सियासत

फटाफट निपटा लें बैंक से संबंधित सारे काम,अक्टूबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक,देखें लिस्ट

अगले महीने यानी अक्टूबर 2023 में कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में बैकों की बंपर छुट्टियां होने वाली हैं. बैंक हॉलीडे के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है. अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो जल्द से जल्द निपटा लें ताकि बाद में पछताना ना पड़े

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के मुताबिक, सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे और विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे. क्षेत्रीय अवकाश राज्य सरकार द्वारा तय किए जाते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अगले महीने में कुल 16 दिन अवकाश रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. दरअसल, अक्टूबर माह में 5 रविवार पड़ रहे हैं. इसके साथ ही दूसरे व चौथे शनिवार की बैंक में छुट्टी होती है यानी ये 7 छुट्टी तो पूरे देश में तय हैं

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती
14 अक्टूबर 2023, शनिवार, महालया
18 अक्टूबर 2023, बुधवार, कटि बिहु
21 अक्टूबर 2023, शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
23 अक्टूबर 2023, सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर 2023, शनिवार, लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

और पढ़ें ...

आवास न्याय सम्मेलन-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का उद्बोधन

रायपुर/25 सितंबर 2023। सांसद राहुल गांधी का उद्बोधन
पीएम आवास योजना में जो हिन्दुस्तान सरकार की जिम्मेदारी है। उसमें अभी हिन्दुस्तान की सरकार ने जो छत्तीसगढ़ को पैसा देना था वो नहीं दिया है। और 7 लाख लोगों को जो आवास दिल्ली के सरकार के पैसे से मिलना था वो नहीं मिला। उनके लिये भी आज छत्तीसगढ़ की सरकार पैसा दे रही है। बहुत बार छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिल्ली की सरकार के रेक्वेस्ट किया आप की जो जिम्मेदारी है उसे पूरा कीजिये मगर दिल्ली की सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है। आज तक़रीबन 1200 करोड़ रूपये रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में गया है, और अगले 5 साल के अंदर 9500 करोड़ रूपये रिमोट कंट्रोल से आप के खातों में डालने जा रही है।
हमने चुनाव में आपसे दो-तीन वादे किये थे।  छोटे वायदे नहीं थे। छत्तीसगढ़ को बदलने वाले वादे थे, छत्तीसगढ़ के नींव को बदलने वाले वायदे थे। किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, 2500 रू. प्रति क्विंटल धान के लिये हमने ये वायदे किये। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन वायदों को पूरा नहीं कर सकती है। सच्चाई आपके सामने है हमने जो वायदे किये थे वो पूरा किया। किसान न्याय योजना में 21000 करोड़ रू. छत्तीसगढ़ के किसानों इन्पुट सब्सिडी के माध्यम से दिया। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उनको भी हम नहीं भूले उनको 7000 रू. प्रति साल कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ में दिया। आदिवासियों को एमएसपी प्रोड्यूस के लिये देश में सबसे बेहतर फारेस्ट राइट का इप्लेटेशन छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया। स्वास्थ्य में 5 लाख रू. परिवार के लिये 70 लाख परिवारों को फायदा हुआ। 380 अंग्रेजी के स्कूल खोले, 42000 वेकेंसियां भरी। 1.3 लाख युवाओं को 2500 रू. महीना का दिया। दूसरी तरफ भी रिमोट कंट्रोल है बीजेपी का, हमने रिमोट कंट्रोल को कैमरा के सामने दबाया। बीजेपी छुपे-छुपे रिमोट कंट्रोल दबाती है नरेंद्र मोदी जी दबाते है। जैसे रिमोट कंट्रोल दबता है एक तरफ अडानी जी को बम्बई का एयरपोर्ट मिल जाता है। फिर से दबाते है अडानी जी को रेलवे कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है फिर दबाते है इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल जाता है। तो दो रिमोट कंट्रोल चल रहा है। हमारा वाला रिमोट सबके सामने चलता है, हम इसको दबाते है किसानों के खातों में जाता है, 2500 क्विंटल धान में आपको मिलता है। अंग्रेजी स्कूल खुलती है। बीजेपी दबाती है पब्लिक सेक्टर प्राइवेटाइज हो जाती है। आपका जल, जंगल, जमीन उनका छिपे-छिपे बटन दबता है अडानी जी के हवाले हो जाता है।
अब मैंने उनके रिमोट कंट्रोल के बारे में पार्लियामेंट में बात उठायी। मैनें नरेंद्र मोदी जी से पूछा कि मोदी जी आपको अडानी जी के साथ क्या रिश्ता है? डिफेन्स में अडानी जी को पूरा का पूरा फायदा पोर्ट्स में पूरा फायदा, एयरपोर्ट्स में पूरा फायदा, आपने पांच किसानों के काले कानून बनाएं,उसमें उनमें फायदा देने की कोशिश कि तो उसमें मैंने पूछा। आप उसके हवाई जहाज में जाते हो रिश्ता क्या है? जवाब मिला मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी। कोई फर्क नहीं पड़ता हम कांग्रेसी है झूठे वायदे नहीं करेंगे और जो कहते है वो करके दिखाते है। एक नया मुद्दा उठा है नरेंद्र मोदी जी जहां भी जाते है ओबीसी वर्ग की बात करते है। कांग्रेस पार्टी ने  कास्ट सेंसस   किया था उसमें हिन्दुस्तान में हर जाति के कितने लोग है वो डेटा हिन्दुस्तान के सरकार के पार पड़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी जी वो डेटा पब्लिक को नहीं दिखाना चाहते। मैंने  कास्ट सेंसस  पर भाषण दिया आपने देखा होगा जैसे ही मैं   कास्ट सेंसस  की बात करता था कैमरा उधर हो जाता है। लोकसभा में बात की जैसे ही कैमरा उधर हो जाता है। मैंने एक आंकड़ा निकाला हिन्दुस्तान की सरकार को एमएलए और एमपी नहीं चलाते है, हिन्दुस्तान की सरकार को सेक्रेटरीज और केबिनेट सेक्रेटरीज चलाते है। इस बात से आप सहमत है। कोई भी योजना बनती है जो 90 सेक्रेटरीज है वो डिजाइन करते है कितना पैसा कहां जायेगा। मैंने चेक किया नरेंद्र मोदी जी सरकार में पिछड़े वर्ग के कितने लोग है। 90 लोगों में से 3 लोग ओबीसी वर्ग से है। वो 3 लोग हिन्दुस्तान का 5 परसेंट बजट कंट्रोल करते है। क्या हिंदुस्तान में 5 परसेंट ओबीसी है? ये सबसे बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब सिर्फ  कास्ट  सेंसस  से मिल सकता है।
कास्ट सेंसस हिन्दुस्तान के एक्सरे है। इससे पूरे देश को पता लग जायेगा कि कास्ट सेंसस कितने है? दलित कितने है? आदिवासी महिलाएं कितनी है? जनरल कास्ट के लोग कितने है? और एक बार ये डेटा हिन्दुस्तान के जनता के हाथ में होगा तो फिर देश सब लोगों को लेकर, सब लोगों को भागीदार देकर आगे चल पायेगा। मैंने ये सवाल लोकसभा में पूछा, नरेंद्र मोदी जी से पूछा कि कास्ट सेंसेस से डरते क्यों हो?  कास्ट सेंसस का डेटा आप सबके सामने रख दो जो आपकी सरकार की सच्चाई है आप हिन्दुस्तान की जनता को दिखा दो आप डरो मत मगर नहीं उनके मंत्री कहते है। हमारे ओबीसी के विधायक है। ओबीसी के सांसद है और उन्हीं सांसदों से लोकसभा में बात करों हमारे से कोई कुछ पूछता नहीं है हमें तो यहां मूर्ति जैसे रखा हुआ है। असली निर्णय हिन्दुस्तान के सेक्रेटरी लेते है, ब्यूरो कैरेट लेते है नरेंद्र मोदी जी लेते है। तो अगर ओबीसी को भागीदारी देनी है, दलितो को, आदिवासियों को, महिलाओं को भागीदारी देनी है तो काष्ट सेंसेस करवाना ही पड़ेगा। अगर नरेंद्र मोदी जी  कास्ट सेंसस  नहीं करवायेंगे जैसे हमने कहा था यहां पर वैसे ही हमारी सरकार आयेगी पहला कदम कास्ट सेंसेस होगा और ओबीसी को जो भागीदारी मिलनी चाहिये वो कांग्रेस पार्टी करके दिखायेगी।
कांग्रेस पार्टी जहां भी सरकार चलाती है चाहे राजस्थान हो, हिमाचल हो, छत्तीसगढ़ हो, कर्नाटक हो हम जनता की सरकार चलाते है। कर्नाटक में हमने पांच वायदे किये ऐतिहासिक वायदे चुनाव जीतने के एकदम बाद केबिनेट ने पांचों वायदे पूरे कर दिये।
छत्तीसगढ़ में हमने वायदे किये थे पहली केबिनेट मीटिंग में हमने वायदे पूरे किये। यही हमने हिमाचल में किया। यही हमने राजस्थान में किया। हम आपसे 15 लाख वाले वायदे नहीं करेंगे। हमारा रिमोट कंट्रोल सबके सामने चलता है। हमारी अडानी जी की सरकार नहीं है। हमारी किसानों की मजदूरों की, दलितों की, आदिवासियों की, कमजोर वर्गों की सरकार है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्बोधन

छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के नारा के साथ मुख्यमंत्री ने सवाल पूछते हुये कहा कि आवास योजना की शुरूआत कब और किसने शुरू किया। सन! 1985 में राजीव जी ने शुरू किया था इस योजना का नाम इंदिरा आवास योजना। उस समय राजीव जी गरीब के सिर में छत होना चाहिये उनके भी मकान बनना चाहिये इस योजना की शुरूआत किया। उसके बाद ये लोग इंदिरा जी से इतना चीढ़ते है कि इस योजना का नाम बदल दिया और प्रधानमंत्री आवास योजना हो गया। प्रधानमंत्री आवास में आधा पैसा केंद्र और आधा पैसा राज्य सरकार देते है। पहले 100 प्रतिशत फिर 85 प्रतिशत और अब 60-40 आ रहा है केंद्र से पैसा। भाजपा के लोग खूब हल्ला किया आवास योजना बंद हो गया आवास योजना बंद हो गया। आवास योजना को कांग्रेस पार्टी कभी बंद नहीं करेगा। भाजपा वालों ने बंद कर दिया है। जनगणना हुआ ही नहीं है 2021 में होना था, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। अभी जितना आवास मिल रहा है 7 लाख लोगों को वह कौन से आधार पर मिल रहा है 2011 जनगणना के आधार पर। राहुल गांधी जी ने अभी बटन दबाया है जितना भी हितग्राही है उनके खाता में पैसा पहुंचने का शुरू हो गया है। राहुल गांधी जी हमेशा गरीब के बात करते, किसान के बात करते, मजदूर के बात करते, जंगल में रहने वाले आदिवासी भाई-बहन की बात करते, वहां के परंपरागत निवासी की बात करते है, हमेशा उनके हक और अधिकार की बात करते है। आप सभी ने देखा कि पिछले समय राहुल जी आये थे 2 लाख से अधिक युवा साथी आये थे जितने लोग थे सभी लोग सफेद टी-शर्ट पहने थे राजीव जी के फोटो और टोपी लगा कर सब युवा साथी रायपुर के कार्यक्रम में आये थे।
आज इस कार्यक्रम में गरीब लोग आवास योजना में 7 लाख को एक साथ पैसा पहली किस्त। भारत सरकार को चिट्ठी लिखे आपके हिस्सा के पैसा को दे दे अभी तक जवाब नहीं आया है। राहुल जी की उपस्थिति में इस बात को कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार पैसा दे या न दे पहली किस्त को राहुल गांधी जी ने जारी किया है। बचत किस्त भी कांग्रेस की सरकार देंगे केंद्र सरकार दे या मत दे। 2021 के जनगणना नहीं हुआ है राहुल जी, खड़गे जी लगातार कह रहा है जनगणना कराओ, जाति जनगणना कराओ लेकिन केंद्र सरकार के कान में जू नहीं रेंगते हे। वो किसान, गरीब के भला करने वाला नहीं है। जब यूपीए की सरकार था सैलजा जी मंत्री थे, मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे यूपीए के चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी थे, किसान के कर्जा माफ किया, छत्तीसगढ़ आये थे 2018 में राहुल जी तब भी कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसान के ऋण माफ होगा। केंद्र में बैठे सरकार किसान के कर्जा माफ नहीं करे, गरीब के सुनवाई नहीं करे, अपने मित्र के साढ़े 14 लाख करोड़ रू. माफ किया है। लेकिन अब आर्थिक सर्वेक्षण करायी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में गया था सभी साथियों ने कहा कि आवास योजना के तहत हमारा भी मकान बनना चाहिये मैंने पूछा 2011 के जनगणना में आपके नाम है तो उन्होंने कहा कि नाम तो नहीं है। हमारा शादी तो बाद में हुआ है, परिवार बढ़ गया है, अलग मकान बनाना है। उस समय सभी साथी से मिलकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखा जनगणना कराओ लेकिन नहीं कराया। हमारे मंत्रिमंडल के साथियों ने फैसला किया आर्थिक सर्वेक्षण छत्तीसगढ़ में कराया जाये और आर्थिक सर्वेक्षण में 10 लाख हितग्राही है जिनमें 47 हजार हितग्राही आवासहीन है आज उनके लिये पहली किस्त राहुल गांधी ने बटन दबाकर उनके खाता में भी पैसा डाला है। आने वाले समय में एक कमरा के मकान है, दो कमरा के मकान है उसका संख्या 10 लाख है इसको कौन बनवायेगा? भाजपा वाले तो बंद कर दिया है जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण देश भर में कराया नहीं है? कांग्रेस के सरकार, आपके सरकार, गरीब मजदूर, किसान के सरकार आपके हित के लिये फैसला किया। आज मुझे याद आ रहा है कि यहां से 1 किमी दूर में कानन पेंडारी है, नसबंदी कांड हुआ था 13 बेटियों की मौत हुआ था। राहुल जी बिलासपुर आये थे उनके परिवार के लोगों से मिला, हास्पिटल में एडमिट लोगों से मिला, इनके हक की लड़ाई लड़ना है। जहां-जहां अन्याय, अत्याचार होते राहुल गांधी जी वहां खड़ा होते। राहुल जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा किया। देश से नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारा दिया था और कहा था कि नफरत के बाजार में मोहब्बत के दुकान खोलना है। प्यार के बात हमेशा राहुल जी ने किया है। आज आप सभी को अग्रिम सूचना दे रहा हूं कि आज राहुल गांधी जी गरीब के खाता में पैसा डाला। 