सियासत

Aaj Ka Rashifal 26 July 2023: आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, हर काम में मिलेगी सफलता, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Aaj Ka Rashifal 26 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई में रूचि भी लेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

2. वृष राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

3. मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

4. कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

5. सिंह राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। 

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 5

6. कन्या राशि- आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

7. तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

8. वृश्चिक राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्ते में हो रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

9. धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज लवमेट्स आप कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

10. मकर राशि- आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

11. कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

12. मीन राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है। पेंटिंग से जुड़े लोगों के पेंटिंग की तारीफ होगी। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल…

School Holiday : अगस्त महीने में कई दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा। जिसका लाभ शिक्षक सहित छात्रों को मिलेगा।

अगस्त महीने में छात्रों को 7 से 8 छुट्टियों का लाभ

दरअसल अगस्त महीने में छात्रों को 7 से 8 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इन छुट्टियों में रविवार के अवकाश भी शामिल रहेंगे। जारी किए गए कैलेंडर के तहत अगस्त महीने में रविवार और शनिवार को मिलाकर कुल 8 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। कई राज्यों में शनिवार को भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं रविवार को अवकाश रहते हैं।(School Holiday)

  • ऐसे में 6 अगस्त दिन रविवार को अवकाश होने के साथ ही(School Holiday)
  • 12 अगस्त दिन शनिवार को अवकाश रहेगा
  • 13 अगस्त को रविवार होने की वजह से छुट्टियां रहेगी(School Holiday)
  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा
  • 19 अगस्त को शनिवार और
  • 20 अगस्त को रविवार होने की दशा में स्कूल बंद रहेंगे(School Holiday)
  • जबकि 27 अगस्त को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेगा(School Holiday)
  • 30 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।

स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस साल स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें पूरे सत्र में 120 दिनों के लिए स्कूल में छुट्टियां घोषित की गई है। इन में 53 रविवार को भी शामिल किया गया है। वही अगस्त के महीने शुरू होने के साथ ही छात्रों को कई महत्वपूर्ण त्योहारों का भी लाभ उपलब्ध कराया जाता है।(School Holiday)

  • UP के स्कूलों में 29 जुलाई को मोहर्रम के दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
  • 29 जुलाई को शनिवार होने की स्थिति में
  • 30 जुलाई को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे
  • 31 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन स्कूलों को बंद रखा जाएगा
  • जबकि 7 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टियां घोषित की गई है
  • 28 सितंबर को मिलादुन्नबी के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।(School Holiday)
और पढ़ें ...

Chandrayaan-3 : आज धरती के चारों तरफ अंतिम बार बदलेगा चंद्रयान-3 का ऑर्बिट

Chandrayaan-3 आज यानी 25 जुलाई 2023 की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच आखिरी बार धरती के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। यह पांचवां अर्थ बाउंड ऑर्बिट मैन्यूवर है। इसके बाद चंद्रयान-3 को सीधे चंद्रमा की ओर जाने वाले हाइवे पर भेज दिया जाएगा। चंद्रयान-3 इस समय 71351 किलोमीटर वाली एपोजी और 233 किलोमीटर वाली पेरीजी की ऑर्बिट में घूम रहा है। अब 71,351 किलोमीटर को बढ़ाकर सवा लाख किलोमीटर के आसपास किया जा सकता है।

इसके बाद चंद्रयान-3 को 31 जुलाई या 01 अगस्त को चंद्रमा की ओर जाने वाले लंबे गैलेक्टिक हाइवे पर डाल दिया जाएगा। यानी लूनर ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी (Lunar Transfer Trajectory – LTT) में। इस हाइवे पर डालने के लिए चंद्रयान-3 को स्लिंगशॉट किया जाएगा। चंद्रयान-3 लूनर ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी में पांच दिन यात्रा करेगा। 5-6 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की ऑर्बिट को पकड़ने की कोशिश करेगा। एक बार चंद्रमा की ग्रैविटी फंसकर ऑर्बिट को पकड़ लिया तो उस पर उतरना आसान होगा। चंद्रमा की ओर वह करीब 42 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर चंद्रमा की ऑर्बिट पकड़ में नहीं आई तो वह उसके बगल से गहरे अंतरिक्ष में निकल जाएगा। चंद्रमा की 100X100 KM की कक्षा में डाला जाएगा।

और पढ़ें ...

