सियासत
जश्न वाले घर में छाया मातम: दुश्मनी खत्म करने के बहाने बुलाकर युवक को चाकू से गोदा, मौत, दोनों सलाखों के पीछे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली कैंट इलाके के पास मौजूद गांव झारेड़ा में 24 जून की शाम दो बदमाशों ने अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए एक शख़्स का कत्ल कर दिया. मृतक की पहचान आशीष(aashish ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा आशीष की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले दो बदमाशों ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी।
डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मृतक 22 साल का आशीष उर्फ धानु अपने परिवार के साथ झारेरा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 7.15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झारेरा गांव स्थित बारात घर के पास दो लड़कों ने एक लड़के को चाकू मार दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है. पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायल की मौत हो चुकी है. पुलिस ने अस्पताल में मौजूद घायल आशीष के पिता आनन्द और चश्मदीद के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
. पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने ही उनके बेटे की हत्या (murder )की
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने ही उनके बेटे की हत्या की है. पिता आनन्द ने बताया कि शनिवार करीब 6 बजे आरोपी विकास उर्फ फत्ती और वंशु उनके घर आए थे. दोनों ने घर में मौजूद आशीष को बुलाया और अपने साथ ले गए. आनन्द ने बताया कि दुश्मनी होने और विकास व वंशु की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए
आरोपियों ने झगड़े के दौरान पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों ने कई वार किए, इस दौरान आनन्द ने वहां खड़े लोगों के साथ मिलकर आशीष को बचाने की कोशिश भी की. लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. आनन्द ने बेटे आशीष को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस टीम ने आरोपियों को झारेरा गांव स्थित उनके दोस्तों के घर से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में बताया कि उनकी लंबे समय से आशीष से दुश्मनी थी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी लंबे समय से आशीष से दुश्मनी थी. 23 की रात को आरोपियों ने आशीष को सबक सीखाने की योजना बनाई. जिसके बाद 24 को वह उसके घर पहुंचे और दुश्मनी खत्म कर दोस्ती करने के बहाने से उसे बुलाया. आरोपियों ने उसे शराब पिलाने की बात कही और फिर उसे लेकर चले गए. रास्ते में आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया. जिससे आशीष की मौत हो गई.
भारतीय वन सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी...यहां देखें पूरा परिणाम..!!
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
इस विधायक को कोर्ट ने ठहराया दोषी, सुनाई 1 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला......
भोपाल। कांग्रेस नेता जीतू को एमपी एमएलए कोर्ट ने 14 साल पुराने एक केस में एक साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. पटवारी को भोपाल की MP-MLA कोर्ट ने 2009 के मामले में दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई है. जीतू पटवारी समेत उनके सहयोगियों को शासकीय कार्य में बाधा डालने और बलवे समेत कई आरोपों में सजा सुनाई गई है. जीतू पटवारी ने इस मामले पर ट्वीट कर कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने जीतू पटवारी को जमानत भी दे दी है. इस दौरान पटवारी कोर्ट में मौजूद रहे. उनके वकील ने कहा- हम अपर कोर्ट में अपील करेंगे.
इस मामले में पटवारी के अलावा उज्जैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सोंधिया और पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णमोहन मालवीय को सजा सुनाई गई है. इस दौरान पटवारी खुद कोर्ट में मौजूद रहे. विधायक पटवारी के वकील अजय गुप्ता ने कहा, ‘इस फैसले से जीतू पटवारी की विधायकी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हम अपर कोर्ट में अपील भी करेंगे.’ बता दें 2009 में राजगढ़ जिले में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते जीतू पटवारी ने आंदोलन किया था.
जानें क्या है पूरा मामला?
1 सितंबर 2009 को युवा कांगेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों, बिजली, पानी जैसे मुददों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था. कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन में जीतू पटवारी समेत दिग्विजय सिंह जैसे नेता शामिल थे. इस प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ था और कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की गई थी. इस मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, कांग्रेस नेता चंदर सिंह सौंधिया, पंकज यादव पचोर, बब्लू दुबे, सुल्तान सिंह, घनश्याम वर्मा सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
जीतू पटवारी ने कही यह बात:
वहीं, जीतू पटवारी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "माननीय न्यायालय, के निर्णय का पूरा सम्मान है। जनहित के लिए संघर्ष जनप्रतिनिधि की मौलिक पहचान है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा, जन अधिकारों की लड़ाई के लिए हर कीमत चुकाने के लिए भी तैयार रहूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि, "मेरे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी भी राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित ऐसे ही मुकदमे का सामना कर रहे हैं! हम संविधान की विचारधारा से जुड़े जनता के सेवक और INCIndia के सच्चे सिपाही हैं! नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लड़ाई लड़ते रहेंगे!"
उछाल या गिरावट : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें क्या है आज का भाव
आज 2 जुलाई 2023 और दिन रविवार(sunday ) है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दाम 1 पैसे बढ़कर 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे कम हुआ है और यह 96.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे कम होकर 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वाराणसी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 85 पैसे बढ़कर 97.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे बढ़कर 90.73 रुपये प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 107.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 94.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान के जैसलमेर में एक लीटर पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 110.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 95.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 41 पैसे बढ़कर 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे बढ़कर 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा
नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये लीटर बेचा जा रहा है
राज्य में बंद होंगीं धर्मस्थल-स्कूल और हाइवे के पास की शराब दुकानें, अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा!
लखनऊ : राज्य सरकार ने शराब दुकानों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। Chief Minister Yogi Adityanath ने धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे आदि के नजदीक की शराब दुकानें बंद करने निर्देश दिए हैं।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। उनके साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश के कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है।
इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ और परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक मिला है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि यह जनता से मिला धन है, जो प्रदेश के विकास और जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा।
Aaj Ka Panchang: आज 2 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 2 July 2023 : इन राशि वालों के आय के स्रोत में होंगे विकसित, पढ़े अपना राशिफल
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में UCC पर आज शाम होगी कांग्रेस की बड़ी बैठक
नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू हो रही संसद सत्र काफी हंगामे दार होने के आसार हैं। मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार चर्चा के लिए कई अमह बिल लाने जा रही है जिसमें यूसीसी को भी शामिल किया गया है। यूसीसी पर चर्चा से पहले ही संसद के बाहर विपक्षी पार्टियां विरोध में एकजुट हो रहे हैं। देश में समान नागरिक संहिता को लेकर जहां बहस छिड़ी हुई है वहीं कांग्रेस की संसदीय समिति आज (1 जुलाई) को 10 जनपथ पर शाम 5 बजे सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक करेगी।
वहीं यूसीसी को लेकर कांग्रेस 3 जुलाई के अपने सभी नेताओं के साथ बैठक करने वाली है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि आज होने वाली बैठक समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को होने वाली बैठक की रुपरेखा निर्धारित करेगी। बता दें कि बीते महीने विधि आयोग ने एक नॉटिफिकेशन जारी करके लोगों से 15 से जुलाई से पहले तक इस मुद्दे पर अपने लिखित सुझाव मांगे थे।
जिसके बाद पीएम मोदी ने इसको लेकर बीते दिनों भोपाल में मेरा बूथ- सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा था कि एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकता है, एक घर एक ही कानून से चलेगा। उनके यह बयान न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि विपक्ष के लिए भी स्पष्ट संदेश था कि बीजेपी आने वाले दिनों में एक समान नागरिक सहिंता पर कदम उठाने वाली है। वहीं बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि आगामी मानसून सत्र में बीजेपी यूसीसी का ड्राफ्ट देश की संसद में पेश कर सकती है।
