सियासत

Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

आज का पंचांग 2 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद्र अमांत - श्रावण तिथि तृतीया - 08:49 पी एम तक नक्षत्र उत्तर भाद्रपद - 12:30 पी एम तक योग शूल - 09:22 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:59 AM सूर्यास्त - 6:43 PM चन्द्रोदय - 8:22 PM चन्द्रास्त - 8:14 AM अशुभ काल राहू - 09:10 ए एम से 10:45 ए एम यम गण्ड - 01:56 पी एम से 03:31 पी एम गुलिक - 05:59 ए एम से 07:35 ए एम दुर्मुहूर्त - 05:59 ए एम से 06:50 ए एम, 06:50 ए एम से 07:41 ए एम वर्ज्यम् - 11:34 पी एम से 01:03 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:46 पी एम अमृत काल - 08:12 ए एम से 09:38 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 एएम से 05:14 एएम
और पढ़ें ...

इंसानियत शर्मसार : 12 साल की बच्ची को गर्म तवे और चाकू से दागा, सिगरेट से जलाया

महाराष्ट्र। नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में एक परिवार ने 12 साल की बच्ची पर इतने आत्याचार किये जिसे सुनकर किसी की भी दिल दहल जाए। परिवार ने बच्ची की पीठ को गर्म तवे और गर्म चाकू से दाग दिया। आरोपियों ने बच्ची को मकान में बंद कर दिया औक बाहर चले गए। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को बाहर निकाला और उसे लेकर थाने पहुंचे। मामला हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की अथर्व नगरी सोसायटी का है। यहां एक परिवार ने घरेलू काम के लिए एक बच्ची को खरीदकर बेंगलुरु से लाया था। मकान मालिक बच्ची से घर के सभी काम कराता था। गलती होने पर उसे गर्म चीजों से दागा जाता था। बीते चार दिन से बच्ची घर में बंद थी। बच्ची को घर में बंद करके आरोपी परिवार बेंगलुरु चला गया था। बिजली का बिल नहीं भरा था तो घर की लाइट काट दी गई थी। बच्ची ने घर के अंदर से आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने देखा तो बच्ची ने पूरा मामला बताया। बच्ची ने बताया कि वह बहुत दिनों से बंद है। लोगों ने देखा तो बच्ची के शरीर पर गर्म तवा, गर्म चाकू और सिगरेट से दागने के कई निशान थे। क्रूरता से उसे जलाया गया था। इसके बाद लोग तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पूरी कहानी पुलिस को बताई। हुड़केश्वर थाने की पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस परिवार के पास बच्ची रहती थी, मूलतः वो बेंगलुरु का रहने वाला है. बेंगलुरु के चौकीदार की ये बेटी है। ये लोग बच्ची के पिता से यह कहकर यहां लाए थे कि उसे पढ़ाएंगे, लिखाएंगे, लेकिन यहां बच्ची के साथ आत्याचार किया जा रहा था।
और पढ़ें ...

भारत ने एक और उपलब्‍ध‍ि की हास‍िल! इस राज्य में पहला स्वदेशी न्यूक्लियर पावर प्लांट हुआ शुरू…PM ने वैज्ञानिकों व इंजीनियरों दी बधाई

गुजरात में भारत का पहला स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्‍थाप‍ित क‍िया गया है। इस पहले स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना ने बिजली उत्पादन आरम्भ कर दिया है। पावर प्‍लांट आरम्भ होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए गुरुवार को कहा कि गुजरात के काकरापार स्थित परमाणु विद्युत परियोजना की इकाई-3 ने पूरी क्षमता के साथ संचालन शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे एक और उपलब्धि बताया और इसके लिए वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई दी। KAPP-3 अपनी तरह का 700 मेगावाट क्षमता का प्रथम स्वदेशी दाबित भारी पानी रिएक्टर है। इसे भारतीय वैज्ञानिकों और अभियंताओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। गुजरात में 700 मेगावाट क्षमता वाले पहले सबसे बड़े स्वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई-3 ने पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू कर दिया है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”
और पढ़ें ...

LPG cylinder rate: घरेलू के बाद अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 158 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। LPG cylinder rate: ऑयल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 158 रुपए की कटौती की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है। LPG cylinder rate: हालांकि आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।वहीं कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत पहले 1640 रुपए थी, जो कम होकर 1482 रुपए हो गई है। LPG cylinder rate: चेन्नई में जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1852 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1695 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 29 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।
और पढ़ें ...

जामुन से लेकर सहजन तक ये 4 पत्तियां हैं एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर, जानें शुगर में कैसे करें इनका सेवन

आयुर्वेद ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जिनका इस्तेमाल हम खुद को हेल्दी रखने के लिए कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ डायबिटीज के साथ भी है। दरअसल, डायबिटीज की बीमारी में सबसे पहली जरुरत शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने की होती है। इसके अलावा इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ाना भी जरूरी होता है। कुछ पत्तियां इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं। इन पत्तियों की खास बात ये है कि इनका अर्क डायबिटीज में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करत सकती हैं और शुगर स्पाइक को आसानी से बढ़ने में रोक सकती हैं। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाली कुछ पत्तियां और इनके सेवन का तरीका। डायबिटीज में करें इन 4 पत्तियों का सेवन-Antidiabetic leaf extract for diabetes in hindi 1. जामुन की पत्तियां-Jamun leaf for diabetes National Institute of Health की मानें तो, डायबिटीज में जामुन की पत्तियां तेजी से काम कर सकती हैं। ये पत्तियां असल में इंसुलिन प्रोडक्शन को तेज करती हैं और शुगर मेटाबोलिज्म का काम करती हैं। डायबिटीज में आप जामुन की पत्तियों को चबा सकते हैं या फि इन पत्तियों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न केवल ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है बल्कि, हृदय और जठरांत्र संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए प्राकृतिक तरीके से काम करता है। 2. इंसुलिन की पत्तियांज-Insulin leaf for diabetes भारत में हर डायबिटीज के मरीज के घर में आपको इंसुलिन का पौधा मिल जाएगा। दरअसल, इंसुलिन की पत्तियों का अर्क लगभग वैसे ही काम करता है जैसे शरीर शुगर पचाने के दौरान काम करता है। ये असल में फ्लेवोनोइड्स और एल्केलाइड्स से भरपूर है जो कि शुगर लेवल को कंट्रोल रखने और इसे धीमे-धीमे पचाने में मदद करते हैं। तो, इंसुलिन की पत्तियों को चाय में शामिल करें या फिर इसका अर्क पानी में मिलाकर पिएं। 3. सहजन की पत्तियां-Moringa leaf for diabetes सहजन की पत्तियों को मेडिकल टर्म में मोरिंगा (Moringa oleifera) कहते हैं। ये मोरिंगा असल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसे चाय में मिलाकर पीने से आप डायबिटीज के कई लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। ये इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और फिर शरीर में शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है। 4. जिनसेंग की पत्तियां-Ginseng leaf for diabetes जिनसेंग एक औषधीय पौधा है जो किसी व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है। पौधे में जिनसैनोसाइड्स नामक सक्रिय घटक होते हैं जो ब्लड शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करने के लिए इंसुलिन और ग्लूकागन को स्थिर कर सकते हैं। तो, जिनसेंग की पत्तियां लें और इसे पानी में उबालकर इस पानी को पिएं। तो, डायबिटीज में आप इन तमाम पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 September 2023: राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सितंबर मास का पहला दिन?

Horoscope Today 1 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 1 सितंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मेष राशि वाले किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है और आप अपने बिजनेस की कुछ डीलों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होंगी, उसके बाद ही वह पूरी होती दिख रही है. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो आपके कुछ कष्टो मे वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा. किसी कानून मामले में  आपको जीत मिलेगी. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. गृहस्थ जीवन में यदि  लंबे समय से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो  उनसे आपको मुक्ति मिलेगी और आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा. यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या भी  दूर होगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी  पूरा हो सकता है. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है.  आपको परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आपने यदि भविष्य के लिए कुछ योजनाओं को बनाकर रखा है, तो उन्हें भी अभी गुप्त रखें. आपका कोई काम आपके लिए समस्याओं भर रहेगा.  आप किसी की कही सुनी बातों में ना आए और आपके साहस व पराक्रम में आज वृद्धि होगी. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा. कार्य क्षेत्र में यदि आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था,  तो वह भी आज दूर हो सकती है. आपका कोई विरोधी  आपके कुछ कामों में रोडा अटकाने की कोशिश करेगा और  आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. आज आप कुछ उलझनो व परेशानियों में फंसे रहने के कारण कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए दिन  उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं और नौकरी या कारोबार कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा. आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं, जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड सकता हैं. संतान  आपकी उम्मीदों पर खरीद उतरेगी, लेकिन आप उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान दें. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा.  आपको बिजनेस में सावधान रहने की आवश्यकता है. व्यवसाय में  आप लोगों को कोई प्रेरणा ना दे. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला  आपके लिए सिर दर्द बन सकता है, लेकिन आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. संतान से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, लेकिन आपका कोई परिजन यदि आज आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे बहुत ही सोच विचार कर दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे. छोटे बच्चे  पिताजी से किसी चीज को लेकर फरमाइश कर सकते हैं, जिसे वह पुरी अवश्य करेगे. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन पुराने झगड़े व झंझटो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आप अपने किसी काम के पूरा ना होने से परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है.  आप अपने घर किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. धनु राशि ( Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है. आपके कुछ बनते काम यदि पूर्ण नहीं हुए हैं, तो आपको सावधानी बरतनी होगी. व्यवसाय में  आपके मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. किसी कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलती दिख रही है. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा.  आप अच्छे मूड में रहेंगे और किसी सदस्य के लिए  कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर समस्या रहेगी, लेकिन माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आपको  अपनी सोच में बदलाव लाने से बचना होगा . कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है.  आपको कुछ नये जन संपर्कों से लाभ होगा और आपको  किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके कुछ साथी उनकी छवि  खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. यदि आपका किसी काम में निवेश करने का मन है, तो उसमें भी थोड़ी सावधानी बरते. पिताजी को  कोई पैरों में दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या सता सकती है. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामले मे समस्या लेकर आने वाला है. आप अपने कुछ पुराने कर्जा को लेकर को लेकर परेशान रहेंगे. नौकरी पैसा लोग यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें आज उन्हे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई उपहार मिल सकता है. आपको  बिजनेस में कोई डील फाइनल करने से पहले अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

आज का पंचांग 1 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद्र अमांत - श्रावण तिथि शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि नक्षत्र पूर्व भाद्रपद्र - अगस्त 31 11:45 PM- 1 सितंबर 31 12:48 AM योग धृति - 01:10 पीएम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:59 AM सूर्यास्त - 6:43 PM चन्द्रोदय - 7:49 PM चन्द्रास्त - 7:07 AM अशुभ काल राहू - 10: 45 एएम से 12: 21 पीएम यम गण्ड - 03: 32 पीएम से 05:08 पीएम गुलिक - 07:34 एएम से 09:10 एएम दुर्मुहूर्त - 08:32 एएम से 9:32 ए एम, 12:46 पीएम से 01:37 पीएम वर्ज्यम् - 11:34 पीएम से 01:00 एएम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:56 एएम से 12:46 पीएम अमृत काल - 07:52 एएम से 09:17 एएम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 एएम से 05:14 एएम
और पढ़ें ...

फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

मध्यप्रदेश। मुरैना के धनेला के पास एक फैक्ट्री में पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। मृतक मजदूरों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम भेजा गया है। घटना में मरने वाले तीन सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसा साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। वहीं, फैक्ट्री को भी खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री मुरैना जिले के जरेरुआ इलाके में मौजूद है। घटना में टिकटोली गांव निवासी 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर व 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है।
और पढ़ें ...

दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत, PM मोदी के काम से खुश 80 प्रतिशत भारतीय : PU रिसर्च

वाशिंगटन। पीयू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल दैरान दुनिया में भारत की छवि और मजबूत हुई जिस कारण PM मोदी 80 फीसदी भारतीयों की पसंद बने हुए हैं। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और इसमें शामिल किए गए प्रत्येक 10 में से सात भारतीय का मानना कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले जारी सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक है, और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे। 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं प्रकट की। सर्वेक्षण में भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी हुए शामिल रिपोर्ट के अनुसार इजराइल में भारत को लेकर ज्यादातर सकारात्मक राय है, जहां 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है। पीयू ने कहा कि यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया, जिसमें भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वैश्विक राय और दूसरे देशों के बारे में भारतीयों की राय परखी गयी। मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं। पीयू सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20 प्रतिशत भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की। सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। भाजपा के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर लिखे पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से कायम है। भारत और दुनिया में अधिकांश लोग मानते हैं कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत होता जा रहा है।” पार्टी ने कहा कि यह सर्वेक्षण इस बात का प्रमाण है। इसमें कहा गया, ‘‘भारतीय वयस्कों को यह विश्वास होने की अधिक संभावना है कि भारत की शक्ति बढ़ रही है। भारत हाल ही में अधिक प्रभावशाली दस में से लगभग सात भारतीयों का मानना ​​है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है। जबकि 2022 में 19 देशों में किए गए पिछले सर्वेक्षण में औसतन केवल 28 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही थी।” रिपोर्ट के अनुसार करीब आधे भारतीय (49 प्रतिशत) मानते हैं कि अमेरिका का प्रभाव पिछले कुछ साल में बढ़ा है और 41 प्रतिशत यही बात रूस के बारे में कहते हैं। इस बीच चीन के प्रभाव को लेकर भारतीयों की राय काफी कुछ मिलीजुली है। दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन होना है।
और पढ़ें ...

ISRO ने जारी किया चंद्रयान-3 के रोवर का चांद पर घूमते हुए नया VIDEO

बेंगलुरु। चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का आज (31 अगस्त) आठवां दिन है। इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सुरक्षित तरीके से चल रहा है और अच्छे से रोटेशन (घूमना) भी कर रहा है। रोटेशन की ये फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है। इसरो ने लिखा- प्रज्ञान रोवर चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है। लैंडर विक्रम उसे (प्रज्ञान को) ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है। आपको ऐसा नहीं लगता? इसी बीच, प्रज्ञान ने चांद पर दूसरी बार सल्फर की पुष्टि की है। चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है। - Dainik Bhaskar प्रज्ञान ने एक बार सल्फर की पुष्टि की रोवर प्रज्ञान ने 31 अगस्त को एक बार फिर चांद की सतह पर सल्फर की पुष्टि की। इसरो ने बताया कि इस बार प्रज्ञान पर लगे अल्फा प्रैक्टिस एक्सरे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर होने के कन्फर्म किया। इसरो ने ये भी कहा कि अब इस बात खोज कर रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया- आंतरिक (intrinsic), ज्वालामुखीय घटना (volcanic) से या फिर किसी उल्कापिंड (meteoritic) से? पहली बार चांद पर सल्फर कन्फर्म, ऑक्सीजन समेत कई खनिज मिले चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के पांचवें दिन (28 अगस्त) दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा। इसके मुताबिक चांद के साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी है। इसके अलावा चांद की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे लिब्स (LIBS- लेजर इन्ड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप) पेलोड ने ये खोज की। चांद की सतह पर अलग-अलग टेम्परेचर इससे पहले 28 अगस्त को ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, 80mm की गहराई में माइनस 10°C टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है। चास्टे में 10 टेम्परेचर सेंसर लगे हैं, जो 10cm यानी 100mm की गहराई तक पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें ...

वकील अपनी व्यक्तिगत क्षमता से करा सकते हैं ‘आत्मसम्मान विवाह’: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। बता दे, पिछले दिनों मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि, तमिलनाडु में आत्म-सम्मान विवाह गोपनीयता में और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने कहा था कि, हिंदू विवाह अधिनियम (तमिलनाडु राज्य संशोधन अधिनियम) की धारा 7 (ए) के तहत अधिवक्ताओं के लिए सुयमरियाथाई विवाह को संपन्न करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि, वकील, मित्र, रिश्तेदार या सामाजिक कार्यकर्ता की व्यक्तिगत क्षमता की उपस्थिति में, ऐसी शादियां करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए यह भी जरुरी हो कि उस समय अधिकारी कोई अदालती कार्य ना कर रहे हो। इसके अलावा, उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया था कि आसपास के कुछ अजनबियों के साथ गुप्त रूप से किया गया विवाह तमिलनाडु में लागू हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 7 और 7-ए के तहत आवश्यक नहीं होगा। क्या सुयमरियाथाई विवाह सुयमरियाथाई दो हिंदुओं के बीच विवाह का एक रूप है। जिसे रिश्तेदारों, दोस्तों या अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न किया जा सकता है। इसमें पुजारी की मौजूदगी जरूरी नहीं होती है।
और पढ़ें ...

रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल  विश्व भूषण हरिचंदन,  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल,  विधायक   कुलदीप जुनेजा, विधायक  बृजमोहन अग्रवाल, महापौर  एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त  एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष  पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

और पढ़ें ...

समंदर में गरजेगा भारत का INS महेंद्रगिरि, कल होगा लॉन्च; इन खूबियों से चीन-पाक के छूटेंगे पसीने

मुंबई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 सितंबर को मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा बनाए जा रहे प्रोजेक्ट-17 अल्फा के चौथे स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ को लॉन्‍च करेंगे। एमडीएल द्वारा बनाए जा रहे नीलगिरि श्रेणी के चौथे और अंतिम जहाज, ‘महेंद्रगिरि’ को भारतीय नौसेना के ब्यूरो ऑफ नेवल डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया है। यह उन्नत अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर, संचार सुविधाओं तथा अन्‍य प्रणालियों से लैस है। भारतीय सुरक्षा बेड़े में इसके शामिल होने से चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। ins mahendragiri P-17 अल्‍फा क्‍लास का पहला जहाज ‘नीलगिरि’ में सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था और 2024 के मध्य के आसपास इसका समुद्री परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। इसी श्रेणी में दूसरा जहाज ‘उदयगिरि’ मई 2022 में लॉन्च किया गया था जिसका समुद्री परीक्षण 2024 के उत्‍तरार्द्ध में होना तय है। तीसरा जहाज ‘तारागिरी’ सितंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और डिलीवरी अगस्त 2025 तक होने की उम्मीद है। जानें महेंद्रगिरि की खासियत- खतरे का मुकाबला- इस प्रोजेक्ट के जहाज को दुश्मन के विमानों और एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों के खतरे का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस तरह के उन्नत जहाजों में लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी लैस की गई है। गोलीबारी में सहायता- दो 30 मिमी रैपिड-फायर बंदूकें जहाज को नजदीक से रक्षा क्षमता मुहैया कराएगी जबकि एक एसआरजीएम गन प्रभावी नैसैनिक को गोलीबारी में सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। अधिकतम गति 30 समुद्री मील प्रति घंटे- स्वदेशि रूप से विकसित ट्रिपल ट्यूब लाइट वेट टारपीडो लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर जहाज की पनडुब्बी रोधी क्षमता में इजाफा करेंगे। ‘महेंद्रगिरि’ लगभग 149 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा होगा। इसका विस्‍थापन लगभग 6,600 टन का और अधिकतम गति 30 समुद्री मील प्रति घंटे की होगी। बेहतर स्टील्थ फीचर्स- ये सुविधाएं फ्रिगेट्स को रडार औरक अन्य सेंसरों से छिपाने में मदद करती हैं। इससे फ्रिगेट्स को दुश्मन से हमलों से बचने में मदद मिलती है। उन्नत हथियार और सेंसर- इनमें हवा से हवा में मिसाइल, एंटी शिप मिसाइल, एंटी सबमरीन मिसाइल और एक स्वदेशी रूप से विकसित हथियार प्रणाली शामिल है। ये हथियार और सेंसर फ्रिगेट्स को विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को मारने में सक्षम बनाते हैं। प्लैटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम- यह सिस्टम फ्रिगेट्स के विभिन्न उपकरणों और प्रणालियों को नियंत्रित और समन्वयित करता है। यह फ्रिगेट्स को अधिक कुशलता से संचालित करने में मदद करता है। इन उन्नत सुविधाओं के साथ INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने और चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी। पिछले वर्जन की तरह महेंद्रगिरी को एकीकृत निर्माण पद्धति के साथ बनाया गया है। पी-17ए सीरीज की कुल लागत 27,500 करोड़ रुपये है और एमडीएल मुंबई इस श्रेणी के सात जहाजों में से चार का निर्माण कर रहा है। जहाज का हल बनाने में उपयोग किया जाने वाला स्टील स्वदेशी रूप से विकसित डीएमआर 249A है, जो सेल द्वारा निर्मित एक निम्न-कार्बन माइक्रो-मिश्र धातु ग्रेड स्टील है। पी-17अल्‍फा जहाज भारतीय नौसेना द्वारा संचालित किसी भी अन्य युद्धपोत की तुलना में कहीं अधिक उन्नत हैं और शक्तिशाली हथियारों और सेंसर पैकेजों से लैस है जो तीन आयामों- हवा में, समुद्र की सतह पर और समुद्र में पानी के भीतर खतरों को बेअसर करने में सक्षम हैं। देश में डिजाइन किए गए ‘महेंद्रगिरि’ में अत्याधुनिक हथियार, सेंसर, उन्नत कार्रवाई सूचना प्रणाली, एकीकृत मंच प्रबंधन प्रणाली, विश्व स्तरीय मॉड्यूलर रहने की जगह, परिष्कृत बिजली वितरण प्रणाली और अन्य आधुनिक विशेषताएं होंगी। यह एक सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली से लैस है, और इसकी वायु रक्षा क्षमता दुश्मन के विमान खतरों और एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन की गई है जो ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली के चारों ओर घूमेगी।
और पढ़ें ...

