प्रदेश

CG CRIME : युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड 12 में कोसा दफ्तर के पीछे पगडंडी रास्ते पर 34 वर्षीय सुभाष देवांगन की लाश मिली है। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले है। मृतक सुभाष देवांगन वाहन चालक का काम करता था।

घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार बरामद कर लिया है। डॉग स्क्वाड और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। घटनास्थल के पास मृतक का मोटरसाइकिल और पेट्रोल से भरा बोतल भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने 9 पार्षद, एक जनपद उपाध्यक्ष का पार्टी से निलंबन किया समाप्त

महासमुंद। महासमुंद में भाजपा के 9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का पार्टी से निलंबन समाप्त हो गया है। इसका आदेश प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने जारी किया है। जारी सूची में कुल 10 लोगों में से 8 महासमुंद नगर पालिका के पार्षद और एक सरायपाली नगर पालिका के पार्षद, एक बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष शामिल हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का था आरोप

बता दें कि इन पार्षदों और जनपद उपाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण भारतीय जनता पार्टी से निलंबित किया गया था। इन्हें अब फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है। निलंबन के बाद पार्टी में वापस आने वाले सदस्यों में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद महेन्द्र जैन, पार्षद मीना वर्मा, पार्षद मंगेश टांकसाले, पार्षद मनीश शर्मा, पार्षद मोहम्मद हफीज खान, पार्षद मुन्ना देवार, पार्षद माधवी सिका, राखी गणेश चौहान, भेखलाल साहू शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनैतिक दलों का प्रयास होता है कि दूसरी पार्टियों के समर्थक उनके दल में शामिल हों, वहीं पार्टी से असंतुष्ट और किनारे किये गए जन प्रतिनिधियों को भी संगठन में वापस लाया जाये। इसी रणनीति के तहत महासमुंद में भी भाजपा ने यह कदम उठाया है।

और पढ़ें ...

Breaking- आबकारी के ‘पति’ त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की रिमांड 3 दिन और बढ़ी

रायपुर। ईडी मैं आज आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन की ED रिमांड बढ़ा दी गई है। आज मंगलवार 23 मई को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के न्यायालय रायपुर में रिमांड समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को पेश किया गया था।

वहां लंबी बहस के बाद विद्वान न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने उपरोक्त दोनों लोगों की 3 दिन के लिए रिमांड बढ़ने का फैसला सुनाया। बता दें क़ि ED को अभी और भी इनपुट इनसे उगलवाना है जिसमे शराब से की गई काली कमाई के कई राज हैं।

और पढ़ें ...

रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें शुरू: कलेक्टर

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश बिलासपुर -कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभी हाल में व्यापक पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में जिले में भी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गोबर पेंट उत्पादन और कार्य की जानकारी ली। रीपा के तहत चल रही गतिविधियों, गोठान में गोबर खरीदी की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने कहा। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना, धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्याें सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान आदि की विस्तार से समीक्षा की।
और पढ़ें ...

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल...20 पुलिसकर्मियों का तबादला...जानें किसे-कहां मिली पोस्टिंग

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 20 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। जारी आदेश में सहायक उपनिरीक्षक- 04, प्रधान आरक्षक -06,.आरक्षक-08, और 02- महिला आरक्षक. का नाम है
और पढ़ें ...

धड़ से सर अलग कर डेडबॉडी को घुमाता रहा सिरफिरा, लोगों के उड़े होश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले से खौफनाक तस्वीर सामने आई है। आरोपी उमाशंकर साहू ने सबसे पहले तो सर को धड़ से अलग किया उसके बाद डेडबॉडी को खुलेआम छोटे हाथी से रायगढ़ से ग्राम गगोरी लाया। डेडबॉडी किसकी है, इसका सिनाख्त तो फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना को देख लोगों के होश उड़ गए हैं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम उमाशंकर साहू है। सरसीवां थाना क्षेत्र के ग्राम गगोरी का मामला है।
और पढ़ें ...

