प्रदेश

CG NEWS : प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे के बीच नक्सलियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में की आगजनी

cg naxalite छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौरे के बीच नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने बीजापुर के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना के बाद स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। दरअसल, यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। यह उत्पात नक्‍सलियों ने गंगालूर मार्ग में की है। गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगी दो टिप्पर को नक्‍सलियों ने आग लगा दी। ये घटना पदेड़ा गांव के पास की है। नक्‍सलियों ने दोपहर के लगभग 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया है।

बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह जल गये है। चालक, परिचालक सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों टिप्पर वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की बताई गई है। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। टीआई ने बताया कि मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे एक और नये जज, SC कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को एक और नए जज मिलने वाले है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल के नाम की सिफारिश की है। बता दें कि कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि 2 सितम्बर, 2022 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी नए जजों की सिफारिश कोलेजियम ने की है। कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सात जिला जजों के नाम की सिफारिश की है। इन जजों में रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदयेश और अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने पं. नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

और पढ़ें ...

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के विस्तार से जिले के वनांचल क्षेत्रों के पारे, टोले और बसाहटों में हितग्राहियों को मिलने लगा गरम भोजन

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कबीरधाम जिले में 1 वर्ष से 3 वर्ष के कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार दिया जा रहा है। जिसमें जिले के विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल परियोजनाओं को शामिल गया है। इसके अलावा सुपोषण अभियान के तहत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार, रेडी-टू-ईट और समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। इसके बावजूद भी जिले के वनांचल क्षेत्रों में कई ऐसे पारे टोले बसाहटें है, जिसमें आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी खोले जाने के लिए आवश्यक जनसंख्या मापदण्ड पूरा नहीं करने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र खोला नहीं जा सकता है, लेकिन ऐसे पारे टोलों में भी आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राही  0 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती माताएं, शिशुवती माताएं होती है, जो कि आईसीडीएस की सेंवाओ से वंचित है, ऐसे बसाहटों को भी पोषाहार सेवा का लाभ दिए जाने कलेक्टर  जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का विस्तार किया गया है।

कुकदुर परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना कुकदुर अंतर्गत कुल 185 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, जिसमें 03 से 06 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन गर्म भोजन से लाभान्वित किया जा रहा हैं। सुदुर वनांचल क्षेत्र में कुछ पारे, टोले ऐसे है, जिनकी मुख्य बसाहट से दूरी 2 से लेकर 6 किलोमीटर तक हैं, ऐसे क्षेत्रों में बच्चे दैनिक गर्म भोजन से वंचित हो रहे थे। उन्होने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में ऐसे सभी बसाहटों का हितग्राहीवार सर्वे किया गया और इन बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत गर्म भोजन योजना से जोड़ने की शुरूवात 11 अप्रैल 2023 से हुई हैं। कुकदुर परियोजना अंतर्गत ऐसे 36 पारे, टोले हैं जहां 03 से 06 वर्ष के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं सीवियर एनीमिक महिलाओं को तथा 01 से 03 वर्ष के कुपोषित गर्म भोजन दिया जाएगा। इससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में कुपोषण को दूर कर सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकेगी। सभी जगह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बडे़ ही उत्साह के साथ योजना का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों में योजना के प्रति उत्साह देखा गया।

और पढ़ें ...

केंद्र सरकार के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन में पिछड़ा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जानिए क्या है वजह..?

देवभोग। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 6 माह पहले देश भर के अभ्यारण्य में प्रबंधन प्रभावशिलता मूल्यांकन करना शुरू किया था। इस मूल्यांकन में वन्य प्राणियों के रहवास, वन, पर्यावरण, प्राप्त आबंटन से योजनाओं का सही क्रियान्वयन के अलावा विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी लगभग 50 बिंदुओ को मापदंड का आधार बनाया गया था। मूल्यांकन को 4 केटेगिरी में रखा गया था, इनमे से उदंती सीतानदी अभ्यारण्य 56.82 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरे केटेगरी यानी स्वच्छता श्रेणी में ही अपना स्थान बना पाया है।

देश के 53 टाइगर रिजर्व में 48 वां स्थान..!