28 सितंबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी आ रहे है बलौदाबाजार, भाटापारा में आयेंगे। कुछ दिन में आचार संहिता लगने वाला है आप सभी के दो किस्त राजीव गांधी न्याय योजना के पहुंच गया है पहली किस्त राजीव गांधी के शहादत दिवस के दिन, दूसरा किस्त राजीव जी के जयंती के दिन और तीसरा किस्त 1 नवंबर को राज्योत्सव स्थापना के दिन मिलता था, आचार संहिता लगे होने के कारण 28 सितंबर को खड़गे जी आ रहे उसी दिन किसान के खाता में तीसरा किस्त, बेरोजगारी भत्ता भी, भूमि श्रमिक न्याय योजना, गोबर विक्रेता के खाता में पैसा हर 15 दिन में हमारा सरकार बटन दबा रहा है गोर विक्रेता के खाता में पैसा जा रहा है। हर माह हमारा सरकार बटन दबाते है बेरोजगारों के खाता में पैसा जा रहा है। हर तीन माह में किसान के खाता में पैसा डालने के लिये बटन दबा रहे है। हमारा सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर के हित में फैसला कर रहे है। आने वाला समय में अब आप लोगों को बटन दबाना है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का उद्बोधन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज आवास न्याय योजना के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के हाथों बटन दबाकर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में हमारे हितग्राहियों के सीधे उनके खाते में पैसा चला गया। बड़ा सौभाग्य का दिन है छत्तीसगढ़ की जनता के लिये कांग्रेस की सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हितों के लिये उनके खाते में पैसा डालने का काम कर रही है। किसानों का कर्जा माफ हुआ और 2500 रू. धान का समर्थन मूल्य हुआ। छत्तीसगढ़ में बच्चो के लिये शासकीय अंग्रेजी स्कूल खोलकर छत्तीसगढ़ का भविष्य कांग्रेस सरकार ने तय किया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं को नौकरियां एवं रोजगार दिया। छत्तीसगढ़ में महतारी माता एवं बहनों की जो कांग्रेस सरकार ने उनके हाथो काम दिया और उनकी हाथों को मजबूती करने का काम किया। पिछले समय भाजपा के नेताओं ने छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में भ्रम फैलाया कि छत्तीसगढ़ में आवास का पैसा नहीं दे रहा है, आवास नहीं दे रहा है लेकिन आज उनके मुंह में सबसे बड़ा तमाचा पड़ा है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने हर गरीब के खाते में पैसा देने का काम किया है। 1985 में स्व. राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के नाम से इंदिरा आवास योजना शुरू की, लेकिन पिछले समय प्रधानमंत्री ने इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना किया और छत्तीसगढ़ के लिये जो सेंट्रल से आने वाली पैसा को रोकने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया। कोने-कोने में धरना प्रदर्शन किये, आंदोलन किये, पूरे हितग्राहियों को आवेदन भरवाया और बोलते थे हमारी सरकार आयेगी हम उनको आवास देंगे, आपकी सरकार 15 साल देख लिये आप का सरकार 15 साल आयेगा नहीं लेकिन अब कांग्रेस की सरकार सीधा-सीधा हितग्राहियों के खाते में उनके आवास का पैसा डालने का काम किया। ये छत्तीसगढ़ के कांग्रेस का सरकार है, ये न्याय करने वाला सरकार है, कोई भी हितग्राही और गरीब मजदूर नहीं छूटेगा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में जिसको उनके आवास नहीं मिला हो उन सबको आवास मिलेगा। न्याय आवास का खाता सांसद राहुल गांधी ने बटन दबाकर जिनके खाते में सीधा चला गया, अगर आज भाजपा के नेता टीवी देख रहे होंगे तो वो सीधे-सीधे वे वेंटिलेटर में चले जायेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले 15 साल की सरकार को बदलने का काम किया और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बना। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी जगह हर लोगो का हर वर्ग, हर समाज का काम हो रहा है, चाहे गरीब हो या मध्यम वर्ग के लोग हो या कर्मचारी हो या युवा हो सबको उनको बराबर का हक मिल रहा रहा है। ये अगर संभव है तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सरकार और कांग्रेस की सरकार में संभव है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ को कुचलने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगा और फिर से गरीब, मजदूर और किसानों की सरकार बनेगी।

