प्रदेश

*सवालों का गला घोंटकर रामराज्य नहीं लाया जा सकता - बसंत ताटी*

*सवालों का गला घोंटकर रामराज्य नहीं लाया जा सकता - बसंत ताटी* कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के षड़यंत्र से पर्दा उठाकर जनता को सच्चाई से अवगत कराने के उद्देश्य से भैरमगढ़ में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य कृषक कल्याण परिषद् और जिला पंचायत,बीजापुर के सदस्य बसंत ताटी ने कहा कि सवालों का गला घोंटकर कभी रामराज्य नहीं लाया जा सकता।जनता को देश में रामराज्य की स्थापना करने का सपना दिखाने वाली भाजपा की मोदी सरकार को याद होगा कि भगवान राम ने अपने राज्य के एक आम आदमी के सवाल उठाने पर माता सीता को वनवास दे दिया था।भगवान राम को आदर्श मानने वाली यह सरकार तो सवाल का सामना करने और उसका सही जवाब देने की बजाय सवाल करने वाले को ही वनवास दे देती है। श्री ताटी ने बताया कि राहुलजी ने जनता द्वारा चुने गये सांसद की हैसियत से अपने सवाल करने के अधिकार के अंतर्गत जनता की ओर से सिर्फ़ इतना पूछा था कि अडानी की सेल कंपनियों में जो 20,000 करोड़ रुपये लगे हैं,वो किसके हैं?अडानी का इंफ्रास्ट्रक्चर का बिजनेस है और उससे इतनी कमायी होती नहीं है तो यह धन किसका है।आखिर ये किसकी सेल कंपनियाँ हैं,जो डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं? राहुलजी ने कई तस्वीरों के साक्ष्य दिखाकर पूछा कि मोदीजी का अडानी से इतना आत्मीय रिश्ता क्या है?उन्होंने रक्षा उद्योग,हवाई अड्डों,श्रीलंका और बांग्लदेश में दिये गये बयानों के अलावा ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक के भारतीय अध्यक्ष के साथ अडानी और मोदीजी की तस्वीर के बारे में भी पूछा।बैंक द्वारा अडानी को स्वीकृत किये गये ऋण संबंधी साक्ष्य भी राहुलजी ने प्रस्तुत किये। राहुलजी ने इस हक़ीक़त से भी पर्दा उठाया कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है।बोलते समय उनका माइक ऑफ किया जाता है।लोकसभा में उनके और राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के वक्तव्यों के अडानी घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण अंश कार्यवाही से विलोपित कर दिये जाते हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पूछे जाने वाले सवालों के कारण सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा संसद की कार्यवाही को बाधित किया गया।भाजपा और उसकी सरकारें यह भूल रही हैं कि सवाल तो रक्तबीज होती हैं।एक को मारोगे तो उसी के विचार की बूँदों से सैकड़ों सवाल उठ खड़े होंगे।भाजपा सरकारें अगर ईमानदार हैं और उनमें नैतिक साहस है तो उन्हें सारा ईमान और नैतिकबल जुटाकर सवालों का सामना करते हुए देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिये। राहुलजी की भारत जोड़ो यात्रा और अडानी घोटाले के बारे में पूछे गये सवालों ने जो बेचैनी भाजपा में पैदा की है,उसी के परिणामस्वरूप आनन-फानन राहुलजी के ख़िलाफ़ साज़िश रची गयी और शिकायतकर्ता द्वारा न्यायालय में रुकवाये गये मामले को पुनर्जीवित कर उनकी संसद सदस्यता रद्द करने और बंगला खाली कराये जाने तक की कार्यवाही तेजी से की गयी।इस सारी कार्यवाही के तौर-तरीके को सारे देश ने देखा और उसकी मंशा को समझा है।इसलिये यहाँ उसका विवरण देने की आवश्यकता शायद नहीं है। बसंत ताटी ने कहा कि इस एक प्रकरण ने देश को यह संदेश दे दिया है कि मौजूदा भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार और काले कारनामों के बारे में जो कोई भी सवाल करेगा,उसे ऐसे ही निपटाया जायेगा। पत्रवार्ता में भैरमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छू राम मौर्य,सीता राम मांझी सांसद प्रतिनिधि, दशरथ कुंजाम जनपद पंचायत अध्यक्ष, सहदेव नेगी, सुखदेव नाग विधायक प्रतिनिधि गोपाल मिश्रा, योगेश शर्मा, दशरथ नाग, रामु मालिक, निमेष सोनवानी,कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील व डिस्पैच में भी बनाया नया रिकार्ड

