सियासत

21 जुलाई को भारत आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 21 जुलाई से दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते है। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद रानिल विक्रमसिंघे का ये भारत में पहली बार दौरा है। पिछले साल जुलाई में जनता के विद्रोह के बाद गोटाबाया राजपक्षे को सत्ता से बेदखल कर दिया गया, जिसके बाद विक्रमसिंघे को नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी। विक्रमसिंघे को सितंबर 2024 तक राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। विक्रमसिंघे क्यों भारत दौरे पर आ रहे हैं? राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की प्रस्तावित भारत यात्रा इसलिए होगी, क्योंकि श्रीलंका की दिवालिया अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के अस्थायी संकेत’ दिखाई दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के उप प्रबंध निदेशक केंजी ओकामुरा ने जून में कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र की अपनी आधिकारिक यात्रा के बाद कहा, विक्रमसिंघे ने देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए दर्दनाक आर्थिक सुधार पेश किए हैं। श्रीलंका पिछले साल अप्रैल के मध्य में अपना पहला क्रेडिट डिफॉल्ट घोषित किया था। उसने इस साल मार्च में आईएमएफ से 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राहत राशि हासिल की, जो चार साल से अधिक समय के लिए सुधारों के अधीन है।
और पढ़ें ...

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस गंगा नदी में गिरी, 6 श्रद्धालु लापता

नई दिल्ली। भारी बारिश के बीच जारी चारधाम की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन आज सुबह गंगा नदी में गिर गया। हादसे के बाद पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह यात्री अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार तड़के 3 बजे चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था, मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर, गंगा नदी से पांच व्यक्तियों को बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल ग्यारह यात्री सवार थे। भुल्लर ने बताया कि बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे (46), निवासी बदरपुर, दिल्ली, आकाश (22) पुत्र तेज सिंह, प्रदीप कुमार (27)पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी शाहपुर, पंजाब, रोशन कुमार (25) पुत्र सुबोध, निवासी नालंदा, बिहार, और हरियाणवी पत्नी रवि सिंह (25), निवासी हैदराबाद को सकुशल निकाल लिया गया है। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चालक सहित अन्य छह लोगो की तलाश जारी है। जिनका नाम, पता रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा अभिजीत त्यागी, निवासी भोजपुर, भजन गढ़, दिल्ली, अतुल सिंह पुत्र विनोद, निवासी शिवपुरी, बिहार, अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह, निवासी बिहार, सौरभ कुमार, रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद और मैक्स वाहन चालक नाम, पता अज्ञात अभी लापता हैं। इनकी तलाश लगातार जारी है। रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है। आठ जुलाई को वे सभी सोनप्रयाग से समय रात 8 बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे एवम आज तड़के तीन बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।
और पढ़ें ...

SDM के बाद एक और बेवफा सनम! कर्ज लेकर पत्नी को बनाया नर्स, अब पति को बोली- काले हो पसंंद नहीं

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के आलोक और PCS ज्योति मौर्या की कहानी अभी खत्म भी नहीं हुई है कि कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आ गया है। एक युवक ने खुद मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी को नर्सिंग की पढ़ाई कराई, इसके लिए वह भारी कर्ज में डूब गया. अब उसकी पत्नी को नौकरी भी मिल गई है. उसे उम्मीद थी कि अब उसकी गरीबी दूर हो जाएगी, लेकिन उसी पत्नी ने बड़ा झटका देते हुए कह दिया है कि तुम मुझे पसंद नहीं हो.

मामला कानपुर देहात के मैथा थाना क्षेत्र में रविंद्र पुरम गांव का है. यहां रहने वाले अर्जुन की शादी 2017 में बस्ती जिले की रहने वाली सविता मौर्या के साथ हुई थी. सविता शुरू से ही महत्वाकांक्षी थी और उसने पति के सामने पढ़ाई कर कुछ बनने की इच्छा जाहिर की. अर्जुन ने भी उसकी इच्छा का सम्मान किया और गरीबी के बावजूद मेहनत मजदूरी कर उसका दाखिला कानपुर के मंधना स्थित रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंस संस्थान में करा दिया.

