सियासत

Aaj ka Panchang 4 July 2023: आज से हो रही सावन माह की शुरुआत, पढ़िए आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 4 July 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 4 जुलाई 2023, मंगलवार के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन माह के सभी मंगलवार मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित हैं। आज के दिन मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। मां मंगला गौरी आदि शक्ति माता पार्वती का ही मंगल रूप हैं। पढ़िए आज का पंचांग।

आज का पंचांग ( Panchang 4 July 2023)

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त - 4 जुलाई 01 बजकर 38 मिनट तक

नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - 04:07 से 04:47 तक

विजय मुहूर्त - 02:45 से 03:40 तक

गोधूलि मुहूर्त - 07:22 से 07:42 तक

अभिजीत मुहूर्त - 12:03 से 12:57 तक

अशुभ समय

राहु काल - 15:53 से 17:34 तक

गुलिक काल - 12:30 से 14:12 तक

दुष्टमुहूर्त - 08:28 से 09:21 तक

दिशा शूल - उत्तर

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबलम - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 46 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 15 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चन्द्रोदय- 08 बजकर 30 मिनट से

चन्द्रास्त- 06 बजकर 16 मिनट तक

चन्द्र राशि - धनु

और पढ़ें ...

Horoscope Today 04 July 2023: मिथुन, कन्या, तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 04 July 2023: ज्योतिष के अनुसार 04 जुलाई 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कुंभ राशि वाले बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में आप किसी की बातों में आने से बचें. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा और सदस्यों के भी चल रहा  आपसी मतभेद भी खत्म होगा. आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करे और आप  जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा  विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको बिजनेस में चली आ रही समस्याओं के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत की आवश्यकता होगी और आपके माताजी की सेहत में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है. पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रहेगा और आपकी मेहनत आज रंग लाएगी. आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और रूपए पैसे से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है. आपने किसी कार्य में लापरवाही की, तो उसमें कोई कमी आ सकती है और  आपको छोटे-छोटे बातों पर क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आपके इस व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक  सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. व्यवसाय की किसी डील के पूरी न होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा और कुछ विरोधी  आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे. आपको अपने कार्यों को लेकर कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं  संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है.  आप बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी और आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे. आपको अपने  कार्यों में जोखिम उठाने से बचना होगा. यदि आपने कोई बड़ा निवेश किया, तो इससे बाद में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप आज किसी नए वाहन को अपने घर ला सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. अपने व्यवसाय के कामों में को करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप फिर भी उसमें मेहनत में कोई कमी नहीं रखेंगे और आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करने चाहे, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको आज कुछ नहीं लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. यदि आपको आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो उसने अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है. आपको  बेवजह के बढ़ते खर्चों को लेकर समस्या होगी और कार्य क्षेत्र में किसी  नयी समस्या को सुनना पड़ सकता हैं, लेकिन यदि आपने पार्टनरशिप में किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत की है, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. माताजी को  आप अपने मन की किसी समस्या को बता सकते हैं, जिसे वह सुलझाने में आपकी मदद करेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत  है, उनकी छवि आज और निखर कर आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है.  आपके घर में यदि कलह  की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी वाणी पर लगाम लगाए और यदि कोई पेट संबंधित समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें. आपको  किसी पुरानी गलती से  सबक लेना होगा. जीवनसाथी को  आप कहीं घूमाने फिराने ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपको किसी परिजन से  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है. आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि किसी कार्य में विलंब हो रहा था, तो उसमें आप जल्दबाजी न दिखाएं. बिजनेस कर रहे लोग  अपने बिजनेस में किसी को साझेदार बनने से बचे, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कमजोर रहने वाला है. आपको शीध्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में यदि कोई काम समय से पूरा ना हो, तो उसमें आप संतोष बनाए रखें। शेयर बाजार  में धन का निवेश करने वाले लोग आज दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा. आपकी वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलवाएगी और  आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे और किसी लाभ  की परवाह ना करते हुए किसी बड़ी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. आपको आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी. संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी. यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी  उसे  काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए भागदौड अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे.  यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको निराशा हो सकती है और दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से  आपका कोई सपना अधूरा रह सकता है, लेकिन आपके खर्चों पर आप लगाम लगाये, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी.

