सियासत
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। ओम्मन ने लिखा, ‘अप्पा का निधन हो गया।’ कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ओमन चांडी का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।
ओमान चांडी ने 1970 से लेकर लगातार 11 चुनाव जीते। कांग्रेस नेता चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। वह पहली बार 2004 में केरल के सीएम बने थे। दूसरी बार उन्हें फिर से 2011 में केरल का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वह 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।
27 साल की उम्र में बने थे पहली बार सीएम
ओमान चांडी 1970 में पहली बार विधायक बने थे। तब उनकी उम्र 27 साल की थी। वह पहली बार केरल की विधानसभा पुठुपल्ली से विधायक बने और उसके बाद उनकी जीत का सिलसिला इसी विधानसभा से जारी रहा। वह 53 साल से अजेय रहे।कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पिछले ही साल राज्य के सबसे लंबे समय तक विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया था। चांडी बीते 52 साल से लगातार विधायक रहे।
Aaj Ka Panchang 18 July 2023: हनुमान पूजा का सावन में हैं विशेष महत्व,पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 18 July 2023: पंचांग के अनुसार 18 जुलाई 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास की दूसरा मंगलवार है, आज हनुमान को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि की तिथि है. आज सावन का दूसरा मंगलवार है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 18 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज मंगलवार का दिन हनुमान को समर्पित है. आज के दिन हनुमान का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज से अधिक मास शुरू हो रहा है. ये पवित्र मास माना गया है. आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है, इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
18 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र रहेगा. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ नक्षत्र माना गया है. 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को आठवां नक्षत्र बताया गया है. पुष्य नक्षत्र को पूर्व दिशा का स्वामी माना गया है. इस नक्षत्र को तिष्य और अमरेज्य भी कहा जाता है. पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग धनवान होते है.शनि देव और बृहस्पति ग्रह की कृपा से इन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 18 जुलाई 2023, मंगलवार को राहुकाल दोहपर: 3 बजकर 53 मिनट से दोपर: 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट। महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
| 18 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 July 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | श्रावण |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | मंगलवार |
| ऋतु: | वर्षा |
| तिथि: | प्रतिपदा - 26:11:24 तक |
| नक्षत्र: | पुष्य - पूर्ण रात्रि तक |
| करण: | किन्स्तुघ्ना - 13:05:28 तक, बव - 26:11:24 तक |
| योग: | हर्शण - 09:35:21 तक |
| सूर्योदय: | 05:34:20 |
| सूर्यास्त: | 19:19:54 |
| चन्द्रमा: | कर्क राशि |
| राहुकाल: | 15:53:30 से 17:36:42 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:59:36 से 12:54:38 तक |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 08:19:27 से 09:14:29 तक |
| कुलिक: | 13:49:40 से 14:44:43 तक |
| कंटक: | 06:29:23 से 07:24:25 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 08:19:27 से 09:14:29 तक |
| यमघण्ट: | 10:09:32 से 11:04:34 तक |
| यमगण्ड: | 09:00:44 से 10:43:55 तक |
| गुलिक काल: | 12:27:07 से 14:10:19 तक |
Horoscope 18 July 2023 : इन्हें शैक्षिक कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़े सभी राशियों का राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष -मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय बढ़ेगी।
वृष -दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पर, नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा।
मिथुन-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।
कर्क-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा।
सिंह-संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार के लिए परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ बढ़ेगा।
तुला-परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।
धनु-नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है
वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। ।
मकर-वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में अधिक परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है। आय में बाधा आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
कुंभ- मन अशान्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।
मीन-पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे।
WhatsApp Status : इस तरीके से किसी का व्हाट्सएप स्टेटस करें डाउनलोड! बस अपनाये यह तरीका