पत्नी की पढ़ाई के दौरान अर्जुन ने कभी उसे एहसास नहीं होने दिया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. इसलिए वह खूब मेहनत कर हर महीने पत्नी की पढ़ाई में आने वाले खर्चे का इंतजाम करता रहा. पढ़ाई पूरी होते ही सविता की दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी मिल गई. कुछ ही दिन वह यहां काम कर पायी थी कि अर्जुन को उसके चरित्र पर शक हो गया और उसने पत्नी को वापस बुला लिया. इसके बाद काफी दौड़भाग और जुगाड़ के दम पर उसकी नौकरी कानपुर देहात में रसूलाबाद के नारखुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में लगवा दिया.

यहां सविता को अच्छी खासी तनख्वाह मिलने लगी. इसके बाद सविता के व्यवहार में परिवर्तन आ गया और वह अपने पति को अक्सर काला कलूटा कहकर अपमानित करने लगी. वहीं अब उसने सीधा सीधा कह दिया है कि तुम मुझे पसंद नहीं हो और हमारा तुम्हारा स्टेट्स मेल नहीं करता. इसके बाद सविता ने पति से किनारा कर लिया है. वहीं पति अर्जुन अब इस मामले में शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है. इसी क्रम में उसने हिम्मत जुटाकर मीडिया से भी बातचीत कर अपना दुखड़ा सुनाया है.

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 9 July 2023: सूर्य देव की पूजा आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 9 July 2023: पंचांग के अनुसार 9 जुलाई 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज सूर्य देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की सप्तमी की तिथि है, इस दिन सूर्य देव की पूजा से जीवन में परेशानियां कम होती है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)- आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) आज के पंचांग के अनुसार 9 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज के दिन सूर्य देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन यानि श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है, आज सावन मास का पहला रविवार है. सप्तमी की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) 9 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 26वां नक्षत्र है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और राशि मीन है.उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे पुरुष बुद्धिमान होते हैं. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र वैवाहिक आनंद, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है.उत्तराभाद्रपद नक्षत्र की वनस्पति होती है नीम. आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal) पंचांग के अनुसार 9 जुलाई 2023, रविवार को राहुकाल दोपहर: 5 बजकर 38 मिनट से शाम: 7 बजकर  22 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.  आज का मंत्र (Mantra in Hindi) ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः । 9 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 July 2023) विक्रमी संवत्:  2080 मास पूर्णिमांत:  श्रावण पक्ष:  कृष्ण दिन:  रविवार ऋतु:  वर्षा तिथि: सप्तमी - 20:01:36 तक नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद - 19:30:02 तक करण:  विष्टि - 08:53:07 तक, बव - 20:01:36 तक योग: शोभन - 14:42:59 तक सूर्योदय:  05:29:50 सूर्यास्त:  19:22:23 चन्द्रमा:  मीन राशि राहुकाल:  17:38:19 से 19:22:23 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:58:21 से 12:53:52 तक दिशा शूल:  पश्चिम अशुभ मुहूर्त का समय दुष्टमुहूर्त:  17:31:22 से 18:26:52 तक कुलिक:  17:31:22 से 18:26:52 तक कंटक:  10:07:21 से 11:02:51 तक कालवेला / अर्द्धयाम:  11:58:21 से 12:53:52 तक यमघण्ट:  13:49:22 से 14:44:52 तक यमगण्ड:  12:26:06 से 14:10:11 तक गुलिक काल:  15:54:15 से 17:38:19 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी; जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