और पढ़ें ...

भारतीय वायुसेना की बढ़ी ताकत, एयर फोर्स में शामिल हुआ पहला C-295 एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की ताकत डबल हो गई है। सोमवार को एयर फोर्स का पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यहां हिंडन वायुसेना स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सी-295 को वायुसेना में शामिल किया गया। इसके बाद रक्षा मंत्री सिंह ‘सर्व धर्म पूजा’ में शामिल हुए, जो सी-295 को वायुसेना में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी वायुसेना और एयरबस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पहला सी-295 विमान वायुसेना की स्क्वाड्रन संख्या 11 में शामिल किया गया है। यह भारतीय वायु सेना के सबसे पुराने स्क्वाड्रन में से एक है और वर्तमान में वडोदरा वायु सेना स्टेशन में इसका बेस है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान 5 से 10 टन वाला परिवहन विमान है जो कि कई मिशन को अंजाम दे सकता है। यह 11 घंटे लगातार उड़ान भर सकता है और बेहद कम जगह में भी लैंड कर सकता है। यह दिन और रात दोनों में बराबर क्षमता से काम कर सकता है। इसकी रफ्तार 480 किमी प्रित घंटे की है। दो ‘स्लाइडिंग स्क्रीन’ के बाद विमान का अनावरण किया गया। इन स्क्रीन पर ’11 स्क्वाड्रन: पायनियर्स ऑफ सी-295 एमडब्ल्यू’ और ‘राइनोस: द ट्रेलब्लेजर्स ऑफ सी-295 एमडब्ल्यू’ लिखा था। नए विमान की तस्वीर भी दिखाई गई। एक सींग वाला गैंडा स्क्वाड्रन 11 का प्रतीक है। ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी’ ने पहला सी295 परिवहन विमान भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को 13 सितंबर को सौंपा था।

भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से सरकार ने ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी’ के साथ दो साल पहले 21,935 करोड़ रुपये में 56 सी295 परिवहन विमानों को खरीदने का सौदा किया था। ये विमान पुराने होते एवरो-748 बेड़े का स्थान लेंगे। यह विमान 20 सितंबर को वडोदरा पहुंचा था। कुछ दिन पहले ही स्पेन के दक्षिणी शहर सिवेले में इसे भारतीय वायु सेना को सौंपा गया था।

और पढ़ें ...

बीजेपी ने की तीन राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति...जानें कहां किसे मिली जिम्मेदारी..!!

BREAKING NEWS : बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को तीन राज्यों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की। रिकमैन मोमिन को मेघालय बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष और एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है।

 

और पढ़ें ...

रायपुर : लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

लोकसभा सांसद  राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद  राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
            मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा भूमिपूजन किए जाने वाले कार्यों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 13.78 करोड़ रूपए की लागत से 21 विभिन्न सड़क निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना बिलासपुर अंतर्गत 3.74 करोड़ रूपए की लागत से 2 सड़कों का नवीनीकरण कार्य, जल संसाधन विभाग बिलासपुर अंतर्गत 14.24 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले खारंग जलाशय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फास्ट ट्रेक अंतर्गत कमाण्ड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 9.32 करोड़ रूपए की लागत से 17 स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का निर्माण व विस्तार, लोक निर्माण विभाग सेतु विकास निगम अंतर्गत 8 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत जिला बिलासपुर के आमागोहन से बगबुड़ा मार्ग पर अरपा नदी पर पुल निर्माण तथा 2 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर.रतनपुर कटघोरा मार्ग के किलोमीटर 30/2 पर खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से महुआकापा एनीकट निर्माण तथा 2 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से रानीबचली एनीकट निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बिलासपुर अंतर्गत 2 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक सामाजिक भवन, कौशल प्रशिक्षण भवन,सार्वजनिक शौचालय सहित कुल 9 निर्माण कार्य ,जनपद पंचायत मस्तुरी में 98 लाख की लागत से 6, बिल्हा में 01 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से तथा तखतपुर में 01 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से 8 विभिन्न निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम बिलासपुर में 36 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 148 विकास कार्य, विद्युत विभाग बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत 01 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 33/11 केव्ही सब स्टेशन का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ;क्रमांक.02- अंतर्गत 15 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 03 सड़कों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ;क्रमांक.01 के अंतर्गत 02 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से 02 स्कूल भवन तथा 01 सामाजिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।

            इसी प्रकार नगर पंचायत तखतपुर में 01 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से 10 भवन तथा नाली निर्माण कार्य, नगर पंचायत बिल्हा अंतर्गत 02 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न विकास कार्य, नगर पंचायत बोदरी में अमृत मिशन के तहत 72 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 01कार्य का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में विकासखण्ड तखतपुर के गनियारी में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री तथा विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत नगोई में 7 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से रीपा में गार्मेंट फैक्ट्री का लोकार्पण कार्य शामिल है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से 11 स्वास्थ्य केन्द्र भवनों, जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 18 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 7 एनीकट एवं 01 जलाशय निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रूपए की लागत से 16 विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का उन्नयन कार्य, जनपद पंचायत मस्तुरी अंतर्गत 3 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से 25 कार्य, बिल्हा अंतर्गत 45 लाख रूपए की लागत 03 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम बिलासपुर में 301 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से 201 करोड़ की लागत से विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत मिशन अमृत पार्ट-01, सतहीय जल प्रदाय योजना तथा 100 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से मिशन अमृत ;पार्ट-.02, डिस्ट्रिब्यूशन कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग क्रमांक.02 बिलासपुर अंतर्गत 34 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से 6 तथा लोक निर्माण विभाग क्रमांक.01 अंतर्गत 22 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से 7 विभिन्न कार्य का लोकार्पण किया गया। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत 71 लाख रूपए की लागत से 05 तथा स्मार्ट सिटी बिलासपुर अंतर्गत 49 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

रायपुर : सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में हुए शामिल

सांसद  राहुल गांधी और मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ किया।

ग्रामीण आवास न्याय योजनांतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 47,090 आवासहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप में कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है।

इस मौके पर सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण किया।

 राहुल गांधी और  भूपेश बघेल ने सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत वाले 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा इस दौरान चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण किया।  

इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण किया। इस मौके पर  अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया गया ।

और पढ़ें ...

Financial Rules: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, सभी लोग तुरंत ध्यान दें!

