सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 6 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 6 July 2023 : इन राशि वालों के कारोबार में आ सकती हैं कठिनाइयां, जानें क्या कहते हैं आपके
अगले चार दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
देश के कई राज्यों में मौसम का कहर देखा जा रहा है। कई शहरों में झमाझम बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य सहित कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरी महाराष्ट्र में 06 जुलाई तक और गुजरात में 06-08 जुलाई के दौरान तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबित, दक्षिण भारत में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थिति ऐसी ही जारी रहेगी और उसके बाद कमी आएगी। 04 जुलाई को उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
OMG : प्यार में राहुल बना रागिनी, मंदिर में हुई शादी, संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने दिया धोखा...जानिए पूरा मामला..!!
प्रयागराज। OMG : ” बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं, आदमी हूं आदमी से प्यार करता हू “. फिल्म पहचान की यह लाइन प्रयागराज के एक हैरतअंगेज मामले पर पूरी तरीके से सटीक बैठती है. युवक पर प्रेम का खुमार ऐसा चढ़ा कि उसने अपने पुरुष प्रेमी के लिए अपना लिंग बदलवा लिया. हद तो तब हो गई युवक ने मंदिर में शादी भी किया और शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन अब प्रेमी साथ रहने से इनकार कर दिया.

मामला प्रयागराज से सटे कौशाम्बी जिले के है. इलाके का रहने वाला राहुल जो की नौटंकी में नाचने का काम करता है. वर्ष 2016 में पड़ोसी गांव के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया. शादी का झांसा देकर के कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया. राहुल ने आरोप लगाया है कि वह अपने प्रेमी के लिए राहुल से रागिनी बन गई. लिंग परिवर्तन के बाद शादी भी किया और अब मुझे पत्नी की तरह रखने से प्रेमी इंकार कर रहा है. खास बात यह है कि पुलिस भी मामले में मुकदमा लिखने में सोच विचार कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी कोतवाली इंस्पेक्टर महेश चंद का कहना है कि मामला बेहद पेचीदा है. रागिनी बने युवक ने कुकर्म की बात कही है लेकिन किस अस्पताल से सर्जरी की गई इस पर जांच जारी है. मामले की जांच होने के बाद उसी धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
डेढ़ साल में होती है सर्जरी
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉक्टर मोहित जैन ने बताया कि लिंग परिवर्तन में लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय लगता है. इसके लिए न्यूरोलॉजिस्ट, मनोवैज्ञानिक, प्लास्टिक सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पैनल मरीज की काउंसलिंग करता है . आठ से 10 सेशन होने के बाद मनोचिकित्सक इस प्रक्रिया के लिए मुहर लगाता है. छह महीने हारमोंस बदलने की प्रक्रिया चलती है, इसके बाद सर्जरी की जाती है।
पैन-आधार लिंक नहीं करने वालों पर अब गिरेगी गाज! देना होगा भारी भरकम जुर्माना, देखें डिटेल...
बीते 30 जून को पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाई जाएगी लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। अब आज यानी 1 जुलाई से आधार-पैन की लिंकिंग कराने पर पहले के मुकाबले ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि 30 जून तक आधार-पैन की लिंकिंग पर 1000 रुपये का चालान कटवाना पड़ रहा था।
नहीं उठा पा रहे होंगे इन सर्विस का फायदा
यदि आपका पैन निष्क्रिय हो गया है, तो आप कुछ सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे जहां आपको अनिवार्य रूप से पैन नंबर बताना होता है। इसके अलावा यदि आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो आप अपने पैन को आधार से जोड़ने के बाद ही आईटीआर फाइल कर पाएंगे।
पैन को दोबारा कैसे करें चालू?
यदि आपका पैन निष्क्रिय हो गया है, तो केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 28 मार्च 2023 को एक नोटिफिकेशन में बताया था कि कोई व्यक्ति अपने पैन को फिर से सक्रिय करने के लिए क्या कर सकता है। इसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति 1,000 रुपये की पेनाल्टी देकर पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। आपका पैन 30 दिनों में एक्टिव हो जाएगा। इसका मतलब है कि आपको पैन को दोबारा चालू कराने के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना देना ही होगा। हालांकि, पैन को दोबारा चालू करने में लिंकिंग की तारीख से 30 दिन लगेंगे।
बच्चे बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी
भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नाम हमारे देश के बच्चे बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है. इतना ही नहीं विदेशों में भी नरेन्द्र मोदी जी को सभी लोग पहचानने लगे हैं.
प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत ही कम समय में नरेन्द्र मोदी जी ने अपने बेहतरीन कार्य से भारत की जनता का दिल जित लिया है. एक आम इंसान से लेकर प्रधान मंत्री बनने तक का सफ़र नरेन्द्र मोदी के लिए काफी कठनाइयों से भरा हुआ था फिर भी बिना हार माने हर समस्याओं से लड़ते हुए वो आगे बढ़ते चले गए और देश के लिए कुछ कर गुजर जाने के जूनून ने उन्हें आज सबसे सफल व्यक्ति बना दिया जिन्हें आज लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं उनके बताये हुए हर नक़्शे कदम पर चलते हैं।
एक साधारण इंसान से प्रसिद्ध इंसान बनना आसान नहीं है इसके लिए ना जाने कितनी कुर्बानियां देनी पड़ती है और जो अपने देश के लिए अपने सपनो को भी भूल जाता है वही पूरी दुनिया में रोशन हो जाता है. कुछ ऐसा ही कर नरेन्द्र मोदी जी ने आज अपना नाम पूरी विश्व में रोशन किया है.
कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री...पद से देंगे इस्तीफा...!!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल नहीं हुए। सू्त्रों ने बताया कि कुछ ही देर में जी किशन रेड्डी मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बीजेपी ने जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें एक दिन पहले ही तेलंगाना प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। जी किशन रेड्डी मोदी सरकार में केंद्रीय संस्कृति मंत्री का पद संभाल रहे हैं।
तेलंगाना की मिली जिम्मेदारी
तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे ठीक पहले जी किशन रेड्डी को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बंडी संजय कुमार की जगह लेंगे। कुमार को 2020 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. वह करीमनगर से सांसद हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में बंडी संजय कुमार को केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है।
पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी
बीजेपी तेलंगाना में अपने संगठन को व्यवस्थित करने पर जोर दे रही है, जहां पार्टी में शामिल होने वाले कई नए, लेकिन शक्तिशाली नेता कुमार के नेतृत्व के खिलाफ थे। कुमार ने अपने कार्यकाल में एक जुझारू नेता के रूप में पहचान बनाई है। उन्हें पार्टी के केंद्रीय नेता पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह दूसरों को साथ लेकर चलने में विफल रहे। खास तौर पर कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीआरएस के ऐसे नेताओं को, जो हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसीलिए जी किशन रेड्डी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
मोदी कैबिनेट में फेरबदल
आने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी कैबिनेट में कई बदलाव हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जिसमें कई मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है। चुनावी राज्यों से कई चेहरे मोदी के मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने जा रही है, वहीं शाम को 7 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
पिक्चर हॉल में पति को छोड़कर भागी नई दुल्हन, कहा- मैं इस शादी से खुश नहीं
राजस्थान। जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति को छोड़कर नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। जिसके बाद पति ने आदर्श नगर पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वही दूसरी ओर दुल्हन ने भी शाहपुरा थाना पहुंचकर शादी से खुश ना होने की बात बताइए। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है, इसलिए थियेटर से भाग गई थी।
जानकारी के अनुसार 25 जून को रींगस निवासी 33 वर्षीय युवक की शाहपुरा निवासी लड़की से शादी हुई थी। शादी के 7 दिन बाद वह पत्नी को जयपुर घुमाने निकला था। जहां जयपुर के एक थियेटर में दोनों मूवी देखने गए। इस दौरान इंटरवल में जब पति पानी और कुछ खाने पीने की चीज लेने बाहर गया तो पीछे से पत्नी पिक्चर हॉल छोड़कर निकल गई।
कुछ देर बाद जब पति वापस लौटा तो उसने देखा की पत्नी सीट से गायब है। उसने पत्नी को खुद ढूंढने की कोशिश की। जिसके बाद पति ने आदर्श नगर थाना पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पत्नी की तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच शाहपुरा थाना पुलिस से दुल्हन के बारे में जानकारी मिली। खुद दुल्हन ने शाहपुरा थाना पहुंचकर जानकारी दी कि वह बीच में ही पिक्चर हॉल से पति को छोड़कर चली आई। दुल्हन ने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है।
बस्तर में इस किसान ने खेती के लिए खरीदा 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर
MP में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार; NSA एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
जज को 7 करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश, बिल्डर समेत 4 लोग गिरफ्तार
Horoscope Today 05 July 2023: वृष, कर्क, धनु राशि वालों को रहना होगा सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Panchang: आज 5 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
यहाँ 8 से 16 जुलाई तक सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, जानिए क्या है वजह
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान आठ से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने संवाददाताओं को बताया कि जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ जुलाई से 16 जुलाई तक सरकारी और निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
कांवड़ यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है और सावन माह में जारी रहेगी।प्रशासन के अनुसार यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां गंग नहर रोड पर भारी यातायात पर प्रतिबंध किया गया है और 11 जुलाई से दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार राजमार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा।
बेंगारी ने बताया कि जिले को 16 जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है और हर जोन में मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर 1379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि यात्रा सुरक्षा के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
चुनाव के पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, हटाए गए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों की लिस्ट यहां देखें-
1- आंध्रप्रदेश – डी. पुरंदेश्वरी
2- झारखंड – बाबूलाल मरांडी
3- पंजाब – सुनील जाखड़
4- तेलंगाना – जी किशन रेड्डी
इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान फौरन अस्पताल रवाना, हुई सर्जरी
नई दिल्ली। बालीवुड कलाकार शाहरूख खान इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है । वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के लॉस एंजिलिस गए थे जहां पर फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक शूट के दौरान बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का एक एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उनके ब्लड फ्लो को रोकने के लिए एक सर्जरी भी करनी पड़ी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के नाक में चोट लगने से खून बहने लगा जिसके बाद उनका एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान लॉस एंजिलिस में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जिस दौरान उनके नाक में चोट आ गई और लगातार खून बहने लगा, जिस वजह से जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाम पर बैंडेज बांदा गया हालांकि शाहरुख अब भारत लौट आए हैं और इस चोट से उबर रहे हैं। बता दें कि यह शाहरुख की पहली चोट नहीं है।
अपने काम के प्रति बेहद जुनूनी माने जाने वाले अभिनेता को अतीत में कई चोटों का सामना करना पड़ा है और उनकी पीठ, घुटने, पसलियों और यहां तक कि बांह सहित सर्जिकल सहायता की आवश्यकता पड़ी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म जवान में दिखने वाले और फिल्म का ट्रेलर इस महीने रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज की जा सकती है।
