सियासत

भारतीय वन सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी...यहां देखें पूरा परिणाम..!!

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें ...

इस विधायक को कोर्ट ने ठहराया दोषी, सुनाई 1 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला......

भोपाल। कांग्रेस नेता जीतू को एमपी एमएलए कोर्ट ने 14 साल पुराने एक केस में एक साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. पटवारी को भोपाल की MP-MLA कोर्ट ने 2009 के मामले में दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई है. जीतू पटवारी समेत उनके सहयोगियों को शासकीय कार्य में बाधा डालने और बलवे समेत कई आरोपों में सजा सुनाई गई है. जीतू पटवारी ने इस मामले पर ट्वीट कर कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने जीतू पटवारी को जमानत भी दे दी है. इस दौरान पटवारी कोर्ट में मौजूद रहे. उनके वकील ने कहा- हम अपर कोर्ट में अपील करेंगे.

इस मामले में पटवारी के अलावा उज्जैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़ चंदर सोंधिया और पूर्व विधायक राजगढ़ कृष्णमोहन मालवीय को सजा सुनाई गई है. इस दौरान पटवारी खुद कोर्ट में मौजूद रहे. विधायक पटवारी के वकील अजय गुप्ता ने कहा, ‘इस फैसले से जीतू पटवारी की विधायकी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हम अपर कोर्ट में अपील भी करेंगे.’ बता दें 2009 में राजगढ़ जिले में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते जीतू पटवारी ने आंदोलन किया था.

जानें क्या है पूरा मामला?

1 सितंबर 2009 को युवा कांगेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों, बिजली, पानी जैसे मुददों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था. कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन में जीतू पटवारी समेत दिग्विजय सिंह जैसे नेता शामिल थे. इस प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ था और कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की गई थी. इस मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, कांग्रेस नेता चंदर सिंह सौंधिया, पंकज यादव पचोर, बब्लू दुबे, सुल्तान सिंह, घनश्याम वर्मा सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

जीतू पटवारी ने कही यह बात:

वहीं, जीतू पटवारी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "माननीय न्यायालय, के निर्णय का पूरा सम्मान है। जनहित के लिए संघर्ष जनप्रतिनिधि की मौलिक पहचान है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा, जन अधिकारों की लड़ाई के लिए हर कीमत चुकाने के लिए भी तैयार रहूंगा।"

उन्होंने आगे कहा कि, "मेरे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी भी राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित ऐसे ही मुकदमे का सामना कर रहे हैं! हम संविधान की विचारधारा से जुड़े जनता के सेवक और INCIndia के सच्चे सिपाही हैं! नफरत के खिलाफ मोहब्बत की लड़ाई लड़ते रहेंगे!"

और पढ़ें ...

उछाल या गिरावट : तेल कंपन‍ियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें क्या है आज का भाव

आज 2 जुलाई 2023 और दिन रविवार(sunday ) है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दाम 1 पैसे बढ़कर 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे कम हुआ है और यह 96.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे कम होकर 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वाराणसी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 85 पैसे बढ़कर 97.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे बढ़कर 90.73 रुपये प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 107.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 94.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्‍थान के जैसलमेर में एक लीटर पेट्रोल 21 पैसे सस्‍ता होकर 110.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे सस्‍ता होकर 95.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 41 पैसे बढ़कर 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे बढ़कर 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

नई दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल  92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्‍नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये लीटर बेचा जा रहा है

और पढ़ें ...

राज्य में बंद होंगीं धर्मस्थल-स्कूल और हाइवे के पास की शराब दुकानें, अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा!