नौ वर्षाें में तीन गुना बढ़ा सरकारी बैंकों का मुनाफा: निर्मला सीतारमण
नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वित्त वर्ष 2014 में सरकारी बैंकों का मुनाफा 36270 करोड़ रुपये की तुलना में नौ वर्षाें में वित्त वर्ष 2022-23 में करीब तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीतारमण ने यहां सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के कारपोरेट कार्यालय के साथ ही पूर्वाेत्तर में बैंक की 29वीं शाखा का शुभारंभ करने के अवसर पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार द्वारा शुरू किय गये विभिन्न सुधारों के बल पर अब दोहरी बेलेंस सीट एडवांटेड की स्थिति में है। अब बैंक अच्छा लाभ कमा रहे हैं। उनकी चूकता पूंजी बढ़ी है और अब वे अपना कारोबार बढाने लगे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आयी थी उस समय दोहरी बैलेंस सीट समस्या थी लेकिन अब यह एडवांटेज की स्थिति में है।
उन्होंने कहा जब हम ट्विन बैलेंस सीट की बात करते हैं तो हम बैंक की बैलेंस सीट और कारपोरेट एवं एमएसएमई की बात करते हैं। जब ये सभी समस्या में होते हैं तो इससे अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है। उन्होंने द इॅकोनोमिस्ट पत्रिका का हवाला देते हुये कहा कि इसमें कहा गया है भारतीय बैंक जो कभी कठिनाइयाें में फंसे थे अब लाभ कमा रहे हैं।
बैंक के प्रदर्शन में सुधार होने के कारण ही साख निर्धारण एजेंसी एस एंड पी ने भारतीय बैंकों की रेटिंग में सुधार की है। उन्होंने कहा कि क्रिसिल रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक भारतीय बैंकों के गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) के घटकर 3.8 प्रतिशत पर आने का अनुमान जताया है।
गर्लफ्रेंड को बाईक में बैठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, अचानक हुआ हादसा, देखें वीडियो…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लोगों को लापरवाह ड्राइविंग के जोखिम के बारे में शिक्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। पुलिस ने लोगों को लापरवाही से गाड़ी चलाने के नकारात्मक प्रभावों के बारे में सूचित करने के लिए एक ध्यान खींचने वाला वीडियो सोशल मिडिया में पोस्ट किया. यह वीडियो में एक युवक बाइक पर पीछे बैठी एक महिला के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है. इस जोड़े को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते देखा जा सकता है. चिंताजनक वीडियो आगे दिखाता है कि गाड़ी चलाते आदमी संतुलन खो देता है और युवती मोटरसाइकिल से गिर जाती है।
सड़क पर स्टंट करते कपल का वीडियो
दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किये गये वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर लड़का और लड़की बैठे हुए हैं। सड़क पर और भी गाडियां चल रही हैं लेकिन लड़का वहीं स्टंट करने लगता है। इसी बीच बाइक से उसका संतुलन बिगड़ता है और दोनों गिर पड़ते हैं। लड़का तो किसी तरह संभलते हुए आगे निकल गया, लेकिन लड़की सड़क पर ही गिर पड़ी और संभवतः उसे चोट भी लगी।
पुलिस ने लिखी कुछ ऐसी मजेदार लाइनें
दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर गये इस वीडियो में ‘ये इश्क हाये बैठे-बिठाये जन्नत दिखाए…’ गाना बज रहा है। साथ हिंदी में कुछ मजेदार शब्द लिखे गये हैं, जिसे हम चेतावनी भी कह सकते हैं। लड़की के बाइक से गिरते ही वीडियो में ‘जन्नत दिखाए’ लिखा आता है। इसके बाद वीडियो में आगे लिखा है ‘यह Risk हाये बैठे-बिठाए हड्डियां तुड़वाए।
अब एक क्लिक में वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड, ट्विटर पर आया धांसू फीचर, पढ़ें हर अपडेट्स
Twitter Download Button : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्वीटर ने वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा को जारी कर दिया है। इस सुविधा के तहत नए डाउनलोड वीडियो ऑप्शन को जोड़ा गया है। यानी ट्विटर यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी एप और साइट की मदद से सीधे प्लेटफॉर्म पर ही वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।
एप रिसर्चर और ट्विटर यूजर Nima Owji ने इस फीचर की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। यूजर का कहना है कि ट्विटर वीडियो डाउनलोड बटन पर काम कर रहा है! और क्रिएटर्स इसे इनेबल/डिसेबल भी कर सकेंगे। दावा है कि इस फीचर को जल्दी ही रोल आउट किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने नया वीडियो एप लॉन्च करने की घोषणा की है।
ट्विटर वीडियो एप
Twitter Download Button : ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी स्मार्ट टीवी के लिए एक वीडियो एप पर काम कर रही है। एप यूजर्स को अपने टीवी पर ट्विटर वीडियो देखने की अनुमति देगा, और इससे लोगों को नए वीडियो खोजने में भी आसानी होगी। मस्क ने 18 जून, 2023 को एक ट्वीट में यह जानकारी दी थी। मस्क ने एक ट्विटर यूजर्स को रिप्लाई में कहा था कि एप आ रहा है। यह एप टीवी ग्रुप के लिए उपलब्ध होगा।
Twitter Download Button : स्मार्ट टीवी के लिए वीडियो एप की घोषणा इस बात का संकेत है कि मस्क ट्विटर को अधिक वीडियो-केंद्रित प्लेटफॉर्म बनाने के लिए गंभीर हैं। ट्विटर हाल के वर्षों में वीडियो पर जोर दे रहा है, और कंपनी ने यूजर्स के लिए वीडियो देखना और शेयर करना आसान बनाने के लिए कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। स्मार्ट टीवी के लिए वीडियो एप इस प्रयास का विस्तार है, और इससे लोगों के लिए अपने टीवी पर ट्विटर वीडियो देखना आसान हो जाएगा।
शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन में ले जा सकेंगे इतने शराब की इतनी बोतलें, जाने नया नियम…
नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वाले शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर हैं. इस संबंध में DMRC-CISF ने बड़ा फैसला लिया हैं.दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को शराब की दो बोतलें साथ ले जाने की मंजूरी दे दी है.सिर्फ सीलबंद शराब की बोतल ही यात्री साथ ले जा सकेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है.
अभी तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी. अब नया आदेश सभी मेट्रो लाइन पर होगा लागू. साथ ही डीएमआरसी ने यात्रियों को चेताते हुए कहा है कि मेट्रो में शराब पीने या शराब के नशे में अप्रिय बर्ताव करने पर उचित कार्रवाई होगी.
बात दें कि सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने पहले के आदेश की समीक्षा की है. पहले के आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
हालांकि, मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना सख्त वर्जित है. मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय उचित शिष्टाचार बनाए रखें. यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.’
अब QR कोड स्कैन करके दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे WhatsApp चैट, एक क्लिक में जानें आसान प्रोसेस
नई दिल्ली : आजकल लोगों की निर्भरता सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है. वहीँ अधिकांश लोग WhatsApp इस्तेमाल करते होंगे। WhatsApp के साथ सबसे बड़ी दिक्कत चैट ट्रांसफर को लेकर हमेशा से होती रही है। कई थर्ड पार्टी एप WhatsApp चैट ट्रांसफर की सुविधा देते हैं लेकिन इसमें डाटा लीक का खतरा रहता है।
Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी दी है। WhatsApp की चैट हिस्ट्री को अब आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। जकरबर्ग ने कहा है कि यह पूरी तरह से सिक्योर होगा। चैट की साइज को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी यानी आपकी चैट में बड़ी-बड़ी फाइलें या अटैचमेंट हैं तो भी चैट आराम से ट्रांसफर हो जाएगा।
इसके साथ शर्त यह है कि दोनों डिवाइस में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए यानी चैट तभी ट्रांसफर होगा जब दोनों फोन या तो आईफोन होंगे या फिर एंड्रॉयड होंगे यानी आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में क्यूआर कोड को स्कैन करके चैट को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। मार्क जकरबर्ग ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।
फिलहाल चैट को ट्रांसफर करने के लिए क्लाउड बैकअप का इस्तेमाल होता है। क्यूआर कोड स्कैन वाले प्रोसेस में डाटा क्लाउड पर बैकअप नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने व्हाट्सएप डाटा का बैकअप लेने की जरूरत भी नहीं है।
इस प्रक्रिया यानी QR कोड स्कैन से चैट ट्रांसफर करने के लिए व्हाट्सएप लोकल वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करता है यानी यह दो डिवाइस के बीच एक वाई-फाई नेटवर्क बनाता है। क्यूआर कोड से चैट ट्रांसफर करने के लिए पुराने फोन के WhatsApp की सेटिंग में जाना होगा और फिर चैट पर क्लिक करके Chats Transfer में जाना होगा। इसके बाद QR कोड स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको नए से स्कैन करना होगा।
“Jau Nako Dur Baba” में सुरेखा के रूप में Meghali Juvekar – सन टीवी मराठी के प्राइम टाइम लाइनअप में एक शानदार अतिरिक्त
सस्ता या महंगा : एलपीजी के नए रेट जारी, जानिए कितने में बिक रहा रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती है। 1 जुलाई की समीक्षा के बाद रसोई गैस के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इस महीने घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में सरकार ने कई महीने के दौरान बदलाव किया है. पिछले महीने जून के दौरान कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम हुए थे. वहीं मई के दौरान भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी और एक सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये पर पहुंच गई थी. वहीं अप्रैल के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये थी. मार्च में इसकी कीमत सबसे ज्यादा 2119.50 रुपये पर थी. जनवरी और फरवरी के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये पर थे.