भिलाई  भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिसमें फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील तथा डिस्पैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने भी इस वित्त वर्ष में उत्पादन के नए वार्षिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए। इनमें शामिल हैं सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 एसएमएस-3 प्लेट मिल तथा बीआरएम ओएचपी ने नये रिकॉर्ड बनाये।

सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 5.432  मिलियन टन सिंटर उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 5.265  मिलियन टन सिटर को ध्वस्त किया। इसी क्रम में दोनों सिटर प्लाट्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 8.033 मिलियन टन सिटर उत्पादन करते हुए वर्ष 2021-22  के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 7?893 मिलियन टन सिटर उत्पादन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।

ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन

मिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 2.543 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 2?474 मिलियन टन हॉट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।

एसएमएस-3 ने बनाया बेस्ट अप्रैल से मार्च का रिकॉर्ड सेल                  

 भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, एसएमएस-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 3.056 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 2?726 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

बार एवं रॉड मिल ने भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

संयंत्र की अन्य मॉडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल, 2022 से मार्च, 2021  अवधि में 8.383 लाख टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया बीआरएम ने यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादित 7.187 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।

फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन में भी कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलो ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 4.434 मिलयन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 3?784 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन के अपने सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन सेल-बीएसपी ने वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से मार्च अवधि में 4.829 मिलियन टन सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 4?666 मिलियन टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।

डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 4.78 मिलियन टन डायरेक्ट डिस्पैच कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4?706 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

टीम यूआरएम में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

टीम यूआरएम( यूनिवरसल रेल मिल) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 7.94 लाख टन उत्पादन  कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 6?293 टन ( प्राइम रेल ) के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। जिसमें रोलिंग - 109105 (922352 टन), फि़निश्ड  - 848745 (वर्ष 2020-21-700482), प्राइम - 794190,एसीसी - 93.5त्न, रेक डिस्पैच्ड  - 835 हैं।

एल आर(लॉन्ग रेल)में बनाया कीर्तिमान

इसके अलावा एल आर (लॉन्ग रेल) डिस्पैच टू आई आर (इंडियन रेल्वे)  और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 1000 रेक्स (9.39 लाख टन) उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 785 रेक्स और 736019 टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

हॉट मेटल प्रॉडक्शन मे भी रचे कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के हॉट मेटल प्रॉडक्शन ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.42 मिलियन टन उत्पादन  कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 5.29 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

क्रूड स्टील प्रॉडक्शन में भी कीर्तिमान

भिलाई इस्पात सयंत्र के एस एम एस 2 एवं एस एम एस 3 ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.18 मिलियन टन उत्पादन  कर वर्ष 2021 -22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4.88 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

बिजली उत्पादन में भी बनाए नए रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात सयन्त्र में 2022- 23 में 57.3 मेगावाट के अब तक के सबसे अधिक वार्षिक बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

और पढ़ें ...

CM भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाक़ात सरकारी योजनाओं की परखेंगे जमीनी हकीकत, बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम तिरगा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे। श्री बघेल ग्राम निकुम से कार द्वारा दोपहर 2.05 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई पहुंचेंगे और 2.35 बजे भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम पुरई से हेलीकॉप्टर द्वारा 4.15 बजे भिलाई आएंगे और सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
और पढ़ें ...