लखनऊ : राज्य सरकार ने शराब दुकानों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। Chief Minister Yogi Adityanath ने धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे आदि के नजदीक की शराब दुकानें बंद करने निर्देश दिए हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। उनके साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश के कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है।

इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ और परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक मिला है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि यह जनता से मिला धन है, जो प्रदेश के विकास और जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 2 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 जुलाई 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - आषाढ़ तिथि शुक्ल पक्ष चतुर्दशी   - जुलाई 01 11:07 PM- जुलाई 02 08:21 PM शुक्ल पक्ष पूर्णिमा   - जुलाई 02 08:21 PM- जुलाई 03 05:08 PM नक्षत्र ज्येष्ठा - जुलाई 01 03:04 PM- जुलाई 02 01:18 PM मूल - जुलाई 02 01:18 PM- जुलाई 03 11:01 AM योग शुक्ल - जुलाई 01 10:44 PM- जुलाई 02 07:26 PM ब्रह्म - जुलाई 02 07:26 PM- जुलाई 03 03:45 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:31 AM सूर्यास्त - 7:18 PM चन्द्रोदय - जुलाई 02 6:35 PM चन्द्रास्त - जुलाई 03 4:46 AM अशुभ काल राहू - 5:35 PM- 7:18 PM यम गण्ड - 12:25 PM- 2:08 PM कुलिक - 3:51 PM- 5:35 PM दुर्मुहूर्त - 05:28 PM- 06:23 PM वर्ज्यम् - 09:35 AM- 11:01 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:52 PM अमृत काल - None ब्रह्म मुहूर्त - 03:55 AM- 04:43 AM शुभ योग सर्वार्थसिद्धि योग - जुलाई 02 01:18 PM - जुलाई 03 05:31 AM (मूला और रविवार)
और पढ़ें ...

Horoscope 2 July 2023 : इन राशि वालों के आय के स्रोत में होंगे विकसित, पढ़े अपना राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि– मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वृष राशि– कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। मिथुन राशि– कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कर्क राशि– संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। सिंह राशि– आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। कन्या राशि– व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा। तुला राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। धनु राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी। मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कुंभ राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संयत रहें। बातचित में सन्तुलित रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
और पढ़ें ...

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में UCC पर आज शाम होगी कांग्रेस की बड़ी बैठक

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू हो रही संसद सत्र काफी हंगामे दार होने के आसार हैं। मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार चर्चा के लिए कई अमह बिल लाने जा रही है जिसमें यूसीसी को भी शामिल किया गया है। यूसीसी पर चर्चा से पहले ही संसद के बाहर विपक्षी पार्टियां विरोध में एकजुट हो रहे हैं। देश में समान नागरिक संहिता को लेकर जहां बहस छिड़ी हुई है वहीं कांग्रेस की संसदीय समिति आज (1 जुलाई) को 10 जनपथ पर शाम 5 बजे सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक करेगी।  

वहीं यूसीसी को लेकर कांग्रेस 3 जुलाई के अपने सभी नेताओं के साथ बैठक करने वाली है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि आज होने वाली बैठक समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को होने वाली बैठक की रुपरेखा निर्धारित करेगी। बता दें कि  बीते महीने विधि आयोग ने एक नॉटिफिकेशन जारी करके लोगों से 15 से जुलाई से पहले तक इस मुद्दे पर अपने लिखित सुझाव मांगे थे।

जिसके बाद पीएम मोदी ने इसको लेकर बीते दिनों भोपाल में मेरा बूथ- सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा था कि एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकता है, एक घर एक ही कानून से चलेगा। उनके यह बयान न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि विपक्ष के लिए भी स्पष्ट संदेश था कि बीजेपी आने वाले दिनों में एक समान नागरिक सहिंता पर कदम उठाने वाली है। वहीं बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि आगामी मानसून सत्र में बीजेपी यूसीसी का ड्राफ्ट देश की संसद में पेश कर सकती है। 

और पढ़ें ...