और पढ़ें ...

आज रात को दिखेगा 2023 का पहला सुपरमून, जानें कब औरे कैसे देखें अद्भुत नजारा…

वॉशिंगटन : 2023 में धरतीवासियों को चार सुपरमून देखने को मिलेंगे, जिसमें से पहला जुलाई में आज नजर आएगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। धरती से पूर्ण चंद्रमा (फुल मून), जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, का नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। साफ मौसम में इसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के भी देखा जा सकता है। यह फुल मून धरती से करीब 3,61,934 किमी दूर देगा। आध्यात्मिक महत्व की बात करें तो भारत में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मना रहे हैं।

चार सुपरमून में से पहला 2023 में उदय होगा इसमें जुलाई का चंद्र प्रदर्शन रात के आकाश में 2023 में होने वाली एक अन्य पूर्णिमा घटना की तुलना में अधिक चमकदार दिखाई देगा।

भारत में किस समय दिखेगा पूर्णिमा का चांद?
पूर्णिमा से एक दिन पहले और बाद में चंद्रमा अपनी चमक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। हालाँकि, पूर्णिमा को ट्रैक करना मुश्किल है, क्योंकि यह घटना केवल कुछ मिनटों तक चलती है। भारत में, चंद्रमा सोमवार को दिल्ली में शाम 5:08 बजे अपनी पूर्ण रोशनी में दिखाई देगा।

बक मून क्या है?
जुलाई की पूर्णिमा को बक मून के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के अनुसार, इस चंद्र घटना का नाम साल के इस समय के आसपास हिरन के माथे से निकलने वाले नए सींगों के नाम पर पड़ा। अमावस्या को थंडर मून, हे मून और विर्ट मून भी कहा जाता है। यह नाम इस समय के आसपास हिरण हिरन के माथे पर उभरे नए सींगों के महत्व का प्रतीक है।

यह ध्यान देने योग्य है कि नर हिरण या हिरन हर साल अपने सींग गिरा देते हैं। वे एल्क, मूस, रेनडियर और अन्य प्रजातियों के साथ सर्विडे परिवार के अंतर्गत आते हैं।

और पढ़ें ...

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जूठी व सूखी रोटियों के मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया और कहा, "अगर मैं बोलूंगा तो कहेंगे कि बोलता है, क्या बोलें.... बाकी सब प्रधान जी बताएंगे, सच्चे दरबार की जूठ का घपला??"

एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को नसीहत दी कि वह अपना काम करें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हम संभाल लेंगे, उन्होंने कहा कि 2019 में लंगर गुरु राम दास जी में हुई प्रबंधकी बेनियमी का सच लोगों के सामने रखा जाएगा. इसकी जांच जारी है, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कारवाई होगी. किसी भी ऐसे मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लंगर में हुई प्रबंध की बेनियमी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की फ्लाइंग विभाग की टीम ने ढूंढी है और इसकी मुकम्मल जांच करवाई जा रही है. 

और पढ़ें ...

“विज्ञापनों पर किया कितना खर्च?”, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा हिसाब, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना के निर्माण के लिए राशि देने में असमर्थता व्यक्त करने के लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है और उसे पिछले तीन वित्तीय वर्षों में विज्ञापनों पर खर्च की गई राशि के विवरण पेश करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने आप सरकार को दो हफ्ते के अंदर पछले तीन वित्तीय वर्ष में विज्ञापन पर हुए खर्च का विवरण बताते हुए एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने बताया कि इस वक्त सरकार के पास धन की कमी है और मौद्रिक सहायता प्रदान करने में असमर्थ है।