मोतीमाला के नाम पर करोड़ों की ठगी, वाराणसी से गिरफ्तार हुआ आरोपी

दुर्ग। दुर्ग में कार्यालय खोल कर हजारों महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपी सानू कुमार उर्फ कुमार सानू को दुर्ग पुलिस ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिलाओं को मोतीमाला का काम देकर कच्चा माल और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर करोड़ों रुपए लिया और फिर अचानक भाग गया। आज आरोपी को लेकर पुलिस दुर्ग पहुंचेगी। सीएसपी वैभव बैंकर के मुताबिक सानू कुमार इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्प्लेक्स में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से ऑफिस खोला था। उसने नवंबर 2022 से लोगों को मोती माला का काम देना शुरू किया था। सानू लोगों से सिक्योरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराता था। इसके एवज में 3 किलो मोती माला पिरोने के लिए देता था। जब उसे मोतियों की माला बनाकर दिया जाता तो वो उस व्यक्ति को 3500 रुपए देता था। कुछ दिन तक उसने रकम दिया, और उसके लालच में 9 हजार से अधिक महिलाएं व लोग फंस गए। और सभी 2500-2500 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद अचानक सानू 19 जनवरी 2023 की सुबह ऑफिस बंद करके भाग गया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया और दुर्ग थाने में मामला दर्ज कराया था। जब मोतियों की माला जमा करने हितग्राही इंदिरा मार्केट स्थित ऑफिस पहुंचे और वहां ताला बंद देखा तो वो गुस्से में आग बबूला हो गए। उन्होंने कार्यालय का ताला तोड़कर वहां पर रखी कुर्सियां टेबल, लैपटॉप सहित अन्य सामानों को लूट लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यालय के बाहर लगे कांच को भी तोड़ डाला। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया था। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव आज कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करेंगे। एसपी आरोपी से पूछेंगे कि उसे यह आइडिया कहां से आया और उसने किस तरह से ठगी की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें ...

कलेक्टर ने वेद परसदा और लावर का दौरा कर किया सर्वे कार्य का निरीक्षण

सही जानकारी दर्ज कराने ग्रामीणों से की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामाजिक -

 मन्नू मानिकपुरी संवाददाता /  बिलासपुर -

आर्थिक सर्वेक्षण का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में भी 909 प्रगणक टीमों द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। महीने भर का यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। कलेक्टर सौरभकुमार ने इस सिलसिले में आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम वेद परसदा व लावर का दौरा कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सर्वे टीमों द्वारा पूछे गए सवालों की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। भावी विकास के कार्य और योजनाओं के निर्माण में सर्वे में एकत्र जानकारी का उपयोग किया जायेगा।कलेक्टर सौरभकुमार ने निरीक्षण के दौरान वेदपरसदा और लावर में सर्वे टीम को घर घर पहुंचकर ठीक तरीके से सर्वे करने को कहा। कोई भी परिवार सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। यदि कहीं पर कोई परेशानी हो तो अपने सुपरवाइजर अथवा जनपद पंचायत के सीईओ से समाधान कर सकते हैं। यह राज्य सरकार की समयसीमा में पूर्ण होने वाला सर्वोच्च प्राथमिकता का एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने वेदपरसदा में संचालित रीपा गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन ग्रामों में युवाओं से चर्चा कर बेरोजगारी भत्ता योजना की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रगणक दल आज से काम शुरू कर दिए हैं। जिसमें एक महिला सदस्य एवं एक पुरूष सदस्य शामिल हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे में मुख्य रूप से परिवार के मुखिया से जुड़ी बुनियादी जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, राशन कार्ड, धान विक्रय, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी, समस्त स्त्रोतों से परिवार की आमदनी, आयकर दाता, परिवार की भूमि, आवास है या नहीं, आवास एवं शौचालय की जानकारी, निराश्रित परिवार, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घरेलु ईंधन की व्यवस्था, कुकिंग गैस, कौशल प्रशिक्षण एवं विद्युत कनेक्शन सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त डाटा का एप्प के माध्यम से सर्वे स्थल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन एंट्री की जाएगी। सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कराया जाना है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन पर प्रभाव का आकलन कर प्राप्त जानकारी का उपयोग भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम  महेश शर्मा, सीईओ  लहरे भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

बीजापुर थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़

रिपोटर सलमान चंद्रगिरी *दिनांक 31/03/2023 को डी.आर.जी., एस.टी.एफ. एवं सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला व उसकी टीम की उपस्थिति की आसूचना पर थाना गंगालूर के ग्राम पालनार, सावनार, कोरचोली की ओर रवाना हुई थी। आज दिनांक के प्रातः 09:00-9:30 बजे के मध्य पी. एल. जी. ए. कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों द्वारा ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में गश्त सर्चिंग में गई डी. आर. जी., एस. टी. एफ. एवं सी. आर. पी. एफ. की संयुक्त टीम को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग का जवाब दिया गया। अपने आप को घिरता देख नक्सली जंगल पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भाग गए। मुठभेड़ करीबन आधा घंटा तक चली। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल द्वारा सर्चिंग की गई जिस पर नक्सलियों के फायरिंग करने वाली जगह से माओवादी वर्दी, पिट्ठू एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है तथा आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दिया है जिससे प्रतीत होता है कि पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के 02 से 03 नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए होंगे। मुठभेड़ में पुलिस बल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।* *पुलिस बल की वापसी पश्चात थाना गंगालूर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है*
और पढ़ें ...

