सियासत
छत्तीसगढ़ के भूतेश्वर मंदिर में लगातार बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार
सावन के महीने में हर साल यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही सावन के दौरान प्रत्येक सावन के सोमवार को कांवरिए भगवान को जल चढ़ाने सुबह से आने लगते हैं। इस जगह की मान्यता है कि यहां केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी भक्त पहुंचते हैं। दूर दूर से महादेव के भक्त उनकी अराधना करने पहुंचते हैं। मंदिर के दर्शन के लिए भक्त दूर दूर से यहां पहुंचते हैं। इसलिए उनके लिए रहने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जाती है।
शिवलिंग का आकार प्रतिवर्ष बढ़ रहा
इस मंदिर के बारे में बात करते हुए यहां के लोग बताते हैं कि आसपास के गांव के लोगों का मानना है कि पहले भूतेश्वर महादेव एक छोटे टीले के रूप में थे। फिर धीरे-धीरे इनका आकार बढ़ता गया। साथ ही शिवलिंग के आकार में बढ़ाव अब भी जारी है। शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जललहरी भी दिखाई देती है जो धीरे धीरे जमींन के ऊपर आती दिखाई दे रही है। इसलिए इसे भूतेश्वर महादेव के नाम से जाना जाने लगा।
स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत
गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक्सप्रेस वे पर बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पानी-पानी हुई दिल्ली बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड आखिर इन शहरों का क्यों हुआ ऐसा हाल
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कहर बरपाया है. हर तरफ सड़कों पर जलभराव है. दिल्ली और गुरुग्राम जैसे हाइटेक शहरों में भी स्थिति बदतर है. सड़कों पर गड्ढे और पानी का सैलाब है. आखिर हर साल इन शहरों में क्यों स्थिति ऐसी ही रहती है. ये सवाल हर बार उठता है.
दो दिन की बारिश में दिल्ली का हाल बेहाल है. आलम ये है कि जगह-जगह सड़कों पर जलभराव है. वहीं सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं. इससे दिल्ली के बाजारों को भी बहुत नुक़सान हुआ है. खराब सीवर व्यवस्था होने से सड़कों पर कई फीट पानी भरा और देखते ही देखते पानी दुकानों में भी चला गया, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया है. वहीं यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
राजधानी में विधायी हक के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हैं लेकिन दो दिनों की बारिश के बाद हालात इतने बदतर हुए तो जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है. दुनियाभर में दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस और खान मार्किट जैसे इलाकों में भी सड़कों पर सैलाब नजर आ रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली का इंफ्रा 50 मिमी से ज्यादा बारिश नहीं झेल सकता और दो दिनों में हुई 155 मिमी बारिश से पूरी दिल्ली में चौतरफा सैलाब जैसा मंज़र छा गया है.
लुटियंस दिल्ली और सेंट्रल जोन का ड्रेनेज सिस्टम ब्रिटिश कालीन है. कम बारिश होने पर पीडब्लूडी, एमसीडी जलबोर्ड और फ्लड विभाग जून जुलाई के आसपास नाले साफ करवाते हैं और मॉनसून की तैयारियां करते हैं. लेकिन इधर बारिश का पैटर्न बहुत तेज़ी से बदला और अब मॉनसून ही नहीं, गर्मी-सर्दी के मौसम में भी बारिश होने पर भयंकर जलजमाव दिल्ली को प्रभावित करने लगा है.
