सियासत
Horoscope Today 22 July 2023: वृषभ, कन्या राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार...सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल..!!
Aaj Ka Rashifal 22 July 2023: आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे। लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने काम पर विश्वास और मेहनत से काम करना सफलता दिलाएगा। अपनी कोई पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचें। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे व्यापार की गति बढ़ेगी।
- लकी रंग - मैजेंटा
- लकी नंबर - 9
2. वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को
बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े से जुड़ा बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 2
3. मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिए गए काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने व्यस्तता भरे समय से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 3
4. कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व दिया जाएगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को बढ़ाने में
सहयोग करेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो आज आपको वापस मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 9
5. सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे समझे विश्वास न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दें। लेखकों की कोई
किताब पब्लिश हो सकती है जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। माता जी आज आपसे किसी काम के लिए कह सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 1
6. कन्या राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आप
किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। अगर आज आप कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपका सलेक्शन हो जाएगा। अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 3
7. तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अगर किसी दोस्त से अनबन चल रही है तो आज आप सोच-विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर हो जाएगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपने कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन को देखकर सम्मानित किया जाएगा।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 6
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होंगे, आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगा जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। लवमेट्स आज डिनर का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन के सहयोग से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 7
9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीदारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है, मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। सभी लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आएगा।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 5
10. मकर राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आपको जॉब में नए अवसर मिलेंगे। लवमेट्स में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी। आप एनर्जेटिक रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने मे आ रही समस्या आज दूर होगी
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर - 7
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। सकारात्मक सोच लोगों से ताल मेल बनाने में आज आपकी मदद करेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर - 8
12. मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आपको कुछ सम्मानित लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले परिवारवालों की सलाह जरूर ले लें जिससे आपको काम करने में आसानी हो। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। फॉलोअर्स में इजाफा होगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर - 4
सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइन, मां और बेटा-बेटी की मौत, तीन झुलसे
उत्तर प्रदेश। बदायूं जनपद के बिसौली कस्बे में डीपी यादव मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बीती रात करीब दो बजे हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से महिला, उसके बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति समेत परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात भीषण गर्मी होने की वजह से डीपी यादव रोड निवासी 57 वर्षीय साजिद का परिवार घर के सामने सीसी रोड पर चारपाई डालकर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से साजिद का 25 वर्षीय बेटा अल्लू, 22 वर्षीय बेटी निक्की और 55 वर्षीय पत्नी इशरत बी उर्फ खिल्लो की मौत हो गई है।
हादसे में साजिद, उनका भाई 50 वर्षीय असलम और साजिद का धेवता 12 वर्षीय आनिव झुलस गया हादसे की सूचना पर रात में ही एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।
बड़ी खबर-ज्ञानवापी केस में ASI सर्वे के लिए कोर्ट ने दी इजाजत
इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के वाराणसी से है जहां की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक तरीके से ASI सर्वे की मांग को लेकर मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने दाखिल हिंदू पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया.
ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में 7 मुकदमे क्लब होने के बाद पिछली तारीख 14 जुलाई को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी. जिस पर जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था. इसी प्रार्थना पत्र पर जिला जज ने आज अपना फैसला सुनाया. पूरे ज्ञानवापी परिसर (सील एरिया को छोडकर)का ASI द्वरा साइंटिफिक सर्वे पर वाराणसी की जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए साइंटिफिक सर्वे का आदेश दिया.
फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, आदेश पर लगाई रोक
नई दिल्ली। फिल्म आदिपुरुष के निर्माताओं के सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का CBFC सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”CBFC अपना काम करता है। उसकी ओर से जारी सर्टिफिकेट को चुनौती पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती।”
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक और संवाद लेखक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ दूसरे हाई कोर्ट में लंबित मामलों पर भी रोक लगा दी है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेशी के आदेश के खिलाफ फिल्म आदिपुरुष के निर्माता 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उनके वकील ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का मामला चीफ जस्टिस के सामने रखने की कोशिश की, लेकिन चीफ जस्टिस ने कहा कि वह सुनवाई का अनुरोध कल उनके सामने रखें।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार के साथ सीएम आवास में घुसते व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल। राज्य की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम के आवास की लेन में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी से पास से हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपी पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की लेन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई। तलाशी लेने पर शेख नूर आलम के पास से हथियार, एक चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा कई आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि आरोपी पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से यात्रा कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसटीएफ, विशेष जांच शाखा आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और जांच में जुटी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 70 हजार युवाओं को सौपेंगे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगभग 70,000 युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे । प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज एक बयान में कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं। पीएमओ ने कहा कि देशभर से चुने गए इन युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। ये युवा राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में सरकार में शामिल होंगे।
छग की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब, देश की बनी सबसे खूबसूरत विवाहित महिला
श्रीलंका। Mrs India 2023 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा की बहू व इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (29) ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। वह अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए इस कान्टेस्ट में देशभर से गए 75 प्रतिभागियों को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का क्राउन अपने सिर पर सजाया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले व प्रदेश में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता है. चांपा निवासी राजेश तिवारी व अनिता तिवारी की पुत्रवधु चेतना जोशी तिवारी पति निलेश तिवारी (विक्की) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। मूलत: इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में निलेश तिवारी से ब्याही गईं चेतना अपनी मेहनत, धैर्य और लगन के चलते इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। चेतना की इस उपलब्धि पर स्वजन समेत लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चेतना के ससुर कांट्रेक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था।
आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हैं चेतना
चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।
23 को पहुंचेंगी इंदौर
राजेश तिवारी ने बताया कि जैसे ही यह उपलब्धि हासिल हुई, वाट्सएप पर उनके बेटे ने कार्यक्रम का लिंक शेयर किया। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। 23 जुलाई को उनकी बहू और बेटे कोलंबो से इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि वे चांपा कब आएंगे।
मिसेज यूनिवर्स की भी होगी तैयारी
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बहू अब मिसेस यूनिवर्स स्पर्धा के लिए भी तैयारी करेंगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह खबर लोगों को मिली लोग राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित उनके निवास पर बधाई देने के लिए पहुंचे। हालांकि इस दौरान राजेश तिवारी रायपुर में थे, लेकिन घर के सदस्यों से मिलकर उन्होंने बधाई दी। वहीं इंटरनेट मीडिया में भी लोगों ने चेतना तिवारी की उपलब्धि को खूब प्रसारित किया।
‘मोदी सरनेम’ मामले में सुप्रीम कोर्ट का गुजरात सरकार और याचिकाकर्ता को नोटिस, अगली सुनवाई 4 अगस्त को
नई दिल्ली। राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी आर गवई की पीठ ने मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
शुक्रवार को जब कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो पीठ के अध्यक्ष जस्टिस बी आर गवई ने केस को लेकर अपनी व्यक्तिगत समस्या बताते हुए दोनों पक्षों से सुनवाई के लिए सलाह मांगी। जस्टिस गवई ने कहा, मेरे पिता कांग्रेस के करीबी थे। भाई अभी भी कांग्रेस सदस्य हैं। आप लोग तय करें कि मैं सुनवाई करूं या नहीं।
जस्टिस गवई के ऐसा कहने पर पूर्णेश मोदी की तरफ से पेश हुए वकील महेश जेठमलानी ने कहा, हमें कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा, हम भी इनके बयान से सहमत हैं। दोनों पक्षों के सहमत होने के बाद जस्टिस गवई ने सुनवाई शुरू की और कहा कि हम याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को औपचारिक नोटिस जारी कर रहे हैं।
सुनवाई के दौरान पूर्णेश मोदी के वकील ने जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी जिसे पीठ ने मंजूर कर लिया। जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि 10 दिनों में जवाब दाखिल कर देंगे। जस्टिस गवई ने 4 अगस्त को सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।
