प्रदेश
14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जाएगी संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती, सर्व समाज ने लिया निर्णय…..
गरियाबंद, नगर में भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी अंतर्गत समाज प्रमुखो की बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई, इस बैठक में 14 अप्रेल को मनाये जाने वाले कार्यक्रम में सभी एस टी एस सी,ओ बी सी, जनरल सहित सभी समाजिक वर्गो को साथ लेकर चलते हुए भव्यतम कार्यक्रम किये जाने की सहमति बनी, समाज के हर घर से लोगो को आकर एक जुट होकर इसमें शामिल होनें का निर्णय लिया गया वंही सभी पंचायतो से भी लोग वाहनों में जिला मुख्यालय में पहुंचेगे। नगर के बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं, साथ ही सभी यंहा से रैली के रूप में महाविद्यालय स्थित बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उनको याद करते हुए उनके मिशन को आगे ले जाने की शपथ ली जाएगी साथ ही स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा.इस अवसर पर जिले के एस टी, एस सी, ओ बी सी वर्ग के एक एक मेघावी छात्रों को सविधान भेट की जाएगी।
CG CRIME NEWS : 25 वर्षीय युवक की कुंए में मिली लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से बड़ा मामला सामने आया है। यहां गांव के कुएं में लापता 25 वर्षीय युवक ऋषभ थवाईत की लाश मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले ऋषभ थावाईत, 06 अप्रैल को घर से निकला था, जिसके बाद उसके भाई ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के कुएं में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने देखा कि ऋषभ थवाईत की लाश कुएं में पड़ी थी।
पुलिस ने आगे बताया है कि वह 11 वीं क्लास तक पढ़ा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा।
CG NEWS : महिला सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर थे 8-8 लाख का इनाम…
सुकमा। CG NEWS : जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां में 16 लाख की इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, महिला नक्सली 15 सालों से और पुरुष नक्सली 6 वर्षों से संगठन में सक्रिय थे।
आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान को कामयाबी अब नजर आ रही है। नक्सली हार्डकोर मिलिट्री कंपनी के सदस्य महिला हिडमे मरकाम और पुरूष पोडियम सुक्का ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन ने दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। दोनों नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार देर रात फिर उत्पात मचाया है। किराना सामान बेचने के लिए गांव में पहुंचे एक व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में नक्सलियों ने रोक लिया और तीनों को जमकर पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने व्यापारियों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दोरनापाल से तीन व्यापारी प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल और प्रदीप बघेल तीनों व्यापारी हैं। तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मना भी किया, पर नक्सलियों ने नहीं माना।
तीनों को जमकर पीटने के बाद नक्सली वहां से चले गए। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। इसके बाद तीनों पैदल ही दोरनापाल की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप बघेल ने दम तोड़ दिया। किसी तरह दोनों साथी व्यापारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 10 बजे प्रदीप को अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद वे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे बॉलीवुड, टीवी कलाकार और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं. अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे.

माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए. जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है.
