प्रदेश
प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी
CG WEATHER UPDATE : द्रोणिका के प्रभाव छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। हालांकि इससे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश भर में धमतरी में का तापमान सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
BREAKING : कोर्ट में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत... मचा हड़कंप, जांच जारी
कोंडागांव। CG BREAKING : जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आइ हैं। यहाँ एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। मामला कोंडागांव के फैमिली कोर्ट का है।जानकारी के मुताबिक, सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल था, जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
फिलहाल सिपाही ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुटुम्ब न्यायालय में सिपाही ने खुद को मारी गोली
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या...बताई गई यह वजह..!!
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक नक्सली वारदात की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल, यह घटना सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने अपनी क्रूरता का परिचय देते हुए एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद वर्दीधारी नक्सली देर रात ग्रामीण गणपत सेठिया के घर पहुंचे। नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है, इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाता नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ठेकेदार के घर में चोरी, पुलिस ने नकद समेत सोना-चांदी किया जब्त, पढ़े पूरी खबर
Bilaspur news : ठेकेदार के घर चोरी के मामले में गिरफ्तार पूर्व सरपंच और उसके साथियों से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर के साथ ही 41 लाख रुपये जब्त किए हैं। वहीं, महिला ठेकेदार ने केवल 20 हजार रुपये और जेवर को अपना माना है।
शेष रकम की जानकारी होने से इन्कार कर रही है। ऐसे में पुलिस अब उलझ गई हैं। वहीं, पुलिस का मानना है कि फरार पूर्व सरपंच से और भी रकम जब्त होनी है। इसके बाद मामले को इंकमटैक्स डिपार्टमेंट को सौंपा जाएगा। मंगला के अभिषेक विहार में रहने वाली ठेकेदार सरोजनी साहू ने चोरी की शिकायत की है।
महिला ने बताया कि रविवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ वाटरपार्क गई थी। इसी दौरान चोरों ने उसके घर से 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। दिनदहाड़े हुई चोरी की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एसीसीयू की टीम ने सेलर एनीकट के पास तीन युवकों को पकड़ लिया।
युवकों के पास करीब 25 लाख रुपये मिले। 20 हजार की चोरी के मामले में 25 लाख की जब्ती की जानकारी अधिकारियों को देकर तीनों युवकों को एसीसीयू के कार्यालय लाया गया। यहां कड़ाई करने पर युवकों ने अलग ही कहानी बताई। युवकों ने बताया कि नगपुरा में रहने वाले शिवदीप तिवारी ने उन्हें चोरी के मामले में जेल जाने पर एक-एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है।
यह रकम भी उसने ही दी है। इस पर शिवदीप तिवारी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ठेकेदार की सगी बहन और ग्राम लखराम की पूर्व सरपंच रुखमणी साहू, ग्राम गिधौरी के पूर्व सरपंच शिवनारायण कश्यप ने चोरी की योजना बनाकर तीन युवकों को उसके घर भेजा था। पूरी योजना रुखमणी साहू के घर में बनाई गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पूर्व सरपंच रुखमणी समेत सात आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनमस कॉलेज ने जारी किया रैंकिंग लिस्ट, छत्तीसगढ़ का ये कॉलेज टॉप 10 में शामिल
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा अवसर...यहां 210 पदों पर होगी भर्ती...ऐसे होगा सिलेक्शन
बिलासपुर। रोजगार ऑफिस में 29 मई को प्राइवेट संस्थानों में 210 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में शामिल होने के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं और आईटीआई प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसमें सिलेक्ट होने वाले युवाओं को 8 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक सैलरी मिल सकती है। प्लेसमेंट कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा
प्लेसमेंट कैंप में रिलेशनशिप ऑफिसर, टेक्निशियन, सर्विस इंजीनियर, सर्विस को-आर्डिनेटर, सर्विस मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर सहित अन्य पद शामिल हैं, जिसके लिए युवाओं को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर काम मिल सकता है।
इन संस्थानों में होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैंप में एमएस फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, श्री पावर आइडियाज, एलआईसी ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस, एनआईआईटी लिमिटेड सहित अन्य संस्थानों में युवाओं की भर्ती की जाएगी। संबंधित संस्थान बेरोजगारों के काम, अनुभव के आधार पर सैलरी देंगे, जिसमें 8 हजार रुपए से 20 हजार रुपए तक सैलरी मिल सकती है।
देवर से अवैध संबंध के चक्कर में मां बनी हत्यारन, खुलासा होने के डर से चढ़ा दी अपने ही बेटे की बली
जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
BREAKING : छत्तीसगढ़ में अगले चार घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में गरज – चमक के साथ अधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना
किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 30 मई तक रद्द, इस वजह से लिया गया फैसला
बस्तर। किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेन अब 30 मई तक जगदलपुर नहीं आएगी। केके रेल लाइन में बोड्डावारा के नजदीक प्री-नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसलिए यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, माल गाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी। पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेन बंद रहने से बस्तर के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।
डिविजनल कमर्शियल मैनेजर एके त्रिपाठी ने आदेश जारी कर कहा कि, मेंटेनेंस काम के चलते पहले 23 मई तक ट्रेनों को रद्द किया गया था। हालांकि, काम पूरा नहीं हो पाया। इसलिए यह तारीख आगे बढ़ाकर 30 मई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि, विशाखापट्टनम से छूटने वाली ट्रेन संख्या 18514 विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम से छूटने वाली ट्रेन संख्या 08551 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसिंजर ट्रेन रद्द है। ये दोनों ट्रेनें जगदलपुर, दंतेवाड़ा और किरंदुल स्टेशन नहीं आएगी।
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडर घायल, एक जवान को भी आई चोट
कांकेर। जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटेलियन की संयुक्त पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली गोली लगने से घायल हो गई। मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान को भी मामूली चोट आने की खबर है। इलाके में सर्चिंग जारी है।
जिले के थाना बडगांव क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटेलियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर बीती रात सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा ग्राम उरपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी पहचान RKB डिवीजन की सदस्य नाम फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में की गई है। मुठभेड़ में एक BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है।
नौतपा का आज तीसरा दिन, धमतरी में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार
पति और बच्चें को छोड़ गैर मर्द संग रहने लगी विवाहिता..ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने कर दी हत्या...2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे मर्द को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।
गुरुवार की रात को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फैक दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान शंकर पारा स्टेशन मरोदा निवासी अभिषेक नायक (21) के रूप में की गई है। इंद्रा चौक स्टेशन मरोदा निवासी गुमान साहू की बेटी कविता साहू से उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। कविता कुछ दिन पहले अपने पहले पति अभिषेक नायक और चार साल के बेटे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पति पत्नी की तरह रह रही थी
पत्नी व ससुराल वालों से चल रहा था विवाद
अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी।
देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तो पता चला की इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, हत्या के आरोपी में उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है।
आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेल रहे 5 सटोरिये गिरफ्तार, 6 नग मोबाइल व लाखों रुपए बरामद
सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर करोड़ो का दावा लगाने वाले 5 आरोपियों को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है
मुखबीर से सूचना मिली कि आईपीएल मैच के दौरान शहर में कुछ संदिग्धों द्वारा स्काई एक्सचेंज ऑनलाइन प्लेटफार्म की आईडी का इस्तेमाल कर ऑनलाईन सटटा खेलाया जा रहा है.
पुलिस के विशेष टीम ने अवैध ऑनलाइन सट्टा के 3 अलग-अलग मामले में कोतवाली और गांधीनगर थाना में अपराध दर्ज किया गया। सरगुजा पुलिस के विशेष टीम द्वारा अभियान चलाकर गया। इसके
5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और आरोपियों से 6 नग मोबाइल व एक लाख तीस हजार रुपए नगद बरामद किया है।इसी मामले में पुलिस अन्य 7 शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
जलाशय का पानी खाली कराकर मोबाइल ढूंढने वाले फूड इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबित की गाज
कांकेर। जिले के परलकोट जलाशय में पानी खाली करवाकर मोबाइल ढूंढने वाले फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जलाशय खाली करने की मौखिक अनुमति देने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने शो कॉज नोटिस जारी कर एसडीओ से जवाब मांगा है।
बता दें कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पोस्टेड फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल फोन जलाशय में गिर गया तो उन्होंने मोबाइल निकालने जलाशय का 21 लाख लीटर से ज्यादा पानी बहा दिया। तीन दिनों तक पंप लगाकर डैम का पानी खाली कराया गया। वहीं जब मामले की जानकारी सिंचाई विभाग के अफसर तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर पहुंच पंप बंद करवाया। हालंकि तब तक लाखों लीटर पानी खाली करवा दिया गया था।
