प्रदेश

बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर...2 दोस्तों की मौत

सरगुजा। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो गांव के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवलाल कुम्हार (31 वर्ष) और नवल साय (30 वर्ष) सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माटीडांड़ के रहने वाले थे। दोनों दोस्त शुक्रवार की शाम स्कूटी से गेहूं लेकर अंबिकापुर आ रहे थे। वे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सकालो स्थित डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरेl दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों के सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त करके आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें ...

तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

धमतरी। तालाब में नहाने गई बच्चियों की पानी में डूबकर मौत हो गयी। घटना कुरूद थाना इलाके ग्राम अछोटी भाटापारा की बताई जा रही है. इधर दो बच्चियों की मौत से गाँव सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक कुरूद के अछोटी निवासी शिवानी साहू उम्र 13 वर्ष और आस्था निर्मलकर उम्र 10 वर्ष गाँव के अछोटी भाटापारा तालाब में नहाने गयी हुई थी। वहीं नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी चली गयी,और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। इधर दो बच्चियों की मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
और पढ़ें ...

महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार..30 से अधिक मामले थाने में दर्ज

बीजापुर। जिले में सक्रिय महिला नक्सली कमांडर को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम त्रिकुमुला गोटा बुज्जी उर्फ लक्ष्मी है। पुलिस ने तेलंगाना सीमा पर महिला नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर जवानों पर हमला समेत 30 संगीन अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

महिला नक्सली एलओएस कमांडर को तीन राज्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। भद्रादि कोत्तागुडम पुलिस और सीआरपीएफ 141 बटालियन की संयुक्त अभियान में ये सफलता पाई है। तालपेरु बांध से शुक्रवार दोपहर महिला को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें ...

पीएनबी एटीएम आगजनी : 38 लाख खाक, 30 लाख की बाइक भी जली

रायपुर  रायपुर स्थित मोतीबाग औलिया चौक के पास कर्मशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुबह 9 बजे आग लग गई। बैंक का फर्नीचर 11 एसी के अलावा 3 एटीएम मशीनें खाक हो गईं। एटीएम मशीन में 38 लाख थे। एटीएम का चेस्ट अभी खोला नहीं गया है लेकिन मशीनों की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि पूरे पैसे जल गए होंगे। बैंक के बाजू ही इलेक्ट्रानिक व्हीकल की दुकान में रखी 10 बाइक और सामान जलकर खाक हो गया। वहां भी 30 लाख से ज्यादा का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। आग की लपटें पहले एटीएम से निकलीं उसके बाद बाजू बैंक तक फैली हैं। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई थी। इस वजह से आग बैंक में पूरी तरह से नहीं फैली। बैंक के रिसेप्शन वाला हिस्सा और वहां का फर्नीचर, कंप्यूटर और उस हॉल में लगे एसी जल गए हैं। एटीएम सेंटर के दूसरे बाजू में ईवी दुकान थी। अवंती विहार के फ्लैट में लगी आग शुक्रवार को ही रायपुर के बड़े रिहायशी इलाके में हादसा हो गया। एक फ्लैट में आग लग जाने की वजह से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। हालांकि आग एक फ्लैट के एक हिस्से में लगी थी। परिवार वाले घबराकर बाहर आ गए। इससे उस फ्लोर के दूसरे फ्लैट वाले भी घबरा गए। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
और पढ़ें ...

त्रिस्तरीय पंचायती आम व उप चुनाव : नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून

सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों का आम व उप निर्वाचन अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र 9 जून को स्वीकार के बाद अभ्यर्थिता से नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून 2023 को अपरान्ह 3 बजे तक है। साथ ही उसी दिन नाम वापसी के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद 12 जून को ही निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 27 जून 2023 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली, बरभांठा (अ) और टिमरलगा में सरपंच, खुडुभांठा के वार्ड 2 और मुड़वाभांठा के वार्ड 15 में पंच, बरमकेला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बारादावन में सरपंच और कोकबहाल के वार्ड 14 में पंच पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर और अमलडीहा में सरपंच और देवसागर के वार्ड-4 में पंच के लिए निर्वाचन होगा। ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में आम निर्वाचन अंतर्गत सरपंच और वार्ड-1 से 10 तक में पंच पद के लिए निर्वाचन होगा।
और पढ़ें ...