शादी ना होने से नाराज कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत घाट
जशपुर। जशपुरनगर में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही मां की ली जान कारण शादी ना होने से नाराज था। पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर फरार हो गया।
मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली की है। मिली जानकारी के अनुसार इस बस्ती में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में होने की सुचना बगीचा पुलिस को मिली थी।
पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि वृद्धा का शव, एक कमरे के अंदर पड़ा हुआ है। उसके शरीर में जगह—जगह गहरे चोट के निशान है।
पड़ोसियों ने मृतिका की पहचान लालमुनि बाई के रूप में की प्रार्थी मारवाड़ी राम ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे को मृतिका लालमुनि की जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
जब उसने पड़ोसी शंकर राम के साथ लालमुनि के घर में जा कर देखा तो उसका बेटा आरोपित बने राम, डंडे से अपनी मा लालमुनि बाई की बेदर्दी से पिटाई कर रहा था। पिटाई के दौरान आरोपित बेटा अपनी मां पर उम्र अधिक होने पर भी शादी न कराने का आरोप लगा रहा था।
प्रार्थी के अनुसार जब उसने आरोपित बने राम को वृद्धा लालमुनि बाई की इस बेरहमी से पिटाई करने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे और शंकर राम को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
इससे दोनों पड़ोसी अपने घर में आकर सो गए। प्रार्थी मारवाड़ी राम के अनुसार दूसरे दिन सुबह उसने आरोपित बने राम के आंगन में खून के धब्बे देखे तो उसे अनहोनी की आशंका हुई इस पर उसने अंदर जा कर देखा तो लालमुनि बाई का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ था।
आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपित बने राम के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपित बने राम की खोजबीन शुरू कर दी है।
CG NEWS : राजनांदगांव में 19 से 21 अप्रैल तक खेलो इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए असेसमेंट केम्प
राजनांदगांव। CG NEWS : नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 से 21 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव में खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के खिलाड़ियों का असेसमेंट केम्प का आयोजन खेलो इंडिया द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से किया जा रहा है। खेलो इंडिया आगामी 18 से 24 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव, बेंगलुरु एवं दिल्ली में खेलों इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए चयनीत खिलाड़ियों के लिए असेसमेंट केम्प का आयोजन कर रहा है
इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 की विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और इंदौर में आयोजित खेलों इंडिया युथ गेम्स से चयनीत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इन जगहो पर आमंत्रित कर असेसमेंट केम्प करेगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में राजनांदगांव की 09 बालिका एवं 02 बालक खिलाडी चयनीत है। इस ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में जो भी खिलाड़ी चयनीत होता है उन खिलाड़ियों को खेलो इंड़िया (भारत सरकार) एक लाख बीस हजार रूपये सालाना पॉकेटमनी देता है एवं उक्त खिलाड़ियों के एकेड़मी में ज्वाईन करने पर पांच लाख आठ हजार रूपये सालाना खर्च करता है। इस प्रकार भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों इंडिया के माध्यम से हर खिलाड़ी पर छः लाख 28 हजार रूपये सालाना खर्च करता है।
राजनांदगांव में आयोजित इस असेसमेंट केम्प में देश के अलग अलग आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ 96 बालक बालिका भाग लेंगें। इनमें से अधिकांश खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर के है।
बता दें कि इनमें पूर्व में चयनीत खिलाड़ियों का योजना में निरंतर रखने के लिए यह केम्प आयोजित है जबकि नये चयनीत खिलाड़ियों को इस असेसमेंट केम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस योजना में सम्मिलित किया जावेगा। इस केम्प को आयोजित करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इन खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र में की गई है। इस असेसमेंट केम्प से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को चयनीत करते के लिए टेलेंट आईडेंटिफीकेशन एन्ड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य भी यहां आयेंगे। यह केम्प हाई परफार्मेंस डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव की देखरेख में आयोजित किया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव का यह सेंटर बास्केटबाॅल खेल का देश सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है और पदक प्राप्त किये हैं। राजनांदगांव देश का एकमात्र सेंटर है जो वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं वनांचल के रॉ टेलेंट को खोजकर तराशने का कार्य कर रहा है। इस केन्द्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर वनांचल की ट्राइबल बालिकाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर रेलवे एवं विभिन्न शासकीय संस्थानों में खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त की है।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने भारतीय खेल प्राधिकरण की महती योजना खेलों इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 24 खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की है। इस योजना के तहत खेलों इंडिया हर जिले में स्थित लघु केन्द्र के लिए प्रथम वर्ष दस लाख रू0 देगा जिनमें से पांच लाख रुपये मैदान मेंटेनेंस एवं रिपेयरिंग पर व्यय, तीन लाख रुपये कोच को मानदेय /सैलरी एवं दौ लाख रू0 खेल सामग्री के लिए होगा।अगले साल से हर केन्द्र को पांच लाख रुपये प्राप्त होंगे। साई का 2024 तक 1000 जिलों में खेलों इंडिया के लघु सेंटर खोलने की योजना है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में खेलों इंडिया का स्टेट सेंटर बनाया गया है एवं रायपुर में खेलों इंडिया की हॉकी की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी भी घोषित की गई है।
तंत्र विद्या के लिए किया था ये काम...पुजारी गिरफ्तार
बेमेतरा। बेमेतरा में महामाया मंदिर के पुजारी को साजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुजारी ने एक विक्षिप्त शख्स को मंदिर में बंद कर दिया था, जिसने पूरे मंदिर को न सिर्फ गंदा किया बल्कि मूर्ति भी खंडित कर दी. बता दें कि मां महामाया मंदिर में गुरुवार की रात आरती के बाद एक विक्षिप्त शख्स को पुजारी ने मंदिर में बंद कर दिया. मंदिर के पुजारी के संरक्षण में वो आदमी मंदिर में घुसकर माता के अस्त्रों के साथ खिलवाड़ करने लगा. इस दौरान मां की मूर्ति टूट गई. दूसरे दिन सुबह जब लोगों ने मंदिर में खंडित मूर्ति और अस्त-व्यस्त सामानों के साथ मंदिर में गंदगी देखा तो जमकर हंगामा किया.