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार
देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार है. कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है. जबकि कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चेन्नई में एक एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये में बिक रहा है. जबकि कॉमर्शियल 1937 रुपये में बिक रहा है
आज से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर
Aaj Ka Panchang: आज 01 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope Today 01 July 2023: वृष, सिंह, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर: अब यहां भी ले जा सकेंगे शराब की बोतलें, CISF ने लिया फैसला
दिल्ली मेट्रो(delhi metro ) में शराब की दो बोतल साथ ले जाने की मंजूरी मिल गई है. सीआईएसएफ (CISF) और मेट्रो अधिकारियों की कमिटी ने ये फैसला लिया है. मेट्रो में सिर्फ सीलबंद शराब की बोतल (bottle )यात्री ले जा सकेंगे. अभी तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी, अब नया आदेश सभी मेट्रो लाइन(metro line ) पर होगा लागू.
मेट्रो में दो शराब की बोतल ले जाने की इजाजत जरूर मिल गई है, लेकिन मेट्रो में शराब पीने या शराब के नशे में अप्रिय बर्ताव पर उचित कार्रवाई होगी. डीएमआरसी ने कहा है कि मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय उचित व्यवहार बनाए रखें. यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो कानून के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली मेट्रो में ये चीजें लेकर सफर करना प्रतिबंधित
दिल्ली मेट्रो में सामान ले जाने के लिए भी नियम हैं. इसके मुताबिक, यात्री अपने साथ सिर्फ 25 किलो का वजन वाला सामान ले जा सकते हैं, और सिर्फ एक बैग ही इतने वजन का होना चाहिए. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो में सभी रूपों में प्रतिबंधित स्पिरिट और ज्वलनशील तरल पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित है. किसी भी प्रकार का विस्फोटक ले जाने पर सख्त पाबंदी है. कोई नुकीली वस्तु जैसे चाकू, खंजर, तलवार, क्लीवर, कटलरी आदि नहीं ले जा सकते
*भूपेश भ्रष्टाचारियों के बादशाह - नड्डा*
कृषि विभाग के इंजीनियर की जिंदा जलकर मौत, घर की सीढ़ियों पर मिला जला हुआ शव
मध्यप्रदेश। भोपाल में कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपने घर में लगी आग को बुझाने के दौरान वह खुद आग की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को उनका जला हुआ शव घर की सीढ़ियों पर मिला।
भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र की पेबल-बे कॉलोनी में संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी में कृषि यंत्री के पद पर पदस्थ अनिल पोरवाल (55) का घर है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के बाद घर में पत्नी और बेटी के साथ बैठे थे। उन्हें मकान की पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखा। वह दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे, तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। पहले उन्होंने पत्नी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 45 मिनट के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के बाद पुलिस और परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे, तो सीढ़ियों के पास अनिल पोरवाल का शव पड़ा था। आग की लपटों से वह बुरी तरह झुलस गए थे। बताया जा रहा है कि अनिल सीढ़ियों की मदद से ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी धुआं और आग की चपेट में आने से गिर गए। घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शादी से नाखुश पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी
उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरपुर में शादी के पांच महीने बाद ही पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। दोनों के खून से लथपथ देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल ले भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मुखियाली निवासी नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे अपने रिश्तेदार सद्दाम के घर गादला पहुंचे। सद्दाम नमाज पढ़ने गया हुआ था। नसीम ने सद्दाम के घर में जाते ही हवाई फायर की। पड़ोसी साबिर ने उन्हें रोका तो नसीम की पत्नी तमन्ना ने साबिर पर गोली चला दी। साबिर गोली लगने से घायल हो गया है।
वहीं, गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच भीड़ को देख दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे। इस बीच नसीम ने तमन्ना को गोली मारी और इसके बाद अपने आप को गोली मार दी। गोली लनगे के बाद नसीम की मौके पर और तमन्ना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। साबिर का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।
बताया गया है कि लगभग पांच माह पूर्व सद्दाम द्वारा मृतक नसीम की शादी कराई गई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में इस दिन होगी मूसलाधार बारिश...जानिए मौसम का ताजा हाल
नई दिल्ली। मानसून के आगमन के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार के मुताबिक मानसून पूरी तरह सक्रिय और एडवांस स्टेज में आ चुका है।
पिछले 2 दिनों से मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो रही है। राज्य में 12 सेंटीमीटर बारिश की उम्मीद है। इसी तरह गुजरात और गोवा में भी जमकर बारिश हो रही है। हम दक्षिण गुजरात और कोंकण-गोवा में आज 20 सेंटीमीटर बारिश की उम्मीद कर रहे हैं. देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्से में अगले 5 दिनों तक बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने आज प्रदेश के पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़ में बहुत भारी बारिश का अंदेशा जताया है. इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी ,बालाघाट, श्योपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शाहजहांपुर, आगर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर बड़वानी, भोपाल और विदिशा में भी भारी बारिश के आसार हैं।
मुंबई में तेज बरसात का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, देहरादून हरिद्वार, बागेश्वर जिलों में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 30 जून, 1 और 2 जुलाई को मौसम का अलर्ट रहेगा. बारिश का यह दौर 2 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान आम जनता और तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा रहेगा मौसम
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में अगले कई दिनों तक तेज बरसात होती रहेगी। आज दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र, कच्छ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश संभव है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज मध्यम से लेकर भारी बारिश संभव है।
इन राज्यों में होगी झमाझम
एजेंसी के अनुसार आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है. इसी तरह हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, बिहार की तलहटी और उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिणपूर्व और दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
आज अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं मणिपुर के CM बीरेन सिंह
इंफाल। मणिपुर में बीते दो महीने से चल रही हिंसा के बीच माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम की ओर से राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात का वक्त मांगा जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है।इससे पहले विपक्ष की सर्वदलीय बैठक में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई थी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अभी मणिपुर के दौरे पर हैं। केंद्र सरकार की काफी कोशिशों के बाद भी हिंसा की छुटपुट घटनाएं मणिपुर में देखने को मिल रही हैं।
माना जा रहा है कि करीब दो महीनों से सुलगते मणिपुर के हालात पर काबू न पाने के चलते सीएम बीरेन सिंह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके बाद यह देखना होगा कि आगे राज्य की बागडोर किसके हाथों में जाती है?
