सियासत

BREAKING : आज से लागू हुए तीन नए आपराधिक क़ानून...जानिए क्या-क्या बदल गया..!!

दिल्ली : तीन आपराधिक क़ानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता एक जुलाई यानी सोमवार से देश में हो लागू हो गए हैं.

इस विधेयक को दोनों सदनों से पास करते समय सिर्फ़ पाँच घंटे की बहस की गई थी और ये वो समय था जब संसद से विपक्ष के 140 से अधिक सांसद निलंबित कर दिए गए थे.

उस समय विपक्ष और क़ानून के जानकारों ने कहा था कि जो क़ानून देश की न्याय व्यवस्था को बदल कर रख देगा, उस पर संसद में मुकम्मल बहस होनी चाहिए थी.

आज से ये नए क़ानून देश में लागू हो गए हैं जबकि कई ग़ैर-बीजेपी शासित राज्यों ने इस क़ानून का विरोध किया है. रविवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकारें भारतीय सुरक्षा संहिता में अपनी ओर से संशोधन करने को स्वतंत्र हैं.

सोमवार से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता,1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की जगह ले चुके हैं.

नए भारतीय न्याय संहिता में नए अपराधों को शामिल गया है. जैसे- शादी का वादा कर धोखा देने के मामले में 10 साल तक की जेल. नस्ल, जाति- समुदाय, लिंग के आधार पर मॉब लिंचिंग के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा, छिनैती के लिए तीन साल तक की जेल.

यूएपीए जैसे आतंकवाद-रोधी क़ानूनों को भी इसमें शामिल किया गया है.

एक जुलाई की रात 12 बजे से देश भर के 650 से ज़्यादा ज़िला न्यायालयों और 16,000 पुलिस थानों को ये नई व्यवस्था अपनानी है. अब से संज्ञेय अपराधों को सीआरपीसी की धारा 154 के बजाय बीएनएसएस की धारा 173 के तहत दर्ज किया जाएगा.

और पढ़ें ...

जुलाई माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक...जरूरी काम निपटाना है तो देख लें छुट्टियों की लिस्ट...!!

नई दिल्ली। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप पर सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। जुलाई 2024 की बात करें, तो इसमें कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
 
 जुलाई में इन तारीखों को रहेगी बैंक बंद
  • 3 जुलाई 2024 : Beh Dienkhlam के चलते शिलांग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 6 जुलाई 2024 : MHIP Day के चलते आइजॉल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 7 जुलाई 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 8 जुलाई 2024 : Kang (Rathajatra) के चलते इंफाल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 जुलाई 2024 : Drukpa Tshe-zi के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 जुलाई 2024 : दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 16 जुलाई 2024 : Harela के चलते देहरादून जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते करीब-करीब पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 21 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 27 जुलाई 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 28 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
और पढ़ें ...

भारतीय सेना और नौसेना को मिले नए प्रमुख, दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज भारतीय सेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। वे भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष हैं। वे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख थे और उत्तरी सेना की कमान भी संभाल चुके हैं।निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारतीय सैन्य इतिहास में पहली बार दो सहपाठी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय सेना और नौसेना के सेवा प्रमुख होंगे। दोनों स्कूल के समय के दोस्त हैं, उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।
बता दें लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से ही नौसेना के प्रमुख हैं।
और पढ़ें ...

अब मां ताप्ती के अपमान के विवाद में घिरे पंडित प्रदीप मिश्रा...मंदिर के पुजारी बोले- माफी मांगे

मुलताई : पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के विवादित बयान पर शनिवार को बरसाने में माफी मांगी ही थी कि रविवार को फिर से एक नया विवाद शुरू हो गया। ताप्ती नदी से जुड़े एक बयान को लेकर अब उनका विरोध हो रहा है। मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा माफी मांगे।
दरअसल, मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने एक वीडियो जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा में बताया है कि ताप्ती महारानी भागवान कृष्ण पर मोहित हो गईं थीं, जिस कारण यमुना ने उन्हें श्राप दिया था। जबकि इस बात का शास्त्रों में कोई उल्लेख नहीं है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम...पूरे प्रदेश में इतने चेक पोस्ट किए जाएंगे बंद, जानें वजह

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने क कदम उठाया गया है।मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शिकायतों को दूर कर साफ सुथरे ढंग से परिवहन विभाग के मूल कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के प्रबंध किए गए हैं।

 
 

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जी के निर्देश

• प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं।

• अन्य राज्यों से लगे जिलों में मोबाइल उड़न दस्ते कार्य करेंगे। कुल 45 चेक पॉइंट रहेंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 1 जुलाई 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
दशमी - 10:26 ए एम तक