नौ वर्षाें में तीन गुना बढ़ा सरकारी बैंकों का मुनाफा: निर्मला सीतारमण

नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वित्त वर्ष 2014 में सरकारी बैंकों का मुनाफा 36270 करोड़ रुपये की तुलना में नौ वर्षाें में वित्त वर्ष 2022-23 में करीब तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीतारमण ने यहां सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक के कारपोरेट कार्यालय के साथ ही पूर्वाेत्तर में बैंक की 29वीं शाखा का शुभारंभ करने के अवसर पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार द्वारा शुरू किय गये विभिन्न सुधारों के बल पर अब दोहरी बेलेंस सीट एडवांटेड की स्थिति में है। अब बैंक अच्छा लाभ कमा रहे हैं। उनकी चूकता पूंजी बढ़ी है और अब वे अपना कारोबार बढाने लगे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आयी थी उस समय दोहरी बैलेंस सीट समस्या थी लेकिन अब यह एडवांटेज की स्थिति में है।

उन्होंने कहा जब हम ट्विन बैलेंस सीट की बात करते हैं तो हम बैंक की बैलेंस सीट और कारपोरेट एवं एमएसएमई की बात करते हैं। जब ये सभी समस्या में होते हैं तो इससे अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है। उन्होंने द इॅकोनोमिस्ट पत्रिका का हवाला देते हुये कहा कि इसमें कहा गया है भारतीय बैंक जो कभी कठिनाइयाें में फंसे थे अब लाभ कमा रहे हैं।

बैंक के प्रदर्शन में सुधार होने के कारण ही साख निर्धारण एजेंसी एस एंड पी ने भारतीय बैंकों की रेटिंग में सुधार की है। उन्होंने कहा कि क्रिसिल रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक भारतीय बैंकों के गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) के घटकर 3.8 प्रतिशत पर आने का अनुमान जताया है।

और पढ़ें ...

गर्लफ्रेंड को बाईक में बैठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, अचानक हुआ हादसा, देखें वीडियो…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लोगों को लापरवाह ड्राइविंग के जोखिम के बारे में शिक्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। पुलिस ने लोगों को लापरवाही से गाड़ी चलाने के नकारात्मक प्रभावों के बारे में सूचित करने के लिए एक ध्यान खींचने वाला वीडियो सोशल मिडिया में पोस्ट किया. यह वीडियो में एक युवक बाइक पर पीछे बैठी एक महिला के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है. इस जोड़े को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते देखा जा सकता है. चिंताजनक वीडियो आगे दिखाता है कि गाड़ी चलाते आदमी संतुलन खो देता है और युवती मोटरसाइकिल से गिर जाती है।

सड़क पर स्टंट करते कपल का वीडियो

दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किये गये वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर लड़का और लड़की बैठे हुए हैं। सड़क पर और भी गाडियां चल रही हैं लेकिन लड़का वहीं स्टंट करने लगता है। इसी बीच बाइक से उसका संतुलन बिगड़ता है और दोनों गिर पड़ते हैं। लड़का तो किसी तरह संभलते हुए आगे निकल गया, लेकिन लड़की सड़क पर ही गिर पड़ी और संभवतः उसे चोट भी लगी।

पुलिस ने लिखी कुछ ऐसी मजेदार लाइनें

 

दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर गये इस वीडियो में ‘ये इश्क हाये बैठे-बिठाये जन्नत दिखाए…’ गाना बज रहा है। साथ हिंदी में कुछ मजेदार शब्द लिखे गये हैं, जिसे हम चेतावनी भी कह सकते हैं। लड़की के बाइक से गिरते ही वीडियो में ‘जन्नत दिखाए’ लिखा आता है। इसके बाद वीडियो में आगे लिखा है ‘यह Risk हाये बैठे-बिठाए हड्डियां तुड़वाए।

और पढ़ें ...

अब एक क्लिक में वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड, ट्विटर पर आया धांसू फीचर, पढ़ें हर अपडेट्स

Twitter Download Button : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्वीटर ने वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा को जारी कर दिया है। इस सुविधा के तहत नए डाउनलोड वीडियो ऑप्शन को जोड़ा गया है। यानी ट्विटर यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी एप और साइट की मदद से सीधे प्लेटफॉर्म पर ही वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।

एप रिसर्चर और ट्विटर यूजर Nima Owji ने इस फीचर की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। यूजर का कहना है कि ट्विटर वीडियो डाउनलोड बटन पर काम कर रहा है! और क्रिएटर्स इसे इनेबल/डिसेबल भी कर सकेंगे। दावा है कि इस फीचर को जल्दी ही रोल आउट किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने नया वीडियो एप लॉन्च करने की घोषणा की है।