बीजापुर थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़

रिपोटर सलमान चन्द्रगिरी

बीजापुर / 31 मार्च को डी.आर.जी., एस.टी.एफ. एवं सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला व उसकी टीम की उपस्थिति की आसूचना पर थाना गंगालूर के ग्राम पालनार, सावनार, कोरचोली की ओर रवाना हुई थी। आज दिनांक के प्रातः 09:00-9:30 बजे के मध्य पी. एल. जी. ए. कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों द्वारा ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में गश्त सर्चिंग में गई डी. आर. जी., एस. टी. एफ. एवं सी. आर. पी. एफ. की संयुक्त टीम को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग का जवाब दिया गया। अपने आप को घिरता देख नक्सली जंगल पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भाग गए। मुठभेड़ करीबन आधा घंटा तक चली। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल द्वारा सर्चिंग की गई जिस पर नक्सलियों के फायरिंग करने वाली जगह से माओवादी वर्दी, पिट्ठू एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है तथा आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दिया है जिससे प्रतीत होता है कि पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के 02 से 03 नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए होंगे। मुठभेड़ में पुलिस बल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।पुलिस बल की वापसी पश्चात थाना गंगालूर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है

और पढ़ें ...

CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

कांकेर। CG NEWS : जिले के एक शासकीय कर्मचारी शासकीय कार्य ना भी करे तो भी उन्हें पूर्ण वेतन जब तक उनका जीवन रहे अथवा अर्धवर्षिकी आयु पूर्ण न कर ले, वेतन मिलता रहेगा शर्त है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को अपना जीवित होने की सूचना संबंधित कार्यालय को देते रहेंगे, ऐसा ही एक आदेश छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने विगत दिनों कांकेर जिले के एक शासकीय कर्मचारी के लिए आदेश निकाला है।

दरअसल कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सिकसोड़ के शिक्षक (एलबी) अनिल कुमार उसेंडी में पदस्थ है।और वे कार्य करने में अक्षम है ।उनके प्रति शासन ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि प्रस्तुत मेडिकल बोर्ड शा. कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर द्वारा 85 प्रतिशत विकलांगता सर्टिफिकेट जारी किया गया है , शिक्षक के आवेदन पर शासन ने उन्हें यह राहत प्रदान की है । उक्तादेश अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 23 मार्च 2023 को जारी किया है

 

और पढ़ें ...

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA को लेकर आया नया अपडेट

 केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय समय पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोतरी करती जा रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42% हो गए हैं। जल्दी दो DA किस्त रिवाइज होने के साथ उनके महंगाई भत्ता 50% हो सकते हैं। ऐसे में फिर से उनकी न्यूनतम सैलरी में इजाफा देखा जा सकता है। हालांकि न्यूनतम वेतन वृद्धि से पूर्व कर्मचारियों के लिए एक अन्य भत्ते को बढ़ाया जा सकता है। सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42% कर दिया गया। वहीं अन्य भत्ते के बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले अन्य भत्ते में भी इस वृद्धि के बाद उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के लिए HRA को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। वर्ष 2023 के अंत या जनवरी 2024 तक कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि देखी जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में वृद्धि देखी जाएगी। वही जैसे ही महंगाई होते 50 फीसद पहुंच जाएगा। उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस में भी भारी वृद्धि देखी जाएगी।

एक बार फिर से जुलाई महीने में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाएगा और जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। महंगाई भत्ता के 50% से अधिक होने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस की अधिकतम मौजूदा दर 27 से बढ़ाकर 30 फीसद कर दी जाएगी जबकि 18% को बढ़ाकर 20% किया जाएगा और 9% को बढ़ाकर 10% किया जाएगा। जिसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।

और पढ़ें ...