चेहरे पर कील-मुंहासों का ज्यादा होना है शरीर की इन 4 गड़बड़ियों का संकेत, बिलकुल भी नजरअंदाज न करें

चेहरे पर कील-मुंहासे होने का कारण: जब हम 12 से 22 की उम्र में होते हैं तो चेहरे पर एक्ने और मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन, तब क्या जब ये समस्या इस उम्र के बाद भी बढ़ती चली जाए। हां, कई लोग हैं जो कि चेहरे पर कील-मुंहासों के ज्यादा होने से परेशान रहते हैं पर ऐसे लोग इसके सही कारणों को जान नहीं पाते और हमेशा परेशान ही रह जाते हैं। तो, आज हम शरीर की उन स्थितियों के बारे में समझेंगे जो कि चेहरे पर कील-मुंहासे होने का कारण हैं। चेहरे पर कील-मुंहासे हों तो यह किस बात का संकेत होता है- Causes of pimples on face in hindi 1. हार्मोनल गड़बड़ियों का संकेत-Hormone imbalance उम्र बढ़ने के साथ, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे कुछ हार्मोनों में बदलाव आपकी त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। आपको समझना होगा कि आपका शरीर संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ हार्मोन के साथ काम करता है, लेकिन अगर एक भी हार्मोन असंतुलित होता है, तो आपकी स्किन पर ड्राइनेस, मुंहासे, फाइन लाइन्स, झुर्रियां और कई समस्याएं हो सकती हैं। यानी कि अगर आपको ज्यादा कील-मुंहासे हो रहे हैं तो आपके शरीर में ज्यादा हार्मोन असंतुलित है। 2. स्ट्रेस के कारण-Stress स्ट्रेस की वजह से आपकी स्किन पर लगातार एक्ने और मुंहासे हो सकते हैं। दरअसल, जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और फिर इससे स्किन में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे अलाव गंदगी से स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और कील-मुंहासों की समस्या बढ़ने लगती है। इसके अलावा स्ट्रेस, हार्मोन असंतुलन का भी कारण बनता है। 3. शुगर मेटाबोलिज्म स्लो हो रहा है-Slow glucose metabolism शुगर मेटाबोलिज्म का स्लो होने का मतलब है कि आपके शरीर में चीनी पचने की गति स्लो हो गई है। इससे शरीर में शुगर बढ़ेगा जो कि स्किन के लिए बेहद नुकसानदेह है। जब आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है, तो यह आपके पूरे शरीर में सूजन का कारण बनता है। ये स्पाइक्स आपके शरीर में अधिक सीबम बढ़ाता है यानी कि आपकी त्वचा में एक तैलीय पदार्थ बनाने का कारण भी बनता है जिससे चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है। 4. स्किन की बीमारियों के कारण-Skin Diseases फॉलिकुलिटिस (Folliculitis) , रोसैसिया (Rosacea), स्टैफ (Staph) और स्किन कैंसर (Skin cancer) जैसी स्किन की बीमारियों की शुरुआत में भी चेहरे पर कील-मुंहासे ज्यादा हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये कील-मुंहासे बार-बार वापिस आ सकते हैं। इसके अलावा इनको ठीक होने में नार्मल से ज्यादा समय लग सकता है। इसके अलावा ये घाव जैसे गहरे भी हो सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों का ध्यान रखें और एक्सपर्ट से दिखाएं। (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 31 अगस्त 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - श्रावण अमांत - श्रावण तिथि शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 30 10:58 AM- अगस्त 31 07:05 AM नक्षत्र शतभिषा - अगस्त 30 08:46 PM- अगस्त 31 05:45 PM योग सुकर्मा - अगस्त 30 09:32 PM- अगस्त 31 05:15 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:02 AM सूर्यास्त - 6:41 PM चन्द्रोदय - अगस्त 30 6:35 PM चन्द्रास्त - अगस्त 31 5:56 AM अशुभ काल राहू - 01:57 पी एम से 03:33 पी एम यम गण्ड - 05:58 ए एम से 07:34 ए एम गुलिक - 09:10 ए एम से 10:46 ए एम दुर्मुहूर्त - 10:14 ए एम से 11:05 ए एम, 03:20 पी एम से 04:11 पी एम वर्ज्यम् - 11:24 पी एम से 12:48 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम अमृत काल - 11:27 ए एम से 12:51 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम
और पढ़ें ...

Horoscope 31 August 2023 : इन राशि के लोगों को किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में मिल सकते हैं परिवर्तन अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… मेष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन अभी परेशान रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग मि‍लेगा। कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में धन लाभ होगा। तुला राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता का स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद एवं क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा। कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता का सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ बढ़ेगी। परिवार में शान्ति‍ एवं सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं। मीन राशि- परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर परिवार में विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
और पढ़ें ...

रक्षाबंधन आज : भद्रा काल में बिलकुल ना बांधे राखी, जानिए शुभ समय से लेकर सबकुछ

भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है। साथ ही शगुन के रूप में तोहफे देता है। इस वर्ष रक्षाबंधन दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त, दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर कल 31 अगस्त सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक राखी बांधी जा सकता है

इस साल रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख लेकर मतभेद है कि राखी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाय या फिर 31 अगस्त को। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल रहित मुहूर्त में मनाने की परंपरा होती है। दरअसल इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है, इसके अलावा श्रावण पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्राकाल शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में भद्रा के समय राखी बांधना शुभ माना जाता है।

भद्राकाल साया ?

आमतौर पर यह देखा जाता है कि हर 2 साल के दौरान भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाता है।  हिंदू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है लेकिन पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ भद्रा भी शुरू जाती है। पूर्णिमा तिथि का करीब आधा भाग भद्राकाल के साए में रहता है। रक्षाबंधन के त्योहार भद्रा में मनाना वर्जित होता है। इसके अलावा हर दूसरे वर्ष हिंदू कैलेंडर की पूर्णिमा तिथि और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों में तालमेल न होने के वजह से राखी का त्योहार हर दूसरे साल दो दिनों तक मनाया जाता है।

क्या होती है भद्रा?

पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। भद्रा का स्वभाव क्रोधी है। जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह जन्म लेने के फौरन बाद ही पूरे सृष्टि को अपना निवाला बनाने लगी थीं। इस तरह से भद्रा के कारण जहां भी शुभ और मांगलिक कार्य, यज्ञ और अनुष्ठान होते वहां विध्न आने लगता है।

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन का तोहफा या चुनावी फैसला : आज से घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है सिलेंडर का नया रेट

केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं। सरकार के इस नए फैसले के बाद आज यानी 30 अगस्त से LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं।

  • दिल्ली में जो सिलेंडर 1103 का मिलता था वो अब 903 का मिलेगा. तो वहीं उज्ज्वला वाले परिवार को 703 रुपये का एक सिलेंडर मिलेगा.
  • मुंबई में 1102 रुपये से घटकर आम परिवार को 902 रुपये और उज्ज्ला वाले गरीब परिवार को 702 रुपये का सिलेंडर मिलेगा.
  • पटना में 1201 रुपये से घटकर अब आम आदमी 1001 रुपये में सिलेंडर पाएगा. तो उज्ज्वला योजना जिनके पास है वो 801 रुपये में सिलेंडर भरा पाएंगे.
  • जयपुर में 1006 रुपये का सिलेंडर आम परिवार को 906 और गरीब परिवार को 706 का पड़ेगा.

भोपाल में 1108 रुपये नहीं अब 908 रुपये और गरीब परिवार को 708 रुपये देने होंगे.

राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही
कांग्रेस दावा करती है कि राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है. लेकिन इसका गणित कोई खुलकर नहीं बताता. जयपुर में 1050 रुपये का सिलेंडर अब तक था और इसे गहलोत सरकार 500 रुपये का देने का दावा करती है. तो फॉर्मूला ये था कि इसमें 200 रुपये तो पहले ही केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही थी. जिसमें अपनी तरफ से 350 रुपये की सब्सिडी गहलोत सरकार ने जोड़ी थी

उज्जवला ग्राहकों के लिए नई कीमत
अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर कुल 400 रुपये का लाभ मिलेगा। दरअसल, पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। अब नई राहत के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG सिलेंडर 703 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नये LPG कनेक्शन देने का भी निर्णय किया है। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: रक्षाबंधन पर आज रहेगी भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्रों की चाल

पंचांग- 30 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अगस्त 29 02:48 PM- अगस्त 30 10:58 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 30 10:58 AM- अगस्त 31 07:05 AM

नक्षत्र
धनिष्ठा - अगस्त 29 11:50 PM- अगस्त 30 08:46 PM
शतभिषा - अगस्त 30 08:46 PM- अगस्त 31 05:45 PM

योग
अतिगण्ड - अगस्त 30 01:50 AM- अगस्त 30 09:32 PM
सुकर्मा - अगस्त 30 09:32 PM- अगस्त 31 05:15 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 30 6:35 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 31 5:56 AM

अशुभ काल
राहू - 12:21 PM- 1:56 PM
यम गण्ड - 7:36 AM- 9:11 AM
गुलिक - 10:46 AM- 12:21 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM- 12:47 PM
वर्ज्यम् - 03:04 AM- 04:28 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 11:42 AM- 01:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:26 AM- 05:14 AM

और पढ़ें ...