अदालत ने दिल्ली सरकार के वकील की दलीलें सुनने के बाद कहा, “आप चाहते हैं कि हमें यह पता चले कि आप कौन-सा फंड कहां खर्च कर रहे हैं। विज्ञापन के लिए सारा फंड इस प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा। आप इस तरह का आदेश चाहते हैं? आप इसकी मांग कर रहे हैं।”

पीठ ने आगे कहा “दिल्ली सरकार ने आम प्रोजेक्ट के लिए धन का योगदान करने में असमर्थता व्यक्त की है। इस परियोजना में धन की कमी एक बाधा है, इसलिए हम दिल्ली सरकार को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश देते हैं, जिसमें उन्हें पिछले वित्तीय वर्षों में विज्ञापन पर खर्ज किए रुपयों का हिसाब देना होगा, क्योंकि यह प्रोजेक्ट देश के लिए जरूरी है।”

और पढ़ें ...

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 8 लोगों की झुलसने से मौत

कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक नाइट क्लब में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 चीनी नागरिक और दो वियतनामी नागरिक शामिल हैं। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष कुन किम के अनुसार कुछ पीड़ित जलकर मर गए, कुछ ऑक्सीजन की कमी के कारण मर गए और कुछ कैसिनो परिसर से बाहर निकले वाले रास्तों में फंसकर जल गए और मर गए। उपाध्यक्ष कुन किम ने यह भी कहा कि अधिकारियों ने कैसीनो के जटिल लेआउट और रेस्क्यू मशीनों की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए आग बुझाने में बहुत देर कर दी।

और पढ़ें ...

जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जमानत देने से इनकार करने के राउज एवेन्यू कोर्ट के निर्णय को मनीष सिसोदिया ने चुनौती दी थी।

कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया मनी लांड्रिंग के तहत जमानत देने की दोहरी शर्तों के साथ-साथ जमानत देने के लिए ट्रिपल टेस्ट को पूरा करने में विफल रहे हैं। अदालत ने कहा कि विजय नायर पर आरोप गंभीर है और वह सिसोदिया के करीबी रहे हैं। अदालत ने कहा कि जमानत याचिका खारिज करने के निर्णय अदालत के आदेश में कोई गलती नहीं है। इसके साथ ही अदालत ने सह-आरोपित अभिषेक बोइनपल्ली, विजय नायर और बिनाय बाबू की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।

और पढ़ें ...

राजनीतिक दल अब ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे वित्तीय खाते, चुनाव आयोग ने वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने एक वेब पोर्टल खोल दिया है, जिसमे राजनीतिक दल अब वित्तीय खाते ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे, चुनाव आयोग ने तीन प्रकार की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक वेब पोर्टल का शुभारंभ है। जिसमे राजनीतिक दलों द्वारा योगदान रिपोर्ट, लेखा परीक्षित और वार्षिक खाते ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे

और पढ़ें ...

महाराष्ट्र के सियासी भूचाल के बीच बुलाई गयी अहम बैठक, मोदी कैबिनेट में हो सकता है बदलाव !

Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट की आज एक अहम बैठक होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिल सकती है पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई है. इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक का आह्वान किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव हो सकता है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. खास बात ये है कि यह बैठक शाम 4 बजे प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में होगी जहां सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन होना है. महाराष्ट्र के सियासी भूचाल के बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों पर हर किसी की नजर है.

मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक की थी. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और बीजेपी संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कई बदलाव हो सकते हैं.

किन नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

जान लें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के मंत्री पद में बदलाव के अलावा मोदी कैबिनेट में करीब 2 साल से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, जिन्हें देखते हुए पार्टी कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है.

महाराष्ट्र के सियासी भूचाल के बीच अहम बैठक

गौरतलब है कि रविवार को महाराष्ट्र में बड़ा सियासी भूचाल आया. शरद पवार के भतीजे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए. 2024 से पहले महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता की अहम कड़ी माने जाने वाले शरद पवार के लिए बड़ा झटका है. माना जाता है कि मोदी कैबिनेट की आज की मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

और पढ़ें ...

