प्रदेश

बलरामपुर : बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ की गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शिक्षित बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए शासन की वेब पोर्टल इमतवरहंतपइींजजंण्बहण्दपबण्पद  पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। वेब पोर्टल पर आवेदन किये जाने के उपरांत आवेदक को विभाग द्वारा सत्यापन स्थल एवं तिथि/समय की सूचना SMS/दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी। इसके उपरांत निर्धारित कलस्टर समितियों द्वारा उक्त आवेदनकर्ता के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। कलस्टर समितियों द्वारा सत्यापन एवं बैंक खातों के सत्यापन उपरांत पात्र आवेदकों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रतिमाह राशि 2500 रूपये आवेदक के बैंक खाते में अंतरित किया जायेगा। आवेदक बेरोजगारी भत्ता हेतु किसी भी जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर अथवा सर्व जनपद पंचायत/नगर पंचायत से संपर्क कर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ता के लिए अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए साथ ही आवेदक 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा रोजगार कार्यालय में पंजीयन 02 वर्ष पुराना होना चाहिए। आवेदक की आय का कोई स्त्रोत न हो तथा आय प्रमाण पत्र आवेदन तिथि से 01 साल के भीतर बना होना चाहिए।

और पढ़ें ...

सांप्रदायिक हिंसा में सुलग रहा बिरनपुर, दो और शव हुए बरामद

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में मामला शांत होता नहीं दिखाई दे रहा। दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की हत्या की खबर आ रही है। बेमेतरा एसपी आई कल्याण ने दो हत्याओं की पुष्टी की है। दोनों ही शव एक समुदाय विशेष के हैं। बता दें इन दोनों शवों को बेमेतरा जिले के मरचुरी में रखा गया है। बता दें कि आउटर क्षेत्र में मिले दो शवों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई।
और पढ़ें ...

विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को

पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से ग्राम कापसी बाजार स्थल में किया जायेगा। पशु मेला में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति नरोत्तम पडोटी, ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच चेतन नुरेटी, उप सरपंच श्रीमती राधाबाई जैन, जनपद सदस्य सावित्री सलाम, श्रीराम नेताम, ग्राम गायता रामधारी हिड़को, ग्राम पटेल रामाराम हिड़को, पूर्व सरपंच देवराज हिड़को और पूर्व उप सरपंच मेहतर पोया मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें ...

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती (Agniveer) परीक्षा के डेट का ऐलान कर दिया है. साथ ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी भी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख

अग्निवीर भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. मध्यप्रदेश के 9 जिलों  भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यार्थियों की आनॅलाइन परीक्षा भोपाल के तीन केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी. बता दें कि भारतीय सेना देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

आनॅलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है. अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy nic.in  पर जाएं.
  • फिर पूछे गए डिटेल के साथ लॉगिन करें.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
  • फिर आपका एडमिट कार्ड दिखने लग जाएगा. 
  • अब इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

रायपुर में इस दिन आयोजित की जाएगी परीक्षा

रायपुर में सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2023 को निर्धारित की गई है. प्रत्येक दिन ऑनलाइन तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ में परीक्षा का केंन्द्र भिलाई, बिलासपुर और रायपुर है. जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा देने के दौरान अभ्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ साथ में परीक्षा केन्द्र पर लाना अनिवार्य होगा. क्योंकि एडमिट कार्ड,आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ के बिना अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्र में उपस्थित नहीं हो पाएंगे.

और पढ़ें ...

अवैध नशे के विरुद्ध अभियान "निजात" के दौरान तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF/CIB की संयुक्त कार्यवाही 6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार

मन्नू मनिकपुरी संवाददाता बिलासपुर। संबलपुर, झारसुगुड़ा और बिलासपुर में किराया के रूम में डम्प करते थे गांजा और करते थे लोकल सप्लाई आरोपी -(1)राजु कुमार पिता गोपीचन्द शाह, उम्र 28 वर्ष, सा.गौखुला, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार, (2)अमित कुमार पिता अनिल प्रसाद लोनिया, उम्र 22 वर्ष, सा.जयसिंगपुर, थाना सिकटा, पोस्ट शिकारपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार, (3)संजय पटेल पिता सतेन्द्र पटेल, उम्र 19 वर्ष, सा.ग्राम बरदेही, थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।जिसके तहत दिनांक 10/04/2023 को सूचना मिला की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, खरीदी, बिक्री के लिए कमरा किराया लेकर रह रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कार्यवाही को संपादित कर रही थाना तारबाहर,ACCU और RPF/CIB (DW) की टीम को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर पार्शल गेट के पास स्तिथ साईं मंदिर (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले जो आदिल खान पीता अफजल खान गणेश नगर व्यक्ति के घर पर किराए से रह रहे थे । आदिल खान के घर को आजाद आलम उत्तर प्रदेश ने किराया पर लिया था । तीनों व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है।पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, आ. मुरली भार्गव ACCU निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव RPF/CIB (DW) बिलासपुर टीम निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरी ए के बिन्दआरक्षक नीरज कुमार शामिल रहे।
और पढ़ें ...

रोड शो कर फिल्मी स्टाइल में विदाई TI को पड़ी महंगी, बिलासपुर पहुंचते ही जारी हुआ सस्पेंशन ऑर्डर, लाइन अटैच

बिलासपुर। …ट्रांसफर के बाद फिल्मी स्टाइल में रोड शो कर फेयरवेल लेने वाले TI की छुट्टी हो गई है। डोंगरगढ़ से बिलासपुर पहुंचते ही IG बीएन मीणा के कार्यालय से उन्हें सस्पेंशन लेटर थमा दिया गया। रविवार इंस्पेक्टर सुरेन्द्र स्वर्णकार का वर्दी पहनकर फिल्मी स्टाइल में विदाई समारोह को VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।जानकारी के मुताबिक अनुशासनहीनता मामले में ये कार्रवाई की गई है। बिलासपुर में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान कोरोनाकाल में पेट्राेल पंप के कर्मचारी व एक छात्र को जमकर पीटने के मामले में भी वो विवादों में आए थे। रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को फूलों से सजी कार से विदाई दी गई थी, जिसमें वे फूलों से सजी अपनी लक्जरी कार का सनरूफ खोलकर रोड शो कर रहे थे। इस रोड शो से सुरेंद्र स्वर्णकार काफी चर्चा में थे। ऐसे फिल्मी स्टाइल में रोड शो को पुलिस अफसरों ने भी अनुशासनहीनता माना है। यही वजह है कि बिलासपुर में ज्वाइन करते ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर आदेश नहीं मिल पाया है। लिहाजा स्पष्ट नहीं है कि विभाग ने उन्हें सस्पेंड किस मुद्दे पर किया है।
और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए विभाग की अधिसूचना माह अप्रैल 2023 द्वारा प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत पामगढ़ की सीमाएं ही नगर पंचायत पामगढ़ की सीमाएं होंगी। छत्तीसगढ़ नगर पालिका 1961 की धारा 6 में विहित प्रक्रिया के तहत अधिसूचना की प्रति कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा, अधिसूचना द्वारा प्रभावित ग्राम पंचायत के कार्यालय तथा अधिसूचना द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अन्य सहजदृश्य स्थानों में चस्पा कर प्रकाशित की जाएगी। अधिसूचना के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपने आपत्ति, सुझाव कलेक्टर जांजगीर-चांपा को उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु कार्यालयीन दिवस और समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

*मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन*

*मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन* रायपुर, 10 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिख धर्म के नवें गुरू श्री तेग बहादुर साहब की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि सत्य और धर्म के लिए तेग बहादुर साहब ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की घोर आलोचना की और सामाजिक हित के कई काम किए। मानवीय मूल्यों के लिए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और आदर्श हमें सदा राह दिखाते रहेंगे।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी: भीड़ ने मकान में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट

बेमेतरा। बेमेतरा में हुई हिंसक घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया। बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। मौके पर स्थिती संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साजा से निकलकर बिरनपुर के करीब पहुंचे। यहां से गांव एक किलोमीटर ही दूर है। इस बीच वे बैरिकेड्स तोड़कर जवानों की घेराबंदी के बीच से निकलते नजर आए। बड़ी संख्या में उनके साथ भाजपाई मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।

बिरनपुर में जिस युवक की हत्या हुई थी वहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद घर में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

और पढ़ें ...

