सियासत
छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार दे रही सब्सिडी, करना होगा यह काम, सीधे खाते में आएंगे पैसे
रायपुर। Electric Vehicles : परिवहन विभाग द्वारा राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के तहत हितग्राहियों को सब्सिडी का वितरण निरंतर किया जा रहा है। इस तारतम्य में अभी 7 हजार 656 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को 14 करोड़ 29 लाख 95 हजार 150 रूपए की राशि के सब्सिडी का वितरण जारी है।
कोई भी व्यक्ति कर सकता है सब्सिडी प्राप्त
इस संबंध में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर संभव पहल की जा रही है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जो इलेक्ट्रिक व्हीकल ख़रीदता है, वह राज्य शासन से सब्सिडी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए वाहन विक्रेता डीलर को अपना अकाउंट नंबर और आईएफएस कोड देना होगा। वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत जो अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक हो सकता है, इलेक्ट्रिक वाहन क्रेता के खाते में परिवहन विभाग द्वारा सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे।
404 हितग्राहियों को 80 लाख रूपए से अधिक राशि की सब्सिडी
परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों से 7 हजार 656 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को 14 करोड़ 29 लाख 95 हजार रूपए से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण जारी है। इसके पहले प्रथम चरण अंतर्गत माह दिसम्बर में राज्यभर के 404 हितग्राहियों को 80 लाख रूपए से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण हो चुका है।
इसी तरह द्वितीय चरण अंतर्गत 888 हितग्राहियों को 01 करोड़ 56 लाख रूपए, तृतीय चरण अंतर्गत 1 हजार 652 हितग्राहियों को 2 करोड़ 21 लाख रूपए, चतुर्थ चरण अंतर्गत 613 हितग्राहियों को 98 लाख रूपए, पांचवे चरण अंतर्गत 01 हजार 302 हितग्राहियों को 2 करोड़ 50 लाख रूपए तथा छठवें चरण अंतर्गत 636 हितग्राहियों को 94 लाख रूपए से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण हो चुका है। वर्तमान में सातवें चरण अंतर्गत 2 हजार 161 हितग्राहियों को 5 करोड़ 30 लाख 84 हजार 623 रूपए की राशि के सब्सिडी का वितरण जारी है।
इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति लोगों का रूझान
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सब्सिडी से वाहन मालिकों को वाहन खरीदने के लिए काफी सहूलियत हो गई है। इसके फलस्वरूप इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ने लगा है। साथ ही इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए मांग निरंतर बढ़ने लगी है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी बढ़ रही है।
PM मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट, एजेंडे में होगा 'डिफेंस, स्पेस और ट्रेड'
प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा पर रवाना हों चुके हैं।पीएम मोदी 13 से 14 जुलाई तक पेरिस में रहेंगे । इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन फ्रांस और एक दिन संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए अपनी फ्रांस यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।
उन्होंने narendramodi.in पर जारी किए गए अपने बयान में कहा, ”मैं अपने दोस्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा कर रहा हूं। ये यात्रा विशेष है, क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल डे समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा।”
फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ”भारतीय त्रि-सेवा दल बैस्टिल डे परेड का हिस्सा होगा, जबकि भारतीय वायु सेना के विमान इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेंगे। इस साल हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, ब्लू इकोनॉमी, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।”
उन्होंने कहा, ”मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और परिपक्व साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। 2022 में फ्रांस की मेरी आखिरी आधिकारिक यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रों से कई बार मिलने का अवसर मिला है। हाल ही में मई 2023 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जापान के हिरोशिमा में हमारी मुलाकात हुई।”
26 और राफेल विमानों की खरीद का हो सकत है एलान
पीएम मोदी के इस दौरे की भारत के लिए कितनी अहमियत है, इसका अंदाजा विदेश सचिव विनय क्वात्रा के बयान से लगाया जा सकता है। विदेश सचिव ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी की यह फ्रांस यात्रा काफी महत्वपूर्ण होगी और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ के लिए ‘नये मानदंड’ तय करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारत द्वारा राफेल के नौसेना प्रारूप के 26 विमानों की खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां की गयी है ताकि इसकी घोषणा की जा सके।
क्या पीएम मोदी का आज का शेड्यूल?
