सियासत
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS से ऐसे चेक करें आज का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 90.33 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.30 फीसदी बढ़कर 93.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं
नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
बिहार में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 40 पैसे महंगा हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 47 और डीजल 43 पैसे महंगा बिक रहा है. पंजाब, महाराष्ट्र और गोवा में भी ईंधन महंगा हो गया है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है. हरियाणा में पेट्रोल 37 और डीजल 35 सस्ता हो गया है. छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल सस्ते हो गए हैं.
Aaj ka Panchang: आज 25 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी - 07:55 ए एम तक
नक्षत्र
उत्तराषाढा - 11:55 ए एम तक
योग
अतिगण्ड - 03:23 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:09 ए एम
सूर्यास्त - 06:17 पी एम
चन्द्रोदय - 03:42 पी एम
चन्द्रास्त - 02:21 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल - 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
यम गण्ड - 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
गुलिक काल- 01:43 पी एम से 03:14 पी एम
दुर्मुहूर्त -12:37 पी एम से 01:25 पी एम, 03:02 पी एम से 03:50 पी एम
वर्ज्यम् - 03:33 पी एम से 05:00 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
अमृत काल - 12:15 ए एम से 01:42 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 ए एम से 05:22 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:55 ए एम से 06:11 ए एम
Horoscope 25 September 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में हो सकता है परिवर्तन, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश गमन हो सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।
कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन को शान्त रखने के लिए प्रयास करें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में सुधार आएगा।
कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।
तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मकर राशि- व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।
कुंभ राशि- मन शान्त रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखनें के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तृष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
मीन राशि- मन शान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।
इस शुभ मुहूर्त में दे गणपति बप्पा को विदाई, सारे दुख, संकट होंगे दूर
Auspicious time of Ganpati Visarjan: हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू हुई थी। गणेश चतुर्थी से 10 दिनों तक गणेश उत्सव चलता है और 10वें दिन गणेश विसर्जन होता है। आइए जानते हैं कि इस बार गणेश विसर्जन पर बप्पा को विदाई देने का शुभ मुहूर्त क्या है..
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त :Ganesh Visarjan Shubh Muhurt
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 सितंबर दिन को रात 10 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 28 सितंबर को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गणेश विसर्जन 28 सितंबर, गुरुवार के दिन किया जाएगा।
गणेश विसर्जन पर शुभ योग :Ganesh Visarjan Shubh Sanyog
इस बार गणेश विसर्जन पर रवि योग में होगा। 28 सितंबर को रवि योग सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। रवि योग को बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किया गया कार्य शुभ फल वरदान करता है। इस शुभ योग में गणेश विसर्जन करने से सारे संकट दूर होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन :Anant Chaturdashi 2023
अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति की विदाई होती है। अनंत चतुर्दशी विष्णु भक्तों के लिए बेहद खास होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। विष्णु भक्त भगवान अनंत की पूजा करके अनंत सूत्र यानि एक अनंत धागा अपने हाथ में बांधते हैं।
इस दिन भगवान विष्णु की कथा होती है। इस दिन जो लोग इस दिन व्रत करते हैं वो कलश की भी स्थापना करते हैं। इस बार अनंत चतुर्दशी पूजा का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक है।
पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल
पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेगा लाभ
विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जीत तय
पीएम मोदी कल 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश में कनेक्टिविटी में सुधार करने और रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।
जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे हैं:
1.उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
- हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
- विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सेप्रेस
- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
ये नौ ट्रेनें 11 राज्यों-राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के रूटों पर सबसे तेज गति से दौड़ेंगी और यात्रियों के समय में काफी बचत करेंगी। रूट पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे जल्दी सफर तय करेंगी, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक समय की बचत करेगी, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक समय की बचत करेगी, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग एक घंटे के समय की बचत करेंगी और उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आंधे घंटे जल्दी सफर तय करेंगी।
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को मिलेगी कनेक्टिविटी
देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के पीएम मोदी के विजन के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा रूट से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल केंद्र तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।