CG में मिला लावारिस कार और शिक्षिका का शव : हत्या या आत्महत्या…?

जशपुर. कुनकुरी थाना क्षेत्र में शिक्षिका की लाश और दूसरे स्थान पर लावारिस कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है. इस मामले को सुलझाने में तीन थानों कुनकुरी, तपकरा, तुमला की पुलिस जुटी है. अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.दरअसल, पुलिस को आज पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली थी. इस कार में 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी. इसी दौरान नदी किनारे एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली. दोनों घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रत्येक साक्ष्यों की बारिकी से जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारी कोई भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.

मौके पर पहुंचे कुनकुरी थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि लोधमा के पास एक नदी के किनारे एक महिला का शव पाए जाने की खबर आई थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पड़ताल की तो पता चला कि वह वही महिला शिक्षिका है, जिसकी कार को सलीहा टोली से लावारिस हालत में बरामद किया गया था. शव की पहचान तो कर ली गई है. यह शव लापता शिक्षिका शीलवंती हंसरा का ही है. मृत शिक्षिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

आपको बता दें कि मृतिका तपकरा की रहने वाली है और फरसाबहार के किसी शासकीय स्कूल में शिक्षिका है. 3 दिन पहले वह घर से निकली थी. सोमवार को सुबह पुलिस थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि सलीहा टोली नर्सरी के पास एक कार लावारिश हालत में खड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई. कार का निरीक्षण किया गया तो कार के भीतर परीक्षा से संबंधित दस्तावेज उत्तर पुस्तिका, ATM कार्ड और फोटो मिला, जिससे यह पता चल गया कि गाड़ी किसकी है, लेकिन इससे पहले की पुलिस आगे की कार्रवाई करती. गायब शिक्षिका की लाश मिलने की खबर आ गई.

पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि जिस गाड़ी में मृतिका के डाक्यूमेंट्स मिले हैं, रिश्तेदारों के मुताबिक वह कार मृतिका की नहीं है. मृतिका के पास दूसरी कार है. अब सवाल यह है कि महिला के कागजात इस कार में कैसे आए.कहीं कोई सोची समझी साजिश के तहत महिला की हत्या तो नहीं कर दी गई.

और पढ़ें ...

कांग्रेस शासन में हिंसा और अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ : भावना बोहरा

कवर्धा । विगत साढ़े 4 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ में हिंसा एवं अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है। हमारे शांतिप्रिय प्रदेश में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार यहां अशांति फैलाने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना प्रदेश में महिलाओं से हिंसा, अपराध, अनाचार और हत्या जैसे मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं से हिंसा की खबरे रोजाना ख़बरों की सुर्ख़ियों में देखने व सुनने को मिल रही है और राज्य सरकार व प्रशासन की उदासीनता इन्हें और बढ़ावा दे रही है जो की चिंतनीय है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कही।

बेमेतरा के बीरनपुर गाँव में जिहादियों द्वारा 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या से छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। जिहादियों द्वारा खुलेआम भुनेश्वर साहू के परिजनों एवं एक जाती विशेष को धमकी दी जा रही है जो साफ़ प्रदर्शित करता है कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का। बिरनपुर में जिस प्रकार से कुछ असामजिक तत्वों द्वारा सामाजिक हिंसा फैलाया और हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर हमला किया है वह निंदनीय है। पुलिस प्रशासन की नाकामी और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण एक बेकसूर युवा को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आखिर कब तक प्रदेश में इस तरह हिन्दुओं पर हमले होंगे, धार्मिक आस्था को ठेंस पहुँचाने का कृत्य होता रहेगा। बीरनपुर गाँव की इस घटना से साफ़ हो गया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बहु संख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में सामाजिक हिंसा, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक हिंसा जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रहीं हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इस पर रोक लगाने की बजाय हिंसा फ़ैलाने और अपराध करने वालों का संरक्षण कर रही है। नारायणपुर में मिशनरियों द्वारा लगातार धर्मान्तरण कर आदिवासियों की मूल संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, सुकमा में रामनवमी के अवसर पर पुलिस द्वारा भक्तों को झंडा लगाने पर रोकना और उनके ऊपर लाठी बरसाना, कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान और अब बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की भूमि को रक्तरंजित कर दिया है। ऐसे कई मामले है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर पुलिस व प्रशासन द्वारा बहु संख्यक समाज के खिलाफ एक तरफ़ा कार्रवाई करते हुए हिंसा एवं दंगा फ़ैलाने वालों का संरक्षण करने का कार्य किया गया


