सियासत

3 बच्चों के चक्कर में चली गई मेयर की कुर्सी, चुनाव आयोग ने पद से हटाया

बिहार। छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो छपरा नगर निगम की मेयर थीं लेकिन तीन बच्चों की मां होने के कारण उनकी कुर्सी चली गई। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दो बच्चों का ही जिक्र किया था और एक को छिपा लिया था। उनके हलफनामे को चुनौती देते हुए चुनाव आयोग में केस दर्ज कराया गया, जिसकी जांच के बाद आयोग ने उन्हें मेयर पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया

बता दें कि दिसंबर 2022 में राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर का चुनाव जीता था। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ दो बच्चियों का ही जिक्र किया था। जबकि, छपरा रजिस्ट्री ऑफिस से मिले कागजात के अनुसार उनके तीन बच्चे निकले। राखी ने हलफनामे में तीसरे नंबर की संतान का जिक्र नहीं किया। ऐसे में बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के मुताबिक राखी को अयोग्य करार दिया गया।

क्या है वो नियम जिसके चलते गई मेयर की कुर्सी?

दरअसल, बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 18 (1) (एम) के मुताबिक, अगर किसी नागरिक को 4 अप्रैल, 2008 के बाद तीसरी संतान हुई, तो वह नगरपालिका निर्वाचन में चुनाव नहीं लड़ सकता है। इस अधिनियम में ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि दो से अधिक संतान वाले लोग अगर किसी को बच्चा गोद दे देते हैं तब भी वो उस बच्चे के जैविक माता-पिता माने जाएंगे।

और पढ़ें ...

पोते की बीमारी से तंग आकर सगी दादी ने की 7 साल के मासूम की हत्या

उत्तर प्रदेश। बिजनौर जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में दादी ने अपने सात साल के पोते की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने पोते की बीमारी से तंग आकर उसकी कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी आरिफ का सात साल का बेटा समद बुधवार को घर के कमरे में मृत मिला था। मायके में रह रही समद की मां शमा ने अपनी सास बुंदिया पर बेटे का हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। वहीं समद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर आरोपी बुंदिया को गुरुवार शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में बुंदिया ने स्वीकार किया कि समद बीमार रहता था और उसकी बीमारी से तंग आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुंदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

 
और पढ़ें ...

मादा चीता ‘निर्भया’ हुई लापता, रेडियो कॉलर खराब होने से नहीं मिल रही लोकेशन

मध्यप्रदेश। कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल में घूम रही मादा चीता ‘निर्भया’ को कोई अता पता नहीं है। उसका रेडियो कॉलर खराब हो जाने से वह राडार से बाहर हो गई है। रेडियो कॉलर की वजह से हुए इन्फेक्शन के कारण कूनो प्रबंधन खुले जंगल में घूम रहे चीतों को बाड़े में लाकर उनके रेडियो कॉलर निकालने में जुटा है।

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को निर्भया का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। कूनो पार्क प्रबंधन कई दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन चला रहा है। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च को तेज करने के लिए कूनो नेशनल पार्क में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसके साथ ही पग मार्क की मदद भी ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मादा चीता को कूनो की बाहरी सीमा पश्चिम मोरवान के जंगल में देखा गया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 28 July 2023: आज इन राशि वालों को मां लक्ष्मी देंगी अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 28 July 2023:  आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा।  इसके अलावा आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सफलता, आनंद और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

1. मेष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी।  इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

  • लकी रंग -  ब्लू
  • लकी नंबर - 6

2. वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर - 9

3. मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें।  इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।  

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर - 3

4. कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।  जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें। 

  • लकी रंग - मैरून 
  • लकी नंबर - 8

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। 

  • लकी रंग - हरा 
  • लकी नंबर - 2

6. कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें। 

  • लकी रंग - पीला 
  • लकी नंबर - 7

7. तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे। 

  • लकी रंग - गुलाबी 
  • लकी नंबर - 5

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें।  किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। 

  • लकी रंग - ब्राउन 
  • लकी नंबर - 1

9. धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर - 4

10. मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।  आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। 

  • लकी रंग - सिल्वर 
  • लकी नंबर - 8

11. कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर - 3

12. मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।  किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

  • लकी रंग - गोल्डन 
  • लकी नंबर - 7
और पढ़ें ...