कांग्रेस अध्यक्ष ने की पांच राज्यों में नए महिला प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा 2024 और इसी साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फेर बदल करते हुए पांच राज्यों में महिला प्रदेशाध्यक्षों को बदल कर नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल है। इन घोषणाओं को आने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में आंध्र प्रदेश के लिए लम थंतिया कुमारी, बिहार के लिए सरवत जहां फातेमा, जम्मू-कश्मीर के लिए शमीमा रैना, त्रिपुरा के लिए शरबानी घोष चक्रवर्ती और राजस्थान के लिए राखी गौतम को नियुक्त किया गया है राजस्थान की राजनीति में राखी गौतम एक जाना पहचाना नाम है। पिछले चुनाव में कोटा दक्षिण से चुनाव लड़ चुकी हैं। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में उन्हें सचिव से प्रमोट करके महासचिव भी बनाया गया था।

और पढ़ें ...

पत्नी और भतीजे की हत्या कर एसीपी ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

पुणे। NATIONAL NEWS : महाराष्ट्र के अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने पुणे में पत्नी मोनी और भतीजा दीपक गायकवाड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। भरत गायकवाड़ की पत्नी और दो बच्चे पुणे में रहते थे। वे शनिवार को अमरावती से पुणे आए। देर रात 3:30 बजे के आस-पास गायकवाड़ ने अपनी पिस्तौल से पत्नी और भतीजे को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि तड़के में पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी, 44 वर्षीय मोनी और 34 वर्षीय भतीजे दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी पिस्तौल से खुद को मार डाला।

मृतक एसीपी गायकवाड़ के दो बच्चे हैं, वे शनिवार को अमरावती में छुट्टी मनाने गए थे। पुलिस को एसीपी के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और वे इस हत्याकांड का कोई कारण पता नहीं लगा पा रहे हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 25 July: आज का पंचांग, जानें मंगलवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 25 july 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 25 जुलाई 2023 का पंचाग... 

वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी, 03:08 पीएम तक
नक्षत्र- चित्रा, 12:03 एएम, जुलाई 26 तक
योगसिद्ध, 03:02 पीएम तक 
करण- वणिज, 03:08 पीएम तक
द्वितीय करण- विष्टि, 03:36 एएम, जुलाई 26 तक

सूर्योदय- 05:38 एएम
सूर्यास्त- 07:17 पीएम

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त- 08:21:52 से 09:16:26 तक
कुलिक- 13:49:16 से 14:43:50 तक
कंटक- 06:32:44 से 07:27:18 तक
राहु काल- 15:52:02 से 17:34:21 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 08:21:52 से 09:16:26 तक
यमघण्ट- 10:11:00 से 11:05:34 तक
यमगण्ड- 09:02:47 से 10:45:06 तक
गुलिक काल- 12:27:24 से 14:09:43 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 12:00:08 से 12:54:42 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 25 July 2023: आज इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, पीड़ा और भय होंगे दूर, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पाएंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किये लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार वालों से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज करने की अवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। 

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढ़िया रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। NGO वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लंबी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रांसफरउनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, महिलाओं की भीड़ ने घरों-स्कूलों में लगाई आग, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Manipur news : इंफाल : मणिपुर में हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रहीं हैं। ताजा मामले में महिलाओं की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए। भीड़ ने बीएसएफ के वाहन को भी छीनने की कोशिश की। घटना चुराचांद पुर जिले के तोरबंग बाजार की है। पुलिस ने बताया कि लोगों की भीड़ ने, जिसका नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं कर रहीं थी, कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।

महिलाओं की भीड़ ने लगाई घरों में आग
Manipur news : भीड़ की तरफ से इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई और देसी बमों से विस्फोट किए गए। भीड़ ने तोरबंग बाजार स्थित चिल्ड्रेन ट्रेजर हाई स्कूल को भी आग के हवाले कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया।

और पढ़ें ...