नक्षत्र
अश्विनी - 06:26 ए एम तक

योग
सुकर्मा - 01:42 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय-  05:26 ए एम
सूर्यास्त-  07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 1:55 ए एम, जुलाई 02
चन्द्रास्त- 2:59 पी एम

अशुभ काल
राहू- 07:11 ए एम से 08:56 ए एम
यम गण्ड- 10:41 ए एम से 12:25 पी एम
कुलिक-02:10 पी एम से 03:54 पी एम
आडल योग-   05:27 ए एम से 06:26 ए एम
दुर्मुहूर्त- 12:53 पी एम से 01:49 पी एम, 03:40 पी एम से 04:36 पी एम
वर्ज्यम्- 03:38 पी एम से 05:11 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal 1 July 2024 : इन राशि वालों को शुभ समाचार की होगी प्राप्ति, पढ़े अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 1 July 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक से पुराने दोस्तों या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि : आज ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सिंगल जातकों को प्रपोजल मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। कुछ जातकों को आज भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों की लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। कोई करीबी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकता है।

कर्क राशि : आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दें। धन बचत करें। छोटे भाई-बहनों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज सोशल इवेंट जैसे फंक्शन या पार्टीज से थोड़ा ब्रेक लें। सेहत पर ध्यान दें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। पार्टनर आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशहाली का माहौल रहेगा।

सिंह राशि : आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने के लिए उत्तम दिन है। प्रियजन के साथ समय बिताएं। उनसे अपनी प्रॉब्लम्स शेयर करें। कपल्स आज अपने रिलेशनशिप के फ्यूचर के बारे में डिस्कस कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि : तुला राशि वालों में आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं। कुछ जातक दोस्तो के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति के साथ नजदीकी बढ़ेगी। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को आज अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन में मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। ऑफिस के कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले कंपलीट करें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ बहुत बढ़िया रहेगी। साथी खूब प्यार लुटाएंगे।

धनु राशि : धनु राशि वालों की आज धैर्य की परीक्षा हो सकती है। ऑफिस में आपके मल्टी-टास्किंग स्किल की प्रशंसा होगी, लेकिन अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी भी मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। सिंगल जातकों की नई रोमांटिक जर्नी की शुरुआत हो सकती है। आज आपके लाइफ में कोई खास व्यक्ति एंटर कर सकता है।

मकर राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बन सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। ऑफिस में क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। बचपन के दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आज साथी से अपनी फीलिंग्स और ड्रीम्स को शेयर करने में संकोच न करें। इससे पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे। आज अतीत को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। जीवन के हर एक छोटे-छोटे पलों को एंजॉय करेंगे। कुछ जातकों को रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

और पढ़ें ...

तीसरी बार PM बनने के बाद मोदी आज पहली बार करेंगे ‘मन की बात’

देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज यानी 30 जून को पीएम मोदी मन की बात(mann ki baat ) करेंगे, कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा. मन की बात कार्यक्रम दो रूप में खास है, पहली, लोकसभा चुनाव जीतने और तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी (PM MODI )पहली बार मन की बात करेंगे.

भारत (INDIA)ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और वर्ल्ड कप अपने नाम किया, भारत की इस भव्य जीत के बाद आज पीएम मोदी मन की बात सामने रखेंगे.कार्यक्रम में पीएम सरकार के एजेंडे पर बात कर सकते हैं. इस कार्यक्रम को बीजेपी के नेता अलग-अलग जगहों पर सुनेंगे. पीएम मोदी की मन की बात की पार्टी ने सूचना जारी की और बताया कि सुबह 11 बजे पीएम मोदी “मन की बात” कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. बीजेपी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मन की बात कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे.

कौन कहां सुनेगा मन की बात

पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में मन की बात सुनेंगे. वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ग्रेटर कैलाश में, राधा मोहन दास अग्रवाल कोटला के आर्य समाज मंदिर में मन की बात सुनेंगी, राधा मोहन सिंह बीके दत्त कालोनी में, पवन राणा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में मौजूद मालवीय भवन में मन की बात सुनेंगे.

और पढ़ें ...