भूपेश बतायें कि सिंहदेव झूठे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता : भाजपा

वादों के विरोधाभास पर नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री से सवाल

रायपुर । विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस जन घोषणा पत्र के वादों की पूर्ति पर कांग्रेस के विरोधाभासी दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के जनक और तीन महीने के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस कबूलनामे को सच माने, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 12 वादे पूरे किए हैं। अथवा कांग्रेस प्रवक्ता के दावे को सत्य माने, जिसमें कहा गया है कि 36 में से  34 वादे पूरे किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि उनके उप मुख्यमंत्री असत्य बोल रहे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता? सरकार झूठी है अथवा कांग्रेस?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी मामले में कभी एक राय रही नहीं। आज भी सत्ता के भीतर संघर्ष चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने सत्य बयान कर दिया कि पौने पांच साल में एक तिहाई वादे पूरे किए गए हैं तो मुख्यमंत्री को लगा कि इन्होंने सरकार की पोल खोल दी तब कांग्रेस के प्रवक्ताओं से गलतबयानी कराई गई कि लगभग सारे वादे पूरे हो गए। उप मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल के बयानों का विरोधाभास स्पष्ट कर रहा है कि चुनाव में जाते समय भी कांग्रेस झूठ और अंतर्कलह के दलदल में खड़ी है। अब यह अंतर्कलह इतनी बढ़ गई है कि झूठ बोलने में भी इनमें  सामंजस्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि उन्होंने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वादे पूरे कर दिए हैं। अभी कुछ दिनों पहले विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने बाकायदा एक मीडिया इंटरव्यू में कबूल किया कि हमने 12 वादे पूरे किए हैं। 12 वादों पर कार्य हो रहा है और 12  वादों को हमने नहीं छुआ है। इस हिसाब से अब सरकार की चलाचली की बेला में जो एक तिहाई वादे पूरे करने का जो दिखावा किया गया है, उसके आगे बढ़ने की स्थिति में भूपेश बघेल सरकार नहीं है। जिन वादों पर काम चलना बताया जा रहा है, वे अधर में ही रहेंगे। जिन एक तिहाई वादों को कांग्रेस सरकार ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है, वे छत्तीसगढ़ के आम लोगों, सरकारी मुलाजिमों और महिलाओं, बुजुर्गों के साथ साथ छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी से जुड़े महत्वपूर्ण वादे हैं। शराबबंदी का वादा तो सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है। नियमितीकरण का वादा लाखों कर्मचारियों के परिवार से जुड़ा है।

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि मेरी कांग्रेसियों को राय है कि कम से कम झूठ बोलने के मामले में एक राय होकर बयान दें। क्योंकि जन घोषणापत्र की सच्चाई तो जनता जानती है कि शराबबंदी की बात करें, नियमितीकरण की बात करें, संपत्ति कर आधा करने की बात करें, गजराज परियोजना की बात करें या और भी इनके वादों की बात करें, वादे पूरे नहीं हुए हैं। जो  वादे पूरे करने के दावे किए गए हैं, उनकी सच्चाई भी किसी से छुपी नहीं है। हर वादे के साथ कांग्रेस की धूर्तता और धोखेबाजी चिपकी हुई है।

और पढ़ें ...

अगर डेडलाइन से पहले नहीं भरा ITR तो हो सकते हैं ये भारी नुकसान...जानें क्या हैं नियम

आकलन वर्ष 2022-’23 (वित्तीय वर्ष 2021-’22) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई है। यह समय सीमा व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं होती है। अंतिम तारीख तक आईटीआर नहीं फाइल कर पाने पर न केवल जुर्माना लगता है, बल्कि देरी से रिटर्न दाखिल करने पर आपको कुछ टैक्स ब्रेक भी छोड़ने होंगे।

देर से दाखिल करने पर भरना पड़ेगा जुर्माना
जो लोग 31 जुलाई की डेडलाइन मिस करते हैं, वे 31 दिसंबर तक लेट आईटीआर फाइल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लेट फाइलिंग फीस देनी होगी। 5 लाख रुपये से अधिक की आय के लिए, विलंब शुल्क 5,000 रुपये है, जबकि अन्य को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

