प्रदेश

सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने गांव-गांव हुआ पोषण पखवाड़े का आयोजन

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में सुपोषित छत्तीसगढ़ के ध्येय से पोषण जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया। 20 मार्च से 03 अप्रैल तक चले इस पखवाड़े में बच्चों तथा महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जागरूकता और आदतों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़े में सुपोषण रथ, पोषण साइकल/बाइक रैली, मैराथन, मिलेट्स जागरूकता कैम्प, सुपोषण चौपाल, अम्मा की रसोई का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि, गांव के युवा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। 
महिला एवं बाल विकास विभाग संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन के लिए कलेण्डर अनुसार गतिविधियां आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण सम्बन्धित व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया गया। पोषण पखवाड़े के दौरान आयुष, पंचायत, कृषि सहित अन्य विभागों, जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला। पोषण पखवाड़े के दौरान कई किसान, पंचायत प्रतिनिधि, युवा भी इस अभियान से जुड़े। यूनिसेफ ने पोषण संबंधी संदेश और वीडियो के माध्यम से तकनीकी सहयोग प्रदान किया। 
श्रीमती मिश्रा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान बच्चों का वजन, लंबाई एवं ऊंचाई मापन कर बच्चों में पोषण स्थिति की जानकारी लेकर पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज किया गया है। इस दौरान विकासखण्ड स्तर पर बेहतर काम करने के लिए दो-दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एकमुश्त विशेष मानदेय के रूप में 5000 रूपये और सहायिकाओं को 2500 रूपये प्रदान किए जाएंगे।  
पोषण पखवाड़े के दौरान मुख्य रूप से पोषण कल्याण के लिए मिलेट्स के प्रचार-प्रसार और लोकप्रियता, स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा और सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र संबंधित थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मिलेट्स के फायदों के बारे में जानकारी देकर उन्हें इसेे दैनिक आहार में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। पोषण पखवाड़े के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वित प्रयास से छत्तीसगढ़ में 2 लाख 68 हजार 180 गतिविधियां आयोजित की गई। पोषण पखवाड़े के समापन अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वेबिनार में यह जानकारी दी गई। वेबिनार में सभी जिलों के विभागीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

और पढ़ें ...

पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, IED ब्लास्ट और आगजनी में थे शामिल

कांकेर। जिले में सर्चिंग के दौरान 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर IED ब्लास्ट, आगजनी, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुमन आंचला, संजय उसेंड और परसराम हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और DRG की संयुक्त पार्टी गश्त पर रवाना हुई थी। जवानों की टुकड़ी डुट्टा, जुंगड़ा, चिलपरस, पानीडोबीर इलाके की ओर निकली थी। जवानों की टीम जंगलों के बीच आगे बढ़ रही थी कि 3 संदिग्ध लोग पुलिस जवानों को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना बताया

जांच में तीनों आरोपियों पर नक्सलियों के साथ मिलकर आगजनी, IED विस्फोट, मारपीट जैसे मामले दर्ज होना पाया गया। तीनों आरोपियों पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी, मोबाइल टावर में आगजनी, ग्रामीणों से मारपीट, पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई यातायात पुलिस बिलासपुर एवं शहरी थाना की संयुक्त कार्यवाही वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान बुलेट वाहन में मॉडिफाईड पार्ट्स लगाने, बेचने संबंधित दुकानों एवं गैरेज के नामों को नोट किया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई । जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
और पढ़ें ...

निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर। आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती करीब 2 लाख /रू किया गया जप्त । नाम आरोपी 1. लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ. ग.) । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु " *निजात* " अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि आज दिनांक 03.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति नदी किनारे शिवघाट कोनी रोड सरकण्डा में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा है, ग्राहक का इंतजार करते बैठा है, उक्त सूचना से श्रीमान् अति. अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( सरकंडा ) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर शिवघाट सरकंडा के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी लखन करोसिया पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर दुर्गा मंदिर के पास सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 10 किलो 300 ग्राम गांजा किमती 135000/- रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, रवि यादव, का विशेष योगदान रहा।
और पढ़ें ...

