सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 3 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 जुलाई 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- जुलाई 02 08:42 AM- जुलाई 03 07:10 AM
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी- जुलाई 03 07:10 AM- जुलाई 04 05:54 AM

नक्षत्र
रोहिणी- जुलाई 03 04:40 AM- जुलाई 04 04:07 AM
म्रृगशीर्षा- जुलाई 04 04:07 AM- जुलाई 05 03:54 AM

योग
शूल- जुलाई 02 11:16 AM- जुलाई 03 09:01 AM
गण्ड- जुलाई 03 09:01 AM- जुलाई 04 06:59 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:49 AM
सूर्यास्त- 7:12 PM
चन्द्रोदय- जुलाई 03 2:57 AM
चन्द्रास्त- जुलाई 03 5:03 PM

अशुभ काल
राहू- 12:31 PM- 2:11 PM
यम गण्ड- 7:30 AM- 9:10 AM
कुलिक- 10:50 AM- 12:31 PM
दुर्मुहूर्त- 12:04 PM- 12:57 PM
वर्ज्यम्- 08:18 PM- 09:52 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:59 AM- 02:32 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM- 05:01 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- जुलाई 04 04:07 AM- जुलाई 04 05:50 AM (मृगशीर्ष और बुधवार)
सर्वार्थसिद्धि योग- जुलाई 03 05:49 AM- जुलाई 04 04:07 AM (मृगशीर्ष और बुधवार)

और पढ़ें ...

आज का राशिफल 3 जुलाई 2024: सूर्य के समान चमकेगी इन राशि जातकों की किस्मत, जानिए आज आपके राशिफल में क्या लिखा है?

Horoscope 3 July 2024 :-  12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 

मेष राशि : मेष राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की
बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। अपने डाइट पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

वृषभ राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ जातक जॉब स्विच करने का प्लान बना सकते हैं। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आईटी या हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। कुछ जातकों की नई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशहाली आएगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि : आज का मिथुन राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव लाएगा। आय में वृद्दि नए अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े फैसले लेते समय परिजनों से सलाह जरूर लें, ताकि कोई डिसीजन गलत साबित न हो। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को आज पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। कुछ जातकों को आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। आज आप पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और जुनून बरकरार रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी से फैसले लें। धन बचत करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से
खुशहाली का माहौल रहेगा। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त होंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। जंक फूड अवॉइड करें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। दोस्तों या प्रियजन के साथ यात्रा के योग बनेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। ऑफिस मैनेजमेंट में सकारात्मक छवि बरकरार रहेगी। घर में परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ कार्य सफल होगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। घर- परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज आप सोच र -समझकर प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में मूड अच्छा रहेगा। पार्टनर के ज्यादा समय बिताएं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें।

धनु राशि : आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। छोटे भाई-बहन करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। समाज में सराहे जाएंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

मकर राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार में मुनाफा होगा। साथी से रिलेशनशिप की दिक्कतों को लेकर खुलकर बात करें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। आज आपको यात्रा के कई अवसर मिलेंगे। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। घर-परिवार में
खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ किसी पार्टी या फंक्शन में शामिल होंगे। शुभ कार्यों में भाग्य साथ देगा। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सिंगल जातकों की आज सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को आज प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज को शेयर करने में संकोच न करें। आज आपको जीवनसाथी या फैमिली मेंबर्स की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। नए वाहन की खरीदारी संभव है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा 

मीन राशि : अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने खर्चों पर नजर रखें। अपने बजट पर ध्यान दें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। आज कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें

और पढ़ें ...