Modi Surname Case : राहुल गांधी 2031 तक चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं...आज सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला..!!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘मोदी सरनेम’ मामले में याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सजा पर रोक लगाने वाली याचिका को गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अब हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट के अनुसार, राहुल गांधी की दोषसिद्धि और दो साल जेल की सजा पर रोक लगाने से इनकार वाले हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका पर न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और प्रशांत कुमार मिश्रा सुनवाई करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को राहुल की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जब उनकी ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की। उन्होंने शीर्ष अदालत से मामले को शुक्रवार या अगले सोमवार को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था और अदालत ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई थी।
अब जानिए पूरा मामला
राहुल गांधी को मार्च में संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जब सूरत की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया। राहुल ने अप्रैल 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी व ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था, ” ताज्जुब की बात है कि सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे है।” उनकी इस टिप्पणी के लिए सूरत की एक अदालत ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी।
6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, फिर शवों को जलाया
राजस्थान। CRIME NEWS : जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर व उनके शवों को जला दिया गया. हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं बक्शा. ये घटना बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले. दअरसल घटना जोधपुर ग्रामीण के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है. इस सामूहिक हत्याकांड कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस हर एंगल से गहनता से तफ्तीश करने में जुटी हुई है. जोधपुर पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे के आसपास की है. परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे. इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई. इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई.
ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुंआ उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे. यहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे. एएसआई अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और धापू की 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं. बच्ची का शव तो पूरी तरह जल गया, बाकी के शव तकरीबन 30 प्रतिशत जले थे पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 21 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 21 जुलाई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
नक्षत्र
मघा - जुलाई 20 10:55 AM- जुलाई 21 01:58 PM
योग
व्यातीपात - जुलाई 20 11:22 AM- जुलाई 21 12:24 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:36 AM
सूर्यास्त - 7:19 PM
चन्द्रोदय - जुलाई 20 8:29 AM
चन्द्रास्त - जुलाई 20 9:45 PM
अशुभ काल
राहू - 10:45 AM- 12:27 PM
यम गण्ड - 3:53 PM- 5:36 PM
गुलिक - 07:19 AM- 09:02 AM
दुर्मुहूर्त - 08:21 AM- 09:15 AM, 12:55 PM- 01:50 PM
वर्ज्यम् - 10:58 PM- 12:46 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:54 PM
अमृत काल - 09:07 AM- 10:55 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 AM- 04:52 AM
शुभ योग
रवि योग- 01:58 PM- 05:37 AM
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 3
2. वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने की बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बाते पता चल सकती है। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर - 4
3. मिथुन राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अभिनय से जुड़े लोगों को आज इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर - 7
4. कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 8
5. सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे। इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएंगे, जिनसे अपनी पर्सनल बाते डिस्कस करेंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 6
6. कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। लवमेट्स साथ में घूमने जाएंगे।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 2
7. तुला राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाए रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 5
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गई कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 4
9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर - 6
10. मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कैश के लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर कोई मेहमान आएंगे, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 1
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनाएंगे। माताएं आज बच्चों को कोई मोरल स्टोरी सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 7
12. मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 4
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को सौंपा दिल्ली अध्यादेश मामला, पांच जजों की बैंच करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली अध्यादेश का मामला संवैधानिक पीठ को भेज दिया है। पांच जजों वाली संवैधानिक पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। बता दें कि अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार को दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पांच जजों की संवैधानिक पीठ के पास भेजने का आदेश दिया।
