सियासत
Aaj Ka Rashifal 17 July 2023: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है सावन का दूसरा सोमवार, शिव जी बरसाएंगे कृपा
वज्रपात से 17 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की
पटना। बिहार में वज्रपात से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. अचानक आसमान से बरसी इस आफत ने कई घरों के लोगों को लील लिया और कई लोग झुलस कर बुरी तरह जख्मी भी हो गए. प्रदेश में वज्रपात से हुई मौत पर सीएम नाीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और तड़ित झंझा (थंडरस्टॉर्म) के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।
महंगाई से छुटकारा! टमाटर की थोक कीमत में आई 29% की गिरावट, लोगों ने ली राहत की सास
नई दिल्ली। Tomatoes Price Down : सरकार की कोशिशों ने टमाटर-प्याज की कीमतों को नीचे लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. टमाटर के भाव अब 29 फीसदी कम हो गए, और अब बाकि सब्जियों के भी दामों में गिरावट आ सकती है. मानसून के सीजन में हो रही भारी बारिश की वजह से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में केंद्र सरकार की कोशिशों से कुछ दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो टमाटर मुहैया कराया जा रहा है। दिल्ली-NCR के अलावा अब तो यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ शहरों में मोबाइल वैन के जरिए टमाटर की बिक्री हो रही है
टमाटर की थोक कीमत में 29% की गिरावट
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज टमाटर की थोक कीमत ₹10,750 के उच्चतम स्तर से गिरकर ₹7,575/ क्विंटल हो गई है। टमाटर की कीमत में गिरावट आई है। टमाटर की थोक कीमत में 29% की गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट बीते शुक्रवार से दर्ज की जा रही है। इस बीच नेफेड ने बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में टमाटर बेचने शुरू किए हैं।
नेफेड काफी रियायती दरों पर लोगों को टमाटर मुहैया करा रहा है। बीते शनिवार को टमाटर की थोक कीमत में 29% गिरावट हुई है। वहीं शुक्रवार से NCCF ने भी दिल्ली-NCR में ₹90/kg टमाटर बिक्री शुरू की है।
मौसम के ठीक होने पर आ सकती है दामों में भारी कमी
जल्द नई फसलों की आवक और मौसम ठीक होने के साथ दामों में और कमी आने की उम्मीद है। रविवार से एनसीसीएफ दिल्ली में करीब 100 केंद्रों पर सस्ता टमाटर बेच रहा है। एनसीसीएफ के अध्यक्ष के मुताबिक कीमतें जब तक स्थिर नहीं हो जातीं, टमाटर की रियायती बिक्री यूं ही जारी रहेगी। हालांकि जिन्हें अभी 90 रुपये प्रति किलो का टमाटर नहीं मिल पा रहा है उनके किचन तक टमाटर की वापसी होने में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है। थोक कीमतों में कमी हाल ही में दर्ज हुई है जिसका असर दिखने में कुछ वक्त और लग सकता है।
Aaj Ka Panchang 16 July 2023: आज रविवार का दिन है खास, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 July 2023: पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास की पहली चतुर्दशी है, आज सूर्य देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि की तिथि है. कल सावन का सोमवार है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की तिथि की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज के दिन सूर्य देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन यानि श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है. चतुर्दशी की तिथि की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. आर्द्रा को संस्कृत भाषा में "नम" कहा जाता है. आर्द्रा नक्षत्र कई तारों का समूह न होकर एक तारा है. यह आकाश में मणि के समान दिखता है. आर्द्रा नक्षत्र राहू का नक्षत्र है और मिथुन राशि में आता है.आर्द्रा नक्षत्र का आकाश मंडल का छठा नक्षत्र होता है. इस नक्षत्र का स्वामी राहु है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2023, रविवार को राहुकाल शाम: 5 बजकर 37 मिनट से शाम: 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
| 16 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 July 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | श्रावण |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | रविवार |
| ऋतु: | वर्षा |
| तिथि: | चतुर्दशी - 22:09:50 तक |
| नक्षत्र: | आर्द्रा - 26:39:24 तक |
| करण: | विष्टि - 09:19:40 तक, शकुन - 22:09:50 तक |
| योग: | घ्रुव - 08:31:41 तक |
| सूर्योदय: | 05:33:17 |
| सूर्यास्त: | 19:20:36 |
| चन्द्रमा: | मिथुन राशि |
| राहुकाल: | 17:37:11 से 19:20:35 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:59:22 से 12:54:31 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 17:30:17 से 18:25:26 तक |
| कुलिक: | 17:30:17 से 18:25:26 तक |
| कंटक: | 10:09:04 से 11:04:13 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 11:59:22 से 12:54:31 तक |
| यमघण्ट: | 13:49:40 से 14:44:50 तक |
| यमगण्ड: | 12:26:57 से 14:10:21 तक |
| गुलिक काल: | 15:53:46 से 17:37:11 तक |