Financial Rules: देश में 1 अक्टूबर 2023 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें से कुछ बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। इसलिए यह जानना जरूरी है कि ये बदलाव क्या हैं और इनका आप पर क्या असर पड़ेगा। इस लेख में हम आपको 1 अक्टूबर से बदल रहे वित्तीय नियमों के बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि ये नियम क्या हैं, इनका उद्देश्य क्या है और इनका आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है।तो, अगर आप इन बदलावों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Financial Rules: जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक

Financial Rules: 1 अक्टूबर 2023 से सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। इस तारीख के बाद अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के कोई भी सरकारी या गैर-सरकारी कार्य नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, स्थान और माता-पिता के नाम को प्रमाणित करता है। यह दस्तावेज अब कई सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक होगा, जिनमें शामिल है स्कूल में दाखिला, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और बैंक खाता खोलना।

Financial Rules: 2000 रुपये के नोट बंद होंगे

Financial Rules: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद करने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर 2023 से 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद हो जाएगी।हालांकि, इस नियम से आम लोगों की जेब पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन उन्हें ध्यान रखना होगा कि 1 अक्टूबर के बाद नए 2000 रुपये के नोट जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए 2000 रुपये के नोट आप 30 सितंबर तक बैंक में बदल सकते हैं।

Financial Rules: डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन अनिवार्य होगा

Financial Rules: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2023 है।अगर कोई खाताधारक इस तारीख तक नॉमिनेशन नहीं करता है तो ऐसे में खाते को 1 अक्टूबर से फ्रीज कर दिया जाएगा।नॉमिनेशन वह व्यक्ति होता है जो आपके डीमैट और ट्रेडिंग खाते में मौजूद शेयरों और अन्य परिसंपत्तियों का उत्तराधिकारी बन जाएगा। इस नियम से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपने डीमैट और ट्रेडिंग खाते में नॉमिनेशन करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खाते को 1 अक्टूबर से फ्रीज कर दिया जाएगा।

Financial Rules: एयर टैक्स और रेलवे टिकट की कीमतें बढ़ेंगी

Financial Rules: विमानन कंपनियों और रेलवे ने 1 अक्टूबर 2023 से एयर टैक्स और रेलवे टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एयर टैक्स में 5% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि रेलवे टिकट की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी का कारण ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य लागत में वृद्धि है। इस नियम से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। क्योंकि उन्हें हवाई यात्रा और रेल यात्रा के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

और पढ़ें ...

बिना गारंटी 10 लाख का लोन मिलेगा हाथों-हाथ, सरकार दे रही मौका, ऐसे करें आवेदन

PM Mudra Yojana: क्या आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? लेकिन पैसे की कमी आड़े आ रही है? अगर ऐसा है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका है। PM Mudra Yojana के तहत आप बिना किसी गारंटी के 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन आपको अपना बिजनेस शुरू करने या उसका विस्तार करने में मदद कर सकता है। चाहे आप एक छोटी दुकान खोलना चाहते हों, या फिर एक छोटा उद्योग शुरू करना चाहते हों, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपको वह वित्तीय सहायता प्रदान कर सकती है जिसकी आपको आवश्यकता है।

PM Mudra Yojana: आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत आप अपना बिजनेस शुरू करने या उसका विस्तार करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के प्राप्त कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की? आज हम आपको Pradhan Mantri Mudra Yojana के बारे में सारी बातें विस्तार से बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें PM Mudra Loan की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ब्याज दर आदि शामिल हैं।

PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) भारत सरकार की एक योजना है जो गैर-कृषि, गैर-कार्पोरेट सूक्ष्म और लघु उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है। यह योजना 8 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी और इसने अब तक 40 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 23.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लोन दिया है।

PMMY के तहत तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं:

शिशु लोन: 50,000 रुपये तक का लोन छोटे उद्यमों, जैसे कि दुकानदारों, फल विक्रेताओं, और छोटे व्यवसायों को शुरू करने या विस्तार करने के लिए प्रदान किया जाता है।

किशोर लोन: 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन मध्यम आकार के उद्यमों, जैसे कि छोटे निर्माण व्यवसायों और सेवा प्रदाताओं को शुरू करने या विस्तार करने के लिए प्रदान किया जाता है।

तरुण लोन: 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन बड़े आकार के उद्यमों, जैसे कि विनिर्माण व्यवसायों और खुदरा विक्रेताओं को शुरू करने या विस्तार करने के लिए प्रदान किया जाता है।

PM Mudra Yojana लोन लेने के लिए पात्रता

PMMY के तहत लोन लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
आवेदक का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
आवेदक के पास एक व्यवसाय योजना होनी चाहिए।
Pradhan Mantri Mudra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

PMMY के तहत लोन लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

आवेदन पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट आकार का फोटो
व्यावसायिक प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के लाभ

PMMY के कई लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं:

मुद्रा योजना के तहत लोन बिना गारंटी के दिए जाते हैं।
मुद्रा योजना के तहत लोन की ब्याज दरें अन्य लोन की तुलना में कम हैं।
मुद्रा योजना के तहत लोन की भुगतान अवधि लचीली है।
यह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देता है।
यह आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है।
यह सूक्ष्म उद्यमों को शुरू करने या उनके विस्तार में मदद करता है।

