प्रदेश
ईनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर...पुनर्वास नीति के तहत दी जाएगी सुविधाएं…
सुकमा। जिले में एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए सरेंडर किया है।पुलिस ने उनकी पहचान माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है। राजा पर एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नार्काेम’ से भी प्रभावित थे। पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ में नहीं थम रही पानी की बर्बादी...अब इस अफसर फिर बहा दिए हजारों लीटर पानी...जानिए क्या है पूरा मामला
जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ में पानी की बर्बादी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जैसे-जैसे भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही अधिकारी पानी की बर्बादी करने में जुटे हैं. पहले मोबाइल ढूंढ़ने फूड अफसर ने डेम से पानी बहाया तो कहीं मछली पकड़ने के लिए पानी बहाया. राजनांदगांव में तस्करों ने भी नदी से रेत निकालने लाखों लीटर पानी बहा दिया. अब जांजगीर चांपा में नगर पालिका ने स्विमिंग पुल के पानी की सफाई के नाम पर 19 हजार लीटर पानी को पंप लगाकर बहा दिया.नगर पालिका द्वारा 7 साल से बनाए जा रहे स्विमिंग पुल की सुध लेने अधिकारियों को इस भीषण गर्मी में याद आ रहे हैं. यह मामला अधिकारियों की मनमानी को बता रहा है.जांजगीर चाम्पा जिले में नगर पालिका द्वारा 2016 से स्विमिंग पुल का निर्माण कराया जा रहा है. 1 करोड़ 82 लाख की लागत से बन रहे इस स्विमिंग पुल को बनाने के लिए 2018 का समय तय किया गया, लेकिन ठेकेदार के सांठगाठ और गलत नक्शा के कारण 2020 तक एक्सटेंशन दिया गया और फिर तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर स्विमिंग पुल का निर्माण 2023 तक पूरा नहीं किया जा सका है.
स्विमिंग निर्माण में बंदरबाट करने का आरोप
इस मामले में सीएमओ चंदन शर्मा ने कहा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के बाद स्विमिंग पुल का काम शुरु करने के लिए आनन फानन में स्विमिंग पुल में रखे खराब पानी को बाहर फेंककर क्लोरिन से सफाई करने का दावा किया जा रहा है.
नगर पालिका द्वारा 7 साल से स्विमिंग पुल बनाया जा रहा है. स्विमिंग पुल के निर्माण में करोडों रुपए बहाने के बाद अब नगर पालिका द्वारा इस भीषण गर्मी में पानी बहाने के मामले में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष ने आड़े हाथ लिया. उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार पर स्विमिंग निर्माण में बंदरबाट करने का आरोप लगाया है.
अधिकांश वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहा : नेता प्रतिपक्ष
इस मामले में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आशुतोष गोश्वामी ने कहा, जांजगीर नैला नगर पालिका के अधिकांश वार्ड इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहा है और सडक किनारे लगे पेड़ पौधे पानी की कमी के कारण सुख गए हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा स्विमिंग पुल के लाखों लीटर पानी बहाना अधिकारियों की लापरवाही को ही प्रदर्शित कर रहा है.
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: मंत्री अमरजीत भगत ने गाया लोकगीत, दिलीप षडंगी ने दी हनुमान चालीसा की प्रस्तुति
रायगढ़। रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए स्वयं स्वागत लोकगीत गाया।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां जारी है। आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई। झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का मनमोहक प्रस्तुतिकरण हो रहा है।
महिला अपराध में बिलासपुर सिविललाइन पुलिस ने आरोपी अजय यादव आरक्षक को अयोध्या (up)से किया गिरफ्तार
16 साल की रेप पीड़िता के भ्रूण का होगा DNA...हाईकोर्ट ने अबॉर्शन की दी अनुमति
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण आदेश में एक 16 साल की प्रेग्नेंट छात्रा का अबॉर्शन कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने भ्रूण का DNA कराने को भी कहा है। मामला अविभाजित राजनांदगांव जिले का है।
खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली रेप पीड़िता छात्रा गर्भवती हो गई है। उसके पिता ने टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम की धारा 3 और नियम 9 के तहत अपनी बेटी का अबॉर्शन कराने के लिए हाईकोर्ट में एडवोकेट समीर सिंह और रितेश वर्मा के माध्यम से याचिका दायर की। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अपनी बेटी की बेहतर जीवन जीने के लिए उसका अबॉर्शन कराने की अनुमति मांगी।
इस केस की पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस एनके व्यास ने राजनांदगांव के सीएमएचओ को छात्रा का मेडिकल बोर्ड से जांच कराने और रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। कोर्ट के आदेश पर छात्रा का मेडिकल बोर्ड ने जांच के बाद रिपोर्ट पेश किया। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने कोर्ट को बताया कि किसी भी गर्भवती लड़की या महिला का अबॉर्शन 25 हफ्ते के भीतर किया जा सकता है। इससे गर्भवती की जान का खतरा नहीं रहता।
मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय के वेकेशन कोर्ट में सोमवार को हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला दिया और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अबॉर्शन कराने की अनुमति मांगी। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने गर्भवती नाबालिग छात्रा का 2 जून यानी आज अबॉर्शन कराने का आदेश सीएमएचओ राजनांदगांव को दिया है। साथ ही उसके भ्रूण को डीएनए टेस्ट कराने के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
76 करदाताओं का चेक हुआ बाउंस, 27 पहुंचे कैश लेकर, 49 को मिला 3 दिन का समय
दंतेवाड़ा के तीन टीचरों का दल चढ़ा एवरेस्ट बेस कैंप
गूगल व चमत्कारी बाबाओं के फेर में लोग आज अपना विवेक खो बैठे हैं-दीदी मां मंदाकिनी
दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा...मौके पर मौत
महासमुंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे तुमगांव थाना क्षेत्र में करणीकृपा पावर प्लांट के सामने की है।
जहां एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे दुपहिया सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना का वीडियो प्लांट के सीसीटीवी में कैद हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सिम और डोंगल सप्लाई करने के नाम पर रिलायंस जियो इंफोकॉम से 43 लाख की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग छात्रा का अबॉर्शन कराने का दिया आदेश, DNA टेस्ट के लिए भ्रूण को सुरक्षित रखने को कहा
अमित जोगी का कार्यकर्ताओं को पत्र, कहा- गठबंधन-विलय के सारे विकल्पों पर विमर्श हुआ, जो भी निर्णय हो उसमें साथ दें…
सीएनएम कमांडर समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Accident News : तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा...2 साल की मासूम की मौत
सूरजपुर। जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस हादसे में 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रामानुजनगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है
जानकारी के मुताबिक जगतपुर गांव में एक दर्दनाख हादसा हो गया. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा. इस दुर्घटना में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

