सियासत

Horoscope Today 31 July 2023: मेष, कन्या, तुला राशि वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 31 July 2023: ज्योतिष के अनुसार 31 जुलाई 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कर्क राशि वाले कुछ पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति पाएंगे. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है.  आप अपने शारीरिक कामो को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं. यदि अपने कार्य क्षेत्र में  कोई निवेश किया, तो भविष्य में आपको इससे कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और अपने आवश्यक कामों में आप तेजी बनाए रखें. यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उससे समस्या हो सकती है. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों को  आज दिन निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा. कारोबार में  आज तेजी आएगी और आपको कुछ नहीं संबंधों से लाभ मिलेगा. आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। नेतृत्व क्षमता बढेगी और  आपके सामूहिक प्रयास बेहतर रहेंगे. किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना  आपका पूरा हो सकता है. घूमने फिरने के दौरान आपके  कोई महत्वपुर्ण  जानकारी प्राप्त होगी. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. सेवा क्षेत्र से जुड़े मामलों में आज आप सावधान रहे, जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आप आज किसी महिला मित्र से सावधानी बरते, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकती है. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव  आपके अंदर बना रहेगा।  आप कुछ पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति पाएंगे और आप माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे. परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी और निर्णय लेने से आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा  आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. परिवार के लोगों का साथ व समर्थन  आप बनाए रखें. मामा पक्ष से  आपको धन लाभ मिलेगा. व्यवसाय में आज  कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा और अपने  विषयों पर पूरा फोकस बनाएं रखे. विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ  किसी अन्य कामों की ओर भी रुचि जागृत हो सकती है. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने किसी कानूनी मामले को समय रहते निपटने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है और  आप विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम से तरक्की के मार्ग में कोई बाधा आएगी, य तो आप उसे आसानी से पार कर पाएंगे. माता-पिता की ओर से आपको  कोई उपहार मिल सकता है. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन धंन संबन्धित मामलो में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपके परिवार में  किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आज आप किसी से उधार लेने से बचे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होगी. संतान के करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से घर से दूर जा सकता है. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे और यदि कार्य क्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी हो, तो वह अपनी वाणी के सौम्यता से  माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को  आप गति देंगे. आपको आज एक के बाद एक कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. कामकाज की शुरुआत कर रहे लोगों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाम मश्वरे की आवश्यकता  होगी. धनु राशि ( Sagittarius) धनु राशि के जातकों को आज  अहंकार में किसी काम को करने से बचना होगा.  व्यक्तिगत संबंधों का  आप लाभ उठाएंगे और आपको  कार्य क्षेत्र में चुटपुट लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा. यदि आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में लगे, तो वह आपके हाथ से निकाल सकते हैं. परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए  आप अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं. मकर राशि (capricon) मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. आप संबंधियों से मेलजोल  बढ़ाएंगे और करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को  कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है. आपके कामों में तेजी होगी और कार्य की गति पहले से बेहतर रहेगी. संतान से को  आप कोई खुशखबरी सुना सकते हैं. विद्यार्थियों को आज बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन पद व प्रतिष्ठा में प्रति लेकर आएगा. रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और कार्यक्षेत्र में  आप अपने कामों को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगे. आपको  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. प्रशासनिक विषयों में  आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आप  किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता पर ध्यान दें. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आप सबकी मदद के लिए आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ मामलों में लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं और आपके आत्मविश्वास में भी  वृद्धि होगी. दीर्घकालीन मामलों पर आप फोकस बनाए रखें. यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले तो, उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं.
और पढ़ें ...

