलो 25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है. सरकार का निर्यात प्रतिबंध हटाना इसका एक कारण है. इसके अतिरिक्त आलू के मूल्य भी बढ़ रहे हैं जो 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये हो गए हैं.

अब रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतों में एक बार फिर से आए उछाल ने आम जनता के साथ सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। आपको बता दें प्याज की कीमतों में तो तेजी आ ही रही है। वहीं, पीछे-पीछे आलू के भाव भी बढ़ रहे हैं। गर्मी के सीजन में हरी सब्जियों के साथ आलू-प्याज की कीमतों में हो रहा इजाफा आम जनता के लिए मुसीबत ला रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछली रबी फसल में प्याज उत्पादन कम होने से मांग और आपूर्ति में अंतर आया, जिससे कीमतों में वृद्धि हुई. जून में बाजार में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों के भंडार से आता है. वर्तमान में किसान अपने भंडार कम बेच रहे हैं क्योंकि उन्हें कीमतों में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात...तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047  ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर  को  राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है।इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

और पढ़ें ...

लागू होंगे RBI के नए नियम : 1 जुलाई से बदल जाएगा क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट का तरीका

नई दिल्ली। जून का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं इसके बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। जुलाई महीना शुरू होते ही क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़े अपडेट आ रहे हैं। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नियम लागू होने वाले हैं जिनका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसका मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है। कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किल हो सकती है। इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस की जानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है। वहीं इन बैंकों ने अभी तक निर्देशों का पालन भी नहीं किया है। अभी तक सिर्फ 8 बैंकों ने ही बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है।

भारत बिल पेमेंट सिस्टम बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देती है। यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है। यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के अंतर्गत काम करता है। UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बनाया है। भारत बिल-पे एक इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है। इसके जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का पेमेंट किया जा सकता है।

अभी तक 26 बैंकों ने इसे इनेबल नहीं किया है। पेमेंट इंडस्ट्री ने 90 दिन तक समय-सीमा बढ़ने की मांग की है। पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले में RBI के पास याचिका दायर की है। हालांकि, अभी तक रेगुलेटर ने इसपर कोई भी फैसला नहीं किया है।

और पढ़ें ...

बैटरी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट...मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 22

 सियोलः दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप, लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर प्रवासी चीनी श्रमिक थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
अग्निशमन अधिकारियों ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब 10:30 बजे सियोल के दक्षिण में स्थित ह्वासोंग शहर में फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर बैटरियों में विस्फोट होने के बाद लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त श्रमिक बैटरियों की जांच और पैकेजिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। 
PunjabKesari
स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि मृतकों में 18 चीनी, दो दक्षिण कोरियाई और एक व्यक्ति लाओस का नागरिक था। उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक की नागरिकता का पता नहीं चल सका है। किम ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है और बचावकर्मी घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आग एरिसेल नामक कंपनी के स्वामित्व वाली एक फैक्टरी की इमारत में लगी। 
PunjabKesari
किम ने बताया कि जो लोग मृत पाए गए वे संभवत: सीढ़ियों के रास्ते बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण थे और क्या वे चालू हालत में थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कुल 102 लोग काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री हान डक-सू और गृह एवं सुरक्षा मंत्री ली सांग-मिन ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हान ने अधिकारियों को मृतकों के रिश्तेदारों को सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। 

और पढ़ें ...

मंगलवार को जपें ये मंत्र, हनुमान जी कर देंगे सारे संकट दूर

हनुमान जी के मंत्र

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

इच्छापूर्ति के लिए
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै।।

रोजगार या नौकरी की समस्या के लिए 
।। ॐ पिंगाक्षाय नमः।।

मान-सम्मान और यश की प्राप्ति के लिए
।। ॐ व्यापकाय नमः।।

कठिन कार्यों की सफलता के लिए
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।  

सर्व सुख-शांति के लिए 
'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।।

असाध्य रोगों के लिए
'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।।

समस्याओं से मुक्ति के लिए
ॐ तेजसे नम:।।
ॐ प्रसन्नात्मने नम:।।
ॐ शूराय नम:।।
ॐ शान्ताय नम:।।
ॐ मारुतात्मजाय नमः।।
ॐ हं हनुमते नम:।।

और पढ़ें ...

नही थम रहा राधा-रानी पर उठा विवाद… पंडित प्रदीप म‍िश्रा के ख‍िलाफ महापंचायत का बड़ा फैसला, ‘क‍िसी भी मंदिर में नही मिलेगा प्रवेश’

मथुरा। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा(pandit pradeep mishra) द्वारा ‘राधा रानी'(radha rani ) को लेकर दिए गए बयान पर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बयान को लेकर सोमवार को मथुरा(mathura) में ब्रज के संतों व लोगों के द्वारा एक महापंचायत आयोजित की गई. इस बैठक में प्रदीप मिश्रा से चार दिनों के अंदर मांफी मांगने के लिए कहा गया. साथ ही अगर प्रदीप मिश्रा के द्वारा माफी नहीं मांगी जाती तो ब्रज मंडल में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी.

कथावाचक प्रदीप मिश्रा( pandit pradeep mishra) के खिलाफ बरसाना में सोमवार को महापंचायत का आयोजन हुआ. बरसाना के मान मंदिर में पद्मश्री संत रमेश बाबा की अध्यक्षता में यह महापंचायत हुई. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने महापंचायत में भाग लिया. इस दौरान ब्रज के प्रमुख मंदिरों के गोस्वामी और महंत मौजूद रहे. प्रदीप मिश्रा(pradeep mishra) के खिलाफ एक सप्ताह से अधिक समय से ब्रज में विरोध हो रहा है. करीब एक हफ्ता व्यतीत होने के बावजूद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने माफी नहीं मांगी है. महापंचायत में निर्णय लिया गया कि प्रदीप मिश्रा को ब्रज की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा, जब तक वह ब्रज में आकर सभी लोगों से माफी नहीं मांग लेते हैं. साधु संतों ने प्रदीप मिश्रा को चार दिन का और समय दिया है कहा है कि अगर वह 4 दिन में ब्रज में आकर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें ब्रज के 84 कोस में भागवत कथा नहीं करने दिया जाएगा।

 
 
और पढ़ें ...