भाजपा बताये लाभार्थी सम्मेलन में आये कितने लोगों के खाता में 15-15 लाख रु. आया
भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन को पीड़ितों का सम्मेलन करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा असल में जिन्हें लाभार्थी बता रही है वह मोदी सरकार के नीतियों से पीड़ित वर्ग है जिसे 9 साल से मोदी सरकार धोखा दे रही है और अब भाजपा अपनी राजनीतिक भूख को मिटाने के लिए एक बार और उन पीड़ितों को धोखा देकर अपने लाभार्थी सम्मेलन में बुलाये और फोटो बाजी की। भाजपा का मूल चरित्र सिर्फ धोखा देना है जो आज लाभार्थी सम्मेलन में दिखा भी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बतायें लाभार्थी सम्मेलन में ऐसे कितने लोग आये थे जिनके खाता में मोदी सरकार ने 15-15 लाख रुपए जमा कराए हैं? उज्जवला योजना के ऐसे कितने हितग्राही आये जिन्होंने 1 साल में रसोई गैस के 12 सिलेंडर भरवाए है? कांग्रेस सरकार में 410 रु. में मिलने वाला सिलेंडर को मोदी सरकार 1200 रुपए के दाम पर बेच रही है और गरीबों से 800 रु. अतिरिक्त वसूल रही है। भूपेश सरकार के द्वारा पीएम आवास में 40 प्रतिशत अनुदान राशि दी गयी जिसे गरीबों का मकान बना और भाजपा वाहवाही लूटने के लिए उन्हें अपना बता रही है यह भाजपा की बेशर्मी है? मोदी सरकार की नाकामियों गलतनीतियों मुनाफाखोरी के चलते हर घर में महंगाई है, बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था गिर रही है, आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे, खाने का तेल, दाल के भाव चढ़े हुए हैं, 100 रु किलो में टमाटर मिल रहा है, ट्रेन नहीं मिल रहा है। इससे पीड़ित वर्ग को धोखा देकर भाजपा के कार्यकर्ता वहां लेकर गए थे और लाभार्थी बता रहे थे। भाजपा का झूठ परपंच खुल गया है।
Sawan 2023: इस बार भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, जानिए सबकुछ
Sawan 2023 : भगवान भोलेनाथ सबसे सरल व सहज देवता हैं। हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के महीने को सबसे उत्तम माना जाता है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। दरअसल हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे। वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है। यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन कब से शुरू हो रहा है और शुभ संयोग
कब से शुरू हो रहा है सावन 2023?
Sawan 2023 :इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा। यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए करीब 59 दिन मिलने वाले हैं।
क्यों बन रहा अद्भुत संयोग ?
Sawan 2023 : दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में करीब 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने तक रहने वाला है।
सावन सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त
सावन सोमवार पूजा विधि
सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें।
सभी देवताओं पर गंगा जल चढ़ाएं।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें।
भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।
सामग्री चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः का जाप करें और चंदन का तिलक लगाएं।
सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार के व्रत की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए और अंत में आरती करनी चाहिए।
भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं।
IAS टीना डाबी बनने वाली हैं मां, राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर किया ये आग्रह, जानिए क्या कहा?
IAS Tina Dabi : आईएएस टीना डाबी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है. टीना अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. उनके लंबी-चौड़े फैन क्लब के लिए यह काफी खुशियों वाली खबर है. वर्तमान में प्रेगनेंसी को देखते हुए जैसलमेर की जिलाधिकारी ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें जयपुर में फिलहाल नाॅन फील्ड पोस्टिंग दी जाए. उसके बाद वे आगामी दिनों में मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) पर जाएंगी.
बीते साल अप्रैल में आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने के बाद टीना डाबी सुर्खियों में आई थीं. इस महिला अफसर के गर्भवती होने का खुलासा गत माह उस समय हुआ था, जब वो अपने जिले में विस्थापित पाकिस्तानी नागरिकों से मिलने पहुंची थीं.
दरअसल, पाकिस्तानी बुजुर्ग महिलाओं ने कलेक्टर टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद दिया था. इस पर टीना डाबी खिलखिला कर हंस पड़ी थीं और उन्होंने कहा कि वे बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझतीं. बेटी होगी तो भी चलेगी. लेकिन पाकिस्तानी विस्थापित महिलाएं उन्हें लगातार बेटा होने का आशीर्वाद दे रही थीं.
वहीं, दूसरी तरफ जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए बताया, राज्य सरकार को पत्र लिखकर राजधानी जयपुर में नाॅन फील्ड पोस्टिंग देने का आग्रह किया है, ताकि इस परिस्थितियों में काम का ज्यादा प्रेशर न हो. हालांकि, आगामी दिनों में टीना जल्द ही मैटेरनिटी लीव पर जाएंगी.
टीना डाबी ने कहा कि आगामी 2-3 दिन में आने वाली ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम आने की संभावना है. जब तक ट्रांसफर लिस्ट नहीं आती, तब तक वो जैसलमेर कलेक्टर का काम करती रहेंगीं.
Aaj Ka Panchang 30 June: आज का पंचांग, जानें शुक्रवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 30 June 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 30 जून 2023 का पंचाग...
वार-शुक्रवार
पक्ष-शुक्ल पक्ष
तिथि-द्वादशी, 01:16 एएम, जुलाई 01 तक
नक्षत्र- विशाखा, 04:10 पीएम तक
योग- साध्य, 01:32 एएम, जुलाई 01 तक
करण- बव, 02:05 पीएम तक
सूर्योदय- 05:26 एएम
सूर्यास्त- 07:23 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 08:13:31 से 09:09:18 तक, 12:52:27 से 13:48:15 तक
कुलिक- 08:13:31 से 09:09:18 तक
कंटक- 13:48:15 से 14:44:02 तक
राहु काल- 10:39:57 से 12:24:34 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 15:39:49 से 16:35:37 तक
यमघण्ट- 17:31:24 से 18:27:11 तक
यमगण्ड- 15:53:46 से 17:38:22 तक
गुलिक काल- 07:10:45 से 08:55:21 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:56:40 से 12:52:27 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 30 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 30 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
पंचांग का मुख्य उद्देश कालमापन या कालगणन का हैं. किसी भी मांगलिक कार्य, व्रत-उपवास, त्योहार आदि के लिये इसकी जरूरत पड़ती है. पंचांग पढ़कर कोई व्यक्ति यह तय कर सकता है कि आज का दिन किसी विशेष कार्य को शुरू करना है या नहीं.
Aaj Ka Rashifal 30 June 2023: महीने का आखिरी दिन इन राशियों के लिए होने वाला है बेहद खास, चमकेगी इनकी किस्मत, क्या ये आपकी राशि है?
Aaj Ka Rashifal 30 June 2023: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 10 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आपका दिन मंगलमय रहेगा। आप गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत हैं तो आपको प्रशासन से सहयोग मिल सकता है। निवेश से रिलेटेड आपकी योजनाएं सफल रहेंगी लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। अधिकारियों से सामंजस्य बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी और साझेदारी प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। जनसंपर्क के कार्यों के लिए आपको कोई सुंदर प्रस्ताव मिल सकता है। जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। आप अपने परिवारजनों के साथ खुशी पूर्वक दिन बिताएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 2
वृष राशि
आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में मेहनत से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके घर किसी शुभ कार्य का प्लान बनेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ के योग दिखाई दे हैं। अचानक धन लाभ की उम्मीद बन रही है। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। आज का दिन आपके लिए यादगार बनेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर - 4
मिथुन राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कोई नई साझेदारी करने का मन बनाएंगे। जो आपकी व्यापारिक योजनाओं के लिए लाभकारी रहेगा। आप किसी नए बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। लेकिन फाइनेंस को लेकर गंभीर रहेंगे। धन से जुड़ा कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने तथा मनोरंजन में समय बिताएंगे। इस दौरान कुछ लोगों की सहायता करने के लिए भी आगे आएंगे। अपने डाइट का विशेष रखें।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर - 5
कर्क राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को शानदार सफलता मिलेगी। आपके लिए प्लेसमेंट के शुभ योग हैं। आप अपने इंटरव्यू पर फोकस करेंगे। आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटों को शांति व सहजता पूर्वक दूर करेंगे। इसके आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको किसी अच्छे विभाग में ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 4
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और नेतृत्व करने की तरीके की सराहना होगी आपको इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किसी अच्छी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, आपको उनका सहयोग अच्छा लगेगा। आप दोनों छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 9
कन्या राशि
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महिलाएं आज घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जाएंगी। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमे आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, रिश्ते में मधुरता आएगी।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 2
तुला राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आपकी किसी प्रकार की व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आपकी संकल्प शक्ति बेहतर रहेगी। व्यापार में बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आप जनसंपर्क योजनाओं से जुड़ेंगे। आपको यहां परस्पर सहयोग मिलेगा। आप घर परिवार के साथ बातचीत करने में दिन व्यतीत करेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
- लकी रंग - मैजेंटा
- लकी नंबर - 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। धैर्य से काम लें। आपको अपनी संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस करेंगे। परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाएंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 9
धनु राशि
आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप नौकरी बदलने का मन बनाएंगे नई नौकरी के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट में आपको टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कॉमर्स तथा फाइनेंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 9
मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का मन बनाएंगे। किसी कानूनी मुद्दों के कारण थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह से कहीं निवेश करेंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षकजनों से सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग है।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर - 7
कुंभ राशि
आज आपका दिन उम्मीद से भरा रहेगा। कई सरप्राइस और अच्छी खबरें आपका इंतजार कर रही है। आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी रचनात्मक ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन किसी प्रकार का फैसला लेने से पहले विचार विमर्श कर लें। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर - 6
मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही समस्या आज समाप्त हो जाएगी। किसी प्रकार का कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा होगी। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपको पैसों के मामले में सही संतुलन बिठाने की कोशिश करनी पड़ेगी ।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर - 7
एक नए रूप में दिखेगा कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन
रेलवे एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है.