WhatsApp Status : व्हाट्सएप अपने फीचर्स के चलते अक्सर सुर्खियों में रहता है। ये प्लेटफॉर्म सिर्फ कॉलिंग या चैट्स के लिए नहीं बल्कि कई लोगों के लिए ये अपने अच्छे और बुरे पलों को शेयर करने का भी एक जरिया है।
व्हाट्सएप पर स्टेट शेयर करने के साथ हम इसे देखना भी पसंद करते हैं। कई बार स्टेट देखते हुए हमें अपने किसी दोस्त का स्टेटस पसंद आ जाता है, तो हम उसे उनसे मांगे की जगह डाउनलोड करने का सोचते हैं। किसी इमेज स्टेट को तो स्क्रीनशॉट से लिया जा सकता है, लेकिन वीडियो के लिए थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता है।
अगर व्हाट्सएप पर किसी स्टेट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो एक थर्ड पार्टी का इस्तेमाल करना होगा
WhatsApp Status : ऐसे करें व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड
- फोन पर व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए पहले थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड कर लें।
- प्ले स्टोर से व्हाट्सएप के लिए स्टेटस सेवर डाउनलोड करें।
- डाउनलोड के बाद ऐप को ओपन करें और फिर स्टोरेज तक पहुंचने की अनुमति दें।
- व्हाट्सएप स्टेटस को सेव या डाउनलोड करने के लिए मैसेजिंग ऐप में स्टेटस देखें।
- इसके बाद स्टेटस सेवर ऐप को फोन में ओपन करें।
- यहां वो सभी स्टेटस दिखेंगी जो आपने व्हाट्सएप पर देखे थे।
- इसके बाद यहां से आप इमेज और वीडियो को स्टेटस सेवर से डाउनलोड कर सकेंगे।
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 घुसपैठियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…
श्रीनगर। BREAKING NEWS : इस वक्त की जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. बताया जा रहा है कि घुसपैठियों की मनसूबे को नाकाम कर दिया है। जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना ने ऑपरेशन बहादुर चलाया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। इलाके में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
इसके साथ ही आतंकियों को पीछे से सहयोग करने वालों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है. जम्मू-कश्मीर के एलजी प्रशासन ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के साथ काम करने और रसद मुहैया कराने के आरोप में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.
सेना ने 2 घुसपैठियों को किया ढेर
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प ने ट्वीट कर बताया, ‘ऑपरेशन बहादुर पुंछ सेक्टर. बीती रात पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया. दो घुसपैठियों का सफाया कर दिया गया है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है.
राजधानी में 2 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम ने किया ऐलान, इस वजह से लिया फैसला
नई दिल्ली। देश में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई लोग तो बारिश की वजह से बाढ़ इलाकों में फंसे हुए है। कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर जाम और रोड बंद हो गया हैं। इसी बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में वर्तमान में बारिश से जो तबाही मची हुई है सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
सीएम केजरीवाल ने 2 दिनों तक दिल्ली के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सीएम ने ये निर्देश मौसम विभाग की चेतावनी के आधार पर दिए हैं सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ में कई लोगों के जरूरी सामान के साथ जरूरी दस्तावेज भी बह गए। इसी जरूरत को देखते हुए दिल्ली पुलिस लोगों के लिए कैंप लगाने जा रही है। जिन लोगों के आधार समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज इस बाढ़ में खो गए हैं या बह गए हैं, वे इस शिविर में आकर संपर्क कर सकते हैं।
पत्नी की भाभी पर आया दिल, तो जीजा ने कर दिया ऐसा कांड, फिर जो हुआ वो जानने के लिए पढ़ें ये क्राइम स्टोरी
गाजियाबाद : एक अजब-गजब मामला सामने आया है। साले की पत्नी से एकतरफा इश्क में 21 साल के जीजा ने हाथ की नस काट ली। महिला ने उससे मिलने से मना किया तो हाथ में तमंचा लेकर वह उससे मिलने बुलंदशहर से गाजियाबाद पहुंच गया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक थाना सिहानी गेट क्षेत्र के जगदीश नगर में हंगामा कर रहा था। उसके पास ईको कार है और हाथ में तमंचा लिए हुए है। आसपास के लोगों ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी।
एसीपी नंदग्राम का कहना है कि तत्काल पटेल नगर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक जगदीशनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया है। उसका साला परिवार समेत यहां रहता है। युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साले की पत्नी से प्रेम करता है।
लेकिन उसने अब मिलने से इनकार कर दिया है। इससे नाराज हुए युवक ने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली थी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला है। युवक ने बताया कि उसके साले की पत्नी ने उसे धोखा दिया है।
एसीपी नंदग्राम का कहना है कि आर्म्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वाहन के कागजात न मिलने पर उसकी कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। युवक के इस कांड से दोनों परिवारों के लोग हैरान परेशान हैं।