भारत भर में कुल 53 टाईगर रिजर्व फारेस्ट हैं, इनमे से इस अभ्यारण्य ने 48 वा स्थान प्राप्त किया है। उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद सर्वे में बताई गई उपलब्धि के बाद मिल रही प्रतिक्रिया से लग रहा था कि रेटिंग टॉप 40 में रहेगी, लेकिन यह परिणाम हमारे लिए निराशाजनक है। जैन ने कहा कि अकेले विभाग के बस में जितना हो सकता है हम उसे शत-प्रतिशत पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारे नियंत्रण से बाहर कुछ ऐसी गतिविधियां बीते कुछ सालों में बढ़ी, जिसके कारण हमारा रैंक घटा है।

वन्य प्राणियों के विचरण इलाके में होने वाली खेती व बढ़ी आबादी ने बिगाड़ा उदंती सीता नदी अभ्यारण्य का गणित।56.82 अंक अर्जित कर रैंकिंग में 48वा स्थान किया हासिल।टाईगर रिजर्व में केवल दो बाघ पर ट्रेप कैमरे में केवल एक दिख रहा,दूसरा अक्टूबर 22 तक मौजूद था पर 1दिसंबर से ओडिसा के देब्रीगढ़ अभ्यारण्य को अपना नया ठिकाना बना लिया।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन रैंकिंग घटने की जो मुख्य वजह बताई, वो इस प्रकार है :-

वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा बना वन्य प्राणी विचरण में रोड़ा

प्रति 4 साल में होने वाले मूल्यांकन के रिपोर्ट में उदंती अभ्यारण्य में घटते वन व बढ़ती आबादी को लेकर चिंता जाहिर किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक 2008 के बाद अभ्यारण्य क्षेत्र के 8 परिक्षेत्र में 3992 परिवार को 6408.44 हेक्टेयर वन भूमि का अधिकार दिया जा चुका है। इंदागाव व तौरेंगा रेंज में गलत तरीके से काबिज 1233 परिवार का आवेदन भी निरस्त किया गया है, जो 3 हजार से भी ज्यादा रकबे पर काबिज हैं। 2014 के बाद काबिज करने वालो की संख्या में और इजाफा हुआ है, जिसने वन्य प्राणियों के विचरण, स्वच्छंदता पर खलल डालने का काम किया।

– वनभूमि पर हो रहा अतिक्रमण

कहां चले गए बाघ..?

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 2004 में उदंती अभ्यारण्य में 5 बाघ थे, 2014 के सर्वे में 3 बाघ की पुष्टि हुई थी। 2022 तक 2 बाघ की मौजूदगी बताई जा रही थी लेकिन उसमे से भी एक अक्तूबर 2022 में अपना रुख ओडिसा की ओर किया,और 1दिसंबर को सम्बलपुर जिले में मौजूद देब्रीगढ़ अभ्यारण्य को अपना नया ठिकाना बना लिया।

सिमटते वन के चलते बढ़ा मानव – वन्य प्राणी द्वंद

इलाके में शिकार करने के मामले भी सामने आते गए। वनो के कारण चारागाह की कमी, अवैध कब्जे के कारण पर्याप्त चारागाह चाह कर भी विकसित नही किया जा सका, इसी तरह धीरे धीरे चीतल, हिरण जैसे शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या घटती गई। ये जीव बाघ, तेंदुए के आहार के प्रमुख स्रोत हैं, शाकाहारी प्राणियों की घटती संख्या ने मांसाहार प्रमुख वन्य प्राणी की संख्या को भी भारी प्रभावित किया। मूल्यांकन में पाया गया कि सिमटते वन मानव व वन्य प्राणी द्वंद की बड़ी वजह हैं। 10 साल पहले तक ओडिसा से आकर बाघ के एक जोड़े ने अभ्यारण्य में ठिकाना बनाया था जो शिकारियों के भेंट चढ़ गए। आए दिन जंगली जानवरों के शिकार व ग्रामीणों पर वन्य प्राणी के हमले को घटना होते रहती है।

 31 अक्टूबर 2022 को बाघ को ओडिसा की ओर जाते ट्रेप किया गया था।

नक्सली गतिविधियो ने किया प्रभावित

अभ्यारण्य के घने जंगलों में 2010 के बाद से नक्सली गतिविधियां बढ़ गई। जिसके चलते अभ्यारण्य प्रशासन नाइट पेट्रोलिंग के अलावा दिन में अंदरूनी इलाके में पेट्रोलिंग नही कर पाती। उत्तर व दक्षिण अभयारण्य का मुख्यालय 60 किमी दूर मैनपुर में बसा हुआ है। रेंज अफसरों को निगरानी में आ रही दिक्कत को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी का तोड़ निकाल लिया। हाल ही में योजनाओं से लेकर प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी सर्विलांस ड्रोन कैमरे से की जा रही है।जिसकी सीधी मॉनिटरिंग उपनिदेशक करते हैं।