PM Mudra Yojana Loan लेने की प्रक्रिया

PMMY के तहत लोन लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
अपने नजदीकी बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करें।
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
अपने व्यवसाय योजना की समीक्षा के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान के प्रतिनिधि से मिलें।
लोन स्वीकृति के मामले में, लोन राशि प्राप्त करें।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है। आवेदक अपने नजदीकी बैंक या वित्तीय संस्थान में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कई बैंकों ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

PM Mudra Yojana ऑफलाइन आवेदन

ऑफलाइन आवेदन के लिए, आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
पहचान प्रमाण
निवास प्रमाण
आय प्रमाण
व्यवसाय योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन के लिए, आवेदक को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाएं।
“ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
दस्तावेजों को अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा – आने वाला चुनाव बहुत अहम है, इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और …

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने को हैं। चुनाव से पहले पीएम मोदी आज भोपाल में आयोजित ‘कार्यकर्ता महाकुम्भ’ में पहुंचे जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा – मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं…इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी… कुनीति, कुशासन और करोड़ो का करप्शन।

आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी।

कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है।

देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनाईं उनके मूल में यही भावना थी।

जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। लोकसभा और राज्यसभा में माताओं-बहनों-बेटियों के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का कानून पारित हुआ। ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ ने देश में नया इतिहास रच दिया है।

ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनने से रोकने का भरसक प्रयास किया। ये वही लोग हैं जिन्होंने बार-बार उन्हें अपमानित करने का प्रयास करते हैं। ये लोग वही लोग हैं जिन्होंने देश की सेनाओं में अग्रिम मोर्चे में बेटियों के प्रवेश को रोक कर रखा था।

हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए मैं देश की हर माता और बेटी से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, आपको भ्रमित नहीं होना है। हमने कठिन रास्ता पार किया है। ये महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरुआत है। एक सार्थक बदलाव का शुभारंभ है।

कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती, पिकनिक मनाने का, वीडियो शूटिंग कराने का लोकेशन बन गई है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत, फोटोसेशन का मैदान बन गया है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया। देश-विदेश के अपने दोस्तों में इन्होंने भारत की गरीबी का मखौल उड़ाया और आज भी यही कर रहे हैं।

मोदी का मिजाज भी अलग है और मेहनत भी अलग है। मेरे लिए देश से बड़ा, देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं अभावों में रहा हूं, लेकिन अपने देश को अभावों में नहीं रहने दूंगा। कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छा शक्ति खो दी है। कुछ समय से कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर चुपचाप बैठ गए हैं।

कांग्रेस पहले बर्बाद हुई फिर बैंक करप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका किसी और को दे दिया है। कांग्रेस को अब उनके नेता नहीं चला रहे हैं। अब कांग्रेस नारों से लेकर नीतियों तक आउट सोर्स कर रही है और ये ठेका कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है।

कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छा शक्ति खो दी है। कुछ समय से कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर चुपचाप बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई फिर बैंक करप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका किसी और को दे दिया है। कांग्रेस को अब उनके नेता नहीं चला रहे हैं। अब कांग्रेस नारों से लेकर नीतियों तक आउट सोर्स कर रही है और ये ठेका कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है।

और पढ़ें ...

BJP विधायक के फ्लैट में मिली लाश, फंदे से लटका था शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार तड़के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के मीडिया सेल के कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया. शव भाजपा विधायक योगेश शुक्ला को आवंटित फ्लैट नंबर 804 में लटका हुआ मिला.आत्महत्या करने से पहले मृतक श्रेष्ठ तिवारी ने अपने एक परिचित को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. जिस व्यक्ति को उसने फोन किया था, उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 पर भेजा गया. दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो श्रेष्ठ फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी भाजपा विधायक के मीडिया सेल में काम करता था. रविवार रात वह फ्लैट में अकेला था. अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

और पढ़ें ...

भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। जहां स्टेट हैंगर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट से चॉपर MI17 में सवार होकर जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। जहां वे बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे।

राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसे लेकर भाजपा ने भव्य तैयारियां की है। पूरा शहर बीजेपी के रंग मे रंगा हुआ है। हर एक इलाके में झंडे और पोस्टर बैनर लगाए गए है। पीएम मोदी के कार्यकाल में किए गए कामों को पोस्टर में दिखाया गया है। पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के बीच रथ में सवार होकर पहुंचेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर कार्यकर्ता महाकुंभ हो रहा है।

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट शेड्यूल

9:35 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
10:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
11:00 बजे हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना होंगे।
11:20 बजे जंबूरी मैदान के हेलीपैड पहुंचेंगे।
11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
12:35 बजे जंबूरी मैदान से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
1:10 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए। एसपीजी और एनएसजी के साथ 26 आईपीएस अफसर मोर्चा संभालेंगे। 4 हजार पुलिस बल भी पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल भेल जंबूरी मैदान को छावनी में तब्दील किया गया है। पीएम के दौरे के पहले एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए है। जंबूरी मैदान के 3 किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। स्टेट हैंगर से लेकर जंबूरी मैदान तक ड्रोन केमरे से नज़र रखी जाएगी।