आज से सस्ता मिलेगा टमाटर, लोगों को राहत देने बेचेगी सरकार, जानिए कितनी है सरकारी कीमत
Tomato Price : देशभर में टमाटर की कीमत को लेकर मुद्दा काफी गर्म हो गया है. रिटेल मार्केट में अगर आप टमाटर खरीदने जाएं तो इसके लिए आपको 300 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक चुकाने पड़ सकते हैं. इसी बीच लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने आम जनता को राहत दिलाने के लिए टमाटर को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचने का फैसला किया था. लेकिन इसके बाद एक बार फिर कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन ने टमाटर की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है. सरकारी कीमत पर अब टमाटर 90 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 80 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचा जाएगा.
500 केंद्रों पर बेचे जा रहे सस्ते टमाटर
टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 500 सरकारी केंद्रों पर सस्ते कीमत पर टमाटर बेचने का निर्णय लिया है. केवल दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि, देश के अलग-अलग इलाकों में सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए सस्ते कीमत पर टमाटर बेचे जाने लगे हैं. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदकर नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन बायर्स को सीधे 90 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेच रही थी लेकिन, अब इसकी कीमतों में और 10 रुपये की कटौती कर दी गयी है. कटौती के बाद अब टमाटर 80 रुपये परैत किलोग्राम के दर से बिक रहा है.
भारत सरकार ने दी जानकारी
भारत सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश भर में 500 से अधिक बिंदुओं पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद आज 16 जुलाई से टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बेचने का निर्णय लिया गया है. NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई बिंदुओं पर बिक्री आज से शुरू हो गई है. ऐसे स्थानों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार अधिक शहरों में किया जाएगा.
किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे पीएम
PM Kisan 14th Installment : किसानों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को लाभार्थियों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे।
28 जुलाई को खाते में आएंगे पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। यहां के नागौर जिले में उनका एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम। इस दौरान पीएम मोदी देश के नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि के 18,000 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर करेंगे।
बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
हरेली तिहार पर कार्यक्रम : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज से आगाज, किसानों और गोधन न्याय योजना हितग्राहियों को देंगे सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हरेली तिहार के मौके पर गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों सहित गौठान समितियों और महिला समूहों को 16 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत ऑनलाईन राशि अंतरण का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हरेली तिहार उत्सव के दौरान होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुलाई माह की प्रथम पखवाड़े में गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले 59,729 किसानों को 3 करोड़ 96 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 12 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि जारी करेंगेेे। गौठानों में जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में एक लाख 98 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी गोधन न्याय योजना के तहत की गई है।
इस योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गोठानों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। गोबर विक्रेताओं को होने वाले 3.96 करोड़ रूपए के भुगतान में से मात्र 1.61 करोड़ रूपए का भुगतान शासन की ओर से किया जाएगा, जबकि 2.35 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से करेंगे। राज्य में 10,263 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं, जिसमें से 5960 गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक 67 करोड़ रूपए का गोबर पशुपालक किसानों से स्वयं की राशि से किया है।
गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 510.08 करोड़ रूपए का भुगतान
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 510.08 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 17 जुलाई को 16.29 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 526.37 करोड़ रूपए हो जाएगा, जिसमें महिला समूहों को जारी 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में अब 125.54 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है, जिसमें से 123.56 लाख क्विंटल गोबर खरीदी की एवज में गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 17 जुलाई को 2.96 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह राशि 251.08 करोड़ रूपए हो जाएगी।