बड़े भाई व भतीजे ने मिलकर छोटे भाई को टंगिया से उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद से जुड़ा मामला, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा। जमीन विवाद को लेकर भैया ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। यह पूरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दरी की है। बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई लक्ष्मी नारायण तिवारी को मौत के घाट उतार दिया है। रविवार की सुबह जब हत्या की सूचना हरदीबाजार पुलिस को मिली तो तुरंत मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के बड़े भाई व उसके पुत्र को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। लोगों के मुताबिक मामला जमीन विवाद का है जिसके चलते टंगिया से हमला कर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा गया। घटना के दौरान लक्ष्मी नारायण तिवारी तड़पता रहा और बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन पिता और पुत्र के डर से कोई भी उसे बचाने घर से बाहर नहीं निकला। पुलिस मामले की और गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें ...

आज इंदौर संभाग के 50 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह

इंदौर।  इंदौर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

मेरा महासचिव बनना कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव बनना सम्मान की बात है। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फिर से महासचिव बना दिया।

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 के बाद ISRO की एक और लॉन्चिंग, 7 उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में पहुंचा PSLV-C56, महीने भर में दूसरा सफल मिशन

आंध्र प्रदेश। NATIONAL NEWS : चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो एक और नया कारनामा कर दिखाया है.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह 6.30 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से 7 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 (PSLV-C56’) को लॉन्च किया है. PSLV-C56 से सभी उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से प्रक्षेपित किया गया. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लॉन्च के सफलता से पूरा होने के बाद कहा कि ‘बधाई हो, प्राथमिक उपग्रह डीएस-एसएआर और दूसरे 6 उपग्रहों सहित 7 उपग्रहों को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी56 को सफलतापूर्वक सही कक्षा में स्थापित किया गया है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने आज एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है. इनमें 1 स्वदेशी और सिंगापुर के छह सैटेलाइट शामिल हैं. इन उपग्रहों को पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया. पीएसएलवी-सी56 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है, जो इसरो की कॉमर्शियल ब्रांच है

यह मिशन पीएसएलवी की 58वीं उड़ान है. यह अकेले कोर कॉन्फ़िगरेशन में रॉकेट की 17वीं उड़ान भी है. इसरो के मुताबिक उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने की क्षमता के लिए इसका विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी सही चयन है. वहीं न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की कॉमर्शियल शाखा है और यह उपग्रह प्रक्षेपण अभियान सिंगापुर में ग्राहकों के लिए एक कॉमर्शियल परियोजना है. 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 मिशन के बाद इस महीने यह इसरो का दूसरा बड़ा सफल अभियान है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 जुलाई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
द्वादशी - 06:23 पी एम तक

नक्षत्र
मूल - 07:16 ए एम तक

योग
इन्द्र - 08:37 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:41 AM
सूर्यास्त - 7:14 PM
चन्द्रोदय - 05:19 पी एम
चन्द्रास्त - 03:32 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल-  05:32 पी एम से 07:14 पी एम
यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:09 पी एम
गुलिक काल- 03:51 पी एम से 05:32 पी एम
दुर्मुहूर्त-  05:25 पी एम से 06:20 पी एम

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल    - 03:16 पी एम से 04:47 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग-    05:41 ए एम से 09:32 पी एम

और पढ़ें ...