लेट फाइलिंग शुल्क उन करदाताओं पर भी लागू होगा, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये की कर छूट सीमा से कम हो सकती है, लेकिन उनके आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है। इसमें वे करदाता शामिल हैं जिनके पास विदेशी संपत्ति है या जिन्होंने विदेशी आय अर्जित की है, वित्तीय वर्ष के दौरान बिजली बिल में 1 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया है, एक या अधिक बैंक खातों में 1 करोड़ से अधिक जमा किया है और स्वयं या परिवार के लिए विदेश यात्रा पर 2 लाख से अधिक का भुगतान किया है।

देय कर पर ब्याज
यदि 31 जुलाई की समय सीमा के बाद आपके पास बकाया कर है, तो आपको बकाया राशि पर 1% का मासिक साधारण ब्याज देना होगा, जो महीने के पहले दिन से शुरू हो जाता है और आंशिक महीने के लिए भी लागू होता है। जैसे यदि आप किसी विशेष महीने के पांचवें दिन बकाया कर का भुगतान करते हैं, तो आप पूरे महीने के लिए 1% ब्याज देना होगा।

अगर टैक्स डिपार्टमेंट आपके आईटीआर का आकलन करने के बाद अतिरिक्त टैक्स मांगता है कि आपने सही गणना नहीं की है, तो आपको उस अतिरिक्त राशि पर पूर्वव्यापी प्रभाव से ब्याज देना होगा।

नुकसान को आगे नहीं बढ़ा सकते
आयकर अधिनियम में निर्धारित शर्तों के अधीन, करदाता पूंजीगत संपत्ति और व्यवसाय से होने वाले नुकसान की भरपाई करके अपनी कर देयता को कम कर सकते हैं। यहां तक ​​कि अलग-अलग आय शीर्षों पर लागू होने वाले अनसुलझे नुकसान को बाद के वर्षों तक ले जा सकते हैं। लेकिन, देर से दाखिल आईटीआर में नुकसान को आगे ले जाने की अनुमति नहीं है।

और पढ़ें ...

3000 कारों से लदे मालवाहक जहाज में लगी आग, एक भारतीय की मौत, 20 घायल

नीदरलैंड के तट पर करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

बता दें कि 199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई। अभी तक 23 सदस्यों को लाइफ बोट और हेलीकॉप्टर की मदद बचाया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। आग से बचने के लिए जो क्रू मेंबर जहाज से समुद्र में कूद गए थे उनकी हड्डीयों में चोट, जलन और सांस लेने की समस्या थी। उन्हें उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा।

और पढ़ें ...

महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, इस राज्‍य की सरकार ने किया 1 साल की मैटरनिटी लीव का ऐलान

सिक्किम की सरकार ने महिलाओं की मैटरनिटी लीव को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को 12 महीने की छुट्टी दी जाएगी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि जल्द इसे लेकर नियमों में बदलाव किया जाएगा और राज्य में इस योजना को लागू करेंगे। जिससे राज्य की महिलाओं को फायदा होगा।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और एक महीने का पितृत्व अवकाश देगी। यहां आयोजित सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (SSCSOA) की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए तमांग ने कहा कि यह लाभ प्रदान करने के लिए सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवार की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी।

जल्द होगा नियमों में बदलाव

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा है कि जल्द ही इस फैसले की विस्तृत जानकारी और अधिसूचित दोनों जारी की जाएंगी। मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत नौकरीपेशा महिला छह महीने या 26 सप्ताह के सवेतन मातृत्व अवकाश के लिए अधिकृत है। हिमालयी राज्य सिक्किम में देश की सबसे कम आबादी है और यहां मात्र 6.32 लाख लोग रहते हैं।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ग्रेड पे भुगतान पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, खाते में आएंगे इतने रुपए…

Employees Grade pay : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल अनुबंध कर्मचारियों को ग्रेड पे देने के मामले में हाईकोर्ट द्वारा जवाब तलब किया गया। 17 अप्रैल को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए थे। वही हाई कोर्ट द्वारा ग्रेड पे भुगतान के लिए राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। जिसके आधार पर महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया था वही वेतन विसंगति दूर करने का भी आग्रह किया गया था।(Employees Grade pay )