मंदिर के गंदे हालात और मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी. फिर उसे पूरे गांव में घुमाया. जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो साजा पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया. मां महामाया देवी मंदिर में लगे सीसीटीवी में मंदिर के पुजारी की विक्षिप्त शख्स से संलिप्तता देखी गई. इसके बाद नाराज भक्तों ने मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र पांडे के मुंह पर कालिख पोत कर पूरे शहर में घुमाया. जिसके बाद लोगों ने पुजारी को थाने पहुंचाया. लोगों ने पुजारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
विधायक थप्पड़ कांड में बड़ा अपडेट, बृहस्पत सिंह और बैंककर्मियों के बीच …. पढ़ें पूरी खबर …
रामानुजगंज। विधायक बृहस्पत सिंह ने हाल ही में एक बैंककर्मी को थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था और बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। बैंक कर्मियों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह भी बैंक कर्मियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए थे। इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि विधायक बृहस्पत सिंह और बैंक कर्मियों के बीच सुलह हो गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से माफ़ी मांग ली है और मामले को ख़त्म कर दिया है।

दोनों पक्ष ने एक दूसरे से माफी मांग ली और विवाद को वहीं ख़त्म करने का फैसला लिया। सर्किट हाउस में विधायक और बैंक कर्मचारियों को बुलाया गया था। बैठकर दोनों पक्षों ने विवाद पर सुलह करने की इच्छा जतायी। जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने खेद जताया और अपने किये कृत्य को अनुचित बताया। उन्होंने माना कि भावावेश में उन्होंने जो कदम उठाया, वो उचित नहीं था। वहीं बैंक कर्मचारियों ने भी अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद मामला खत्म हो गया।
दरसअल, यह पूरा मामला किसानों को उनके खाते से पैसों के आहरण को लेकर शुरू हुआ था। मामला जब विधायक बृहस्पत सिह तक पहुँचा तो विधायक किसानों के साथ कॉपरेटिव बैंक रामानुजगंज पहुँचे और बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिया। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बवाल मच गया।

विधायक बृहस्पत सिंह का बैंककर्मी को थप्पड़ मारते हुए वीडियो भी वायरल हो गया था। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की थी। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन ने कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के कर्मचारी का नाम राकेश कुमार हैं। भुगतान नहीं करने को लेकर नाराज विधायक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।
विधायक के इस हरकत के बाद कर्मचारी संगठन में आक्रोश था। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और अब दोनों ने आपसी समझौता कर लिया है। अब बैंक का कामकाज जल्द ही शुरु हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ : पालम मॉल में ED की दबिश,,जाने क्या है मामला…
कोरबा: प्रदेश में चल रहे ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बीच सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ED की टीम एक बार की फिर आज कोरबा पहुंच गई है।जहां टीपी नगर स्थित पॉम मॉल में ईडी की इंट्री के बाद अवैध कारोबारियो में हड़कंप मच गया है। बता दें कि ईडी की टीम शनिवार की दोपहर टीपी नगर स्थित पॉम मॉल पहुंचकर फिर से जांच के दायरे को बढ़ा दिया है। सूत्र बताते है कि मॉल में संचालित एक बार और पॉम मॉल के संचालक राख ट्रांसपोर्टर पर शिकंजा कसने की तैयारी है। ईडी की दबिश के बाद कोरबा की शांत फिजा एक बार फिर गर्म हो गई है।
CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना, कुत्तों ने 5 साल की बच्ची को नोच नोच कर ली जान
कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे नोच डाला। कुत्ते मासूम को तबतक नोचते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बच्ची के माता-पिता घटना के समय बैकुंठपुर स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के लिए गए थे। पूरी घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी अजय मांझी और उसका परिवार ईंट भट्ठे में काम करने के लिए बैकुंठपुर आया हुआ है। परिवार छिंदडांड में ढाबे के पास किराए के घर में रहता है। शुक्रवार को उसकी 5 साल की बेटी सुकांति बिस्किट लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया।