Horoscope Today 09 July 2023, Rashifal, Daily Horoscope: रविवार को मिथुन राशि के नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, इसके साथ ही काम के सिलसिले में लोगों से चर्चा भी कर सकते हैं. वहीं धनु राशि के व्यापारी वर्ग को स्वयं को और कारोबार को भी नई तकनीकी से जोड़ने का प्रयास करना होगा, इसकी शुरुआत व्यापार में ई वॉलेट के इस्तेमाल से कर सकते हैं. मेष - मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल हो या घर नकारात्मक बातों से परहेज रखना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक बातें आपके कार्य को बाधित कर सकती है. व्यापारी वर्ग आत्मबल को मजबूत रखते हुए नई योजनाओं पर कार्य करें, आत्मविश्वास के साथ कार्य करने पर काम के अपेक्षित परिणाम भी हासिल होंगे. कला जगत से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ रहने वाला है, अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने का कई जगह से अवसर मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें और छोटी-छोटी बातों पर उलझने के बजाय उसे इग्नोर करना सीखें. सेहत की बात करे तो शारीरिक रूप से भी मजबूत हों इसके लिए प्रॉपर डाइट लें वृष - इस राशि के लोगों को ऑफिस में  उच्चाधिकारियों के साथ नोक-झोंक से बचना चाहिए, उनके साथ हुई कहासुनी होने पर नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है. ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत लेकर आई है,  बिजनेस को लेकर अच्छे ऑफर व सहयोगी आपके साथ जुड़ सकते हैं. आजीविका के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को एक ही कार्य दोबारा करना पड़ सकता है, जिसको लेकर मूड कुछ ऑफ हो सकता है. जो लोग कई दिनों से इंटीरियर चेंजेस के लिए विचार बना रहे थे, उनके लिए आज का दिन उत्तम है, घर में साज-सज्जा से संबंधित कार्य करा सकते हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहें, इलाज करने में कोई लापरवाही न बरतें. मिथुन - मिथुन राशि के नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, इसके साथ ही काम के सिलसिले में लोगों से चर्चा भी कर सकते हैं. जो लोग घर से ही व्यापार करते हैं उनके लिए समय उपयुक्त है, इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन व्यापार की योजना बनानी चाहिए. विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से ऑनलाइन शिक्षा लेते समय सजग रहना होगा. पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है, जिस कारण घरेलू माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है. माइग्रेन के रोगियों को अब इसे हल्के में न लेते हुए, लगकर  इलाज करना चाहिए. साथ ही डॉक्टर के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन भी करें. कर्क - इस राशि के नौकरी में प्रयासरत लोगों को किसी वरिष्ठ की सलाह काम आएगी, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी. व्यापारिक मामलों में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, कारोबारियों का मान सम्मान बढ़ेगा. युवाओं का  दिमाग तेजी से कार्य करेगा, जिसके चलते वह कठिन काम को भी अपनी चतुराई से आसानी से संपन्न कर सकेंगे. पारिवारिक रूप से आज के दिन  स्थितियां सामान्य हैं, पुराने सभी गिले-शिकवे खत्म होने की पूरी संभावना है. सेहत की बात करें तो जो लोग नियमित रूप से दवा का सेवन करते रहें, वह दवा लेने में किसी तरह की भी लापरवाही न करें. सिंह - सिंह राशि के लोगों की बातों में कर्कशता आ सकती है, इसलिए अपनी बातों को सौम्यता से कहने की कोशिश करें. खुदरा व्यापारियों को सामान को बेचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत को लेकर हताश न हो अनुकूल समय आने पर अपेक्षित परिणाम भी मिलेगा. युवा वर्ग यदि कार्य के चलते यदि खुद को समय नहीं दे पाते हैं, तो अब अपने शौक को भी महत्व दें. परिवार के सदस्यों पर तीखी वाणी का प्रयोग न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है जिससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से ह्रदय रोगी अलर्ट रहे, इस समय तनाव देने वाली बातों और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले भोजन से दूरी बनानी होगी. कन्या - इस राशि के नौकरीपेशा लोग दूसरों के बहकावे में आने से बचें और अपने विवेक के आधार पर कार्य करें. फाइनेंस का काम करने वाले व्यापारियों कि ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा, साथ ही मुनाफा भी अच्छा होगा. युवाओं का तीखा व्यवहार दूसरों को दुखी कर सकता है, इसलिए अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देने