हाथरस में प्रवचन के दौरान एकत्रित भीड़ में भगदड़ : 100 से ज्यादा लोगों की मौत अनेकों घायल

हाथरस में प्रवचन के दौरान एकत्रित भीड़ में भगदड़ भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत अनेकों घायल उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा नारायण हरि नामक व्यक्ति के प्रवचन के दौरान भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ो की संख्या में घायल होने की खबर के बाद बाबा नारायण हरि फरार हैं • लोगों के दुख दूर करने के नाम से प्रवचन का आयोजन करने वाले आयोजन और जो बाबा हैं उनके उपदेशों और टोटका से लोगों को कितना फायदा होता है यह तो हम नहीं कह सकते परंतु यह बात सत्य है कि ऐसे आयोजनों में होने वाली भीड़ जीने भरोसा और विश्वास रहता है कि उनके दुख और तकलीफों का अंत बाबा द्वारा किया जाता है और यह भी सत्य है कि ऐसे आयोजनों में बाबा के द्वारा उनकी टीम के द्वारा लगातार भक्तों को दान देने के लिए प्रेरित किया जाता है उन्हें भ्रमित किया जाता है कि आप सत्संग में शामिल होंगे बाबा का आशीर्वाद लेंगे तो आपके सब दुख दूर हो जाएंगे आपकी बीमारियां समाप्त हो जाएगी या ऐसा भी होता है की टोटके बताए जाते हैं और कहा जाता है कि इन टोटकों को करने से उनके दुखों का निवारण होगा उन्हें अपार संपत्ति प्राप्त होगी वह धन संपन्न होंगे, परंतु यह आम नागरिकों को समझना चाहिए कि जो व्यक्ति आप सबके दुख दूर कर सकता है उसके पास कोई शक्तियां हैं उनके पास कुछ सिद्धियां हैं तो फिर ऐसे लोग अपने भक्तों से दान और नगद राशि के अलावा बैंक खातों में रूपों की मांग क्यों करते हैं वह अपनी शक्तियों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण क्यों नहीं करते सीधी सी बात है पिया सब एक बड़ा धंधा है व्यापार है और इसमें आयोजकों की मिलीभगत होती है अगर नहीं तो फिर बाबा कहां है क्यों भाग गए क्यों फरार हो गए और क्यों नहीं अपनी शक्तियों के माध्यम से अपनी सीढ़ियां के माध्यम से पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं क्यों नहीं इस हाथ से के शिकार लोगों को ठीक कर रहे क्यों नहीं इस हादसे में मरे लोगों को जिंदा कर रहा है यह तो वहां पहुंचने वाले भक्तों को भी सोचना होगा कि भगवान भगवान होते हैं यह तो महज एक प्रचारक हैं जैसे किसी मंदिर में पुजारी होता है गुरुद्वारे में ज्ञानी होता है मस्जिद में मौलवी होता है चर्च में पादरी होता है वैसे ही यह लोग धर्म के बारे में लोगों को समझने वाले एक उपदेश मात्र होते हैं इन्हें भगवान मानकर इनकी पूजा करना अपने आप में अपने को धोखा देना कहा जा सकता है परंतु ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ एकत्रित होने देना उनके द्वारा बताए जाए जाने वाले नुस्खे से इलाज होना जैसे प्रचारकों को संज्ञान लेकर शासन प्रशासन इन पर रोक क्यों नहीं लगता और जब तक शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार इन पर इस तरह के आयोजनों करने पर प्रतिबंध नहीं लगता तब तक यह व्यापार किसी तरह बेखौफ चलता रहेगा |
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने की बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों को केंद्र से मिली मंजूरी

*@राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर
@रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेंशन सेंटर
@पांच प्रमुख शक्तिपीठों को जोड़ने
@सिरपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार को केंद्र से मिली स्वीकृति*

 

बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को आस्था का केंद्र और  धार्मिक पर्यटन के रूप में विश्व में पहचान दिलाने की योजना बनाई थी


पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं वर्तमान में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के छत्तीसगढ़ को आस्था का केंद्र और  धार्मिक पर्यटन के रूप में विश्व में पहचान दिलाने के प्रयासों के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र जारी किया है।
निदेशक , पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार श्री रोशन एम थॉमस ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि, राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर निर्माण, रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेंशन सेंटर निर्माण, सिरपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार को 'PRASAD' योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है साथ ही पांच प्रमुख शक्तिपीठों रतनपुर में महामाया, चंद्रपुर में चंद्रहासनी, डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी और सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर के विकास और उनको जोड़ने के लिए भी केंद्र से स्वीकृति प्रदान की है।
पत्र के अनुसार मंत्रालय, पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के लिए  "तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद)" और "स्वदेश दर्शन" के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान करता है। जिसके लिए डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता मंदिर को पहले ही 48.44 करोड़ रुपए प्रदान किए जा चुके हैं।  साथ ही सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर और जशपुर-कुनकुरी- मैनपाट कमलेशपुर- महेशपुर - कुरदार 
सरोधादादर -गंगरेल -कोंडागांव नथियानवागांव - जगदलपुर चित्रकोट,  तीरथगढ़, के विकास के लिए 96.10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा स्वदेश दर्शन2.0 के तहत 2 अन्य गंतव्यों को भी चिन्हित किया गया है। जिसके लिए मंत्रालय द्वारा परियोजना विकास प्रबंधन सलाहकार (PDMC)की चयन प्रक्रिया जारी है। 
निदेशक, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार से पूरा प्रस्ताव और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मांगी है। साथ ही राज्य में चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।
बता दें मंत्री पद पर रहते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम में राजीव लोचन कॉरिडोर, रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेंशन सेंटर, सिरपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार, शक्ति पीठ परियोजना के तहत पांच प्रमुख शक्तिपीठों के विकास और उनको जोड़ने और  सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर के विकास के साथ ही मैनपाट, चित्रकूट, तीरथगढ़,  गंगरेल आदि स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां ज्यादा से ज्यादा विकास करने का छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था।
जिसके बाद विभाग की तरफ से कार्योजना बनाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेज दी गई थी।

और पढ़ें ...

जो जम्मू कश्मीर में बम फोड़ते रहे ,जिन्होंने कन्हैयालाल टेलर का गला काटा,जो फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगा रहे है वो कौन से समाज से है?

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडेय ने हिंदुओं को हिंसक, नफरती और असत्यवादी कहे जाने पर राहुल गांधी पर मंगलवार को लोकसभा में जमकर हमला बोला। श्री पांडेय ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए सवाल किया कि हिन्दुस्तान में हिंसा कौन फैला रहा है? राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हिन्दू समाज को हिंसक कहा था। श्री पांडेय ने राहुल गांधी के कथन पर कड़ी आपत्ति जताई।

भाजपा सांसद श्री पांडेय ने मंगलवार को चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो शुरुआत की है, हिंदुत्व और हिंदू  को लेकर तथा भाजपा के लोगों को जो हिंसक कहा है,  उस परिप्रेक्ष्य में राहुल गांधी कुछ प्रश्न के जवाब दें। क्या हिंदू हिंसक हो रहा है? क्या भाजपा हिंसा की बात करती है? हिंदुस्तान के अंदर हिंसा कौन फैला रहा है? हिंदू समाज कितना हिंसक हुआ है? कितना हिंसक यह तथाकथित शांतिप्रिय समाज है, यह पूरा भारत जानता है। क्या कर्नाटक में प्रवीण नेतारु की हत्या हिंदू समाज की भीड़ ने की थी? क्या राजस्थान में कन्हैयालाल टेलर की हत्या गला रेत करके हिंदू समाज ने की थी? क्या यह हिंदू समाज है, जो अलग-अलग जगह पर हंगामा खड़ा कर रहा है? जिस तरीके की हत्याएँ पूरे हिंदुस्तान के अंदर हो रही हैं, उसकी चर्चा करते हुए श्री पांडेय ने  राहुल गांधी से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर में बम विस्फोट करने वाला किस समाज का है? जम्मू कश्मीर में हमला करने वाले वह किस समाज से आते हैं?  फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे चिल्ला-चिल्लाकर लगाने वाले किस समाज के हैं? संसद में चिल्ला चिल्लाकर राहुल गांधी ने जिस प्रकार की बातें कही है, यहां की परंपराओं को तोड़ने की कोशिश की है मर्यादाओं को तार-तार करने की कोशिश की है किंतु यह हमारी उच्च परंपरा रही है और राहुल गांधी सदन की परंपरा भंग करने. सफल नहीं हो पाएंगे।

और पढ़ें ...