हत्या, लूट, महिलाओं से बलात्कार जैसी घटनाएँ आम हो गई है और रोजाना हर अख़बार की सुर्ख़ियों में प्रमुखता से दिखाई दे रही है लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा शासन के 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो उपलब्धियां अर्जित की थी, विकास के जो सोपान स्थापित हुए, देशभर में सामाजिक एकता एवं सौहार्द का जो सन्देश हमारे प्रदेश ने दिया आज कांग्रेस शासन के केवल साढ़े 4 वर्षों में हमारी छत्तीसगढ़ महतारी की भूमि अपराध का गढ़ एवं अपराधियों, मिशनरियों का संरक्षण स्थल बनता जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के हर कोने से धर्मान्तरण और साम्प्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ उत्पीड़न, हिंसा, अपराध व अनाचार बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की बजाय राज्य सरकार और प्रशासन उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही हैं।

और पढ़ें ...

मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेश्वरी मां का दर्शन

उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री लखमा गामावाड़ा देवगुड़ी स्थल भी पहुंचे और देवगुड़ी में पूजा अर्चना की। यहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। श्री लखमा ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद कोरापुट श्री सप्तगिरी शंकर उल्का, विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य श्री विमल सुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद...

जमशेदपुर झारखंड के जमशेदपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहां रामनवमी पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद एक मंदिर पर टंगे झंडे में मांस मिलने के बाद हालात बिगड़ गए। ताजा खबर यह है कि कुछ थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच ईंट-पत्थरबाजी हुई। कुछ दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की गई। इसके बाद अधिकारियों ने इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि उनके धार्मिक झंडे का अपमान किया गया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, स्थिति नियंत्रण में है। जो भीड़ जमा हुई थी, उन्हें घर भेज दिया गया। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है और आरएएफ की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। एसएसपी कुमार ने कहा, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव के मुताबिक, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। जाधव ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करें।
और पढ़ें ...

CG CORONA NEWS : एक बार फिर कोरोना का कहर जारी, गर्ल्स हास्टल में 14 छात्राएं हुई कोरोना पॉजीटिव

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 14 नये केस सामने आये है। यह सभी केस गर्ल्स हास्टल का है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ घंटों में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं तथा प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। इधर जिला प्रशासन मामले के सामने आने के बाद अबाक है। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आम लोगों को कोरोना की एक और लहर का डर सताने लगा है।

संक्रमित छात्राओं को होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा गया है : मंडावी

विदित हो कि दोनों छात्रावासों में बड़ी संख्या में छात्राएं रहकर अध्ययन करती है। यहां की कुछ छात्राओं में सर्दी बुखार का लक्षण पाए जाने पर अधीक्षक ने जिला अस्पताल को सूचना देकर जाचं के लिए चिकित्सा दल भेजने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने अधीक्षक से सभी छात्रों को अस्पताल लाने की सलाह दी। जब छात्रों को लेकर अधीक्षक अस्पताल पहुंचा और जांच की गई तो इन सभी छात्राओं में 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडावी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित छात्राओं को दवाई देकर होम आइसोलेशन के लिए छात्रावास से घर भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर

बलौदाबाजार। ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है.इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को चपेट में ले लिया है. हादसे में युवक की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार ट्रक अंबुजा सीमेंट के मुख्य मार्ग स्थित दीवार में जा घुसा।

और पढ़ें ...

स्वच्छता दीदीयां काम करती हैं तब शहर स्वच्छ है

‘स्वच्छ भारत मिशन: एक कदम स्वच्छता की ओर’’ और ‘‘स्वच्छ छत्तीसगढ: मिशन क्लीन सिटी़’’ वाक्य को स्वच्छता दीदियों ने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। यूं रोजमर्रा की जिंदगी में आम लोग कहां कुछ कर पाते हैं। अपना घर-गलियां ठीक ढंग ने साफ नहीं करते मगर स्वच्छता दीदियां रोज आती हैं शहर की गलियों में, चाहे धूप हो या बरसात हो। राज्य सरकार स्वच्छता दीदियों को सम्मान के रूप में पारिश्रमिक 6000 रूपये प्रतिमाह दे रही हैं। अच्छी बात है कि इस मानदेय पर स्वच्छता दीदीयां खुश हैं। खुशी-खुशी काम कर रही हैं। स्वच्छता दीदियों की इच्छा शक्ति-हौसला ही मुख्य है, जो रोज शहर को साफ करने के लिए तैयार रहती है और गंदगी को भगा देती हैं। सुबह 8 बजे से दोपहर तक भोजन अवकाश के बाद फिर शाम 4 बजे तक ये लगातार सफाई काम करती हैं। सूखा और गीला कचरा, प्लास्टिक वस्तुएं, कई प्रकार के कचरा को खुशी से निडर होकर योद्धा की तरह साफ करती हैं। झाडू, ई-रिक्शा, ट्रायसायकल स्वच्छता दीदियों के सहायक हैं। मणि कंचन केन्द्र में कचरे का पृथक्करण, पैकेजिंग फिर रिसायकल के लिए फैक्ट्री आदि को भेजना और छत्तीसगढ़ सरकार के नरवा गरूवा घुरवा बारी कार्यक्रम अंतर्गत जैविक खाद निर्माण करना इनके दैनिक कार्यों में शामिल है। नगरपालिका परिषद सांरगढ़ अंतर्गत संचालित मणिकंचन केन्द्र सारंगढ़ में कार्यरत स्वच्छता दीदी संध्या साहनी और धनमती साहनी ने कहा कि हम ये कार्य अपनी फर्ज समझकर खुशी-खुशी करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हमें रोजगार दिया इसके लिए राज्य सरकार के हम आभारी हैं। उन्होंने हमें ऐसे सफ़ाई सेवा देने के लिए अवसर प्रदान किया।
    समाज, शहर को स्वच्छ रखने की सोचती है और स्वच्छता दीदियां शहर को रोज साफ करती हैं। कथनी और करनी के अन्तर को मिटाने वाली जो शक्ति है वो स्वच्छता दीदियों के बाजूओं में है। छत्तीसगढ़ सरकार और जिम्मेदार नागरिकगण इन स्वच्छता दीदियों का सम्मान करती है। महत्वपूर्ण बात ये है कि ये स्वच्छता दीदियां अपने माटी, मातृभूमि, शहर, राज्य और देश को स्वच्छ रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक सेवा करती हैं। अंबिकापुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को भारत सरकार द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस के रूप में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस मॉडल को राज्य के 165 नगरीय निकायों में मिशन क्लीन सिटी  (एमसीसी) : स्वच्छ छत्तीसगढ़ के रूप में लागू किया गया है।
    स्वच्छता दीदियों के कार्यों ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर कई वर्षों तक लगातार प्रथम पुरस्कार दिलाया है। इनमें राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में पहला स्थान पाने पर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य का सम्मान मिला। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर को देशभर में दूसरा और भिलाई नगर को 11वां स्थान मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में छत्तीसगढ़ ने देश के स्वच्छतम राज्य होने का दर्जा प्राप्त किया। नवम्बर 2021 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 67 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने बेस्ट स्टेट का अवार्ड जीता है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के राजधानी में  गूंजती गीत "आओ रे आओ रे... मोर रायपुर" ने प्रसिद्धि पाकर अपना कीर्तिमान बनाया है। इस गीत को दिव्यांग बालिकाओं ने गाया है और बॉलीवुड गायक जावेद अली ने भी गाया है।

और पढ़ें ...