भारत आने वाली हैं ये 5 एसयूवी, धांसू लुक से नहीं हटेगी नजर, एक क्लिक में जानिए खासियत

Upcoming SUV : अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, भारत में एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही एक, दो नहीं बल्कि पांच वाहन लॉन्च होने को तैयार हैं। कम बजट से लेकर महंगी एसयूवी भी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होंगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा।

होंडा एलिवेट
Upcoming SUV : जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारत में जल्द ही एलिवेट को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस एसयूवी को जून महीने में पेश किया था। जिसके बाद अब इसे सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मिड साइज सेगमेंट में आएगी और इसका मुकाबला क्रेटा, सेल्टॉस, ग्रैंड विटारा, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ताइगुन और कुशाक के साथ होगा।

टाटा पंच सीएनजी
Upcoming SUV : टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्द ही इसके सीएनजी वैरिएंट को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। इसकी खूबी यह है कि यह सीएनजी के साथ आने के बाद भी बूट स्पेस खत्म नहीं होगा। क्योंकि इस एसयूवी में ड्यूल सीएनजी सिलेंडर को दिया जाएगा।

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस
Upcoming SUV : सिट्रॉएन की ओर से भी अगस्त तक नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को पेश किया था। लेकिन अब इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की ओर से आने वाली चौथी पेशकश होगी। इससे पहले सिट्रॉएन की ओर से सी3, सी3 इलेक्ट्रिक, सी5 एयरक्रॉस को ऑफर किया जाता है।

मर्सिडीज जीएलसी
मर्सिडीज की ओर से भी जल्द ही जीएलसी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार एसयूवी को नौ अगस्त को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लाया जाएगा। यह अपनी मौजूदा जीएलसी के मुकाबले ज्यादा बड़ी और ज्यादा फीचर्स के साथ आएगी।

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन
Upcoming SUV : मर्सिडीज की तरह ही लग्जरी कार और एसयूवी बनाने वाली कंपनी ऑडी भी नई क्यू8 ई-ट्रॉन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही कंपनी की ओर से इस एसयूवी की कीमतों की घोषणा की जाएगी। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसकी संभावित रेंज 600 किलोमीटर के आस-पास हो सकती है।

और पढ़ें ...

खुदाई में परिवार को मिले 240 सोने के सिक्के, 4 पुलिसवालों ने मारपीट कर हड़पे, अब हुआ एक्शन

मध्य प्रदेश। अलीराजपुर में आदिवासी परिवार के साथ मारपीट और सोने के सिक्के चुराने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। चारों पर पिटाई के बाद कथित तौर पर 240 सोने के सिक्के चुराने के आरोप लगा है। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने मीडिया को बताया कि सोंडवा पुलिस थाने के प्रभारी और तीन कांस्टेबलों सहित सभी चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्हें गुजरात में खुदाई के दौरान ये सिक्के मिले थे। उन्होंने बताया कि चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर में केवल एक कांस्टेबल का नाम है, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मियों को अज्ञात आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी से मिलने पहुंचे प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता, बंद कमरे में हो रही चर्चा

रायपुर। कांग्रेस भवन में आज नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। यहां प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मिलने प्रदेश भर से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। मंत्री रवींद्र चौबे समेत कई विधायकों ने सैलजा कुमारी से मुलाकात की। सुबह 10 बजे कुमारी सैलजा नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। वे बंद कमरे में नेताओं चर्चा कर रहीं हैं।

 

और पढ़ें ...

ज्ञानवापी में ASI के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक...इस दिन होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

उत्तरप्रदेश। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई की टीम ने शुरू कर दिया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मस्जिद में कोई तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है और ना ही इसकी योजना है। अभी सिर्फ सर्वे में मस्जिद की नपाई का काम किया जा रहा है।