BREAKING : कस्टम विभाग ने पकड़ी 13 करोड़ की कोकीन, एक गलती से आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कस्टम विभाग ने 1.3 किलो कोकीन जब्त की है। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12.98 करोड़ रुपए है। कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में छिपाकर लाया जा रहा था। गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने इसी साल जनवरी में भी 28 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की थी।उस दौरान भी आरोपी एक बैग में छिपाकर कोकीन की तस्करी कर रहे थे। वह कोकीन अदीस अबाबा से भारत लाई गई थी। इस मामले में कस्टम विभाग ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था। आरोपी व्यक्ति नैनीताल का निवासी था और उसे किसी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए कोकीन भारत लाने के लिए तैयार किया था।

और पढ़ें ...

आज गुरु पूर्णिमा पर सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये आसान उपाय, बरसेगी अपार कृपा-जीवन में आएगी खुशियां ही खुशियां

Guru Purnima 2023 : पूरे देश में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन के बाद से आषाढ़ मास समाप्त हो जाता है और सावन मास का प्रारंभ होता है। वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा पुण्य फलदायी होती है। लेकिन गुरु को समर्पित, गुरु पूर्णिमा को भारत में बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। व्यासजी को प्रथम गुरु की भी उपाधि दी जाती है, क्योंकि गुरु व्यास ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इस दिन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।भगवान विष्णु के अंश वेदव्यासजी के बिना गुरु पूजा पूरी नहीं होती। इसलिए इस दिन प्रथम गुरु महर्षि वेदव्यास की पूजा करनी चाहिए। साथ ही गुरु पूर्णिमा पर कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चरण वंदना करें
Guru Purnima 2023 : आप जिसे भी अपना गुरु बनाते हैं,आज के दिन विशेषरूप से उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।क्यों कि उनके ज्ञान के प्रकाश से आपके जीवन का अंधकार दूर होता है।गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य के बीच आस्था और पूजा का दिन होता है। इस दिन गुरु के चरणों को धोकर आशीर्वाद लेना चाहिए और चरण वंदना करनी चाहिए। साथ ही गुरु के मंत्रों का जप करना चाहिए। यदि आपके गुरु आपके पास नहीं हैं तो अपने गुरु की तस्वीर को माला फूल अर्पित कर उनका तिलक करें।

गुरु को भेंट जरूर दें
Guru Purnima 2023 : गुरु पूर्णिमा के दिन आप गुरु को वस्त्र, पादुका या उनके काम में आने वाली चीजें भेंट कर सकते हैं। सनातन मान्यता के अनुसार माता-पिता को मनुष्य का प्रथम गुरु कहा गया है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन माता पिता को एक स्थान पर बैठाकर उनकी प्रदक्षिणा यानी परिक्रमा करें और उनके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें। जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सेवा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं उन पर भगवान विष्णु की सदैव कृपा होती है।

सत्यनारायण की कथा सुनें
Guru Purnima 2023 : पूर्णिमा तिथि में लक्ष्मी-नारायण की पूजा करना और कथा करवाना बहुत ही लाभप्रद माना गया है। इस पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करवाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद और देवी लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।गुरु पूर्णिमा के दिन पुराण अथवा गीता पढ़ने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ मिलता है। इसी प्रकार इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से धन लक्ष्मी और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

घर में सुख-शांति के लिए
Guru Purnima 2023 : ईशान कोण का संबंध देव गुरु बृहस्पति से है। गुरु पूर्णिमा के दिन घर की उत्तर-पूर्व को हल्दी मिले जल से साफ़ करके यहाँ घी का दीपक जरूर जलाएं।ऐसा करने से आपके पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 03 July 2023: गुरु पूर्णिमा पर्व आज, पंचांग से जानिए गुरुपूजन के लिए शुभ समय और योग

Aaj ka Panchang 03 July 2023: पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 03 जुलाई 2023, सोमवार अर्थात आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। बता दें कि आज गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा और आज ही आषाढ़ मास का समापन हो जाएगा। आज के दिन शुभ मुहूर्त में गुरु पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। इसके साथ सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से और गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 03 July 2023)

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट

सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट से

ब्रह्म योग- 03 जुलाई दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक

मूल नक्षत्र- 03 जुलाई सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट से सुबह 04 बजकर 47 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक

इंद्र योग प्रारंभ- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 27 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 40 मिनट से

चन्द्रास्त- समय नहीं

और पढ़ें ...

