सियासत
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, पूरे होंगे सभी अधूरे काम, मिलेगा धन का लाभ
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही रात 9 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज प्रतिपदा और द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी । छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
वृष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारका पूरा सपोर्ट मिलेगा । आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारका साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है।आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप बच्चों के साथ पैरेंट मीटिंग में जाएंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। गों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे । आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं । संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें । आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
धनु राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आप थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपने खास रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं । किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कला व साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें । माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑफिस के रुके कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
MP विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा तारीखों का ऐलान
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव (MP assembly elections) होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीन सूची भी जारी कर दी गई है। पहली सूची में 39 दूसरी सूची में भी 39 और तीसरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम दिया गया था।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Chunav Date) के लिए कांग्रेस पार्टी भी 5 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर सकती है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है और 10 अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव (MP Chunav News) की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
यह भी बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता भी लागू हो सकती है। चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर को फाइनल सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ना और हटाना अपडेट का काम पूरा कर लिया है। अब जल्द ही चुनाव के तारीखों का ऐलान होने वाला है।
जानकारी सामने आ रही है कि 6 अक्टूबर के आसपास आचार संहिता लग सकती है और 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आयोग के अधिकारी 4 सितंबर को ही मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। 3 अक्टूबर को आयोग की टीम तेलंगाना का तीन दिवसीय दौरा करेगी।
महिला आरक्षण विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया था उसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। संसद के विशेष सत्र के दौरान यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पास हुआ था।
बता दें कि किसी भी बिल के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है फिर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह बिल कानून का रूप लेती है। जैसे ही यह कानून लागू किया जाएगा उसके बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पार्लियामेंट से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति कदम साबित होगी। बता दें कि सदन में इस बिल पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के बाद वोटिंग के समय ज्यादातर दलों ने इस बिल के समर्थन में वोट किया। लोकसभा में 20 सितंबर को हुई वोटिंग में इस बिल के पक्ष में 454 मत और विरोध में दो मत पड़े। जबकि 21 सितंबर को राज्यसभा में जब इस बिल को पेश किया गया तो इसके पक्ष में 214 वोट पड़े और विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।
फिर से 40 ट्रेने रद्द : मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय की इंतहा-कांग्रेस
हॉक फोर्स की टीम को मिली सफलता: 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई घायल नक्सली फरार, सर्चिंग अभियान जारी
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। जहां शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।जानकरी के मुताबिक मारे गए नक्सली का नाम कमलु है जो की मूल रूप से बीजापुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला हैं। वह टाडा दड़ेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था। घटना के बाद बालाघाट आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक घटनास्थल पर पहुंचे हुए है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, फिलहाल हॉक फोर्स के जवान मुठभेड़ में घायल हुए नक्सलियों को ढूंढनें के लिए सर्चिंग अभियान चला रहे है।
Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज खरीदें और बचाएं पैसे!
Gold-Silver Price Today: त्यौहारों के मौसम में यदि आप भी सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। सोने चांदी के भाव में अच्छी खासी गिरावट हुई है। यह खरीदारी का बढ़िया मौका है।आपको बता दें कि सोने-चांदी के भाव में अचानक से गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव mcx गोल्ड प्राइस में 58000 पर आ गया है। सोने की कीमत कम होने से ग्राहकों को बहुत ज्यादा खुशी देखने को मिल रही है. वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार में चांदी का भाव 71000 प्रति किलो के करीब आ चुका है।
Gold Price:आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि यह गिरावट इंटरनेशनल बाजार में देखने को मिली है। इंटरनेशनल बाजार की गिरावट के कारण ही घरेलू बाजार में अभी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।
आईए जानते हैं MCX पर कितना सस्ता हुआ सोना
Gold Price: बता दें कि एमसीएक्स बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 0.62% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के भाव में गिरावट के बाद चांदी 71332 रुपए प्रति किलो के लेवल पर आ चुकी है। इंटरनेशनल बाजार में भी सोने और चांदी दोनों ही की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 1915 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है। इसके अलावा चांदी का भाव 23 डॉलर प्रति औंस के भी नीचे चला गया है।
आईए जानते हैं 22 कैरेट गोल्ड का कितना है भाव
दिल्ली: दिल्ली के भाव की बात करें तो 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 54900 रुपए पर मार्केट में बिक रहा है 10 ग्राम सोना।
चेन्नई: चेन्नई के भाव की बात करें तो चेन्नई में 10 ग्राम सोने का भाव 55 हजार ₹50 पर 10 ग्राम सोना मिल रहा है।
मुंबई: मुंबई में 10 ग्राम सोने का भाव 54750 है।
कोलकाता: कोलकाता में 10 ग्राम सोने का भाव 54750 में मिल रहा है।
भोपाल: भोपाल में 22 कैरेट गोल्ड आपको ₹55580 मैं 10 ग्राम सोना प्राप्त हो रहा है।
Gold Price:सोना और चांदी खरीदने का सही समय
Gold Price:सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के कारण यह खरीदने का अच्छा मौका है। अगर आप लंबी अवधि के लिए सोने और चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक अच्छा समय है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सोने और चांदी की कीमतें अस्थिर होती हैं, इसलिए खरीदारी करने से पहले बाजार की स्थिति की पूरी तरह से जांच कर लेनी चाहिए।
Gold Price: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने-चांदी के भाव में लगातार उथल-पुथल मची रहती है। इंटरनेशनल मार्केट में कभी सोना और चांदी ऊपर जाता है तो कभी नीचे की ओर आता है। ऐसे आप ऑनलाइन भी पता कर सकते हैं कि कहां कितना भाव है, सोने का और चांदी का।
यों मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे, जानिए इतिहास, महत्व और थीम?
हर साल 29 सितंबर को ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ पूरी दुनिया में मनाया जाता है. अब आप सोचेंगे यह दिन मनाने के पीछे आखिर कारण क्या है? दरअसल, हम अपनी दिल को लेकर एकदम बेफ्रिक रहते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. यह हमारे शरीर में एक पंप सिस्टम की तरह काम करता है
‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ ने अपने रिपोर्ट में यह पहले ही साफ कर चुका है कि पूरी दुनिया में ‘दिल की बीमारी’ से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. हर साल दिल की बीमारी , हार्ट अटैक, हार्ट फेल, स्ट्रोक से 20.5 मिलियन से अधिक लोगों की जान जाती है. वहीं ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ के मुताबिक दिल या उसमें होने वाली ब्लड सर्कुलेशन में हल्की सी भी गड़बड़ी होती है तो दिल का दौरा, स्ट्रोक और हार्ट फेल की संभावना बढ़ जाती है. पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाने के पीछ कारण यह ताकि लोगों को इससे जुड़ी बीमारी और दिल के महत्व को लेकर जागरूक किया जाए. उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए बताया जाए कि क्या खाने से आपका दिल हेल्दी रहेगा
तारीख
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के रूप में पूरी दुनिया में इसलिए मनाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिल से जुड़ी बीमारी के लिए जागरूक किया जाए ताकि वह समय रहते ही इससे बच सके.
थीम
वर्ल्ड हार्ट डे 2023 का थीम है ‘दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें’
दिल को सेहतमंद और हेल्दी रखने के यह उपाय
दिल की बीमारी सबसे ज्यादा खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से होती है. इसलिए अपने दिल को हेल्दी और खुश रखना है तो पोषक तत्व खाएं क्योंकि आपका दिल खुश तो पूरा शरीर खुश रहेगा. दिल बीमारी तो वह आपके पूरे शरीर को बीमार कर देगा.