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल,जानें अपने शहर में तेल का भाव
सावन व्रत में फलाहार के दौरान आप भी खाते हैं केला और दूध? एक्सपर्ट से जानें कितना सही है ये फूड कॉम्बिनेशन
WB Polls Result 2023 :किस्मत का फैसला: पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे आज... पढ़ें अपडेट
जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, 10 पूर्व आतंकी गिरफ्तार
Aaj Ka Panchang 11 July 2023: आज मंगलवार, पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 11 July 2023: आज इन 5 राशियों का हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार, संकटमोचन हर लेंगे सारे दुख
टमाटर चोरी से बचने के लिए भी दुकानदार ने दो बाउंसर तैनात किए
बनारस के लंका क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता ने बेहद ही हैरानी वाला काम किया है. टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, न सिर्फ लोग टमाटर खरीदने पर आना-कानी कर रहे हैं, बल्कि दुकानदार भी अपने टमाटर की रखवाली की हर कोशिश कर रहे हैं. सब्जी दुकानदार ने टमाटर मोलभाव करते समय खरीदारों को आक्रामक होने से रोकने के लिए दो बाउंसर तैनात किए हैं. टमाटर चोरी से बचने के लिए भी दुकानदार ने ऐसा किया है. अब यह दुकानदार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.
पुरानी परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन कर मोदी ने प्रदेश को धोखा दिया*
इन लोगों के लिए यही पर किराए का घर ढूंढ लेना चाहिए मंत्री कवासी लखमा ने कहा-
अमित शाह व पीएम मोदी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा-
इन लोगों के लिए यही पर किराए का घर ढूंढ लेना चाहिए,
ये रोज आए इनका स्वागत हैं,
वो हमारे देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन कुछ देकर नहीं जाते
उल्टा सीधा बयान देकर जाते हैं,
इससे कांग्रेस कोई फायदा है,
भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ के नेताओ को जिम्मदरी मिलने पर लखमा ने कहा-
पार्टी का अंदरूनी मामला है, आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को आदिवासी दिवस के दिन निकाल दिए,
कौशिक घिसापिटा चेहरा है,उनका कोई वेल्यू नही है,
समिति में जाने लायक कौन थे,
15 साल के मुख्यमंत्री लायक नही हुए,,बृजमोहन,चंद्रकार जाने लायक नही हुए,
झुनझुना पकड़ा दिए है और वरिष्ठ नेताओं को साइड कर दिए
लड़की ने अपने पिता से ही रचा ली शादी, बन गई चौथी बीवी...बताई यह वजह...देखें Video
Viral Video : पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी ही बेटी से शादी रचाई है। दिलचस्प बात यह है कि बेटी ने खुद यह बात कबूल की है कि उसने अपने पिता से शादी की है. बेटी अपने पिता से शादी कर उसकी चौथी पत्नी बनी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस शादी को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी युवती ने अपने पिता के साथ शादी की जो वजह बताई है, वह बेहद ही हैरान करने वाला है. दरअसल, युवती ने शादी की वजह अपने नाम को बताया है. युवती ने अपने नाम के आधार पर अपने पिता से शादी की है।
शादी के पीछे लड़की बता रही खास वजह
यह वीडियो पाकिस्तान में कहां का है, और इसे कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसपर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इस तरह की शादी की जमकर आलोचना कर रहे हैं. हालांकि लड़की ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि मैंने अपने नाम की वजह से अपने पिता से शादी की है. दरअसल, मैंने सुना ये था कि राबिया नाम की लड़कियां होती हैं, वो चौथी बेटियां होती हैं।
WhatsApp Sticker : वॉट्सऐप में अब स्टिकर के लिये आ रहा ये न्यू फीचर, इस तरह से करेगा काम, जानें
लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए वॉट्सऐप ने स्टिकर से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है. ये फीचर स्टिकर सजेशन है जो आईफोन यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा. अगर किसी को स्टिकर सेंड करना हैं तो मेटा का ऐप इसमें मदद करेगा. अब देखते हैं कि स्टिकर सजेशन कैसे काम करेगा.
वॉट्सऐप के अपेडट्स और नए फीचर्स पर नजर रखने वाले पोर्टल WABetaInfo ने रिपोर्ट में स्टिकर सजेशन की जानकारी दी है. इसके अनुसार, पॉपुलर मैसेजिंग ऐप iOS यूजर्स के लिए स्टिकर सजेशन फीचर रिलीज करने की तैयारी कर रहा है. इसका दावा है कि अभी इस फीचर को बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया गया है.