उपराज्यपाल की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने कहा कि संसद में बिल पेश हो जाने के बाद अध्यादेश के मसले पर विचार की जरूरत ही नहीं रहेगी। इस बात पर सीजेआई ने कहा कि हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते हैं।
इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि इस बात पर सुनवाई होगी कि सेवाओं को अध्यादेश के जरिए विधानसभा के दायरे से बाहर करना सही है या नहीं। कोर्ट ने आगे जानकारी दी कि आदेश शाम तक अपलोड होगा। उसमें सुनवाई की तारीख भी बताई जाएगी। अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इस अध्यादेश को लेकर सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने कहा है कि मॉनसून सत्र में अध्यादेश पर चर्चा होगी। मुमकिन है कि संसद से अध्यादेश को पारित किया जाए।
क्या है दिल्ली अध्यादेश
दिल्ली अध्यादेश 2023 के तहत राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का अधिकार उपराज्यपाल को दिया गया है। इस अध्यादेश के तहत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी सिविल सर्विसेज अथॉरिटी का गठन किया है। इस अथॉरिटी में दिल्ली के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिव और प्रधान गृह सचिव को सदस्य बनाया गया है। यह अथॉरिटी ही दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का फैसला करेगी। हालांकि इस अथॉरिटी में मतभेद होने पर अंतिम फैसले का अधिकार उपराज्यपाल को दिया गया है।
सुनारिया जेल से बाहर आया राम रहीम, 30 दिन की मिली पैरोल
रोहतक : सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए। राम रहीम इस बार भी यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है।
आपको बता दें कि साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक समारोह के कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल करने के आरोप भी लग चुके है। सिखों समुदाय ने उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप लगे थे. साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।
अब तक राम रहीम को मिली 6 बार पैरोल
- 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
- 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
- 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
- जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
- अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
- 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, जल्द कर लें ये काम
PM Kisan Scheme 14th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के पैसे जल्द ही जारी किए जाएंगे। देशभर के करीब 8.5 करोड़ किसान लंबे वक्त से योजना की अगली किस्त के पैसे के इंतजार में थे। केंद्र सरकार ने किसानों के इंतजार को खत्म करते हुए 28 जुलाई, 2023 को योजना की अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर (PM Kisan Scheme 14th Installment) करने की बात कही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल सरकार किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। यह आर्थिक मदद गरीब किसानों को दिया जाता है।
पीएम जारी करेंगे अगली किस्त
सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस योजना के तहत अगली किस्त को 28 जुलाई, 2023 को राजस्थान के नागौर जिले से किसानों के खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान रहेंगे। ऐसे में सभी के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त आएगी। गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की राशि 2,000-2,000 रुपये की किस्त में कुल साल में तीन बार जारी की जाती है। इससे पहले सरकार ने योजना की 13वीं किस्त 27 फरवरी को कर्नाटक से जारी की थी। इन पैसों का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिसके खाते आधार और NPCI लिंक है. ऐसे में अगर आपने अभी तक यह काम नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द इस काम को लें। वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे कराएं ई-केवाईसी
-अगर आप ई-केवाईसी कराना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद आपको Farmer Corner पर ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा।
-आगे आप अपना आधार नंबर दर्ज करें।
-इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें।
-इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम-
-बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी सबसे पहले पीएम -किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें।
-फिर आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के नाम को दर्ज करना होगा।
-इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
-आपके सामने किसानों की बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, 31 विधेयकों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तैयारियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि संसद सत्र हंगामेदार रहने जा रहा है। संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों से सदन चलने देने का आग्रह करते हुए अपील की है कि देश हित व जनहित के विषयों पर सार्थक संवाद में सभी सहयोग करें और सदन में चर्चा के जरिए ही आमजन की कठिनाइयों का समाधान निकाले एवं सभी सांसद विचार–विमर्श से देश को प्रगति पथ पर गतिमान करें।
उन्होंने कहा कि देश के जनमानस की भी सांसदों से यही अपेक्षा है। संसद का सत्र आज 11 बजे से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि संसद का मानसून सत्र आज प्रारंभ हो रहा है। लोक सभा में सभी दलों के नेताओं और सदस्यों से आग्रह है कि देशहित तथा जनहित के विषयों पर सदन में सार्थक संवाद हो। चर्चा के जरिए आमजन की कठिनाइयों का समाधान कर हम देश को प्रगति पथ पर गतिमान करें। जनमानस की भी हमसे यही अपेक्षा है। संसद सत्र में 31 विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।