भोपाल में सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ

बीजेपी के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ होने जा रहा है। 102 एकड़ में डोम लगाए गए है। प्रधानमंत्री मोदी का मंच 110 फीट लंबा बनाया गया है। 5 लाख कुर्सियां लगाई गई है। कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा है। कार्यक्रम स्थल को अलग अलग जोन में बांटा गया है। 5 वीवीआईपी जोन, 10 वीआईपी जोन, 2 हाई सिक्योरिटी जोन, 3 नो एंट्री जोन रहेगा।

ट्रैफिक डायवर्ट

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट प्लान भी डायवर्ट हुआ है। पिपलानी गोविंदपुरा कटारा हिल्स की तरफ सिर्फ कार्यक्रम में आने वालों को इजाजत रहेगी। प्रत्येक जिले को लेकर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

और पढ़ें ...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS से ऐसे चेक करें आज का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. WTI क्रूड 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 90.33 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 0.30 फीसदी बढ़कर 93.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं

नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

बिहार में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 40 पैसे महंगा हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 47 और डीजल 43 पैसे महंगा बिक रहा है. पंजाब, महाराष्ट्र और गोवा में भी ईंधन महंगा हो गया है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है. हरियाणा में पेट्रोल 37 और डीजल 35 सस्ता हो गया है. छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल सस्ते हो गए हैं.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang: आज 25 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 सितंबर 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी - 07:55 ए एम तक

नक्षत्र
उत्तराषाढा - 11:55 ए एम तक

योग
अतिगण्ड - 03:23 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:09 ए एम
सूर्यास्त - 06:17 पी एम
चन्द्रोदय - 03:42 पी एम
चन्द्रास्त - 02:21 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल - 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
यम गण्ड - 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
गुलिक काल- 01:43 पी एम से 03:14 पी एम    
दुर्मुहूर्त -12:37 पी एम से 01:25 पी एम, 03:02 पी एम से 03:50 पी एम
वर्ज्यम् - 03:33 पी एम से 05:00 पी एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
अमृत काल - 12:15 ए एम से 01:42 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 ए एम से 05:22 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:55 ए एम से 06:11 ए एम

और पढ़ें ...

Horoscope 25 September 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में हो सकता है परिवर्तन, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश गमन हो सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।

कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन को शान्त रखने के लिए प्रयास करें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में सुधार आएगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मकर राशि- व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

कुंभ राशि- मन शान्त रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखनें के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तृष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि- मन शान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।

और पढ़ें ...

इस शुभ मुहूर्त में दे गणपति बप्पा को विदाई, सारे दुख, संकट होंगे दूर

Auspicious time of Ganpati Visarjan: हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्र​थम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू हुई थी। गणेश चतुर्थी से 10 दिनों तक गणेश उत्सव चलता है और 10वें दिन गणेश विसर्जन होता है। आइए जानते हैं कि इस बार गणेश विसर्जन पर बप्पा को विदाई देने का शुभ मुहूर्त क्या है..

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त :Ganesh Visarjan Shubh Muhurt

भाद्रपद मा​ह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 सितंबर दिन को रात 10 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 28 सितंबर को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गणेश विसर्जन 28 सितंबर, गुरुवार के दिन किया जाएगा।

गणेश विसर्जन पर शुभ योग :Ganesh Visarjan Shubh Sanyog

इस बार गणेश विसर्जन पर रवि योग में होगा। 28 सितंबर को रवि योग सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। रवि योग को बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किया गया कार्य शुभ फल वरदान करता है। इस शुभ योग में गणेश विसर्जन करने से सारे संकट दूर होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन :Anant Chaturdashi 2023

अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति की विदाई होती है। अनंत चतुर्दशी विष्णु भक्तों के लिए बेहद खास होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। विष्णु भक्त भगवान अनंत की पूजा करके अनंत सूत्र यानि एक अनंत धागा अपने हाथ में बांधते हैं।

इस दिन भगवान विष्णु की कथा होती है। इस दिन जो लोग इस दिन व्रत करते हैं वो कलश की भी स्थापना करते हैं। इस बार अनंत चतुर्दशी पूजा का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक है।

और पढ़ें ...

पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल

अंबिकापुर। आज कल सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरे का जमाना है इसके सामने किए गए अच्छे आ बुरे कार्य कभी छिप नहीं सकते । इसकी नजर सभी पर रहती है और वायरल होकर समाज को उसका असली चेहरा दिखाने का काम करती है। आज-कल पुलिस वालों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते जिसमे वे कुछ ऐसा कर रहे होते हैं, जो उनको परेशानी में ला सकता है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले से सामने आया है। लुंड्रा थाने में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिस कर्मियों को गांजा पीते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी वर्दी में है और दुसरा सिविल ड्रेस में है। दोनों पुलिसकर्मी एक रूम जैसी जगह में बैठक गांजा पी रहे हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों पुलिसकर्मियों की ये हरकत कैमे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
और पढ़ें ...