प्रदेश
छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी – सीएम भूपेश बघेल
जगदलपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। संभाग का पहला जिला कार्यालय जहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बविप्रा के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, बविप्रा के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, महापौर सफीरा साहू, नगर पालिक निगम की अध्यक्ष कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर श्याम धावड़े, आई जी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल से उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने की सौजन्य भेंट
कांग्रेस राज में आदिवासी महिलायें खाली पांव कर रही यात्रा महाराष्ट्र जाकर बेचेंगी तेंदुपत्ता
कांग्रेस राज में आदिवासी महिलायें खाली पांव कर रही यात्रा महाराष्ट्र जाकर बेचेंगी तेंदुपत्ता
बालोद में 10 हजार लोगो से फिर हुई 11 करोड़ की लूट चिटफंड घोटाले में कांग्रेस की मिलीभगत : रंजना साहु
मां ने बच्चे को अपने से बांधा और कुंए में लगा दी छलांग...तैरती मिली दोनों की लाश... इलाके में फैली सनसनी
जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, सोनकयारी चौकी के ब्लादारपाठ में एक महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली। महिला बच्चे को अपने आंचल में बांधकर कुंए में कूद गई। ग्रामीणों ने दोनों की लाश कुंए में तैरते देखा और तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 100 युवक-युवतियां गिरफ्तार…
गाजियाबाद। गाजियाबाद के चर्चित मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और 100 के करीब युवक युवतियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद के स्पा सेंटर पर रेड में दर्जनों युवक-युवती हिरासत में लिए गए हैं।
गाजियाबाद कमिश्नरेट थाना लिंक रोड पुलिस ने ये छापेमारी की है। गाज़ियाबाद के ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक चंद्र यादव की स्पेशल टीम ने पैसेफिक मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी की.बड़ी तादाद में युवक और युवतियों को मौके से पकड़ा गया। कुल 61 युवती और 39 युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार संयुक्त ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में छापेमारी के बाद यह गिरोह पकड़ा गया।हालांकि गाजियाबाद पुलिस ने इनमें से पूछताछ के बाद कितने लोगों को गिरफ्तार किया है। कितने युवक युवतियां छोड़े गए हैं औऱ उन्हें किन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है, इसको लेकर जानकारी मिलना बाकी है। लेकिन मॉल में जहां परिवार अपने बच्चों, बीवी और अन्य लोगों को लेकर आते हैं, वहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चौंकाने वाला है।
पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आखिर यह गंदा धंधा कब से चल रहा था और इसका मास्टरमाइंड कौन है. क्या यहां अश्लील वीडियो तो नहीं बनाए जा रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और उत्तराखंड तक फैले बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
इसका मास्टरमाइंड दूरदराज बैठकर ही मानव तस्करी का पूरा गिरोह संचालित कर रही थी. 14 मई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने देह व्यापार के इस बड़े गिरोह को पकड़ा था। इस गिरोह का काम करने का तरीका बेहद खुफिया था और सिर्फ नंबरों के सहारे ही पूरा रैकेट काम कर रहा था।
झीरम श्रद्धांजलि दिवस : मुख्यमंत्री बघेल आज श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल, शहीदों की स्मृति में होगा मौन धारण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान स्थित झीरम घाटी मेमोरियल में झीरम घाटी शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और झीरम शहादत दिवस पर लाल बाग मैदान स्थित झीरम स्मृति उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर 1.25 बजे शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड पहुंचेंगे और वहां शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यहां परिसर में आयोजित ग्रामीण औद्योगिक पार्क की संभाग स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 2.10 बजे जगदलपुर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर पहुंचकर वहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पत्रकारों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
इतिहास के झरोखे से : झीरम कांड की बरसी, कैसे नक्सलियों ने दिया देश के दूसरे सबसे बड़े हमले को अंजाम?
छत्तीसगढ़ में 2013 साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने थे। पिछले 2 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ( BJP)ने जीत हासिल की थी और रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही थी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी की।
शाम करीब 4 बजे काफिला झीरम घाटी से गुजर रहा था। यहीं पर नक्सलियों ने पेड़ों को गिराकर रास्ता बंद कर दिया। गाड़ियां रुकीं और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पेड़ों के पीछे छिपे 200 से ज्यादा नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों ने सभी गाड़ियों को निशाना बनाया। नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग होती रही।
कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था
रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था। काफिले में करीब 25 गाड़ियां थीं, जिनमें 200 नेता सवार थे। सबसे आगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और कवासी लखमा अपने-अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ थे। इनके पीछे महेन्द्र कर्मा और मलकीत सिंह गैदू की गाड़ी थी। इस गाड़ी के पीछे बस्तर के तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी उदय मुदलियार कुछ अन्य नेताओं के साथ चल रहे थे। देखा जाए तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी टॉप नेता इस काफिले में शामिल थे।

100 गोलियां दागीं और चाकू से 50 से ज्यादा वार
हमले का मुख्य टारगेट बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा थे। ‘सलवा जुडूम’ का नेतृत्व करने की वजह से नक्सली उन्हें अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे। नक्सलियों ने उनके शरीर पर करीब 100 गोलियां दागीं और चाकू से 50 से ज्यादा वार किए। हत्या के बाद नक्सलियों ने उनके शव पर चढ़कर डांस भी किया था।
थाने में जब्त सामान पर करते थे हाथ साफ...दो आरक्षकों को SP ने किया निलंबित...