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को चार बजे पेरिस पहुंचेंगे. शाम को सीनेट के अध्यक्ष से मुलाकात के बाद करीब नौ बजे फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक में शामिल होंगे. रात करीब 11 बजे पीएम मोदी ला सियने म्यूजिकाले में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की ओर से आयोजित डिनर में शरीक होने के लिए एलीजे पैलेस पहुंचेंगे.
आम जनता को बड़ी राहत: 14 जुलाई से मिलेगा सस्ता टमाटर, जानिए क्या है सरकार की योजना
देशभर में बढ़ती टमाटर की कीमतों को कम करने का फैसला लिया है, जिसके लिए अब सरकार की तरफ से सस्ती दरों पर टमाटर को बेचा (Tomato Price) जाएगा. केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है।
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले एक महीने में जिन स्थानों पर खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक रही हैं, वहां टमाटर घटी कीमतों पर वितरित किए जाएंगे. मंत्रालय ने कहा कि जिन स्थानों पर टमाटर की खपत अधिक है, वितरण के लिए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.मंत्रालय ने यह भी कहा कि आमतौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है. इसके अलावा जुलाई में मानसून के चलते आवागमन संबंधी बाधाओं के चलते भी कीमतें बढ़ी हैं.
मुख्य रूप से हिमाचल से आते हैं टमाटर
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है. इसके अलावा दक्षिण के राज्य टमाटर उत्पादन में अग्रणी हैं. मंत्रालय ने कहा कि नासिक जिले से नयी फसल की आवक जल्द होने की उम्मीद है.बयान के मुताबिक, ‘निकट भविष्य में कीमतें कम होने की उम्मीद है.’
टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई
आपको बता दें भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं. राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) टमाटर खरीदेंगे.
दुखद हादसा: कांवड़ियों के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
दिल्ली : हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। डाक कांवड़ियों के वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार(30) निवासी ग्राम फीना चांदपुर बिजनौर, उसकी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी माही और नॉनी उर्फ पुष्पेन्द्र(22) पुत्र चरण सिंह निवासी अहमदपुर निंगू नगला छजलेट मुरादाबाद सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे और रावली महदूद में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार की देर रात वे मोटरसाइकिल से बिजनौर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे डाक कांवड़ियों के छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया
टक्कर लगने से चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने नॉनी उर्फ पुष्पेंद्र, रोहित और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा का उपचार चल रहा है।
Aaj Ka Panchang 13 July: जानें गुरुवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 13 july 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 13 जुलाई 2023 का पंचाग...
वार- गुरुवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी, 06:24 पीएम तक
नक्षत्र- कृत्तिका, 08:52 पीएम तक
योग- शूल, 08:53 एएम तक
करण- बव, 06:08 एएम तक
द्वितीय करण- बालव, 06:24 पीएम तक
सूर्योदय- 05:32 एएम
सूर्यास्त- 07:22 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 10:08:20 से 11:03:39 तक, 15:40:14 से 16:35:33 तक
कुलिक- 10:08:20 से 11:03:39 तक
कंटक- 15:40:14 से 16:35:33 तक
राहु काल- 14:10:20 से 15:54:03 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 17:30:52 से 18:26:11 तक
यमघण्ट- 06:27:04 से 07:22:23 तक
यमगण्ड- 05:31:46 से 07:15:29 तक
गुलिक काल- 08:59:12 से 10:42:55 तक
Horoscope 13 July 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से भी धन मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है।
मिथुन राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं।
कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता रहेंगी।
सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे।
धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। संतान को कष्ट होगा।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेंगी।
कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
एमपी में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: लकड़ी के पटिए से किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने खाना देने में देरी होने पर मां की निर्मम हत्या (brutal murder of mother) कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। यह पूरा मामला कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम बालसमुद का है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की मां रीना उम्र 55 पति नुरु और आरोपी रुपेश उम्र 25 पिता नुरु जागीरदार के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बेटे ने अपनी मां से खाना मांगा, तो मां ने खाना देने में देरी कर दी। जिसे नाराज बेटे ने लकड़ी के पटिया से कई बार वार कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना कसरावद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद भिजवाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
‘दुष्कर्मी के बच्चे को जन्म देने के लिए पीड़िता को मजबूर नहीं किया जा सकता’, हाईकोर्ट का बड़ी टिप्पणी
टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत 14 जुलाई से मिलेगा सस्ता टमाटर
टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. दरअसल, एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार (14 जुलाई) से खुदरा दुकानों के जरिए घटी दरों पर उपभोक्ताओं को टमाटर दिए जाएंगे. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह निर्देश दिया है. बयान के मुताबिक, केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने और प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में वितरित करने का निर्देश दिया है.
