सियासत

ज्ञानवापी में ASI के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक...इस दिन होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

उत्तरप्रदेश। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई की टीम ने शुरू कर दिया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मस्जिद में कोई तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है और ना ही इसकी योजना है। अभी सिर्फ सर्वे में मस्जिद की नपाई का काम किया जा रहा है।

आज सुबह 7 बजे से सर्वे शुरू हुआ है। मुस्लिम पक्ष ने सभी याचिकाओं पर हो रही सुनवाई पर रोक की मांग की है। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हमें 2 दिनों का वक्त दे दिया जाए, ताकि हम ASI के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे सकें। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हमने बात की है। एक हफ्ते तक खुदाई आदि नहीं होगी। एक ईंट तक नहीं हटाई गई है। सर्वे, वीडियोग्राफी और मैपिंग आदि हो रही है। इस पर सीजेआई ने कहा कि तो हम ASI के बयान को रिकॉर्ड करेंगे और मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की इजाजत देंगे। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, जिससे धार्मिक चरित्र बदले।

निचली अदालत ने ASI सर्वे का दिया आदेश

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हुजेफा अहमदी ने मामले को रखा और कहा कि शुक्रवार को निचली अदालत ने ASI सर्वे का आदेश दिया, जबकि सुप्रीम कोर्ट से संरक्षित क्षेत्र में सर्वे पर रोक लगाई है तो इससे बाहर भी सर्वे ना हो। ये एक तरीके से अवमानना है। हिंदू पक्ष ने विरोध किया और कहा कि ASI सर्वे का मामला सूचिबद्ध नहीं है। सील किया हुआ एरिया इस सर्वे में शामिल नहीं है।

और पढ़ें ...

Twitter का नाम और लोगो बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा ट्विटर

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल गई है। अब जल्द ही ट्विटर पर नीली चिड़िया के बजाय एक्स लोगो देखने को मिलेगा। इलोन मस्क ने ब्लू बर्ड को ट्विटर से अलविदा कहने की तैयारी कर ली है। अगर आप एक्स डॉट कॉम पर जाएंगे तो ट्विटर खुल जाएगा। एलन मस्क और ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो का प्रोफाइल बैज भी बदल गया है। बैज में नीली चिड़िया की जगह X लिखा नजर आ रहा है।वही ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है।

फिलहाल, ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदला गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी नीली चिड़िया मौजूद है। अमेरिकी कंपनी आज इसकी भी विदाई कर देगी। नीचे आप देख सकते हैं कि ट्विटर की प्रोफाइल किस तरह बदली नजर आ रही है।

ट्विटर की प्रोफाइल फोटो बदली. (Credit: Twitter)

लिंडा याकारिनो ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट के जरिए ट्विटर का नया लोगो शेयर किया है। ट्विटर का लोगो बदलने में केवल 24 घंटे लगे, मस्क ने दो दिन पहले ही अपने 14.9 करोड़ फॉलोअर्स को एक्स लोगो का सुझाव देने के लिए इनवाइट किया, फिर उनमें से एक डिजाइन सेलेक्ट किया और इसे अपनी नई प्रोफाइल फोटो बना दिया।

ट्विटर की नई सर्विस Threads को देंगी टक्कर
ट्विटर पर नए बदलाव के साथ यूजर्स को पहली बार कई नई चीजें करने का मौका मिलेगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग के अलावा बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट्स जैसे काम भी होंगे। यह नए मौकों, आइडिया, गुड्स और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केटप्लेस के तौर पर उभरेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कंपनी ट्विटर यानी X को बेहतर बनाएगी। इंस्टाग्राम के नए ऐप थ्रेड्स के लिए इसका मुकाबला करना वास्तव में मुश्किल होगा।

ट्विटर को रीब्रांड करना सेकंड चांस
याकारिनो ने इससे पहले ट्विटर को रीब्रांड करने के डिसीजन को सेकंड चांस बताया। उनके ट्वीट के मुताबिक, ये काफी कम बार होता है कि जब आपको बिजनेस लाइफ में एक और बड़ी छाप छोड़ने का दूसरा मौका मिलता है। ट्विटर ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ट्विटर ने हमारे बातचीत करने के तरीके को बदल दिया है, अब एक्स आगे बढ़ेगा और ग्लोबल टाउन स्क्वायर को बदल देगा।

और पढ़ें ...