कुत्तों ने सुकांति पर बुरी तरह से हमला कर दिया और उसके चेहरे को और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच डाला। बच्ची रोती,चीखती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। कुत्ते बच्ची को घसीटकर घर से दूर ले गए। घर वाले ने बच्ची को खोजते हुए बाहर निकले तो देखा कि कुत्ते के मुंह में उनकी बच्ची थी। किसी तरह से मासूम को परिजनों ने छुड़ाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, दुघर्टना की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश…
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जनपद में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
Accident News: सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे का शिकार हुआ पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का रहने वाला है।
Accident News: जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक कार श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में 3 बच्चों सहित छह लोग सवार थे।
Accident News: हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया।
बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे टीवी, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो
बिलासपुर / पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सख्त कार्यवाही, व्यापक जनजागरुकता कार्यक्रम और नशे के आदी लोगों की मदद शामिल हैं। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे। माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए। जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है। *मिले निजात* नाम से जारी रैप सॉन्ग युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। नशे विरुद्ध जिंगल्स युक्त निजात रथ गांव गांव नशे विरुद्ध प्रचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आबकारी और एनडीपीएस एक्ट कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 228 आरोपी जेल भेजे गए। साथ ही जिले के दस थानों में नशे के आदी लोगों की मॉनिटरिंग के लिए नशा मुक्ति कक्ष बन रहे हैं।
BREAKING NEWS : हार्ट अटैक की वजह से CRPF जवान की मौत
बीजापुर / जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मिंगाचल CRPF कैंप में एक जवान की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृत जवान CRPF 222 बटालियन का था। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सेना के उच्च अधिकारी अभी मेडिकल जांच करा रहे है।
गिरफ्तारी के डर से डेम में कूद गए 3 जुआरी, दो तैरकर निकले, एक की डूबने से हुई मौत
Bilaspur News : बिलासपुर में गुरुवार को जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस( police) को देखकर तीन युवक भागने लगे और एनिकट में कूद गए। जिसमें 2 युवक तैरकर निकल गए। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई है। आज SDRF की टीम को युवक का शव नदी में मिला है घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को पिछले कई दिनों से धौराकाेना गांव में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम गांव में दबिश देने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग गांव से बाहर सूखा तालाब के पास जुए का फड़ जमाए बैठे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे पकड़ने की योजना बनाई। मौके पर विवेक डहरिया (24), दसेराम सतनामी (50),दिलेश कुर्रे (23),मोहन कुमार लहरे (19),दुकालू पटेल (40) को बलौदा गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 5300 रुपए, 3 बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुआ है। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए थे।
मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां
मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां है। इनमें बड़ी सीफा (13) छोटी साहिना (7) साल की है। सीफा 9वीं और साहिना चौथी की छात्रा है। समीद के भाई उनकी पत्नी और बेटियों को फोन से बार-बार दिलासा दिला रहे हैं। यह बताने की कोशिश करते रहे कि समीद जंगल में हैं और उसकी खोजबीन चल रही है।
CG BREAKING NEWS : प्रियंका गाँधी इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पे रहेंगी, जोर शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेस
बस्तर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को ले कर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर मुख्यालय जगदलपुर स्थित एक रिसॉर्ट मे बैठक सम्पन हुई है। ज्ञात है कि आगामी 13 अप्रैल को प्रियंका गांघी का बस्तर प्रवास प्रस्तावित हैं।
मंत्री कवासी लखमा ने ली अहम बैठक
इस बैठक में बस्तर सम्भाग के सभी जिला अध्यक्ष,विधायकगण,महापौर, नगर पंचायत के अध्यक्षगण के अलावा बड़ी संख्या में बस्तर के सुदूर अंचल से आये कांग्रेसी पदाधिकारीगण व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