Horoscope Today 30 July 2023: वृषभ, कन्या, तुला राशि वाले रखें अपना ध्यान, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 30 July 2023: ज्योतिष के अनुसार 30 जुलाई 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि वाले परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. यदि आप  अपनी मर्जी चला कर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो इससे आपको कोई नुकसान होगा और काम की अधिकता रहने के कारण  आप अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपको अत्यधिक कमजोरी, बुखार व थकान आदि का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर होगा सकता है और आप बिजनेस में किसी बड़ी डील को हाथ से जाने न दे व उसमें आप अपनी आखं व कान खुले रखकर कम करें. कोई नया मकान, दुकान, प्लॉट, फ्लैट आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. किसी बड़े कार्य में आज आप निवेश कर सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है.  आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी और वाहन चलाते समय आप सावधानी बरते आप किसी विशेष कार्य को करने के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और अपनी वाणी व व्यवहार में  आपको सौम्यता बनाए रखनी होगी. आपकी तरक्की की मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह  दूर होगी.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आपको अपने व्यवसाय में किसी प्रकार की कोई हानि उठानी पड़ सकती है और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके कामों में आज वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद उनका काम करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन आपको  अपने परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलेगी और आपके विरोधी भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे. आपको कोई नया काम आज बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो  आपको कोई नुकसान हो सकता है. संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें  किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है. किसी काम के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा. कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ आज कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं, उनके लिए आज दिन उतार  चढ़ाव भरा रहेगा। आपको  परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो आज  उस धन के मिलने  भी कुछ देरी होगी. आपको  किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पडने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियां लेकर आने वाला है. आप क अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और कार्य क्षेत्र में यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो  आप उसकी भी शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए  दिन कमजोर रहने वाला है. वाद विवाद की स्थिति में  आपको सावधान रहना होगा और किसी कार्य के लिए  आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. यदि आपने आज किसी बड़े निवेश को करने का मन बनाया है, तो इससे भविष्य में आपको कोई नुकसान होने की पूरी उम्मीद है, इसलिए आप सावधानी बरते  और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

मकर राशि (capricon)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. आप व्यर्थ की चिताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन इसमें आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव  रहने के कारण भी अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे. परिवार में आज किसी  संपत्ति संबंधित मामले को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन  आप किसी से कोई धन उधार ना लें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है.  आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसमें वाहन  चलाते समय  आपको सावधानी बरतनी होगी और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. यदि कोई रोग हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले व्यवसाय में  आप कोई बड़ा साझेदार बनने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है. व्यवसाय में  कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष करने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में  आपको कोई नया पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ेगा. आपका मन  आध्यात्म की ओर लगेगा. परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से लोग व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा. व्यवसाय में यदि आप कामों को लेकर पहले परेशान चल रहे थे, तो उसमे आज आपको राहत मिलेगी.

और पढ़ें ...

मोहर्रम का जुलूस में हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

झारखंड। बोकारो में शनिवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। सभी मोहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोनिया व प्रियंका गांधी ने हरियाणा की महिलाओं संग हरियाणवी गानों पर किया डांस

महिला किसानों का वीडियो आया सामने 
राहुल गांधी के वादे के मुताबिक सोनीपत के मदीना गांव की ये महिला किसान दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्हें सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ खाना खाने का मौका मिला, इसके बाद महिलाओं ने सोनिया गांधी के साथ ठुमके भी लगाए. इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सोनिया ने भी किया डांस
कांग्रेस नेता रुचिरा चतुर्वेदी ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसान सोनिया गांधी के साथ डांस कर रही हैं. महिलाओं ने सोनिया गांधी का हाथ पकड़ा और खुद के साथ डांस करने की गुजारिश की. इसके बाद सोनिया गांधी ने उनके साथ डांस किया. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद नजर आए.

.@RahulGandhi जी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली घुमाने का वादा किया था।

किसान बहनें दिल्ली आईं, वादा पूरा हुआ।

अपने साथ लेकर आईं देसी घी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

पूरा वीडियो:https://t.co/tWFxCRtwE6 pic.twitter.com/1dLsHgybOE

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 29, 2023

 

और पढ़ें ...

मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम बघेल को आपत्ति, कहा- यह ध्यान भटकाने के लिए है

रायपुर। मणिपुर के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ का जिक्र बार-बार किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए है. छत्तीसगढ़ में जो घटना घटी है, उसकी कोई तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जा सकती है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का जिक्र जानबूझकर किया जा रहा है. जो इलेक्शन गोइंग स्टेट है, उसका नाम लेने के पीछे उद्देश यही है कि एक तीर से दो निशाना लगाया जाए, लेकिन वो असफल हैं. प्रधानमंत्री भी यही कर रहे थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम लिए थे. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन 99 दिन हो गया है उसमें वो कुछ कर नहीं पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ह्यूमन राइट ग्रुप मणिपुर नहीं जा रहा बल्कि छत्तीसगढ़ आ रहा है. उनका यहां स्वागत है, लेकिन वो मणिपुर तो जाए. दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार वीडियो वायरल करने वाले को खोज रही है, तो यह गलत दिशा में प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीस सांसद आज मणिपुर रवाना हुए हैं. लोकसभा-राज्यसभा दोनों बाधित है. प्रधानमंत्री को हठधर्मिता छोड़कर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जवाब देना चाहिए.