Horoscope 16 July 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं तरक्की के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
वृष राशि- क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि- अनावश्यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।
सिंह राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा।
कन्या राशि- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन कुछ परेशान हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
तुला राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।
वृश्चिक राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है।अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
धनु राशि- रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर राशि- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा।
कुंभ राशि- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
मीन राशि- यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
घर के अंदर से मिले 24 कोबरा सांप, रात भर चलता रहा रेस्क्यू
बिहार। पश्चिमी चम्पारण ज़िले में स्थित बगहा से एक चौंकने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां मधुबनी में एक घर से 24 कोबरा सांप मिले हैं। सांपो के साथ 50 से अधिक अंडे भी निकाले गए।
मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मदन चौधरी के घर से ये सांप मिले हैं। बताया जा रहा है कि घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा हुआ था। इसी टेबल के नीचे सांपों ने अपना डेरा बना लिया था। शुक्रवार को बच्चे जब घर के बाहर खेल रहे थे तो अचानक से एक सांप उनके पास से गुजरा। सांप को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद घर के अन्य लोगों के साथ-साथ गांव वाले भी वहां पहुंचे और सांप को पकड़ने में जुट गए। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जा घुसा।
लोगों के द्वारा ड्रेसिंग टेबल हटाया गया तो वहां उन्हें तीन से चार की संख्या में कोबरा सांप दिखाई दिए. जिसके बाद लोगों ने एक सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया। सूचना पर पहुंचे पर सांप पकड़ने वाले शख्स ने सांपों का रेस्क्यू शुरू किया। एक के बाद एक 24 सांप और उनके बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं तकरीबन 50 से 60 अंडों को भी सांपों के घरों से भी बाहर निकाला गया।
सांप पकड़ने वाले शख्स ने सांपों को प्लास्टिक के डिब्बे, प्लास्टिक के बोरे, प्लास्टिक की बाल्टी और पन्नी में भर दिया। वहीं, सांपों के अंडे को एक पॉलीथिन में रखा। जिसके बाद गंडक नदी के किनारे उन्हें सकुशल छोड़ दिया गया।
सरकार ने मानी सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश, एक हफ्ते में 6 जजों का हुआ तबादला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश मंजूर करते हुए केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर पर मुहर लगाई है। इसी हफ्ते सरकार ने तीन और हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश मंजूर की है। कोलेजियम ने बुधवार को तीन अलग अलग हाईकोर्ट के तीन जजों का तबादला करने की सिफारिश की थी जो शनिवार को सरकार ने मान ली।
हालांकि, तीनों जजों का ये आग्रह था कि उन्हें अपने ही हाईकोर्ट में बनाए रखा जाए या फिर पड़ोसी राज्यों के हाईकोर्ट में ही तबादला कर दिया जाए। हालांकि उनके आग्रह को दरकिनार करते हुए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उनके तबादले की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने मान भी ली।
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादले के लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस बीआर गवई के कोलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज जस्टिस मनोज बजाज को इलाहाबाद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज जस्टिस दिनेश कुमार सिंह को केरल हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में जज जस्टिस गौरांग कंठ का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों जजों के आग्रह में कोई मेरिट न होने की बात कही है। इसी हफ्ते गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस डी रमेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट, तेलंगाना हाईकोर्ट ने जज जस्टिस ललिता कन्नेगांती को कर्नाटक हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट से जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया।
Breaking : मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी...सजा पर रोक लगाने की मांग
नई दिल्ली. मोदी सरनेम वाली टिप्पणी के मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. कांग्रेस नेता ने शनिवार को शीर्ष अदालत में इस सजा पर रोक लगाने की अर्जी दायर की है.इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध बीती 7 जुलाई को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता के पास इस सज़ा से राहत पाने के लिए यह आखिरी दरवाजा है.
बता दें कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए 2 साल जेल की निलंबित सजा सुनाई थी.
कोर्ट के इस फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.