Horoscope Today 03 July 2023: मेष, कर्क, मकर राशि वालों को मिलेगा धनलाभ, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 03 July 2023: ज्योतिष के अनुसार 03 जुलाई 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मकर राशि वाले किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है. रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा और आपको आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है और आप  बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में आप किसी की बातों में आने से बचें. संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधान रहने के लिए रहेगा. कारोबार में यदि आपके सामने कोई समस्या आ रही थी, तो वह  दूर हो सकती हैं. आप अपनी सेहत को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करेंगे और आप बाहर के खान-पान से परहेज रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आप  धन संबंधित कोई निर्णय अपने पिताजी से पूछ कर लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामले में अच्छा  रहने वाला है. व्यापार में लाभ पाने के लिए  आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. आपके कुछ शत्रु आज आपके बनते कामों में रोडा अटकाने की मदद करेगे. यदि किसी धन संबंधित  समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आज आपको पछतावा होगा. वरिष्ठ सदस्यो से आप किसी जरुरी मुददे को लेकर बातचीत कर सकते हैं.  आपको कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा. आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और जीवन के सभी क्षेत्रों में आप आगे बढेगे। आपको यदि किसी नए काम को करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें. आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपकी आर्थिक  स्थिति आपके लिए समस्या बन सकती है और व्यापार में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह  आपके लिए समस्या बन सकती है. आपको से बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा और आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा. आप भविष्य के कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और व्यस्त रहने के कारण  आप अपने  परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को  प्रमोशन मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज मिलाजुला रहने वाला है.  आपकी किसी परीचित से मुलाकात होगी और आप किसी से यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कहासुनी हो सकती है. आपको किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा. लेनदेन से संबंधित कोई मामला  आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. कार्य क्षेत्र में  आप किसी की कहानी सुनी बातों में ना आए.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आज खुशनुमा रहने वाला है.  आप अपने परिजनों को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. परिवार में बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें और अपने घर के कुछ जरूरी सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो समस्या होगी. आपका कोई मित्र  आपके घर दावत पर आ सकता है. संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है.  आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. यदि आपने वह किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर की, तो वह उनका फायदा उठा सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने साथी के साथ मिलने मिलने के लिए कुछ समय निकालेगे. यदि आपको अपने किसी दोस्त की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है.  व्यापार में आपकी रुचि रहेगी और घर के जरूरी कामों को लेकर मित्र के पास जा सकते हैं. व्यापार कर रहे  लोगों की किसी और काम के प्रति रुचि बढ़ेगी. आप अपने किसी काम को लेकर घूमने फिरने जा सकते हैं.  आपको किसी अजनबी के बहकावे में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं. संतान  आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। रक्त संबन्धी रिश्तों में यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज दूर होगी और नौकरी पैसा जातकों को आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जीवनसाथी की भावनाओं पर आज अपने नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं. आपको  कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को के लिए आज दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है. यदि आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह आज दूर होगी.  संतान को आप कहीं घूमाने फिराने जाने की योजना बना सकते हैं. संतान के भविष्य को लेकर  आप कोई योजना बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...पांचवीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की ली शपथ

Deputy Chief Minister Ajit Pawar  : महाराष्ट्र में NCP के अजित पवार ने एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडवणीस की मौजूदगी में अजित पवार को डिप्टी सीएम और 8 विधायको को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

बता दें अजित पवार पांचवीं बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की शपथ ली. 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP गठबंधन की सरकार में वह दो बार उप मुख्यमंत्री रहे. नवंबर 2019 में अजित पवार बगावत करके देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बनाई और उप मुख्यमंत्री बने. दो दिन बाद सरकार गिर गई. इसके 2 दिन बाद उद्धव ठाकरे की सरकार बनी जिसमें वह डिप्टी सीएम बनाए गए. अब पांचवीं बार वह शिंदे की सरकार में डिप्टी CM बने हैं.