ट्विटर वीडियो एप
Twitter Download Button : ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी स्मार्ट टीवी के लिए एक वीडियो एप पर काम कर रही है। एप यूजर्स को अपने टीवी पर ट्विटर वीडियो देखने की अनुमति देगा, और इससे लोगों को नए वीडियो खोजने में भी आसानी होगी। मस्क ने 18 जून, 2023 को एक ट्वीट में यह जानकारी दी थी। मस्क ने एक ट्विटर यूजर्स को रिप्लाई में कहा था कि एप आ रहा है। यह एप टीवी ग्रुप के लिए उपलब्ध होगा।

Twitter Download Button : स्मार्ट टीवी के लिए वीडियो एप की घोषणा इस बात का संकेत है कि मस्क ट्विटर को अधिक वीडियो-केंद्रित प्लेटफॉर्म बनाने के लिए गंभीर हैं। ट्विटर हाल के वर्षों में वीडियो पर जोर दे रहा है, और कंपनी ने यूजर्स के लिए वीडियो देखना और शेयर करना आसान बनाने के लिए कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। स्मार्ट टीवी के लिए वीडियो एप इस प्रयास का विस्तार है, और इससे लोगों के लिए अपने टीवी पर ट्विटर वीडियो देखना आसान हो जाएगा।

और पढ़ें ...

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन में ले जा सकेंगे इतने शराब की इतनी बोतलें, जाने नया नियम…

नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वाले शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर हैं. इस संबंध में DMRC-CISF ने बड़ा फैसला लिया हैं.दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को शराब की दो बोतलें साथ ले जाने की मंजूरी दे दी है.सिर्फ सीलबंद शराब की बोतल ही यात्री साथ ले जा सकेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक बयान जारी कर कहा, ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है.

अभी तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी. अब नया आदेश सभी मेट्रो लाइन पर होगा लागू. साथ ही डीएमआरसी ने यात्रियों को चेताते हुए कहा है कि मेट्रो में शराब पीने या शराब के नशे में अप्रिय बर्ताव करने पर उचित कार्रवाई होगी.

बात दें कि सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने पहले के आदेश की समीक्षा की है. पहले के आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

हालांकि, मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना सख्त वर्जित है. मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय उचित शिष्टाचार बनाए रखें. यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.’

और पढ़ें ...

अब QR कोड स्कैन करके दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे WhatsApp चैट, एक क्लिक में जानें आसान प्रोसेस

नई दिल्ली : आजकल लोगों की निर्भरता सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है. वहीँ अधिकांश लोग WhatsApp इस्तेमाल करते होंगे। WhatsApp के साथ सबसे बड़ी दिक्कत चैट ट्रांसफर को लेकर हमेशा से होती रही है। कई थर्ड पार्टी एप WhatsApp चैट ट्रांसफर की सुविधा देते हैं लेकिन इसमें डाटा लीक का खतरा रहता है।

Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी दी है। WhatsApp की चैट हिस्ट्री को अब आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। जकरबर्ग ने कहा है कि यह पूरी तरह से सिक्योर होगा। चैट की साइज को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी यानी आपकी चैट में बड़ी-बड़ी फाइलें या अटैचमेंट हैं तो भी चैट आराम से ट्रांसफर हो जाएगा।

 इसके साथ शर्त यह है कि दोनों डिवाइस में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए यानी चैट तभी ट्रांसफर होगा जब दोनों फोन या तो आईफोन होंगे या फिर एंड्रॉयड होंगे यानी आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में क्यूआर कोड को स्कैन करके चैट को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। मार्क जकरबर्ग ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

फिलहाल चैट को ट्रांसफर करने के लिए क्लाउड बैकअप का इस्तेमाल होता है। क्यूआर कोड स्कैन वाले प्रोसेस में डाटा क्लाउड पर बैकअप नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने व्हाट्सएप डाटा का बैकअप लेने की जरूरत भी नहीं है।

इस प्रक्रिया यानी QR कोड स्कैन से चैट ट्रांसफर करने के लिए व्हाट्सएप लोकल वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करता है यानी यह दो डिवाइस के बीच एक वाई-फाई नेटवर्क बनाता है। क्यूआर कोड से चैट ट्रांसफर करने के लिए पुराने फोन के WhatsApp की सेटिंग में जाना होगा और फिर चैट पर क्लिक करके Chats Transfer में जाना होगा। इसके बाद QR कोड स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको नए से स्कैन करना होगा।

   
और पढ़ें ...