स्टिकर सजेशन का बीटा पर इस्तेमाल करने के लिए 23.14.0.7 अपडेट वर्जन इंस्टॉल करना होगा. इस फीचर के जरिए लोग जिस तरह की इमोजी दर्ज करेंगे उससे रिलेटेड स्टिकर सेंड कर पाएंगे. यूजर्स को एक स्टिकर ट्रे मिलेगी, जिसमें कुछ स्टिकर होंगे. चैट बार में इमोजी डालने पर इससे जुड़ा स्टिकर, ट्रे में नजर आएगा.
वॉट्सऐप का नया फीचर आने के बाद ऐप में कुछ बदलाव नजर आएगा. वॉट्सऐप कीबोर्ड के ऊपर स्टिकर ट्रे दिखेगी. इस ट्रे में चैट बार में दर्ज इमोजी से संबंधित सभी स्टिकर आ जाएंगे. सजेशन फीचर आने के बाद किसी भी सिचुएशन के लिए स्टिकर ढूंढना आसान हो जाएगा. आपको बस इमोजी डालनी है और स्टिकर दिखने लगेंगे.
WhatsApp Sticker : बदल पाएंगे Text का साइज
वॉट्सऐप ने हाल ही में विंडोज के लिए एक नया फीचर जारी किया है. अगर विंडोज पर वॉट्सऐप चलाते हैं तो Text के साइज में बदलाव कर सकते हैं. इससे पसंदीदा साइज के साथ चैट कर सकते हैं.
टमाटर के साथ प्याज ने लगाई छलांग! हरी सब्जियों ने भी भरी रफ्तार, जानिए आज का ताजा भाव
Vegetable Price Today : आज सब्जियों का राजा कहे जाने वाले टमाटर ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। टमाटर का मूल्य पिछले एक सप्ताह में ही 20-30 रुपये से सीधा 120 से 140 तक पहुंच चुका है, जिस कारण सब्जियां का जायका बिगड़ने लगा है, जोकि प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच से बाहर हो गया है। गृहणी इसके चलते अन्य विकल्प अपनान शुरू कर दिया है.

होलसेल मंडी में वीरवार को टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बिका। अधिक वर्षा के कारण टमाटर की फसल खराब होने से इसके दाम में निरंतर बढ़ोंतरी हो रही है। गृहिणीयां अब सब्जी में टमाटर की जगह अचारी आम का इस्तेमाल कर रही हैं। होटल ढाबे वाले भी इस तरह का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्याज के साथ सब्जियों के दामों में भी इजाफा हो रहा है। जिससे आम आदमी का रसोई का बजट गिगड़ने लगा है।
आज सब्जियों के दाम-
देसी तोरी: 40 से 50 रुपये
देसी कद्दू: 40 से 50 रुपये
भिंडी: 40 से 50 रुपये
ग्वार फली: 100 रुपये
अरबी: 80
प्याज: 30 से 35 रुपये
आलू: 20 से 25 .
कृपया ध्यान दें : सभी बैंक यूजर्स फटाफट निपटा लें जरूरी कार्य, 9 दिनों की होगी लंबी छुट्टी, जानें वजह
सभी बैंक यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 9 से 29 जुलाई के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर।UPI के द्वारा भी आप पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।
देखें लिस्ट
- 9 जुलाई रविवार
- 11 जुलाई 2023 – गुरुवार – केर पूजा – त्रिपुरा
- 13 जुलाई 2023 – गुरुवार – भानु जयंती – सिक्किम
- 16 जुलाई रविवार
- 17 जुलाई 2023 – सोमवार – यू टिरोट सिंग डे – मेघालय
- 21 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-ज़ी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
- 22 जुलाई 2023 – शनिवार – चौथा शनिवार – सभी राज्यों में
- 23 जुलाई रविवार
- 29 जुलाई 2023 – शनिवार – मुहर्रम – अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे। लगभग सभी राज्यों में