आज सुबह 7 बजे से सर्वे शुरू हुआ है। मुस्लिम पक्ष ने सभी याचिकाओं पर हो रही सुनवाई पर रोक की मांग की है। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हमें 2 दिनों का वक्त दे दिया जाए, ताकि हम ASI के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे सकें। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हमने बात की है। एक हफ्ते तक खुदाई आदि नहीं होगी। एक ईंट तक नहीं हटाई गई है। सर्वे, वीडियोग्राफी और मैपिंग आदि हो रही है। इस पर सीजेआई ने कहा कि तो हम ASI के बयान को रिकॉर्ड करेंगे और मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की इजाजत देंगे। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, जिससे धार्मिक चरित्र बदले।

निचली अदालत ने ASI सर्वे का दिया आदेश

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हुजेफा अहमदी ने मामले को रखा और कहा कि शुक्रवार को निचली अदालत ने ASI सर्वे का आदेश दिया, जबकि सुप्रीम कोर्ट से संरक्षित क्षेत्र में सर्वे पर रोक लगाई है तो इससे बाहर भी सर्वे ना हो। ये एक तरीके से अवमानना है। हिंदू पक्ष ने विरोध किया और कहा कि ASI सर्वे का मामला सूचिबद्ध नहीं है। सील किया हुआ एरिया इस सर्वे में शामिल नहीं है।

और पढ़ें ...

Twitter का नाम और लोगो बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ट्विटर

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल गई है। अब जल्द ही ट्विटर पर नीली चिड़िया के बजाय एक्स लोगो देखने को मिलेगा। इलोन मस्क ने ब्लू बर्ड को ट्विटर से अलविदा कहने की तैयारी कर ली है। अगर आप एक्स डॉट कॉम पर जाएंगे तो ट्विटर खुल जाएगा। एलन मस्क और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। बैज में नीली चिड़िया की जगह X लिखा नजर आ रहा है।वही ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।

फिलहाल, ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदला गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी नीली चिड़िया मौजूद है। अमेरिकी कंपनी आज इसकी भी विदाई कर देगी। नीचे आप देख सकते हैं कि ट्विटर की प्रोफाइल किस तरह बदली नजर आ रही है।

ट्विटर की प्रोफाइल फोटो बदली. (Credit: Twitter)

लिंडा याकारिनो ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट के जरिए ट्विटर का नया लोगो शेयर किया है। ट्विटर का लोगो बदलने में केवल 24 घंटे लगे, मस्क ने दो दिन पहले ही अपने 14.9 करोड़ फॉलोअर्स को एक्स लोगो का सुझाव देने के लिए इनवाइट किया, फिर उनमें से एक डिजाइन सेलेक्ट किया और इसे अपनी नई प्रोफाइल फोटो बना दिया।

ट्विटर की नई सर्विस Threads को देंगी टक्कर
ट्विटर पर नए बदलाव के साथ यूजर्स को पहली बार कई नई चीजें करने का मौका मिलेगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग के अलावा बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे काम भी होंगे। यह नए मौकों, आइडिया, गुड्स और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केटप्लेस के तौर पर उभरेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी ट्विटर यानी X को बेहतर बनाएगी। इंस्टाग्राम के नए ऐप थ्रेड्स के लिए इसका मुकाबला करना वास्तव में मुश्किल होगा।

ट्विटर को रीब्रांड करना सेकंड चांस
याकारिनो ने इससे पहले ट्विटर को रीब्रांड करने के डिसीजन को सेकंड चांस बताया। उनके ट्वीट के मुताबिक, ये काफी कम बार होता है कि जब आपको बिजनेस लाइफ में एक और बड़ी छाप छोड़ने का दूसरा मौका मिलता है। ट्विटर ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ट्विटर ने हमारे बातचीत करने के तरीके को बदल दिया है, अब एक्स आगे बढ़ेगा और ग्लोबल टाउन स्क्वायर को बदल देगा।

और पढ़ें ...

Chandrayaan-3 : आखिर कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Chandrayaan-3 Latest Update : भारत का चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है और अंतरिक्ष की गहराइयों के अलावा चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे हुए हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि 14 जुलाई 2023 को छोड़ा गया चंद्रयान-3  अब तक कहां पहुंचा है पूरा देश इसकी सफलता की कामना कर रहा है और हर कोई यह जानना चाहता है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब तक कहां पहुंचा है और इसने किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है।

Chandrayaan-3 Mission:
???????? India celebrates #InternationalMoonDay 2023 by propelling Chandrayaan-3 ????️ a step closer to the Moon ????