Horoscope 30 August 2023 : आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा बहुत ही खास, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-आज सितारे आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की साजिश कर रहे हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आप अपनी आंखों में एक चमक महसूस करेंगे जो एक नए उद्देश्य की भावना और नई चुनौतियों से निपटने की इच्छा का संकेत देती है। इस ऊर्जा का उपयोग अपने लाभ के लिए करें और जोखिम उठाएं जो आपको आपके लक्ष्यों के करीब ले जाएगा। याद रखें, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी संभव है।

वृष-आपकी लव लाइफ बेहतर होने वाली है। आज आप सकारात्मकता बिखेरेंगे और संभावित प्रेम संबंधों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। खुले दिमाग और नई चीजों को आजमाने की इच्छा रखें, क्योंकि आप पाएंगे कि प्यार अप्रत्याशित स्रोतों से आता है। आज आपकी मेहनत और समर्पण पर आपके आस-पास के लोग गौर करेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चुनौतियों का सामना करने से न डरें जो आपके करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगी। आज आपको अप्रत्याशित आय प्राप्त हो सकती है या किसी आकर्षक उद्यम में निवेश करने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन-आज आप उत्साहित महसूस करेंगे और अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नेटवर्क बनाने और संबंध बनाने का यह सही समय है जो आपके पेशेवर लक्ष्यों तक पहुंचने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपनी सफलताओं में विनम्र और शालीन बने रहना याद रखें, क्योंकि इससे दूसरे लोग आपका और भी अधिक समर्थन करना चाहेंगे। याद रखें कि जब खर्च करने की बात आती है तो सावधानी बरतें, क्योंकि यह समय अपनी संपत्ति बनाने का है, उसे बर्बाद करने का नहीं। जानकारीपूर्ण निर्णय लेने और अपनी आय क्षमता को अधिकतम करने में मदद के लिए एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने पर विचार करें।

कर्क-आज का दिन क्रिएटिविटी के बारे में है। जैसे ही आप अपने रास्ते में आने वाली घटनाओं के बवंडर को गले लगाएंगे, आपका आकर्षण और बुद्धि केंद्र स्तर पर आ जाएगी। बस सावधान रहें कि उस शरारती प्रभाव द्वारा बिछाए गए किसी जाल में न फंसें। अपनी आंखें खुली रखें, सतर्क रहें और अपनी नैचुरल क्रिएटिविटी को इस दिन आपका मार्गदर्शन करने दें। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया स्थिति में है। वह नैचुरल एनर्जी और क्रिएटिविटी आपके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में आ रही है, जिससे आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इसका लाभ उठाएं और अपने जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव लाएं।

सिंह-आज रोमांटिक संभावनाएं ज्यादा हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और मजाकिया नोक-झोंक दूसरों के दिलों पर अद्भुत प्रभाव डालेगी। इस एनर्जी का लाभ उठाएं और खुद को वहां से बाहर निकालें। आज आपका ध्यान अपने पेशेवर जीवन पर है। अपने करियर में रोमांचक अवसर आने की उम्मीद करें, खासकर अगर आप जोखिम लेने और दिन का लाभ उठाने को तैयार हैं। आज पैसों के मामले में आप खुद को सामान्य से थोड़ा ज्यादा आवेगी महसूस कर सकते हैं। हालांकि वह सहजता कुछ रोमांचक अवसरों को जन्म दे सकती है, सुनिश्चित करें कि आप अपने बैंक खाते पर नजर रखें।

कन्या-आज का राशिफल आपके जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। सितारे आपको अपनी आंतरिक शक्ति और ऊर्जा को प्रसारित करने के लिए बुला रहा है। यह एक ऐसा दिन है जब आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और सशक्त महसूस करेंगे। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुलाया जा सकता है जो लंबे समय में आपके जीवन को प्रभावित करेगा। इसलिए नए अवसरों के लिए अपनी आंखें खुली रखें।

तुला-आज रोमांस चरम पर है। अगर आप अकेले हैं, तो आप पा सकते हैं कि किसी अप्रत्याशित व्यक्ति ने आपका ध्यान खींचा है। यह नए अनुभवों के लिए अपना दिल खोलने और आपके रास्ते में आने वाले प्यार को अपनाने का समय है। आप करियर में सफलता के कगार पर हैं। कार्यभार संभालें और नेटवर्किंग, नई नौकरियों के लिए आवेदन करने और पदोन्नति के लिए प्रयास करने में एक्टिव रहें। सितारे आपको पॉजिटिव एनर्जी भेज रहे हैं और इसका प्रतिफल भरपूर होगा। वित्तीय प्लानिंग बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने बजट पर कड़ी नजर रखें और अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।

वृश्चिक-अगर आप एक रिश्ते में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ बातचीत को बेहतर बनाने पर काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। अपनी भावनाओं को शेयर करें और गहरा भावनात्मक संबंध बनाने पर काम करें। अपने कौशल को निखारने, नई चीजें सीखने पर ध्यान दें और कड़ी मेहनत से पीछे न हटें। यह ऊपर और आगे जाने का समय है। आप किसी ऐसी चीज पर पैसे खर्च करने के लिए लालची हो सकते हैं जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है। पैसा बचाना जरूरी है, लेकिन वर्तमान का आनंद लेना न भूलें। अपने आप से उचित व्यवहार करें, लेकिन अनुशासित रहें। अपनी स्वस्थ दिनचर्या और आदतों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है, लेकिन थोड़ी सी आत्म-देखभाल करना भी न भूलें। याद रखें अपना ख्याल रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

धनु-आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि सब कुछ बदल रहा है, लेकिन चिंता न करें – बदलाव अच्छा है। हो सकता है कि आप पुरानी आदतों या सोचने के तरीकों से चिपके हुए हों जो आपको पीछे धकेल रही हों, लेकिन अब उन्हें छोड़ने का समय आ गया है। जोखिम उठाएं और कुछ नया आजमाएं, भले ही वह आपके कंफर्ट जोन से बाहर हो। आपका स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। अपनी नियमित व्यायाम दिनचर्या जारी रखें और सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आराम मिले। बस अपने शरीर की बात सुनना सुनिश्चित करें और अपने आप पर बहुत अधिक दबाव न डालें।

मकर-आपका दिल नए अनुभवों के लिए भरा हुआ और खुला महसूस कर रहा है। यह अपने साथी के साथ नई एक्टिविटी आजमाने या किसी मजेदार डेट पर जाने का बहुत अच्छा समय है। आपका करियर उन्नति पर है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं और आपकी कड़ी मेहनत आखिरकार सफल हो रही है। अपनी नजर पुरस्कार पर रखें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि धन संबंधी मामलों में बैलेंस दृष्टिकोण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ज्यादा खर्च करने से बचें और बजट बनाकर रखें।

कुंभ-आप लंबी अवधि में अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए नए निवेश या बचत रणनीतियों पर भी विचार करना चाह सकते हैं। बस याद रखें कि जमीन से जुड़े रहें और जीवन के भौतिक पक्ष में ज्यादा न उलझें। करियर के नए अवसरों पर विचार करने या कोई नया प्रोजेक्ट लेने का यह अच्छा समय हो सकता है। बस अपने कार्य-जीवन का संतुलन बनाए रखना सुनिश्चित करें और खुद को थकाएं नहीं। आप खुद को किसी अप्रत्याशित या नए रोमांटिक अवसरों की तलाश में आकर्षित पा सकते हैं। बस स्पष्ट रूप से संवाद करना सुनिश्चित करें और अपनी भावनाओं में बहुत अधिक फंसने से बचें।

मीन-आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय नहीं लेना चाहिए। राशिफल के अनुसार आज नौकरी छोड़ना या किसी नई जगह पर नौकरी करना भी उचित नहीं है। हालांकि आपकी प्रोडक्टिविटी बरकरार रहेगी, लेकिन प्रबंधन का इस पर ध्यान नहीं जाएगा। हालांकि, कस्टमर प्रदर्शन से खुश होंगे। छात्रों को परीक्षा में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए आज अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी। आज आपको कोई नया साथी मिलेगा और भविष्य में रिश्ता मजबूत होगा। आज आत्मविश्वास के साथ प्रपोज करें, स्वीकार कर लिया जाएगा। रिश्ते में ईमानदार और प्रतिबद्ध रहें। बहस छोड़ें और अपने साथी की राय को महत्व दें। इससे रिश्ता मजबूत और बेहतर बनेगा। कुछ भाग्यशाली मेष राशि के जातक पुराने प्रेम संबंध को फिर से जगाने के लिए पूर्व प्रेमी से मिलेंगे और जीवन में खुशियां वापस लाएंगे।

और पढ़ें ...

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

नेशनल डेस्क। इस साल के रक्षाबंधन के साथ अगस्त 2023 खत्म हो जाएगा और 1 सितम्बर को कई नए नियम लागू होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। इस महीने में वित्तीय नियमों में कई बदलाव होने वाला है। हर नए महीने में देश में वित्तीय नियम में कोई न कोई बदलाव जरूर होता है। इसी कड़ी में नए महीने सितंबर में भी कई बदलाव होने जा रहा है। इसमें आधार कार्ड फ्री अपडेट से लेकर 2000 रुपये नोट एक्सचेंज तक शामिल है। आइये देखते हैं आने वाले नए महीने सितंबर में क्या-क्या बदलाव होने जा रहा है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

2,000 रुपये के नोट हो जाएंगे सर्कुलेशन से बाहर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने में ऐलान किया था कि 2000 रुपये का नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएगा। केंद्रीय बैंक ने 2000 के नोट को एक्सचेंज करने या फिर जमा करने की समय सीमा 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तय की थी। ऐसे में अगर आपने अभी तक 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज नहीं करवाया है तो यह काम जल्दी करवा लें।

एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड

देश के निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक, एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को फ्री में मैग्नस क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है। लेकिन बैंक ने अब अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की है कि 1 सितंबर से मैग्नस क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क में छूट की सुविधा नहीं दी जाएगी, यानी ग्राहकों से इसके लिए शुल्क लिया जाएगा।

आधार कार्ड अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। लेकिन यह सुविधा 14 सितंबर 2023 के बाद समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यूआईडीएआई ने लोगों के आग्रह किया है कि जिन लोगों ने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है वो 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें।

पैन-आधार लिंक

अगर आपने अपने पैन और आधार कार्ड को आपस में लिंक नहीं किया है तो 30 सितंबर तक यह काम जरूर कर लें, क्योंकि सरकार ने एकबार फिर साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने पैन और आधार को आपस में लिंक नहीं करता है तो 1 अक्टूबर 2023 को पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। यानी आप अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके साथ बी आपका बैंक खाता भी बंद कर दिया जाएगा।

डीमैट अकाउंट नामांकन

इसके साथ ही अगर आपका पैन और आधार आपस से लिंक नहीं है तो इसका असर आपको डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। इसी कड़ी में सेबी (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नामांकन करने या फिर नामांकन से वापस लेने की समयसीमा 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है।

एसबीआई वीकेयर

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के स्पेशल सीनियर सीटिजन एफडी (Senior Citizen FD) स्कीम की समय सीमा 30 सिंतबर 2023 है। ऐसे में 30 सितंबर तक सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी के दर से इंटरेस्ट मिलता है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस एफडी स्कीम का नाम एसबीआई वीकेयर है।

अमृत महोत्सव एफडी

आईडीबीआई ने एक स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत की है। IDBI के इस एफडी का नाम अमृत महोत्सव एफडी स्कीम है। 375 दिनों की इस एफडी स्कीम में सामान्य नागरिक को 7.10 और सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है। जबकि 444 दिनों वाली एफडी के तहत सामान्य नागरिक को 7.15 और सीनियर सिटीजन को 7.65 प्रतिशत के रेट से ब्याज मिल रहा है।

और पढ़ें ...