राउस एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी। सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा था कि केजरीवाल पूछताछ के दौरान जानबूझ टालमटोल कर रहे थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में हिरासत में लेकर आगे पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।
 
सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए क्योंकि वह एक प्रमुख राजनेता हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के साथ बहुत प्रभावशाली हैं। सीबीआई ने कहा कि अगर उन्हें न्यायिक हिरसत में नहीं भेजा गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और पूछताछ के दौरान उनके सामने आए सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए 12 जुलाई तक केजरीवाल को सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
 
कोर्ट में केजरीवाल को परिवार से मिलने की अनुमति
उधर सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने केजरीवाल के वकील की दलीलों का विरोध किया। जज ने कहा, मैं चाहूंगी कि जांच अधिकारी कृपया केस डायरी के प्रासंगिक पन्नों को चिह्नित करें, क्योंकि वे विचारणीय नहीं हैं। उधर केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से पूछा कि क्या केजरीवाल का परिवार कोर्ट में मौजूद रहने के दौरान उनसे 10 मिनट के लिए मिल सकता है? न्यायाधीश ने परिवार के सदस्यों को अदालत में केजरीवाल से मिलने की अनुमति दे दी और अन्य लोगों को कुछ समय के लिए वहां से चले जाने को कहा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 जून 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आषाढ़
अमांत- ज्येष्ठ

तिथि
नवमी - 12:19 पी एम तक

नक्षत्र
रेवती - 07:34 ए एम तक

योग
अतिगण्ड - 04:15 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय-  05:26 ए एम
सूर्यास्त-  07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 1:17 ए एम, जुलाई 01
चन्द्रास्त- 1:54 पी एम

अशुभ काल
राहू- 05:39 पी एम से 07:23 पी एम
यम गण्ड- 12:25 पी एम से 02:09 पी एम
कुलिक-03:54 पी एम से 05:39 पी एम
आडल योग-   05:27 ए एम से 07:34 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:32 पी एम से 06:27 पी एम
वर्ज्यम्- 02:37 ए एम, जुलाई 01 से 04:09 ए एम, जुलाई 01

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त -  12:15 पी एम से 01:08 पी एम
अमृत काल -  05:17 ए एम, जून 30 से 06:48 ए एम, जून 30
ब्रह्म मुहूर्त - 04:38 ए एम से 05:21 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 June 2024: इन राशियों के रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, रिश्तों में आएगी मिठास, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 June 2024 Horoscope Today: आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। साथ ही आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं नहीं, तो चोट लग सकती है। व्यापार में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें। साथ ही कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोई नया मकान व वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार क्षेत्र में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे नहीं, तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश व किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सोच-विचार कर काम करें नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : CBI की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को भेजा जेल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंची। सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा। दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही थी। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

26 जून को सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सीएम केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

लोग कोरोना से मर रहे थे, ये घोटाले की साजिश रच रहे थे : सीबीआई
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली में जब कोरोना महामारी अपनी चरम पर थी और लोग मर रहे थे, तब साउध लॉबी के सदस्य शराब नीति तैयार करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर ही बुलाया गया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज अमिताभ रावत की अदालत में केजरीवाल की रिमांड की मांग पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि दिल्ली में मौतें हो रही थीं। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की और अभिषेक बोइनपल्ली को दी। विजय नायर के माध्यम से रिपोर्ट मनीष सिसोदिया के पास भेजी गई। इस पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

और पढ़ें ...

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने दंडवत होकर नाक रगड़ी, राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा ये...

बरसाना। उत्तरप्रदेश के बरसाना स्थित राधा रानी के मंदिर में शुक्रवार को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे और दिए गए विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली। बताया जाता है कि साधु-संतों के भारी विरोध के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने पहले सिर झुकाया फिर दंडवत होकर नाक रगड़ी। कथावाचक ने राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा, उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। राधा रानी के भक्त उन्हें माफ करें। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि वह अपनी हर कथा में यह कहेंगे कि उन्होंने राधा रानी के बारे में गलत शब्द कहे, जिसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। इस दौरान मंदिर और परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
 
 बता दें कि कुछ दिन पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयानबाजी कर दी थी, इसके बाद श्रद्धालुओं में जबरदस्त विरोध बढ़ गया था। बीते सोमवार को लेकर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास की ओर से गहवरवन के रास मंडप में महापंचायत भी की गई थी। इस पंचायत में साधु, संत और ब्रजवासियों ने मिश्रा को ब्रज में नहीं घुसने देने का ऐलान किया था। साथ ही कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की आह्वान भी किया था। मुकदमा न लिखे जाने पर साधु संतों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। 
और पढ़ें ...