Chandrayaan-3 : आखिर कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Chandrayaan-3 Latest Update : भारत का चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है और अंतरिक्ष की गहराइयों के अलावा चांद-तारों की चाल पर नजर रखने वाले लोग पल-पल इसके सफर पर नजर रख रहे हुए हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि 14 जुलाई 2023 को छोड़ा गया चंद्रयान-3  अब तक कहां पहुंचा है पूरा देश इसकी सफलता की कामना कर रहा है और हर कोई यह जानना चाहता है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब तक कहां पहुंचा है और इसने किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है।

Chandrayaan-3 Mission:
???????? India celebrates #InternationalMoonDay 2023 by propelling Chandrayaan-3 ????️ a step closer to the Moon ????

The fourth orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru.

The next firing is planned for… pic.twitter.com/XeuD5c06v1

— ISRO (@isro) July 20, 2023

 

1 अगस्त तक चांद के ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान

जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 को 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चांद की तरफ भेजा जाएगा और यह धरती के ऑर्बिट से निकलकर चांद के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर 23 अगस्त को चांद पर कदम रखेगा।

14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और यह 15 जुलाई को सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में पहुंच गया था. इसरो के वैज्ञानिक लगातार चंद्रयान-3 की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और धीरे-धीरे इसकी गति को बढ़ा रहे हैं।

चौथे ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है चंद्रयान-3

चंद्रयान-3  फिलहाल चौथे ऑर्बिट में है और पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, चंद्रयान-3 पांचवीं कक्षा में 25 जुलाई को प्रवेश करेगा और इसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा. इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के चक्कर लगाएगा और फिर चांद की सतह पर कदम रखेगा।

और पढ़ें ...

भारत में भगवान श्री राम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रखी आधारशिला

आंध्रप्रदेश। में भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा भारत में सबसे ऊंची होगी. केंद्रीय गृह अमित शाह ने  रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंध्रप्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ द्वारा बनाई जाने वाली प्रभु श्री रामचन्द्र जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ द्वारा बनाई जाने वाली प्रभु श्री रामचन्द्र जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी. आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ ने कहा, आज, परम पूज्य स्वामीजी ने मंत्रालयम में 108 फीट की भगवान श्री राम की मूर्ति के लिए भूमि पूजा की. शाह ने ट्वीट किया, प्रभु राम की विशाल प्रतिमा, जो भारत में सबसे ऊंची होगी, शहर को भक्ति की भावना से सराबोर कर देगी और लोगों को हमारी समृद्ध और कालातीत सभ्यतागत मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अटूट बने रहने के लिए प्रेरित करेगी.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ ने कहा, आज, परम पूज्य श्री स्वामीजी ने मंत्रालयम में 108 फीट की भगवान श्री राम की मूर्ति के लिए भूमि पूजा की. बाद में भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वस्तुतः श्री राम प्रतिमा का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में एपी सरकार के श्रम और रोजगार मंत्री गुम्मानुरु जयराम, पूर्व सांसद टी.जी.वेंकटेश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. परम पूज्य स्वामीजी ने सभी को अनुग्रह संदेश का आशीर्वाद दिया।

और पढ़ें ...

भीड़ ने 2 महिलाओं को पीट-पीटकर किया निर्वस्त्र, कपड़े फाड़ चप्पलें भी बरसाईं..बर्बरता से इंसानियत शर्मशार

पश्चिम बंगाल। NATIONAL NEWS : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राज है, लेकिन यहां महिलाओं पर हैवानों को बिल्कुल भी ममता नहीं आ रही है। बंगाल में एक ही दिन दो जगहों पर दो महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके इलाके में घुमाया गया था।

मणिपुर की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को सरेआम पीटने और उन्हें निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। जहां महिलाएं ही दो महिलाओं की जान की दुश्मन बन गईं। दोनों को भीड़ ने सरेआम जमकर पीटा, बाल नोचे, चप्पलों की बरसात कर दी। उनके कपड़े फाड़ डाले और अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित महिलाएं हाथ जोड़कर बख्श देने की दुहाई मांगती रहीं, लेकिन अमनावीयता की हदें पा कर दी गईं।

दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई

जानकारी सामने आई है कि मालदा के पाकुआ हाट इलाके में बामनगोला पुलिस स्टेशन के सामने दो महिलाओं को भीड़ ने पकड़ लिया था। यह दोनों महिलाएं आदिवासी थीं और उनके साथ ये खौफनाक घटना 19 जुलाई को हुई थी। वीडियो में देखा गया है कि बहुत सारी महिलाएं इकट्ठी होकर दो महिलाओं को बुरी तरह से पीट रही हैं। किसी महिला ने थप्पड़ बरसाए, किसी ने अपनी चप्पलों से पिटाई कर डाली तो किसी महिला ने उन दो महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए।

और पढ़ें ...