रेलवे देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चलाने जा रही है. यह विशेष ट्रेन भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अनेक स्थानों से गुजरेगी. रेलवे ने एक बयान में कहा कि 'आजादी की अमृत यात्रा' 22 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और गुजरात में अहमदाबाद, केवडिया और सूरत, महाराष्ट्र में शिरडी और नासिक और उत्तर प्रदेश में झांसी जाएगी.
आठ रातों और नौ दिनों की इस ट्रेन यात्रा में पहला पड़ाव अहमदाबाद में होगा, जहां महात्मा गांधी रहे थे. यह स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र था. इस ट्रेन के यात्री साबरमती आश्रम, दांडी कुटीर और अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे. रात्रि विश्राम के बाद ट्रेन एकता नगर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी जो केवडिया से जुड़ता है. यहीं नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी है.
सूरत के बाद पुणे पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे ने बयान में कहा कि पर्यटक रातभर सफर के बाद गुजरात के दूसरे सबसे बड़े शहर सूरत पहुंचेंगे. यहां लोग बारदोली में सरदार पटेल संग्रहालय और दांडी बीच पर राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह संग्रहालय देखने जाएंगे. इसके बाद ट्रेन लोकमान्य तिलक के शहर पुणे पहुंचेगी जहां यात्री आगा खां पैलेस का दीदार कर सकेंगे. महात्मा गांधी को भारत छोड़ो आंदोलन में कस्तूरबा गांधी के साथ यहां बंधक बनाकर रखा गया था.
सातवें दिन शिरडी पहुंचेगी ट्रेन
पर्यटक यरवदा जेल देखने जाएंगे, जहां जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल को रखा गया था. इसके अलावा वे केसरी वाड़ा जाएंगे, जहां से तिलक ने मराठी और अंग्रेजी में 'द केसरी' अखबार निकाला था. पुणे में एक रात विश्राम करने के बाद यात्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाएंगे. सातवें दिन ट्रेन शिरडी पहुंचेगी. यहां यात्री शनि शिंगणापुर मंदिर में दर्शन करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद नासिक पहुंचकर पर्यटक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे.
इसके बाद ट्रेन झांसी आएगी जहां लोग झांसी का किला देख सकेंगे. यह ट्रेन कुल मिलाकर 3,600 किलोमीटर के करीब दूरी तय करेगी. इस डीलक्स वातानुकूलित ट्रेन में दो रेस्तरां, एक रसोई, प्रत्येक डिब्बे में स्नानगृह और एक छोटा पुस्तकालय आदि होंगे. इस ट्रेन में पैकेज की कीमत AC 3 टियर के लिए प्रति व्यक्ति 31,731 रुपये, AC 2 टियर में प्रति व्यक्ति 57,015 रुपये, AC 1 (केबिन) के लिए 60,881 रुपये प्रति व्यक्ति और AC 1 (कूप) के लिए 68,145 रुपये प्रति व्यक्ति है.
<div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">
मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा बदलाव, भाजपा नेताओं की हुई हाइलेवल बैठक
नई दिल्ली। इस साल देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव है और उसके साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव भी। ऐसे में मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल के आसार नजर आ रहे है। इसका कारण यह है की दिल्ली में भी भाजपा नेताओं की हाइलेवल की बैठक हुई है। इस बैठक में हालांकि फैसला क्या हुआ ये अभी सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोटर्स की माने तो जल्द ही मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। कैबिनेट में बदलाव को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। ऐसे में पीएम आवास पर एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए। सूत्रों का दावा है कि इसमें सरकार एवं संगठन में फेरबदल, समान नागरिक संहिता व मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है। सूत्रों की माने तो जुलाई के पहले सप्ताह में कैबिनेट में फेरबदल होने के आसार हैं।
यहां स्कूल कार्यालयों में जींस, टी शर्ट पहनने पर लगा प्रतिबंध
पटना । बिहार में नए शिक्षण सत्र की शुरूआत हो चुकी है और सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच बिहार के शिक्षा विभाग ने स्कूलों कार्यालय में संस्कृति में सुधार लाने के लिए शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई गाईडलाईन जारी की है । नए नियम के तहत जींस और टी शर्ट पहन कर स्कूल कार्यालय आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। विभाग द्वारा जारी एक आदेश में औपचारिक परिधान पहनकर कार्यालय आने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक सुबोध कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अक्सर देखा गया है कि पदाधिकारी, कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध कैजुअल ड्रेस में कार्यालय आ रहे हैं, जो कार्यालय की गरिमा के लिए सही नहीं है। इसलिए विभाग ने सारे पदाधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस में आने के आदेश दिए जा रहे हैं। इस आदेश की प्रति सभी अधिकारियों को भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि चर्चित आईएएस अधिकारी के.के पाठक जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने हैं, तभी से व्यवस्था में सुधार को लेकर आदेश जारी किए जा रहे हैं।
माफिया अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर 73 गरीबों के लिए बना घर, सीएम योगी कल सौपेंगे चाबी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को यहां एक विशेष कार्यक्रम में मारे गए माफिया-राजनेता अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए निर्मित 76 किफायती आवास इकाइयों के चयनित लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे। वह जिले में 750 करोड़ रुपये की 250 से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर, 2021 को शहर के लूकरगंज इलाके में 1731 वर्ग मीटर की इस साइट पर आवास परियोजना की आधारशिला रखी थी। अक्टूबर 2021 में, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने भूमि के इस भूखंड पर प्रधान मंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों के निर्माण के लिए एक खाका तैयार किया था, जिसे 2021 में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराया गया था। बहुमंजिला इमारतों में 75 फ्लैट बनाए गए हैं और प्रत्येक फ्लैट 34.09 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया गया है। यहां एक सामुदायिक भवन एवं एक पार्क भी बनाया गया है। आवासीय योजना में इन फ्लैटों के लिए 6,030 लोगों ने आवेदन किया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं।आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पीडीए ने आखिरकार 1590 पात्र उम्मीदवारों की सूची के साथ लॉटरी की तारीख की घोषणा की थी। 76 अंतिम लाभार्थियों का चयन करने के लिए 9 जून को लॉटरी निकाली गई, जिन्हें अब 30 जून को उनके घरों की चाबियां मिलेंगी।
Aaj ka Panchang 29 June 2023: आज है देवशयनी एकादशी, साथ ही हो रहा है रवि योग का निर्माण, पढ़िए आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 29 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 जून 2023, गुरुवार के दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि की उपासना करने से जीवन में सुख-एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही आज रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। पढ़िए आज का पंचांग।
आज का पंचांग ( Panchang 29 June 2023)
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त - जून 30 02 बजकर 42 मिनट तक
नक्षत्र- स्वाति
रवि योग- सुबह 05:26 से दोपहर 04:30 तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 04:06 से 04:46
विजय मुहूर्त- 02:44 से 03:40 तक
गोधूलि मुहूर्त- 07:22 से 07:42 तक
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 से 12:56 तक
अशुभ समय
राहु काल- 14:11 से 15:52 तक
गुलिक काल- 09:07 से 10:48 तक
दुष्टमुहूर्त- 10:14 से 11:08 तक, 15:39 से 16:33 तक
दिशा शूल- दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबलम 04:30 तक - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम अगले दिन सूर्योदय तक - मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 44 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 15 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय- सुबह 03 बजकर 13 मिनट
चन्द्रास्त- 30 जून रात्रि 2 बजकर 14 मिनट तक
चन्द्र राशि - तुला
Aaj Ka Rashifal 29 June 2023: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 June 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 29 जून 2023 गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। पढ़िए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं है। अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च होगा। जातक भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज व्यापार में छोटी छोटी यात्राएं होंगी। वाहन चलाते में सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। संध्या के समय किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। संतान के व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। जातक दिमाग से ज्यादा मन की सुनेंगे। परोपकार की भावना मन में रहेगी। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। व्यापार में पार्टनर या निकट के व्यक्ति से सतर्क रहें। जातक को अपने रहस्य किसी के सामने उजागर नहीं करना चाहिए अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। नौकरीपेशा अपने से उच्च अधिकारी से सतर्क रहें। पौष्टिक भोजन समय पर करे। पेट दर्द से ग्रसित हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन आप तनावग्रस्त रहेंगे। प्रातः काल, पड़ोसी या परिवार के किसी सदस्य से अकारण बहस हो सकती है। सोची हुई योजना क्रियान्वित ना होने से मन में अशांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है। चापलूसों से सतर्क रहें। जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में भय रहेगा। संध्या के समय निकट के मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। सलाह दी जाती है की आलस्य त्याग कार्य पर फोकस करें। व्यापार में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। जिससे भविष्य में फायदा होगा। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज पूरा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संध्या के समय निकट के रिश्तेदार घर पर रुकने के लिए आ सकते हैं। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज के दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। जातक वास्तविक दुनिया को छोड़ काल्पनिक सोच अपनाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। सलाह दी जाती है महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर धैर्य के साथ लें। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक तंदुरुस्त महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज के दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे दिन की शुरुआत में कोई अनचाही परेशानी से ग्रसित होंगे। लेकिन अपनी क्षमताओं और पराक्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर उत्कर्ष प्रदर्शन करेंगे। उच्च अधिकारी जातक के कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यापार में सोची हुई योजना क्रियान्वित करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चली आ रही बीमारी में राहत महसूस करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस करेंगे। सहकर्मी से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन हानि का योग है, सतर्क रहें। जातक व्यर्थ के कार्यों में धन और ऊर्जा नष्ट करेंगे। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जीवन साथी के साथ अहम को लेकर टकराव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मौसमी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन जातक को व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अच्छी मात्रा में धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर के लिए भी आज का दिन अच्छा साबित होगा। समाज में जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में छोटी और सुखद यात्रा हो सकती हैं। नया वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज के दिन जातक कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज पूर्ण हो सकता है। जातक अपनी मनमोहक वाणी से सभी का मन मोह लेंगे। कार्यक्षेत्र में जातक की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति भी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा। अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार और व्यायाम को शामिल करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज के दिन जातक की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। जातक अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित और प्रयासरत रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आज जातक व्यापार का विस्तार और नए उद्यम शुरू कर सकते हैं। मजबूत बृहस्पति के होने के कारण विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। दिन के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सतर्क रहें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन जातक मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में बनाई गई यात्रा की योजना आज रद्द हो सकती है। नौकरी पेशा जातक कार्य की अधिकता होने के कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे, इसके कारण अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। पिता से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। गले में इन्फेक्शन हो सकता है, स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन जातक का आनंद में रहने वाला है। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। मन में सकारात्मक विचारों का जन्म होगा। जातक कार्यस्थल पर दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति हो सकती है। निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। पुराना मित्र आपसे पैसों की मदद मांग सकता है। जीवनसाथी आपकी छोटी-छोटी इच्छाओं का ख्याल रखेंगे। साथ ही आपसी संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं।
आखिर क्यों मनाई जाती है बकरा ईद और क्या है इसके पीछे कुर्बानी का कारण
मुस्लिम धर्म में बकरा ईद (Bakra Eid) मनाया जाता है। इसे ईद उल ज़ुहा या ईद अल अज़हा (Eid ul zuha or eid al azha) का त्यौहार भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस त्यौहार को ईद उल फीतर के करीब 2 महीने और 10 दिन बाद मुस्लिम धर्म में बकरा ईद का पर्व मनाया जाता है।
बता दें कि, बकरा ईद के दिन सभी मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोग अपने घर में पल रहे बकरे की बली देते हैं और जिनके घर में बकरा नहीं होता है वो ईद से कुछ दिन पहले बकरा खरीद कर लाते हैं और उनकी बली दी जाती है। बली देने के बाद इसका मीट बनाया जाता है जिसे गरीबों (Poor People), रिश्तेदारों (Relatives) और दोस्तों (Friend) में बांटा जाता है।
आखिर क्यों मनाया जाता है बकरा ईद
बता दें कि, ईद का यह त्यौहार मुसलमानों के पैग़म्बर और हज़रत मोहम्मद के पूर्वज हज़रत इब्राहिम की दी गई कुर्बानी को याद के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब हज़रत इब्राहिम अल्लाह की भक्ति कर रहे थे तो उनकी भक्ति से खुश होकर उनकी दुआ को कबूल किया था जिसके बाद अल्लाह ने उनकी परीक्षा ली। इस परीक्षा में अल्लाह ने इब्राहिम से उनकी सबसे कीमती और प्यारी चीज की बली देने की मांग की।
जब अपने बेटे की बली दे रहे थे हज़रत इब्राहिम
हज़रत इब्राहिम ने अल्लाह की बात मान कर अपनी सबसे प्यारी चीज यानी की अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का निर्णय कर लिया। इसके बाद जब हज़रत इब्राहिम अपने बेटे की बली देने जा रहे थे इतने में ही अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक बकरे को रख दिया जिसके बाद जो परीक्षा अल्लाह इब्राहिम की ले रहे थे वो सफल हो गया और इस दिन को बकरा ईद के रुप में मनाया जाने लगा।
कैसे मनाई जाती है बकरा ईद
इस दिन सभी मुस्लमान सुबह उठकर नमाज पढ़ने जाते हैं। इसके बाद अपने घर पर पल रहे बकरे की बली देते हैं और जिन लोगों के पास बकरा नहीं होता है वो खरीद कर बकरे को लेकर आते हैं और उनकी बली देते हैं। बकरे की बली देने के बाद उसका मीट बनाया जाता है जिसके बाद सबसे पहले उसे गरीबों में दान किया जाता है इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक कहकर मीट दिया जाता है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त गिरफ्तार
मुंबई। आय से अधिक संपत्ति मामले में सीमाशुल्क और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के अतिरिक्त आयुक्त के तौर पर काम करने वाले भारतीय राजस्व सेवा के एक अधिकारी को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत पूर्व में मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय में उप निदेशक के तौर पर संघीय एजेंसी के साथ काम कर चुका था। ईडी द्वारा मुंबई में उसके और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी शुरू किए जाने के बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसे हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी लखनऊ में तैनात है। आईआरएस अधिकारी के खिलाफ धन शोधन का मामला आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी से उपजा है।
भारत के 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, यहां जमकर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 24 राजियों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे की ओर बढ़ गया है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा।
इस दौरान जिन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें उत्तर पश्चिम के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। वहीं, मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम भारत के गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसी के साथ दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने का अनुमान है।
BIG ACCIDENT : नदी में ट्रक गिरने से 5 लोगों की मौत, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल
मध्यप्रदेश। दतिया में एक बेकाबू ट्रक उफनती नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा दुरसड़ा थाना अंतर्गत गांव बुहारा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार दतिया के दुरसाडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बेटी की शादी के लिए एक परिवार ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव जा रहा था। सभी ट्रक में सवार होकर मंगलवार रात को निकले थे। नदी पर नया पुल बन रहा है। आवाजाही के लिए पास ही एक रपटा बनाया गया था। बारिश के कारण रपटे पर एक से दो फीट पानी आ गया था। ड्राइवर ने रपटा क्रॉस करने की कोशिश की। परिवार ने मना भी किया, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कुछ दूर जाकर ट्रक पलट गया।
इधर नदी में ट्रक गिरने की सूचना मिलते ही बचाव के लिए ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महंगाई ने छीनी रसोई की महक- ग़ुस्साए टमाटर ने बदले अपने तेवर, तो अदरक लहसुन ने भी थाली से मू मोड़ा
टमाटर के दाम ने छुए आसमान, बाज़ारो में ₹100 किलो से भी अधिक में बिक रहा टमाटर देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है।टमाटर की बढ़ती कीमतों ने बीते कुछ दिनों में लोगों के जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. कुछ दिन पहले ही 50 रुपये किलो से कम मिल रहे टमाटर की कीमतें अब आसमान छू रही हैं. देश के विभिन्न मॉल और सुपरमार्केट में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर की कीमतें 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं. अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर जो स्थानीय बाजारों में आ रहे हैं, जहां अधिकांश परिवार खरीदारी करते हैं, उनकी कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम है. व्यापारी बताते हैं कि ट्रेंड को देखते हुए जल्द ही यहां भी कीमतें 120 रुपये किलो तक पहुंच जाएंगी.