और पढ़ें ...

दिल्ली अध्यादेश बिल पेश होने के समय सदन में नहीं रहेंगे NCP प्रमुख शरद पवार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रास्फर और पोस्टिंग के अधिकार को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान चल रही है।  इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार इसी मानसून सत्र में अध्यादेश लाने जा रही है। अध्यादेश के खिलाफ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के रुख को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। क्योंकि यह बिल सोमवार-मंगलवार में से किसी एक दिन संसद के पटल पर पेश किया जाना है। लेकिन अब कहा यह जा रहा है कि जिस दिन यह बिल पेश किया जाएगा क्या उस दिन शरद पवार राज्यसभा में मौजूद रहेंगे? क्योंकि कहा तो यह जा रहा है कि जिस दिन सरकार सदन में यह बिल लेकर आ रही है ठीक उसी दिन पीएम मोदी को पूणे में तिलक पुरुस्कार दिया जाना है। यह तिलक पुरुस्कार शरद पवार ही पीएम मोदी को देने वाले हैं, तो ऐसे में सवाल उठता है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन की बात कह चुके पवार का क्या रुख रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी चाहती है कि जिस दिन यह बिल आता है उस दिन शरद पवार सदन में मौजूद रहें।
क्या है दिल्ली अध्यादेश?
दिल्ली अध्यादेश केंद्र सरकार को यह शक्ति देता है कि वह केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में कई प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेवारी राज्य के उपराज्यपाल (एलजी) की होगी न कि दिल्ली के सीएम की. इसी सिलसिले में सबसे महत्वपूर्ण समूह-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की पूरी जिम्मेवारी और जवाबदेही राज्यपाल की होगी। इसी कानून को कायम रखने के लिए केंद्र सरकार ने 19 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023’ जारी किया था। इसी बिल को सोमवार (31 जुलाई) को गृहमंत्री अमित शाह संसद में पेश करेंगे। केंद्र सरकार को यह अध्यादेश लाने की जरूरत इसलिए पड़ी थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की तरफ से दायर किए गए एक फैसले में उसके हक में फैसला दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के समूह ए के अधिकारियों का प्रशासन दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए, क्योंकि वह जनता के द्वारा चुनी गई सरकार है। उन्होंने कहा अगर सरकार के पास इनका नियंत्रण नहीं होगा तो वह उनकी बात नहीं सुनेंगे। इसी फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार उपरोक्त अध्यादेश लेकर आई थी।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price:सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का क्या है हाल

आज की बात करें तो शनिवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. वहीं शहरों में दाम स्थिर भी बने हुए हैं. देश के चार महानगरों में से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर मिल रहा है. वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपये लीटर मिल रहा है.

 

पेट्रोल-डीजल के दाम-

  • अमृतसर- पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 98.47 रुपये, डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 88.83 रुपये लीटर
  • आगरा- पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 96.38 रुपये, डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 89.55 रुपये लीटर
  • अजमेर- पेट्रोल 69 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 63 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये लीटर
  • नोएडा- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये, डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये लीटर
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.85 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.73 रुपये लीटर
  • लखनऊ- पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये, डीजल 13 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर

पटना- पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये, डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर

क्या है कच्चे तेल का हाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 80.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil)  के दाम में आखिरी कारोबारी हफ्ते में 0.89 फीसदी की कमी दर्ज की गई है और यह 84.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 29 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 29 जुलाई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
एकादशी - 01:05 पी एम तक

नक्षत्र
ज्येष्ठा - 11:35 पी एम तक

योग
ब्रह्म - 09:34 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:41 AM
सूर्यास्त - 7:14 PM
चन्द्रोदय - 04:13 पी एम
चन्द्रास्त - 02:27 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल-    09:04 ए एम से 10:46 ए एम
यमगण्ड- 02:09 पी एम से 03:51 पी एम
गुलिक काल- 05:41 ए एम से 07:22 ए एम
दुर्मुहूर्त    05:41 ए एम से 06:35 ए एम, 06:35 ए एम से 07:29 ए एम


शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल    - 03:16 पी एम से 04:47 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, होगी शनि देव के आशीर्वाद की बरसात, जानें अपना हाल

Aaj Ka Rashifal 29 July 2023:  आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा।  साथ ही आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज पुरुषोत्तमी एकादशी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।  आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।  छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। 

  • लकी रंग -  ऑरेंज
  • लकी नंबर - 6

वृष राशि

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहेंगे। आप अपने कामों में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे।  

  • लकी रंग -  लाल
  • लकी नंबर - 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।  बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीदारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, रिश्ते और मजबूत होंगे। 

  • लकी रंग -  ब्लू
  • लकी नंबर - 5

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही सोल्यूशन मिल जाएगा। किसी इवेंट में पार्टिसिपेट का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।  आप किसी सामजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। 

  • लकी रंग -  मैरून 
  • लकी नंबर - 6

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अपनी क्षमता के बल पर अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें।  आपको माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलेगा, उनसे आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

  • लकी रंग - गुलाबी
  • लकी नंबर - 4

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलों पर राज करेंगे। जो लोग नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।  छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी समारोह में हिस्सा लेंगे।  दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। 

  • लकी रंग - हरा 
  • लकी नंबर - 9

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।  व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। साथ में लंच करने जाएंगे। 

  • लकी रंग -  ग्रे
  • लकी नंबर - 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। घर में कोई बड़ा उत्सव होगा, इससे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। 

  • लकी रंग -  मैरून 
  • लकी नंबर - 5

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन होगी लेकिन आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा।  आप ऑफिस के काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।  आपको किसी अनुभवी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी। 

  • लकी रंग -  क्रीम
  • लकी नंबर - 8

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके प्रमोशन के योग बने हुए है।  आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • लकी रंग -  पर्पल
  • लकी नंबर - 8

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।  जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। 

  • लकी रंग -  पीला
  • लकी नंबर - 3

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका बैंक बैलेंस और मजबूत होगा। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे।  इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।  छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। 

  • लकी रंग -  सैफरन
  • लकी नंबर - 3
और पढ़ें ...

डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने माइक्रोसाइट परियोजना शुरू

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूरे देश में डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने के बारे में तेजी लाने के लिए 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की

माइक्रोसाइट छोटी और मध्यम आकार की स्वास्थ्य सेवाओं का एक समूह होगा जो पूरी तरह से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप होगा प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2023 1:40PM by PIB Delhi डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की है। एबीडीएम के संदर्भ में एक माइक्रोसाइट, उन छोटी और मध्यम स्तर की क्लीनिकों, नर्सिंग होम्स, अस्पतालों (अधिमानतः 10 से अधिक बिस्तरों वाले), प्रयोगशालाओं, फार्मेसियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओ का एक ऐसा समूह होगा जो एबीडीएम-सक्षम हैं और मरीजो को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। ये माइक्रोसाइट्स पूरे देश के विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जाएंगी। इन्हें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य मिशन निदेशकों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा, जबकि इनके लिए वित्तीय संसाधन और समग्र मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