“Jau Nako Dur Baba” में सुरेखा के रूप में Meghali Juvekar – सन टीवी मराठी के प्राइम टाइम लाइनअप में एक शानदार अतिरिक्त

भारतीय मनोरंजन उद्योग में समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रेरक सफलता की यात्रा भारतीय मनोरंजन उद्योग अपनी विशालता और विविधता के लिए प्रसिद्ध है, जो कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपना कौशल दिखाने और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। ऐसा ही एक उभरता हुआ सितारा जिसने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है, वह हैं मेघाली जुवेकर। टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों पर अपने असाधारण प्रदर्शन के साथ, वह एक घरेलू नाम बन गई हैं और देश भर में महत्वाकांक्षी अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। एक छोटे शहर की स्वप्नदृष्टा से एक सफल अभिनेत्री तक मेघाली की यात्रा उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और अभिनय के प्रति अटूट जुनून का प्रमाण है। एक छोटे शहर का सपना देखने वाला: भगवान हनुमान की 105 फीट की भव्य प्रतिमा के लिए मशहूर नंदुरा शहर में जन्मी और पली बढ़ी मेघाली जुवेकर को कम उम्र से ही मनोरंजन की दुनिया के प्रति गहरा आकर्षण हो गया था। अपने माता-पिता की इंजीनियरिंग में करियर बनाने की आकांक्षा के बावजूद, मेघाली का दिल अभिनय की ओर था। अमरावती विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए सपनों के शहर मुंबई जाने का साहसी निर्णय लिया। संघर्ष और दृढ़ संकल्प: कई महत्वाकांक्षी अभिनेताओं की तरह, मेघाली को भी मुंबई पहुंचने पर कई अस्वीकृतियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अत्यधिक प्रतिस्पर्धी मनोरंजन उद्योग में काम पाना कोई आसान उपलब्धि नहीं थी। हालाँकि, उसने असफलताओं को अपने सपनों में बाधा नहीं बनने दिया। अटूट दृढ़ संकल्प के साथ, उन्होंने कड़ी मेहनत करना जारी रखा, अपने कौशल को निखारा और विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑडिशन दिया। उसकी दृढ़ता का फल तब मिला जब अंततः उसे सफलता का अवसर मिला। उभरता सितारा: मेघाली जुवेकर की प्रतिभा और समर्पण ने जल्द ही उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का ध्यान आकर्षित किया, और उन्हें अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पहचान मिलनी शुरू हो गई। टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उनके विविध किरदारों के चित्रण ने एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया और उन्हें एक समर्पित प्रशंसक आधार प्राप्त हुआ। गहन भावनात्मक नाटकों से लेकर हल्की-फुल्की कॉमेडी तक, पात्रों को प्रामाणिकता और गहराई के साथ जीवंत करने की मेघाली की क्षमता उन्हें अलग बनाती है। सुर्खियों में आना: अब, मेघाली जुवेकर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन टीवी मराठी पर प्रसारित होने वाली बहुप्रतीक्षित टीवी श्रृंखला, "जौ नाको दुर बाबा" में सुरेखा के रूप में अपनी आगामी भूमिका के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। उनके त्रुटिहीन अभिनय कौशल और ऑन-स्क्रीन उपस्थिति से शो को ऊंचा उठाने और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उम्मीद है। सुरेखा के रूप में, मेघाली एक ऐसा प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं जो दिलों को लुभा लेगी और उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली सितारों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत करेगी। मान्यता और प्रेरणा: एक छोटे शहर की स्वप्नदृष्टा से एक सफल अभिनेत्री तक मेघाली जुवेकर की यात्रा पर किसी का ध्यान नहीं गया। मनोरंजन उद्योग में उनकी अपार प्रतिभा और योगदान के कारण उन्हें प्रतिष्ठित सुषमा स्वराज पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और दर्शकों पर उनके द्वारा किए गए प्रभाव का प्रमाण है। अभिनय के प्रति मेघाली के समर्पण, कड़ी मेहनत और जुनून ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने की चाहत रखने वाली युवा लड़कियों के लिए एक आदर्श बना दिया है। उनकी यात्रा एक प्रेरणा के रूप में काम करती है, जो साबित करती है कि दृढ़ता और प्रतिभा के साथ, सपने वास्तविकता बन सकते हैं। भारतीय मनोरंजन उद्योग में मेघाली जुवेकर का उदय उनके अटूट समर्पण, कड़ी मेहनत और उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रमाण है। एक छोटे शहर में अपनी साधारण शुरुआत से लेकर टेलीविजन सनसनी बनने तक, उन्होंने अपने मनमोहक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। "जौ नाको दुर बाबा" में अपनी आगामी भूमिका के साथ, मेघाली अपनी उल्लेखनीय यात्रा जारी रखने और दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार है। उसका
और पढ़ें ...