मंडियों में क्या है भाव
रायपुर के सब्जी मंडी में इसकी कीमत ₹70 से ₹80 किलो है और जब यह आम दुकानों तक पहुंचती है, उस वक्त इसकी कीमत ₹90 से लेकर ₹100 और आम नागरिक के किचन तक आने में इसी टमाटर की कीमत ₹100 से लेकर ₹120 किलो तक पहुंच जाती है.
किलो के मुकाबले पाव टमाटर खरीद रहे हैं लोग
रायपुर सहित प्रदेश भर में भी बीते चार-पांच दिनों में टमाटर के भाव में अचानक से उछाल आया है. जहां पहले टमाटर ₹20 से ₹25 किलो मिल रहे थे, वहीं पर अब टमाटर के भाव 80 से ₹100 किलो मिल रहे हैं. इसकी वजह से आम लोगों की जेब पर बड़ा झटका लगा है. जहां पहले लोग सब्जी एक या 2 किलो लिया करते थे वहीं अब एक पाव के हिसाब से सब्जी ले जा रहे हैं.
गरियाबंद की सब्ज़ी मंडी में जहां कुछ दिन पहले हर तरफ टमाटर नजर आता था, आज सन्नाटा पसरा है. 10 से 15 दिन पहले जो टमाटर 50 से ₹60 किलो था आज वह 100 से ₹120 किलो बिक रहा है. मंडी में टमाटर के बड़े विक्रेता गैन्दलाल सिन्हा ने बताया कि इस वक्त पूरे देश को सिर्फ आन्ध्रप्रदेश ही टमाटर सप्लाई कर रहा है. उपज कम और मांग ज्यादा होने के कारण टमाटर के रेट लगातार बढ़ रहे हैं और लगभग 1 महीने तक यह सिलसिला जारी रहेगा.
प्लेट से गायब है टमाटर
तंग बजट के साथ अपना परिवार चलाने वाले मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों ने भोजन तैयार करने के लिए टमाटर की जगह इमली का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. होटलों ने भी टमाटर का उपयोग बंद कर दिया है और अधिकांश ने मेनू से टमाटर का सूप हटा दिया है.
अदरक व लहसुन भी पहुंच से दूर :बता दें कि बीते दिनों टमाटर की फसल इतनी अधिक हो गई थी कि मंडी में टमाटर के खरीददार तक नहीं थे. थोक में टमाटर ₹10!किलो तक बिक रहा था. बाजार में आम आदमी को 15 से ₹20 प्रति किलो में टमाटर की उपलब्धता थी. सब्जी की महंगाई टमाटर पर ही खत्म नहीं होती. टमाटर के अलावा लहसुन खुले बाजार में ₹130 किलो और अदरक ₹220 किलो तक बिक रहा है. जिस तरीके से टमाटर ने सीजन पर किसानों को धोखा दिया, कुछ ऐसा ही हाल पिछले साल लहसुन के साथ हुआ था. बीते पूरे साल में लहसुन 50 से ₹60 किलो ही बिकता रहा.वही अब लहसुंन के दाम 130 रुपये हो गये है, इस साल लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं. वही अब प्याज के दाम भी दिन-ब-दिन बढ़ना शुरू हो गए हैं. इस साल भी मौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल जल्दी खराब हो रही है. इसलिए ऐसा लगता है कि प्याज भी आसमान छू लेगी.
दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद, देखें वीडियो
दिल्ली।छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक दिल्ली में चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेनूगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मो.अकबर, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा सहित कांग्रेस नेता शामिल हैं।


बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
टमाटर : सरकार के लाख दावों के बावजूद कभी किसान तो कभी आम लोग परेशान
टमाटर के दाम महीने डेढ़ महीने घटने वाले नही हैं क्योंकि शिमला का टमाटर आ रहा है बाकी जगहों से टमाटर नहीं आ रहा है. दरअसल टमाटर की फसल ऐसी है कि अगर सस्ता हो तो किसानों को नुकसान होता है और और मंहगा हो तो परेशानी लोगों को होती है. सरकार के लाख दावों के बावजूद सब्जियों के भंडारण और सप्लाई की अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से कभी किसान कभी आम लोग परेशान होते हैं.
Aaj Ka Panchang 28 June 2023: बुधवार का पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 28 June 2023: पंचांग के अनुसार 28 जून 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज गणेश जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 28 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. आज के दिन गणेश जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की दशमी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
28 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज चित्रा नक्षत्र रहेगा. चित्रा नक्षत्र 14वां नक्षत्र है. चित्रा नक्षत्र के देवता त्वष्टा हैं. चित्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले पुरुष प्रकृति प्रेमी होते हैं.चित्रा नक्षत्र बहुत ही चमकदार तारा है. चित्रा का उज्ज्वल होता है. इस नक्षत्र के प्रथम दो चरण कन्या राशि में आते हैं. इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह और अधिष्ठाता देव विश्वकर्मा हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 28 जून 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर: 2 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।
| 22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | दशमी - 27:20:04 तक |
| नक्षत्र: | चित्रा - 16:01:10 तक |
| करण: | तैतिल - 15:19:27 तक, गर - 27:20:04 तक |
| योग: | परिघ - 06:07:48 तक, शिव - 29:15:25 तक |
| सूर्योदय: | 05:25:28 AM |
| सूर्यास्त: | 19:22:53 PM |
| चन्द्रमा: | तुला राशि |
| राहुकाल: | 12:24:10 से 14:08:51 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 11:56:16 से 12:52:05 तक |
| कुलिक: | 11:56:16 से 12:52:05 तक |
| कंटक: | 17:31:13 से 18:27:03 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 06:21:18 से 07:17:08 तक |
| यमघण्ट: | 08:12:57 से 09:08:47 तक |
| यमगण्ड: | 07:10:09 से 08:54:49 तक |
| गुलिक काल: | 10:39:30 से 12:24:10 तक |
Horoscope Today 28 June 2023: मेष, कन्या, धनु, मीन राशि वालों को हो सकती है धनहानि, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 28 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 28 जून 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वाले अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत ही सावधानी से चलने के लिए रहेगा. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो परिवार के सदस्यों से सलाह लेकर करें, तो बेहतर रहेगा. आपको जीवनसाथी का सहयोग आसानी से भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपको भाई की सेहत में गिरावट रहने के कारण आपको भाग दौड अधिक करनी होगी. आप किसी से उधार लेने से बचे.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा. आपकी कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है. यदि आपने कार्य क्षेत्र में किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आज आपको धोखा दे सकता है. आपकी किसी नये काम को करने की चाह बनी रहेगी. संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खड़ी उतरेगी और आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और व्यापार में आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. अध्यात्म के कार्या पर आपका ध्यान रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा. आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको जीवन साथी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत करके ही अपने कामों से अच्छा लाभ कमा पाएंगे. जीवन साथी से चल रहे मतभेद आज बढ़ सकते हैं और व्यवसाय में यदि कुछ विरोध चल रहे थे, तो वह फिर से उभर सकते हैं. संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह आज उन पर खरी उतरेगी. माता जी से आपको अपने मन की किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है. आपकी किसी काम में जोखिम उठाने की आदत को लेकर आप परेशान रहेंगे और आप अपनो से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आएंगे. यदि आपने किसी बड़े काम मे इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है. आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. परिवार में आपको बड़े सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं. आपका किसी नये मकान, दुकान, फ्लैट आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विद्यार्थियों ने यदि अपनी पढ़ाई पर फोकस किया नहीं किया, तो उन्हें परीक्षा में समस्या होगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार में भी किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के सेहत के चिंता सता सकती हैं. आप अपने रुके हुए कामो की एक सूची बना कर आगे बढ़ेंगे, तभी उनमें से काफी कामो को आप समय रहते पूरा करेंगे. यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मानसिक शांति दिलाने वाले रहेगा. आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. आपको किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा. यदि आपने कार्य क्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने की योजना बनाई है, तो वह पूरी हो सकती हैं. आपका किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है. आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातक यदि किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह अपने भाई बहनों से बातचीत अवश्य करें और साझेदारी में आप कोई निवेश न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे और आपके किए गये प्रयास सफल होगे, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे. आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा. आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा और नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. माता-पिता की सेवा में आज आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. परिवार में यदि आपकी किसी सदस्य से संबंधों में अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी. यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपके वह इच्छा आज दूर होगी और आपकी वाणी के सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी. धन से संबंधित कोई मामला आपको समस्या दे सकता है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक को आज थोड़ा तनाव रहेगा और जीवनसाथी की सेहत बिगाड़ सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे यदि परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो उससे आज आपको राहत मिलेगी. आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन चलाते समय सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपकी किसी बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा.