पुलिस ने 10 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से ट्रैक्टर कॉर्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर बरामद किया गया है। इनमें से 5 मा‌ओवादी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। तेलंगाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने में मौजूद हैं। इसी के आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम और CRPF की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया गया। इलाके के गांवों और इससे लगे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर 10 संदिग्धों को पकड़ा। जिनके पास से एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो वाहन समेत दो बाइक भी बरामद की गई। वाहनों की तलाशी में एक ट्रैक्टर से करीब 90 बंडल कॉर्डेक्स वायर, 500 डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान के साथ 10 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की इनमें से 5 तेलंगाना और 5 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहे थे।इनके पास से बरामद किए गए बारूद की कीमत लाखों में है। हालांकि, ये विस्फोटक कहां से लेकर आ रहे थे इसका खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सममैया (36), निवासी- वारंगल जिला, अरेपल्ली श्रीकांत (23), निवासी- वारंगल जिला, मेकाला राजू (36), निवासी- वारंगल जिला, रमेश कुम (28), निवासी- वारंगल जिला, सल्लापल्ली (25), निवासी- वारंगल जिला, मुशिकी रमेश (32), निवासी- बीजापुर जिला, सुरेश (25), निवासी- बीजापुर जिला, बडीसा लालू (22), निवासी- बीजापुर जिला, सोदी महेश (20), निवासी- बीजापुर जिला और मदिवी चेतु (21), निवासी- बीजापुर जिला शामिल है।
और पढ़ें ...

दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के धरने पर पहुंच कर छत्तीसगढ़ की टीम ने समर्थन दिया

रायपुर। जंतर मंतर में पिछले एक माह से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में छत्तीसगढ़ से सत्यजीत साहू अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ से टीम के सदस्य ठाकुर संतोष और सुरज दुबे ने भी साथ जाकर पहलवानों से मुलाक़ात की। धरने को समर्थन देते हुए सत्यजीत साहू ने पहलवान बजरंग पुनिया से मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि न्याय में देरी भी एक अन्याय है। हम सब अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे पहलवानों का साथ दे रहे हैं। हमने पिछले कई दशकों से शायद ही किसी नामी खिलाड़ियों को किसी ख़ास स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन के खिलाफ इतना बड़ा प्रदर्शन करते हुए देखा है। देश के पहलवानों की आवाज़ को मज़बूत बनाने के लिये नागरिकों को भी आगे आकर साथ देने की ज़रूरत है। 23 अप्रैल से शुरू इस धरने पर बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साझी मलिक समेत कई नामी पहलवान शामिल हैं. एक माह से चल रहे इस प्रदर्शन में पहलवानों कि एक माँग तो पुरी हो चुकी है। मगर शेष मांगे अब भी अधूरी हैं। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद ही प्रकरण पर केस दर्ज हो पाया। पुलिस ने धरना स्थल की बिजली काट दी है। प्रतिनिधिमंडल ने रात में जब जाकर मुलाक़ात की तो देखा कि वैकल्पिक व्यवस्था से रौशनी की जा रही है। इस आंदोलन से देश की खेल व्यवस्था की विसंगतियों बड़े रूप में उजागर हो रही हैं।
और पढ़ें ...

उत्तर- पश्चिम भारत बना तपिश का रेड जोन, छग में आज तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वर्षा के भी आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म व शुष्क हवाओं के कारण अभी उमस और बढ़ेगी। 25 मई से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून( monsoon) अपनी निर्धारित तिथि से चार दिन विलंब से आ रहा है। 13 जून को जगदलपुर में, 16 जून को रायपुर में और 21 जून को अंबिकापुर के साथ प्रदेश भर में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार( tuesday के को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद

कोरबा। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।

गृह स्वामी सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा

उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप

किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम साय टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान सुभाष के यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लिया।

और पढ़ें ...