बाथरूम से लेकर क्लासरूम तक स्कूल में बिखरे पड़े कंडोम ही कंडोम, नजारा देख लोगों के उड़े होश…

पश्चिम बंगाल। Condom Found In School : पंचायत चुनाव के बाद से सभी स्कूल खुल गए हैं। तो वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर चोपड़ा ब्लॉक के नारायणपुर एफपी स्कूल में कुछ और ही नजारा देखने को मिला है। जहां बाथरूम से लेकर क्लासरूम तक सिर्फ कंडोम ही कंडोम बिखरे पड़े हुए हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव के समय स्कूल बंद था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसने पूरे स्कूल में कंडोम फैलाए हैं?

जानकारी के मुताबिक स्कूल खुलने ही शिक्षकों और अभिभावकों ने जो देखा, उससे वे हैरान रह गए हैं। उनकी शिकायत है कि स्कूल खत्म होने के बाद बाहरी लोग बाहर घूमते हैं। स्थानीय निवासियों ने यह भी शिकायत की कि नशे में धुत लोग पंचिल टॉप के अंदर घुस आए। उनका कहना है कि अगर पुलिस गश्त करे तो इन गतिविधियों पर रोक लग सकती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। स्कूल के शिक्षक मोहम्मद फैरूद्दीन ने बताया कि आज सुबह स्कूल खुलने के बाद उन्होंने यह नजारा देखा।

उन्होंने कहा कि ”बाथरूम में भी यही स्थिति है, जबकि स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ है।” शिक्षक ने बताया कि प्रधानाध्यापक अभी विद्यालय नहीं आए हैं। उसे सब कुछ बता दिया गया है। शिक्षक ने टिप्पणी की कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 24 जुलाई 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी- जलाई 23 11:45 AM – जलाई 24 01:43 PM
शुक्ल पक्ष सप्तमी- जलाई 24 01:43 PM – जलाई 25 03:08 PM

नक्षत्र
हस्त- जलाई 23 07:47 PM – जलाई 24 10:12 PM
चित्रा- जलाई 24 10:12 PM – जलाई 26 12:03 AM

योग
शिव- जलाई 23 02:16 PM – जलाई 24 02:51 PM
सिद्ध- जलाई 24 02:51 PM – जलाई 25 03:01 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:42 AM
सूर्यास्त- 7:12 PM
चन्द्रोदय- जलाई 24 11:07 AM
चन्द्रास्त- जलाई 24 11:06 PM

अशुभ काल
राहू- 7:23 AM – 9:04 AM
यम गण्ड- 10:46 AM – 12:27 PM
कुलिक- 2:08 PM – 3:50 PM
दुर्मुहूर्त- 12:54 PM – 01:48 PM, 03:36 PM – 04:30 PM
वर्ज्यम्- 06:49 AM – 08:32 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM – 12:54 PM
अमृत काल- 03:36 PM – 05:21 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:06 AM – 04:54 AM

शुभ योग
द्विपुष्कर योग- जलाई 25 05:42 AM- जलाई 25 03:09 PM (चित्रा, मंगलवार और शुक्ल सप्तमी)
अमृतसिद्धि योग- जलाई 23 07:47 PM- जलाई 24 05:42 AM (हस्त और रविवार)
सर्वार्थसिद्धि योग- जलाई 23 07:47 PM- जलाई 24 05:42 AM (हस्त और रविवार)

और पढ़ें ...

Horoscope 24 July 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आलस्य अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में धार्मिक कार्य होंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सम्मान की प्राप्ति‍ होगी।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कन्या राशि- परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से आपसी मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। माता से धन की प्राप्ति होगी।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता आएगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि- किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें।

मकर राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक शान्ति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह से रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।

और पढ़ें ...