प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की
हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। साथ ही पौधरोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने प्रदेश के नागरिकों से पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने का आग्रह भी किया है। मुख्यमंत्री ने अपने अपील में कहा है कि न केवल लोग हरीतिमा बढ़ाने अपने घरों में पौधे लगाएं अपितु लोगों को भी इसके लिए चैलेंज दें और उन्हें भी कहें कि पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करें। इसके लिए प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़ाने प्रदेश के सभी गांवों में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अपने घरों में रोपने पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये हैं।
पर्यावरण को सहेजने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता भी लें
पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशा है कि प्रदेश में हरीतिमा का दायरा बढ़े। पर्यावरण को सहेजने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता भी लें। जो लोग पर्यावरण को सहेजने अपने घर में पौधा लगाना चाहते हैं। उन्हें वन विभाग की ओर से पौधा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं इसके अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में सभी इच्छुक ग्रामीणों को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरेली प्रदेश का प्रमुख त्योहार है। सभी लोग इसे उत्साह से मनाएंगे और पौधरोपण भी करेंगे। ऐसे में यदि पौधारोपण करने वाले लोग पौधा लगाते हुए अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे तो पौधरोपण के लिए सुंदर माहौल छत्तीसगढ़ में तैयार होगा।
हैशटैग # हरियर _हरेली के साथ करें साझा –
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों से हरेली त्योहार पर पौधा लगाने की अपील की है। उन्होंने पौधे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से हैशटैग # हरियर _हरेली के साथ लिखकर साझा करने की अपील की है। सोशल मीडिया में पौधरोपण करने वाली तस्वीर के साथ यह संदेश भी जरूर लिखें।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आज से आगाज
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार 17 जुलाई, यानि आज सोमवार से हो रहा है। शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम महासमुन्द के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में दोपहर 12 बजे से होगा।
शिव आस्था का दूसरा दिन : आज इस विधि करें पूजा और मंत्रों का जाप, मिलेगी देवों के देव महादेव की कृपा
हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है. यह देवों के देव महादेव का प्रिय महीना माना जाता है. इस साल सावन में कुल 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे. कल 17 जुलाई 2023 को सावन माह के दूसरे सोमवार का व्रत है.धार्मिक दृष्टिकोण से कल सावन सोमवार का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है. क्योंकि सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ मुहूर्त और योगों में शिवजी की पूजा की जाएगी. सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या भी रहेगी और साथ ही कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है.
दूसरे सावन सोमवार की पूजा विधि (Second Sawan Somwar 2023 Puja Vidhi)
सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद शुभ मुहूर्त में शिवमंदिर जाकर भगवान की पूजा करें. अगर घर पर शिवलिंग स्थापित है तो आप घर पर भी पूजा कर सकते हैं. पूजा के लिए सबसे पहले, गंगाजल,शुद्ध जल या कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. फिर चंदन का तिलक लगाएं. अब अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग के पत्ते, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म, इत्र, शहद, फल आदि अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप दिखाकर शिव जी की आरती करें. इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करना और शिव चालीसा का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती है.
शिवजी के मंत्र (Lord Shiva Mantra)
सावन के दूसरे सोमवार पर पूजा में शिवजी के इन मंत्रों का जाप करें. इससे भगवान प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.
- ॐ नम: शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ॐ नमो भगवते रुद्राय
- ॐ हं हं सह:
- ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय
- ॐ पार्वतीपतये नमः
- ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय
ॐ नमः शिवाय शान्ताय
सावन सोमवार के दिन सावन अमावस्या भी रहेगी
- सावन सोमवार के दिन सावन अमावस्या भी रहेगी. इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है. इस दिन स्नान, दान, पूजा और व्रत का महत्व होता है. लेकिन सावन का दूसरा सोमवार पड़ने के कारण इस दिन भगवान शिव की पूजा भी जाएगी. सावन अमावस्या के दिन सावन का दूसरा सोमवार पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है.