राजधानी के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, चार युवतियों के साथ युवक इस हालत में पकड़ाया...नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग...
Sex Racket: Prostitution was going on in Rajdhani's flat, Sex Racket. राजधानी में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एक फ्लैट में देह व्यापार चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान जब्त किया है.
राजधानी लखनऊ के आशियाना फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को दबोच लिया. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक दवाइयां, मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि देह व्यापार में संलिप्त युवतियां गाली-गलौज कर रही थी. एक महिला ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा.
महिला की शिकायत पर फ्लैट में छापेमारी की गई. पुलिस टीम ने चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा है. पकड़ी गई युवतिओं और युवक से पूछताछ की जा रही है.
कर्मचारियों के लिए Good News, इतने दिन मिलेगा अवकाश का लाभ, नियम में संशोधन…
Employees leave : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा अवकाश नियम तैयार किया गया है। वहीं पूर्व के नियम में भी संशोधन किया गया है। जिसके तहत छुट्टियों को 12 दिन अधिक बढ़ाया गया है।
विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ
केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दी जाने वाली छुट्टियों मी वृद्धि की गई है। मोदी सरकार द्वारा अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। ऐसे में जो भी कर्मचारी अंग दान करेंगे। उनकी बड़ी सर्जरी को ध्यान में रखते हुए उन्हें 42 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।
अवकाश नियम में संशोधन
अप्रैल 2023 में इस नियम में महत्वपूर्ण संशोधन भी किए गए थे। जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा अवकाश के दिन को 12 दिन से बढ़ाया गया था। बता दें कि इस काम के लिए पहले कर्मचारियों को 30 दिन के अवकाश प्रदान किए जाते थे। जिसे बढ़ाकर 42 दिन किया गया है।डीओपीटी की तरफ से जारी ऑफिशियल मेमोरंडा में कहा गया है कि कर्मचारी की तरफ से शरीर के कोई भी अंग दान में देना, बड़ी सर्जरी मानी जाती है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही रिकवरी में भी समय लगता है। जिसके कारण अवकाश नियम में संशोधन किया गया है।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
वही 25 अप्रैल 2023 से देशभर में इसे लागू किया गया था। डीओपीटी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि आदेश सीसीएस छुट्टी नियम के तहत सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। इसका लाभ रेलवे कर्मचारी सहित ऑल इंडिया सर्विसेज के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।
यह हैं नियम
संशोधित नियम के तहत सर्जरी और उसके बाद की रिकवरी के लिए अवकाश की अधिकतम सीमा 42 दिन होगी। इससे पहले इसे 30 दिन रखा गया था। अब इसमें 12 दिन का इजाफा किया गया है। कर्मचारियों को छुट्टी भी केवल तभी दी जाएगी, जब सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड चिकित्सक की अनुशंसा में अंगदान किया गया हो। यह अवकाश सभी जीवित दाताओं को प्रदान किया जाएगा। मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के अनुसार सरकारी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा अनुदान के लिए विधिवत रूप से अनुमोदित किए जाने पर ही इसका लाभ दिया जाएगा।
आकस्मिक लीव का लाभ
वहीं मौजूदा नियम के तहत किसी भी कैलेंडर वर्ष में आकस्मिक लीव के रूप में कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी अनिवार्य रूप से मिलेगी जबकि केंद्रीय कर्मचारियों के बीच अंगदान को बढ़ावा देने के मकसद से कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिन की स्पेशल लीव दी जाएगी।
सिर्फ 6 महीने और केंद्र में रहेगी मोदी सरकार : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार छह महीने और चलेगी तथा अगले साल फरवरी-मार्च में देश में लोकसभा चुनाव होंगे। बनर्जी ने पंचायत चुनाव के लिए जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए क्योंकि ‘हो सकता है कि कल भाजपा सत्ता में नहीं रहे’। उन्होंने दावा किया, ‘‘अगले लोकसभा चुनाव 2024 में फरवरी-मार्च में होंगे।
BSF को निष्पक्षता से करना चाहिए काम : ममता
भाजपा सरकार का कार्यकाल केवल छह महीने का है।” बनर्जी ने रैली में सीमावर्ती क्षेत्रों में कथित रूप से BSF की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने और नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी BSF अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही। वे हमारी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। लेकिन BSF को निष्पक्षता से काम करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कल भाजपा सत्ता में नहीं रहे, पर उन्हें तो अपना काम करते रहना है।”
‘छोटे कपड़े, हॉफ पैंट, कटी फटी जीन्स पहनकर मंदिर में न करें प्रवेश’, इस मंदिर के बाहर लगा पोस्टर
मध्यप्रदेश। उज्जैन जिले की नागदा तहसील क्षेत्र के इंगोरिया मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने बैनर लगाया गया है, जो काफी सुर्खियों में है। पोस्टर में महिलाओं को छोटे कपड़ों में मंदिर मे प्रवेश न करने का आग्रह किया गया है। अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंदिर के गेट पर लगे पोस्टर में लिखा गया कि “विनम्र आग्रह… सभी महिलाओं सात्विक वस्त्रों और सात्विक मन से ही मंदिर में प्रवेश किया करें।” विनम्र आग्रह सभी महिलाओं एवं पुरुषों निवेदन है कि मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मन्दिर में प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हॉफ पैंट, बर्मुडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी फटी जीन्स आदि ऐसे कपड़े पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें। पोस्टर में यह भी लिखा है कि भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए सात्विक वस्त्र में प्रवेश करें।
पूर्व सरंपच और कांग्रेस नेता की गला काट कर हत्या, फार्म हाउस में मिली लाश
राजस्थान। बाड़मेर जिले में पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी है। मामला सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव का है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, डीएसपी, और पुलिस टीम पहुंची।
जानकारी के अनुसार मिठौड़ा गांव निवासी आमसिंह (68) पादरू-मिठौड़ा रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सो रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की दी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। छत पर जगह-जगह खून के धब्बे थे और लहुलूहान हालात में छत पर शव उल्टा पड़ा मिला था। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
मृतक आमसिंह के बड़े बेटे की पत्नी वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच है। वहीं मृतक खुद भी सरपंच और जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। मृतक का खेती-बाड़ी का काम है। फार्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर ही उनका घर है, पूरा परिवार वहीं पर रहता है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।