Petrol-Diesel Price Today : तेल कम्पनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें आज का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today : देश भर में आज पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है.

 

दिल्ली समेत इन महानगरों में क्या है भाव?

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.

बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

22 मई 2022 से नहीं बदले दाम
बता दें कि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई 2022 को आखिरी बार तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था, इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज के लिए भी OMCs ने ताजा अपडेट को अपडेट कर दिया है.

तेल का भाव ऐसे पता करें

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

और पढ़ें ...

नितिन गडकरी ने लॉन्च की इथेनॉल पर चलने वाली दुनिया की पहली टोयोटा इनोवा, जानें क्या है इस कार की खासियत

Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने दुनिया की पहली कार पेश की है जो पूरी तरह से वैकल्पिक ईंधन इथेनॉल पर चल सकती है और यह फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से लैस है। कार निर्माता की लोकप्रिय एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित मॉडल को मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।

इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल इनोवा हाईक्रॉस न सिर्फ वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करेगा, बल्कि खुद इलेक्ट्रिक पावर जेनरेट कर सकता है और ईवी मोड पर भी चल सकता है। इलेक्ट्रिकफाइिड इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-ईंधन एक प्रोटोटाइप है और लेटेस्ट उत्सर्जन मानक भारत स्टेज 6 (स्टेज 2) के अनुकूल है।

क्या है खासियत

Toyota Innova HyCross flex-fuel MPV (टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल एमपीवी) पूरी तरह से इथेनॉल पर चलेगी, जो प्लांट से हासिल ईंधन है। इथेनॉल को E100 ग्रेड दिया गया है, जो दर्शाता है कि कार पूरी तरह से वैकल्पिक ईंधन पर चलती है। एमपीवी में लिथियम-आयन बैटरी पैक भी होगा जो कार को ईवी मोड पर चलाने में मदद करने के लिए पर्याप्त पावर जेनरेट कर सकता है। फिलहाल, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इलेक्ट्रिफाइड इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल का प्रॉडक्शन वर्जन कब लॉन्च होगा और सड़कों पर नजर आएगा।

क्या होंगे फायदे

फ्लेक्स ईंधन या अन्य वैकल्पिक ईंधन की शुरूआत कच्चे तेल के महंगे आयात को कम करने का एक प्रयास है, जिसे पेट्रोल और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन का उत्पादन करने के लिए प्रोसेस किया जाता है। वैकल्पिक ईंधन की शुरूआत का मकसद प्रदूषण को कम करना और इस प्रक्रिया में भारत के कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करना है।

और पढ़ें ...

वकील चैंबर में जोड़े माला या अंगूठी पहना कर सकेंगे शादी: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कोर्ट मैरिज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशों को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, वकील चैंबर में सहमति वाले विवाह ( प्रेम विवाह) के लिए सार्वजनिक अनुष्ठान या घोषणा की जरूरत नहीं है। कोई भी जोड़ा एक-दूसरे को माला पहनाकर या अंगूठी पहनाकर शादी कर सकते है। विवाह की प्रक्रिया में वकील, अदालत के अधिकारी की पेशेवर हैसियत से नहीं, बल्कि विवाह जोड़े के मित्र, रिश्तेदार या सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत विवाह संपन्न करा सकते हैं। यह फैंसला जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने सोमवार को यह फैसला सुनाया था।

मद्रास हाईकोर्ट का विचार गलत

मद्रास हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में कहा था कि, वकीलों के जरिए कराई जाने वाली शादी मान्य नहीं हैं। साथ ही सुयम्मरियाथाई विवाह (आपसी सहमति विवाह) को गुप्त रूप से संपन्न नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मदर्स हाईकोर्ट के निर्देशों को नकारते हुए कहा कि, बालाकृष्णन पांडियन मामले 2014 में मद्रास हाईकोर्ट की ओर से व्यक्त किया गया विचार गलत था। यह इस धारणा पर आधारित है कि प्रत्येक विवाह के लिए सार्वजनिक अनुष्ठान या घोषणा की आवश्यकता होती है। ऐसा दृष्टिकोण काफी साधारण है, क्योंकि अक्सर माता-पिता के दबाव के कारण विवाह में प्रवेश करने का इरादा रखते वाले जोड़े शादी के बंधन में नहीं बंध पाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामला धारा 7ए के अनुसार, स्व-विवाह प्रणाली पर आधारित था। धारा 7ए को तमिलनाडु संशोधन द्वारा हिंदू विवाह अधिनियम में शामिल किया गया था। इस धारा के अनुसार दो हिंदू अपने दोस्तों या रिश्तेदारों या अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बिना रीति-रिवाजों का पालन किए या बिना किसी पुजारी के विवाह की घोषणा किए, विवाह कर सकते हैं।

सार्वजनिक घोषणा से खतरे में पड़ सकता है जीवन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी का इरादा रखने वाले नवयुगल जोड़े पारिवारिक विरोध या अपनी सुरक्षा के डर जैसे विभिन्न कारणों से सार्वजनिक घोषणा करने से बचते हैं। ऐसे मामलों में सार्वजनिक घोषणा को लागू करने से जीवन खतरे में पड़ सकता है और अलगाव की स्थिति निर्मित बन सकती है।

और पढ़ें ...

इतने रुपये सस्ता हो सकता है LPG सिलेंडर ! चुनाव से पहले बड़ा दांव खेल सकती है सरकार

Gas Cylinder Price : 2014 में होने आम चुनाव की तैयारियों में जुटी केंद्र सरकार जनता को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की जा सकती है। यह राहत सरकार सिलेंडर पर सब्सिडी के तौर पर देगी। पिछले दिनों भी सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई थी कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की रकम में इजाफा कर सकती है और एलपीजी सिलेंडरों की कीमत घटाई जा सकती है। दरअसल सरकार सब्सिडी देने जैसा फैसला अभी से ही इसलिए करना चाहती है ताकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी इसका फायदा मिल सके। इन तीनों राज्यों में इसी साल के नवंबर तक विधानसभा के इलेक्शन होने वाले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव होने हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में भी महंगाई से राहत देने के लिए कदम उठाने की बात कही थी। उसके बाद यह फैसला होना उसी कड़ी में देखा जा रहा है। खबर है कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर फैसला ले लिया गया है और कभी भी इसके बारे में ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार इसके जरिए विपक्ष के एक दांव की काट कर सकेगी, जो उसे महंगाई के मोर्चे पर घेरता रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिलेंडरों की महंगाई को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था और उसका असर भी दिखा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव और उससे पहले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पहले ही महंगाई से बड़ी राहत देने की तैयारी कर चुकी है।
और पढ़ें ...

रक्षाबंधन पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, दो दिन फ्री मिलेगी ये सुविधा…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दो दिनों तक महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। इसके अलावा योगी सरकार ने ज्यादा बसें चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य स्थान तक सही से जा सके। यूपी रोडवेज ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। इस साल रक्षाबंधन भी दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। पहले यूपी सरकार ने एक दिन के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा प्रदान की थी। अब इसे दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम योगी ने यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है। परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ट्वीट करके मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा, दो दिन फ्री मिलेगी ये सुविधा…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दो दिनों तक महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। इसके अलावा योगी सरकार ने ज्यादा बसें चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य स्थान तक सही से जा सके। यूपी रोडवेज ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। इस साल रक्षाबंधन भी दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। पहले यूपी सरकार ने एक दिन के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा प्रदान की थी। अब इसे दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम योगी ने यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है। परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ट्वीट करके मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति, 30 या 31 अगस्त, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त दो दिनों तक रहेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है और इस बात का विशेष ध्यान दिया जाता है कि श्रावण पूर्णिमा तिथि पर भद्रा काल न हो। लेकिन इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त को सुबह लगने वाली भद्रा रात के करीब 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्रा योग होने पर भाईयों की कलाई पर राखी नहीं बांधी जा सकती है।

इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने के कारण इस बात का मतभेद बना हुआ है कि रक्षाबंधन कब मनाया जाय। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाने की परंपरा होती है। लेकिन इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है। साथ ही श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ भद्राकाल भी शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन पर भद्राकाल होने पर भाईयों की कलाई पर राखी बांधना शुभ नहीं होता है। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की भी शुरुआत हो जाएगी जोकि 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। भद्रा के रहते 30 अगस्त 2023 को पूरे दिन राखी नहीं बांधी जा सकती है। 30 अगस्त 2023 को भद्रा काल रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, ऐसे में 30 अगस्त को रात के समय जब भद्रा की समाप्ति हो तो उसके बाद राखी बांधी जा सकती है।

कौन है भद्रा
मुहूर्त शास्त्र के अनुसार भद्राकाल को अशुभ माना गया है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वहीं पौराणिक कथाओं के मुताबिक भद्रा भगवान सूर्य और माता छाया की पुत्री हैं। भद्रा और शनि भाई-बहन हैं।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सावन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया होने के कारण इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 58 मिनट से होगी। लेकिन पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्रा लग जाएगी। भद्रा 30 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। लेकिन रात्रि में राखी नहीं बांधने की सलाह कुछ विद्वान नहीं देते हैं।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: मूर्खों की श्रेणी में आते हैं ऐसे लोग, समाज में कभी नहीं मिलता मान-सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य दुनियाभर में एक लोकप्रिय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और कूटनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं। इनकी नीतियों पर चलकर ही एक साधारण सा बालक चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बना।

आचार्य चाणक्य को लगभर हर विषय की जानकारी थी और उन्होंने जीवन में इतने अनुभव प्राप्त कर लिए थे कि वह जीवन को बेहतर तरीके से जीने की सही राह दिखा सकते हैं।