देश की न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन : अरुण साव

आज लागू हुए तीन नए कानूनों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश की न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है, ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। आज से प्रभावी हो रहे तीनों नए कानूनों को समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इनके जरिए नागरिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर न्याय मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय के थाना सिटी कोतवाली में नए कानूनों के लागू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए स्वरूप में आज अस्तित्व में आने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने इन कानूनों को बनाने की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम में मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नए कानून के अनुसार अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं जिससे लोगों को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने इन नए कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मोहले ने पुलिस विभाग को समाज को न्याय दिलाने में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नए कानूनों की उपयोगिता और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वनमंडलाधिकारी संजय यादव, मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, मुंगेली जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 
और पढ़ें ...

ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर; ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

राजस्थान :- राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हुई है. हादसा इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों की घायल होने की सूचना है.

हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं मृतकों का शव और घायलों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया है कि अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर ट्रक से हुई है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 02 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 02 जुलाई 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
एकादशी - 08:42 ए एम तक

नक्षत्र
कृत्तिका 
 

योग
धृति

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय-  05:27 ए एम
सूर्यास्त-  07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 02:38 ए एम, जुलाई 03
चन्द्रास्त- 04:06 पी एम

अशुभ काल
राहू- 03:54 पी एम से 05:39 पी एम
यम गण्ड- 08:56 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक-12:25 पी एम से 02:10 पी एम
वर्ज्यम्- 05:03 पी एम से 06:36 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त -  11:57 ए एम से 12:53 पी एम
अमृत काल -  02:20 ए एम, जुलाई 03 से 03:53 ए एम, जुलाई 03
ब्रह्म मुहूर्त - 04:07 ए एम से 04:47 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 02 July 2024: मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, रिश्ते की होगी बात, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 July 2024: राशिफल के अनुसार, मंगलवार 02 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव आज यौवनत्व रूप प्राप्त करेंगे। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाएंगे। गुरु और शुक्र के उदित होने से कई राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातक आज से अपने व्यापार का श्रीगणेश कर सकते हैं। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है,  जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्नचित्त रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी बच्चों के लिए शॉपिंग खरीदारी आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। आज मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद आज खत्म होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें,  नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है। हालांकि, आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में साथी पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने और खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज आपको लाभ पहुंचाने वाला है। आज के दिन आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी के लिए आज खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को उधार में बड़ी रकम देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि का विचार आज कैंसिल करें। यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीब व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार कर लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान हैं। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी व नए कार्य की आज शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। पत्नी से चल रही दूरियां खत्म होगी। बच्चों के मन में पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगे, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें। प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।।

और पढ़ें ...

अब नए सिम कार्ड के लिए रुकना होगा 1 सप्ताह, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

Sim Card Rule Change: कभी भी सिम कार्ड चोरी या ख़राब होने पर आपको नया सिम कार्ड तुरंत मिल जाता था. पर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि आज 1 जुलाई से नए नियम बदल गए हैं. अब सिम कार्ड को आसानी से पोर्ट नहीं किया जा सकेगा. अब आपका सिमकार्ड चोरी हो जाने पर या खराब हो जाने पर आपको थोड़े दिन wait करना होगा. इससे पहले सिमकार्ड चोरी हो जाने पर या खराब हो जानेपर आप दूकान से तुरंत ही सिमकार्ड लिया करते थे. लेकिन अब उसका लॉकिंग पीरियड बढ़ाया गया है. अब नए यूजर्स को नए सिमकार्ड के लिए सात दिनों दिनों तक wait करना होगा. इसके बाद ही नया सिमकार्ड मिलेगा. अब सोच रहे होंगे ऐसा क्यों हुआ. देखिए फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिए ये डिसीजन लिया गया है. कई मामलों में देखा गया है की एक बार सिमकार्ड चोरी होने के बाद वो नंबर दुसरे सिमकार्ड पर एक्टिवेट किया जाता हैं . इसके बाद और कई क्राइम होते है. इसलिए ऑनलाइन स्कैम की घटना को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है. एक और अहम् जानकारी एक नंबर को किसी दूसरे सीम कार्ड में एक्टिवेट किया जाता था. अब वो भी बंद हो गया हैं.