प्रदेश में खुलेंगे 15 नए कॉलेज, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने इस वर्ष बजट में 15 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप प्रदेश में जल्द ही 15 नए कॉलेज खोले जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 15 नये कॉलेजों के लिए पदों का सृजन कर दिया है। इन कॉलेजों के लिए 495 नये पदों पर भर्ती किया जायेगा। जिस पर नियुक्ति नये कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद किया जायेगा। जिन जगहों पर कॉलेज खुलना है, उसमें बालोद में एक, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगी में 1 और राजनांदगांव में 2 कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों के लिए 1-1 प्रचार्य के पद के अलावा 180 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां होगी। जिसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। देखें आदेश …
और पढ़ें ...

CG हाईकोर्ट में नया रोस्टर तैयार : 15 सिंगल और 3 डिवीजन बेंच में होगी मामलों की सुनवाई, इस दिन से होगा लागू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में प्रकरणों की सुनवाई के लिए नया रोस्टर तैयार हो गया है। इसके तहत तीन डिवीजन और 15 सिंगल बेंच में जज मामलों की सुनवाई करेंगे। पांच स्पेशल बेंच का भी गठन किया गया है। यह बेंच दिन विशेष में बैठेगी और प्रकरणों की सुनवाई करेगी। नया रोस्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 12 जून से लागू होगा। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर जारी नए रोस्टर के अनुसार, पहला डिवीजन बेंच चीफ जस्टिस व जस्टिस राकेश मोहन पांडेय का होगा। इसमें रिट याचिका सिविल, रिट याचिका सर्विस वर्ष 2023 के मामले, जनहित याचिका, वर्ष 2023 के पहले के रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण, क्रिमिनल अपील से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। दूसरा डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल का होगा। इसमें टैक्स से संबंधित रिट अपील, कमर्शियल डिवीजन बेंच, डिवीजन बेंच में सुने जाने वाले सिविल के मामले, कंपनी अपील और वर्ष 2020-21 के क्रिमिनल अपील से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। तीसरी डिवीजन बेंच जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस अरविंद चंदेल का होगा। इसमें डिवीजन बेंच में सुने जाने वाले सभी प्रकार के क्रिमिनल अपील, वर्ष 2022 के रिट अपील, डिवीजन बेंच में सुने जाने वाले सभी रिट मामलों की सुनवाई होगी। 15 सिंगल बेंच में प्रतिदिन होगी याचिकाओं की सुनवाई इसके अलावा 15 सिंगल बेंच में प्रतिदिन याचिकाओं की सुनवाई होगी। पहला सिंगल बेंच चीफ जस्टिस का होगा। इसमें आब्रिट्रेशन एक्ट से संबंधित याचिका की सुनवाई करेंगे। स्पेशल बेंच सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजकर 15 से लगेगी। दूसरा स्पेशल बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी का होगा। इसमें वर्ष 2006 से लेकर अब तक के रिट याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। तीसरा स्पेशल बेंच जस्टिस संजय के अग्रवाल का होगा। इसमें वर्ष 2020 के सिविल रिवीजन से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। जस्टिस पी सैम कोशी के सिंगल बेंच में वर्ष 2018 से लंबित रिट याचिकाओं की सुनवाई होगी। जस्टिस संजय अग्रवाल के सिंगल बेंच में द्वितीय अपील, प्रथम अपील, ट्रांसफर याचिका सिविल की सुनवाई होगी। हर शुक्रवार को विशेष बेंच की सुनवाई इसके साथ ही जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल के सिंगल बेंच में वर्ष 2012 से लंबित क्रिमिनल रिविजन से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। हर शुक्रवार को विशेष बेंच में भी सुनवाई करेंगे। जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में वर्ष 2019 से लंबित रिट याचिका सर्विस से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। जस्टिस रजनी दुबे के सिंगल बेंच में वर्ष 2013 से लंबित क्रिमिनल रिवीजन, ट्रांसफर याचिका क्रिमिनल, क्रिमिनल रिफरेंस से संबंधित याचिका की सुनवाई होगी। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में सीआरीपीसी की धारा 438 के तहत जमानत आवेदन, वर्ष 2017 से लंबित रिट याचिका की सुनवाई होगी। जस्टिस एनके चंद्रवंशी के सिंगल बेंच में वर्ष 2018 से लंबित रिट याचिका सर्विस, सभी रिट याचिका की सुनवाई होगी।
और पढ़ें ...

युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा अवसर, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2023 को दुर्ग में किया जाएगा।

अलग-अलग कंपनियों की तरफ से 1200 से ज्यादा पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक प्रकाश ज्वेलर्स दुर्ग, सुख किशन बायोप्लांटेक प्रा.लि., लाईफ इंश्योंरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन व सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 10 जून को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। 1206 पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक विशेष रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही मोदी की सरकार का मूलमंत्र - गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा - सारा धान मोदी सरकार ख़रीद रही है, भूपेश सरकार को अपनी तरफ़ से 2500 रुपया अतिरिक्त देना चाहिए

मोदी सरकार की गरीबों के लिये बनी अच्छी योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने चकनाचूर करने का काम किया

जगदलपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल सेवा, समर्पण और गरीबों के कल्याण की बेमिसाल उपलब्धियों से भरा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबी में जन्मे, गरीबी में पले-बढ़े, गरीबों की पीड़ा को अनुभव करते हैं और इसिलए गरीबों के कल्याण की चिंता सतत कर रहे हैं। सिंह भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के सिलसिले में गुरुवार को स्थानीय टाउन क्लब मैदान में आहूत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने अपने संबोधन  में केन्द्र सरकार की योजनाओं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हर घर शौचालय, हर घर नल-जल, प्रधानमंत्री आवास, किसानों का सम्मान जैसे अभूतपूर्व कार्य केन्द्र सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसी कलावती से गरीबी नहीं सीखी, किसी ट्रक ड्राइवर से गरीबी का दर्द महसूस नहीं किया, बल्कि गरीबी में जन्म लेकर और चाय बेचकर गरीबी को जिया है और इसीलिए वे पूरे देश के लिए जीते हैं, पूरे देश के साथ परिवार-भाव बनाकर रखते हैं। इसी भाव के साथ केन्द्र सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के सभी कार्यकर्ता-नेता कार्यकर्ताओं व केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं।

सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महज नौ वर्षों में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को पक्के मकान की सौगात दी। जल जीवन मिशन के तहत देशभर के 12 करोड़ परिवारों को ताजा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया, घर-घर शौचालय बनवाकर केन्द्र सरकार ने माताओं-बहनों को खुले में शौच की शर्मिंदगी से उबारा है। ऐसे अनेक काम केन्द्र की सरकार ने किए हैं।

केन्द्रीय राज्यमंत्री सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों, गरीबों को ठगने का काम ही किया है। प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने को लेकर भी श्री सिंह ने भूपेश-सरकार को गरीबों का हक छीनने वाली बताया और कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के आते ही प्रदेश के सभी गरीबों का आवास बनवाया जाएगा। हर घर में नल-जल कनेक्शन देकर साफ और ताजा जल उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल पर कटाक्ष करते हु सिंह ने कहा कि न जाने वे किस स्वप्न लोक में रहते हैं? कैसे शराब में घोटाला करें, कैसे जनता की गाढ़ी कमाई लूटें? प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस यही काम हुआ है। छत्तीसगढ़ का पैसा राहुल गांधी को सौंपने में ही मुख्यमंत्री बघेल को ज्यादा मजा आ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र की मोदी सरकार के अच्छे कार्यों और सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। केन्द्र ने गरीबों को प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज देने की जो योजना जारी रखी है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उसे बंद करके अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई वक्त अब करीब आ गया है। 

धान के ताजा समर्थन मूल्य की घोषणा पर कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय 1300 रुपए समर्थन मूल्य था, जिसे मोदी सरकार ने 2200 रुपए तक बढ़ाया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढपोरशंख की तरह बर्ताव कर रही है। कांग्रेस ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था तो अब उसे किसानों को अपने वादे के मुताबिक अपनी ओर से 2500 और केन्द्र सरकार के 2200 रुपए मिलाकर किसानों को 4700 रुपए प्रति क्विंटल देना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के पैसे को अपने दलालों पर लुटाने का काम किया है।

सिंह ने कहा कि केन्द्र के पैसों पर झूठा श्रेय लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार ‘माल सारा महाराजा का, होली खेले मिर्जा’ की कहावत चरितार्थ कर रही है। न खाता न बही, जो लुटेरा कहे वही सही।  आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने पर आमादा ऐसी लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। श्री सिंह ने नरवा-गरवा-घुरवा-बारी योजना की जांच कराने का ऐलान भी किया।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से सतत् गरीबों, किसानों और सभी वर्गों के कल्याण का काम अपने नौ साल के कार्यकाल में किया है। केन्द्र सरकार ने आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार ने किया है। इसी प्रकार दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ा है। आतंकवाद आज काबू में है। आज सीमा पार से आतंकवाद फैलाने वाले देश को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया है।