अगर आचर्य चाणक्य की इन नीतियों को पालन किया जाए तो आप कभी धोखा नहीं खाएंगे। चाणक्य नीति के अनुसार दुनिया में ऐसे लोग होते हैं जो खुद को समझदार समझते हैं जबकि समाज उन्हें कोई वैल्यू नहीं देता।

मूर्ख कहलाते हैं ऐसे लोग

चाणक्य नीति के अनुसार कोई भी काम सोच समझकर कर करना चाहिए लेकिन जो व्यक्ति बिना सोचे-समझे कोई काम करता है और उसमें असफलता पाता है तो व्यक्ति को समाज में मूर्ख ही समझा जाता है।

क्योंकि किसी भी काम को करने से पहले लोगों को उसके लाभ व हानि के बारे में ठीक प्रकार से पता कर लेना चाहिए।

खुद की तारीफ खुद ही करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं यानि अपनी तारीफ खुद ही करते रहते हैं उन्हें भी समाज मूर्ख ही समझता है। अगर आपमें गन है तो वह लोगों को दिखता है किसी को बताना नहीं पड़ता है।

जो लोग स्वंम ही तारीफ करते हैं ऐसे लोगों को समाज में कोई मान-सम्मान नहीं मिलता। इसलिए अपनी तारीफ करने की बजाय दूसरों को तारीफ करने का मौका दें।

दूसरों से ज्यादा खुद को ज्ञानी समझना

चाणक्य का कहना है कि जो लोग खुद को दूसरों की तुलना में ज्यादा ज्ञानी और बुद्धिमान समझते हैं वह भी किसी मूर्ख से कम नहीं हैं। क्योंकि बुद्धिमान लोग का स्वभाव बिल्कुल शांत होता है।अगर लोग खुद को ज्ञानी समझते है तो यह उनके सर्वनाश का कारण बनती है। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों की बातों को समाज में अधिक भाव नहीं दिया जाता।

दूसरों का अपमान करने वाले सम्मान के नहीं होते

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग बिना सोचे-समझें दूसरों का अपमान करते हैं वैसे लोग समाज में सम्मान के लायक नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को मूर्ख ही कहा जाता है।

क्योंकि दूसरे का अपमान करना यानि की आप अपनी छवि खुद ही खराब कर रहे हो।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 29 August 2023: आज चतुर्दशी तिथि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और योग

आज का पंचांग 29 अगस्त 2023, मंगलवार:
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 07, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 13, सफ़र 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अगस्त सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार ऋग्वेदी उपाकर्म।

सूर्योदय का समय 29 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 29 अगस्त 2023 : शाम में 6 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अगस्त 2023 :
राहुकाल सुबह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 15 मिनट से रात के 12 बजे तक।
 
आज का उपाय : आज हनुमानजी को लाल गुलाब अर्पित करें और चमेली का तेल भी चढ़ाएं।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 August 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 29 अगस्त, मंगलवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें, कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें। परिवार में अपनो से संबंध मधुर रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आयेगा, व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा। न्यायालय पक्ष में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाये तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ आज आपका बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई वाद-विवाद में न पडे़, वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आपका कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है। परिवार में आपसी कलह हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कोई बड़ा व्यवसाय आदि पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनो से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको आज कोई सुखद समाचार मिलेगा, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया बड़ी निवेश आज आप कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अवकाश के नियम में संशोधन, इस तरह मिलेगा लाभ, अधिकारियों को मिले निर्देश…

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनके अवकाश के नियम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब अवकाश की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।

अवकाश की प्रक्रिया ऑनलाइन 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालय में कार्य शिक्षक और कर्मचारियों के अवकाश के नियम में बहुत जल्द बदलाव होने वाला है। प्रबंधन द्वारा मानव संपदा पोर्टल से अवकाश की सुविधा कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत आगामी पहली अक्टूबर से अवकाश प्रबंधन और वार्षिक मूल्यांकन सभी कार्य मानव संपदा पोर्टल पर किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।(Employees Holiday Rules)

मानव संपदा पोर्टल के जरिए की जाएगी सारी कार्रवाई

शासन द्वारा 30 अगस्त तक सभी कर्मचारियों के सिवा विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।कर्मचारी जिनका वेतन कोषालय से भुगतान किया जाता है।  उनके सारे अपडेट और जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों के सेवा विवरण के अलावा अन्य सारी कार्रवाई मानव संपदा पोर्टल के जरिए की जाएगी।(Employees Holiday Rules)

अधिकारियों को निर्देश 

बता दे कि मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम सहित वार्षिक मूल्यांकन, वेतन आहरण, नियुक्ति, कार्य भार ग्रहण, कार्य मुक्ति और अवकाश प्रबंधन का सारा डाटा इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही ट्रांसफर वार्षिक मूल्यांकन वेतन आहरण और सेवा पुस्तक का संबंधित सभी कार्य पहली अक्टूबर से मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही किए जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी उच्च शिक्षा अधिकारियों को 31 अक्टूबर तक कम को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही उनसे प्रमाण पत्र की मांग की गई है।

और पढ़ें ...

बड़ी खुशखबरी : जियो एयर फाइबर को लेकर मुकेश अंबानी ने कर दिया तारीख का ऐलान, पढ़ें डिटेल्स

जियो एयर फाइबर (Jio Air Fiber) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि “1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। अभी भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी। इसके जरिए हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। जियो एयर फाइब के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा।“

जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग

बता दें कि जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राॅडबैंड सर्विस देगा। दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के आने से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है

बताते चलें कि जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है। ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है। इस वार्षिक आम सभा में जियो एयर फाइबर के साथ ही ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की भी घोषणा की गई। मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि, “हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो भारतीय उद्यमों, छोटे व्यवसायों और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स के डिजिटल दुनिया के साथ इंटरेक्शन के तरीकों को बदल देगा। उद्यमों की जरुरतों को ध्यान में रख कर जियो ने 5G नेटवर्क, एज कंप्यूटिंग और एप्लिकेशंस को मिलाकर एक व्यापक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है।

और पढ़ें ...

चेहरे के निखार के लिए रोज रात में लगाए ये 3 चीजें, महंगी क्रीम जैसा दिखेगा असर

लोग अपने चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। लेकिन रात के समय अक्सर लोग चेहरे का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इस गलती के कारण ही कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाने और बेजानपन दिखने लगता है। ऐसे में खासतौर से रात के समय स्किन केयर पर ध्यान देना जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे घर की ऐसी चीजें जिन्हें रात के समय लगा लिया जाए तो चेहरा दमकने लगता है।

दूध और केसर

दूध और केसर चेहरे के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा एक्सफोलिएट भी होता है और इससे टैनिंग जैसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। हथेली में थोड़ा दूध लेकर इसमें केसर के एक से दो छल्ले डालकर मिक्स करें। दूध का रंग लगभग तुरंत ही बदल जाता है। इसे चेहरे पर मलें और लगाकर सो जाएं। आप चाहे तो इसे पानी से धोकर भी सो सकती हैं। अगली सुबह चेहरे पर गोल्डन ग्लो दिखने लगेगा।

खीरे का रस

चेहरे के लिए खीरे का रस भी कुछ कम अच्छा नहीं होता। खीरे के रस से चेहरे को ताजगी मिलती है, त्वचा पर नमी आती है और इससे त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं। खीरे के रस में पुदीने का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे चेहरे पर दाने भी नहीं होते हैं।

बादाम का तेल

रात के समय बादम का तेल लगाकर सोया जा सकता है। खासकर ड्राई स्किन पर यह तेल कमाल का असर दिखाता है। बादाम के तेल से त्वचा को विटामिन ई के गुण मिलते हैं और इससे स्किन डैमेज रिपेयर होता है। बादाम के तेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा की कसावट बढ़ती है और एजिंग की दिक्कत कम होने लगती है।

और पढ़ें ...

51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर

नई दिल्ली। Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के ज्वॉइंनिंग लेटर बांटे हैं। ये अपॉइंटमेंट लेटर अलग-अलग विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को दी गई हैं।यह रोजगार मेला सोमवार, 28 अगस्त 2023 को देश के 45 जगहों पर आयोजित किया गया।

Rozgar Mela: किन ​विभागों में मिली नौकरियां

गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नवनियुक्तों को ज्वॉइंनिंग लेटर दिया है। इसके तहत CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस में युवाओं को भर्ती दी गई है।

Rozgar Mela: रोजगार मेला कब-कब हुआ आयोजित

पहली बार 22 अक्टूबर 2022 को 75,000 से युवाओं को नियुक्ति पत्र रोजगार मेले के तहत दिया गया था। दूसरी बार 22 नवंबर 2022 को 71 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइंनिंग लेटर दिए गए थे। फिर 20 जनवरी 2023 को 71 हजार युवाओं, 13 अप्रैल 2023 को 71 हजार, 16 मई को 71 हजार, 13 जून को 70 हजार, 22 जुलाई को 70 हजार और अब 28 अगस्त को 51 हजार युवाओं को रोजगार मेला के तहत अपॉइंटमेंट लेटर ​बांटे गए।

Rozgar Mela: अबतक 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को मिली नौकरी

पीएमओ की ओर से 14 जून 2022 को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई थी कि अगले 18 महीने में 10 लाख युवाओं की भर्ती की जाएगी। ऐसे में अभी तक आठ रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है और कुल 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

और पढ़ें ...

कंप्यूटर के लिए दोस्त का अपहरण, रसगुल्ले खाने की अंतिम इच्छा पूरी कर की हत्या

पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन किशोरों ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने लड़के के स्कूल में पढ़ने वाले तीन किशोरों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था। इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है।

और पढ़ें ...