बीएसपी कर्मचारियों और भक्तों के बीच हुई जमकर मारपीट, थाने में शिकायत

भिलाई। भिलाई में सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह बीएसपी के कर्मचारियों और भक्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीएसपी की टीम वहां बन रहे डोम शेड निर्माण को रोकने पहुंची थी। निर्माण रोकने पर वहां मौजूद पुजारी और भक्तों ने विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि बीएसपी की टीम ने भक्तों और पुजारी को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं तक को बुरी तरह पीटा गया। दरअसल बिना बीएसपी की अनुमति के डोम शेड का निर्माण किया जा रहा है। नगर सेवा विभाग के अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ डोम शेड निर्माण को रोकने पहुंचे थे। जैसे ही वो लोग निर्माण को रोकने लगे, वहां मौजूद पुजारी और भक्तों ने बीएसपी की कार्रवाई का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों झूमा झटकी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बीएसपी की टीम ने वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों को बुरी तरह पीटा। इस झगड़े को दौरान बीएसपी के अधिकारी केके यादव भी वहां मौजदू थे। जब उनसे इस संबंध में बात करने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद बीएसपी के पीआरओ प्रशांत तिवारी को भी फोन किया गया तो उनके द्वारा भी कोई जवाब नहीं दिया गया। थाने में की गई लिखित शिकायत पूरी घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उन्होंने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने उन्हें मुलाहिजा के लिए भेजा है। मंदिर के पुजारी और भक्तों का आरोप है कि बीएसपी के अधिकारी पहले से ही मारपीट करने की प्लानिंग बनाकर आए थे। बीएसपी की टीम जब भी कहीं कार्रवाई करने जाती है। तो उनके साथ तहसीलदार और पुलिस की टीम रहती है। इस बार बीएसपी के अधिकारी बिना पुलिस के साथ पहुंची थी। इससे साफ है कि वो मारपीट करने की योजना के साथ वहां पहुंचे थे।
और पढ़ें ...

बड़ी खबर : भाटापारा में बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या, बेटा गंभीर

भाटापारा। प्रदेश में भाटापारा से बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर में बीजेपी नेता के भाटापारा स्थित घर में 20-30 लोगों ने घुसकर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने डंडे-चाकू से कई वार किए। उनके बेटे को भी मारा। इसके बाद भाग गए। इस घटना की सूचना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बीजेपी नेता की मौत गई है और बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं, बीजेपी नेता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने 20-30 लोग पहुंचे थे। 16 साल का बेटा घायल जानकारी के अनुसार जिले में कुछ बदमाश बीजेपी नेता जितेंद्र पाल (46) के घर में घुस आए और उन पर और उनके बेटे आयुष (16) पर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी किया। इस प्राणघातक हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में खुसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जीतेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्र आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। आरएसएस से जुड़े थे जितेंद्र पाल पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506(इ) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि नेता पर हमला क्यों किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। बताया गया कि जितेंद्र पाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े थे। हालांकि चर्चा है कि मृतक का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन अब पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही खुलेगा।
और पढ़ें ...

घर से चोरी कर बच्चे को नदी में फेंका, शिवनाथ नदी में मिला 6 माह के मासूम का शव

दुर्ग। जिले में 6 माह के मासूम बच्चे को चोरी कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। दुर्ग पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर से मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। 30-31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुलाया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद वहां से लौटकर देखा की बिस्तर में उसका बच्चा नहीं है। मालती काफी घबरा गई। उसने बच्चे को आसपास खोजा जब वो नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। इसके बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला। पुलिस कर रही मामले की जांच 6 साल के मासूम के गायब होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। दुर्ग एसपी ने इस मामले की जांच के लिए अलग से एक स्पेशल टीम बनाई है। यह टीम परिजनों और गांव में पूछताछ कर रही है कि मालती या उसके पति के परिवार और ससुराल में कैसे संबंध थे। एक मासूम बच्चे को कौन मारने की साजिश रच सकता है।
और पढ़ें ...

मुर्रा के नीचे दबाकर हो रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियो से 700 किलो गांजा किया जब्त

महासमुंद। मुर्रा के नीचे गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक में मुर्रा के नीचे दबाकर रखे गए 700 किलो ग्राम गांजा को जब्त किया। गांजे की कीमत एक करोड़ 40 लाख आंकी गई है। मामले में मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम को 30 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप सिंघोड़ा के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाने वाले हैं। मादक पदार्थ को ट्रक में कुछ अन्य वस्तुओं के बीच छिपाकर रखे होने की सूचना मिली। मुखबिर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम नेशनल हाइवे 53 दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में बैरिकेट लगाकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ समय पश्चात ओड़िसा की ओर से एक लाल रंग का ट्रक MH 18 BG 8022 आते दिखा। घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। गाड़ी में सवार दो लोगों ने पूछताछ में बताया कि ओड़िसा से ट्रक में मुर्रा भरकर मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं।

जवाब संतोषप्रद नही होने से सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा टीम द्वारा मुर्रा की बोरिया हटाकर वाहन की तलाशी ली तो मुर्रा के नीचे बोरियों में खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ 1,40,00,000 रुपए कीमत का 700 किलो ग्राम (सात क्विंटल) मादक पदार्थ गांजा मिला। मामले में गांजा के साथ अपराध में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों जिला सतना, मप्र निवासी भाई कल्पनाथ डोहर (31 वर्ष) और राजाराम डोहर (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें ...