The fourth orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru.

The next firing is planned for… pic.twitter.com/XeuD5c06v1

— ISRO (@isro) July 20, 2023

 

1 अगस्त तक चांद के ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान

जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 को 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चांद की तरफ भेजा जाएगा और यह धरती के ऑर्बिट से निकलकर चांद के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर 23 अगस्त को चांद पर कदम रखेगा।

14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और यह 15 जुलाई को सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में पहुंच गया था. इसरो के वैज्ञानिक लगातार चंद्रयान-3 की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और धीरे-धीरे इसकी गति को बढ़ा रहे हैं।

चौथे ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है चंद्रयान-3

चंद्रयान-3  फिलहाल चौथे ऑर्बिट में है और पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, चंद्रयान-3 पांचवीं कक्षा में 25 जुलाई को प्रवेश करेगा और इसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर चांद की सतह पर कदम रखेगा।

और पढ़ें ...

भारत में भगवान श्री राम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रखी आधारशिला

आंध्रप्रदेश। में भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा भारत में सबसे ऊंची होगी. केंद्रीय गृह अमित शाह ने  रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंध्रप्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ द्वारा बनाई जाने वाली प्रभु श्री रामचन्द्र जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ द्वारा बनाई जाने वाली प्रभु श्री रामचन्द्र जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी. आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ ने कहा, आज, परम पूज्य स्वामीजी ने मंत्रालयम में 108 फीट की भगवान श्री राम की मूर्ति के लिए भूमि पूजा की. शाह ने ट्वीट किया, प्रभु राम की विशाल प्रतिमा, जो भारत में सबसे ऊंची होगी, शहर को भक्ति की भावना से सराबोर कर देगी और लोगों को हमारी समृद्ध और कालातीत सभ्यतागत मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अटूट बने रहने के लिए प्रेरित करेगी.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ ने कहा, आज, परम पूज्य श्री स्वामीजी ने मंत्रालयम में 108 फीट की भगवान श्री राम की मूर्ति के लिए भूमि पूजा की. बाद में भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वस्तुतः श्री राम प्रतिमा का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में एपी सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री गुम्मानुरु जयराम, पूर्व सांसद टी.जी.वेंकटेश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. परम पूज्य स्वामीजी ने सभी को अनुग्रह संदेश का आशीर्वाद दिया।

और पढ़ें ...

भीड़ ने 2 महिलाओं को पीट-पीटकर किया निर्वस्त्र, कपड़े फाड़ चप्पलें भी बरसाईं..बर्बरता से इंसानियत शर्मशार

पश्चिम बंगाल। NATIONAL NEWS : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राज है, लेकिन यहां महिलाओं पर हैवानों को बिल्कुल भी ममता नहीं आ रही है। बंगाल में एक ही दिन दो जगहों पर दो महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके इलाके में घुमाया गया था।

मणिपुर की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को सरेआम पीटने और उन्हें निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। जहां महिलाएं ही दो महिलाओं की जान की दुश्मन बन गईं। दोनों को भीड़ ने सरेआम जमकर पीटा, बाल नोचे, चप्पलों की बरसात कर दी। उनके कपड़े फाड़ डाले और अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित महिलाएं हाथ जोड़कर बख्श देने की दुहाई मांगती रहीं, लेकिन अमनावीयता की हदें पा कर दी गईं।

दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई

जानकारी सामने आई है कि मालदा के पाकुआ हाट इलाके में बामनगोला पुलिस स्टेशन के सामने दो महिलाओं को भीड़ ने पकड़ लिया था। यह दोनों महिलाएं आदिवासी थीं और उनके साथ ये खौफनाक घटना 19 जुलाई को हुई थी। वीडियो में देखा गया है कि बहुत सारी महिलाएं इकट्ठी होकर दो महिलाओं को बुरी तरह से पीट रही हैं। किसी महिला ने थप्पड़ बरसाए, किसी ने अपनी चप्पलों से पिटाई कर डाली तो किसी महिला ने उन दो महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए।

और पढ़ें ...