– भीतर चलने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण करता अमला

राजस्व के मामले में पिछड़ा

मूल्यांकन का एक अहम बिंदु आमदनी भी है। संवेदनशील इलाका होनें के कारण यहां पर्यटकों की संख्या अचानक घट गई। हालांकि पिछले 1 साल में अभ्यारण्य प्रशासन ने झरने व अन्य मनोरम स्थलों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत किया है। बोटिंग, ट्रेकिंग व जिप्सी सवारी की शुरुआत की है, जो आने वाले दिनों में अभ्यारण्य प्रशासन के लिए आमदनी का जरिया बनेगा। वरुण जैन ने बताया कि स्थानीय वन सुरक्षा समूह को काम दिया गया है, ताकि उनका लगाव वन्य जीवों से बना रहे, इसके आलावा कांगेरघाटी, बारनवापारा, अचानकमार की तर्ज पर उदंती अभ्यारण्य ने अपना एक यूट्यूब चैनल तैयार कर सोशल मीडिया में इको टूरिज्म का प्रचार शुरू किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला है। आने वाले समय में अगर इको टूरिज्म में इजाफा हुआ तो उदंती सीतानदी अभ्यारण्य का नाम भी देश के प्रमुख अभ्यारण्य की सूची में शुमार होगा।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : रोड रोलर पलटने से नीचे दबा ऑपरेटर, मौके पर हुई मौत

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : जिले के पाली थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव के पास सड़क के किनारे मिट्टी लेबल कर रहा रोड रोलर अचानक पलट गया। हादसे में रोड रोलर का ऑपरेटर उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रघु सिंह (45 वर्ष) था, जो मूल रूप से बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल सड़क समतलीकरण का काम करवा रहा था। रोड रोलर चालक रघु सिंह हर दिन की तरह सड़क की लेबलिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारियों के साथ ही पाली थाना पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद रोड रोलर चालक को वाहन के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पाली थाना प्रभारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक रघु सिंह बिहार का रहने वाला था, जो कन्हैयालाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले कई सालों से काम कर रहा था। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो कोरबा के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

लडकी हूं लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही - सरोज पांडे

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका वाड्रा से पूछा कि - लडकी हूं लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी की नेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार रहीं दलित लड़की अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही हैं? अर्चना गौतम के पिता ने बकायदा एफआईआर करके अपनी बेटी के साथ प्रियंका गांधी के सचिव संदीप कुमार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है. यह घटना रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी. अपनी ही पार्टी की नेत्री के खिलाफ अपने नजदीकी सचिव द्वारा किये इस दुर्व्यवहार पर, दलित महिला के साथ हुए अन्याय पर प्रियंका गांधी क्यों चुप हैं? क्या उनकी सहमती से उनके सचिव ने यह अपराध किया है? क्या प्रियंका जी को अपनी नेत्री जो दलित महिला हैं, पर भरोसा नहीं है? क्या दलित महिला अर्चना गौतम को न्याय दिला कर प्रियंका जी महिलाओं का भरोसा बहाल करेंगी?
और पढ़ें ...

Breaking News : महोरा एनीकट में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

सूरजपुर। Breaking News : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें मोहरा एनीकेट रामनगर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुटी गई है। सूरजपुर के रामनगर का मामला।

जानकारी के अनुसार एक युवक की लास माइन से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक का नाम मनीष विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी विश्रामपुर जेमकू कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल शाम की है सूचना मिलते ही पहुंची लेकिन देर रात होने की वजह से शव को बाहर नहीं निकाला गया। पुलिस बुधवार सुबह गोताखोर की सहायता से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव की पहचान कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। इस दौरान बिश्रामपुर थाना प्रभारी के डी बनर्जी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG NEWS : तालाब में तैरती मिली आरक्षक की लाश, हत्या या आत्महत्या के जांच में जुटी पुलिस….

दुर्ग। CG NEWS : जिले में एक आरक्षक की तालाब में लाश मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत हत्या या कोई अन्य कारण है इसकी जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में किसी ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था।आरक्षक की मौत कैसे हुई? उसका शव तालाब में कैसे आया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

साथ उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या करके तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। इस तरह एक जवान की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग हत्या की बात कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये खुदकुशी या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी साफ जवाब नहीं दे रही है।

और पढ़ें ...