Twitter में होगा बड़ा बदलाव, नीली चिड़िया की जगह ये हो सकता है नया लोगो

ट्विटर में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है तब से ट्विटर में कुछ ना कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में एलन मस्क ने बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं जिन्हें देखने से एक बात तो साफ है कि जल्द ट्विटर और ट्विटर की चिड़िया दोनों की कायापलट होने वाली है।

एलन मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं। कल से ये बदलाव होगा। वो लोगो को ‘X’ कर सकते हैं। ग्रैग नाम के एक यूजर के साथ ट्विटर स्पेस पर बातचीत में मस्क ने इस बात की पुष्टि की है। जब मस्क से पूछा गया कि क्या वो सच में ट्विटर का लोगो बदलने वाले हैं तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया।

इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक पोल क्रिएट कर लिखा, ‘डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म कलर को ब्लैक में बदलें।’ दोपहर 12 बजे तक 4.50 लाख से ज्यादा लोग इस पोल में वोट कर चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने अभी तक ब्लैक और व्हाइट में से ब्लैक को चुना है। साल 1999 से एलन मस्क का नाता लेटर ‘X’ से है। तब उनकी एक कंपनी का नाम X.com था।

कल दुनियाभर में लाइव होगा नया ट्विटर लोगो
मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,’यदि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।’ मस्क ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- ‘जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।’

ट्विटर में हुआ ये लेटेस्ट बदलाव, अब इस बात के भी लेंगे पैसे

ट्विटर ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि डायरेक्ट मैसेज में स्पैम को करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ट्विटर में होने वाले इस बदलाव के बाद जिन लोगों के पास ब्लू टिक वाला अकाउंट नहीं होगा वह एक दिन में कंपनी द्वारा तय की गई लिमिट में ही मैसेज भेज पाएंगे। कंपनी का कहना है कि अगर कोई यूजर डेली लिमिट को बढ़ाना चाहता है तो ट्विटर ब्लू सर्विस का सब्सक्रिप्शन खरीदकर लिमिट को बढ़ा सकते हैं।

और पढ़ें ...

अरसे बाद मिले प्रेमी-प्रमिका, दिन-रात किया रोमांस, सुबह होते ही प्रेमी की चली गई जान, जानिए क्या थी वजह…

मेक्सिको। Girlfriend Ki Love Bite Se Boyfriend Ki Maut : रोमांस के वक्त कपल अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं कि ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो हादसों को जन्म दे देते हैं। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि रोमांस में ज्यादा रोमांच के चलते पार्टनर की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों मेक्सिको से सामने आया है।

बता दें कि लंबे अरसे बाद जब प्रेमी प्रमिका से मुलाकात हुई, तो दोनों इतने बेकाबू हो जाते हैं कि किसी का ख्याल ही नहीं रहता। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि रोमांस में ज्यादा रोमांच के चलते पार्टनर की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है। जहां दिनभर गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करने के बाद युवक की मौत हो गई। लेकिन बॉयफ्रेंड की मौत की वजह जो सामने आई है वो सबको हैरान कर रही है।

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जुलियो मासियास गॉन्जालेज नाम के एक 17 साल के युवक की मौत गर्लफ्रेंड के लव बाइट की वजह से हो गई थी। बता दें कि ये मामला 2016 की है। इजतापलापा के रहने वाले जुलिया की कहानी वायरल हो रही है। दरअसल, जुलियो का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहीं AI अवतार अपनी मौत के बारे में बता रहा है।

जुलिया मासियास गॉन्जालेज ने बताया कि 25 अगस्त 2016 को वो अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था। तभी उसकी गर्लफ्रेंड ने गर्दन पर लव बाइट (हिक्की) दे दी। गर्लफ्रेंड ने बड़े जोर से उसकी गर्दन पर काटा…जुलिया को लगा कि प्रेमियों के बीच यह आम बात होती है। इसलिए उसने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। पूरे दिन एक साथ गुजारने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। जब लड़का माता-पिता के साथ डिनर कर रहा था तब वो अचानक बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते हुए उसका शरीर एंठने लगा। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जांच में पता चला कि लड़के की मौत लव बाइट की वजह से हुई है। गले पर काटने के बाद जुलिया के गर्दन पर खून का थक्का ऐसे जमा कि उसके दिमाग में क्लॉटिंग हो गई। उसके कारण दिमाग में भी खून की धमनियां फट गईं और उसकी मौत हो गई। भले ही घटना पुरानी हो, लेकिन ये उनक कपल के लिए एक अलार्म है जो रोमांस करते वक्त बेकाबू हो जाते हैं।

और पढ़ें ...