माइक्रोसाइट्स का लक्ष्य एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र के भीतर एक लघु पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है,जहां एबीडीएम को पूरी तरह अपनाया गया है और संपूर्ण रोगी यात्रा को डिजिटलीकृत किया गया है। राज्य/केंद्र  शासित प्रदेश माइक्रोसाइट को स्थापित करने और संचालन के लिए एक विकास भागीदार और एक इंटरफेसिंग एजेंसी का लाभ उठा सकते हैं। माइक्रोसाइट मे विशेष रूप से निजी क्षेत्र से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं औरविभिन्न
चिकित्सा प्रणालियों में सेवारत स्वास्थ्य सेवा पेशेवरो को हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर) जैसे एबीडीएम मॉड्यूल में पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद एबीडीएम सक्षम अनुप्रयोगों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों मे आने वाले रोगी भी अपने एबीएचए से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ एबीडीएम का हिस्सा बन जाएंगे जिससे वे अपने फोन पर एबीएचए ऐप,आरोग्य सेतु जैसे अन्य अनुप्रयोगो तक पहुंचने मे योग्य हो जाएंगे।

इस परियोजना के बारे में बात करते हुए एनएचए के सीईओ ने कहा – “हमारा उद्देश्य पूरे देश में ऐसी 100 माइक्रोसाइट्स स्थापित करना है जहां एबीडीएम के तहत अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर की स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं को लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे न केवल निजी क्षेत्र के प्रदाताओं के बीच स्वीकार्यता बढ़ेगी, बल्कि एबीडीएम को भी पूरे देश में निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं मे इसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।

उद्देश्य यह है कि इन माइक्रोसाइट्स के माध्यम से, अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एबीडीएम और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्हे एबीडीएम की मुख्य रजिस्ट्रियों पर पंजीकृत किया जाए। एबीडीएम प्रमाणित डिजिटल समाधानों का उपयोग करके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को लिंक करना शुरू किया जाए। ये सब देश में एबीडीएम को व्यापक रूप से अपनाने की दिशा में योगदान कर रहे हैं।
। एबीडीएम को अपनाने के ऐसे केंद्रित प्रयास इकोसिस्टम को सक्रिय करने मे योगदान देंगे। 31 मई, 2023 को  ,  एनएचए ने माइक्रोसाइट्स की राष्ट्रव्यापी सक्रियता के लिए संचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस  परियोजना के बारे में अधिक जानकारी https://abdm.gov.in/microsites पर प्राप्त की जा सकती है:

और पढ़ें ...

11 साल की बच्ची से गैंगरेप, मुख्यमंत्री बोले- आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश। धार्मिक नगरी मैहर थाना क्षेत्र देवीजी चौकी अंतर्गत अधराटोला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां 11 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

मामला मैहर परी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची भिक्षा मांगती थी, इसी दौरान दो युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अधराटोला पहाड़ की ओर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए, बच्ची अपने परिजनों के पास पहुंची और उसने पूरी वारदात बताई। बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले गए और मामले की सूचना मैहर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद मैहर एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

iPhone खरीदने के लिए दंपति ने 8 महीने के बच्चे को बेचा, रील्स बनाने का था शौक

पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले में एक दंपति ने iPhone 14 खरीदने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया ताकि वे इंस्टाग्राम रील्स के लिए वीडियो बना सकें।

जयदेव घोष और उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रहते हैं। दोनों रील्स को शूट करने के लिए महंगा फोन खरीदना चाहते थे। उन्होंने एप्पल के फोन के लिए अपने बेटे का सौदा कर लिया। इस दंपति की एक सात साल की बेटी भी है। पुलिस ने उसी जिले के खरदाह निवासी प्रियंका घोष से बच्चे को रेस्क्यू किया। बच्चे की मां और प्रियंका दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पिता फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

पुलिस पूछताछ के दौरान बच्चे की मां ने अपराध स्वीकार किया और कहा कि वह और उसका पति यात्राएं करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल करना चाहते थे ताकि वे इंस्टाग्राम रील्स के लिए कॉन्टेंट बना सकें।

और पढ़ें ...