जादू-टोना के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चिंतलनार थाना क्षेत्र में एक युवक की जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। घटना नरसापुरम गांव की है।

जानकारी अनुसार, मृतक के भाई का शक गांव के ही मड़कम बंडी पर था, जिसके बाद कल रात मड़कम बंडी के घर पहुंचकर कवासी हांदा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिलहाल चिंतलनार थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

CG BREAKING : CG के बेमेतरा में धारा 144 लागू, प्रदर्शन, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में जुलूस, धरना, आमसभा, प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया  है।

 

 

और पढ़ें ...

CG Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

सरगुजा। जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 3 उप निरीक्षक, 5 सहायक उपनिरिक्षक और 5 आरक्षकों समेत 13 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें ...

कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश जारी

कोरोना संक्रमण दर में सतत वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण के प्रकरणों की सतत निगरानी किया जावे तथा ऐसे प्रत्येक प्रकरण की कोविड-19 जांच किया जावे।                           कोविड-19 जांच यथासंभव आरटी पीसीआर विधि से ही किया जावे। धनात्मक प्रकरणों के संपर्क व्यक्तियों की पहचान कर लक्षण वाले व्यक्तियों की कोविड जांच अनिवार्य रूप से किया जावे। कोविड-19 प्रकरणों के उपचार हेतु अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर, आईसीयू, वेंटीलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन, दवाइयों की उपलब्धता इत्यादि सुनिश्चित किया जाये तथा कोरोना से बचाव के लिए जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन का प्रचार-प्रसार किया जावे तथा  सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों का तत्काल कोविड जांच करायें।
             कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि वृद्धजनों एवं अन्य बीमारियों जैसे-डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियां इत्यादि से ग्रसित एवं कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले एवं कम हवादार वाले स्थानों मेंं जाने की आवष्यकता हो तो मास्क अवष्य लगायें। खांसते एवं छींकते समय रूमाल या टिशू पेपर से मुँह एवं नाक ढंक लें, सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें।
 

और पढ़ें ...

सर्वेक्षण के लिए टीम बढ़ाने के निर्देश अब तक 62 हजार परिवारों का सर्वेक्षण

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों की समीक्षा करते हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में गति प्रदान करने के लिए टीम की संख्या बढ़ाने हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम सुपरवाईजरों से नियमित रूप से संपर्क में रहें तथा उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निगरानी रखें। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रगणकों को मार्गदर्शन दें।
             बताया गया कि जिले में अब तक 62 हजार 504 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कांकेर विकासखण्ड में 9048, अंतागढ़ में 6966, भानुप्रतापपुर में 6957, चारामा में 10020, दुर्गूकोंदल में 6324, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 12226 और नरहरपुर विकासखण्ड में 10963 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में और तेजी लाने तथा 20 अप्रैल तक जिले में सर्वेक्षण कार्य पूरा कराने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया।
              बेरोजगारी भत्ता सत्यापन कार्य की समीक्षा भी बैठक में की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भौतिक सत्यापन के लिए शेड्यूल बनायें और सत्यापन पश्चात आवेदक के बैंक खाता का वेरीफाई भी करायें। बैठक में गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी, उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और उसका विक्रय की समीक्षा भी किया गया तथा संतोषजनक काम नहीं करने वाले गौठानों के नोडल अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया गया। गौठानों में पैरा के संकलन और कांकेर विकासखण्ड के पोटगांव गौठान और चारामा विकासखण्ड के भिरौद गौठान में गौमूत्र से कीटनाशक दवाई का निर्माण एवं उसके विक्रय की समीक्षा भी की गई। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों, गौठानों में वर्मी टैंक एवं मछली पालन हेतु तालाब निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण की समीक्षा भी किया गया तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से ही शासकीय भवनों की पोताई करने के लिए सभी निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं बी.एस. उईके, डीएफओ पूर्व भानुप्रतापपुर जाधव श्रीकृष्ण, डीएफओ कांकेर आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार  एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को

पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से ग्राम कापसी बाजार स्थल में किया जायेगा। पशु मेला में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति नरोत्तम पडोटी, ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच चेतन नुरेटी, उप सरपंच श्रीमती राधाबाई जैन, जनपद सदस्य सावित्री सलाम, श्रीराम नेताम, ग्राम गायता रामधारी हिड़को, ग्राम पटेल रामाराम हिड़को, पूर्व सरपंच देवराज हिड़को और पूर्व उप सरपंच मेहतर पोया मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें ...