प्रदेश
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 21 करोड़ 04 लाख रूपए के अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बलरामपुर के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सनावाल में 21 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले अंरर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के मांग पर रामचन्द्रपुर में नवीन विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की। इस दौरान मंत्री श्री साहू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर ंसदीय सचिव तथा सामरी विधायक श्री चिंतामणि महाराज, रामानुजगंज विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि क्षेत्र में आमजनों की सुविधा को देखते पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बधाई देते हुए कहा कि इस अंतर्राज्यीय पुल के निर्माण से यहां की जनता को पड़ोसी राज्यों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। रामचंद्रपुर-धौली, बालचौरा मार्ग पर कन्हर नदी पर लगभग 15 करोड़ 20 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पचावल-त्रिशूली मार्ग पर पांगन नदी में लगभग 05 करोड़ 84 लाख की लागत से पुल के पुनर्निर्माण से न केवल जिले के गांव आपस में जुड़ जाएंगे बल्कि पड़ोसी राज्य से भी बेहतर जुड़ाव हो सकेगा। सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां की जनता के रिश्तेदार पड़ोसी राज्यों में निवासरत हैं, ऐसे में इस पुल के निर्माण से उन्हें आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी। अब नदी का पानी उनके लिए बाधा नहीं बनेगी। कार्यक्रम को संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह ने भी सम्बोधित किया।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का किया अवलोकन-
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्रियां प्रदान की। इस अवसर पर शासन के पुलिस विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा स्टॉल लगाए गये थे। मंत्री श्री साहू ने श्रम विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे प्रसूती सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 20 लाख का चेक प्रदान किया, मछली पालन विभाग के योजनांतर्गत हिग्राहियों को मछली बीज एवं जाल प्रदान किया गया। साथ ही अन्य योजनातंर्गत हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
नयी कार लेकर जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, कार के उड़े परखच्चे
आईएएस तिवारी ने संभाला भिलाई निगम का कार्य, प्रभारी आयुक्त के रूप में करेंगे काम
आदिवासी समाज के दिग्गज हुए भाजपा में शामिल : कांग्रेस के विदा होने का मुहूर्त आ गया है- साव
सरकार पर्यावरण का कर रही विनाश : कोमल हुपेंडी आप*
जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना, IED के चपेट में आने से सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
भीषण हादसा : 35 दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 14 से ज्यादा घायल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा प्रहार, कहा- गाय के नाम पर, राम के नाम पर वोट मांगती है भाजपा, लेकिन न गाय की सेवा करती है, और न राम का काम करती है…
दर्दनाक सड़क हादसा : दर्शनार्थियों से भरी वाहन पलटी, 1 की मौके पर मौत, दर्जनों से ज्यादा लोग घायल
सूरजपुर। BREAKING NEWS : जिले से दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहाँ खोपा धाम से दर्शन कर जा रहे दर्शनार्थियों से भरी आटो पलट गई। आटो के पलटने से एक की मौत हो गई है और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए है। सूरजपुर के ग्राम जमदेई की घटना है।

बताया जा रहा है कि धाम से दर्शन कर घर वापसआ रहे थे। दर्शनार्थियों से भरी आटो पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची जयनगर पुलिस। पुलिस ने घायलो का उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया जा रहा है। उदयपुर के ग्राम सिरकोतंगा के रहने वाले है।
छत्तीसगढ़ में दो मर्डर : पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, ऊधर छोटे ने टंगिया से बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
अंबिकापुर। CG Crime News : अंबिकापुर जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तारकिया है। तो वहीं घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरिमा थाना क्षेत्र का मामला।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छिंद कालो में चरित्र शंका के चलते बीते दिनों आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि वहीं, दूसरी घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है। जहाँ छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घरेलू विवाद को लेकर लगातार दोनों में आये लड़ाई होती थी। इसी बीच रात को सोते समय छोटे भाई ने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद आरोपी छोटा भाई नवीन दास फरारी काट रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन के बाद रायगढ़ से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा की
80 लाख के ईनामी नक्सली की मौत: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बना नक्सली...देश भर की बड़ी नक्सली घटना का रहा प्लानर
सुकमा। 80 लाख के ईनामी नक्सली की मौत हो गई। नक्सलियों ने प्रेस रिलीज जारी कर नक्सली लीडर कटकम सुदर्शन की मौत की जानकारी दी है। कटकम सुदर्शन नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो का सदस्य था। देश में अबतक जितनी भी बड़ी नक्सली घटना हुई है, सभी में कटकम सुदर्शन को मास्टर माइंड माना जाता है।
कटकम सुदर्शन टेक्निकल में डिप्लोमा धारी था, लिहाजा कटकम ही हर बड़ी वारदात का तकनीकी पहलू को देखता था। यहां तक की नक्सली जो अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक का इस्तेमाल करते थे, वो सभी भी कटकम सुदर्शन ही देखता था।
कटकम की मौत हार्ट अटैक से हुई है, नक्सलियों के हर बड़ी वारदात की रणनीति और प्लानिंग का उसे ही मास्टरमाइंड बताया जाता है। पोलित ब्यूरो मेंबर की मौत पर नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।
जानकारी के मुताबिक 31 मई को माओवादियों के गोरिल्ला ज़ोन में आनंद उर्फ़ कटकम सुदर्शन की मौत हुई है।
माओवादियों ने आनंद की मौत पर देश भर में 5 जून से 3 अगस्त तक संस्मरण सभाएँ करने का आह्वान किया है। नक्सलियों ने प्रेस नोट में बताया है कि कटकम सुदर्शन की 31 मई को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट में हार्ट अटैक से मौत हुई है। प्रेसनोट के साथ-साथ पोलित ब्यूरो मेंबर कटकम सुदर्शन की मौत के बाद की तस्वीरें भी जारी की है।
खाते से 5 लाख पार करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
मोहारा एनीकट के गेट खोले जाने पर एफआईआर...टाइमकीपर और वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस जारी
रायपुर। जल संसाधन विभाग ने विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जल संसाधन संभाग के टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव है जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।
जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ने घटना की जांच प्रतिवेदन में बताया है कि विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोहारा एनीकट के पांच गेट खोल दिए गए थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मिलियन घनमीटर जल का भराव था। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट खोले जाने पर लगभग 4-5 घण्टा गेट से पानी बह गया जिससे एनीकट में लगभग 15 सेंटीमीटर पानी का स्तर कम हो गया एवं लगभग 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी बह गया। जल संसाधन विभाग को गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही तत्काल गेट को बंद करा दिया गया था।
कार्यपालन अभियंता ने जांच प्रतिवेदन में बताया है कि एनीकट के गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाइमकीपर एवं एक चाबी राजनांदगांव नगर निगम के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है। इन दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा घटना के संबंध में 31 मई को ही थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को एफ.आई.आर. (प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराया गया है। साथ ही 1 जून को ऑनलाइन एफ.आई.आर. (क्रमांक 0266, दिनांक 01.06.2023) भी थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को दर्ज कराया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।
घटना के संबंध में राजनांदगांव में खनिज विभाग के उप संचालक से भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। खनिज विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है जिसमें अधिकांशतः क्षेत्र में पानी भरा पाया गया तथा उस क्षेत्र में अवैध खनिज रेत का उत्खनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले द्वारा संबंधित क्षेत्र की सतत् निगरानी की जा रही है।
राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त से भी इस संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। आयुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं शिफ्ट इंचार्ज से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एनीकट के आसपास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाइट लगाया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत निरीक्षण के लिए निर्देशित भी किया गया है।
खून से सनी मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
धमतरी। CG NEWS : जिले से हत्या की खबर सामने आई है. जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती के नर्सरी में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. युवक के शरीर में गहरे जख्म से हत्या की आशंका जताई जा रही है.
गांव की नर्सरी के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली थी, जिसके शरीर में चोट के गहरे निशान भी मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, उसकी पहचान गांव के मजदूर युवक रोशन साहू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी का काम करता था और सीधा साधा व्यक्ति था।
जानकारी मिलने के बाद कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. शनिवार की देर शाम ग्राम छाती के नर्सरी में छाती गांव के युवक रोशन साहू की लाश पड़ी मिली, जिसके शरीर में चोट के गहरे निशान भी मिले हैं. ऊपर शर्ट नहीं है, नीचे जींस पहना हुआ है, वह भी आधा निकला हुआ है. पुलिस हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