क्यों लिया गया निर्णय

ये निर्णय ट्राई ने लिया है. फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है. कई मामलों में देखा गया है की एक बार सिमकार्ड चोरी होने के बाद वो नंबर दुसरे सिमकार्ड पर एक्टिवेट किया गया. इसके बाद और कई घटनाएं घटित हुई है. अब ऑनलाइन स्कैम की घटना को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है. इस बारे में नोटिफिकेशन ट्राई ने मार्च में जारी किया था.

सिम कार्ड स्वैपिंग

सिमकार्ड स्वैपिंग यानीएक ही नंबर किसी भी दुसरे सिमकार्ड में एक्टिवेट करना होता है. अभी सिमकार्ड स्वैपिंग काफी तेजी से बढ़ रहा है. एक ही सिमकार्ड पर सेम नंबर लेने के मामले बढे है. इसपर रोक लगाई जा सके, इसलिए सिमकार्ड स्वैपिंग की मुद्दत को बढाया गया है.

और पढ़ें ...

1 जुलाई से देशभर में सिम कार्ड पोर्ट नियम सहित कई बड़े बदलाव, देंखे लिस्ट

नई दिल्ली : जुलाई 2024 के शुरुआत के साथ ही देश में कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं 1 जुलाई से कई बदले हुए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके साथ ही जुलाई महीने के बीच में भी कुछ नियमों में बदलाव होंगे। ऐसे में आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। नए नियम क्रेडिट कार्ड, मोबाइल सिम, कानून, रिचार्ज और बैंक से जुड़े हैं।

सिम कार्ड पोर्ट नियम

1 जुलाई से सिम कार्ड संबंधित नियम में भी बदलाव होने वाला है। TRAI ने सुरक्षा के लिहाज से नियम में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर ग्राहक को नए सिम के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले स्टोर से नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब 7 दिन के बाद ही नया सिम मिल पाएगा।

महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel, Vodafone के रिजार्ज

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया तीनों कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसमें से Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई और वोडाफोन-आईडिया की नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी। ऐसे में अगर आप इन तारीखों से पहले रिचार्ज करते हैं तो 600 रुपए तक बचा सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव

1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट (Credit Card Bill Payments) से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होनेवाला है। इसके बाद कुछ प्लेटफॉर्म के जरिए बिल पेमेंट में दिक्कत आ सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए रेग्युलेशन के अनुसार, 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए किए जाने चाहिए। अब 1 जुलाई से BBPS के जरिए बिलिंग करनी होगी।

Paytm बैंक का इनएक्टिव वॉलेट होगा बंद

पेटीएम पेमेंट बैंक(Paytm Payment Bank) के इनएक्टिव वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिये जाएंगे। बता दें कि इसमें पिछले एक साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें जीरो बैलेंस है उन वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। सभी प्रभावित यूजर्स को 30 दिन पहले जानकारी दे दी जाएगी।

और पढ़ें ...

BREAKING : आज से लागू हुए तीन नए आपराधिक क़ानून...जानिए क्या-क्या बदल गया..!!

दिल्ली : तीन आपराधिक क़ानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता एक जुलाई यानी सोमवार से देश में हो लागू हो गए हैं.

इस विधेयक को दोनों सदनों से पास करते समय सिर्फ़ पाँच घंटे की बहस की गई थी और ये वो समय था जब संसद से विपक्ष के 140 से अधिक सांसद निलंबित कर दिए गए थे.