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब इस समय होगा संचालित

कवर्धा। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन का समय में बलाव किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पाली में चलने वाले स्कूल पहली पाली में 7.30 बजे से 11.30 बजे और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेंगे।

और पढ़ें ...

CG Breaking : पल्ली बारसूर मार्ग पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

दंतेवाडा। CG Breaking : नारायणपुर से बैलाडीला चलने वाली बस्तर ट्रेवल्स की बस को नक्सलियों ने आग लगा दी। आपको बता दे नक्सलियों ने मालेवाही और बोदली के बीच लगभग 10.15 बजे के आसपास बस को रोक कर दिया इस  घटना को अंजाम दिया है।

साभी यात्री सुरक्षित बताए जाए रहे हैं।सीआरपीएफ एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद है यह पूरी घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है।

और पढ़ें ...

गरीब परिवारों के लिए विवाह एक चुनौती, सरकार ने इसे दूर किया: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज कोरबा के राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस वन दशहरा मैदान और कटघोरा के कवंर समाज भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत दोनों स्थानों पर आज 125 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। 

      राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि आज जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के लिये अपनी बेटी का विवाह करना बहुत चुनौती से भरा होता है, हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ कर गरीब परिवारों के चुनौती को दूर करने के साथ उन्हें कर्ज में बोझ में दबने से बचाया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े चार साल से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर सभी वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 25 हजार रुपए के स्थान पर 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंद लोगांे को मिलेगा। 

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों और महिलाओं के बारे में बहुत सोचते हैं, इसलिए राज्य के किसान, मजदूर, गरीब परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की शादी की चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जब घर में लड़की पैदा होती थी तब चिंता के साथ कर्ज का बोझ लद जाता था। सामाजिक कुरीतियों और परम्परा के नाम पर खेत, घर, जमीन बिक जाती थीं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक सार्थक योजना प्रारंभ कर क्रियान्वियत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो बेटी आज बहू बनकर किसी के घर में जा रही है, उन्हें अपनी बेटी मानकर घर में सम्मान दें। कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद श्रीमती महंत, कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, खाद्य आयोग के सदस्य श्री हरीश परसाई, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, छग मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक आदि ने आशीर्वचन के साथ सभी जोड़ो को विवाह के बंधन में बंधने की बधाई व शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व साँसद श्रीमती महंत ने नवदम्पत्ति जोड़ो को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भंेट स्वरूप भगवान जय सियाराम की दरबार भेंट की कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग कीे कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।

धूमधाम से निकली बारात, गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना
 
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कोरबा में 51 और कटघोरा में 74 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सामूहिक विवाह में महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा बैण्ड बाजे के साथ बारात निकाली गई और आतिशबाजी की गई। अधिकारियों द्वारा वर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। गायंत्री मंत्रोपचार के साथ सम्पन्न हुए विवाह में मुड़ापार निवासी दिव्यांग बोट लाल चौहान ने ग्राम डूमरभाठा की यशोदा से शादी रचाई। उन्होंने योजना को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए गरीब परिवारों को इसका लाभ उठाने की अपील की। गरीब परिवारों के लिए वरदान बनती जा रही इस योजना को राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत प्रति कन्या राशि रूपये 25,000 का व्यय का मापदंड निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहयोग राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन का रोकथाम करना भी है। 

पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल और सांसद श्रीमती महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर अतिथियों द्वारा पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 फरवरी से 3 अपै्रल तक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर किशोरी बालिका, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं हेतु मिलेट्स (मोटे अनाज ज्वार बाजरा कोदो कुटकी) श्री अन्न जो आयरन का स्त्रोत है जो माता एवं बच्चे के बेहतर विकास में कारगर है के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

और पढ़ें ...