CG NEWS : दहेज में मिला होम थिएटर, शादी के 2 दिन बाद हुआ ब्लास्ट...दूल्हे सहित…

कवर्धा। CG NEWS : जिले में होम थिएटर ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत होने की खबर सामने आया है। वहीं डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। उसे दहेज में होम थिएटर मिला था। सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी उसी वक्त मौत हो गई है। धमाके के बाद घर का छप्पर उड़ गया और दीवार भी गिर गई है। वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

रायगढ़। CG ACCIDENT NEWS : जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ऐग रोल खा रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र में हुआ है।

डूमरमुड़ा गांव में प्रफुल्ल यादव अपने एक साथी के साथ रविवार रात को गांव के चौक पर गया था। जिस जगह पर हादसा हुआ है वह रायगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे है। दोनों युवक वहां पर एग रोल खाते खड़े थे। ठीक इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों के टक्कर मार दी। दोनों सिर के बल कुछ दूर जाकर गिर गए, जिससे अधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ हो गई और जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को शांत कराया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जएगा। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहायता राशि दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। रात होने के कारण पीएम नहीं हो सका था। अब सोमवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : छग के स्वास्थ्य मंत्री को HC का नोटिस, इस मामले में 11 अप्रैल तक मांगा जवाब

बिलासपुर। CG BREAKING : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी की है. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 11 अप्रैल तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. बता दें पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली तरू नीर समिति द्वारा हाईकोर्ट में टीएस सिंहदेव के खिलाफ याचिका दायर की गई है. जिसमे मंत्री सिंहदेव के खिलाफ तालाब को पाटकर जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है.

कोर्ट ने 11 अप्रैल तक जवाब माँगा जवाब 

आपको बता दें कि, ये मामला अम्बिकापुर शहर में 52.06 एकड़ में फैले शिव सागर मौलवी बांध की जमीन का है. जहाँ की जमीन टीएस सिंहदेव के नाम पर है. अम्बिकापुर के तरू नीर समिति ने 20 मार्च को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की बेंच ने सुनवाई करते हुए टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने नोटिस में सिंहदेव को व्यक्तिगत रुप से या फिर अधिवक्ता के माध्यम से 11 अप्रैल तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. कोर्ट ने नोटिस में कहा है कि तय समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर इस मामले में एकतरफा फैसला लिया जाएगा.

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेताओं का चेहरा कोयले की कालिख से पुता हुआ है : बृजमोहन

कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं हुआ, पूरा दामन दागदार है, ऐसे में ईडी के छापे न पड़ें तो क्या हो? रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ईडी के छापों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पत्रकार वार्ता लेकर सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं द्वारा ईडी की कार्रवाई को पूर्वाग्रह और खुद को निर्दोष बताना उनकी बेचैनी प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान उनकी भाव भंगिमा और माथे की शिकन बता रही है कि दाल में जरूर कुछ काला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से ही कह दिया था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। यही वजह है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी लोगों के घर में ईडी की कार्रवाई, ईडी के छापे उनकी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सत्ता में आई हैं उसके द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार खुली आंखों से हर कोई देख रहा है। विकास का नामोनिशान नहीं है परंतु उस विकास के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए डकारे जा चुके हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर रायपुर शहर में ही हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। जल जीवन मिशन, अमृत मिशन, गौठान योजना, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेत ,कोयला,  ऐसा कोई विभाग, ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो। विधानसभा में भी हमने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है, इनको जवाब देते नही बन रहा था ।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दोमुंही बात करती है और जनता को बरगलाने की कोशिश में रहती है। दिल्ली में बैठे इनके राहुल गांधी अडानी के नाम पर सुबह से रात तक हल्ला मचाते हैं और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत  मिलकर अडानी के साथ गलबहियां करते हुए उन्हें कोयले  की खदान सौप देते हैं। कांग्रेस के नेताओं का चेहरा कोयले की कालिख से पुता हुआ है। उनका पूरा दामन भ्रष्टाचार से दागदार है। ऐसे में ईडी के छापे न पड़ें तो और क्या हो? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस को प्रदेश का जिम्मा सौंपा था। परंतु कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात करते हुए जनता के भरोसे को तोड़ा है। ईडी के छापे में क्या मिला, क्या नहीं मिला, यह तो वक्त बताएगा परंतु कांग्रेस नेताओं के चेहरों से उड़ती हवाइयां सब कुछ बयां कर रहा है।
और पढ़ें ...