की आदत में सुधार लाएं. पिता के साथ हुई बातों को लेकर मन उदास हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक तंगी को लेकर भी व्यवहार कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है. सेहत की बात करें तो कमर और पैर में नसों के खिंचाव को लेकर परेशान हो सकते हैं, ऐसे में आपको जल्दी ही किसी अच्छे फिजियोथैरेपी का सहारा लेना चाहिए. तुला - तुला राशि के जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विभाग की ओर से अधिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को स्टॉक पर भी ध्यान रखना होगा, सामान की कमी होने के कारण परेशान होना पड़ सकता है. ग्रहों की चाल युवाओं को आलसी बना सकती है, ध्यान रहे आलस्य उतना ही करें जिससे आपको नुकसान न हो. आज के दिन आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ सकती है, मदद के लिए भाई बहन आगे बढ़कर आएंगे. शारीरिक स्थिति बिल्कुल ठीक रहेगी आनंद के साथ अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. वृश्चिक - इस राशि के लोग ऑफिशियल कार्यों में आलस्य न दिखाएं अन्यथा कार्य का भार बढ़ता चला जाएगा. व्यापारी वर्ग को स्वयं को और कारोबार को भी नई तकनीकी से जोड़ने का प्रयास करना होगा, इसकी शुरुआत व्यापार में ई वॉलेट के इस्तेमाल से कर सकते हैं. विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, पढ़ाई पर फोकस करें. संतान की आवश्यकताओं की लिस्ट आर्थिक रूप से परेशान कर सकती है, वैसे भी उनकी हर जिद को पूरा करना उन्हें बिगड़ैल बना सकती है. सेहत की बात करें तो गरिष्ठ भोजन, नॉनवेज एसिडिटी और कब्जियत का कारण बन सकता है, कुछ दिन इस तरह के भोजन से परहेज करें. धनु - धनु राशि के नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को, आज के दिन इससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होने की प्रबल संभावना है. बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है, जिसका आगमन बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग पढ़ाई से भटकाने वाला होगा. यह समय मेहनत संघर्ष करने के लिए न की दूसरों से उम्मीद, सगे-संबंधियों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना तनाव व उदासी की तरफ ले जाएगा. ग्रहों की स्थिति कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत दे रही है, संभव हो तो रूटीन चेकअप कराए, इसके साथ चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें. मकर - इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के किन्हीं कारणों के चलते बॉस के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है. फाइनेंस का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को पैसे का लेन-देन बहुत सोच समझ कर करना होगा. युवाओं को आज के दिन उनके इच्छित कार्य में सफलता व यश की प्राप्ति होगी. परिवार में अचानक किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सभी को स्वास्थ्य संबंधित मामले को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें. सेहत में जिन लोगों को ब्लड की कमी है, उन्हें अपने आहार में आयरन की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए.  कुंभ - कुंभ राशि के जो लोग पेशे से डॉक्टर हैं वह लापरवाही न करें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं. व्यापारियों को आज के दिन कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान दस्तावेजों का खास ध्यान रखें. आज के दिन युवा वर्ग अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे, इसके लिए खुद पर भरोसा रखना होगा. जीवनसाथी से तालमेल न बिगड़ने दें उनका सहयोग आपको कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा. सेहत की बात करें तो जिन लोगों को बीपी की शिकायत रहती है, आज वह हाई बीपी को लेकर परेशान हो सकते हैं. मीन - इस राशि के लोगों को करियर पर फोकस करते हुए पूरा समय देना होगा, मौज मस्ती के साथ काम करें काम करने में आनंद आएगा. कारोबार से जुड़े लोगों को उपभोक्ताओं के असंतोष का ख्याल रखना चाहिए. युवा वर्ग को आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहना होगा, तभी किसी के समक्ष अपनी बात रखने में सफल हो सकेंगे. घर के बड़े-बुजुर्गों का मान सम्मान करें साथ ही उनके साथ समय व्यतीत करें, उनके अनुभवों को आत्मसात करना लाभकारी रहेगा. सेहत की दृष्टि से धारदार वस्तु, आग या बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सतर्कता से करें, क्योंकि लापरवाही के चलते चोट चपेट लगने की आशंका है.
और पढ़ें ...