हर-हर महादेव….आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा,पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा (amarnath yatra)आज (29 जून) से शुरू हो गई है। इसके लिए 28 जून को पहला जत्था रवाना हो गया था। श्रद्धालु हर-हर महादेव( har har mahadev ) के जयघोष के साथ यात्रा पर निकल गए हैं। अमरनाथ यात्रा को स्वर्ग का द्वार कहा जाता है।आप देश के किसी भी कोने में हैं, अब आसानी से अमरनाथ की यात्रा पर जा सकते हैं। बस, ट्रेन या फ्लाइट तीनों मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। ट्रेन या बस से आप कहीं से भी आ रहे हैं तो आपको कटरा तक आना होगा, वहीं फ्लाइट से आ रहे हैं तो आपको श्रीनगर आना होगा. इसके बाद जम्मू (कटरा) से आपको पहलगाम या बालटाल (कश्मीर) जाना होगा। ठीक उसी तरह श्रीनगर से पहलगाम या बालटाल जाना होगा। पहलगाम मार्ग बालटाल से थोड़ा लंबा है। बालटाल मार्ग के लिए यात्रा आधार शिविर गांदरबल जिले में सोनमर्ग के पास बालटाल स्थित है। श्रीनगर से बालटाल लगभग 95 किमी दूर है।

तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया(registration)
इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए तीन लाख पचास हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है. पवित्र गुफा तक पहुंचने के दोनों मार्गों पर 125 सामुदायिक लंगर स्थापित किए गए हैं और 6,000 से अधिक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया , ‘‘28 जून से 19 अगस्त तक विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे तथा लोगों की असुविधा को कम करने के लिए नियमित रूप से परामर्श जारी किया जाएगा.

पहलगाम से पवित्र गुफा कैसे पहुंचे

पहलगाम मार्ग के लिए यात्रा आधार शिविर अनंतनाग जिले में नुनवान (पहलगाम के पास) स्थित है। श्रीनगर से नुनवान लगभग 90 किमी दूर है। बालटाल मार्ग पर यात्रा एक्सेस कंट्रोल गेट डोमेल में स्थित है, जो बालटाल से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर है। पहलगाम मार्ग पर यात्रा एक्सेस कंट्रोल गेट चंदनवाड़ी में स्थित है, जो नुनवान से लगभग 12 किमी की दूरी पर है।

क्यों यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति अमरनाथ गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा को करने से 23 तीर्थों का पुण्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में जिक्र किया गया है कि काशी में लिंग दर्शन और पूजन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मिलता है। यह भी मान्यता है कि यात्रा को करने से जातक को सभी रोगों और पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए कठिन रास्तों के बाद शिव भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं।

पवित्र गुफा श्री अमरनाथ नाथ

पवित्र गुफा के रास्ते में अमरावती और पंजतरणी नदियों का संगम आता है। कुछ तीर्थयात्री दर्शन के लिए जाने से पहले अमरावती में पवित्र गुफा के पास स्नान करते हैं। यहां दो छोटे-छोटे शिवलिंग हैं एक मां पार्वती का और दूसरा श्री गणेश का। पवित्र गुफा में शिव लिंग के दर्शन करने के बाद व्यक्ति उसी दिन समय से पहले पंजतरणी लौट सकता है।

और पढ़ें ...

दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, कहा-उपयुक्त समय पर होगा कैबिनेट विस्तार

नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। मान एयपोर्ट में प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर विष्णुदेव साय ने कहा, शुक्रवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी। जिसमें मैं और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और शिवप्रकाश भी उपस्थित रहे।

 बता दें कि कल सीएम साय देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक सीएम ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से बैठक उपरांत मुलाकात की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार पर चर्चा भी हुई है। सीएम के बयान को देखते कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कैबिनेट बिस्तार होने वाला है। नए मंत्रियों के नाम जल्द सामने आएंगे।

 
और पढ़ें ...

कांकेर में NIA की टीम ने दी दबिश,NIA की टीम ने दो लोगो की गिरफ्तारी की,,,


कांकेर- कांकेर में NIA की टीम ने दी दबिश,,,जिले के सुदूरवर्ती गांव आमाबेड़ा, मुंजालगोंदी, कलमुच्चे, जीवलामारी में मारा छापा,,,आधा दर्जन स्थानों पर ली गहन तलाशी,,,नक्सल मामले से जुड़ा है पूरा मामला,,,मामले में NIA की टीम ने दो लोगो की गिरफ्तारी की,,,तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, 39100 रुपये नगद व आपत्तिजनक दस्तावेज किये गए बरामद,,,देर रात तक चलती रही NIA की जांच,,,NIA ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी.

और पढ़ें ...