हेट स्पीच मामले में आजम खान दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दी गई एक भड़काऊ स्पीच से जुड़ा है।
आजम खान पर आरोप था कि 18 अप्रेल 2019 को धमारा गांव में जनसभा के दौरान उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और सुनवाई के बाद शनिवार को आजम खान को नफरती भाषण मामले में दोषी करार दिया है। आजम खान इस समय न्यायिक अभिरक्षा में है और कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षों को सुना है और अब कोर्ट ने आजम खान को दो साल की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
बघेल के करीबी दीपक बैज क्यों चुने गए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौन हैं दीपक बैज?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में संगठमात्मक बदलाव किया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने मोहन मरकाम की जगह बस्तर से लोकसभा सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो गया था। दीपक बैज की नियुक्ति को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।
बघेल ने बैज को बधाई दी और कहा कि इससे राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''देखते रहिए और इंतजार करिए।'' छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बुधवार को अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। बस्तर क्षेत्र के युवा नेता और सांसद दीपक बैज, मोहन मरकाम की जगह नए प्रदेश बनाए गए हैं।
कौन हैं दीपक बैज
बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा सीट से विधायक मोहन मरकाम पिछले चार वर्षों से पार्टी की राज्य इकाई के मुखिया थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी के कारण मरकाम का हटना तय माना जा रहा था। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बैज बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) से दो बार विधायक रहे हैं। 2019 के संसदीय चुनावों में बस्तर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया था। बैज पहली बार 2013 में और फिर 2018 में लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।
मोदी लहर में मिली थी जीत
देश और राज्य में 'मोदी लहर' के बीच संसदीय चुनावों में जीत ने बैज को सुर्खियों में ला दिया था। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से जिन दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी उसमें बस्तर लोकसभा सीट भी है। राज्य में कांग्रेस पार्टी में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी और हाल ही में पार्टी महामंत्री समेत कुछ पदों को लेकर मरकाम का आदेश तथा कुछ ही दिनों बाद उस आदेश को राज्य प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा रद्द किए जाने के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।
ट्रेन से मोबाइल छीन कर कूदे 2 युवक आए दूसरी ट्रेन की चपेट में, दोनों की मौके पर मौत
हरियाणा के पलवल में ट्रेन में सवार लोगों के मोबाइल फोन छीन कर कूदे दो युवक वहां से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होडल के भुलवाना गांव के निकट हुआ। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पलवल में जीआरपी चौकी प्रभारी के अनुसार, गुरुवार की रात को उन्हें सूचना मिली कि भुलवाना गांव के निकट गेट नंबर-552 पर 2 युवकों के शव रेलवे लाइन पर पड़े हैं। वे मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों के शव पड़े हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पाई। दोनों मृतकों के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। दोनों की उम्र 20-22 वर्ष के करीब है।
शव के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए, जो चालू हालत में थे। जांच करने पर पता चला कि मध्य प्रदेश से वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जा रहे यात्रियों से दोनों मोबाइल फोन छीने गए थे। यात्रियों के अनुसार ट्रेन धीमी होने पर दो युवक मोबाइल फोन झपटकर ट्रेन से कूद गए थे।
Aaj Ka Panchang 15 July 2023: सावन शिवरात्रि आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 15 July 2023: पंचांग के अनुसार 15 जुलाई 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास की पहली त्रयोदशी है, आज शिव जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि की तिथि है, इस दिन सावन की शिवरात्रि भी है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 15 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. आज के दिन शिव जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन यानि श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है. त्रयोदशी की तिथि की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
14 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र आकाश मंडल का 5वां नक्षत्र है. मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है. मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरण वृषभ राशि में स्थित होते हैं और शेष 2 चरण मिथुन राशि में. मृगशिरा नक्षत्र वालों की वनस्पति है खैर. खैर यानि कत्थे का पेड़. स्वामी मंगल होने के कारण इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 15 जुलाई 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 59 मिनट से प्रात: 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे।
श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे।।
| 15 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 July 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | श्रावण |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | शनिवार |
| ऋतु: | वर्षा |
| तिथि: | त्रयोदशी - 20:34:11 तक |
| नक्षत्र: | मृगशिरा - 24:23:38 तक |
| करण: | गर - 07:53:43 तक, वणिज - 20:34:11 तक |
| योग: | वृद्धि - 08:20:44 तक |
| सूर्योदय: | 05:32:47 |
| सूर्यास्त: | 19:20:55 |
| चन्द्रमा: | वृषभ राशि- 11:22:43 तक |
| राहुकाल: | 08:59:49 से 10:43:20 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:59:15 से 12:54:27 तक |
| दिशा शूल: | 11:59:15 से 12:54:27 तक |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 05:32:47 से 06:27:59 तक, 06:27:59 से 07:23:12 तक |
| कुलिक: | 06:27:59 से 07:23:12 तक |
| कंटक: | 11:59:15 से 12:54:27 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 13:49:40 से 14:44:53 तक |
| यमघण्ट: | 15:40:05 से 16:35:18 तक |
| यमगण्ड: | 14:10:22 से 15:53:53 तक |
| गुलिक काल: | 05:32:47 से 07:16:18 तक |
Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: आज इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी टेढ़ी नजर, आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत, क्या ये आपकी राशि है?
Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 23 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही आज ही के दिन मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी के साथ घूमने का मन बनाएंगे। आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। पारवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस के कार्य से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर - 7
वृष राशि
आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे। दाम्पत्य जीवन का शानदार रहने वाला है। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज
अपने कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर - 4
मिथुन राशि
आज आपका दिन सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का मन भी बनाएंगे। पहले दिए गए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके पक्ष में आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 2
कर्क राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। काम के प्रति आपके लगन और निष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू करेंगे। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। व्यापार में आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 9
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लाएगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। आपको क्रोध से बचना होगा, नहीं तो कोई बना-बनाया काम उलझ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी का पल आएगा, आपको संतान का सुख मिलेगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की सम्भावना है।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 6
कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा होगा। आप नए वाहन की खरीदारी करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी महसूस होगी। आप किसी दोस्त के बिर्थ-डे पार्टी में जाएंगे। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। ऑफिस में आज आपको को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, जीवानसाथी से आज कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 5
तुला राशि
आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे। जीवनसाथी की मदद से किसी उलझन से बाहर निकालने में कामयाब होंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी मित्र के सहयोग से जॉब पाने में सफल होंगे। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए, बेवजह किसी को राय देने से बचें। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर - 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपके पारिवारिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे, जिससे कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। जरूरतमंद लोगों की सेवा का मन बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए गुरुजनों का सहयोग लेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर - 8
धनु राशि
आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आपको कोई भी काम करते समय धैर्य रखने की जरूरत है। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आपके कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए घरवालों से बात करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 7
मकर राशि
आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको कोई प्रभावशाली काम करने का अवसर मिलेगा। जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का अपनाएंगे, जिससे आपका काम अच्छा चलेगा। मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर होने से आपको ख़ुशी मिलेगी।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 4
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लाएगा। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 9
मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप एक नई दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आपके घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी पदोन्नति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजनायें बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर - 2
चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग...आसमान को चीरते हुए चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान...जानिए चंद्रयान-3 से हमें और दुनिया को क्या मिलेगा?
ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे।
ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि 'चंद्रयान-3' के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।
हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
भारत के लिए आज का दिन बेहद खास, कुछ घंटों बाद लॉन्च होगा चंद्रयान-3
Chandrayaan 3 Launch Live : नई दिल्ली : भारतवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. क्योंकि आज दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।
अंतरिक्ष क्षेत्र के कारोबार में बढ़ेगी भारत की हिस्सेदारी : नंबी
Chandrayaan 3 Launch Live :इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने दावा किया है कि अगर चंद्रयान-3 सफलता से चंद्रमा पर उतरा तो भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र के कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस समय 60 हजार करोड़ डॉलर के आंके जा रहे इस क्षेत्र में हमारा हिस्सा महज 2 प्रतिशत है। इसके आगे बढ़ने की संभावना बढ़ेगी।
मिशन मुश्किल, लेकिन सफलता जरूरी : माधवन नायर
Chandrayaan 3 Launch Live :चंद्रयान-3 के हर तरह से सफल होने की अपेक्षा जताते हुए इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन नायर ने कहा कि यह मिशन अंतरिक्ष अध्ययन क्षेत्र में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने माना कि चंद्रमा पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग बेहद मुश्किल व जटिल है। कहा मिशन की सफलता जरूरी है।
सॉफ्ट लैंडिंग की क्षमता साबित करेंगे : डॉ. अन्नादुरई
Chandrayaan 3 Launch Live :भारत के मून-मैन व चंद्रयान-1 के मिशन डायरेक्टर डॉ. मायलस्वामी अन्नादुरई ने चंद्रयान-3 को बेहद अहम मिशन बताया। कहा, भारत ने चंद्रमा के परिक्रमा पथ को लेकर अपनी तकनीकी क्षमता साबित की है, अब सॉफ्ट लैंडिंग की क्षमता साबित करनी है। आज जब पूरी दुनिया फिर से चांद को देख रही है। हमें यह मिशन सफल बनाना ही होगा।