1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी…

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत छात्रों को लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा।

श्रवण के पवित्र मास की शुरुआत के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवकाश की घोषणा की गई है। मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी शिक्षण संस्थानों के लिए 10 से 16 जुलाई तक अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने फैसला बारिश और कावड़ यात्रा के चलते लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कावड़ यात्रा के चलते 10 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दे दी गई है

बता दें कि मेरठ, हरिद्वार से आने वाले कांवरियों की आवाजाही कावड़ यात्रा के दौरान बढ़ जाती है। ऐसे में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले मुजफ्फरनगर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कावड़ यात्रा के दौरान अवकाश की घोषणा की गई थी। सभी शिक्षण संस्थानों में 8 जुलाई से 16 जुलाई तक के बीच अवकाश घोषित किया गया है। वहीं गाजियाबाद में भी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया।

इतना ही नहीं हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में भी शिक्षण संस्थानों को 10 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए बंद रखा जाएगा। कावड़ यात्रा और बारिश के कारण जिला अधिकारी द्वारा इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। वही सभी जिलों में प्रशासन ने सख्ती के साथ आदेश जारी करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों को अवकाश की अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। यदि अवकाश के दिनों में छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

खाद की कालाबजारी करने वाले गिरोह को ग्रामीणों ने धरदबोचा, कृषि विभाग ने जब्त किये नकली DAP खाद

कांकेर।  जिले के पखांजुर में फिर एक बार खाद की कालाबजारी करने का मामला सामने आया है। खाद की कालाबजारी के साथ नकली खाद बेचने का सिलसिला तेज हुआ है। पखांजुर के कापसी क्षेत्र में एक पिकप में DAP का नकली खाद को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब्त किया हैं। आखिर सवाल उन अधिकारियों से है। जो इस नकली खाद के गिरोह को पकड़ पाने में असफल नजर आते हैं। क्या हर साल की भांति इस साल भी ये नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा, यह एक बड़ा सवाल है।

और पढ़ें ...

बेटे को करंट से बचाने के दौरान मां भी झुलसी, दोनों की मौत

बिहार। गया जिले के टिकारी प्रखंड के मउ ओपी क्षेत्र के संडा गांव में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। पोल के तार से झूलसे 15 साल के बेटे को बचाते हुए मां भी करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संडा ग्राम निवासी अजय शर्मा के पुत्र (15) रिशु कुमार घर से मंदिर जा रहा था। रिशु रास्ते में पोल से झूलते तार से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। रिशु को करंट की चपेट में आते देख उसकी मां सुनीता देवी उसे बचाने दौड़ पड़ी। जिससे सुनीता भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

और पढ़ें ...

Big Accident: बस और क्रूजर में जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 25 घायल

हरियाणा। जींद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहें हैं। भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर भिवानी रोडवेज की बस से हो गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर में भी 10 कर लोग सवार थे। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

और पढ़ें ...

अचानक किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, चलाया ट्रैक्टर और खेतों में रोपे धान, देखें तस्वीरें

 Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। राहुल गांधी NH 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सुबह करीब 6:40 बजे पहुंचे गए। वे भैंसवान मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे।

मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। लौटते समय उन्होंने गोहाना PWD रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए।

किसी को नहीं थी राहुल गांधी के रुकने की सूचना

राहुल के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल के आने की सूचना नहीं  लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने पहुंच गए।।

गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।

किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी

गांव मदीना में राहुल किसान संजय के खेत में पहुंचे थे। जिस वक्त राहुल आए किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब सिक्योरिटी के साथ राहुल खेत की तरफ आए तो दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि, करीब आते ही उन्होंने राहुल को पहचान लिया।

सोनीपत का बरोदा कांग्रेस का गढ़

गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

और पढ़ें ...