भिलाई। शहर में देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने वालों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। रात में तीन आरोपियों ने एक आटो लेकर भट्ठी थाना परिसर में घुसे और दो टन लोहे को ब्लूम को लोडकर वहां से चलते बने।
हैरानी की बात तो यह है कि घटना के समय थाना में पूरा स्टाफ मौजूद था। लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी हुई कि कैंप-2 के विजय कबाड़ी के पास प्लांट का लोहा बेचा गया है, तब पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद इस मामले से पर्दा उठा कि चोरी का माल भट्ठी थाना का है।
पुलिस ने इस मामले में कैंप-2 निवासी विजय कबाड़ी उर्फ विजय चंद्राकर और लोहा चोरी करने वाले शारदा पारा कैंप-2 निवासी निलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। निलेश के साथ दो और भी लोग चोरी करने के लिए गए थे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त घटना में पुलिस कर्मियों की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने भट्ठी थाना में पदस्थ दो सिपाही राजेंद्र बंसोड़ और मुरली मनोहर सोनी को निलंबित कर दिया है।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव-
एसपी ने आदेश में लिखा है कि इन दोनों सिपाहियों का आचरण संदिग्ध था। भट्टी थाना में जब्ती का ढेर सारा माल कबाड़ी के पास खपाया जा चुका है। इस बार भी इसे खपाने की नीयत से ही वहा से उठाया गया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी लग गई। इस मामले में भट्टी थाना के सिपाहियों की ही भूमिका संदिग्ध थी। थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त लिया गया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपितों के काल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।
दर्दनाक हादसा : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की मौके पर मौत
बिलासपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जहाँ लोरमी कोटा मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में ले जाया गया है।घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार यह मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र के भौराकछार गांव का है. तेज रफ्तार ट्रक लोरमी से कोटा की तरफ जा रही थी. इस दौरान अचानक बाइक सवार चपेट में आ गया. इस हादसे मे खुडिया निवासी दीपक यादव और अभय पाठक की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही.
शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, गांव में दहशत का माहौल, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस…
राजिम जिले से हत्या करने की खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है
जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में एक युवक की लाश शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली है। युवक की पहचान टोमनलाल पटेल (36) के रूप में हुई है, वह चौबेबांधा में ही रहता है। घटना रात्रि की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृस्टि से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक का पत्थर से कुचल कर हत्या की गई होगी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। साथ – साथ जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। एक से अधिक आरोपी होने की आशंका भी जतायी जा रही है।
पत्थर से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
राजिम -एक युवक की सिर कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ईलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में एक युवक की लाश शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली है। युवक की पहचान टोमनलाल पटेल (36) के रूप में की गई है, वह चौबेबांधा में ही रहता है। घटना रात्रि की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक का पत्थर से कुचल कर हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है साथ ही जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है, साथ ही एक से अधिक आरोपी होने की आशंका भी जतायी जा रही है।
जंगल में लगी भीषण आग, चारों तरह छाया धुएं का बादल, जानें क्या है कारण…
सूरजपुर। जिले के कई जंगल भीषण आग अपनी चपेट में ले रही हैं। लगातार जंगलों में आगजनी की घटना सामने आती रहती है और ऐसी ही एक घटना की तस्वीरें सूरजपुर से सामने आ रही हैप्रेमनगर न परीक्षेत्र के श्यामपुर जंगल में जबरदस्त आग लगी हुई है। लगातार आगजनी की घटना से वन विभाग को लाखों के नुकसान हो रहा है। कई पेड़ पौधे आग से जल रहा है इसके बावजूद भी विभाग की तरफ से जंगलों को बचाए जाने के लिए कोई खास पहल नजर नहीं आ रही है।
राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के यूथ सदस्यता अभियान में फिर दिखा आपस मे तालमेल की कमी अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में है प्रदेश प्रवक्ता
तृतीय श्रेणी सेवा कनिष्क सचिवालय के सहायक पद पर 37 लोगों की नियुक्ति लिस्ट जारी, देखें
रायपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम के तहत सीधी भर्ती की जा रही है. जिसके तहत 37 लोगों नियुक्ति लिस्ट जारी की गई है. तृतीय श्रेणी सेवा कनिष्क सचिवालय सहायक के पद पर वेतन मैट्रिक लेवल 19500-62000 में नियुक्त किया गया है. जिसकी अवधि 3 वर्ष की रहेगी. पहले साल में 70% दूसरे साल में 80% प्रतिशत और तीसरे साल में 90% सैलरी का प्रावधान है.
CG NEWS : देखें लिस्ट-