CG NEWS : सरंपच और ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने सरपंच और ग्रामीण की हत्या करने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया है। ऐटेपाल के जंगल से पुलिस पार्टी ने नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ऐटेपाल के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहे नक्सील को पकड़ कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नंदा माड़वी बताया कि वो ऐटेपाल आसूपारा रहने वाला है। नंदा कुआकोंडा थाना क्षेत्र जिला दन्तेवाड़ा के नक्सली संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के तौर पर काम कर रहा है।

नक्सली नंदा माड़वी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ग्राम पंचायत छोटेगुडरा के सरपंच लखमा मण्डावी और ग्रामीण लक्ष्मण मण्डावी की हत्या की है। जिसके खिलाफ थाने में केस दर्ज है। नक्सली के पकड़े जाने और फिर कबूलनामे के बाद डीआरजी और पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

और पढ़ें ...

CG News : बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद

बीजापुर। Bijapur News : बीजापुर ( bijapur)में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच संघर्ष लगातार जारी. रविवार को, सीआरपीएफ 210वीं बटालियन की कमांडो टीम ने एक IED बरामद कर, बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. यह आईईडी बेस कैंप सेर्केगुडा और बासागुडा इलाके से बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सेर्केगुडा और बासागुडा में जो आईईडी लगाई गई थी. वह तीन से पांच किलो की थी। बीजापुर में एक सप्ताह के भीतर चार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है. इसमें एक जवान घायल हुआ था. लेकिन इस बार नक्सलियों की एक भी नहीं चली। सुरक्षाबलों की टीम ने कार्रवाई करते हुए आईईडी( IED) विस्फोट होने की घटना का पर्दाफाश कर दिया।

लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा

बीजापुर में लगातार सुरक्षा बल की टीमें नक्सलियों के मांद में घुसकर प्रहार कर रही है. जिससे लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा है. कई एनाउंटर को सुरक्षाबलों ने फेल किया है. कई योजनाओं के अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इस वजह से नक्सलियों में हताशा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे मे यह बयान दिया था कि “नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं”. ऐसे में सुरक्षाबल लगातार अग्रेसिव होकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. यही वजह है कि नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी का सहारा ले रहे हैं।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : महिला टीचर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर को कुचलते हुए निकला ट्रक

बालोद। जिले में ट्रक की टक्कर से एक शिक्षिका की मौत हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल है। ट्रक के नीचे आने के कारण शिक्षिका का सिर पूरी तरह से कुचल गया है। हादसा गुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीता बघेल और मीना साहू दोनों बोर्ड परीक्षाओं की कॉपने जांचने के लिए बालोद आ रही थीं, तभी ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के सामने स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाओं को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका नीता बघेल स्कूटी से गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं, इससे उनका सिर और धड़ बुरी तरह से कुचल गया है।

इससे नीता बघेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृत शिक्षिका नीता बघेल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों शिक्षिकाओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रक चालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृत शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

और पढ़ें ...

विवाद रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

रायपुर। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेताओं पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर, घटना से गुस्‍साए कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।दरअसल, यह घटना मौदहापारा थाना इलाके की है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशाें ने बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में शामिल आरोपित सोनू सेन और उसके साथी फरार मौके से फरार हो गए। इस हमले में यूथ कांग्रेस घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कांग्रेसी नेता सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर पुलिस प्रशासन पर भड़क उठे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मोदहापारा थाना का घेराव किया और जल्‍द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
और पढ़ें ...

भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुरसूला के जंगल में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम खुर सुला के पास के जंगल में महुआ बिनने एवं बकरी चराने के लिए पवन सिंह गोड पिता अदालत सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम खुरसुला जंगल गया था । घटना दो अप्रैल के सुबह 9 बजे खुरसुला के बकली पाली में गोठान से दो सौ मीटर दूर बेंद्रीचुवा नामक स्थान का है। भालू के हमला कर देने से उनकी वही मौत हो गई ।लोगों के अनुसार घटनास्थल पर भालू का एक शावक अभी भी मौजूद है।और हमला कारी भालू जंगल के तरफ भाग गए है । घटना की सूचना पर वन अमला हरकत में आया और लाश को पोस्टमार्टम हेतु सामु. स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भिजवाया गया। वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के रेंजर मोहम्मद आसिफ से पूछने पर बताया कि – मलुहा के जंगल कक्ष क्रमांक 399 में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है,आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
और पढ़ें ...

एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में पैसेंजर ने दूसरे यात्री को लगाई आग, बच्चा समेत 3 की मौत

केरल। केरल के कोझिकोड में रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने एक दूसरे व्यक्ति को आग लगा दी, जिसके चलते तीन लोग जलकर मर गए। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी जिसके बाद ट्रेन धीमी होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, तीन जलकर मरे जानकारी है कि केरल के कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने एक यात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। ये घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई। जहां घटना हुई थी, वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बच्चे सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। मत्तन्नूर निवासी रहमथ, उसकी बहन की दो साल की बेटी और नौफ़ल रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे। पुलिस की जांच चल रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगाने वाला व्यक्ति ट्रेन से हुआ फरार यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी और आग बुझाई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए बाकी याक्षियों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना हो गई।’’ शुरुआती खबरों के अनुसार संदेह है कि दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई। कोझिकोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री बघेल से दुर्ग में विभिन्न समाजके प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल द्वारा योजनाओं की सराहना रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार शाम भेंट-मुुलाकात अभियान के तहत दुर्ग के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसी कड़ी में यादव समाज ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए गोबर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर जमीन आवंटन और भवन की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन आबंटित करवा लें, फिर भवन के लिए राशि दी जाएगी। इसी तरह सेन समाज ने मुख्यमंत्री से जमीन और सामाजिक भवन की। साथ ही उन्होंने सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान लोधी समाज, सेन समाज, सरयूपारीय ब्राह्मण समाज, देवांगन समाज, सिन्हा समाज, हल्बा आदिवासी समाज, रजक समाज, सतनाम समाज, कुर्मी समाज, गुरू घासीदास सेवा समिति, मानिकपुरी पनिका समाज, दुर्ग कायस्थ सभा, कोलता समाज ने भवन की मांग रखी। मुस्लिम समाज ने भवन, कब्रिस्तान और पार्किंग, दुर्ग प्रेस क्लब ने जमीन, थनौद के कुम्हारों ने शिल्पग्राम की मांग, जनपद सदस्यों ने व्यवसायिक परिसर और वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा ने सियान सदन की मांग रखी। सेन समाज ने मुख्यमंत्री को सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर सभी समाज के प्रमुखों से कहा कि जिन समाज के पास जमीन नहीं है, वे 10 फीसदी राशि में जमीन अलॉट करवा लें, फिर उन्हें सामाजिक भवन के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के लिए पुरई में भवन की घोषणा कर दी गई है। सतनाम समाज के भवन के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा, मुस्लिम समाज को सामाजिक भवन, कब्रिस्तान और वाहन के लिए 20 लाख रूपए और कोलता समाज को 10 लाख रूपए, वरिष्ठ नागरिक समिति धनोरा के सियान सदन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जनपद सदस्यों के व्यावसायिक परिसर की मांग पर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि रिसाली से समाज प्रमुखों की ओर से काफी मांगें आ रही है, इसके लिए जमीन का एक पैच तय कर लें। सभी समाजों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसाली में हमें ऐसा प्लान करना है कि सभी समाज को समय-सीमा में जमीन आवंटन हो जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं।
और पढ़ें ...