टमाटर बेचकर 10वीं फेल किसान बना करोड़पति, एक महीने में 1.8 करोड़ कमाए

 Tomato Price : तेलंगाना के किसान बी महिपाल रेड्डी टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने एक महीने में टमाटर की लगभग 8 हजार क्रेट बेचकर 1.8 करोड़ रुपए कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान का दावा है कि सीजन के अंत तक वो टमाटर बेचकर लगभग 2.5 करोड़ रुपए कमा लेंगे।

एक हफ्ते पहले पुणे के नारायणगंज में रहने वाले किसान तुकाराम भागोजी ने एक महीने में 13 हजार क्रेट टमाटर बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। उनके पास 18 एकड़ कृषि भूमि है। तुकाराम ने अपने बेटे और बहू की मदद से 12 एकड़ में टमाटर उगाए थे।

किसान का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगा, 10वीं पास नहीं कर सका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के किसान बी महिपाल रेड्डी (40) तेलंगाना के मेडक जिले के कौडिपल्ली गांव के रहने वाले हैं। बचपन में उनका मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगा। वो 10वीं क्लास पास नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़कर खेती की ओर रुख कर लिया।

रेड्डी टमाटर के साथ धान की खेती करते हैं, लेकिन धान की खेती में उन्हें फायदा नहीं हुआ। इसी साल 15 अप्रैल को उन्होंने टमाटर की खेती शुरू की थी। उन्होंने 8 एकड़ जमीन पर टमाटर लगाए थे। 15 जून को फसल पकने के बाद वो उसे मार्केट ले आए।

हैदराबाद में आंध्र प्रदेश से आने वाले टमाटर की कमी से मुनाफा कमाया

रिपोर्ट के मुताबिक, रेड्डी ने हैदराबाद के मार्केट में टमाटर बेचकर मुनाफा कमाया। दरअसल, आंध्र प्रदेश से हैदराबाद में टमाटर की सप्लाई पर्याप्त रूप से पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए उन्होंने मार्केट में टमाटर भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने बाजार में 100 रुपए प्रति किलो के रेट से टमाटर बेचे और 15 दिन में करीब सवा करोड़ रुपए कमा लिए।

टमाटर की खेती में 16 लाख लगाए, खेत में अभी भी 40 फीसदी फसल बची

रिपोर्ट के मुताबिक, रेड्डी ने अपनी फसल को हाई क्वालिटी की बनाने के लिए एक एकड़ फसल पर 2 लाख रुपए खर्च किए थे। पूरी फसल पर 16 लाख रुपए खर्च किए थे। रेड्डी ने बताया कि खेत में अभी भी 40% फसल बची है, जिसे जल्द मार्केट में लाया जाएगा।

चंडीगढ़ में टमाटर 350 रुपए किलो तक पहुंचा

चंडीगढ़ के फुटकर बाजारों में पिछले हफ्ते टमाटर के दाम 350 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे, हालांकि अभी ये 200 रुपए के ऊपर ही बना हुआ है। वहीं गाजियाबाद में टमाटर का दाम 200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। देश में ज्यादातर जगहों पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार चल रही हैं।

बीते 3 सालों में भी दिखा बारिश में टमाटर के दाम बढ़ने का ट्रेंड

बीते तीन सालों में भी बारिश में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा है। पिछले साल यानी 2022 के जून महीने में टमाटर के दाम 60-70 रुपए किलो तक पहुंच गए थे। इससे पहले 2021 में दाम 100 रुपए और 2020 में दाम 70-80 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए थे।

चीन के बाद भारत सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश

नेशनल हार्टीकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के अनुसार, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश भारत है। ये करीब 7.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से करीब 25.05 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ करीब 2 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन करता है। चीन 5.6 करोड़ टन उत्पादन के साथ टॉप पर है।

भारत में साल 2021-22 में 2 करोड़ टन से ज्यादा टमाटर का उत्पादन हुआ था। यहां मुख्य तौर पर दो तरह के टमाटर उगाए जाते हैं। हाइब्रिड और लोकल। मध्य प्रदेश देश में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य है। इसके बाद सर्वाधिक टमाटर उगाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात आते हैं।

और पढ़ें ...

: एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की सबसे बड़ी खेप बरामद, 10 करोड़ की कीमत के नोट ले जाते पकड़े गए तस्कर

नई दिल्ली।  दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की अब तक की सबसे बड़ी खेप हाथ लगी है। विभाग के अधिकारियों को जांच के दौरान ताजिकिस्तान मूल के 3 नागरिकों के पास से 7,20,000 डॉलर और 4,66,200 यूरो बरामद हुआ है. इनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग ने नोटों की ये खेप 21 जुलाई को टर्मिनल-3 को बरामद की है.

कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि आरोपियों को तब रोका गया जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे. नई दिल्ली में एयरपोर्ट के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3 ने 21 जुलाई को तीन ताजिकिस्तान के यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तस्करों में एक किशोर भी शामिल है. विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई।

और पढ़ें ...

पत्नी से शासकीय कर्मचारी ने की अश्लील बातें, पति ने कर दी पिटाई, कलेक्टर ने किया निलंबित, देखें वीडियो

नारायणपुर। जिला कलेक्टोरेट में शासकीय कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. इस घटना के वीडियो को भाजपा के कई बड़े नेताओं ने अपने फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए हैं.एक शासकीय कर्मचारी कलेक्ट्रेट ऑफिस में नौकरी के लिए आवेदन की एक महिला से अश्लील बातें कर रहा था. जिसकी जानकारी महिला के पति को हुआ। पति ने उस कर्मचारी से बातचीत करने गया और उसकी पिटाई कर दी. इस मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए शासकीय कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

मारपीट करने वाला युवक सुक्कु सलाम ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पत्नी कलेक्ट्रेट ऑफिस में जॉब के लिए फॉर्म भरी थी. वहां के एक कर्मचारी मेरी पत्नी को जॉब लगवा दूंगा बोलकर मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील बातें कर रहा था. जिसकी जानकारी मेरी पत्नी रो-रोकर मुझे बताई। जिसके बाद मैं उस कर्मचारी से मिलने गया तो उसने मुझे डराने की कोशिश की. इस दौरान उससे हाथापाई हुई. इसके साथ ही युवक ने कहा कि इस घटना के वीडियो को बीजेपी के कुछ लोग अलग तरीके से दिखा रहे हैं. इसका मैं घोर निंदा करता हूं. आज मेरे साथ यह घटना घटी है कल आपके साथ हो सकता है. मैंने जो किया शायद आप भी वही करते. बता दें कि सुक्कु सलाम एनएसयूई जिला उपाध्यक्ष भी है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार

नई दिल्ली। बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में बड़ा हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस के तालाब में गिर गई, इस हादसे में तीन बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने इसके लिए बस के चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बस क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी हुई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। 52 लोगों की क्षमता वाली बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। बस सुबह करीब नौ बजे पिरोजपुर के भंडरिया से निकली और लगभग दस बजे बरिशाल-खुलना राजमार्ग पर छत्रकांडा में सड़क किनारे तालाब में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बरिशाल डिविजनल कमिश्नर एमडी शौकत अली ने बताया कि इस हादसे में 17 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अधिकतर पीड़ित पिरोजपुर के भंडरिया उप जिला और झलकाठी के राजापुर इलाके के रहने वाले हैं।।

और पढ़ें ...

फाइनल के महामुकाबला में आज टीम इंडिया से भिड़ेगी पाकिस्तान, किसके सिर सजेगा एशिया का ताज?

भारत। IND Vs Pakistan Asia Cup 2023 Final : भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने वाला है। क्रिकेट के फैंस बेसब्री से एशिया कप के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. 2 सितंबर को 2023 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है. लेकिन इससे पहले भी फैंस को भारत-पाक के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा।

दरअसल, 2023 इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने प्रवेश किया है. पाकिस्तान की टीम जहां श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात दी थी

2023 इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टीमों ने प्रवेश किया है. दोनों टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें आज यानी 23 जुलाई को खिताबी मैच खेलेंगी. यह मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 23 जुलाई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - जुलाई 22 04:58 PM- जुलाई 23 07:47 PM

योग
परिघ - जुलाई 22 01:25 PM- जुलाई 23 02:17 PM

 

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:37 AM
सूर्यास्त - 7:18 PM
चन्द्रोदय - 9:22 AM
चन्द्रास्त - 10:13 PM

अशुभ काल
राहू - 05:35 PM- 07:18 PM
यम गण्ड - 12:27 PM- 2:10 PM
गुलिक - 5:37 AM- 7:19 AM
दुर्मुहूर्त - 5:28 PM- 6:23 PM
वर्ज्यम् - 05:02 AM- 06:47 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:54 PM
अमृत काल - 11:44 AM- 01:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:15 AM- 04:52 AM

शुभ योग
रवि योग- 07:47 PM- 05:38 AM
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग- 07:47 PM- 05:38 AM

और पढ़ें ...