स्वास्थ्य सचिव को लिखा गया पत्र 

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध चिकित्सकों को डेढ़ सौ फीसद ग्रेट पर देने के मामले में महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया। वही सचिव के ध्यान में लाया गया है कि हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा गया था। अभी भी हाईकोर्ट में अनुबंध चिकित्सकों को डेढ़ सौ फीसद ग्रेड पे देने का मामला लंबित पड़ा है।(Employees Grade pay )

स्थिति स्पष्ट करने के आदेश

17 अप्रैल को हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए थे। वही डॉक्टर आरुषि चौधरी ने हाईकोर्ट के समक्ष अनुबंध चिकित्सकों को डेढ़ सौ फीसद ग्रेड पे पर देने की गुहार लगाई थी। जिस पर सुनवाई के समय अदालत को बताया गया था कि याचिकाकर्ता को अनुबंध के आधार पर तैनात किया गया। उसे प्रति महीने 26250 रुपए वेतन दिया जाता है जबकि समानांतर चिकित्सकों को 34350 रुपए का वेतन दिया जा रहा है।(Employees Grade pay )

अदालत में दलील देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ता को डेढ़ सौ फीसद ग्रेड पे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं अदालत में फिर यह स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार द्वारा डेढ़ सौ फीसद ग्रेड पे अदा करने के बाद वेतन विसंगति को दूर कर दिया गया है। इससे पहले स्पष्टीकरण के लिए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था। जिसके आधार पर महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया था। वही वेतन विसंगति दूर करने का आग्रह किया गया था।(Employees Grade pay )

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 अप्रैल 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 अप्रैल 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि

सप्तमी - 11:27 ए एम तक

नक्षत्र

पुनर्वसु - 07:00 ए एम तक

योग

धृति -  अप्रैल 26 08:07 AM - अप्रैल 27 08:48 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:45 AM
सूर्यास्त - 06:53 PM
चन्द्रोदय - 11:13 AM
चन्द्रास्त - 01:37 AM

अशुभ काल
राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:36 पी एम  
यम गण्ड - 05:44 ए एम से 07:23 ए एम
गुलिक काल- 09:02 ए एम से 10:40 पी एम
दुर्मुहूर्त - 10:07 ए एम से 11:00 ए एम, 03:23 पी एम से 04:16 पी एम
वर्ज्यम् - 03:57 पी एम से 05:45 पी एम

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त - 11:53 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल - 02:43 ए एम से 04:30 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 ए एम से 05:02 ए एम

योग
गुरु पुष्य योग - 07:00 ए एम से 05:43 ए एम
अमृत सिद्धि योग - 07:00 ए एम से 05:43 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 July 2023: साईं बाबा की कृपा से पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत...जीवन में आएगी खुशियों की सौगात

Aaj Ka Rashifal 27 July 2023:  आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात सभी कार्यों को सफल बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलेगा। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर - 4

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। 

  • लकी रंग - सिल्वर 
  • लकी नंबर - 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, आप भी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। 

  • लकी रंग - सिल्वर 
  • लकी नंबर - 3

कर्क राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आपका पेशेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। कार्यों में जीवनसाथी की सलाह कारगार हो सकती है। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर - 7

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। 

  • लकी रंग - काला 
  • लकी नंबर - 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। 

  • लकी रंग - ग्रे 
  • लकी नंबर - 6

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने वाली है। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर - 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में कोई आपका विरोध कर सकता है, सहकर्मियों से ताल-मेल बनाकर रखें। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर - 6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर - 6

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर - 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन में आपसी सामजस्य बेहतर बनेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

  • लकी रंग - मैरून 
  • लकी नंबर - 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके आस-पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चे आज घर पर खेल-कूद में समय बिताएंगे। फाइनल इयर कम्पलीट कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। 

  • लकी रंग - हरा 
  • लकी नंबर - 2
और पढ़ें ...