साव ने कहा कि केन्द्र से प्रधानमंत्री मोदी जो राशि गांव-गरीब-किसानों के कल्याण के लिए भेज रहे हैं, उसे रोकने के लिए ब्रेकर का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री आवास को रोकने का काम किया है। पक्का मकान हर गरीब का हक है और उसे रोकने वाले ब्रेकर को हटाने का काम छत्तीसगढ़ की जनता को करना होगा। श्री साव ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ का वादा पूरा नहीं किया, बल्कि बिजली ही हाफ कर दी। आज बिजली बिल देखकर बिजली से ज्यादा करंट प्रदेश की जनता को महसूस हो रहा है। प्रदेश के विकास को रोकने वाले ब्रेकर को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया ह

जनसभा का संचालन श्रीनिवास राव मद्दी ने‌ किया। जनसभा में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, लता उसेण्डी, महेश गागड़ा, दिनेश कश्यप,सुभाष राव, मोतीलाल साहू, किरण देव, जिला प्रभारी वेंकट, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,डा.सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, राजाराम तोडे़म, कमल चंद भंजदेव,बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,ओजस्वी मण्डावी,शिवनारायण पाण्डेय, वेदवती कश्यप, रुपसाय सलाम, धनीराम बारसे,भरत मटियार,आलोक ठाकुर, निखिल राठौर आदि सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे।

और पढ़ें ...

शिक्षा संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर का ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक रायपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के. कुमार को बदल दिया है। उनकी जगह योगेश शिवहरे को नया ज्वाइंट डायरेक्टर अप्वाइंट किया गया है।
और पढ़ें ...

फंदे से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश..इस वजह से जताई जा रही हत्या की आशंका..!!

गरियाबंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। इसलिए पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आमदीपारा के रहने वाले थे। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कहा कि लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है।

गरियाबंद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

राशन दुकान से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी हुई मौत….

बिलासपुर । जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठवीं की छात्रा की मौत हो गई. वह अपनी सहेली के साथ राशन दुकान से लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही कार की ठोकर से छात्रा हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस हादसे में दूसरी बच्ची बाल- बाल बची. हादसे के बाद वाहन सहित आरोपी चालक फरार हो गया. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया. करीब दो घंटे बाद पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया. यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी की है. बिलासपुर-बलौदा मार्ग स्थित ग्राम गुड़ी में गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे गांव के ही 14 साल की लड़की विमला उर्फ सिमरन रात्रे पिता प्रमोद रात्रे अपनी सहेली विद्या रात्रे के साथ उचित मूल्य की दुकान गई थी. सुबह करीब 11 बजे दोनों दुकान से खाली बोरी लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने सिमरन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद सिमरन सड़क से दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
और पढ़ें ...

उधार मे दिए रूपये वापस माँगने पर तीर से किया हमला

जशपुरनगर। उधार मे दिए गए रूपये वापस माँगने से नाराज आरोपी ने, तीर से हमला कर, युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढाअम्बा का है। जानकारी के अनुसार इस गाँव के निवासी धर्मेंद्र सांय और अनुज सांय के बींच 6 जून की रात को उधार के रूपये को लेकर विवाद हो गया। घायल धर्मेंद्र सांय का कहना है कि उसने आरोपी अनुज साय को, गिरवी रखे मोबाइल को छुड़ाने के लिए कुछ रूपये उधार दिए थे। घटना की रात धर्मेंद्र ने अनुज से उधार की रकम को वापस माँगा तो उसने देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों मे जम कर विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी अनुज चौहान और घायल धर्मेंद्र, सुखराम के घर के बरामदे मे बैठा हुआ था। इसी दौरान धर्मेंद्र साय, तीर धनुष लेकर पहुंचा और उसने धर्मेंद्र की हत्या की नियत से एक के बाद ए​क तीर चलाने लगा दो तीर ही चला था कि एक तीर, कान को छुते हुए दीवार मे धंस गई और दूसरा धर्मेंद्र के बाए जांघ मे जा कर लगी। घटना की सुचना पर मौक़े पर पहुँचे घायल धर्मेंद्र के स्वजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है। कुनकुरी पुलिस ने घायल धर्मेंद्र के चाचा गोपी नाथ साय की रिपोर्ट पर आरोपी अनुज साय के खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया है।
और पढ़ें ...