बीजेपी गौठान को लेकर माहौल खराब कर रही है : कांग्रेस

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा-बीजेपी गौठान को लेकर माहौल खराब कर रही है छत्तीसगढ देश की ऐसी पहली सरकार है जो गौठान के तहत गौ सेवा कर रही है, भाजपा भ्रष्टाचार कहकर अपना खीझ निकाल रही है, रमन सरकार में गौशाला पर 1677.67 करोड़ बंदरबांट किया बीजेपी नेता के गौशाला में गायों को कटवाकर मांस को मछली के चारे के रूप में रखा जाता था, बीजेपी शासन में नेताओ का पेट भरता रहा, 115 गौशालाओ को 28 लाख से अधिक की राशि दी जाती थी, हर माह 20 हजार रुपए गायों की दवाई के लिए दिया जाता था लेकिन इसी पैसे बीजेपी नेता टॉनिक पीकर मोटे होते रहते है | बीजेपी के राज 17 हजार से अधिक गायों की मौत गौशाला में हुई गौशाला का पैसा आरएसएस और बीजेपी के नेता डकार गए कांग्रेस की सरकार परंपरा का निर्वहन कर रही है 9591 गौठानो का निर्माण अब तक हो चुका है बीजेपी के कार्यकाल में 1000 एकड़ जमीन अपने नेताओं को बांट दिया गौठान के जाकर बीजेपी नेताओं की खुद की पोल खुल गई है गोढ़ी के गौठान में गाँववालो ने इन्हें वहां से भगा दिया मुख्यमंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि बीजेपी कार्यकाल में दिए गए फंड का ऑडिट कराए
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : बेटी के सामने ही मां की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काटा, छटपटाती रही पत्नी, मोबाइल पर Reels देखता रहा कातिल, गिरफ्तार

जशपुर। CG CRIME NEWS : जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां हैवान पति ने पहले तो अपनी चार साल की बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर शव के सामने ही बैठकर मोबाइल पर YouTube और facebook पर Reels और video देखने लगा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति की निशानदेही पर उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया था। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। घटना को देखकर 4 साल की बेटी काफी डर गयी और रोने लगी, बावजूद पिता को रहम नहीं आया और फिर कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को काटकर वहीं ढेर कर दिया।

कुछ देर की पत्नी छटपटाती भी रही, लेकिन हैवान पति को किसी तरह का रहम नहीं आया और फिर पत्नी की वहीँ मौत हो गयी। पत्नी की मौत के बाद पति शव के पास ही बैठ गया और मोबाइल देखने लगा। इस दौरान उसकी बेटी पास ही बैठकर रोती रही। इधर घंटों बाद घर से बहते खून को देखकर आसपास के लोगों ने घर जाकर जाकर और फिर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 3 युवक पकड़ाए, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

जांजगीर। CG Sex Racket : छत्तीसगढ़ में एकबार फिर देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है, जांजगीर जिले में जिम्फरोशी के धंधे में शामिल 6 महिलाओं को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ना सिर्फ Sex Racket में शामिल थी, बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी जिस्मफरोशी में शामिल कराती थी। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि जांजगीर के लछनपुर और पिसौद में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। कुछ महिलाएं सेक्स रैकेट चलाती हैं, जिसमें अलग-अलग जिलों से भी ग्राहक आते हैं।

सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनायी और मौके पर भेजा, पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं जांजगीर जिले के हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने रायपुर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

राजिम। गरियाबंद जिले के अभनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। अभनपुर के छोटे उरला स्थित डिस्पोजल बनाने की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गयीं है। आग लगने की सूचना पर तुरंत अभनपुर नगर पंचायत का फायर ब्रिगेड व रायपुर से फायर ब्रिगेड मंगाकर आग पर काबू पाया गया।

बता दे कि शासन के द्वारा प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध रूप से प्लास्टिक की फैक्ट्री डालकर डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

और पढ़ें ...