OMG! शादी के चार साल तक नहीं हुए बच्चे, अब महिला को एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

राजस्थान। टोंक जिले में एक गर्भवती महिला ने शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। वजीरपुरा गांव निवासी महिला ने दो बेटे और दो बेटी को जन्म दिया है। बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है

टोंक निवासी किरण कंवर की करीब 4 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन शादी के इतने साल बाद भी कोई संतान नही हुई थी। शादी के चार साल बाद महिला गर्भवती हुई और सोमवार को उसने चारों बच्चों का जन्म दिया। इन चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे है। फिलहाल सभी शिशुओं और मां को सआदत अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

पत्नी ने 8 लाख रुपये में दी पति की हत्या की सुपारी, 150 सीसीटीवी कैमरों से खुला राज

उत्तर प्रदेश। जालौन में पति की हत्या की सुपारी देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने पति से तंग आकर 8 लाख रुपए में 3 शूटरों को हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने 12 अगस्त को महिला की पती को गोली मार दी। गनीमत रही कि बदमाशों की गोली से युवक की मौत नहीं हुई।

पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर का है। यहां पर 12 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वाक पर निकले संजय राजपूत को गोली मार दी थी। 12 अगस्त की सुबह हुई इस घटना के बाद 15 दिनों तक पुलिस घटना के खुलासे के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया। लेकिन जांच में पुलिस को पता चला कि संजय पर हमला उसकी ही पत्नी ने करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में संजय राजपूत की पत्नी अंजलि ने बताया कि वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने दोस्तों की मदद से 8 लाख रूपए की सुपारी दे डाली और मध्य प्रदेश और झांसी के रहने वाले शातिर बदमाशों ने 4 लाख रुपए एडवांस लेकर संजय पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पत्नी व अन्य 3 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

और पढ़ें ...

सिर पर कुकर से वार कर प्रेमिका की हत्या, लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा

बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। बेंगलुरु के न्यू माइको लेआउट में युवक ने शक के चलते अपनी प्रेमिका की कुकर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम वैष्णव है। वह तीन साल से अपनी प्रेमिका देवा के साथ रह रहा था। 24 वर्षीय देवी एस केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली है, जबकि आरोपी वैष्णव कोल्लम से है। वैष्णव को शक था कि देवा उसे धोखा दे रही है। इसी शक के चलते शनिवार को दोनों के बीच बहस हुई।

बहस इतनी बढ़ गई की वैष्णव ने देवा के सिर पर कुकर से वार दिया। आरोपी ने कई बार वार किये जिससे देवी को चोंट आईं और उसकी मौके पर मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद वैष्णव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

और पढ़ें ...

स्कूली छात्रों के लिए अवकाश घोषित, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल…

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगामी दिनों में 28 अगस्त तक मुज़फ्फरनगर में श्रावण सोमवार को देखते हुए स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दूसरी तरफ 30 अगस्त को रक्षाबंधन होने के कारण स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। हालांकि कुछ स्कूलों में 31 अगस्त को अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही सितंबर महीने में भी छात्रों को कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा। जन्माष्टमी और चेहल्लुम के अलावा आठ दिनों तक स्कूल को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए डीएम द्वारा भी अवकाश के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में अगस्त महीने में कई दिनों तक स्कूलों को बंद रखा गया है। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति को देखकर आदेश जारी किए जाएंगे।

अररिया : प्रारंभिक स्कूलों में 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी  

बिहार के अररिया प्रारंभिक स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी के लिए 31 अगस्त को अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है।  आदेश के तहत जिला के प्रारंभिक विद्यालय में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को रहेगी। हालांकि जिला के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका में रक्षाबंधन की छुट्टी थी। अगस्त को दर्शाई गई थी जबकि इस साल पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।

30 अगस्त की जगह 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी घोषित करने की मांग की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को घोषित की है। ऐसे में जिले के सभी प्रारंभिक स्कूल 31 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर बंद रहेंगे।

मुजफ्फरपुर : 31 अगस्त को हो रक्षाबंधन की छुट्टी 

इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में के भी प्रारंभिक विद्यालय में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को होगी। BSA अजय कुमार सिंह द्वारा इसके लिए आदेश जारी किया गया है। बता दे कि इससे पहले अवकाश तालिका में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को घोषित की गई थी। हालांकि शिक्षक संगठन द्वारा अवकाश तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद अब 31 अगस्त को अवकाश दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

10 राज्यों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात-आंधी-तूफान की मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

MD Alert Weather Update : देश के मौसम में बदलाव जारी है। कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। हालांकि बिहार, UP, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून रेखा गुजरने से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उड़ीसा आंध्र प्रदेश में भी मौसम में सुधार रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम प्रणाली

  • मानसून की अक्षीय रेखा पश्चिमी छोर हिमालय की तरहटी के करीब पहुंच गई जबकि पूर्वी छोर गोरखपुर, पटना, मालदा और पूर्व की ओर असम से होते हुए मणिपुर की और गुजर रही है।
  • बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है।
  • आगामी 24 घंटे में असम मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • एक रेखा पश्चिम बंगाल से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। जिसके कारण आगामी 24 घंटे में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे।

मौसम चेतावनी

  • असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल के मालदा सहित झारखंड, बिहार और गोरखपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के उत्तरी तट सहित गोवा कोकण, महाराष्ट्र, तेलंगाना में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • जम्मू कश्मीर, गिलगित, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश ,पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से सहित मध्य प्रदेश बिहार झारखंड और गुजरात में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में अलर्ट

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में वज्रपात सहित आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून की रेखा इन क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।
  • इसके साथ ही महाराष्ट्र , विदर्भ, गोवा में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश सहित भूस्खलन का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • हिमाचल उत्तराखंड में भी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 28 अगस्त 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- अगस्त 27 09:32 PM- अगस्त 28 06:23 PM

नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 29 02:43 AM

योग
आयुष्मान- अगस्त 27 01:26 PM- अगस्त 28 09:56 AM

अशुभ काल
राहू- 07:33 ए एम से 09:10 ए एम
यम गण्ड- 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
कुलिक- 01:59 पी एम से 03:35 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:48 पी एम से 01:39 पी एम, 03:22 पी एम से 04:13 पी एम
वर्ज्यम्- 12:24 पी एम से 01:50 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM- 12:48 PM
अमृत काल- 09:00 पी एम से 10:25 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:12 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 02:43 ए एम, अगस्त 29 से 05:57 ए एम, अगस्त 29

और पढ़ें ...

Horoscope 28 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शारीरिक गतिविधि विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो आपकी असीम ऊर्जा के लिए एक आउटलेट प्रदान करती है। अपने आप को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम और पोषण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। धन की तलाश करेंगे। सोच-समझकर जोखिम लेने या निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। हालांकि विश्वसनीय सलाहकारों से सलाह करना सुनिश्चित करें और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

वृष राशि- आपकी स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता आज उजागर होती है, जिससे यह एक नए प्रोजेक्ट शुरू करने या कार्यस्थल में खुद को मुखर करने का एक आदर्श समय है। हालांकि शक्ति संघर्ष से सावधान रहें। दिमाग को संतुलित रखें और सफलता हासिल करने के लिए अपने जुनून का इस्तेमाल करें। अगर आप एक रिश्ते में हैं, तो इस अवसर का उपयोग अपने बंधन को मजबूत करने के लिए करें। अविवाहित मेष राशि वाले पाएंगे कि वे आज विशेष रूप से चुंबकीय और आकर्षक हैं, इसलिए अपने आप को वहां से बाहर निकालना और नई संभावनाओं का पता लगाना सुनिश्चित करें। जुनून को धैर्य और समझ के साथ बैलेंस्ड करना याद रखें।

मिथुन राशि- आप केंद्रित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी स्वस्थ आदतें और लाइफस्टाइल रंग ला रही हैं और आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देख सकते हैं। अपने फिटनेस रूटीन के साथ बने रहें, अच्छा खाएं और अपना बैलेंस बनाए रखने और बर्नआउट से बचने के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें। आपका वित्त भी आशाजनक दिख रहा है।

कर्क राशि- आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ या अपने धन को बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी तेज वित्तीय प्रवृत्ति रंग ला रही है और आप खुद को कुछ समझदार निवेश या रणनीतिक निर्णय लेते हुए पा सकते हैं जो समृद्धि की ओर ले जाते हैं। जमीन से जुड़े रहें और सतर्क रहें, लेकिन साथ ही अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखें और जोखिम उठाएं।

सिंह राशि- आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण आज रंग लाता है, क्योंकि आप अपने पेशेवर प्रयासों में सफलता प्राप्त करते हैं। आपके ध्यान और दृढ़ संकल्प ने आपके सहयोगियों और वरिष्ठों की पहचान और प्रशंसा अर्जित की है। आपको एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट या नौकरी के अवसर के साथ मिल सकते हैं, इसलिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में संकोच न करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ कुछ गहन की पलों की अपेक्षा करें। आप साहसी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके भीतर एक चिंगारी को प्रज्वलित करता है और आपकी दुनिया को उलट देता है। यह एक रोमांचक नए रोमांस की शुरुआत हो सकती है।

कन्या राशि- आपको ऐसा लग सकता है कि आप दुनिया का सामना कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप अपना भी ख्याल रखें। आराम करने और रिचार्ज करने के लिए पूरे दिन ब्रेक लें और सुनिश्चित करें कि आप रात में पर्याप्त नींद ले रहे हैं। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज आपके वित्त के लिए नए अवसरों को आकर्षित करेगा। आपको काम पर एक अप्रत्याशित बोनस या पदोन्नति मिल सकती है, या आप जिस चीज को खरीदना चाहते हैं, उस पर आपको एक उत्कृष्ट सौदा मिल सकता है। सुनिश्चित करें कि आपका उत्साह ज्यादा खर्च या जोखिम भरा निवेश नहीं करता है।

तुला राशि- आपके रचनात्मक विचारों पर आज आपके वरिष्ठ अधिकारियों की नजर पड़ने की संभावना है। अगर आप लीडर की स्थिति में हैं, तो अपनी टीम को प्रेरित करने और सभी को एक साथ लाने के लिए अपनी ऊर्जा और प्रेरणा का उपयोग करें। आवेगी निर्णयों से बचें और इसके बजाय, उन जोखिमों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप हों।

वृश्चिक राशि- आपकी जीवन शक्ति और ऊर्जा का स्तर आज अपने उच्चतम स्तर पर है। जीवन के प्रति अपने जुनून के साथ, इस ऊर्जा का उपयोग अपने शारीरिक स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करें। आपके स्वास्थ्य के लिए एक बैलेंस्ड दृष्टिकोण लंबे समय तक स्वस्थ रहने की कुंजी है। धन संबंधी मामले आज सुर्खियों में हैं।

धनु राशि- आपका दृढ़ संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ, अपने आप को मुखर करने और काम पर कुछ साहसिक कदम उठाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करें और अपने करिश्मे को अपना जादू चलाने दें और सफलता पहुंच के भीतर होगी। यह नई प्रोजेक्ट को शुरू करने, साहसिक निर्णय लेने और भीड़ से अलग दिखने का समय है। बस कुछ डाउनटाइम के साथ अपने काम को बैलेंस्ड करना और अपना ख्याल रखना याद रखें।