- सावन के दूसरे सोमवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है. पुनर्वसु नक्षत्र सावन की दूसरी सोमवारी से लेकर अगले दिन 18 जुलाई सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इस नक्षत्र में किए व्रत और पूजन से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
- सावन के दूसरे सोमवार पर शिववास नक्षत्र का योग भी बन रहा है, जोकि रुद्राभिषेक के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई को सूर्योदस्य से लेकर रात्रि तक शिववास रहेगा.
- 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार पर हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है.
वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही थी, दमकल टीम मौके पर
आज सुबह रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन के C 14 कोच में आग लग गई है । ये हादसा बीना से पहले कुरवई में हुआ। कोच में लगी बैटरी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी है।सुबह 7: 10 बजे कुरवई में ट्रेन रोक कर यात्रियों को बाहर निकाला गया है ।
इस खबर पर अपडेट जारी है
Aaj Ka Panchang: आज 17 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Rashifal 17 July 2023: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है सावन का दूसरा सोमवार, शिव जी बरसाएंगे कृपा
वज्रपात से 17 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की
पटना। बिहार में वज्रपात से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. अचानक आसमान से बरसी इस आफत ने कई घरों के लोगों को लील लिया और कई लोग झुलस कर बुरी तरह जख्मी भी हो गए. प्रदेश में वज्रपात से हुई मौत पर सीएम नाीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और तड़ित झंझा (थंडरस्टॉर्म) के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।
महंगाई से छुटकारा! टमाटर की थोक कीमत में आई 29% की गिरावट, लोगों ने ली राहत की सास
नई दिल्ली। Tomatoes Price Down : सरकार की कोशिशों ने टमाटर-प्याज की कीमतों को नीचे लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. टमाटर के भाव अब 29 फीसदी कम हो गए, और अब बाकि सब्जियों के भी दामों में गिरावट आ सकती है. मानसून के सीजन में हो रही भारी बारिश की वजह से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में केंद्र सरकार की कोशिशों से कुछ दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो टमाटर मुहैया कराया जा रहा है। दिल्ली-NCR के अलावा अब तो यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ शहरों में मोबाइल वैन के जरिए टमाटर की बिक्री हो रही है
टमाटर की थोक कीमत में 29% की गिरावट
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज टमाटर की थोक कीमत ₹10,750 के उच्चतम स्तर से गिरकर ₹7,575/ क्विंटल हो गई है। टमाटर की कीमत में गिरावट आई है। टमाटर की थोक कीमत में 29% की गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट बीते शुक्रवार से दर्ज की जा रही है। इस बीच नेफेड ने बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में टमाटर बेचने शुरू किए हैं।
नेफेड काफी रियायती दरों पर लोगों को टमाटर मुहैया करा रहा है। बीते शनिवार को टमाटर की थोक कीमत में 29% गिरावट हुई है। वहीं शुक्रवार से NCCF ने भी दिल्ली-NCR में ₹90/kg टमाटर बिक्री शुरू की है।
मौसम के ठीक होने पर आ सकती है दामों में भारी कमी
जल्द नई फसलों की आवक और मौसम ठीक होने के साथ दामों में और कमी आने की उम्मीद है। रविवार से एनसीसीएफ दिल्ली में करीब 100 केंद्रों पर सस्ता टमाटर बेच रहा है। एनसीसीएफ के अध्यक्ष के मुताबिक कीमतें जब तक स्थिर नहीं हो जातीं, टमाटर की रियायती बिक्री यूं ही जारी रहेगी। हालांकि जिन्हें अभी 90 रुपये प्रति किलो का टमाटर नहीं मिल पा रहा है उनके किचन तक टमाटर की वापसी होने में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है। थोक कीमतों में कमी हाल ही में दर्ज हुई है जिसका असर दिखने में कुछ वक्त और लग सकता है।