सरकार गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है - भाजपा

*सरकार गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है - भाजपा इनको गौशाला और गौठान में अंतर समझ में नहीं आता और दूसरी बात यह है बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले उनकी गाड़ियों में बढ़िया विदेशी कुत्ते रहते हैं, अब वह गाय और गरवा के बारे में क्या समझेंगे, चुनाव आ गया तब गौठान जा रहे हैं उससे पहले नहीं गए थे। कभी गए हैं क्या और गए हैं तो अच्छी बात है जाए और बताएं नया काम है, नई योजना है बहुत सारे काम करने हैं, उनको कोई अनुभव होता है तो बताएं यह काम और होना चाहिए गाय के नाम से वोट लेते हैं, कभी जाकर सेवा कर लें और गौठानों में जा भी रहे हैं तो गर्मी के दिनों में, इस समय कौन से गौठान में मवेशी रहते है, छत्तीसगढ़ में परंपरा नहीं है यह तो फागुन महीने के बाद वैसे भी सब मवेशी खुले हुए रहते हैं और कहीं पेड़ के छाए में नदी-नाले के किनारे में ऐसे ही बैठे रहते हैं। जहां पानी है छाया हैं या खुले में व्यवस्था है अब वहां गौठान में गाय नहीं है, आप चरवाहे को पूछ लो वह खुद ही चराने नहीं जाता तो गर्मी के दिन में नहीं होता इसीलिए तो रोका छेका करते हैं जब फसल लगना शुरू होता है उस समय रोका छेका करते हैं ताकि जितने भी मवेशी हैं उसको इकट्ठा करें। इनको केवल यह है कि कोई कामधाम है। जा रहे हैं अच्छा है लेकिन कुछ अच्छे सुझाव देना चाहिए जिसको हम लोग भी अमल करें विपक्ष का काम है यदि कोई सुझाव हो तो देना चाहिए ताकि हम लोग काम कर सके सुधार कर सकें। कुछ कमी खामी है उसको सुधारने का काम लेकिन केवल आप को टारगेट दे दिया इनका काम कैसे रहता है। इनका पहले कमीशन फिक्स हो जाता था तब वह योजना शुरू होती थी चप्पल में कितना कमीशन कॉपी पुस्तक में कितना कमीशन मोबाइल में कितना कमीशन टिफिन में कितना कमीशन तब वह योजना लॉन्च करते थे अब यह पहले से मन बना लिए हैं 1 दिन गए गौठान में गोढ़ी के और बता दिए 13 करोड़ का घोटाला तो पहले से तय है, इसकी स्क्रिप्ट पहले से तय है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया तो आप केवल उस नजरिए से जा रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को पूरा देश और दुनिया सराह रही है उसकी तरफ देख रही है और मध्य प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष आए थे तारीफ करके गए मंत्री लोग हैं। वे आकर तारीफ करके गए, केंद्रीय मंत्री सांसदों की टीम आ गई गुजरात की टीम आ गई ,कितनी ही विधानसभा की टीम आ गई जो अध्ययन करके जा रही है और इनको भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। मान लो कोई नई योजना है नया कार्यक्रम है कोई 1 दिन का नहीं है आपको मैं बता दूं जब गौठान बनाना शुरू किए तब जमीन चिन्ह अंकित किए अब डेढ़ लाख एकड़ जमीन हम लोगों ने आरक्षित कर ली उसके बाद फिर उसको कैसे बनाना है उसको बताया क्योंकि अधिकारी कर्मचारी को इतना मालूम नहीं था हम लोग गांव के रहने वाले हैं तो हमें मालूम है उसने क्या-क्या आवश्यकता पड़ती है तो धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं उसमें इनको तकलीफ क्या हो रही है।
और पढ़ें ...

गर्मी के तेवर : नौतपा के पहले ही लोगों को किया परेशान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान- अभी और बढ़ेगा तापमान

CG Weather News : छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh) आज से गर्मी बढ़ सकती है .कई स्थानों पर लू चलने के संकेत हैं. शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादल थे. शाम को महासमुंद जिले सहित राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई. हवा की गति भी तेज थी, इससे मौसम कुछ ठंडा हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं ही आ रही है. अरब सागर से कुछ नमी युक्त हवा आ रही है. यदि दक्षिण की बात करें तो जिसमे बस्तर संभाग और उससे लगे हुए रायपुर संभाग के जिले में उसमें बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है. जो अपेक्षाकृत ठंडा रहता है. अभी बस्तर ( bastar)संभाग में और रायपुर संभाग के जिले में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने या छीटें पड़ने की संभावना

और पढ़ें ...