NATIONAL NEWS : ट्रैफिक पुलिस का कारनामा : पुलिसकर्मी ने विदेशी नागरिक से वसूला 5000 का जुर्माना, लेकिन नहीं दी चालान रसीद, अब हुआ सस्पेंड

नई दिल्ली।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. आरोप यह है कि पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर एक दक्षिण कोरियाई नागरिक से यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 5,000 रुपये वसूले और बाद में उसे जुर्माने की कोई रसीद नहीं दी. ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप में हुई है।

यह वीडियो यूट्यूब चैनल FITVELY से 20 जुलाई को पोस्ट किया गया था। इस क्लिप में 21.40 मिनट पर देखा जा सकता है कि ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल’ दक्षिण कोरियाई युवक को रोकता है और उससे कहता है कि उसने गलत तरफ गाड़ी चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ा है और उसे पांच हजार रुपये का फाइन देने को कहते हैं। युवक को लगता है कि पुलिस वाले ने 500 रुपये का फाइन मांगा है, तो वह 500 का नोट देने लगता है। इस पर कॉन्स्टेबल कहता है- 500 नहीं, 5000 रुपये। वह जुर्माना कैश में ही भरने को कहता है। ऐसे में बंदा सारे पैसे उठाकर देने लगता है, जिसमें एक 50 रुपये का नोट भी होता है। इस पर कॉन्स्टेबल 50 रुपये नहीं देने का इशारा करते हैं और पूरे पैसे लेकर एक 500 का नोट वापस दे देता है। बंदा हाथ थैंक्यू बोलकर आगे चला जाता है। पर कॉन्स्टेबल युवक को फाइन की कोई रसीद नहीं देता है।

इस मामले को ट्विटर यूजर ‘प्रिया’ (@Miracle2204) ने 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने पुलिस कॉन्स्टेबल की तस्वीरें और वीडियो का लिंक साझा करते हुए लिखा – 21.40 पर ‘महेश चंद’ नाम के भ्रष्ट ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने एक विदेशी से 5000 रुपये फाइन लिया और उसे बदले में रसीद तक नहीं दी। महिला ने ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’, ‘दिल्ली पुलिस कमिश्नर’, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले पर ‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस’ के आधिकारिक हैंडल से 23 जुलाई को लिखा गया- सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जब तक जांच चलेगी वो निलंबित रहेंगे। साथ ही यह भी लिखा कि दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। वहीं, कॉन्स्टेबल ने पूछताछ में बताया कि वे युवक को फाइन की रसीद देने वाले थे। लेकिन वो रसीद निकलने से पहले ही चला गया।

और पढ़ें ...

7th Pay Commission: इस खबर से खिल जाएंगे सरकारी कर्मचारियों के चेहरे...एक साथ मिलेंगी तीन-तीन सौगातें

7th Pay Commission: एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जी हां आने वाला महीना अगस्त और सितंबर इन कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लाने वावा साबित हो सकता है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी के मोर्चे पर इन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अगले साल मई में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार इन्हें न सिर्फ डीए में इजाफे का तोहफा दे सकती है, बल्कि लंबे समय से लंबित मांगो पर भी विचार करने जा रही है।

ताजा खबरों के मुताबिक आने वाले समय में केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को एक के बाद एक तीन तीन तोहफे दे सकती है। केंद्र सरकार इन्हें डीए-डीआर में बढ़ोतरी, बकाया डीए एरियर और फिटमेंट फैक्टर पर कर्मचारी और पेंशनर्स के पक्ष में बड़ा फैसला ले सकती है। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को पैसों की बारिश हो सकती है। इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों के पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

दअरसल, 5 राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा और अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की मांगों पर गौर करते हुए उन्हें ये तमाम तोहफे दे सकती है। अगर ऐसा होता है ये केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए किसी लॉटरी लगने से कम नहीं होगी। हालाकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा

7th Pay Commission latest update: आशा की जा रही है कि जल्द ही केंद्र सरकार उन्हें महंगाई में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। उम्मीद के मुताबिक इसबार भी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा और उनकी सैलरी में सालाना 8,000 रुपए से 27000 भी ज्यादा रुपए तक बढ़ सकते हैं।

फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा

वही खबरें यह भी आ रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) की ओर से लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा

वही खबरें यह भी आ रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) की ओर से लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

 

और पढ़ें ...

आज मनाया जा रहा कारगिल विजय दिवस...शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : हमारे देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को उनकी सीमा में खदेड़ कर कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह युद्ध दो महीने तक लड़ा गया, जिसमें भारतीय सेना ने विजय हासिल की थी। तबसे लेकर अब तक हर साल हमारे देश में इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन भारतीय सैनिक जिन्होंने इस युद्ध में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत को इस युद्ध में विजय दिलाई उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष देश भर में 24वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है।

 

और पढ़ें ...

राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने जारी किया बयान...

राशन कार्ड के जरिये मोदी सरकार कोविड के समय में आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को सस्ते में राशन दे रही थी. हालांकि, इसमें कई ऐसे अपात्र परिवार भी थे जो इस योजना का लाभ उठा रहे थे. अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो जान लें किन मामलों में राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है.

राज्य सरकार ने जारी किया बयान

बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें देखने को मिल रही हैं, जोकि राशन कार्ड लाभर्थियों के बीच में काफी तेजी से फैल रही हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. फिलहाल अब यूपी सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया है. 

यूपी सरकार ने बताया अफवाह

यूपी सरकार ने कहा है कि उनकी तरफ से कार्ड को सरेंडर करने के कोई भी आदेश नहीं दिए गए हैं. यह पूरी तरह से अफवाह है राज्य सरकार ने किसी भी कार्डधारक को अपना कार्ड रद्द करने के लिए नहीं बोला है.

कार्डधारकों को मिली राहत

राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान के बाद में लाखों लाभार्थियों को राहत मिल गई है. राज्य के खाद्य आयुक्त ने यह भी आदेश द‍िया क‍ि इस अफहाव को फैलाने वाले के ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही राज्य के आयुक्त ने कहा है कि राशन कार्ड का वेरिफिकेशन काफी जरूरी है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है. 

जान लें क्या है सरकार का नियम?

राशन कार्ड सरेंडर और पात्रता की नई शर्तों से जुड़ी भ्रामक रिपोर्ट प्रसारित हो रही है. साथ ही यह भी साफ हो गया क‍ि सरकार की तरफ से क‍िसी प्रकार की र‍िकवरी राशन की नहीं की जाएगी. घरेलू राशन कार्ड की ‘पात्रता / अपात्रता मानदंड 2014’ में निर्धारित किया गया था. फिलहाल जिसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. 

इसके अलावा 2011 की जनगणना के आधार पर ही राशन कार्ड का आवंटन हुआ है. राशन कार्ड धारक को (Ration Card Holder) पक्का घर होने, बिजली कनेक्शन या एकमात्र हथियार लाइसेंस धारक या मोटर साइकिल मालिक होने और मुर्गी पालन / गाय पालन में लगे होने के आधार पर अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता. 

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang (26 July 2023): बुधवार, 26 जुलाई का पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय

नई दिल्ली। 26 जुलाई 2023 (26 July 2023) को बुधवार का दिन है। बुधवार, 26 जुलाई 2023 को रहने वाले शुभ मुहूर्त की बात करें तो अमृत काल दोपहर 3 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अब इस दिन से जुड़ी और जानकारी के लिए नीचे दिए पंचांग (26 July Aaj ka Panchang) को देखें…

क्या रहेगा 26 जुलाई 2023 को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय              

                   सूर्योदय                                                   सूर्यास्त
सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर सूर्योदय होगा शाम 7 बजकर 16 मिनट पर सूर्यास्त होगा

क्या रहेगा 26 जुलाई 2023 को चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय (26 जुलाई 2023 Panchang)

                   चन्द्रोदय                   चन्द्रास्त
दोपहर 1 बजे होगा सुबह 12 बजकर 9 मिनट पर होगा

26 जुलाई 2023 को ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से सुबह 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त      कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 37 मिनट तक
 

अमृत काल

अमृत काल दोपहर 3 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा
विजय मुहूर्त विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा
तिथि अष्टमी दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक

क्या रहेगा 26 जुलाई 2023 को दिशा शूल, वार और पक्ष यहां 

दिशा शूल         पूर्व है
वार      
बुधवार रहेगा
पक्ष शुक्ल पक्ष रहेगा

 

26 जुलाई 2023 को क्या रहेगा अशुभ समय

गुलिक समय सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
 
वर्ज्य
 
सुबह 5 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक
 
यमगण्ड
 
सुबह 7 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक  
आडल योग
 
सुबह 1 बजकर 10 मिनट से लेकर अगले दिन 27 जुलाई को सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक 
दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा
राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा
 
 
 
और पढ़ें ...