इस साल के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का ब्लू प्रिंट तैयार

भोपाल । इस साल के विधानसभा चुनाव का ब्लू प्रिंट कांग्रेस ने तैयार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर गतदिनों राजनीतिक मामलों की उच्च स्तरीय बैठक की एक मैराथन बैठक हुई। इसमें विस्तृत चर्चा हुई। मध्यप्रदेश फतह के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अब केंद्रीय नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। अगले 50 दिनों के अंदर खडगे, राहुल और प्रियंका की रैली मप्र में होगी। प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करने जा रही हैं।

राहुल की सभाएं अगस्त से प्रदेशभर में लगातार आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का फोकस 101 आदिवासी और अनुसूचित जाति बहुल जनसंख्या वाली सीटों पर होगा। खरगे की सभाओं के जरिए इन जिलों को कवर किया जाएगा। कर्नाटक पैटर्न पर जनता के बीच में ग्राउंड जीरो तक मप्र में भाजपा के 18 साल के भ्रष्टाचार को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसमें खासतौर पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर पार्टी का जोर होगा। यह बैठक इसलिए भी खास थी कि इसमें कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के मैसेज को कांग्रेस के बड़े नेताओं तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मप्र में कंफर्ट मेजोरिटी में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इसलिए सभी चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। कांग्रेस के तीनों बड़े नेताओं की सभाएं जिला और तहसील स्तर पर कराए जाने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

किस बात पर जोर दे रही है कांग्रेस
इस बैठक में कमलनाथ ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो पांच गारंटी सरकार बनने पर पूरा करने का जनता से कमिटमेंट किया है,उन्हें हर घर तक पहुंचाया जाए। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जेपी अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद विवेक तन्खा और समेत सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक 65 हजार बूथों को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस अब तक के सबसे मजबूत संगठन के रूप में इस बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। सेक्टर और मंडलम की नियमित हो रही बैठकों और वहां से जो फीडबैक आ रहा है,उसके अनुसार जनता में चुनाव को लेकर उत्साह है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस ने आने वाले 50 दिनों में पूरे मध्यप्रदेस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की छह सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है। पार्टी राज्य में अपने अभियान को बढ़ाने की योजना बना रही है। उसका मानना है कि भाजपा से सत्ता हासिल करने का उसके पास अच्छा मौका है। 12 जून को प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक विशाल रैली की थी। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी थी। प्रियंका गांधी राजनीतिक रूप महत्वपूर्ण ग्वालियर में 22 जुलाई को एक रैली करने वाली हैं। वहीं, 25 अगस्त को तीन ओबीसी, एससी और एसटी की अत्याधिक आबादी वाले क्षेत्रों में रैली होगी। वहीं, कांग्रेस एमपी शिवराज सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बना रही है। कांग्रेस कथित अनियमितताओं और घोटालों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाने की योजना बना रही है। इसमें महाकाल लोक निर्माण का मुद्दा प्रमुख है। साथ ही सीएम की लोकलुभावन घोषणाओं को भी कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। दरअसल, कांग्रेस का कहना है कि सीएम शिवराज ने 18 सालों में 22 हजार घोषणाएं की है। इन घोषणाओं के आधार पर सीएम से कांग्रेस सवाल करेगी। यह उस आरोपपत्र का भी हिस्सा है, जिसे पार्टी आने वाले हफ्तों में जारी करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन पर विचार कर रही है। उन 65 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले करेगी, जहां भाजपा 20-30 सालों से नहीं हारी है। इसके बाद भाजपा के कब्जे वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सबसे बाद में तय किए जाएंगे।

और पढ़ें ...