बता दें कि देश के कई हिस्सों में बारिश के चलते सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. लाल सुर्ख टमाटर ने अब लोगों के चेहरे लाल कर दिए हैं. ऐसे में लोगों की थाली का जायका भी बिगड़ा बिगड़ा है और साथ ही घर का बजट भी गड़बड़ा गया है. रिटेल शॉप पर टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है. मंडी में भी टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो के दाम में दुकानदारों को खरीदना पड़ रहा है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए सरकार ने एक बड़ी राहत दी है.
आम खाने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल में मौत
श्रद्धा की तरह एक और हत्याकांड, टुकड़ों में मिली लड़की की लाश, हत्यारे की तलाश
12 July 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Rashifal 12 July 2023: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर, मिलेगा धन-दौलत और खुशहाल जीवन का सुख
छत्तीसगढ़ के भूतेश्वर मंदिर में लगातार बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार
सावन के महीने में हर साल यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही सावन के दौरान प्रत्येक सावन के सोमवार को कांवरिए भगवान को जल चढ़ाने सुबह से आने लगते हैं। इस जगह की मान्यता है कि यहां केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी भक्त पहुंचते हैं। दूर दूर से महादेव के भक्त उनकी अराधना करने पहुंचते हैं। मंदिर के दर्शन के लिए भक्त दूर दूर से यहां पहुंचते हैं। इसलिए उनके लिए रहने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जाती है।
शिवलिंग का आकार प्रतिवर्ष बढ़ रहा
इस मंदिर के बारे में बात करते हुए यहां के लोग बताते हैं कि आसपास के गांव के लोगों का मानना है कि पहले भूतेश्वर महादेव एक छोटे टीले के रूप में थे। फिर धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ता गया। साथ ही शिवलिंग के आकार में बढ़ाव अब भी जारी है। शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जललहरी भी दिखाई देती है जो धीरे धीरे जमींन के ऊपर आती दिखाई दे रही है। इसलिए इसे भूतेश्वर महादेव के नाम से जाना जाने लगा।
स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत
गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पानी-पानी हुई दिल्ली बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड आखिर इन शहरों का क्यों हुआ ऐसा हाल
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कहर बरपाया है. हर तरफ सड़कों पर जलभराव है. दिल्ली और गुरुग्राम जैसे हाइटेक शहरों में भी स्थिति बदतर है. सड़कों पर गड्ढे और पानी का सैलाब है. आखिर हर साल इन शहरों में क्यों स्थिति ऐसी ही रहती है. ये सवाल हर बार उठता है.
दो दिन की बारिश में दिल्ली का हाल बेहाल है. आलम ये है कि जगह-जगह सड़कों पर जलभराव है. वहीं सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं. इससे दिल्ली के बाजारों को भी बहुत नुक़सान हुआ है. खराब सीवर व्यवस्था होने से सड़कों पर कई फीट पानी भरा और देखते ही देखते पानी दुकानों में भी चला गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया है. वहीं यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
राजधानी में विधायी हक के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हैं लेकिन दो दिनों की बारिश के बाद हालात इतने बदतर हुए तो जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है. दुनियाभर में दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस और खान मार्किट जैसे इलाकों में भी सड़कों पर सैलाब नजर आ रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली का इंफ्रा 50 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं झेल सकता और दो दिनों में हुई 155 मिमी बारिश से पूरी दिल्ली में चौतरफा सैलाब जैसा मंज़र छा गया है.
लुटियंस दिल्ली और सेंट्रल जोन का ड्रेनेज सिस्टम ब्रिटिश कालीन है. कम बारिश होने पर पीडब्लूडी, एमसीडी जलबोर्ड और फ्लड विभाग जून जुलाई के आसपास नाले साफ करवाते हैं और मॉनसून की तैयारियां करते हैं. लेकिन इधर बारिश का पैटर्न बहुत तेज़ी से बदला और अब मॉनसून ही नहीं, गर्मी-सर्दी के मौसम में भी बारिश होने पर भयंकर जलजमाव दिल्ली को प्रभावित करने लगा है.