उस समय विपक्ष और क़ानून के जानकारों ने कहा था कि जो क़ानून देश की न्याय व्यवस्था को बदल कर रख देगा, उस पर संसद में मुकम्मल बहस होनी चाहिए थी.

आज से ये नए क़ानून देश में लागू हो गए हैं जबकि कई ग़ैर-बीजेपी शासित राज्यों ने इस क़ानून का विरोध किया है. रविवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकारें भारतीय सुरक्षा संहिता में अपनी ओर से संशोधन करने को स्वतंत्र हैं.

सोमवार से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता,1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह ले चुके हैं.

नए भारतीय न्याय संहिता में नए अपराधों को शामिल गया है. जैसे- शादी का वादा कर धोखा देने के मामले में 10 साल तक की जेल. नस्ल, जाति- समुदाय, लिंग के आधार पर मॉब लिंचिंग के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा, छिनैती के लिए तीन साल तक की जेल.

यूएपीए जैसे आतंकवाद-रोधी क़ानूनों को भी इसमें शामिल किया गया है.

एक जुलाई की रात 12 बजे से देश भर के 650 से ज़्यादा ज़िला न्यायालयों और 16,000 पुलिस थानों को ये नई व्यवस्था अपनानी है. अब से संज्ञेय अपराधों को सीआरपीसी की धारा 154 के बजाय बीएनएसएस की धारा 173 के तहत दर्ज किया जाएगा.

और पढ़ें ...

जुलाई माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक...जरूरी काम निपटाना है तो देख लें छुट्टियों की लिस्ट...!!

नई दिल्ली। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप पर सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। जुलाई 2024 की बात करें, तो इसमें कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
 
 जुलाई में इन तारीखों को रहेगी बैंक बंद
  • 3 जुलाई 2024 : Beh Dienkhlam के चलते शिलांग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 6 जुलाई 2024 : MHIP Day के चलते आइजॉल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 7 जुलाई 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 8 जुलाई 2024 : Kang (Rathajatra) के चलते इंफाल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 जुलाई 2024 : Drukpa Tshe-zi के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 जुलाई 2024 : दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 16 जुलाई 2024 : Harela के चलते देहरादून जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते करीब-करीब पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 21 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 27 जुलाई 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 28 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
और पढ़ें ...

भारतीय सेना और नौसेना को मिले नए प्रमुख, दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। वे भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष हैं। वे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख थे और उत्तरी सेना की कमान भी संभाल चुके हैं।निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय सेना और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। दोनों स्कूल के समय के दोस्त हैं, उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।
बता दें लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से ही नौसेना के प्रमुख हैं।
और पढ़ें ...

अब मां ताप्ती के अपमान के विवाद में घिरे पंडित प्रदीप मिश्रा...मंदिर के पुजारी बोले- माफी मांगे

मुलताई : पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के विवादित बयान पर शनिवार को बरसाने में माफी मांगी ही थी कि रविवार को फिर से एक नया विवाद शुरू हो गया। ताप्ती नदी से जुड़े एक बयान को लेकर अब उनका विरोध हो रहा है। मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा माफी मांगे।
दरअसल, मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने एक वीडियो जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा में बताया है कि ताप्ती महारानी भागवान कृष्ण पर मोहित हो गईं थीं, जिस कारण यमुना ने उन्हें श्राप दिया था। जबकि इस बात का शास्त्रों में कोई उल्लेख नहीं है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम...पूरे प्रदेश में इतने चेक पोस्ट किए जाएंगे बंद, जानें वजह

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने क कदम उठाया गया है।मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शिकायतों को दूर कर साफ सुथरे ढंग से परिवहन विभाग के मूल कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के प्रबंध किए गए हैं।

 
 

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जी के निर्देश

• प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं।

• अन्य राज्यों से लगे जिलों में मोबाइल उड़न दस्ते कार्य करेंगे। कुल 45 चेक पॉइंट रहेंगे।

और पढ़ें ...