*गुजरात से भटकते भटकते महिला पहुंची छत्तीसगढ़ 1700 कि.मी. दूर भटककर छत्तीसगढ में मिला न्याय

*गुजरात से भटकते भटकते महिला पहुंची छत्तीसगढ़ 1700 कि.मी. दूर भटककर छत्तीसगढ में मिला न्याय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला को उसके परिजनों से मिलवाया रामनगर, उना, जिला सोमनाथ, गुजरात की रहने वाली महिला मोतीबाई पति बालजी, उम्र लगभग 55 वर्ष विगत 1-2 माह पूर्व अपने किसी परिचित के विवाह में शामिल होने घर से निकली थी और वह वेरावल स्टेशन से भटकते हुए 1761 कि.मी. दूर भटककर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गयी थी। महिला के भटककर कांकेर पहुंचने की जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मान. कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी को प्राप्त होने उनके द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को उक्त महिला को उसके घर सुरक्षित पहुंचाये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल के निर्देश पर कांकेर के सखी वन स्टाॅप सेंटर में रह रही उक्त महिला से उसके घर का पता तथा प्रयास करके उसके पुत्र का मोबाईल नंबर पता किया गया तथा जिला प्राधिकरण कांकेर को उक्त महिला को समुचित देखभाल हेतु सखी सेंटर को सहयोग करने हेतु भी निर्देश दिये गये। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त महिला के पुत्र से दूरभाष पर चर्चा की गई । उसने बताया की वह ऑटो चलता है उसका पिता जी रोजी मजदूरी करता है वो लोग इतनी दूर दो बार ट्रैन बदल कर और बस से यात्रा करके मोतीबाई को लेने आने में आर्थिक करने से भी असमर्थ है तथा उसकी माॅ के गुमने के संबंध में उससे पुष्टि करके कांकेर, छत्तीसगढ़ में होना बताया गया। तत्पश्चात महिला को उसके घर वापसी के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर को उसके घर पहुचाने हेतु महिला पुलिस आरक्षक उपलब्ध कराने के लिये निर्देश दिये गये। कांकेर के जिला न्यायाधीश श्री योगेश पारिक से अनुरोध किये जाने पर उनके द्वारा उक्त महिला को कांकेर से सुरक्षित रायपुर पहुंचवाया गया। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के जिला न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा के निर्देशानुसार उनके खाने पीने तथा रास्ते के भोजन आादि की व्यवस्था भी की गई, तथा उक्त महिला को आरक्षकों के साथ टेªन में रिजर्वेशन कराकर रायपुर से अहमदाबाद फिर अहमदाबाद से सोमनाथ तत्पश्चात उसके घर ग्राम उना तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सोमनाथ पुलिस स्टेशन में उसका पति, पुत्र एवं परिवार के लोग उसे लेने के लिए पहुंचे थे।मोतीबाई के सुरक्षित पहुंचने पर उनका परिवार खुशी से झूम उठा। इस प्रकार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर व रायपुर के संयुक्त प्रयास से उक्त महिला को उसके परिजनों से मिलवाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने मोतीबाई तथा उसके पति और पुत्र से दूरभाष पर चर्चा की तथा मोतीबाई के ख्याल रखने का निर्देश दिया पीड़िता के सकुशल घर पहुंचने की सुचना मान. कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी को दी गई उन्होंने इस पर प्रसन्नता जारी करते हुए अपने परिवार से बिछड़े एवं गुमे हुए लोगो उनके परिवार तक पहुंचने का कार्य निरंतर जारी रखने का निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को दी गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अब तक 50 घूमे हुए लोगो को ऑपरेशन उम्मीद के अंतर्गत घर पहुंचाया गया।
और पढ़ें ...