मोदी सरनेम मानहानि केस : राहुल गांधी के समर्थन में 12 जुलाई को ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी पीसीसी से पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए 12 जुलाई को सभी राज्य मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक विशाल एक दिवसीय ‘मौन सत्याग्रह’ (मौन विरोध) आयोजित करने का अनुरोध किया है।

गुजरात उच्च न्यायालय ने आज ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।

और पढ़ें ...

शराब नीति घोटाला में ED की बड़ी कार्रवाई, मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति समेत 2 प्रॉपर्टीज जब्त

दिल्ली : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शराब घोटाले के मामले में ED ने मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा ​​और अन्य की 52.24 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इसमें मनीष और उनकी पत्नी सीमा सिसौदिया की 2 संपत्तियां और उनका 11 लाख रुपये का बैंक बैलेंस भी शामिल है.

52.24 करोड़ रुपये की जो संपत्ति जब्त की गई है उसमें सिसोदिया की अचल संपत्ति भी शामिल है. 7.29 करोड़ (मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया) की 02 अचल संपत्तियां, राजेश जोशी की चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की जमीन-फ्लैट और गौतम मल्होत्रा ​​की जमीन-फ्लैट को भी कुर्क किया गया है.

मनीष सिसोदिया के बैंक में जमा 11.49 लाख रुपये, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक बैलेंस सहित 44.29 करोड़ रुपये भी इस कुर्की में शामिल हैं. यह इस मामले में दूसरा प्रोविजनल अटैचमेंट (कुर्की) है.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 08 July 2023: इस शुभ योग में करें पूजा-पाठ, पढ़िए आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 08 July 2023: पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 08 जुलाई 2023, शनिवार अर्थात सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। बता दें कि आज के दिन शनि देव की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और साधकों को कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। बता दें कि आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि इस योग में पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 08 July 2023)

सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि समाप्त- 08 जुलाई रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक

सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रारंभ- 08 जुलाई रात्रि 05 बजकर 23 मिनट से

सौभग्य योग- 08 जुलाई शाम 05 बजकर 23 मिनट तक

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र- 08 जुलाई रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 09 मिनट से सुबह 04 बजकर 49 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 08 बजकर 58 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक

भद्रा- रात्रि 09 बजकर 51 मिनट से पूर्ण रात्रि

पंचक- पंचक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 30 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- रात्रि 11 बजकर 23 मिनट से

चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक

और पढ़ें ...

Horoscope 8 July 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कुछ कार्य बढ़ सकता है। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन भी सम्भव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में भी सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार से दूर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं, परन्तु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

और पढ़ें ...

रेल हादसे में CBI का बड़ा एक्शन, रेलवे के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

Balasore Train Accident : ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे में CBI ने शुक्रवार को रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के नाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महांतो, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्निशियन पप्पू कुमार हैं. आईपीसी की धारा धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करने) के तहत अरेस्ट किया गया है.

 292 लोगों की हुई थी मौत 

दरअसल, बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास 2 जून को शाम सात बजे के करीब कोरोमंडल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसके बाद इसकी चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी. इस रेल दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

रेलवे की रिपोर्ट में क्या आया था?

Balasore Train Accident : रेलवे ने भीषण ट्रेन हादसे के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की थी. साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. इस कमेटी ने पाया है कि हादसे की मुख्य वजह ‘गलत सिग्नलिंग’ थी. रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) की ओर से रेलवे बोर्ड को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नलिंग कार्य में खामियों के बावजूद, यदि दुर्घटना स्थल बाहानगा बाजार के स्टेशन प्रबंधक ने एस एंड टी कर्मचारियों को दो समानांतर पटरियों को जोड़ने वाले स्विचों के ‘बार-बार असामान्य व्यवहार’ की सूचना दी होती, वे उपचारात्मक कदम उठा सकते थे.

और पढ़ें ...