और पढ़ें ...

दुखी कर देने वाली खबर...फेमस सिंगर का रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ शव...सुगम संगीत में बनाई थी पहचान…जानें मौत के पीछे की वजह..!!

 म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के बाद से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देर रात सिंगर का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। जब जांच पड़ताल शुरू हुई, तो पता चला कि ये कोई नहीं बल्कि पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू हैं। उनके निधन की खबर के बाद सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि फैंस भी काफी गमगीन हैं।

मीडिया खबर के मुताबिक, रणजीत सिद्धू सुनाम में रह रहे थे। शुक्रवार रात रेलवे ट्रेक के पास एक शव मिला पुलिस की जांच में पता चला कि ये शव किसी और की नहीं बल्कि रणजीत सिद्धू का है। रणजीत सिद्धू की मौत केस में जीआरपी एसआई का बयान भी सामने आया है। सिंगर की मौत के बाद रणजीत सिद्धू की पत्नी का बयान भी सामने आया है। सिंगर की पत्नी का आरोप है कुछ समय पहले रणजीत ने अपनी बेटी की शादी की थी जिसके बाद रिश्तेदारों से उनका विवाद हो गया था। इस झगड़े को लेकर वह काफी समय से परेशान थे। रिश्तेदारों से तंग आकर ही उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। जीआरपी नरदेव सिंह ने बताया है इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

जश्न वाले घर में छाया मातम: दुश्मनी खत्म करने के बहाने बुलाकर युवक को चाकू से गोदा, मौत, दोनों सलाखों के पीछे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली कैंट इलाके के पास मौजूद गांव झारेड़ा में 24 जून की शाम दो बदमाशों ने अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए एक शख़्स का कत्ल कर दिया.  मृतक की पहचान आशीष(aashish ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा आशीष की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले दो बदमाशों ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी।

डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मृतक 22 साल का आशीष उर्फ धानु अपने परिवार के साथ झारेरा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 7.15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झारेरा गांव स्थित बारात घर के पास दो लड़कों ने एक लड़के को चाकू मार दिया है.  पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है. पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायल की मौत हो चुकी है. पुलिस ने अस्पताल में मौजूद घायल आशीष के पिता आनन्द और चश्मदीद के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

. पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने ही उनके बेटे की हत्या (murder )की

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने ही उनके बेटे की हत्या की है. पिता आनन्द ने बताया कि शनिवार करीब 6 बजे आरोपी विकास उर्फ फत्ती और वंशु उनके घर आए थे. दोनों ने घर में मौजूद आशीष को बुलाया और अपने साथ ले गए. आनन्द ने बताया कि दुश्मनी होने और विकास व वंशु की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए

आरोपियों ने झगड़े के दौरान पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपियों ने कई वार किए, इस दौरान आनन्द ने वहां खड़े लोगों के साथ मिलकर आशीष को बचाने की कोशिश भी की. लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. आनन्द ने बेटे आशीष को अस्पताल पहुंचाया.  पुलिस टीम ने आरोपियों को झारेरा गांव स्थित उनके दोस्तों के घर से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में बताया कि उनकी लंबे समय से आशीष से दुश्मनी थी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी लंबे समय से आशीष से दुश्मनी थी. 23 की रात को आरोपियों ने आशीष को सबक सीखाने की योजना बनाई. जिसके बाद 24 को वह उसके घर पहुंचे और दुश्मनी खत्म कर दोस्ती करने के बहाने से उसे बुलाया. आरोपियों ने उसे शराब पिलाने की बात कही और फिर उसे लेकर चले गए. रास्ते में आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया. जिससे आशीष की मौत हो गई.

और पढ़ें ...