जिला अधिवक्ता संघ ने सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा का किया सम्मान समारोह ।।

मन्नू मानिकपुरी // बिलासपुर- सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा का आज जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी सचिव कमल किशोर सिंह सहित संघ के सभी सदस्यों ने अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम में किया। जस्टिस मिश्रा को श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर उन्हे सम्मानित किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता संघ द्वारा जस्टिस मिश्रा को भगवान सूर्य देव के वाहन अश्व का प्रतीक चिन्ह भी उपहार में दिया गया। बतादें की जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सिनियर एडवोकेट, फिर जस्टिस, सिनियर मोस्ट जस्टिस के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस बने। जस्टिस मिश्रा को आंध्र प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया। उसके आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया। जिसके बाद सुप्रीमकोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस मिश्रा का नाम सुप्रीमकोर्ट जस्टिस के लिए चुना। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के सुप्रीमकोर्ट जस्टिस बनने के बाद उसके सम्मान के लिए आज जिला अधिवक्ता संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जस्टिस मिश्रा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट में पहले ही दिन उनका मोबाइल बज उठा। ये वाक्या देशभर में फैल गया। जस्टिस मिश्रा ने कहा कोलेजियम ने छत्तीसगढ के एक जस्टिस को यह सम्मान दिया है मै बहुत आभारी हूं। साथ ही कहा की जिस छत्तीसगढ़ की भूमि और बार ने हमें इतना कुछ दिया मैं उसका ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा।

और पढ़ें ...

भाजपा रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

देखें पूरी लिस्ट 

 

  

और पढ़ें ...

मद्रासी पारा आमाबेड़ा चौक में रानी दुर्गावती, वीर गैंद सिंह और गुंडाधुर की मूर्ति का मंत्री लखमा ने किया अनावरण विधायक नाग ने कहा-एक ही स्थान पर तीनों महान वीरों की मूर्ति स्थापित होने से बढ़ी चौक की गरिमा

गुरुवार को अंतागढ़ स्थित मद्रासी पारा आमाबेड़ा चौक पर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के मुख्य आतिथ्य एवं अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग की अध्यक्षता में वीरांगना रानी दुर्गावती, शहीद वीर गैंद सिंह एवं शहीद गुंडाधुर की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री कवासी लखमा, अध्यक्षता कर रहे विधायक अनूप नाग और विशिष्ठ अतिथि कांति नाग समेत अन्य अतिथियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती, शहीद वीर गैंद सिंह एवं शहीद गुंडाधुर को याद करते हुए उनके अमर कहानी पर प्रकाश डाला।
        मंत्री  श्री  लखमा ने इस दौरान कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती सरीखे महान देशभक्तों का स्मरण करते ही जीवन में रोमांच भर जाता है। रानी दुर्गावती के रास्ते पर चलकर जीवन में देश की मिट्टी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा लेकर कार्य करने का प्रण हम सभी लोगों को अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती न सिर्फ आदिवासी समाज का बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगां में देश की मिट्टी के प्रति प्रेम एवं समर्पण के भाव के साथ जीवन में अपने कर्तव्यों का सहज निर्वहन करने के कार्यों की जमकर सराहना भी की।
           विधायक अनूप नाग ने छत्तीसगढ़ में आजादी का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद गैंद सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी। बस्तर के अबूझमाड़िया भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता जमींदार गैंदसिंह को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। विधायक ने कहा कि बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले शहीद गैंदसिंह को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ऐसे वीर सपूत को छत्तीसगढ़ और पूरा देश नमन करता है, उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।
           मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग ने भी तीनों शहीदों को नमन किया और उनकी अमर कहानी को लोगों के संग साझा किए। उन्होंने शहीद गुंडाधूर को याद करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव में पले-बढ़े गुंडाधुर ने अंग्रेजों को इस कदर परेशान किया था कि कुछ समय के लिए अंग्रेजों को गुफाओं में छिपना पड़ा था। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाला ये क्रांतिकारी हमेशा बस्तर के लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। देश के लिए अपना सब-कुछ न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के साथ ही कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने आजादी के सफर में अपना एक अलग योगदान दिया है, जिन्हें इतिहास कभी भुला नहीं सकता, ऐसे ही वीर क्रांतिकारी “शहीद गुंडाधुर” है। मंत्री लखमा और विधायक नाग ने इसके पश्चात कहा की ऐसे वीर एवं वीरांगना की मूर्ति इस चौक में स्थापित होने से आज से इस चौक की शोभा और भी बढ़ गई है। ऐसे महान विभूतियों का एक ही स्थान पर मूर्ति स्थापित होना चौक की गरिमा के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और पढ़ें ...