दिल को जानें
दिल को जानें से अर्थ यह है कि अगर हार्ट अटैक, या आपको किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो इन छोटे-छोटे संकेत को पहचानें. अपने दिल को जानें क्योंकि दिल जब किसी भी खतरे में होता है तो वह अपने तरफ से पूरी कोशिश करता है कि आपकी जान बच जाए और वह सिग्नल देता है लेकिन इंसान उसे अनदेखा कर देता है. इसलिए इस साल इस खास थीम को शामिल किया गया है कि दिल को जानें
Aaj Ka Panchang: आज 29 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद
तिथि
पूर्णिमा - 03:26 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 11:18 पी एम तक
योग
वृद्धि - 08:03 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - 6:16 PM
अशुभ काल
राहू - 10:42 ए एम से 12:11 पी एम
यम गण्ड - 03:11 पी एम से 04:40 पी एम
कुलिक - 7:42 ए एम से 09:12 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:36 ए एम से 09:24 ए एम, 12:35 पी एम से 01:23 पी एम
वर्ज्यम् - 10:24 ए एम से 11:50 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 03:29 AM- 05:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM- 05:18 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:18 पी एम से 06:13 ए एम
Aaj Ka Rashifal 29 September 2023: आज इन राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, छप्परफाड़ होगी धन-दौलत की बारिश
Aaj Ka Rashifal 29 September 2023: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है। आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 सितंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आज आप उन चीजों को महत्व देंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपके मन मुताबिक काम होगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने कस्टमर से फायदा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
वृष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मेहनत और लगन से आपका अधूरा काम पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करेंगे लोग आपकी कद्र करेंगे। बिजनेस के काम की वजह से आपको दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको किसी मित्र के यहां फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। नई-नई खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को आज कामयाबी मिलेगी। आज आपको किसी के मामले में बेवजह सलाह देने से बचना चाहिए।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग ज्वाइन करेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको कंपनी की तरफ से विदेश टूर पर जाने का मौका मिलेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब के लिए कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी में अच्छा पद मिलेगा। आज आपका समय सोशल मीडिया पर ज्यादा बीतेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आप फिजूल की बातों पर बहस मत करें, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें, मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कामों में बिजी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफ़िक डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखाएंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि-
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करें, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
मीन राशि-
आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 9
*कांग्रेस ने प्रदेश और देश के संबंध में नड्डा शाह से किए सवाल*
माना एयरपोर्ट के पार्किंग स्थल में मारपीट करने वाली ट्रेवल्स एजेंसी की 8 महिला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पार्किंग स्थल में सवारी बैठाने के नाम पर दो ट्रेवल्स एजेंसी की महिलाओं कर्मचारियों की मारपीट के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।

Raipur City News: जानकारी के अनुसार थाना माना पुलिस की टीम द्वारा वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान एयरपोर्ट स्थित डब्ल्यूटीआई ट्रेवल्स में कार्यरत ऐश्वर्या तारक, पूजा साहू, सुष्मिता एवं सुभाष मिश्रा तथा राहुल ट्रेवल्स में कार्यरत प्रीति बर्मन, अमीषा बर्मन, मनीषा यादव एवं अंजु बर्मन के रूप में की गई।

Raipur City News: थाना माना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 306/23 एवं 307/23 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त सभी 08 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
Aaj Ka Panchang: जानिए 28 सितंबर 2023, दिन-गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal 28 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
रायपुर मेयर एजाज़ ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी हुए सम्मानित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के बी.पी. पुजारी स्कूल व नालंदा प्रोजेक्ट को मिला अवार्ड
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में आज इंदौर में आयोजित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के स्वामी बी.पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रोजेक्ट को सामाजिक सरोकार की श्रेणी में एवं डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर योजना को उत्कृष्ट नवाचार श्रेणी में सम्मानित किया गया है। सात वर्षों में यह पहला अवसर है, जब रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव अवार्ड में सम्मानित किया गया है। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल कुमार, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी, स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार भी इस दौरान साथ थे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को बधाई दी है।