सस्ता या महंगा : एलपीजी के नए रेट जारी, जान‍िए कितने में बिक रहा रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती है। 1 जुलाई की समीक्षा के बाद रसोई गैस के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इस महीने घरेलू और कमर्शियल रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में सरकार ने कई महीने के दौरान बदलाव किया है. पिछले महीने जून के दौरान कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम हुए थे. वहीं मई के दौरान भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी और एक सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये पर पहुंच गई थी. वहीं अप्रैल के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये थी. मार्च में इसकी कीमत सबसे ज्‍यादा 2119.50 रुपये पर थी. जनवरी और फरवरी के दौरान एक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये पर थे.

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर बरकरार है. कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है. जबकि कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चेन्‍नई में एक एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये में बिक रहा है. जबकि कॉमर्शियल 1937 रुपये में बिक रहा है

और पढ़ें ...

आज से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर

आज से आपकी  जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। अगर आपने 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपका पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20% TCS देना होगा।सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। जो लोग तय तारीख तक ऐसा नहीं किया है, उनका पैन इन-एक्टिव (निष्क्रिय) कर दिया जाएगा। इसके इन-एक्टिव होने पर ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है। स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.30% तक की बढ़ोतरी की सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में 0.30% तक की बढ़ोतरी की है। पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80% की जगह 6.90% ब्याज मिलेगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9% से बढ़ाकर 7% किया गया है। विदेश में इस्तेमाल पर 20% TCS देना होगा इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20% TCS देना होगा। ये TDS एक वित्त वर्ष में 7 लाख रुपए से ज्यादा के खर्च पर देना होगा। नए नियमों के अनुसार 7 लाख रुपए तक खर्च करने पर 20% TCS नहीं लगेगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 01 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 01 जुलाई 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - आषाढ़ तिथि शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- जुलाई 01 01:16 AM – जुलाई 01 11:07 PM नक्षत्र अनुराधा - जून 30 04:10 PM – जुलाई 01 03:04 PM योग शुभ - जुलाई 01 01:32 AM – जुलाई 01 10:44 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:27 AM सूर्यास्त - 7:18 PM चन्द्रोदय - 05:26 PM चन्द्रास्त - 03:47 AM अशुभ काल राहू - 08:56 AM – 10:40 AM यम गण्ड - 02:09 PM – 03:54 PM कुलिक - 05:27 AM – 07:11 AM दुर्मुहूर्त - 05:27 PM – 06:22 AM, 06:22 AM – 07:18 AM वर्ज्यम् - 08:15 PM – 09:44 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM-12:51 PM अमृत काल - 05:09 AM- 06:38 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:06 ए एम से 04:46 AM शुभ योग रवि योग- 03:04 PM- 05:27 AM
और पढ़ें ...