मकर राशि- आपका आकर्षण चमक रहा है। चाहे आप अविवाहित हों या आसक्त, आप अपने अदम्य करिश्मे से सभी प्रकार के प्रशंसकों को आकर्षित करते हुए पाएंगे। अपनी ऊर्जा के चरम पर होने के साथ, इसका उपयोग अपने संबंधों को गहरा करने और अपने रिश्तों में सार्थक प्रगति करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ फिर से जुड़ने और अपने बंधन को मजबूत करने का यह सही समय है।

कुंभ राशि- आपको अपने धन को बढ़ाने के नए अवसरों के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है, इसलिए इन अवसरों के लिए खुले और ग्रहणशील रहें। अपने लाभ के लिए अपने आत्मविश्वास और करिश्मे का उपयोग करें और परिकलित जोखिम उठाएं जिनमें बड़े रिटर्न की संभावना है। भविष्य के लिए योजना बनाने और दीर्घकालिक लक्ष्यों के बारे में सोचने का यह एक अच्छा समय है। बचत करना और बुद्धिमानी से निवेश करना शुरू करें और आप समृद्ध होते रहेंगे।

मीन राशि- अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज कुछ चिंगारी की उम्मीद करें। आपके और आपके साथी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंत में वे आपको और करीब लाएंगे। अविवाहितों के लिए, यह अपने आप को वहां से बाहर निकालने के लिए एक बढ़िया दिन है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आकर्षक है, इसलिए अगर आप किसी की नजर में आ जाएं तो आश्चर्यचकित न हों। आज अपने रिश्तों में ईमानदारी और खुलकर बात करना न भूलें।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी आज बी20 समिट को करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

नई दिल्ली। B20 Summit India: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

B20 Summit India: भारत प्रतिभा का भंडार: धर्मेंद्र प्रधान

बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारत वैश्विक भलाई की प्रयोगशाला है और इसमें प्रतिभा का भंडार है जिसका स्रोत वसुधैव कुटुंबकम के हमारे सभ्यतागत मूल्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आकांक्षाएं विश्व का कल्याण और मानवमात्र की भलाई है।

B20 Summit India: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की ताकत उसका लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और विविधता है। भारत ऊर्जा, कृषि और खाद्य सुरक्षा तथा डिजिटलीकरण के गतिशील क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। इसे ‘मोदी गारंटी’ कहते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तहत भारत व्यवसायों को फलने-फूलने के लिए अभूतपूर्व स्थिरता और निश्चितता प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत भविष्य के लिए तैयार है, वैश्विक विकास को गति देने के लिए तैयार है और इसके पास बहुत मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांत हैं। उन्होंने डिजिटलीकरण, सतत विकास, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 अगस्त 2023 विक्रम संवत- 2080, अनला शक सम्वत- 1945, शोभकृत पूर्णिमांत- श्रावण अमांत- श्रावण तिथि शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 27 12:08 AM- अगस्त 27 09:32 PM शुक्ल पक्ष द्वादशी- अगस्त 27 09:32 PM- अगस्त 28 06:23 PM नक्षत्र मूल- अगस्त 26 08:37 AM- अगस्त 27 07:16 AM पूर्वाषाढ़ा- अगस्त 27 07:16 AM- अगस्त 28 05:15 AM उत्तराषाढ़ा- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 29 02:43 AM योग प्रीति- अगस्त 26 04:26 PM- अगस्त 27 01:26 PM आयुष्मान- अगस्त 27 01:26 PM- अगस्त 28 09:56 AM अशुभ काल राहू- 5:09 PM- 6:44 PM यम गण्ड- 12:22 PM- 1:58 PM कुलिक- 3:33 PM- 5:09 PM दुर्मुहूर्त- 05:02 PM- 05:53 PM वर्ज्यम्- 12:24 PM- 01:50 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM- 12:48 PM अमृत काल- 12:51 AM- 02:19 AM ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 AM- 05:12 AM शुभ योग सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 28 06:01 AM (उत्तरा आषाढ़ और रविवार) त्रिपुष्कर योग- अगस्त 28 05:15 AM- अगस्त 28 06:01 AM (उत्तरा आषाढ़, रविवार और शुक्ल द्वादशी) सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 27 06:00 AM- अगस्त 27 07:16 AM (मूला और रविवार)
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 August 2023: आज इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय, वहीं इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें कौन सी हैं वो राशियां

Aaj Ka Rashifal 27 August 2023:  आज श्रावण शुक्ल की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा, दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  आज पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा, पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी खास दोस्त से फ़ोन पर देर तक बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें। धैर्य के साथ की गई मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में ही आने वाला है। लकी रंग -  सफेद लकी नंबर - 5 वृष राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपकी उलझन कम होंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करेंगे तो काम में आसानी होगी। आप फिजूल की बातों में पड़ने से बचें, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें, मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घरेलू कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे आज अपने लिए ड्राइंग बुक खरीदने के लिए कहेंगे।  लकी रंग - सिल्वर लकी नंबर - 7  मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम को कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ट्रिप का प्लान करें, तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने मार्केट जाएंगे। आप मित्रों के साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।  लकी रंग -  पीच लकी नंबर - 2 कर्क राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।  दांपत्य रिश्ते में नयापन आएगा कोई नयी योजना की शुरुआत करेंगे।  परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। साथ ही भविष्य की योजनाएं भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।  लकी रंग -  ब्राउन  लकी नंबर - 9  सिंह राशि आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपके मन में कोई बात लेकर उलझने होंगी, दोस्तों से उसे शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थी कॉलेज प्रोजेक्ट बनाने में बिजी रहेंगे। आपको कोई नई जानकारी भी मिल सकती है, आपको कुछ सीखने को मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।  लकी रंग -  लाल  लकी नंबर - 7 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। कई दिनों से मन में चल रही कोई उलझन आज जीवनसाथी से शेयर करने से समाप्त हो जाएगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं, जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूलें। राजनीतिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा रुचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।  लकी रंग - पर्पल  लकी नंबर - 3  तुला राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा, आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। पैरेंट्स बच्चों के मनपसंद की ड्रेस खरीदेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता-पिता को खूब खुशी मिलेगी।  लकी रंग -  काला  लकी नंबर - 6  वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।  लकी रंग -  गोल्डन  लकी नंबर - 3  धनु राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। गलत सलाह देने वाले लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाइयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करें ताकि आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पाएं। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल रहेगा।  लकी रंग -  पिंक लकी नंबर - 8  मकर राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुए है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम में कम मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से सलाह मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।  लकी रंग -  मैरून  लकी नंबर - 4 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक हासिल होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स ज्यादा आएंगे जिससे उनके फोल्लोवेर्स बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर दर्शन करने जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अविवाहित लोगों के विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।  लकी रंग -  लाल  लकी नंबर - 1  मीन राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी रेस्टोरेंट ले जाएंगे, जिससे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए कामों की शुरुआत करने का मन बनाएंगे। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। पारिवारिक रिश्तों में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी सौहार्द अधिक होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।  लकी रंग -  हरा  लकी नंबर - 8 
और पढ़ें ...

गवर्नर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की दी चेतावनी, सीएम भगवंत मान को लिखा था पत्र

चंडीगढ़। पंजाब में नशा करना चरम अवस्था पर है। जिसे नियंत्रित करने के लिए पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा था। लेकिन जवाब देने का समय समाप्त होने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा, राजभवन द्वारा मांगी गई जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बच रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसकी अगुवाई सीएम भगवंत मान कर रहे हैं। गवर्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गवर्नर ने 4 पेज का ये लेटर भगवंत मान को 15 अगस्त को लिखा था, जो अब सामने आया है। राज्यपाल ने पत्र में नशे पर चिंता जताई थी। गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि, पंजाब में नशा चरम पर है। एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दवा की दुकानों पर भी नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं। यहां तक कि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित शराब की दुकानों में भी नशीले पदार्थ बेची जा रही हैं। हालही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एनसीआरबी और चंडीगढ़ पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लुधियाना से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया था।

 
और पढ़ें ...

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा, नंदी हाल में बैठकर की आराधना

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर शिव आराधना की। दोनों जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी की ओर से पूजन संपन्न कराया। इन दिनों गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण दोनों ने नदी हॉल में बैठकर पूजन किया। बता दें कि परिणीति चोपड़ा इसके पहले भी भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आ चुकी हैं।

इस कपल ने भगवान महाकाल की चौखट से ही दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद दोनों इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोनों के यहां आने से पुजारियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान दर्शन करने आए आम श्रद्धालु भी काफी देर तक इस कपल को देखते रहे। इसके बाद मंदिर के पंडे-पुजारियों ने परिणीति चोपड़ा से बातचीत की। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रबंधन समिति को पहले से ही इन दोनों के यहां आने की सूचना मिल गई थी। इसलिए इनके पूजा-पाठ के विशेष इंतजाम किए गए।

और पढ़ें ...

रेप और वीडियो कॉल पर छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले स्कूल प्रिंसिपल को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

उत्तर प्रदेश। कानपुर में छात्रा को टीसी देने के लिए उसका यौन शोषण करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी प्रिंसिपल को 20 साल की सजा सुनाई है। प्रिंसिपल ने छात्रा का रेप किया था साथ ही उसे वीडियो कॉल कर रात में कपड़े उतरवाकर देखता था। कानपुर की एडीजे 13 की अदालत ने ये सजा दी है।

छात्रा के वकील ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ सारे सबूत अदालत में पेश किए जिसके बाद जज ने छात्रा की गवाही को सही मानकर प्रिंसिपल को 20 साल जेल की सजा सुनाई। आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला करीब तीन साल पुराना है। कानपुर के नौबस्ता थाने में 5 सितंबर 2020 को एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव के खिलाफ उनके ही स्कूल की इंटर पास छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था। अवधेश सिंह प्रिंसिपल के साथ-साथ स्कूल के मालिक भी थे। छात्रा का आरोप था कि इंटर कंप्लीट होने के बाद भी मेरी फीस बकाया बता कर टीसी नहीं दी जा रही थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रिंसिपल ने एक दिन उसे स्कूल के पीछे बने अपने कमरे में बुलाया और कागज चेक करना का बहाना बनाकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। छात्रा ने बताया था कि उसके साथ तीन बार रेप किया गया।

इसके बाद छात्रा को प्रिंसिपल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके बाद मजबूर होकर उसने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल अवधेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि इस दौरान सुनवाई चलती रही और अब कानपुर के एडीजे 13 की अदालत ने इस मामले में प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।

 
और पढ़ें ...