ज्ञात हो विगत दिनों आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड के अंतर्गत देशभर के स्मार्ट सिटीज़ के प्रोजेक्ट को विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया था, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नालंदा परिसर व बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड व सामाजिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट श्रेणी पर देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान प्राप्त हुआ था। इन विभिन्न श्रेणियों में चयनित शहरों को अवार्ड से सम्मानित करने व नवाचारों के आदान-प्रदान हेतु 26 एवं 27 सितंबर को इंदौर में इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी समारोह में सम्मिलित हुए।
महामहिम राष्ट्रपति ने इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी सहित सभी चयनित शहरों के नवाचारों के मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन भ्रमण किया। महामहिम राष्ट्रपति व आगंतुक अतिथियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर में 24X7 अध्ययन की विश्व स्तरीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली व इस प्रोजेक्ट की सराहना की। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर तैयार किए गए बी.पी. पुजारी स्कूल भवन में उपलब्ध स्मार्ट क्लास रूम, खेल, लाइब्रेरी आदि की सुविधाओं के संबंध में भी सभी ने जानकारी प्राप्त की। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इस पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर नया कलेवर दिया गया है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जा रही है, इस शासकीय विद्यालय में हर आय वर्ग के बच्चे अब बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट नवाचारों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
Jio का नया प्लान: 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, फ्री Netflix और अनलिमिटेड कॉल
Reliance Jio: क्या आप एक ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जो आपको 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और फ्री नेटफ्लिक्स दे? अगर हाँ, तो Reliance Jio का नया प्लान आपके लिए एकदम सही है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में आपको हर दिन 3GB डेटा मिलेगा, जिसका मतलब है कि आप कुल 252GB 4G डेटा का लाभ ले सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
Reliance Jio: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी शामिल है, जिसका मतलब है कि आप किसी भी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं।OTT बेनिफिट्स के तौर पर, प्लान में Netflix (Basic) का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। इसके अलावा, JioTV, JioCinema और JioCloud का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।जियो का ये प्लान उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो लंबे समय तक डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट का लाभ लेना चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB डेटा मिलता है।
Reliance Jio: बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो 3 महीने तक डेली 3GB डेटा, फ्री नेटफ्लिक्स और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान 1499 रुपये में उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी 84 दिन है।
Reliance Jio: 3GB डेटा वाले अन्य जियो रिचार्ज
Reliance Jio: जियो के पोर्टफोलियो में 3 और ऐसे प्लान हैं जिनमें 3GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है। इन प्लान की कीमत क्रमशः 999 रुपये, 399 रुपये और 219 रुपये है। इन तीनों की वैलिडिटी क्रमशः 84 दिन, 28 दिन और 14 दिन है। इन सभी में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा और 100 SMS हर दिन फ्री मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मुफ्त ऑफर किया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलती है। यानी वे किसी भी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकते हैं।
Reliance Jio: Reliance Jio मुख्य विशेषताएं:
3 महीने तक डेली 3GB डेटा
फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक) सब्सक्रिप्शन
अनलिमिटेड वॉइस कॉल
100 SMS हर दिन
जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
कीमत: 1499 रुपये
वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: हर दिन 3GB
वॉइस कॉलिंग: अनलिमिटेड
OTT बेनिफिट्स: फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक), जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड
Aaj ka Panchang: आज 27 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 सितंबर 2023
विक्रम सम्वत 2080 नल
शक सम्वत 1945 शोभकृत्
पूर्णिमान्त- भाद्रपद
अमान्त- भाद्रपद
तिथि त्रयोदशी - 10:18 पी एम तक
धनिष्ठा - 07:10 ए एम तक
योग धृति - 07:54 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय 06:12 ए एम, सूर्यास्त 06:12 पी एमSunset
चन्द्रोदय 05:06 पी एम, चन्द्रास्त 04:42 ए एम, सितम्बर 28
अशुभ काल
राहुकाल 12:12 पी एम से 01:42 पी एम यमगण्ड 07:42 ए एम से 09:12 ए एम
आडल योग 07:10 ए एम से 07:07 पी एम विडाल योग 06:12 ए एम से 07:10 ए एम
04:29 ए एम, सितम्बर 28 से 06:12 ए एम, सितम्बर 28 07:07 पी एम से 04:29 ए एम, सितम्बर 28
गुलिक काल 10:42 ए एम से 12:12 पी एम दुर्मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
वर्ज्य 01:34 पी एम से 02:59 पी एम पञ्चक पूरे दिन
बाण मृत्यु - 07:07 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त 04:36 ए एम से 05:24 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:00 ए एम से 06:12 ए एम
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं विजय मुहूर्त 02:12 पी एम से 03:00 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:12 पी एम से 06:36 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:12 पी एम से 07:24 पी एम
अमृत काल 10:05 पी एम से 11:31 पी एम निशिता मुहूर्त 11:48 पी एम से 12:36 ए एम, सितम्बर 28
